City Media - Page 451 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 451

कानून व्यवस्था को लेकर साय सरकार पर जमकर बरसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0
  • रायपुर गोलीकांड पर घेरा सीएम और गृहमंत्री को
  • 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज राज्य की विष्णुदेव सरकार पर जमकर बरसे। रायपुर में हुए गोलीकांड को लेकर आग बबूला पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साफ शब्दों में कहा कि साय सरकार के हाथ से कानून व्यवस्था पूरी तरह निकल चुकी है, गृहमंत्री अपने विभाग को ही नहीं समझ पा रहे हैं और न सम्हाल पा रहे हैं। उन्होंने सीएम साय और होम मिनिस्टर को आड़े हाथ लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई है।

इस संवाददाता से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ अशांत और असुरक्षित हो चला है। इस बहरी सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। दीपक बैज ने कहा कि रायपुर की सड़कों पर दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं, जगदलपुर में तलवार लहराई जा रही है, कांकेर के छात्रावास में नाबालिग के साथ दुराचार हो रहा है, कोरबा में टुकड़ों में लाश मिल रही है, रायगढ़ में कोयला व्यवसायी गैंगवार पर उतर आए हैं। एके-47 चलाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कहा है कि अगर कुर्सी सम्हल नहीं रही तो उतर क्यों नहीं जाते?उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था, अमानक खाद बीज, बिजली दर बढ़ोतरी और अघोषित बिजली कटौती जैसे मामलों पर हिसाब लेने आ रही है कांग्रेस। 24 जुलाई को विधानसभा घेराव के माध्यम से बहरी सरकार के कानों तक जनता की आवाज पहुंचाना है। दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को असहाय छोड़ दिया है, लेकिन कांग्रेस जनता को बेसहारा नहीं छोड़ सकती।. जनता के हित में हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3 महीना पहले हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा प्रेमी ने की महिला की हत्या

0
  • बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता अमलीडीह में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा। मृतिका के चेहरे व शरीर को जलाकर उसके टुकड़े कर दो बोरी में भर कर एक बोरी जंगल और दूसरा बोरी नहर किनारे फेक दिया था।
  • बालोद जिला के अलावा धमतरी, दुर्ग,कांकेर,मानपुर, राजनांदगांव, के कई गुम इंसान महिला का की जानकारी लेकर किया तस्दीक।
  • मृतिका के पीएम रिपोर्ट से मिली नसबंदी की जानकारी मितानिन, कोटवार की मीटिंग लेकर किया गया महिला की पहचानका प्रयास।
  • मृतिका की पहचान व हत्या के अज्ञात आरोपी की पता साजी हेतु थाना बालोद एवम साइबर सेल से बयाना गया था विशेष टीम।
  • बालोद पुलिस द्वारा लगातार तीन माह से घटना स्थल के आस पास गांव में किया कैंप तब जाकर मिला एक गुम महिलाकी सूचना।
  • मृतिका के पहचान के बाद तकनीकी डाटा से मिला आरोपी का सुराग।
  • सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे पुलिस।

 

घटना की सूचनाः–  दिनांक 13.04.2024 को सूचना मिली कि थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के नहर किनारे एक जली कटी लाश है जिसका सिर ,हाथ पैर एक बोरी में मिला l दूसरे दिन ग्राम अमलीडीह के जंगल में एक बोरी में जली कटी लाश का धड़ मिला, उस लाश का चेहरा जल गया था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी । थाना बालोद में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया। मामला हत्या का होने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 223/2024 धारा302,201 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश:-घटना कि सूचना वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग, रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग को देकर उनके निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी , एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर व फारेंसिक टीम के द्वारा घटना स्थल जाकर घटना का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं थाना प्रभारी बालोद ,साइबर सेल प्रभारी को अज्ञात महिला के शव की पहचान एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु एसडीओपी बालोद के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

टीम द्वारा किया गया प्रयास:- घटना स्थल पर मिले लाश महिला का होने से टीम द्वारा गांव में कैंप कर आस पास एवं सरहदी जिलों दुर्ग, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला के पुलिस से संपर्क कर वहां के महिला गुम इंसान की जानकारी प्राप्त कर उसे तस्दीक किया गया। पीएम रिपोर्ट में मृतिका का नसबंदी होना पाया गया था जिसके आधार पर गठित टीम द्वारा बालोद जिला के सभी थाना क्षेत्रों में मितानीन के माध्यम व ग्राम कोटवार का मिटिंग लेकर मृतिका के पहचान के लिए प्रयाय किया गया। इसके अलावा बालोद शहर से अमलीडीह की ओर आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका बारीकी से एनालिसिस किया गया ।

घटना स्थल का तकनीकी डाटा लेकर उसका एनालिसिस किया गया। टीम द्वारा लगातार आसपास के गांव जाकर एवं कोटवार की मीटिंग लेकर गुम महिला की जानकारी प्राप्त किया गया।

मुखबिर से मिली सूचना:-

मुखबिर से सूचना मिली की डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बकलीटोला में एक महिला कई दिनों से लापता है और वह अपने मायके ग्राम बाघमार में भी नही है कि सूचना पर तत्काल थाना बालोद से प्रभारी रवि पांडेय अपनी थाना टीम व साइबर सेल टीम को लेकर थाना लोहारा के ग्राम बकलीटोला जाकर लापता महिला के संबध में पतातलाश कर रही थी कि गांव में स्वरूप धुर्वे की पत्नी गांव में नही है। जिस पर स्वरूप धुर्वे से मिलकर उससे उसकी पत्नी के बारे में पूछने पर बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला धु्रवे कुछ दिनो से घर पर नही है, कहां गई है इसकी जानकारी हमारे परिवार में किसी को नही है। वापस आ जायेगी सोच कर हम लोग थाना में रिपोर्ट दर्ज नही कराये है। और वह बताया कि वह दिनांक 10.04.2024 काम करने के लिए केशकाल गया था। उस दिन उसकी पत्नी प्रमिला धु्रवे अपने मायके ग्राम बाघमार में थी उसके बाद दूसरे दिन से उसका मोबाइल फोन नही लग रहा है और आज तक वह घर नही आई है। टीम द्वारा बाघमार जाकर गुम महिला की मां से पूछताछ किया गया। गुम महिला के मोबाईल का तकनीकी डाटा हेतु सायबर सेल को लगाया गया।

कैसे हुई मृतिका का पहचानः-गुम महिला प्रमिला धु्रवे के संबध में उसकी मां बुधनतीन बाई से पूछताछ करने पर बताई कि दो जोड़ी पायल अपने दोनो बेटियों के लिए ली थी जिसका एक जोड़ी मेरे पास है। टीम द्वारा घटना के फोटोग्राफ दिखाने पर बुधनतीन बाई ने नाक की फूली , अंगूठी, पायल और नेलपालिश का पहचान कर अपनी बेटी का होना बताया। और घर में रखे नेलपालिस को दिखाते हूए बताई कि प्रमिला एक हाथ में नेलपालिश लगाती थी। बुधनतीन बाई के द्वारा दिखाए गए पायल एवं बताये पहचान को विश्लेषण करने पर मृतिका की पहचान प्रमिला के रूप मे हुई।

मुख्य लीड:– मृतिका की पहचान प्रमिला के रूप में होने से मृतिका के कॉल डिटेल के आधार पर लगभग 15 से 20 लोगों से पूछताछ करने पर अततः जानकारी मिली कि मृतिका के घर से जाने का दिनांक 10.04.2024 से डारागांव निवासी दीपक साहू के साथ थी। जिसकी सूचना पर दीपक साहू का तकनीकी डाटा व मृतिका का तकनीकी डाटा एंव घटना स्थल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दीपक साहू से घटना एवं गुम महिला के संबध में बारिकी से पूछताछ करने पर शुरूआत वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। लेकिन टीम द्वारा साक्ष्यो के आधार पर बार बार पूछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार कर बताया कि मेंरा 05 साल पूर्व मेरी पत्नि से तलाक हो जाने से मै अपने मामा गांव बकलीटोला जाने लगा उस दौरान प्रमिला से पहचान हुई जो प्रेम संबध में बदल गया। और प्रमिला मेरे घर डारागांव आने जाने लगी थी। जो मुझे शादी कर अपने पास रखने दबाव बना रही थी और घटना को अंजाम देने के संबध में बताया।

घटना को ऐसे दिया अंजाम:-आरोपी द्वारा दिनांक 10.04.2024 प्रमिला धु्रवे को अपने घर ग्राम डारागांव में लाकर संबंध बनाये फिर शाम को उसके घर प्रमिला को छोड़ दिया वापस आते समय दीपक ने पूनः प्रमिला को अपने घर से बाहर आने बोल कर अंधेरा होने के बाद अपने मोटर सायकल में बैठाकर उसे अपने डारगंाव घर पर लाया। रात में दोनेा शराब पीकर सोये थें तभी अचानक दीपक की नींद खुली तब उसने सुना कि प्रमिला किसी से मोबाईल में बात कर रही है। तब दीपक ने प्रमिला को इतनी रात को किससे बात कर रही हो कहने पर दोनो के बीच वाद विवाद हुआ। दीपक ने प्रमिला को हाथ घुसे से मारा और हत्या करने की नियत से सिर को पकड़कर चौखट में पटक दिया जिससे प्रमिला बेहोश होकर नीचे गिर गई। जिसे दीपक ने प्रमिला के पहने हुए साड़ी को गले में लपेटकर खिचते हुए घर के पीछे की बाड़ी में ले जाकर रख दिया। पहचान छुपाने की नियत से घर में रखे पेट्रोल को प्रमिला के चेहरे एवं शरीर में डालकर उसे जला दिया। घर में रखे हसिया से उसके सिर, पैर, हाथ को काटकर दो अलग अलग बोरियो में भर कर अपने मोटरसायकल से अमलीडीह तरफ गोंदली नहर के पास अलग अलग 100 मीटर की दूरी में दोनो बोरियों को फेक कर अपने घर आ गया। आरोपी दीपक साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल, रस्सी, बोरी एवं हसिया को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय, उनि कमला यादव, सउनि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक हरिशचंद सिन्हा, आरक्षक भेाप सिंह साहू , बनवाली साहू, मोहन कोकिला, अविनाश सिंह, नागेश साहू, लोकेश ठाकुर, लता सोनवानी।

सायबर सेल टीम प्रभारी उनि जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन ,विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, आकाश दुबे, आकाश सोनी, संदीप यादव, मिथलेश यादव, योगेश पटेल, योगेश गेडाम, गुलझारी साहू, रवि गंधर्व, मनीष ठाकुर।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने जुटे बीईओ अजय शर्मा

0
  •  स्कूलों की मॉनिटरिंग लगातार कर रहे हैं बीईओ 

लोहंडीगुड़ा नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही राज्य से प्राप्त दिशा निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मिशन समन्वयक के मार्गदर्शन के अनुरूप लोहंडीगुड़ा विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु स्कूलों की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में खंड शिक्षा अधिकारी अजय शर्मा ने स्कूलों का निरीक्षण किया।

स्कूलों में जो भी कमियां दिखाई दीं, उन्हें बीईओ श्री शर्मा ने तत्काल दूर करने हेतु प्रधान अध्यापक को निर्देशित किया। जो बच्चे स्कूल में अनुपस्थित हैं, उनके पालकों से संपर्क कर उनकी स्कूल में उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही पाठ्य पुस्तक, गणवेश के वितरण स्थिति की जानकारी ली गई। सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्राप्त हो चुके हैं । शिक्षकों से कहा गया कि अप्रवेशी एवं शाला त्याग बच्चों को तत्काल प्रवेश देकर जानकारी उपलब्ध कराएं। पालकों से निरंतर संपर्क रखें जिससे बच्चे शाला त्यागी न हो सकें।स्कूलों में प्रत्येक कक्षा में विषय वार कक्षावार विद्यार्थी सूचकांक की अनिवार्यता निश्चित की गई है। इससे निरीक्षण कर्ता द्वारा बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया जा सकेगा। शिक्षकों को अध्यापक दयनंदानी प्रतिदिन लिखने के भी निर्देश दिया गया है। ताकि कार्ययोजना अनुरूप कक्षा अध्यापन किया जा सके। एफएलएन का प्रशिक्षण सभी प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों ने प्राप्त किया है। प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की क्वालिटी पूर्वक शिक्षा किस प्रकार दी जा सके, यह अवगत कराया गया। इसका शत प्रतिशत पालन शिक्षक स्कूलों में करें और एलिमेंट्री एजुकेशन बच्चों को रचनात्मक ढंग से देवें।

बलवाड़ी में निर्धारित लक्ष्य के बच्चों को शत प्रतिशत प्रवेश देते हुए उन्हें दो घंटा अध्यापन कराने हेतु अधिकृत शिक्षकों से भी चर्चा कर रचनात्मक ढंग से अध्यापन हेतु प्रेरित किया गया है। सभी शिक्षकों को शाला समय का कड़ाई से पालन करने एवं मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार उपलब्ध कराने हेतु स्व सहायता समूह को अवगत कराया गया। किचन गार्डन बनाने तथा स्कूल के आंतरिक विद्युतीकरण को दुरुस्त करने का भी निर्देश शिक्षकों को दिया गया। निरीक्षण के दौरान खंड स्त्रोत समन्वयक पीलाराम सिन्हा, संकुल समन्वयक अमित अवस्थी, गुण सागर जोशी, श्याम पांडे उपस्थित रहे।

ट्रक यूनियन ने रायपुर के परिवहन विभाग कार्यालय में अवैध वसूली के विरोध में किया प्रदर्शन

0
  • विरोध प्रदर्शन होता भागा फिटनेस कंपनी का मैनेजर

रायपुर राजधानी रायपुर के आरटीओ के एटीएस फिटनेस सेंटर में 50 से ज्यादा परिवहन व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया। आरटीओ ऑफिस में वाहन मालिकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

परिवहन व्यवसायियों का कहना है कि गाड़ियों की फिटनेस चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। फिटनेस चैक करने वाली कंपनी द्वारा वाहन चालकों से पैसे मांगे जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर गाड़ियों को घंटो खड़े कर दिया जाता है। जिससे गुस्साए वाहन चालकों द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने पर कंपनी का मैनेजर मौके से फरार हो गया है।जिले के सभी ट्रेलर, डाला बॉडी, फट्टा ट्रेलर वाहन संचालकों द्वारा आज मोटर साइकिल रैली निकालकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आरटीओ ऑफिस पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। उन सभी ने एक स्वर में आरोप लगाते हुए कहा कि फ़िटनेस के समय लगाया जाने वाले रेडियम की वास्तविक क़ीमत केवल लगभग 500 रुपये से 600 रुपए है, जबकि कुछ ख़ास लोगों को इसकी ऐजेंसी देकर 3500 रुपए वसूले जा रहे हैं, जो कि नाजायज है। उन सभी ने मांग की है कि जिस तरह पहले रेडियम वाहन मालिक लगवाते थे, उसी प्रकार पुनः उन्हें किसी भी दुकान से लेकर लगाने दिया जाए। और जिन गाड़ियों में पहले से स्पीड गवर्नर लगा है उसे माना जाए तथा नए गवर्नर के नाम पर 4500 रुपये की वसूली तत्काल प्रभाव से बंद की जाए। इसके अलावा वाहन चालक- मालिकों ने अन्य मांगों में कहा है कि वराज्य सरकार के नियमानुसार परमिट का नवीनीकरण तत्काल तिथि से किया जाए न कि पुरानी तिथि से। चेकिंग के दौरान चौक चौराहों पर गाड़ी का पेपर ले के चले जाने की वजह से मालिक को पूरे दिन परेशान होना पड़ता है तथा गाड़ी भी खड़ी रहती है और वाहन मालिक को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। यदि वाहन में किसी प्रकार का अनैतिक कार्य किया जा रहा है जिससे कि आप के विभागीय अधिकारियों को उससे पेपर लेने की आवश्यकता महसूस होती है तो तत्काल स्पॉट पर ही कार्रवाई की जाए। न कि उन्हें बेवजह परेशान करते हुए उनके पेपर को लेकर वाहन संचालकों को अनावश्यक ऑफिस के चक्कर लगवाया जाए।

बस्तर की लोक संस्कृति की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हो उठा केंद्रीय वित्त आयोग का दल

0
  • बस्तरिहा कलाकारों ने जीत लिया सबका दिल

जगदलपुर केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में बस्तर पहुंचे आयोग के सदस्यों के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की शाम बस्तर के लोकगीतों और लोक नृत्यों पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखकर वित्त आयोग के अध्यक्ष डा पनगढ़िया और आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डा मनोज पाण्डा, डॉ. सौम्यकांति घोष मंत्रमुग्ध हो उठे। उन्होंने बस्तर की लोक संस्कृति और कलाकारों की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गौर नृत्य, परब गीत और नृत्य, बादल अकादमी की प्रस्तुति, दोरला नृत्य, बस्तर बैंड की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान अतिथियों ने बस्तर के प्रसिद्ध गौर नृत्य में उपयोग की जाने वाले गौर मुकुट को पहनकर फोटो लेते हुए लम्हों को यादों में संजोया। इस अवसर पर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., संचालक कोष लेखा एवं पेंशन महादेव कावरे, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित वित्त आयोग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

बस्तर की नायाब खूबसूरती और बेमिसाल संस्कृति दिल में समा गई दिल्ली से आए अफसरों के

0
  • केंद्रीय वित्त आयोग के दल ने देखी चित्रकोट जलप्रपात की अनुपम छटा
  • जलप्रपात के अप्रतिम सौंदर्य से हुए अभिभूत

अर्जुन झा-

जगदलपुर अपने बस्तर की कोई सानी नहीं है। जो भी बस्तर आता है, वह यहां की नायाब कुदरती खूबसूरती और बेमिसाल संस्कृति का दीवाना बन जाता है। बनें भी क्यों न? ऊपर वाले ने नेमतें जो बख्श रखी हैं अपने प्यारे बस्तर को। बस्तर की खूबसूरती का कुछ ऐसा ही जादू केंद्रीय वित्त आयोग सदस्यों पर भी चला है। दिल्ली से आए अधिकारी सचमुच बस्तर को अपना दिल दे बैठे हैं। बस्तर की खूबसूरती और संस्कृति की अप्रतिम छटा उनके दिलों में समा गई है। ये अधिकारी वाह, वाह करते लौटे हैं।

केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के सदस्यों और अधिकारियों का दल शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचा था। इस दौरान दल ने बस्तर के विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के दूसरी छोर तीरथा पहुंचकर जलप्रपात की नैसर्गिक खूबसूरती को करीब से देखा। चित्रकोट जलप्रपात के तीरथा स्थित वॉच टॉवर पर जाकर सभी सदस्य काफी देर तक जलप्रपात से झर झर गिरती विशाल जलधारा को अपलक निहारते और उसकी प्रशंसा करते रहे। इस दौरान वित्त आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष मौजूद थे। कलेक्टर विजय दयाराम के दल के सदस्यों को चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कुटुमसर गुफा समेत बस्तर के अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में बताते रहे।टीम के सदस्य अजय नारायण झा ने नदी के उद्गम और संगम स्थल के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक और नैसर्गिक खूबसूरती बस्तर में देखने को मिल रही है जहां प्राकृतिक वातावरण बेहद सुंदर है, जो अपने आप में बेमिसाल है। श्री झा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के बारे में जितना सुना था, उससे भी कहीं ज्यादा बेहतरीन है। उन्होंने यहां के भोले भाले आदिवासी ग्रामीणों द्वारा की गई पारंपरिक आवभगत की मुक्तकंठ प्रशंसा की। आयोग के दल ने चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद किया। इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे भी उनके साथ थे।

महारानी अस्पताल में किया गया मितानिनों का सम्मान

0
  • नवा सौगात कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में नवा सौगात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका थीम मितानिन दीदी बर मुख्यमंत्री के नया सौगात, पइसा आही झटपट देरी न कोनो गोठबात की तर्ज पर किया गया।

