डौण्डी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग द्वारा चलाये जा रहे साइबर प्रहरी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर. भगत जी के निर्देशन में तैयार साइबर प्रहरी रथ आज थाना डौण्डी क्षेत्र में सायबर जागरूकता किया। थाना डौण्डी प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह द्वारा छात्र/छात्राओ एवं उपस्थित ग्रामिणजनों को समझाईश दिया गया कि, किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी शेयर नही करने, अनजान नम्बर से आपके रिश्तेदार दोस्त के आवज में पैसा भेजना या मांगने पर पहले आपके मोबाईल में सेव नम्बर में कॉल कर पता कर लें, जल्दबाजी में पैसा ट्रांसफर न करें। इसी प्रकार के अन्य सायबर ठगी के तरीको से बचाव हेतु पाम्पलेट वितरण तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से रिकार्डेड संदेश सुनाकर साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया तथा साइबर प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया एवं इसकी महत्व से अवगत कराया गया।
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनि राज जी को विनयांजलि दी गई
आज श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विश्व वंदनीय परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनि राज जी को विनयांजलि दी गई जिसमें सकल जैन समाज दल्ली राजहरा उपस्थित रहा, सभी ने आचार्य का स्मरण करते हुए अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त की सर्वप्रथम प्रमोद जी कोचर ने आचार्य के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी उनके महानतम त्याग तपस्या साधना एवं जीवनी पर प्रकाश डाला
मुकुल जैन वर्षा जैन आस्था जैन एवं प्रहलाद जैन ने भी आचार्य श्री के दल्ली राजहरा आगमन की याद ताजा करते हुए अपनी-अपनी बातें कही तत्पश्चात आचार्य श्री के भजन एवं आरती की गई जिसमें सकल जैन समाज के सभी वरिष्ठ बच्चे एवं महिलाएं सम्मिलित हुए, भोपाल से पधारे भैया द्वारा बहुत ही सुंदर भजन जो कि आचार्य श्री के संपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाता है उसे गाया गया, आगम जैन एवं आदर्श जैन ने भी आचार्य श्री जी का स्मरण करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की उन्होंने बताया कि रायपुर से डोंगरगढ़ के विहार के दौरान वे दोनों रायपुर से गरीब 10 किलोमीटर तक बिहार किये एवं डोली उठाने का सौभाग्य प्राप्त किया, शिखर चंद जी जैन ने भी आचार्य श्री के पद प्रक्षालन करने के सौभाग्य का स्मरण किया, मुकेश जैन मनीष जैन ने भी दल्ली राजहरा में आचार्य श्री के आहार उनके चौक में होने की बात बताते हुए उनका स्मरण किया जैन समाज के सभी लोगों की आंखें आचार्य श्री का स्मरण करते हुए नम हुए जा रही थी मूलचंद जी सेठी एवं कमल सेठी ने भी आचार्यश्री के दल्लीराजहरा में उनके घर पर चैत्यालय में दर्शन करने आने पर स्मरण किया ,जैन समाज द्वारा विश्व वंदनीय परम पूज्य आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर जी महामुनि राज को विनयाँजलि अर्पित की गई।

वन मंत्री केदार कश्यप ने सुनी मन की बात, कहा- वन्य जीव संरक्षण पर आई जागरूकता
- छोटी छोटी बातों पर भी मोदी की पैनी नजर: केदार
- डिजिटल तकनीक से वन्य जीवों का होगा सरंक्षण
जगदलपुर वनमंत्री केदार कश्यप ने रविवार को नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल भानपुरी के गांव सोनारपाल के परिवारजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की सुनी।
मंत्री कश्यप ने मन की बात के 110वें संस्करण सुनने के बाद कहा कि वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वन्य जीवों को बचाने टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं आज देश में ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है। महिलाएं प्राकृतिक खेती कर रही है। पीएम श्री मोदी ने देशवासियों से कहा कि कुछ दिनों बाद 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को प्रणाम करने का अवसर होगा। वन मंत्री केदार कश्यप के मुताबिक मन की बात में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महान कवि भरतियार जी के कथन – दुनिया तभी समृद्ध होगी, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे, का जिक्र करते हुए मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित किया। कश्यप ने बताया कि मोदी जी ने प्राकृतिक खेती के विस्तार में महिलाओं के योगदान का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। केमिकल से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है, हमारी धरती मां को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही हैं। देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं।

वन्य जीवों के साथ तालमेल
मन की बात कार्यक्रम को लेकर वनमंत्री केदार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी छोटी से छोटी बात का भी सूक्ष्म अवलोकन करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम सबके जीवन में तकनीक का महत्व बहुत बढ़ गया है। मोबाइल फोन, डिजिटल गैजेट्स हम सबकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। डिजिटल गैजेट्स की मदद से अब वन्य जीवों के साथ तालमेल विकसित करने में मदद मिल रही है। कुछ दिन बाद, 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व वन्य जीव दिवस की थीम में डिजिटल नवाचार को सर्वोपरि रखा गया है।
जल संरक्षण में भी नारी अग्रणी
मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा, “देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। आज अगर देश में जल जीवन मिशन के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहन- बेटियां जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं। कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव- गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है। हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है। एक बहुत बड़ी जिज्ञासा पैदा हुई है।
समृद्ध हो रही जैव विविधता
वन मंत्री एवं बस्तर संभाग के नारायणपुर के जागरूक विधायक केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री के मन की बात बड़े गौर से सुनी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज युवा उद्यमी भी वन्य जीव संरक्षण और परिस्थितिकी पर्यटन के लिए नए- नए नवाचार सामने ला रहे हैं। उत्तराखंड के रुड़की में रोटर प्रिसिशन ग्रुप ने भारतीय वन्यजीव संस्थान के सहयोग से ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जिससे केन नदी में घड़ियालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। इसी तरह बेंगलुरु की एक कंपनी ने ‘बघीरा’ और ‘गरुड़’ नाम का ऐप तैयार किया है। बघीरा ऐप से जंगल सफारी के दौरान वाहन की गति और दूसरी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। देश के कई टाइगर रिजर्व में इसका उपयोग हो रहा है। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और इंटरनेट पर आधारित गरुड़ ऐप को किसी सीसीटीवी से जोड़ने पर वास्तविक समय की चेतावनी मिलने लगती है। वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में इस तरह के हर प्रयास से हमारे देश की जैव विविधता और समृद्ध हो रही है।
बकावंड की राजनगर कॉलोनी में में कायम है अव्यवस्थाओं का राज
- दीया तले अंधेरा कहावत हो रही है चरितार्थ मुख्यालय में
-अर्जुन झा-
बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड के राजनगर स्थित ब्लॉक कॉलोनी में बनाई गई नाली की दुर्गति हो गई है। यह कॉलोनी जनपद पंचायत कार्यालय से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित है।बीस मीटर के फासले पर यह स्थिति दीया तले अंधेरा को चरितार्थ कर रही है।
राजनगर कॉलोनी में मुख्यमंत्री ग्राम विकास योजना के तहत नाली का निर्माण कराया गया था। मुख्य मार्ग से छात्रावास तक नाली की हालत बहुत ही ज्यादा जर्जर हो चली है। नाली में जगह जगह दरारें पड़ने लगी हैं। वहीं कई स्थानों पर नाली टूट फूट चुकी है। यह नाली सड़क से लगकर बनाई गई है। रात के समय नाली के क्षतिग्रस्त हिस्से नजर नहीं आते और राह चलते लोग टकरा कर गिर पड़ते हैं।

छात्रावास के महज 10 मीटर दूरी में कृषि विभाग का कार्यालय है। अधिकारी कर्मचारी दिनभर इसी मार्ग से आना जाना करते हैं। वहां की कच्ची है और धूल मिट्टी से भर गई है। वाहनों के गुजरने से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं और राह चलते लोग धूल धुसरित हो जाते हैं। अधिकारी – कर्मचारी और आम नागरिक परेशान हैं। आज तक राज्य सरकार ने सुध नहीं ली है। अगर शासन ने सुध ली भी होगी, तो अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विकासखंड मुख्यालय होने के बावजूद जनप्रतिनिधि भी यहां की इन समस्याओं को लेकर मूकदर्शक बने हुए हैं। नेता चुनाव प्रचार के दौरान बड़े-बड़े वादे करते हैं फिर वादे से मुकर जाते हैं। कुछ ऐसा ही राजनगर के साथ भी हुआ है। जनपद पंचायत के सीईओ भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

प्रश्नकाल में लता उसेंडी ने उठाया था पीएम आवास के लिए रेत संकट का मुद्दा
- मुद्दा उठाने पर तुरंत साय सरकार ने कर दी रेत फ्री
- पीएम आवास के लिए मुफ्त रेत शानदार पहल : उसेंडी
कोंडागांव विधानसभा सत्र में कोंडागांव की विधायक सुश्री लता उसेंडी ने प्रश्नकाल के दौरान रेत को लेकर मामला उठाया था। उन्होंने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा रेत ले जा रहे ट्रेक्टरों को रोककर चालानी कार्रवाई की जाने का पुरजोर विरोध किया।
विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि घरेलू कार्यों के लिए ट्रेक्टर से रेत ले जाने पर अधिकारियों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के डर से ट्रेक्टर वालों रेत लाना बंद कर दिया है। इसके कारण कोंडागांव क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण प्रभावित हो रहा है। रेत न मिलने से सभी कार्य बंद हो गए हैं। हमारी सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी, लेकिन रेत न मिलने से प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण बंद हो गया है। इस दिशा में हमारी सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि निर्मार्ण कार्य निर्बाध पूर्ण हो सके। विधायक लता उसेंडी की बातों पर सहमति जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लता उसेंडी ने जायज मांग उठाई है, इसका निराकरण तुरंत सरकार को करना चाहिए। उसके बाद ही विष्णुदेव सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास के लिए निशुल्क रेत की घोषणा कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। इसके लिए लता उसेंडी ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय और वितमंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल स्माल एक्शन टीम के 3 नक्सली गिरफ्तार
- छसबल के कंपनी कमांडर तिजऊ राम भूआर्य की 18 फरवरी को हुई थी हत्या
जगदलपुर बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार कामयाबी मिल रही है। चार मिलिशिया सदस्यों और दो महिला नक्सल सहोगियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने संभाग के बीजापुर जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कंपनी कमांडर तिजऊ राम
भूआर्य की हत्या की वारदात में शामिल रहे हैं।
बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जांगला थाना अंतर्गत छसबल की 4/ई कंपनी के दरभा कैंप में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजऊ राम भूआर्य पर सप्ताह भर पहले 18 फरवरी को स्माल एक्शन टीम के नक्सलियों ने हमला कर दिया था। हमले में शामिल रहे 3 नक्सलियों को गिरफ़्तार किया गया है। 24 फरवरी को थाना जांगल की का पुलिस बल, डीआरजी कुटरू यूनिट की टीम, छसबल 4/ई कैंप दरभा और सीआरपीएफ 80 ई बटालियन जांगला की संयुक्त टीम सूचना पर बेंचरम, जैगूर की ओर सर्च पर निकली थी। इसी दौरान टीम ने ग्राम बेंचरम से घटना में शामिल 3 नक्सलियों को दबिश देकर पकड़ा। पकड़े गए नक्सलियों के नाम आयतू कलमू बेंचरम जनताना सरकार अध्यक्ष, रामलू मिच्चा पिंडुमपाल जनताना सरकार अध्यक्ष, सुक्कू कुड़ियम पिंडुमपाल जनताना सरकार उपाध्यक्ष बताए गए हैं। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से तिजऊ राम भूआर्य की हत्या में प्रयुक्त 2 नग छुरी एवं एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है। इन नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाने में जुर्म पंजीबद्ध करने वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें बीजापुर के न्यायालय में पेश किया गया।
जादू टोने के शक में हत्या, तीन आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा
- बस्तर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के काकलुर का है ये मामला
जगदलपुर 26 दिसंबर 2019 को कोड़ेनार थाना क्षेत्र के काकलुर गांव में फगनू की हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को 22 फरवरी को जिला अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डीपी. देवांगन ने अजीवन कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदंड से दंडित भी किया है।
लोक अभियोजक अखिलेश्वर दास ने बताया कि बस्तर जिले के कोड़ेनार काकलुर निवासी फगनू पर जादू टोना करने का शक करते हुए सुखराम पोयामी, मासा पोयाम, बामन पोयाम, जिला राम पोयाम व सितूराम पोयाम ने फगनू राम की डंडे व राड से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 28 दिसंबर 2019 को कोड़ेनार थाने में एफआईआर दर्ज की गई। उस समय से 22 फरवरी 2024 तक जिला अपर सत्र न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए जिला अपर सत्र न्यायाधीश डीपी देवागंन ने सुखराम पोयामी, मासा पोयामी व बामन पोयामी को धारा 147,148,149, 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस प्रकरण में आरोपी सुखराम पोयामी,मासा पोयामी व बामन पोयामी 28 दिसंबर 2019 से 22 फरवरी 2024 तक कुल 4 वर्ष, 1 माह, 25 दिन तक न्यायिक अभिरक्षा में रहे हैं। इसके मद्देनजर न्यायाधीश ने आरोपी सुखराम पोयामी, मासा पेयामी एवं बामन पोयामी द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में व्यतीत की गई अवधि को सजा की अवधि में समायोजित करने का आदेश दिया है। अन्य आरोपी जिलाराम पोयामी व सितूराम पोयाम को फरार घोषित किया गया है।
मोदी ने 10 साल तक सिर्फ जुमलेबाजी की, एक भी वादा पूरा नही किया : दीपक बैज
- देश की आजादी से नव निर्माण तक कांग्रेस की देन
- 35 हजार रू. किलो का मशरूम खाने और 8 हजार करोड़ के प्लेन पर चलने वाले मोदी खुद को बता रहे संत
जगदलपुर प्रधानमंत्री मोदी का का भाषण यह बताने के लिए पर्याप्त है कि पिछले 10 साल में वे कुछ भी उपलब्धि हासिल नही कर पाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 10 साल तक उन्होंने सिर्फ जुमलेबाजी की। अब लोकसभा चुनाव करीब हैं तब मोदी के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए कुछ भी नहीं है।
दीपक बैज ने कहा है कि 9 लाख का सूट पहनने वाले, 8 हजार करोड़ के विमान से चलने वाले और 35 हजार रू किलों का मशरूम खाने वाले मोदी अपने आप को संत बता रहे हैं। यह बड़ी हास्यास्पद बात है। जो प्रधानमंत्री पिछले 10 साल में अपने ब्रांडिंग में जनता के हजारों करोड़ रू खर्चा कर देता है? वह खुद को सबसे ईमानदार बता रहा है। प्रधानमंत्री बताएं कि अडानी की संपत्ति इनके राज में कैसे बढ़ रही है? अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वादों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे का क्या हुआ? किसानों की आय दुगुनी करने के वादे का क्या हुआ? मोदी यह बताएं कि 10 साल के बाद भी समर्थन मूल्य गारंटी के लिए भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच क्यों कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यों नही मिला, पेट्रोल डीजल के दाम 35 रू क्यो नही हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आए ? 2022 तक हर आवासहीन के मकान के वादे का क्या हुआ? मोदी बताएं कि देश की महिलाओ को सुरक्षित वातावरण क्यों नही मिल रहा है? प्रधानमंत्री बयानबाजी के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को अध्यन करना चाहिए कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया। देश की आजादी से लेकर भारत का नव निर्माण कांग्रेस की देन है। जब 1947 के बाद देश में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी तब देश की साक्षरता दर 18 फीसदी थी। नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तब देश की साक्षरता दर लगभग 80 फीसदी से ऊपर थी। 1947 में देश में एक भी आईआईएम, आईआईटी, एम्स, सिंचाई के बांध नही थे। बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर जैसे संयत्र कांग्रेस की सरकार ने बनाए। देश के नवनिर्माण से औद्योगीकीकरण कांग्रेस सरकार ने ही किया। मोदी ने 10 सालों में सिर्फ कांग्रेस की सरकारों द्वारा बनाए गए सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है।
सुकमा के किस्टाराम में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, शव बरामद
- हथियार, विस्फोटक व भारी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद
जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 24 फरवरी को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। घटना स्थल से हथियार, विस्फोटक समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
24 फरवरी को सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत बुर्केलंका व आसपास के जंगल पहाड़ी में कोंटा एरिया कमेटी एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं कोबरा 207 बटालियन की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर निकली थी। ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर एक वर्दीधारी नक्सली के शव के साथ 12 बोर का हथियार, गन पाउडर, डेटोनेटर, पिट्टू बैग, 12 वाट बैटरी, नक्सली बैनर एवं भारी मात्रा में अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। मृत नक्सली के शव की शिनाख्त कट्टम भीमा पिता राजेश नीवसी बुर्कलंका के रूप में हुई है। वह दक्षिण बस्तर डिवीजन अंतर्गत बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया कमांड इन चीफ के पद पर था। सुकमा जिले के किस्टाराम थाना के ग्राम बुर्कलंका निवासी कट्टम भीमा पर छत्तीसगढ़ शासन ने एक लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा है। सुकमा जिले में माओवादियों के खिलाफ आपरेशन सूर्योदय चलाया जा रहा है। इसके तहत माओवादियों के सफाया किया जा रहा है। सुरक्षा बलों के अभियान से माओवादी बैकफुट पर हैं और बौखला गए हैं। वे अब निर्दोष ग्रामीणों की पुलिस मुखबिर बताकर उनकी हत्या कर रहे हैं।
विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ सम्मेलन संपन्न
बकावंड विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप थे। इस दौरान पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, प्रदेश एसटी मोर्चा कार्यकारणी सदस्य बनवासी मौर्य, जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही, जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्रही, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम जोशी, दामोदर बघेल, जिला सहयोग नील कुमार बघेल, मोहन जोशी, सत्यप्रकाश गुप्ता, तरुण पांडे, खगेश्वर कर्मा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष विषम ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष अशोक ठाकुर एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।



