- रात्रिकालीन सफाई की योजना कारगर साबित
- पौनी पसारी के पीरहा है पार्किंग स्थल
जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं। शहर का संजय बाजार इसका एक उदाहरण है।
नगर निगम के कर्मचारी शहर की साफ सफाई के साथ ही जनमानस से कचरे को नाली एवं सड़कों पर न फेंकने की अपील भी कर रहे हैं। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर सफाई विभाग के साथ शहर में मॉनिटरिंग के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों की अलग-अलग स्थान पर ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में निगम प्रशासन शहर के संजय मार्केट में बाजार को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं आयुक्त हरेश मंडावी कर रहे हैं। मंडावी प्रतिदिन सुबह एवं रात्रि में बाजार परिसर पहुंचकर बाजार की साफ सफाई का निरीक्षण कर रहे हैं। आयुक्त हरेश मंडावी ने विगत दिनों संजय बाजार के व्यापारियों के साथ कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक आहूत की गई थी। इस बैठक में व्यापारियों से कहा गया था कि बाजार का कचरा नगर निगम के वाहनों में डालें, सब्जी सड़े गले फल ,मटन मछली चिकन मार्केट के अवशेष को कहीं भी ना फेंक कर निगम के वहां में डालें । इसके पश्चात निगम प्रशासन ने संजय मार्केट में हाई मास्क लाईट के नीचे चार वाहन खड़ा किया जा रहा है जिसमें सब्जी विक्रेता अपने कचरे को इन वाहनों में डालने के लिए प्रेरित किया गया है जिसमें दुकानदारों के द्वारा अपने दुकानों का कचरा इन वाहनों में डाला जा रहा है साथ ही रात्रि इन सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने प्रतिदिन आयुक्त श्री हरेश मंडावी अपने टीम के साथ पूरे बाजार परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है । इसके पूर्व महिला समृद्धि बाजार के सामने कचरे का ढेर देखने को मिलता था इस प्रयोग से अब उक्त स्थल पर पूरी तरह साफ सफाई व स्वच्छ दिखाई देता है । वही चिकन मटन व मछली मार्केट के लिए उनके अवशेष के लिए एक ऑटो को खड़ा किया जा रहा है जिसमें वह चिकन मटन मछली का अवशेष उसे वहां में डाल सके । इन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मॉनिटरिंग करने के लिए निगम सफाई विभाग एवं राजस्व विभाग के टीम का भी गठन किया गया है । कुछ लोगों के द्वारा कचरा फेंकने पर अमले के द्वारा जमाने की कार्रवाई भी की गई है। कचरे को बाजार में कहीं भी फेंकने पर निगम द्वारा जुर्माना की कार्रवाई भी की जा रही है।करेंगे संजय मार्केट को व्यवस्थित
आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि संजय बाजार की को व्यवस्थित करने के लिए लगातार निगम प्रशासन प्रयासरत है। पौनी पसारी के पीछे पार्किंग स्थल का भी निर्माण किया जा रहा है। संजय बाजार में सड़ी गली सब्जी अवशेष एवं कचरे को कहीं भी न फेंकने के लिए दुकानदारों से अपील की गई। और कचरा वाहन भी लगाया गया है। ताकि व्यापारी अपनी दुकानों का कचरा उसी वाहन में डाल सकें। उसके पश्चात भी कई व्यापारी अपनी दुकानों का कचरा कहीं भी फेंकते पाए जाते हैं तो निगम दल के द्वारा द्वारा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। अब ऐसी कार्रवाई की भी जा रही है। हमारा उद्देश्य संजय मार्केट को स्वच्छ सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना है। जिसके लिए निगम प्रशासन दिन रात कार्य कर रहा है।
व्यापारियों के सहयोग से संजय बाजार की सफाई व्यवस्था में हुआ सुधार
अपने आराध्य के लिए एकजुट हुए सभी राज्यों के मूल निवासी ब्राह्मण
- धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती
जगदलपुर सर्व ब्राह्मण समाज बस्तर द्वारा जगन्नाथ मंदिर में बैठक हुई जिसमें ब्राह्मणजनों ने उपस्थिति देकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव 10 मई शुक्रवार को महापर्व के रूप में मनाने के लिए सभी ने मार्गदर्शन दिया और विचार रखे।
संजीव शर्मा संभागीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से विचार रखे। अवधेश शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आराध्याय देव हैं।इसके लिए जगदलपुर में निवासरत सभी ब्राह्मणों को सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। केके द्विवेदी ने कहा कि इसके लिए हम सबको मेहनत करके हर ब्राह्मण परिवार से संपर्क करना चाहिए और उनको इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित भी करना होगा। वरिष्ठ समाजसेवी पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी संस्कृति और ब्राह्मणों के लिए भगवान परशुराम हम सबके आदर्श हैं। इसलिए हमको उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम में लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना चाहिए। आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खम्भारी ने कहा कि सभी ब्राह्मण एकजुट होकर सपरिवार कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दें। कौशिक शुक्ला ने कहा कि हम सबको मिलकर एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे ब्राह्मण समाज मजबूत हो। नीलम मिश्रा अध्यक्ष महिला मंच ने कहा कि हम ब्राह्मण समाज की सभी बहनों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़ेंगे। मातृशक्ति भी पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएगी। रंजीत पांडे ने कहा कि ब्राह्मणों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी को मिलजुल कर अपनी ताकत बढ़ाना होगा। अशोक मुखर्जी अध्यक्ष बंगीय ब्राह्मण समाज ने कहा कि हमारे समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह चीज हमारी नई पीढ़ी को भी बताने की जरूरत है। अरुण पाठक मिथिला समाज ने कहा कि हर ब्राह्मण को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए तन मन धन से सहयोग करे। जिससे हमारी पहचान संस्कृति बरकरार रहे। वरिष्ठ सदस्य सकलेश पांडे ने कहा कि युवा पीढ़ी को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़ें। सुधीर दुबे ने कहा कि हम सबको आज ही से इस कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क करना चाहिए। जिससे हम समाज के हर सदस्य को कार्यक्रम से जोड़ सकें। अंत में अनिल शुक्ला कविराज ने भगवान परशुराम पर ओजस्वी कविता सुनाकर में जोश भरा और संकल्प भावना से कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में आरणयक ब्राह्मण समाज, उत्कल समाज, कान्यकुब्ज समाज, सरयुपारीय समाज, बंगीय ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ी सरयूपारीय समाज, मिथिला ब्राह्मण समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज राजस्थानी ब्राह्मण समाज भूमिहार ब्राह्मण समाज, मैथिल ब्राह्मण समाज, तेलुगू ब्राह्मण समाज, कन्नड ब्राह्मण समाज, भोजपुरी ब्राह्मण समाज, विंध्य ब्राह्मण समाज व अन्य समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
नगर निगम ने खोले प्याऊ घर, लगाए वाटर एटीम
जगदलपुर नगर पालिक निगम के द्वारा बस्तर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम चार स्थानों पर प्याऊ घर खोले गए हैं। गर्मी के दिनों में शहर आने वाले लोगों एवं ग्रामीणों, बाजार में पहुंचने वाले लोगों, बस स्टैंड के यात्रियों के लिए निगम प्रशासन द्वारा वाटर एटीएम भी प्रारंभ कर दिए गए हैं। साथ ही संजय मार्केट, गोल बाजार, गुरु गोविंद सिंह चौक एवं नया बस स्टैंड में प्याऊ घर स्थापित किए गए हैं। जहां कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
राम जानकी सेवा सीमित के द्वारा प्याऊ शुभारंभ
कुसुमकसा:- जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथो शुभारंभ किया गया भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी मिले इस उद्देश्य को लेकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया राम जानकी के सदस्य संतोष जैन ने बताया की इस गर्मी में लोगो को राहत देने के लिए सिर्फ ठंडा पानी ही नहीं समय समय पर नींबू पानी और गुड़ पानी की भी व्यवस्था रहेगा जनपद सदस्य संजय बैंस ने शुभारंभ के अवसर पर कहा की सेवा भाव का दूसरा नाम ही राम जानकी सेवा सीमित है आज प्याऊ शुभारंभ कर आम जन मानस के लिए राहत भरा काम है सीमित के सदस्य किसी गरीब के घर शादी या इलाज कराने से भी पीछे नहीं हटते राम जानकी सीमित हर धर्म के काम में सहभागिता निभाती है मैं सभी राम जानकी सेवा सीमित के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हु इस तरह जनता की सेवा करते रहे इस प्याऊ की सेवा में मुस्लिम समाज के भाई शमशेर खान ने कहा की राम जानकी सेवा सीमित जो लोगो के सेवा भाव में हमेशा मदद के लिए खड़ी रहती है इस पुनीत कार्य में हमारा भी समाज राम जानकी सेवा सीमित के साथ खड़ा रहेगा इस अवसर पर राम जानकी के अधक्षय गौरी शंकर साहू जी, पूर्व अधक्ष्य वीरेंद्र सिन्हा, हितेश गुप्ता, पुष्पजीत बैंस, सरपंच गणेश, श्वेता जगत सिन्हा, हुकुम पैटेल रवि यादव जी उपस्थित रहे
बस्तर के रण में जौहर दिखाने के बाद कोरबा की जंग में कूदे महेश कश्यप
- भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय के लिए कर रहे हैं धुआंधार प्रचार महेश
जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे युवा आदिवासी नेता महेश कश्यप बस्तर के रण से मुक्त होने के बाद अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जंग में जौहर दिखा रहे हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के बूथों में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत करने महेश कश्यप जमकर पसीना बहा रहे हैं।

कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय के लिए वोट मांगने महेश कश्यप अनेक बूथों तक दस्तक दे चुके हैं।लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। लगातार अन्य जिलों के भाजपा नेताओं को प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने हेतु कमान सौपा जा रहा है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार 3 मई को कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय के समर्थन में भरतपुर – सोनहत विधानसभा क्षेत्र के जनकपुर मंडल अंतर्गत सेमरहिया और पोहनिया क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील महेश कश्यप ने की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश कश्यप के भरतपुर- सोनहात विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए डबल ईंजन की सरकार बनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच महेश कश्यप पहुं च रहे हैं। ग्राम सेमरहिया और पोहनिया में बूथों की बैठक लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों में महेश कश्यप ने ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि देश का नाम विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए 7 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान इस बूथ की बैठक में महेश कश्यप को सुनने सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

सीतामणि में किए दर्शन
सीतामणी हरचोका में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। आज प्रातः काल छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जहां प्रथम बार प्रभु श्रीराम के चरण पड़े थे, मध्यप्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित कोरिया जिले के सीतामणी हरचोका की उस धरती का दर्शन करने बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप पहुंचे।इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित बस्तर वासियों के सुख समृद्धि की कामना प्रभु से की।
नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही फिर चल पड़ा है पालकों से लूट का खेल
- यूनिफार्म, कॉपी, पुस्तकों की आड़ में लूट खसोट
- स्कूल संचालकों और पुस्तक विक्रेताओं की सांठगांठ
अर्जुन झा
जगदलपुर नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही पालकों से लूट खसोट का खेल फिर चल पड़ा है। हाईकोर्ट के फैसले और जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए निजी स्कूल प्रबंधन अपनी पसंदीदा स्टेशनरी शॉप से ही पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां और यूनिफार्म खरीदने के लिए पालकों को बाध्य करने लगे हैं। यह सब कमीशन के लिए किया जा रहा है।
जबसे छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल का चलन बढ़ा है, तबसे शिक्षा माफिया और स्टेशनरी माफिया चांदी काटते आ रहे हैं। पहले से ही आम लोगों में धारणा बन गई है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ढंग से नहीं होती, वहां अपने बच्चों का दाखिला करवाना यानि उनका भविष्य बर्बाद करने जैसा है। आज के पालक चाहते हैं कि उनके बच्चे शुरू से ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई करें और डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आईएएस, आईपीएस बनें। यही वजह है कि आज के माता पिता अपने बच्चों को निजी इंग्लिश मिडियम स्कूलों में दाखिला दिलाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। यहां तक कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं भी अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में पढ़ाने लगे हैं। पालकों की बदलती धारणा को देखते हुए शिक्षा माफिया तेजी से पांव पसार रहा है। बस्तर जैसे आदिवासी संभाग में भी ऐसे निजी स्कूलों की भरमार हो गई है। निजी स्कूलों के संचालक जमकर लूट मचा रहे हैं। बच्चों के यूनिफार्म, पुस्तक, कॉपियां, टाई, बेल्ट, जूते, मोजे, बैग आदि सबकुछ स्कूल प्रबंधन की मर्जी अनुसार पालकों को खरीदने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन और कॉपी पुस्तक विक्रेताओं की सांठगांठ से पालकों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जा रहा है। पालकों को ये सारी चीजें तयशुदा दुकान से ही खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। कॉपी पुस्तकें बेचने वाले व्यापारी अब यूनिफार्म, टाई, जूते मोजे तक बेचने लगे हैं। कॉपी, पुस्तकों, यूनिफार्म, टाई, जूते, मोजे की मनमानी कीमत पालकों से वसूली जा रही है। जो वस्तु अन्य स्टेशनरी शॉप में 80 रुपए में मिलती है, वही वस्तु स्कूलों की सांठगांठ वाली दुकान में 120 रुपए से लेकर 150 रुपए तक में बेची जा रही है। इस तरह जबरदस्त मुनाफा कमाकर पालकों की जेब हल्की की जा रही है। व्यापारी इस मुनाफे का आधा हिस्सा स्कूल प्रबंधन को देते हैं। इससे स्टेशनरी व्यापारी को जहां ज्यादा कमाई हो जाती है, वहीं स्कूल संचालकों को बैठे बिठाए बड़ी आमदनी होती है।हिंदी स्कूल भी नहीं हैं कमतर
पालकों को यह बात समझनी होगी कि इंग्लिश मिडियम में शिक्षा देने वाले कान्वेंट स्कूल बच्चों को सिर्फ अंग्रेजी में ही दक्ष बना सकते हैं, उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस नहीं बना सकते। ऐसे मुकाम बच्चे अपनी मेधा और प्रतिभा के बूते ही हासिल कर पाते हैं। हमारे बस्तर संभाग में ही ऐसे कई उदाहरण हैं कि यहां के कई बेटे बेटियां सरकारी स्कूलों में हिंदी माध्यम से पढ़ाई कर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस, सीए, वकील आदि बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। हाल ही में आए सीजी पीएससी में बस्तर की कई बेटियां डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर, खनिज अधिकारी सरीखे पदों के लिए चयनित हुई हैं। जगदलपुर की एक बेटी ने तो यूपीएससी क्वालिफाई कर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा दिया है। इन बेटियों से पालकों को नसीहत लेने की जरूरत है।रद्द हो सकती है मान्यता
जिले के कुछेक स्कूलों को छोड़ अधिकांश निजी स्कूल की किताब और ड्रेस के लिए एक दुकान निर्धारित है। बच्चो के दाखिले के बाद स्कूल की ओर से पालकों को इन दुकानो की जानकारी दी जाती है और वहीं से किताब, कॉपी, यूनिफार्म खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है। आएदिन मिल रही ऐसी शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने सभी निजी स्कूलों के लिए एक आदेश जारी किया है। आदेश में साफ कहा गया है कि पालकों को दुकान विशेष से पुस्तक कॉपियां, जूते मोजे, टाई, यूनिफार्म खरीदने के लिए बाध्य करना गैर कानूनी है। ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।क्या है हाईकोर्ट का फैसला
यहां यह बताना जरूरी है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भी निजी स्कूलों के इस कदम को लेकर फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर याचिकाकर्ता निजी विद्यालय प्रबंधन संघ या संस्था खुले बाजार से पुस्तक की खरीदी के लिए जाता है तो प्रतिवादी राज्य स्कूल शिक्षा विभाग और निदेशक लोक शिक्षण याचिकाकर्ता के खिलाफ बल पूर्वक कदम नहीं उठा सकते। सिवाय उन पुस्तकों ke जिनकी आपूर्ति पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा की जाती है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकों और राज्य शासन के सिलेबस को निजी स्कूलों में अहमियत नहीं दी जाती।
बस्तर जिले के दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों लिए वरदान बन गई हैं बीसी सखियां
- घर बैठे बैंकिंग सेवा मिलने से आ रहा है लोगों के जीवन में बदलाव
- एक साल में ग्रामीणों को किया 37 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर जिले के दूरस्थ और पहुंच विहीन गांवों के ग्रामीणों के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. की एक पहल वरदान बन गई है। इस पहल से ग्रामीणों को अब घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है और आर्थिक रूप से सक्षम बनते जा रहे हैं। बीसी सखियों की इसमें बड़ा रोल है।
बस्तर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षित कुल 150 बीसी सखियों के माध्यम से 433 ग्राम पंचायतों के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह सुविधा बस्तर के दूरस्थ अंचलों के गांवों के ग्रामीणों के लिए बड़ी ही मुफीद साबित हो रही है। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता के विकल्प के रूप में इन बैंक सखियों द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को महत्वपूर्ण बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत व्यक्तिगत खाता खोलना, खाते से राशि निकासी करना, खाते में राशि जमा करना, राशि का हस्तांतरण करना, सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं पेंशन योजनाओं का नामांकन करना, बिजली बिल भुगतान, मोबाईल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज करना आदि सेवाएं सम्मिलित हैं। जिले में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के पेंशन भुगतान, मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी भुगतान, ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों को भुगतान, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को भुगतान सहित स्व सहायता समूहों की जमा- निकासी, व्यक्तिगत जमा- निकासी के तहत बड़ी संख्या में राशि के अंतरण उपरांत बैंकों में बढ़ते ग्राहकों की संख्या और बैंकर्स के कार्यभार को देखते हुए गांवों में ही बीसी सखी के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की गई है।

जिससे ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बैंक की जरूरी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। कलेक्टर विजय के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप इस दिशा में विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा श्रमिकों को 20 करोड़ 22 लाख रूपए, विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को 15 करोड़ 11 लाख रूपए और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को एक करोड़ 94 लाख रूपए कुल 37 करोड़ 27 लाख रुपए का भुगतान बीसी सखियों के द्वारा आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम का उपयोग कर संबंधित ग्राम पंचायत में ही किया गया। जिससे इन हितग्राहियों की समय के साथ धन की भी बचत हुई। बीसी सखियां ग्राम पंचायत भवनों में हितग्राहियों को राशि का भुगतान, राशि जमा करने सहित अन्य कार्य सम्पादित करती हैं, ताकि ग्रामीणों को सहूलियत हो सके। वहीं प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सप्ताह में कम से कम दो दिवस बीसी सखियां संबंधित ग्राम पंचायत में अवश्य उपलब्ध रहें। बैंक सखियों की संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्धारित दिवस उपस्थिति का प्रचार- प्रसार भी वाल पेंटिंग के माध्यम से किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्व-सहायता समूहों की बैठक तथा सार्वजनिक कार्यक्रम इत्यादि में उक्त जानकारी दी जाती है। जिससे ग्रामीणों और हितग्राहियों को इस संबंध में पूरी जानकारी रह सके।

आजीविका मिशन बना सहारा
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सामूहिक गतिविधियों के संचालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं को स्व-सहायता समूह गठित करने सहित नियमित बैठक, बचत, आपसी लेनदेन, बैंक की सहायता इत्यादि के साथ ही आर्थिक गतिविधियों के जरिये आय संवृद्धि को बढ़ावा दिया जाता है। एनआरएलएम से स्व- सहायता समूहों की इच्छुक महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं एवं बैंक की सहायता की जानकारी के साथ ही बैंक सखी का प्रशिक्षण भी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर दिया जाता है। कोडे़नार की विनीता ने बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई कर चुकी हैं, लेकिन कोई रोजगार नहीं होने से गांव की दीदियों के साथ महिला समूह गठित किया। स्व-सहायता समूह से जुड़े रहने के फलस्वरूप बैंक सखी की सेवाएं देने प्रेरित हुई। इसी तरह हर्राकोड़ेर की संतोषी ठाकुर को कलेक्टर विजय दयाराम के. ने उक्त दूरस्थ इलाके के भ्रमण के दौरान बैंक सखी की सेवा देने प्रोत्साहित किया, तो संतोषी तुरंत तैयार हो गई। संतोषी भी पहले से एनआरएलएम से जुड़ी हुई है। संतोषी को एनआरएलएम द्वारा बैंक सखी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। अब संतोषी इस सुदूर इलाके में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं दे रही है।
हर माह 8 हजार तक की आय
बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ करवाने में महति भूमिका निभाने वाली बैंक सखियां घर- परिवार के कार्यों के साथ ही हर महीने 7 से 8 हजार रुपए आय अर्जित कर रही हैं। जिससे वे परिवार की देखभाल में सहायक साबित हो रही हैं। इस बारे में बास्तानार ब्लॉक के कोड़ेनार में 2 साल से बैंक सखी की सेवा दे रही विनीता कोमरा बताती हैं कि वह प्रत्येक माह 15 से 16 लाख रुपए का लेनदेन कर लेती है, जिससे उसे बैंक 6 से 7 हजार रुपए कमीशन मिल जाता है।विनीता बैंक सखी के साथ लोक सेवा केंद्र संचालन का भी करती है और 5 से 7 हजार रुपए कमा लेती है। इसी तरह लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सुदूर इलाके हर्राकोड़ेर की बैंक सखी संतोषी ठाकुर इस क्षेत्र में पेंशन, मनरेगा मजदूरी भुगतान कर ग्रामीणों के लिए मददगार साबित हो रही है। तोकापाल ब्लॉक के डोंगरीगुड़ा की बैंक सखी ललिता बघेल बताती हैं कि वह 2019 से बैंक सखी की सेवाएं देकर प्रत्येक माह 7 से 8 लाख रुपए का लेनदेन करती है। जिससे बैंक द्वारा हर महीने 3 से 4 हजार रुपए कमीशन प्रदान किया जा रहा है। ललिता स्व- सहायता समूह से भी जुड़ी है और साग-सब्जी उत्पादन एवं विक्रय के माध्यम से अपने समूह की दीदियों के साथ ही स्वयं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बना चुकी है।
सोशल मीडिया में नाबालिक बच्ची का अश्लील वीडियो अपलोड करने पर युवक के ऊपर हुई कार्रवाई
दल्लीराजहरा सोशल मीडिया में नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो अपलोड करने पर राजहरा पुलिस ने दल्लीराजहरा के एक युवक पर आईटी की धारा 67 (ए),67( बी) के तहत अपराध दर्ज किया है । गृह मंत्रालय नई दिल्ली की साइबर टीम इसकी निगरानी कर रही है। इसी के तहत घटित अपराध के अनुसार संबंधित थानों को सूची भेजी जा रही है। गृह मंत्रालय से जांच के लिए भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सीडी का अवलोकन करने पर दो नाबालिक बालक एवं बालिका द्वारा अश्लील व आपत्ति जनक हरकत करते पाया गया है। उक्त कृत्य इंस्टाग्राम की जांच सीसीपीडब्ल्यूसी
योजना अंतर्गत गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित टीप लाईन सीडी में सोशल मीडिया मे महिला एवं बच्चो से संबंधित अपराधो का अवलोकन किया गया है, जिसमें संदेही का इंस्टाग्राम धारक दल्लीराजहरा जिला बालोद छ०ग० का होना पाया गया है। इंस्टाग्राम धारक द्वारा अपने मोबाइल से अश्लील चल चित्र को सोशल मिडिया में प्रसारण किया है, चलचित्र में दिखने वाली लडका एवं लडकी पूर्णतः नबालिक प्रतीत हो रही है जो आरोपी का कृत्य सूचना एवंप्रौद्योगिकी (संसोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 (क), 67 (ख) का पाये जाने से मोबाइल धारक विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। संदेही द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से घटना12.18.2022 समय 19.06.00 UTC पर अपलोड किया गया है। उक्त अपलोड आईपी का दिनांक व समय ISTमें बदल कर दिनांक समय के अनुसार सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। जिसमें लागीन आईपी का टॉवर लोकेशन घटना दिनांक समय में ग्रामीन बैंक के सामने नगर पालिका परिसर दल्लीराजहरा था। थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने कहा कि अभी इस पर लगातार कार्यवाही की जा रही है अभी कुछ और लोगों का अपराध दर्ज करना बाकी है।
दल्ली राजहरा के कालीबाड़ी मंदिर में रही उत्सवों की धूम
- बंगाली समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा में अप्रैल माह में अनेक त्यौहार व जयंती समारोह मनाए गए। दल्ली राजहरा के कालीबाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 9 दिनों तक माता की सेवा और पूजा अर्चना की गई । साथ ही नौ दिनों तक जोत जलाए गए। आठवें दिन कन्याभोज के साथ ही भंडारा का आयोजन भी किया गया। विषेश रूप से कार्यक्रम में उपस्थित राकेश द्विवेदी, मदन माईती , महेन्द्र सिग, रमेश गुजर, भूपेन्द्र श्रीवास, बॉबी छतवाल योगदान रहा ।


हनुमान जयंती भी मनाई
कालीबाड़ी में 23 अप्रैल को हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई। मंगलवार को पवनसुत हनुमान जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में अनुष्ठान, पूजन और श्रृंगार किया गया। कालीबाड़ी मंदिर में नवनिर्मित प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई। शाम को हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। लोगों को प्रसाद वितरण कर नगर की सुख- समृद्धि का कामना की गई। राकेश द्विवेदी, महेन्द्र सिंग, मदन माईती, पुरोबि वर्मा सायम जसयवान गौतम माईती गीता माईती, बलिन्दर पौर, राजेन्द्र राजपुत, विनोद आडे , सी.हरि, विरेन्द्र साहू, टीकम, एस. के. मसकी, एस के गुप्ता बादल तिवारी वी. पी अनिल, विलसे, कृष्णा मुर्ति सहयोग रहा |


कालीबाड़ी का स्थापना दिवस
दल्लीराजहरा के कालीबाडी मंदिर की स्थापना 28 अप्रैल 1972 को की गई थी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कालीबाड़ी मंदिर का स्थापना दिवस बडे धूमधाम से मनाया गया। लोगों द्वारा कलीबाड़ी मंदिर में विराजमान देवी – देवाताओं की पूजा अर्चना की गई। मंदिर में संध्या आरती की गई तथा 108 दीपक नगर की सुख शांति के लिए जलाए गए। कार्यक्रम में सुशांतो मंडल, बी,एन आईच , गंगन परेरा, एस.के. राय, रीन्कु सहा अशोक सहा, गौतम बेहरा मदन माईती, शिब्बू नायर, अशोक बाम्बेश्वर, डॉ भास्कर, विशेष उपस्थिति कनक बेनर्जी, गौतम बेहरा, बॉपी आईच, सजल राय, एसी सरकार, गौतम माईती, अभिजीत मंडल, पिन्कु डे, सुरेश सरकार, मीन्टू सिंहा पिन्टू चक्रवर्ती ,अशोक आईच, गौतम बोस, विवेकान्द दत्ता, बाबु जैना, भानु जैना, काजल रीणा पडिया, संगीता बहेरा , पुरोबि वर्मा, रिता बेनर्जी दिपा माईती, अदिती आईच, मटृटू कारपा, मुनमुन सिंहा, सिल्पी राय, त्रीपती पाल, पुर्निमा मण्डल, मुटृठू कर, काविता डे, कि आईच, मधुमिता, इन्द्रनि मुखर्जी नितू सरकार, सुब्रत चक्रवेदी, सोनू पाल ने योगदान दिया।


कोंडागांव में व्यापारी ने बीच सड़क पर कर लिया आत्मदाह
- मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में हुई मौत की पुष्टि
- मृतक के खिलाफ रायपुर में दर्ज है बलात्कार का केस
कोंडागांव शहर के 48 वर्षीय व्यापारी जितेंद्र गोलछा उर्फ जीतू निवासी बस स्टैंड कोंडागांव ने आज शुक्रवार को तड़के 3 से4 बजे के बीच गांधी चौक के पास सड़क किनारे खुद पर आग लगा ली। कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
आग से बुरी तरह झुलस चुके जितेंद्र को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र के खिलाफ रायपुर पुलिस में धारा 376 के तहत बलात्कार का एक प्रकरण भी दर्ज था।प्रकरण पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई अभी चल रही है।बताया जा रहा है कि गांधी चौक कोंडागांव में जितेंद्र गोलछा की फर्नीचर की दुकान है। दुकान से करीब 100 मीटर दूर सड़क का डिवाइडर पार करने के बाद सड़क किनारे उसने अपने शरीर पर आग लगा ली।