आपका बता दें कि मितानिन प्रोत्साहन राशि के वितरण में प्रदेशभर में एकरूपता लाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन ने मितानिनों को नई सौगात दी है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदव साय ने वर्चुवल तौर पर एक बटन दबाकर प्रदेश के मितानिनों के खाते में प्रोत्साहन राशि अंतरित कर किया। जगदलपुर के जिला स्तरीय नवा सौगात कार्यक्रम शहीद गुंडाधुर सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे। सांसद ने सभी मितानिनों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्र व राज्य सरकार निरंतर जमीनी स्तर के लोगों तक लाभ पहुचाने हेतु योजनाएं चला रही हैं एवं उनका सफल क्रियान्यवन भी कर रही हैं। इस कार्यक्रम को उन्होने प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना कहा, जो जमीनी स्तर पर मितानिनों को लाभान्वित करेगी। मितानिनों को सही समय पर प्रोत्साहन राशि मिल सकेगी। उन्होने मितानिनों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी मितानिन बहनें शासकीय कर्मचारी न होते हुए भी पूरी ईमानदारी के साथ सामुदायिक कार्य करती हैं, ये सच्चे समाजसेवी हैं । ये निरंतर समुदाय में रहकर गर्भवती माता से लेकर बच्चों के टीकाकरण के साथ साथ शिक्षा व जागरूकता का कार्य सफलता पूर्वक कर रही हैं। इसके लिए सांसद श्री कश्यप ने मितानिनों को धन्यवाद ज्ञापित किया और समुदाय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हे प्रोत्साहित किया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाली मितानिनों में अनुकुल देव वार्ड क 31 से दीयाबती बघेल, महारानी वार्ड 14 से कमलेश तम्बोली, बलीराम कश्यप वार्ड 43 से ऋतु साहू, गंगा नगर वार्ड 23 से जुबेदा बेगम, जवाहर नगर वार्ड 24 से मीना ठाकुर, लोकमान्य तिलक वार्ड 37 से नंदा ठाकुर, लता मिलिंद प्रवीरचंद वार्ड, त्रिवेणी रंधारी भैरमदेव वार्ड, रेवती बत्रा वीर सावरकर वार्ड और मनीषा चौधरी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आज इसी तरह का आयोजन समस्त ब्लाक मुख्यालयों एवं सेक्टर स्तर पर भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम सन 2002 से शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को घर घर तक पहुंचाना, सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान करना आदि है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी मैत्री, सुरेश गुप्ता नगर भाजपा अध्यक्ष, सूर्यभूषण सिंह, गजेंद्र पगारे, पोषा टाटी, जिला डाटा प्रबंधक कुवरदीप मरकाम, अस्पताल सलाहकार नीरज ओझा, कविता बघेल डीपीएच एनआर नईम कुरैशी मितानिन कोऑर्डिनेटर शीला सार्वा, रजंती कश्यप, जिला मितानिन समन्यवक, उमाशंकर साहू साइकोलॉजिस्ट, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम मितानिन प्रशिक्षक और मितानिनें उपस्थित थीं।

प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दीपक बैज ने पूरा किया एक साल

0
  • जगदलपुर और रायपुर में जमकर मनाया गया जश्न
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दी शुभकामनाएं

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में दीपक बैज एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया गया। केक काटा गया और लड्डू बांटे गए।

बस्तर के सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दीपक बैज दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस को एकजुट रखा और सभी बड़े छोटे नेताओं को साथ लेकर

चलते रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दीपक बैज के एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और श्री बैज के गृह जिला बस्तर में जश्न मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में केक काटा गया और उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित किए गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने दीपक बैज को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया और केक भी खिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और पीसीसी दफ्तर के स्टॉफ सदस्य मौजूद थे। दीपक बैज ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दीपक बैज को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई देते हुए लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष एवं बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता आपके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।

बैज ने माना आभार

इस बीच दीपक बैज ने प्रदेश के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम जारी संदेश में लिखा है – यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है कि देश की सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन के माध्यम से जनता की सेवा का अवसर मुझे मिला है। प्रदेश के हर वर्ग, हर समुदाय, किसान, महिला, आदिवासी, युवाओ के हितों और अधिकारों के लिए सदैव तत्परता से लड़ता रहूंगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और आप सभी का आभार। इधर जगदलपुर में भी जश्न मनाया गया। पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान आदि ने दीपक बैज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय वित्त आयोग का दल पहुंचा जगदलपुर

0
  • मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कलेक्टर ने किया स्वागत

जगदलपुर केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष का जगदलपुर आगमन हुआ।

यहां मां मांदंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने दल का आत्मीय स्वागत किया। स्थानीय सर्किट हाउस में कमिश्नर श्याम धावड़े और आईजी सुंदरराज पी. ने पुष्पगुच्छ से आयोग के सदस्यों का स्वागत किया। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्य आज चित्रकोट क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और कल जिला कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दूरस्थ और दुर्गम गांवों के लोगों के लिए टेली मेडिसीन सेवा कम नहीँ है किसी वरदान से

0
  • ग्रामीणों को अब गांव में ही मिल रही है स्तरीय सेवा
  • जिला चिकित्सालय आने के झंझट से मिली मुक्ति

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग की भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ एवं दुरूह गांवों के ग्रामीणों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई टेली मेडिसिन सेवा ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। ग्रामीणों को अब गांव में रहकर ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा मिल रही है।

मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निरंतर चिकित्सा और देखभाल की जरूरत होती है। भौगोलिक बाधाएं, परिवहन संबंधी समस्याएं और बार- बार अस्पताल जाने का तनाव दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीण मरीजों के लिए नियमित चिकित्सा देखभाल को मुश्किल बना देते हैं। मगर अब राज्य शासन एवं दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की पहल पर टेली मेडिसीन के माध्यम से मरीजों की इन दिक्कतों को आसान बना दिया गया है। टेली मेडिसीन के जरिए अब चिकित्सक चिकित्सालय में ही रहकर वर्चुअल माध्यम से मरीज से बातचीत कर उचित चिकित्सकीय परामर्श देने के अलावा और उनकी बीमारियों के लक्षण के अनुरूप चिकित्सालय रेफर करने का निर्देश दे सकते हैं।

उल्लेखनीय कि दंतेवाड़ा जिले में जिला प्रशासन द्वारा मार्च 2024 से टेली मेडिसीन सेवा शुरू करने की पहल की गई है। टेली मेडिसीन के जरिए जिला अस्पताल के चिकित्सक प्रतिदिन दो घंटे के लिए मरीजों हेतु उपलब्ध रहते हैं। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का चार्ट भी बनाया गया है। जहां उन्हें 40 से अधिक ग्रामीण प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से विडियो कॉल मिलती है और वे लोगों को सीधे चिकित्सकीय परामर्श देते हैं। मरीजों को रोगों की गंभीरता का पता चलने के साथ-साथ और उन्हें समय पर उचित इलाज कराने का विकल्प मिल जाता है। इस सुविधा के प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सीधे अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ती है और वे समय रहते उपचार प्रारंभ करा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें अस्पताल आने जाने के खर्चे, दूरी, समय की बचत, जैसी सुविधाएं होने के साथ-साथ अस्पताल में भीड़ से हो रही असुविधा का भी सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक से सम्पर्क किया जाता है। जहां जिला अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से जिला अस्पताल सम्पर्क साधा जाता है और उपलब्ध चिकित्सक मरीजों से बातचीत कर चिकित्सकीय मार्गदर्शन देते हैं। चिकित्सकों के परामर्श अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम एवं सीएचओ द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाई दी जाती है।

खुश हैं रानू और सावन बाई

इस क्रम टेली मेडिसीन सुविधा से लाभान्वित मरीज मांझीपदर निवासी रानू बाई एवं सावन बाई ठाकुर बताती हैं कि पहले छोटी -छोटी बीमारी को लेकर जिला अस्पताल तक जाना पड़ता था। लेकिन अब राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित टेली मेडिसिन के माध्यम से कई बीमारियों के उपचार के संबंध में चिकित्सा परामर्श और दवाईयों के निर्देश गांव में ही रहकर ही प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें घुटने, कमर, सीने में दर्द जैसी शारीरिक समस्या थी और इनका समाधान टेली मेडिसिन के माध्यम से डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बात करके हुआ है। जिसके लिए ना तो हमें जिला अस्पताल जाना पड़, न ही दवाई लेने की कतार में खड़ा होना पड़ा। इस प्रकार टेली मेडिसिन की यह सुविधा हम ग्रामीणों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही है।

ढाई हजार उठा चुके लाभ

इसके साथ ही विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम पोटाली किकरीपारा निवासी मरीज 23 वर्षीया मनीषा मंडावी अंदरूनी व्याधियों से ग्रस्त होने के कारण दंतेवाड़ा आने जाने में सक्षम नही थी। परन्तु टेली मेडिसिन से टेली कंसल्टेंट करके उनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। इस प्रकार दंतेवाड़ा जिले में विगत तीन माह तक कुल 2 हजार 3 सौ 21 मरीज का उपचार टैली मेडिसिन के द्वारा किया गया है। टेली मेडिसिन सेवाएं वास्तव में सुदूर अंचलों में रहने वाले आम ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत है, जो किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता के चलते जिला चिकित्सालय नहीं आ पाते है। वे ऐसे स्थिति में अपने ग्राम के समीप ही चिकित्सकों से संवाद कर उचित स्वास्थ्य सलाह लेकर उपचार कर पा रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS