City Media - Page 274 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 274

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मिले कांकेर नपा के अध्यक्ष, पार्षद

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से आज कांकेर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों और भाजपा नेताओं ने भेंट की।  देव ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सतत जनसेवा करते रहने की सलाह दी।

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक एवं नगर पालिका के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों, राजीव लोचन उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कांकेर, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाई गई स्वामी श्रद्धानंद की जयंती

0

जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्यसमाज के राष्ट्रभक्त सन्यासी और स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षा का प्रसार करने वाले स्वामी श्रद्धानंद की जयंती मनाई गई।

प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में शनिवार को स्वामी श्रद्धानंद जयंती मनाई गई। प्राचार्य ने स्वामी श्रद्धानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा अन्य शिक्षकों ने भी स्वामी जी के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्राचार्य मनोज शंकर ने स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी एक महान समाज सुधारक थे। स्त्री शिक्षा के प्रबल पक्षधर स्वामी श्रद्धानंद ने कन्याओं के लिए विद्यालय खोला एवं हिंदुओं की घर वापसी के लिए शुद्धि आंदोलन चलाया। ऐसे महान समाज सुधारक की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी श्रद्धानंद महर्षि दयानंद के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान अभूतपूर्व है। उनके कार्यों तथा पवित्र आचरण से उन्होंने पूरा जीवन धर्म राष्ट्र, राष्ट्रभाषा और जनता की सेवा में अर्पित कर दिया। हमें उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

नक्सलियों के डंप यार्ड से मिले हथियार और अन्य सामान

0
  • सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में नए स्थापित कैंप मेट्टागुड़ा अंतर्गत गुंडराजगुडेम चिंतावागु नदी जंगल क्षेत्र में भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप हथियार विस्फोटक सामाग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है।

नवीन कैंप मेटटागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुंडराज गुडेम, चिंतावागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थित की सूचना पर कोबरा, सीआरपीएफ एवं जिला बल की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी ऑपरेशन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के द्वारा छुपाये हुए भारी मात्रा में डंप हथियार, विस्फोटक व अन्य नक्सल सामाग्री बरामद की।सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 21 फरवरी को 203 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीनाचंदा, गुंडराजगुडेम, चिंतावागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र मे रवाना हुई थी।अभियान के दौरान ग्राम गुंडराजगुडेम से 1.4 किमी दक्षिण पूर्व में और चिंतावागु नदी के तट पर स्थित घने जंगल क्षेत्र केे पास नक्सलियों द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद की गई। संयुक्त पार्टी अभियान पूरा करते हुए सुरक्षित कैंप वापस लौट गई।

ये सामग्री हुई बरामद

नक्सलियों के डंप यार्ड से देशी हथियार 2 नग, दूरबीन 1 नग, खाली मैगजीन पाउच, खाली पिट्टू, मल्टीपल मेडिसिन स्ट्रिप 50 नग, इंजेक्शन -05 नग, इंजेक्शन सिरिंज 12 नग, नक्सली झंडा 1 नग, सेफ्टी फ्यूज बाइसाइट स्ट्राइप 2 मीटर, विस्फोटक पावडर 50 ग्राम, पेप किट मेडिकल एप्रन 1 नग, नक्सली साहित्य 31 नग, नक्सल डायरी 15 नग, काली टी शर्ट 1 नग, साड़ी 1 नग, चुनरी 1 नग, शर्ट 2 नग, बरमूडा निकर 2 नग, बनियान 1 नग, अंडर वियर 1, काले रंग की पॉलिथीन 1 नग, जैकेट 1 नग, एरोसोल पेंट एशियन 2 नग, स्विच मैकेनिज्म 1 नग, क्लिप बोर्ड 1 नग, हैंड ब्लोअर 1 नग और बेंच वाइस पार्ट 1 नग बरामद किए गए हैं।

जामवाल से मिले संजय

0

जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने रायपुर में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से भेंटकर उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया।

डॉग लवर राहुल चंद्राकर के श्वान प्रेम को सराहा भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने

0
  • आवारा कुत्तों की सेवा करते हैं राहुल चंद्राकर 

दल्लीराजहरा नगर के युवा राहुल चंद्राकर लगातार आवारा कुत्तों का ध्यान रखते है। डॉग लवर राहुल चंद्राकर रोज शहर के अलग अलग इलाकों में आवारा कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराते हैं। अपने खुद के खर्चे से राहुल चंद्राकर यह कार्य कर रहे हैं।अपने इस कार्य की वजह से राहुल युवाओं के बीच डॉग लवर के नाम से जाने जाते हैं।

आज सुबह जब चौपाटी में सुबह सुबह भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने राहुल के कार्य को देखा तो वे भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके। श्याम जायसवाल ने राहुल चंद्राकर के पुण्य कार्य की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को राहुल से सीखना चाहिए। आज के समय में लोग सिर्फ अपने आप से मतलब रखते हैं। ऐसे में राहुल के द्वारा बेजुबान जानवरों के लिए अपने खुद के पैसों से इतना कुछ करना काबिले तारीफ है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि शीघ्र ही इसकी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं यशवंत जैन, पवन साहू, राकेश यादव सहित भाजपा के बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख व नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को देकर आवारा कुत्तों के देखभाल हेतु नगर पालिका से योजना बनाने के संबंध में की चर्चा की जाएगी। श्री जायसवाल ने कहा कि डीएमएफ मद से कुछ राशि की व्यवस्था कर आवारा कुत्तों के देखरेख हेतु प्रस्ताव बनाने का निवेदन किया जाएगा। व इस कार्य हेतु राहुल चंद्राकर जैसे युवाओं की टीम बनाकर इन्हें जिम्मेदारी सौंपने की भी बात की जाएगी।

किरण देव से मिले नए पंचायत प्रतिनिधि

0

जगदलपुर बस्तर एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न पंचायतों से चुनकर आए भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से उनके जगदलपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी पंचायत क्षेत्रों के विजयी जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

महापौर संजय पाण्डे ने मुख्यमंत्री विष्णदेव साय एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से की मुलाकात

0
  •  नवनिर्वाचित मेयर संजय पाण्डे ने वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन 

जगदलपुर नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने रायपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही निकाय चुनाव में जीत के बाद उनसे आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य और जनता के प्रति आपका समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में महापौर संजय पाण्डे ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई देकर क्षेत्र के विकास को पहली प्राथमिकता देने की सलाह दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

मैदान पर लगातार डटे हैं बैज

0
  • जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार सोनो मौर्य के लिए किया जनसंपर्क 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगातार सक्रिय हैं। श्री बैज कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में ग्रामीणों से मतदान की अपील कर रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने शुक्रवार को ग्राम सिरिसगुडा, बुर्जी, साकरगांव, गुमियापाल, ताहकापाल, डांटपाल, गुच्छागुडा, पोटानार, देऊरगांव, करंजी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सोनो मौर्य को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजय दिलाने अपना पूर्ण समर्थन देने का आग्रह किया। श्री बैज जिले में लगातार पार्टी के विजय अभियान में लगे हुए हैं और उनकी मेहनत का असर भी नजर आने लगा है।

 

 

पर्यटन ग्राम घुड़मारास को शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने प्रयासरत हैं डीईओ बलिराम बघेल

0
  • बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं जिला शिक्षा अधिकारी बघेल 

जगदलपुर कलेक्टर एस. हरीश के मार्गदर्शन मे जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल शिक्षा को नई ऊंचाई देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होने शुक्रवार को संवेदनशील विकासखंड दरभा की कुटुमसर पंचायत के घुड़मारास की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बच्चों के शिक्षा के स्तर को परखने ने के लिए स्वयं क्लासरूम मे जाकर पढ़ाया और छठवी कक्षा के छात्र धनीराम नाग से अंग्रेजी के कुछ प्रश्न पूछे जिसका छात्र ने बडी सहजता से उत्तर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने छात्र धनीराम नाग की पीठ थपथपाई और सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रो की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा बच्चों के घर-घर जाकर पालकों को समझाने की कोशिश सभी शिक्षक करें। आपको बता दें कि घुड़मारास को पर्यटन के क्षेत्र में वर्ल्ड रैंकिंग मिली हुई है कुछ समय पूर्व केंद्रीय टीम द्वारा जब इस गांव का भ्रमण किया गया था, तब वहां वक्त शाला भवन का निर्माण नहीं हुआ था। शाला की कक्षाएं वह किराए के भवन में संचालित हो रही थीं।कलेक्टर ने हालात को संज्ञान में लेते हुए बहुत ही कम समय में पंचायत के माध्यम से घुड़मारास में शाला भवन का निर्माण करवा दिया। वर्तमान में शाला भवन जर्जर होने के कारण मुख्यमंत्री अधो संरचना मद से दो अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत हुए हैं और कलेक्टर हरिस एस. द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित कर जल्द अतिरिक्त कक्ष बनवाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु इस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। भवन के शौचालय निर्माण व अतिरिक्त कक्ष के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी के साथ जिला शिक्षा समन्वयक अखिलेश मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र, बीआरसी समलू काश्यप व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी घुड़मारास गांव को शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि वे वहां के बच्चों का भविष्य संवारने की दिशा में पूरी लगन से काम कर रहे हैं।

25 फरवरी को गंगाजल से स्नान करेंगे प्रदेश की जेलों में बंद कैदी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल

0
  • कैदियों को मिलेगा गंगा जल से स्नान का अवसर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अर्जुन झा-

जगदलपुर दुनिया भर के लोग प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों को भी गंगाजल से स्नान का अवसर मिलने वाला है। प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र स्नान कर लौटे राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस दिशा में शानदार पहल की है। श्री शर्मा की पहल पर 25 फरवरी को प्रदेश की सभी जेलों के कैदी गंगाजल से स्नान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छा होती है कि वे भी गंगा स्नान का पुण्य लाभ लें। उनकी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की 5 सेंट्रल जेलों, 20 जिला जेलों और 8 उप जेलों में कैदियों को 25 फरवरी को गंगाजल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। इस पहल के तहत सभी कैदियों को गंगाजल से स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संस्कार हमारी संस्कृति से जुड़े हैं और यह हमारी परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है। समाज में सुधार और पुनर्वास की भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे कैदियों में आत्मशुद्धि और नैतिकता के भाव उत्पन्न हों। उन्होंने यह भी कहा कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाने का अधिकार है। इसी सोच के तहत जेलों में बंद कैदियों को भी इस आध्यात्मिक अवसर से जोड़ा जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जेल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।  शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS