City Media - Page 353 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 353

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर रहे दर्जनों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता हिरासत में

0
  • शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य भी अरेस्ट

जगदलपुर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विरोध कर रहे कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी भी पुलिस हिरासत में हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 18 नवंबर को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने पहुंचे।  साय इस प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। बैठक पर्यटन स्थल चित्रकोट के रिसोर्ट में हो रही है। कांग्रेस बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक रिसोर्ट में आयोजित करने का विरोध में आवाज बुलंद किए हुए है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इसके विरोध में प्रदर्शन का ऐलान पहले ही कर दिया था। विरोध प्रदर्शन को लेकर कल ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में रणनीति बनाई गई थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह कार्यक्रम महज एक पिकनिक मनाने जैसा है। आज तक बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक कभी चित्रकोट रेसोर्ट में नही हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमेशा यह बैठक कलेक्ट्रेट या किसी दूसरे प्रशासनिक कार्यालय में होती रही। भाजपा सरकार यह महत्वपूर्ण बैठक चित्रकोट रेसोर्ट में आयोजित कर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की गरिमा की धज्जियां उड़ा रही है। सुशील मौर्य का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट में पेड़ों की कटाई की गई है। यह भी निंदनीय है। इसलिए हमने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन करने अनेक कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। चौक पर जमा होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य और अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेसियों को बस में बिठाकर बोधघाट थाने ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम वेंकट राव, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, शुभम यदु, आभास महंती, सुखराम नाग, सूर्या पानी, राजेश चौधरी, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, निकेत झा, शादाब अहमद, राजा तिवारी, विक्रांत सिंह, अंकित सिंह, विशाल खंबारी, लव मिश्रा, शेख अयाज, उस्मान रज़ा, शंकर नाग, प्रदीप साखी, कुणाल पांडे, लोकेश चौधरी, नितेश जोशी, नीलूराम, खिरेंद्र यादव, धनसिंह जमावड़ा, फूलसिंह बघेल आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

0
  •  शहर जिला कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति 
  • बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट जे रेसार्ट में करने का विरोध 

जगदलपुर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 18 नवंबर को बस्तर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट के रिसार्ट में आयोजित करने के विरोध में कांग्रेस यह कदम उठा रही है।

जगदलपुर के राजीव भवन में रविवार को बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में हुई।कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को चित्रकोट रेसोर्ट में होने वाली बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह कार्यक्रम महज एक पिकनिक मनाने जैसा है। आज तक बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक कभी चित्रकोट रेसोर्ट में नही हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमेशा यह बैठक कलेक्ट्रेट या अन्य प्रशासनिक कार्यालय में होती थी। भाजपा सरकार इस महत्वपूर्ण बैठक को चित्रकोट रेसोर्ट में कर प्राधिकरण की गरिमा को तार तार कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है। सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट के सौंदर्य को बर्बाद करने पेड़ों की कटाई की जा रही है। यह निंदनीय कृत्य है। इसलिए कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कल के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में वरिष्ठ कॉंग्रेसी हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम वैंकट राव, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, अंजना नाग, सुषमा सुता, सुषमा कश्यप, कोमल सेना, ललिता राव, शुभम यदु, आभास महंती, सुखराम नाग, सूर्या पानी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, निकेत झा, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, शहनाज बेगम, पापिया गाईंन, मनीता राउत, एस नीला, राजा तिवारी, विक्रांत सिंह, अंकित सिंह, विशाल खंबारी, लव मिश्रा, सायमा अशरफ, शेख अयाज, उस्मान रज़ा, शंकर नाग, प्रदीप शाखी, कुणाल पांडे, सुनीता दास, लोकेश चौधरी, नितेश जोशी, नीलू राम, खिरेंद्र यादव, धनसिंह जमावड़ा, फूलसिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

आंध्र समाज के वन भोजनम में शामिल हुए किरण देव

0

जगदलपुर नगर के लामनी पार्क में बस्तर आंध्र समाज द्वारा आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव भी शामिल हुए।किरण देव ने समाज के अध्यक्ष एम. जयंत राव नायडू, सचिव सुब्बा राव एवं अन्य पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। लामनी पार्क में आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर आंध्र समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्तिक मास में आयोजित वन भोजनम् कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज के सदस्यों के साथ आंवला पेड़ की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

बस्तर में जल्द होगा मजबूत रेल नेटवर्क: सांसद कश्यप

0
  •  नागरिकों की बैठक में सांसद महेश कश्यप ने दिया अपनी पहलका ब्यौरा 

जगदलपुर बस्तर संभाग में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर नगर के होटल आकांक्षा में आयोजित बैठक में सांसद महेश कश्यप ने सांसद चुने के बाद से अब तक अपने द्वारा की गई पहल का ब्यौरा रखा।

बस्तर रेल आंदोलन समिति ने इस विशेष बैठक का आयोजन किया था। सांसद महेश कश्यप ने बैठक में बताया कि उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष बस्तर में रेल सुविधा के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। इनमें रायपुर से जगदलपुर की सीधी कनेक्टीविटी के लिए दल्ली राजहरा- रावघाट रेल लाइन का विस्तार जगदलपुर तक करने, इस रेल का काम रावघाट से अंतागढ़ तक हो चुका है, बचे हिस्से के कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द जगदलपुर से जोड़ने का आग्रह रेल मंत्री से किया गया है। यह काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद जगदलपुर का दल्ली राजहरा, दुर्ग, भिलाई, रायपुर से सीधा रेल संपर्क बन जाएगा। इसके अलावा रेल मंडल की बैठक में धमतरी से जगदलपुर को व्हाया कांकेर, केशकाल होते हुए रेल मार्ग से जोड़ने, बैलाडीला से जगदलपुर और कोंडागांव को रेल लाइन से जोड़ने समेत जगदलपुर स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी गई है।सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर जल्द ही रेलवे नेटवर्क से समृद्ध होगा।

मुख्यमंत्री साय कल बस्तर को देंगे 265 करोड़ 22 लाख के विकास कार्यों की सौगात

0
  •  बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे सीएम विष्णु देव साय 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार को चित्रकोट में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर को 265 करोड़ 22 लाख की लागत के 115 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री लगभग 138 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत वाली 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 127 करोड़ 15 लाख 46 हजार लागत राशि के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग-1 द्वारा जगदलपुर बाईपास मार्ग, तोकापाल से करंजी मार्ग, छोटेदेवड़ा से आवराभाटा पाहुरबेल मार्ग, परपा में खनन से प्रत्येक प्रभावित व्यक्तियों हेतु आजिविका संवर्धन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन, स्वामी आत्मानंद स्कूल धरमपुरा व दरभा सहित अन्य विकास कार्य समेत 78 करोड़ 67 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 14 निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग-2 द्वारा सोरगांव से जामगांव मार्ग, भैंसगांव ठोटीपारा से अलवाही मार्ग, गुलपुर से गुटीगुडापारा मार्ग, भानपुरी नवीन तहसील कार्यालय सहित 32 करोड़ 46 लाख 94 हजार रूपए की लागत से 13 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भरसागुड़ा से पखना कोंगेरा में 5 करोड़ 68 लाख 23 हजार रूपए की लागत से वृहद पूर्ण निर्माण कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 79 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 2 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 19 करोड़ 94 लाख हजार रूपए की लागत से रेट्रो फिटिंग जल प्रदाय योजना के तहत 23 गांवों में विकास कार्य और स्वास्थ्य विभाग के 50 लाख रूपए की लागत से 2 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन के तहत लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग -1 द्वारा जगदलपुर चित्रकोट मार्ग का चैड़ीकरण सहित अन्य 3 कार्य की लागत 38 करोड़ 13 लाख 34 हजार रूपए के 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग बस्तर संभाग- 02 के द्वारा कुम्हराकोट मोंगरापाल मार्ग की लागत 2 करोड़ 29 लाख 20 हजार रूपए के एक कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 5 आदिवासी बालक छात्रावास भवन 9 करोड़ 57 लाख 55 हजार रूपए की लागत, जल संसाधन विभाग द्वारा एनीकट और स्टाप डेम हेतु 60 करोड़ 81 लाख 92 हजार रूपए की लागत से 21 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा महतारी सदन निर्माण हेतु 3 करोड़ 50 लाख 40 हजार रूपए की लागत से 12 कार्य, नगर पालिक निगम के 1 करोड़ 28 लाख 61 हजार रूपए की लागत से 4 कार्य, कृषि विभाग के 30 लाख रूपए की लागत से एक विकास कार्य, स्वास्थ्य विभाग के एक करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से 03 विकास कार्य, जिला निर्माण समिति के 10 करोड़ 18 लाख 44 हजार रूपए की लागत से 09 विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 37 हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण करेंगे। जिसके तहत पशु चिकित्सा विभाग के 8 हितग्राहियों को राज्य डेयरी उद्यमिता विकास एवं मादा वत्स भरण पोषण योजना के तहत 2 लाख 97 हजार रुपए की अनुदान राशि, उद्यानिकी विभाग के चार हितग्राहियों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 22 लाख 88 हजार रुपए की राशि, मछली पालन विभाग के 12 हितग्राहियों को नाव-जाल सहायता योजनांतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपए की सामग्री, समाज कल्याण विभाग के दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत एक हितग्राही को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और 2 हितग्राहियों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लघु व्यवसाय हेतु ऋण योजना एवं सक्षम योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 4 लाख 10 हजार रुपए की राशि का चेक वितरण किया जाएगा। साथ ही श्रम विभाग के श्रमिक कार्ड वितरण योजनांतर्गत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया जाएगा।

पुस्तक आओ बस्तर चलें का मंत्री कश्यप ने किया विमोचन

0

जगदलपुर बस्तर के पर्यटन स्थलों पर आधारित पुस्तक ‘आओ बस्तर चलें’ का विमोचन आज स्थानीय सर्किट हाउस में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया।

स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार करीमुद्दीन द्वारा लिखित यह किताब बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना को इंगित करती है। चित्रकोट कुटुमसर के अलावा बस्तर में कुछ ऐसे दर्शनीय स्थल हैं, जहां अगर विभाग थोड़ा ध्यान दे तो वे भी देश विदेश स्तर पर मशहूर हो सकते हैं। मंत्री केदार कश्यप ने किताब का अनावरण करते हुए उसमें प्रकाशित तस्वीरों और जानकारी की सराहना की।उन्होंने कहा कि मैं बस्तर से हूं किंतु कुछ जगह मैं खुद नहीं जा पाया हूं लेकिन अब अवश्य वहां जाऊंगा। सरकार पर्यटन को विकसित करने कृत संकल्पित है।बस्तर की बहार, उसकी खूबसूरती उसके देश विदेश से आने वाले पर्यटक हैं। कार्यक्रम का सम्मान संबोधन करीमुद्दीन द्वारा दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे, आलोक अवस्थी, पत्रकार गिरीश शर्मा, संजीव पचौरी, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र महापात्र, संतोष वर्मा, अर्जुन झा तथा विशेष रूप से हिंदसत अखबार के प्रधान संपादक श्री नियाजी उपस्थित रहे।

हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति दल्ली राजहरा के द्वारा श्रीमती रुक्मणी विश्वकर्मा को बना कर देगी दो कमरे का घर

0

दल्लीराजहरा : प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी एक महिला का घर बनाने का बीड़ा उठाया हुआ है l महिला का नाम रुक्मणी विश्वकर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष की है उनके पति का निधन 4 वर्ष पहले 2019 में हो चुकी है lउनके परिवार में उनके 10 वर्षीय बेटे के अलावा और कोई नहीं है l उनका बेटा दल्ली राजहरा के एक समाजसेवी संस्था के स्कूल में पढ़ाई करता है l वही रुक्मणी विश्वकर्मा लोगों के घर में चौका बर्तन का काम कर अपनी तथा अपने बेटे के भरण पोषण करती है l रुक्मणी विश्वकर्मा ने बताया कि इस बरसात में कमजोर मिट्टी का घर भर भरा कर गिर गया l नगर पालिका की ओर से ₹4000 की सहायता राशि तो दी गई l लेकिन इस महंगाई के जमाने में ₹4000 से कुछ नहीं हो पा रहा है और बचत पूंजी भी कुछ नहीं है l जिससे घर बनाया जा सके l वर्तमान में वह किराए के घर में रहती है l घर बनाने के लिए हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति दल्ली राजहरा की ओर पहल की गई है l

 

समिति के अध्यक्ष जीवन साहू ने कहा कि पूर्व में भी हमारी संस्था की ओर से कई सामाजिक कार्य किए हैं l दूसरी बार रुक्मणी बहन के लिए घर बनाने का बीड़ा हम लोगों ने उठाया है l दल्ली राजहरा के सभी वर्ग हमारे इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देते आ रहे हैं l हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी दल्ली राजहरा के व्यापारी वर्ग , शासकीय कर्मचारी , बीएसपी कर्मचारी, अधिकारी , हमारी सहयोग करेंगे l जिसके फलस्वरूप हम लोग रुक्मणी बहन के लिए कम से कम दो कमरे का घर बना कर देंगे l

आप यदि हमारे इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहते हैं तो हमारे संस्था के सदस्य के माध्यम से भी अपनी सहयोग राशि जमा कर सकते हैं l

संस्था के अध्यक्ष जीवन साहू 6261249991 और सचिव भोज राम साहू 9893765541

नक्सलियों की मांद में घुसे सीआरपीएफ के शेर; बीजापुर के कोंडापल्ली में खोला नया कैंप

0
  • नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन का कोर एरिया है कोंडापल्ली
  • सीआरपीएफ ने गांव में कैंप खोलते ही लगाया स्वास्थ्य शिविर 
  • बीजापुर एवं सुकमा की सरहद पर है कोंडापल्ली 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान कामयाबी दर कामयाबी हासिल कर रहा है। जहां मुठभेड़ों में आए दिन बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं, वहीं नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों में भी सुरक्षा बलों की पैठ लगातार मजबूत होती जा रही है। धुर नक्सल प्रभावित गांवों में सुरक्षा बल एक के बाद एक कैंप खोलते जा रहे हैं। कैंप स्थापित करने के साथ ही फोर्स द्वारा जनसेवा के कार्य भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक कैंप संभाग के बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर स्थित नक्सलियों के गढ़ कोंडापल्ली में स्थापित किया गया है। यहां कैंप खोलते ही सीआरपीएफ की मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य शिविर भी लगाया।

बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यो में तेजी लाने बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ बीजापुर रेंज के उप महानिरीक्षक (ऑपरेशन) देवेंद्र सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ 153वीं वाहिनी के कमांडेंट अमित कुमार, 170वीं वाहिनी के कमांडेंट सरकार राजा रमन, 210 कोबरा वाहिनी के कमांडेंट अशोक कुमार, 205 कोबरा वाहिनी के कमांडेंट नरेश पवार के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘नियद नेल्ला नार योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित कहे जाने वाले कोर क्षेत्र कोंडापल्ली में नया सुरक्षा कैंप 13 नवंबर को स्थापित किया गया। सुरक्षा कैंप स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी और एवं क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए विकास कार्य कराए जा सकेंगे तथा सड़क, पुल, पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकान, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी विस्तार आदि की सुविधाएं ग्रामीणों को मिल पाएंगी। नया सुरक्ष कैंप स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। कैंप खोलने के साथ ही सीआरपीएफ की मेडिकल यूनिट ने ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में अपना इलाज कराया।

भाजपा के अभियान में दल्ली राजहरा में सबसे ज्यादा 3 हजार सदस्य बनाए युवा नेता जयदीप गुप्ता ने

0
  •  प्रदेश स्तर पर में होगा जयदीप गुप्ता का सम्मान

दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में राज्य के सारे नेता व कार्यकर्ता जोर लगा रहे हैं। वार्ड वार्ड, गली गली घूमकर सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के लिए लंबे वक्त से काम कर रहे एवं युवाओं के बीच लोकप्रिय माने जाने वाले दल्ली राजहरा के युवा नेता जयदीप गुप्ता द्वारा लगातार सक्रियता से घूम कर सदस्य बनाने का कार्य करते हुए अब 3000 से अधिक सदस्य जोड़ने का कीर्तिमान हासिल किया गया है। इस कीर्तिमान और युवाओं के बीच सक्रियता के लिए जयदीप गुप्ता को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3000 से ज्यादा सदस्य बनाने वालों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। इसमें दल्ली राजहरा के जयदीप गुप्ता भी शरीक होंगे। इस कीर्तिमान पर  गुप्ता को उनके चाहने वालों और पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा साथियों ने बधाई दी है। जयदीप गुप्ता ने लगातार भाजपा की नीतियों को आमजनों तक पहुंचने और सदस्यों को जोड़ते रहने आश्वस्त किया है। जानकारी के अनुसार बालोद जिले में छाया विधायक के बाद जयदीप गुप्ता ने सर्वाधिक नए लोगों को भाजपा से जोड़ा है।3000 से ज्यादा सदस्य बनने पर सदस्यता श्री सम्मान अवार्ड से प्रदेश भाजपा द्वारा जयदीप गुप्ता को समानित किया जाएगा।छात्रसंघ से लेकर युवा मोर्चा तक श्री गुप्ता ने अपनी कार्यशैली से ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित कर पार्टी से जोड़ा है। पूर्व में जनभागीदारी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी छात्रों को भाजपा से जोड़ने का कार्य उन्होंने किया है। इसके परिणाम स्वरूप गुप्ता के पास युवाओं की अच्छी टीम मौजूद है और युवाओं में वे बेहद लोकप्रिय हैं।

खनि नगरी का बढ़ाया मान

प्राप्त खबरों के अनुसार सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश से सभी नेताओं को भी जिमेदारी दी गई थी। वहीं अपनी लोकप्रियता के आधार पर जयदीप गुप्ता ने दल्ली राजहरा में सर्वाधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया है और बालोद जिले की लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। इसके बाद उनकी गिनती राज्य में सर्वाधिक सदस्य जोड़ने वाले पदाधिकारियों की सूची में अंकित हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में इसका लाभ पार्टी द्वारा  गुप्ता को प्रदान किया जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर 5001 दीपों से रोशन हुआ कोंटा का रामलिंगेश्वर शिव मंदिर; विशेष जोलातोरण पूजा ने बढ़ाई भव्यता

0
  •  कोंटा में उमड़ पड़ा श्रद्धा भक्ति का अनूठा सैलाब

जगदलपुर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक स्थित रामलिंगेश्वर शिव मंदिर में 5001 दीपों से आलोकित दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अद्भुत आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भव्य बना दिया।

इस अवसर पर आयोजित जोलातोरण पूजा ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। इस विशेष परंपरा के अनुसार भगवान शिव और मां पार्वती को पालकी में विराजित कर गिर प्रदर्शन किया गया। पालकी को मंदिर परिसर में तीन बार घुमाया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह था। इस पूजा का संचालन प्रतिष्ठित पंडित चैतन्या स्वामी और मल्लिकार्जुन स्वामी ने विधि-विधान से किया।

दीपों की रोशनी से नहा उठे मंदिर परिसर और वातावरण में भजन-कीर्तन तथा आरती की गूंज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान की। जोलातोरण पूजा का आयोजन मंदिर की प्राचीन परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को जीवंत रखने का एक अभूतपूर्व प्रयास है।इस आयोजन में कोंटा ब्लॉक के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंध्र प्रदेश से आए भक्तों ने कहा- यह पूजा हमारी संस्कृति और परंपराओं को जोड़ने का एक अनूठा माध्यम है। तेलंगाना से पहुंचे एक श्रद्धालु ने इस आयोजन को बेहद खास बताते हुए कहा -शिव और पार्वती की पालकी यात्रा का दृश्य अद्भुत था। इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए मंदिर समिति, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने सराहनीय कार्य किया। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। रामलिंगेश्वर शिव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा का यह आयोजन, दीपोत्सव, जोलातोरण पूजा और सांस्कृतिक गतिविधियों का अद्भुत संगम था। यह आयोजन न केवल धार्मिक परंपराओं को संजोने का काम कर रहा है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा दे रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS