City Media - Page 509 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 509

हर घर जाकर मोदी और साय सरकार की योजनाओं की जानकारी दें कार्यकर्ता : वर्मा

0
  •  कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

दल्ली राजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार संबंधी रणनीति पर चर्चा की और उनसे कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में चुनाव प्रचार की गति को तेज कर पूरी ऊर्जा से जुट जाने का आह्वान किया।

मंत्री टंकराम वर्मा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए कि लोगों को हमारी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनसे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करें।

 

इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, विधानसभा संयोजक राजेश दसोड़े, अनिता कुमेटी, सुदेश सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, रमेश गुर्जर, सुरेश जयसवाल, किरण सिन्हा, धर्मेंद्र गाड़ियाेग, संतोष देवांगन, बॉबी छतवाल, राजेश कांबले, रामेश्वर साहू, दिलीप सिंगरोल, अंजू साहू, लीलावती, उषा साहू, संजू सिंह, सुरेंद्र बेहरा, शंकर साहू, सुमीत जैन, भूपेंद्र श्रीवास, दादू गुप्ता, रमणी बाघ, मंजीत कौर, कुमारी रावटे, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, श्याम जायसवाल, हरीश बाग एवं पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक पश्चात श्री वर्मा रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल हुए। उसके बाद मंडल के कोषाध्यक्ष रमेश जैन के पिताजी का स्वर्गवास हो जाने पर उनके घर जाकर परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट की। वही मंडल मंत्री रम्भा कोसमा के पति मोहन कोसमा का भी स्वर्गवास हो गया है। उनके घर जाकर परिवार जनों से मिले, उन्हें ढांढस बंधाया और कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा परिवार जनों के साथ खड़ी है।

नक्सली आत्म समर्पण करें, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें : अमित शाह

0
  • गृहमंत्री शाह ने कांकेर की धरती से दी चेतावनी

  • देश की संपदा पर पहला हक आदिवासियों, गरीबों का

जगदलपुर कांग्रेस, नक्सलवाद और आतंकवाद पर जमकर बरसे कांकेर की आमसभा में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। उन्होने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते आत्मसमर्पण करो या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कांकेर में अपने भाषण की शुरूआत क्षेत्र के देवी- देवताओं, बड़ादेव, बूढ़ादेव को प्रणाम करते हुए की। उन्होने जल, जंगल, जमीन के लिए शहीद होने वाले परलकोट के जमीदार शहीद गेंदसिंह सहित अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी शहीदों को भी प्रणाम किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हे जिगर का टुकड़ा कहा। अमित शाह ने कहा कि 17 अप्रेल को देश ने वो भव्य दिन भी देखा जब 500 सालों से टेंट में बैठै भगवान श्रीराम ने अद्वितीय घर में अपना जन्मदिन मनाया।कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आगे शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही श्रीराम मंदिर के मामले को लटकाने, भटकाने का काम कर देश की बहुसंख्यक जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सहित देश की सारी विपक्षी पार्टियों को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिला, परंतु अपने वोट बैंक की खातिर कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा दिया। इन्हें सिर्फ एक विशेष वर्ग के वोटों की ही चिंता रहती है। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सांस्कृतिक और धार्मिक पुनरूत्थान की बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने काशी, मथुरा, महाकाल कारीडोर का निर्माण कराया। सोमनाथ के मंदिर को पुनः सोने से मढ़ा। उन्होने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास बताने के लिए 10 साल का ट्रैक रिकार्ड और आने वाले 25 साल का रोडमैप भी है। अमित शाह ने कांग्रेस से सवाल किया कि देश में वर्षो राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए क्या किया? उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र 10 वर्षो में गरीबों के लिए जन-धन खाते खोले, शौचालय बनाए, हर घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन प्रारंभ किया, देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर, किसानों को 6 हजार प्रतिवर्ष दिया। स्वरोजगार हेतु युवाओं के लिए स्टार्टअप, मुद्रा योजना लागू की। गरीबों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था की।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के अन्य प्रांत के लोगों को कश्मीर से क्या मतलब, मैं कहता हूं कि पूरे देश सहित छग का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान दे देगा। कांग्रेस ने कश्मीर को अलग -थलग करने और आतंकवाद के पोषण के लिए धारा 370 को संभाले रखा । नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कश्मीर से एक झटके में धारा 370 को समाप्त कर दिया। आज कश्मीर में आतंकवाद में कमी आई है वहां खुशहाली लौटी है। नक्सलवाद पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश से अब नक्सलवाद समाप्त होने को है। उन्होने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आत्म समर्पण करो अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहो। उन्होने कहा कि छग में विष्ण देव साय की सरकार बनने के बाद मात्र 3 महीनों मे ही सुरक्षा बलों ने 90 नक्सलियों को मार गिराया है, 123 नक्सली गिरफ्तार किए गए और 250 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। शाह ने क्षेत्र की जनता से कहा कि नक्सली विकास के दुश्मन हैं जब तक ये रहेंगे अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाने में अडंगा लगाते रहेंगे। शाह ने कहा हमारी सरकार, पार्टी ने हमेशा आदिवासियों का सम्मान किया है। छग में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया, इससे पहले ओडिशा की आदिवासी महिला मुर्मू द्रोपद्री को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनाया। उन्होने कहा कि छग की सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों पर कार्य चालू कर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को एक हजार प्रतिमाह, किसानों का धान 31 सौ रूपये में खरीदना प्रारंभ भी कर दिया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को मिर्ची तब लगी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वक्फ संपत्तियों के सर्वे की बात कही। उन्होने कहा कि इससे पूर्व जब कांग्रेस की सरकार थी तब डॉ. मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक एक वर्ग विशेष का है । हम कहते हैं कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ों सर्व समाज का है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकजुट, अखंड करने प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया कि उन्होने तब कुछ क्यों नही कहा जब केंद्र में 10 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार ने छग को विकास कार्यो के लिए मात्र 77 हजार करोड़ रूपये ही दिए थे, जबकि हमारी सरकार ने 10 वर्षो के शासन में छग सरकार को विकास कार्यो के लिए 4 लाख करोड़ रूपये दिए। अमित शाह ने आगे कहा कि केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद देश के युवा, गरीब, किसान, महिलाओं, उद्यमियों को फायदा होगा। उन्होने जनता से आगामी 26 अप्रेल कोे भोजराज नाग को कमल निशान पर मुहर लगाकर दिल्ली भेजने और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पुनः भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

कांग्रेस पर बरसे किरण देव

इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, लूटपाट करने और छग के विकास को बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन 5 वर्षो में कांग्रेस ने छग की दुर्गति कर दी। महादेव एप, शराब, कोयला घोटाला कर छग को बदनाम करने का काम किया। कांग्रेस की अत्याचारी सरकार ने छग को बर्बाद कर दिया इसलिए जनता ने भाजपा के वादों पर विश्वास कर पुनः छग की सत्ता भाजपा को सौंपी है ।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि केन्द्र की 10 वर्षो की भाजपा सरकार से गरीबों का उद्धार हुआ है। छग में जब कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होने केंद्र की योजनाओं को रोकने का काम किया। इससे छग की जनता का ही नुकसान हुआ है। छग में विष्णुदेव साय के नेत्त्व में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई गारंटियों को पुरा करने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है । प्रधानमंत्री की योजनायें सभी वर्ग के लिए है। प्रदेश अध्य किरण देव ने भोजराज नाग को भारी मतों से जिताकर विजयी बनाने की अपील जनता से की।

इससे पूर्व सभा को विक्रम उसेण्डी, विधायक आशाराम नेताम, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छग के वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, लोकसभा समन्वयक प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक रजनीश सिहं, संतोष बाफना, कमलचंद्र भंजदेव, सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, यज्ञदत्त शर्मा, नीलकंठ टेकाम सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने किया ।

दल्ली राजहरा में कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0

दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा में कल 23 अप्रैल को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में अनुष्ठान, पूजन और श्रंगार किया जाएगा । हनुमान जयंती को लेकर मंदिरों में तैयारी जोर- शोर की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष शंकर साहू ने बताया कि हनुमान जी की शोभायात्रा 23 अप्रैल को चिखलाकसा से अपरान्ह 4 बजे निकलेगी। शोभायात्रा शाम 6 बजे गुप्ता चौक हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। शोभायात्रा वहां से पुराना बाजार स्थित शीतला मंदिर पहुंचेगी, जहां समापन होगा। नगर अध्यक्ष शंकर साहू, बजरंग दल के जिला संयोजक शशांक तिवारी, नगर संयोजक बजरंग दल के विजय कुशवाहा ने नगर एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

0
  • वनोपज संग्रह करने जंगल गया था युवक गाड़िया 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी ने एक आदिवासी युवक की जान ले ली। यह युवक जंगल में वन उपज संग्रहण के लिए गया था। नक्सलियों ने यह प्रेशर आईईडी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगा रखा था। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में स्थित पटेल पारा मुतवेंडी निवासी 18 वर्षीय युवक गड़िया अपने घर कुछ दूर जंगल में वनोपज संग्रहण के लिए गया था। इसी दौरान युवक नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। आईईडी के विस्फोट से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र के ग्राम कचिलवार (नैमेड़) के ग्रामीण अंदरूनी रास्ते से पैदल अपने गांव आते समय इतावर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया था।

दल्ली राजहरा भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा

0

दल्लीराजहरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार संबंधी रणनीति पर चर्चा की और उनसे कांकेर लोकसभा प्रत्याशी श्री भोजराज नाग जी के समर्थन में चुनाव प्रचार की गति को तेज कर पूरी ऊर्जा से जुट जाने का आह्वान किया और उन्हें दिशा निर्देश दिए कि लोगों को हमारी जनहितकारी योजनाओं की जानकारियाँ देकर उनसे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करें।


इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, विधानसभा संयोजक राजेश दसोड़े, अनीता कुमेटी,  सुदेश सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, रमेश गुर्जर, सुरेश जयसवाल , किरण सिन्हा,  धर्मेंद्र गाड़ियाेग, संतोष देवांगन, बॉबी छतवाल, राजेश कांबले, रामेश्वर साहू, दिलीप सिंगरोल, अंजू साहू, लीलावती साहू, उषा साहू, संजू सिंह, सुरेंद्र बेहरा,  शंकर साहू,  सुमित जैन,  भूपेंद्र श्रीवास, दादू गुप्ता, रमणी बाघ, मंजीत कौर, कुमारी रावटे, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, श्याम जायसवाल, हरीश बाग एवं पार्टी के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक पश्चात रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल हुए उसके बाद मंडल के कोषाध्यक्ष रमेश जैन के पिताजी का स्वर्गवास हो गया था | उनके घर जाकर परिवार जनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की वही मंडल मंत्री श्रीमती रम्भा कोसमा के पति मोहन कोसमा जी का भी स्वर्ग वास हो गया था उनके घर जाकर परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा परिवार जनों के साथ खड़ी है

श्री महावीर सेवा समिति के द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा सकल जैन समाज के सहयोग से श्री महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में सुबह 5.30बजे प्रभात फेरी निकाली गई । जो जैन मंदिर से निकलकर जैन भवन चौक माइंस ऑफिस चौक पेट्रोल पंप चौक गुप्ता चौक होते मंदिर जी मे सम्पन हुआ उसके पश्चात सुबह 8 बजे से 9 अत्रविराजित पूज्य म.सा. के सानिध्य मे भगवान महावीर के जीवन के बारे मे प्रवचन फरमाया गया इसके बाद सुबह 9 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई । जो की मंदिर जी से निकलकर गुप्ताचौक होते हुए बस स्टैंड चौक से रेलवे कॉलोनी दुर्गामंदिर होते हुए धर्मगली से गुरुनानक मार्केट ज्ञानू पेट्रोल पंप से माइंस ऑफिस चौक से नगरपालिका होते हुए दिगंबर मंदिर होते हुए वापस मंदिर जी पहुंचीl

जिसमे सैकड़ो की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल हुए इसके पश्चात सुबह 11.30 बजे गौतम प्रसादी ( भोजन) ततपश्चात दोपहर 3.15 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया । तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी रखा गया रात्रि 8 बजे परम गुरु भक्त भजन सम्राट सुश्री वंदना पारख द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम जैन दादा बाड़ी के प्रांगण मे किया गया । सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे। जिसमे प्रथम सोने की चैन दूसरा पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल तीसरा पुरस्कार 71 ग्रान्म चांदी का सिक्का चतुर्थ इनाम 50 ग्राम् चांदी का सिक्का रखा गया था। जिसमे प्रथम एवं दूसरा पुरस्कार सुश्री आरना गुणधर् तृतीय पुरुस्कार अनन्य बान्ठिया एवं चतुर्थ पुरुस्कार श्रीमति कमला बोथरा को प्राप्त हुआ ।अंत मे श्री महावीर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा समस्त सकल जैन समाज द्वारा मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार एवं कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार् से हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगाl

आत्मानंद स्कूल में होंगी कॉलेज की परीक्षाएं

0

कोंडागांव लोकसभा चुनाव के लिए समूचे कॉलेज भवन परिसर को निर्वाचन आयोग द्वारा अधिग्रहित कर लिए जाने के कारण गुंडाधुर महाविधालय में 22 व 23 अप्रैल को होने वाली तीनों पालियों की विश्वविद्यालयीन परीक्षा अब स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला तहसीलपारा चौपाटी के पीछे कोंडागांव में होंगी। कॉलेज के प्रचार्य डॉ. चेतन राम पटेल ने सभी पालियों के परीक्षार्थियों से समय से एक घंटे पहले तहसीलपारा आत्मानंद स्कूल पहुंचने को कहा है।

बस पलटी, कई जवान घायल

0

जगदलपुर। चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे जवानों से भरी बस पलट जाने से कई जवानों के घायल होने की खबर है। बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली नेशनल हाईवे की पास यह घटना हुई है। घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कोडनार थाना क्षेत्र का मामला।

मेरी दादी इंदिरा को जो प्यार आशीर्वाद दिया, वही अब मुझे भी दीजिए:प्रियंका गांधी

0
  •  धर्म के नाम पर दिखावा ही करती आई है भाजपा
  • उन्हें पूजा करते समय भी मीडिया और कैमरा चाहिए 

जगदलपुर भाजपा धर्म के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है। पूजा करते हैं, तो उस समय भी उन्हें मीडिया और कैमरा चाहिए। मेरी दादी इंदिरा गांधी पूजा करती थी, बंद कमरे में। उन्होंने कभी दिखावा नही किया। जिसे आप सब प्यार करते हैं, सम्मान देते हैं और वही प्यार सम्मान आपसे मुझे मिल रहा है।

उक्त बातें बस्तर संभाग के कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम हथौद की चुनावी सभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही। रविवार को हथौद में आयोजित न्याय संकल्प रैली को प्रियंका गांधी वाड्रा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांकेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा लेने आई प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पूरे भाषण में भाजपा सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि पूरे देश को तोड़ के 400 पार की बात कर देश के संविधान ही बदल डालेगी भाजपा। बेरोजगारी जितनी पिछले 10 सालों में पूरे देश मे बढ़ी है, उतनी तो कभी नही बढ़ी। किसान परेशान हैं, जनता अब त्रस्त हो गई है, मगर भाजपा सिर्फ दिखावा कर रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में जो योजनाएं शुरू की गई थीं, उन्हें बंद कर दिया गया। अब ये लोग डरा रहे हैं, भूपेश बघेल पर लगातार मामले दर्ज कर डराने का काम कर रहे हैं। मगर अब कांग्रेस डरने वाली नही है, क्योकि जनता हमारे साथ है, कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को सम्मान मिलेगा। नारी गारंटी योजना का लाभ मिलेगा। आप लोगो ने जो मेरी दादी इंदिरा गांधी को प्यार आशीर्वाद दिया, वही अब मुझे भी दीजिए। मैं उन्ही की पोती हूं। कांग्रेस की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन पर मंच पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मंच पर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम एवं राजनांदगांव लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव, कोंटा विधायक कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी बिरेश ठाकुर, विधायक संगीता सिन्हा, अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद, राजेश तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, चंद्रेश हिरवानी, कृष्णा दुबे, कोको पाढ़ी, सुबोध हरितवाल मौजूद रहे।

आरक्षण कम करेगी भाजपा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की देश में नाटक और नौटंकी की राजनीति की जा रही है। नैतिकता की राजनीति नहीं रह गई है। भाजपा के नेता जनता से सिर्फ झूठ बोलते हैं, भाजपा के नेता सत्ता की शान दिखाते हैं, नेता का धर्म सेवा होता है, जनता के सामने सच नहीं बोलने वालों को जनता सबक सिखाती है। एक नेता बहुत अहंकारी हो गए हैं, उनके आसपास के लोग सच्चाई नहीं बताते। देश के प्रधानमंत्री मंच पर तो आते हैं, लेकिन जनता के बीच नहीं जाते, जनता के कष्ट से उन्हें कोई लेना देना नहीं है, महंगाई से उन्हें कोई मतलब नहीं है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं, अबकी बार 400 पार, हमें पांच साल और दो हम संविधान बदल देंगे, इसका क्या मतलब है..? संविधान हमें सभी अधिकार देता है, आजादी देता है, इस देश के लोगों ने संविधान के लिए खून पसीना बहाया है, ये नेता इसी संविधान को बदलना चाहते हैं, आरक्षण को कम करना चाहते हैं भाजपा के नेता।

बढ़ी बेरोजगारी और महंगाई

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने बड़े-बड़े उद्योगपति दोस्तों को सभी संपत्तियां सौंप दी है। कोयला, बिजली, रेलवे सभी बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिए गए हैं। कोई यह नहीं कहता कि उद्योग नहीं होने चाहिए। लेकिन सभी बड़े उद्योगपतियों के खाने के लिए नहीं है, किसान के पास खाने के लिए पैसे नहीं है। शादी करने के लिए उसे कर्ज लेना पड़ता है। जिन उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए गए हैं, उनके घरों की शादियां राजा महाराजाओं के जैसे होती हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपकी जो धरती है वह खास धरती है, 5 साल तक यह कांग्रेस की सरकार रही है। भूपेश बघेल ने यहां काम किया। अभी भाजपा की सरकार है। आप समझ गए होंगे कि कांग्रेस ने क्या काम किया..? भूमिहीन लोगों को न्याय मिला, गोबर खरीदी की गई। कांग्रेस शासन में सभी काम हुए। अभी आप भाजपा काल में देख रहे है, क्या हो रहा है.? प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपनी मेहनत से यहां के लोगों ने कामयाब प्रदेश बनाया है, आपके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, पांच सालों में प्रदेश के लिए बहुत काम किया गया, कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया गया, धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है।

बैज से करती रही गुफ़्तगू

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मंच पर ज्यादातर समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से गुफ़्तगू करती रहीं। दोनों के बीच किस बात को लेकर चर्चा होती रही, यह अब चर्चा ही चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच बहुत ही अच्छी ट्यूनिंग है। बताते हैं कि प्रियंका गांधी दीपक बैज के व्यवहार और कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं और समय समय पर वे दीपक बैज की हौसला अफजाई भी करती रहती हैं। सूत्रों के मुताबिक आज आपसी चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज से पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार और भितरघातियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति के बारे में भी पूछा। खैर दोनों के बीच जो भी बातें हुईं हों, मगर यह चर्चा अब खासी चर्चा में है।

अनिल टुटेजा के बाद अब आने वाली है पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बारी

0
  • लखमा को हिरासत में कभी भी ले सकता है ईडी
  •  दादी के बाद छत्तीसगढ़ के कका की आने वाली है बारी
    अर्जुन झा-
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके पुत्र की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी से बस्तर के सियासी गालियारे में खलबली मच गई है। आबकारी घोटाले के मामले में अनिल टुटेजा और उनके बेटे को ईडी ने कस्टडी में लिया है। बस्तर में कयासों का दौर चल पड़ा है कि अब पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के भी दिन करीब आ गए हैं और उनकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। चर्चा तो यह भी है कि लखमा दादी के बाद छत्तीसगढ़ के कका को भी ईडी पूछताछ के लिए किसी भी समय बुला सकता है।
    सूत्र बता रहे हैं कि अनिल टूटेजा से कल रात हुई पूछताछ के बाद, ईडी दिसम्बर 2024 तक आबकारी विभाग में पदस्थ सभी छोटे बड़े अधिकारियों से पूछताछ के लिए बुला सकता है। आवश्यकता पड़ेगी तो उन्हें हिरासत में भी लिया जाएगा। आज अनिल टुटेजा से पुनः पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर कल सोमवार को ईडी न्यायालय में आवेदन करने जा रही है। शराब घोटाले में टुटेजा पिता पुत्र की गिरफ्तारी के पश्चात अब कवासी लखमा की बारी बिल्कुल निकट है। सूत्र बता रहे हैं कि 26 अप्रैल के बाद कभी भी कवासी लखमा की गिरफ्तारी संभव है। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री रहे लखमा के कार्यकाल में ही शराब घोटाला हुआ है। सूत्र बताते हैं कि लखमा से उनकी आय के स्त्रोत और तेलंगाना राज्य के साथ ही सुकमा जिले में उनके द्वारा अर्जित संपत्ति के मामले में पूछताछ होगी। इसके अलावा शराब घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर भी उनसे सवाल पूछे जा सकते हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि ईडी ने अपने स्तर पर कवासी लखमा की छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में स्थित तमाम नामी – बेनामी संपत्ति का ब्यौरा जुटा लिया है। अब उसकी सच्चाई जानने के लिए कवासी लखमा से पूछताछ की जानी है। साथ यह भी कहा जा रहा है कि ईडी कवासी लखमा को उसी दौरान हिरासत में भी ले लेगा। लखमा दादी से पूछताछ के आधार पर ईडी के हाथ कका तक भी पहुंच सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कवासी लखवा सुकमा जिले के कोंटा से छठवीं बार विधायक चुनकर आए हैं और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उन्हें चुनावी समर में उतारा है। इस सीट पर मतदान हो चुका है और परिणाम आना बाकी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS