City Media - Page 548 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 548

अवैध रूप से शराब ब्रिकी करते एक आरोपी गिरफ्तार

0
  • बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते आरोपी युवराज  साहू को किया गया गिरफतार।
  • आरोपी से कुल 55 पौवा देषी प्लेन पौवा कुल जुमला 9.990 ब्लक लीटर कीमती  4400 रू. एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. हीरो एच.एफ. डीलक्स क्रमांक सीजी 07 एडी 7061 कीमती करीबन 15000 रू को किया गया जप्त।
  • क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 05/03/2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अधिक मात्रा शराब रखकर अपने मो.सा.क्रमांक सीजी 07 एडी 7061 से ग्राम देवीनवागांव की ओर से सुंदरा की ओर जा रहा है सूचना पर ग्राम सुंदरा शहीद स्मारक के पास में टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम:-

01. युवराज साहू पिता तोषण लाल साहू उम्र 40 वर्ष साकिन जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखा 55 पौवा देशी प्लेन शराब जिसके प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई कुल मात्रा 9.990 बल्क लीटर कीमती 4400 रू एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. हीरो एच.एफ. डीलक्स क्रमांक सीजी 07 एडी 7061 कीमती 15000 रू कुल कीमती 19400 रू को बरामद कर अप.क्र 153/2024 धारा 34(2)59ए आबकारी एक्ट कायम किया गया है। दिनांक 05.03.24 को आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाऐगा।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, स.उ.निरी देवनाथ ठाकुर, प्रधान.आरक्षक. मनोज निर्मलकर, आरक्षक नागेष साहू, मोहन कोकिला, विवके आनंद धीर, भोपसिंह साहू का विषेष सराहनीय योगदान रहा है।

कोयलीबेड़ा के कथित फेक मुठभेड़ का मसला पहुंचा राजयपाल तक

0
  • हाईकोर्ट के जज से जांच के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
  • बस्तर के सांसद दीपक बैज इस मुद्दे पर लगातार मुखर

जगदलपुर बस्तर संभाग के कांकेर जिले में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ के मुद्दे पर क्षेत्रीय सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं। मुठभेड़ में मारे गए लोगों के हवाले से दीपक बैज इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए इसकी हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराने की मांग करते आ रहे हैं।

गुरुवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए तथाकथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ की हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग को राजयपाल से की गई।ज्ञापन में कहा गया है कि कांकेर जिले की पुलिस द्वारा 25 फरवरी को कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए तथाकथित पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में मारे गए लोगों के बारे में उनके परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि मारे गए तीनों लोग नक्सली नहीं थे। परिजनों का ये आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं तथा सभी के परिजनों ने मृतकों के बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि पेश किए हैं। मारे गए लोगों में अनिल हिड़को, रामेश्वर नेगी, सुरेश तेता की पत्नियों, माता-पिता, परिजनों एवं ग्रामवासियो का कहना है कि वे सब चावल, दाल लेकर रस्सी लेने जाने की बात कहकर अपने घरों से निकले थे। अभी तेंदूपत्ता बूटा कटाई का समय है। अप्रैल में तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू हो जाती है। उसके लिए सब लोग अभी रस्सी का जुगाड़ कर लेते हैं। रस्सी के इंतजाम के लिए ही ये सभी व्यक्ति जंगल गए थे। मृतकों की पत्नियों का साफ कहना है कि हमारे पति नक्सली नहीं थे, और पुलिस वाले जो समान दिखा रहे हैं, वैसा कुछ नहीं है। हमारे पति को नक्सली बता कर मारा गया है। श्री बैज ने कहा है कि ग्रामीणों की शिकायत बेहद ही गंभीर और संवेदनशील है। आरोप पुलिस पर लगे हैं। आरोपों को गंभीरता को देखते हुए यह आवश्यक है कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में इस मुठभेड़ की जांच कराई जाए।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व सांसद छाया वर्मा, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, दीपक मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, वार रूम चेयरमेन शैलेश नितिन त्रिवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, महामंत्री अमरजीत चावला, रायपुर जिला शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व प्रत्याशी रायपुर ग्रामीण पंकज शर्मा, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, राधेश्याम विभार शामिल थे।

इस बार दो मोटरबोट से भोलेनाथ के दर तक पहुंचेंगे श्रद्धालु

0
  • शिवरात्रि पर आज दलपत सागर में उमड़ेगी भीड़

जगदलपुर नगर के दलपत सागर के मध्य स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर इस बार भी शिवरात्रि पर 8 मार्च को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भक्तों की सुविधा के लिए इस साल दो मोटर बोट चलवाने की पहल की है।

दलपत सागर के मध्य स्थित शंकर जी के मंदिर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए हर साल शिवरात्रि पर मात्र एक मोटरबोट की व्यवस्था रहती है। इस वजह से ज्यादातर श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह जाते हैं तथा पहले मंदिर पहुंचने के लिए खींचतान की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए जगदलपुर के विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह की पहल पर प्रशासन द्वारा इस वर्ष दो मोटर बोट चलाने का फैसला लिया गया है। किरण देव सिंह ने कहा है कि हर वर्ष एक मोटर बोट के माध्यम से लोगों को दलपत सागर के मध्य स्थित भगवान शंकर मंदिर ले जाया जाता था। भारी भीड़ की वजह से अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाती थी। इस पर ध्यान देते हुए विधायक किरण देव ने प्रशासन से इस वर्ष दो मोटर बोट चलाने की संबंध में चर्चा की थी। जिस पर प्रशासन द्वारा इस वर्ष दो मोटर बोट के माध्यम से भक्तों को शंकर जी की पूजा अर्चना करने का लाभ देने का निर्णय लिया है। विधायक जगदलपुर की इस पहल पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए किरण देव और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जल संरक्षण को लेकर से ‘जल मिशन प्रचार रथ’ को रवाना

0

बालोद भारतीय जैन संघटना शाखा बालोद एवं जिला प्रशासन के सयुक्त तत्वधान में जल संरक्षण को लेकर से ‘जल मिशन प्रचार रथ’ को रवाना किया गया यह रथ बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक् और गुंडरदेही ब्लॉक के क्षेत्रों में घूमकर लोगों को जल संरक्षण और तालाबों के पुनर्जीवन करने के लिए जागरूक करेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को न केवल जल संरक्षण के लाभों के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि उन्हें इसे अपनी दिनचर्या में कैसे शामिल कर सकते हैं, यह भी सिखाया जाएगा। साथ ही भविष्य में पानी की समस्या से कैसे बचा जा सकता हैं, इसके लिए उपाय बताएंगे। तालाब से जो सिल्ट निकलेगी उसको किसानो अपने खेतो में व बड़ियों में उपयोग कर अच्छा उत्पादन कर सकते है कार्यक्रम में जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल सर,जिला पंचायत सीईओ डॉ संजय कनौज,बिजेएस जिला अध्यक्ष सीए अनिल जैन जी,डॉ प्रदीप जैन जी,प्रदीप चोपड़ा जी शुभम नाहटा जी श्रेयांशजी,प्रशांतज़ी ,रजत ज़ी  जिला समन्वयक प्रवीण कुमार साहू व जैन समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थिति थे।

पुलिस को मिला बड़ी सफलता गौ तस्करी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

0
  • थाना पुरूर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता ।
  •  घटना में प्रयुक्त योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 कीमती लगभग 5,00,000 रूपये को किया गया जप्त ।
  • थाना पुरूर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही।
  • घटना में प्रयुक्त योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 कीमती लगभग 5,00,000 रूपये को किया गया जप्त ।
  • घटना में प्रयुक्त योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-04-NQ-2694 कीमती लगभग 5,00,000 रूपये को किया गया जप्त
  • 23 नग पशु धन मवेशी को ग्राम चुल्हापथरा के गौशाला एवं ग्राम तुमराबहार के गौशाल में सुरक्षार्थ रखा गया

 प्रकरण में 06 आरोपी गिरफ्तार :-

1. कुलेश्वर लहरे पिता स्व० गौकरण लहरे उम्र 27 साल साकिन देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0)2. आदू राम नेताम पिता स्व० अधारी राम नेताम उम्र 50 साल साकिन नवागांव थाना रूद्री जिला धमतरी (४०ग०)3. भोजेन्द्र कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 22 साल साकिन खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 4. दुष्यंत साहू पिता धनाराम साहू उम्र 19 साल साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0)5. भरत साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 6 कमलेश साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 38 साल साकिन डोटोपार थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0)

:- आरोपीयो के विरूध्द छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत की गई कार्यवाही।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, अवैध शराब परिवहन व बिकी, एवं पशु तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस टीम को पशु तस्करी करने वाले 06 आरोपी को पकडने में बडी सफलता हासिल की गई।  दिनांक 04.03.2024 के दरम्यानी रात्रि गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के

द्वारा सुचना दिया गया कि योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 पशुतस्करी किया जा रहा है जिसकी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के मौखिक निर्देश पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, हमराह स्टाफ के शासकीय वाहन एवं गौरक्षक की सुचना मवेशी तस्करी की सूचना पर ग्राम मुजालगोंदी के पास चेकिंग पाईट लगाकर आने जाने वाले वाहनो कि चेंकिग की जा रही थी उसी दौरान धमतरी की ओर से आ रही योद्धा पीकप वाहन कमांक CG-12-RA-8626 को हमराह स्टाफ के सहायता रोकने का प्रयास किया, जो उक्त वाहन चालक द्वारा वाहनों को न रोककर अपने वाहन को भगाने लगा एवं उसी के पीछे योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 जिसे वाहन को भगाने लगा जिसे हमराह स्टाफ एवं गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के द्वारा निजी वाहन के पीछा कर मचांदुर नाका के पहले रोककर पकड़ा गया जिसे वाहन के उपर पालिथीन से ढककर रखा गया था जिसे निकालकर देखने पर तीनों गाड़ी में पड़वा, बछिया, गाय भरकर रखा था, उक्त योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भरत साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग०) तथा बगल में बैठे व्यक्ति अपना नाम कुलेश्वर लहरे पिता स्व० गौकरण लहरे उम्र 27 साल साकिन देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी (४०ग०) एवं योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम दुष्यंत साहू पिता घनाराम साहू उम्र 19 साल साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) एवं बगल में बेठे व्यक्ति का नाम कमलेश साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 38 साल साकिन डोटोपार थाना सनौद जिला बालोद (छ०ग०) तथा योद्वा पीकप वाहन क्रमांक CG-04-NQ-2694 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भोजेन्द्र कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 22 साल साकिन खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) एवं बगल में बेठे व्यक्ति का नाम आदू राम नेताम पिता स्व० अधारी राम नेताम उम्र 50 साल साकिन नवागांव थाना रूद्री जिला धमतरी (छ०ग०) का रहने वाले बताये उक्त वाहन में 23 नग मवेशी भरकरधमतरी से उड़ीसा कत्लखाना ले जाना बताये बाद समक्ष गवाहो के 23 नग मवेशी एवं योद्धा पीकप वाहन कमांक CG-12-RA-8626 CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 को जप्त कर आरोपीयो को धारा छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्डपर जेल दाखिल किया गया।

उक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना पुरूर प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, प्र०आर० विश्वजीत साहू, आरक्षक लिखन साहु, किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, छोटू सोनकर, थनेन्द्र देवांगन, रूपेश चौरे एवं गौ रक्षक समिति, बजरंगदल धमतरी / चारामा / गुरूर के सदस्य की सराहनीय भूमिका रही।

रकम मिलने के बाद भी दो साल से लटका है पल्ली चकवा गांव में पुलिया निर्माण का काम

0
  •  गड्ढा खोदकर छोड़ दिया, रोज हो रही हैं दुर्घटनाएं
  • बीमारों को अस्पताल ले जाने और शवों की अंत्येष्टि में हो रही है बड़ी परेशानी
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर जनपद पंचायत के अंतिम छोर पर बसे गांव पल्ली चकवा में जनपद पंचायत निधि से पुलिया निर्माण कार्य दो साल से लटका हुआ है। पुलिया बनाने के नाम पर ग्राम पंचायत द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इस वजह से ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की मुश्किल तब और बढ़ जाती है, जब बीमार परिजन को अस्पताल ले जाना पड़ता है और शव को अंतिम संस्कार के लिए नदी ले जाना होता है। कहा जा रहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों ने राशि हजम कर ली है।. क्षेत्र के जनपद सदस्य ने तीन लाख रुपए स्वीकृत कराए थे।
    पल्ली चकवा के ग्रामीणों के मुताबिक गांव से नदी मार्ग पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति दो साल पहले मिली थी। इसके लिए स्वीकृत राशि भी उसी समय ग्राम पंचायत को आवंटित कर दी गई थी। ग्राम पंचायत के कर्णधारों और जनपद पंचायत के इंजीनियर ने शुरू में पुलिया निर्माण के लिए खोदाई करा दी। उसके बाद काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया। पंचायत प्रमुखों और जनपद के अधिकारियों की उदासीनता के चलते कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार दो वर्ष पूर्व बस्तर जनपद पंचायत के पल्ली चकवा में आम रास्ते पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद गड्ढे खोदे गए थे। गड्ढे खोदने के बाद ग्राम पंचायत के कर्ताधर्ता आगे का काम कराना भूल गए। बताते हैं कि पुलिया निर्माण के लिए स्वीकृत पूरी रकम की बंदरबांट कर ली गई है। इसीलिए काम नहीं कराया जा रहा है। पुलिया के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे जहां ग्रामीणों के मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, वहीं ये गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब भी बन गए हैं। पल्ली चकवा के ग्रामीण अन्य गांव व नदी जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, जहां पर पुलिया बनाने के लिए गहरे गड्ढे खोदकर यूं ही छोड़ दिए गए हैं। गांव में जब भी कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है, तो अस्पताल पहुंचाने और कोई व्यक्ति मर जाता है, तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए नदी ले जाने में बड़ी परेशानी हो रही है। बीमारों और शवों को ले जाने में जो मुश्किल पेश आती है, उसे बताते हुए ग्रामीण अपनी किस्मत को कोसने लग जाते हैं। इस मार्ग पर पुलिया निर्माण हेतु खोदे गए गड्ढे से ग्रामवासियों को नदी जाने में बड़ी परेशानी हो रही है। विगत वर्ष के बारिश के मौसम में जब गड्ढों में पानी भर गया था, तब पल्ली चकवा के कई ग्रामीणों के पशुओं के इन गड्ढों में गिरकर घायल होने व मर जाने की भी की जानकारी मिली है।

    तीन लाख रू. की बंदरबांट
    ग्रामीणों का कहना है कि पल्ली चकवा ग्राम पंचायत को जनपद पंचायत निधि से राशि आवंटित की गई थी और इस राशि में से आधी से ज्यादा राशि निकाल भी ली गई है।उसके बावजूद पुलिया का निर्माण के नाम पर सिर्फ गड्ढे ही खोदे जा सके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत ने गड्ढा खोदाई के बाद कार्य स्थल पर गिट्टी व रेत भी डाली थी, किंतु कार्य करने की बजाए निर्माण सामग्री पंचायत द्वारा वहां से उठवा ली गई। निर्माण सामग्री का निजी उपयोग किए जाने की भी चर्चा है। यहां यह बताना जरूरी है कि जनपद पंचायत सदस्य ने 3 लाख रुपए स्वीकृत कराए थे, किंतु उसकी राशि पंचायत प्रतिनिधियों ने मिल बांटकर खा ली है। पंचायत प्रतिनिधियों ने तो राशि की बंदरबांट कर मौज मना ली है, मगर गड्ढे खोदकर ग्रामीणों को मुसीबत में डाल दिया है।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का संदेश हर गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प

0
  •  पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने ली ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक
  •  कांग्रेस के विजय अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे जैन
    जगदलपुर मंगलवार को दोपहर कांग्रेस भवन में जगदलपुर के पूर्व विधायक व पीसीसी से बस्तर संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नियुक्त पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने विभिन्न ब्लाकों से आए कांग्रेस अध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक ली।
    बैठक में प्रेमशंकर शुक्ला, फतेह सिंह परिहार, महादेव नाग, नीलूराम बघेल आदि अन्य ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की जानकारी देने के साथ गांव- गांव तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाने तथा पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया। श्री जैन ने अध्यक्षों से भाजपा की वादाखिलाफी को भी ग्रामीणों तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री जैन ने कहा कि भले ही अभी कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, प्रत्याशी कोई भी हो, हम सब मिलकर कांग्रेस को विजयी बनाने के दृढ़ निश्चय के साथ अभी से काम करने के लिए जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा हासिये पर जाने वाली है। मोदी सरकार ने देशवासियों को महंगाई की आग में झोंक दिया है, बेरोजगारी ने युवाओं को असहाय बना दिया है, केंद्र सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर सभी वर्गो पर मार पड़ी है। इन सब बातों को लेकर हमें मतदाताओं के बीच जाना है। बैठक में शकील रिजवी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, बस्तर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, चंपा कश्यप, रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, पुरषोत्तम नत्थानी, परमजीत सिंह जसवाल, गणेश बघेल, शिवराम बिसाई, सहदेव कश्यप, चंद्रशेखर, लक्ष्मण कश्यप, उत्तम नायक, सुनील दास, धनसिंग बघेल, वीर सिंह, कामता प्रसाद कोर्राम, गणेश कावड़े, वीरेंद्र सेठिया, मधु निषाद, आशीष मिश्रा, अभिषेक डेविड, अंकित पारख, जानकीराम भारती, बृज श्रीवास्तव, धनुर्जय कश्यप, सावित्री समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अविश्वास प्रस्ताव पर पलायन नहीं, सामना करे कांग्रेस : संजय पाण्डेय

0
  • नगर निगम अध्यक्ष के ख़िलाफ है अविश्वास प्रस्ताव
  • तिथि से छेड़छाड़ पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया विरोध
    जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर के भाजपा पार्षद दल ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त के नाम नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। भाजपा पार्षद नारे लगाते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन महापौर एवं आयुक्त की अनुपस्थिति में नगर निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा को ज्ञापन दिया और चर्चा भी की।
    विदित हो कि नगर निगम में 11 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर और सामान्य सभा की बजट बैठक आहूत की गई है। निगम अध्यक्ष कविता साहू द्वारा 11 मार्च को सामान्य सभा की बैठक का पत्र जारी करने के बाद अब उसे आगे बढ़ाने की कूट रचना की जा रही है। ज्ञापन में नगर निगम आयुक्त से सामान्य सभा की तिथि नहीं बढ़ाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। भाजपा पार्षद दल के नेता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि साढ़े सात माह बीतने के बाद महापौर और कविता साहू को यह याद आया कि नगर निगम में सामान्य सभाएं भी होती हैं।

चूंकि बजट पारित कराना आवश्यक होता है इसलिए महापौर अध्यक्ष ने ऐसे समय पर बैठक आहूत की है, जिस समय लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगना संभावित है। संजय पांडेय ने कहा है कि नगर विकास के लिए इन नेताद्वय के पास कोई कल्पना व योजना नहीं है। क्योंकि 11 मार्च को ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा भी होनी है इसलिए महापौर और अध्यक्ष दोनों मिलकर नगर निगम में सामान्य सभा की तिथि बढ़ाने दबाव बना रही हैं। कांग्रेस संगठन और महापौर एवं अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में प्रस्ताव का सामना करने की बजाय पिछली बार की तरह पलायन करने की रणनीति पर कार्य कर रही हैं। संजय पांडे ने कहा है कि जब अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तिथि और प्रस्ताव पर चर्चा का समय निर्धारित हो गया है, तो ऐसे में सामान्य सभा की तिथि आगे बढ़ाने या पीछे करने का प्रयास करना नियम विरुद्ध और अनैतिक है।

अपने जाल में फंसी कांग्रेस: गुप्ता
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस अपने ही बुने हुए जाल में फंस स कर रह गई है इसलिए उसे लगता है कि अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की बजाय भागना ही एकमात्र रास्ता बचा है। उन्होंने कहा है कि निगम अध्यक्ष कविता साहू को अविश्वास प्रस्ताव के पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए अन्यथा उनमें जरा भी नैतिक साहस है तो अविश्वास प्रस्ताव से कायरता पूर्वक भागने की बजाय उसका सामना करें।ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद राजपाल कसेर निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, दयावती देवांगन, मोतीराम बघेल, एम दिगंबर राव, दीप्ति पांडेय, नीलम यादव, ममता पोटाई, रीना घोष, महेंद्र पटेल, शंभू नाग, सुविता गुप्ता के साथ ही खेमसिंह देवांगन, लक्ष्मण झा, सुरेश मिश्रा, पंकज आचार्य, पी. विजय, विक्की नायडू, परेश टाटी, देवेश चांडक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

युवाओं के समग्र विकास में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : राज्यपाल हरिचंदन

0
  •  महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी का चतुर्थ दीक्षांत समारोह
  • 93 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 43 को पीएचडी और एक को मानद उपाधि दी गई
    जगदलपुर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजयपाल विश्वभूषण हरिचंदन थे।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि उच्च शिक्षा वास्तव में युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए उन्नत ज्ञान, कौशल और अवसर प्रदान करता है। उच्च शिक्षा के माध्यम से युवा गंभीर सोच क्षमताओं, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों को प्राप्त करते हैं, जो उन्हें जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। यह बेहतर करियर संभावनाओं के द्वार खोलता है, आर्थिक विकास में योगदान देता है और अपने समुदायों में सशक्त नेताओं और सक्रिय नागरिकों को तैयार करता है। एक साक्षर युवा किसी भी समाज, राज्य या देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है।
    बस्तर जैसे क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार विशेष रूप से युवाओं से अपेक्षा करती है कि वे शांति, सद्भाव और प्रगति के मूल्यों को बनाए रखते हुए अपने समुदायों के सामाजिक- आर्थिक विकास में सक्रिय रूप से भाग लें। विशेष रूप से, उन्हें रोजगार क्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास में योगदान देने के लिए शिक्षा और कौशल विकास पहल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्वयं के समारोह का हिस्सा बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों और शोधकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही छात्रों के माता-पिता, गुरुओं और मित्रों की भी सराहना की, जिनके समर्थन से स्नातकों ने सफलता हासिल की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दीक्षांत समारोह में 93 छात्रों को गोल्ड मेडल, 43 छात्रों को पीएचडी और एक को मानद उपाधि प्रदान की गई।
    राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि सत्र 2021-22 और 2022-23 को मिलाकर 76 फीसदी स्वर्ण पदक युवतियों को मिले हैं। इसी प्रकार महिला शोधकर्ताओं की संख्या पुरुष के मुकाबले अधिक है। आज आपकी उपलब्धियां महिलाओं की उल्लेखनीय क्षमताओं का एक शानदार प्रमाण हैं। पदक प्राप्तकर्ताओं में आदिवासी और पिछड़े वर्गों की महिलाओं का शामिल होना भी उत्साहजनक है, जो हमारे शैक्षणिक समुदाय की विविधता और समावेशिता को रेखांकित करता है।
    बस्तर प्राकृतिक संपदा की प्रचुरता से समृद्ध और जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध भूमि है। बस्तर की कहानी सहस्राब्दियों से बुनी गई एक टेपेस्ट्री है, जो प्राचीन सभ्यताओं और मध्ययुगीन साम्राज्यों के नक्शेकदम पर चलती है। प्रकृति ने बस्तर को अप्रतिम सौंदर्य का उपहार दिया है। इसके हरे-भरे जंगल, कलकल बहती नदियां और खनिज युक्त मिट्टी इसकी पारिस्थितिक समृद्धि का प्रमाण हैं। बस्तर के आकर्षण के केंद्र में इसकी जीवंत सांस्कृतिक पच्चीकारी निहित है। गोंड, माड़िया और मुरिया जैसी जनजातियों ने अद्वितीय भाषाओं, रीति-रिवाजों और कला रूपों का पोषण किया है। बस्तर में आधुनिकता को अपनाते हुए सतत विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।
    युवाओं के बीच उद्यमशीलता की गतिविधियां क्षेत्र के भीतर नवाचार, रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित कर सकती हैं। दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को “अमृत काल” थीम के साथ मना रहा है, युवाओं की भूमिका, जिसे अक्सर “अमृत पीढ़ी” कहा जाता है, देश के विकास पथ को आकार देने में महत्वपूर्ण है। युवा भारत को समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने के लिए आवश्यक उत्साह, नवीनता और गतिशीलता का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश के विकास में अमृत बिरुवा की भूमिका पारंपरिक सीमाओं से परे तक फैली हुई है। आधुनिक उपकरणों, प्लेटफार्मों और संसाधनों तक पहुंच के साथ, आज के युवाओं के पास गरीबी, असमानता, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग करने की क्षमता है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आपके विश्वविद्यालय को केंद्रीय परियोजना “मेरु” के तहत 100 करोड़ रुपए के अनुदान की स्वीकृति मिली है।इससे विश्वविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिनमे कई विभागों का संचालन भी शामिल है। राजयपाल ने कहा- इसके अलावा, मुझे दूरदर्शी कार्यक्रम “विकसित भारत” में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के छात्रों की सक्रिय भागीदारी के बारे में जानकर बेहद खुशी हुई। यह पहल सिर्फ कार्रवाई के बारे में नहीं है, यह 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अपने मजबूत विचारों और योगदान को साझा करने के लिए प्रत्येक युवा मस्तिष्क को खुला निमंत्रण देते हुए, एक पूरी पीढ़ी को शामिल करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। हम सब मिलकर एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में प्रयास जारी रखें। ऐसा समाज जहां हर व्यक्ति की क्षमता का पोषण और महत्व किया जाता है। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक प्रोफेसर राम कुमार काकानी ने दीक्षांत भाषण दिया।

    बस्तर में आएगी शैक्षणिक क्रांति: साय
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह में उपाधियों से सम्मानित किए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर अंचल में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से 41 हजार 119 डिग्री प्रदान की जा चुकी है। विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर निकले सभी स्नातक एवं स्नाकोत्तर छात्र बस्तर के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस समारोह में पिछले दो सत्रों में 93 स्वर्ण पदक प्राप्त युवाओं से भेंट की, जिनमें 71 महिलाएं शामिल हैं। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता बस्तर और सरगुजा के विकास को लेकर है जनजातीय क्षेत्र को भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं पिछड़े क्षेत्रों को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना आरंभ की गई है।उन्होंने कहा कि बस्तर में बेटियां पढ़ रही हैं यह बहुत सुखद है। यहां शिक्षा को लेकर जिस तरह से परिवर्तन आया है, वह बहुत सुखद है। बस्तर में यह जो परिवर्तन आया है उसके पीछे इस विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों का बड़ा योगदान है। प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मेरु योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। इस अनुदान से बस्तर में उच्च शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत होगी। आपको बहुत तेज गति से काम करने वाले कंप्यूटर लैब मिलेंगे। आपको पाठ्य सामग्री आनलाइन मिल सकेगी। जो नए शोध आपके विषय से संबंधित होंगे, वे विश्वविद्यालय में उपलब्ध रहेंगे। अभी सरकार ने 100 करोड़ रुपए का फंड विश्वविद्यालय को दिया है। रिसर्च में अथवा अन्य जरूरतों के संबंध में आगे राशि की कमी होगी तो हम अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराएंगे। हमारी सरकार विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रतिबद्धता हमारे बजट में भी दिखी है।सरकार ने इस साल से विश्वविद्यालय को 20 नए विभागों में 33 नए पाठ्यक्रम आरंभ करने की स्वीकृति प्रदान की। इन नए पाठ्यक्रमों में बहुत से पाठ्यक्रम ऐसे हैं जो उद्यम के इच्छुक युवाओं के लिए काफी उपयोगी हैं। बस्तर के उद्यमशील युवाओं को तैयार करने के लिए यह पाठ्यक्रम काफी उपयोगी होंगे। इस अवसर पर पद्मश्री धर्मपाल सैनी, वनमंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, कुलसचिव अभिषेक कुमार वाजपेयी सहित गणमान्य अतिथि, पदक प्राप्त छात्र सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे

बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह आइस पानी पिलाने पर सुपरवाइजर को हटाया

0
  • स्वास्थ्य परीक्षण में सभी बच्चे पाए गए स्वस्थ
  • बीएमओ पर कार्रवाई न होने को लेकर सवाल
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह आइस बॉक्स का पानी पिलाए जाने के मामले में स्वास्थ्य सुपरवाईजर को हटा दिया गया है। वहीं अन्य कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। वहीं इस अति गंभीर मामले में जिस खंड चिकित्सा अधिकारी की जवाबदेही बनती है, उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। इधर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिन बच्चों को आइस वाटर पिलाया गया था, उनके स्वास्थ्य पर जरा भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है।
    उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के एलमागुड़ा में पोलियो ड्रॉप की जगह आइस पैक पिलाए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में वहां के सुपरवाइजर को हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया ने बताया कि एलमागुण्डा में पल्स पोलियों के दौरान आइसपैक का पानी पिलाने की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए जांच दल गठित किया गया और एलमागुड़ा के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जांच में किसी भी बच्चे को पानी पीने से किसी प्रकार का कोई स्वास्थ्यगत परेशानी या लक्षण नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को पुनः कोंटा के खंड चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम एलमागुड़ा भेजी गई, जिसके द्वारा इन बच्चों का पुनः स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही उक्त इलाके में पोलियो ड्रॉप की खुराक से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। साथ ही उन्होंने बताया कि आईसपैक को आईस जमाने से पहले अच्छी तरह से धोकर साफ पानी भरा जाता है। उसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS