City Media - Page 581 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 581

शहीद जवानों को गीता मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में जगरगुंडा के टेकलगुड़ा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने सीआरपीएफ कैंप करनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्र भी गई थीं। सुश्री मिश्रा ने भी जवानों को अपने संगठन की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक जैन ने न्याय यात्रा के लिए दिए 67 हजार रुपए

0
  • आम जनता से भी वेबसाइट से डोनेट करने की अपील
    जगदलपुर बुधवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए 67 हजार रुपए डोनेट किए। उन्होने समस्त शुभचिंतकों, कांग्रेस परिवार के सदस्यों, पदाधिकारियों व आम जनता से वेबसाइट के द्वारा रकम डोनेट करने की अपील दोहराई है।
    कुछ दिन पहले ही न्याय यात्रा के निमित्त पार्टी के प्रमुख नेताओं ने आम लोगों से इस आंदोलन से जुड़ने राशि डोनेट करने donateinc.in नाम से वेबसाइट लांच करने के साथ यह मांग की गई थी। बुधवार को जैन ने 67 हजार की रकम भेजने के साथ आम लोगों को अभियान से जोड़ने के साथ आवश्यक सहयोग करने की मुहिम प्रारंभ करने की बात कही है।
    राहुल की न्याय यात्रा से घबराई भाजपा
    पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को गैर कांग्रेस राज्यों में जिस प्रकार का प्रतिसाद मिल रहा है, उससे भाजपा घबरा गई है। उन्होने कहा कि श्री गांधी की न्याय यात्रा के साथ उनकी सभाओं में उमड़ रहे जन सैलाब से घबराए नेताओं व दलों के कृत्य व उनकी टिप्पणियां इसका प्रमाण है।

विश्वकर्मा योजना और राजस्व वसूली के लिए 13 फरवरी तक शिविर

0
  • जगदलपुर के सभी 48 वार्डो में होगी वसूली, लिए जाएंगे आवेदन

जगदलपुर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन लेने और राजस्व वसूली के लिए नगर निगम द्वारा सभी 48 वार्डों में 1 से 13 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदकों का पंजीयन किया जाएगा और शहरवासियों से समेकित कर, संपत्ति कर व अन्य करों की वसूली की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि 1 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात 2 से 13 फरवरी तक शहर के शेष वार्डो में वार्ड के नजदीकी स्कूल भवन, सामुदायिक भवन व अन्य भवनों में शिविरों का आयोजन होगा। शिविर में सीएससी के माध्यम से पंजीयन किया जाएगा। साथ ही इन शिविरों में समेकित कर, संपत्ति कर व अन्य करों की वासूली भी की जाएगी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, उपकरण वितरण, उनके उत्पादों का विपणन समर्थन एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत 18 परंपरागत व्यवसाय बढ़ई, नाव बनाने वाला, अस्त्रकार, लोहार, लौह औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, जूते चप्पल बनाने वाले चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी एवं झाडू- चटाई एवं पैरदान बनाने वाले, खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली जाल निर्माण करने वाले इत्यादि लोगों को लाभन्वित किया जाएगा।

डबल इंजन की सरकार में प्रभावी एक्शन से बौखलाए नक्सली : सीएम साय

0
  •  नक्सल प्रभावित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना लक्ष्य
  •  नक्सली नहीं चाहते गांव विकसित हों , इसलिए कर रहे कैंप का विरोध
    जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई तेज हुई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा बलों के कैंप खोलकर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। नक्सली नहीं चाहते कि ग्रामीणों तक सरकारी योजनाएं पहुंचें और गांवों का विकास हो एवं ग्रामीण सुविधाओं का लाभ ले सकें।
    टेकुलागुडेम के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा बलों के कैंप खुलने से नक्सलियों को जनाधार खोने का भय सता रहा है, इसलिए नक्सली बौखलाए हुए हैं। यही कारण है की मंगलवार को टेकुलगुडेम में सुरक्षा कैंप स्थापित करने पहुंचे जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया। ताकि सुरक्षा कैंपों को खोलने से रोका जा सके।

इसके बाद भी हमारे जवानों के शौर्य से उनके गढ़ में कैंप खोलने में सफलता मिली है। इस हमले में सुरक्षा बल के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हुए और 15 जवान घायल हुए हैं। रायपुर स्थित अस्पताल में उपचार ले रहे जवानों ने बताया कि सुरक्षा बल ने वीरता के साथ नक्सली हमले का जवाब दिया है और कई नक्सलियों को भी ढेर किया है। जवानों के हौसले बुलंद हैं। आने वाले समय में नक्सलियों के खिलाफ और अधिक तेजी से अभियान चलाया जाएगा।साय ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में कैंप खोलकर वहां सुरक्षा, शांति और विकास के प्रयास तेज किए जाएंगे। इस बारे में गृहमंत्री अमित शाह से भी चर्चा हुई है। डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य नक्सलवाद का खात्मा कर क्षेत्र में शांति की स्थापना करना है। जल्द ही नक्सलियों का समूल सफाया कर दिया जाएगा।

गांधी जी के पुण्य तिथि पर अवैध शराब बेचने वाली दो महिला कोचिये गिरफ्तार जिसके कब्जे से 36 पौवा शराब जप्त 

0

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के निर्देषन में जिले में अवैध व्यवसाय जुआ, सट्टा,, अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या) बालोद सुश्री नवनीत कौर के मार्ग दर्शन मे थाना डौण्डीलोहारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.01.24 महात्मा गांधी जी के पुण्य तिथि को आरोपिया रंजीता बाई पति स्व.धनंजय कोसरे उम्र 37 वर्ष साकिन संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध रूप से 18 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2160/- रूपये को बिक्री करते पकड़े जाने पर आरोपिया के विरूद्ध अप. क्र. 29/24 धारा 34(1) (ख) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । इसी तरह आरोपिया श्रीमति नरबदिया बाई पति दिलीप कुमार देशलहरे उम्र 60 साल साकिन वार्ड नं. 10 राजापारा डौण्डीलोहारा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध शराब 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 300 रूपये कुल किमती 1740/- रूपये पाये जाने पर आरोपिया के विरूद्ध अप.क्र. 30/24 धारा 34(1) (ख) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र में अवैध व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है।

शहीद जवानों को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के करनपुर स्थित सीआरपीएफ की 201 कोबरा बटालियन कैंप पहुंचकर शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी. सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुकमा – बीजापुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव के पास माओवादियों से मुठभेड़ में तीन जवान देवन सी,पवन कुमार और लांबधर सिन्हा शहीद हो गए थे।

 

नक्सलियों ने फोर्स पर किया ग्रेनेड, अत्याधुनिक रायफलों से हमला

0
  • एके -47, इंसास रायफलों से की गई अंधाधुंध फायरिंग
  •  जवाबी कार्रवाई में आधा दर्जन नक्सली हुए घायल
    अर्जुन झा
    जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों ने जवानों पर बैरल ग्रेनेड लांचर से अनगिनत ग्रेनेड दागे और एके -47 एवं इंसास, एसएलआर जैसी अत्याधुनिक रायफलों से अंधाधुंध फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में करीब आधा दर्जन नक्सलियों के घायल होने की खबर है।
    भैरमगढ़ और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों से टीम दंतेवाड़ा की दंतेवाड़ा -बीजापुर जिलों के सीमावर्ती ग्राम रोतड़ पिंडकापाल बोडगा ताकिलोर क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि भैरमगढ़ और इंद्रावती एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर डीवीसीएम मल्लेश सहित 25 से 30 सशस्त्र नक्सली इन गांवों के आसपास इकट्ठा हुए हैं।

सूचना के आधार पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स तथा सीआरपीएफ़ 230 यंग प्लाटून टीम संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान के लिए निकले थे। इसी दौरान जंगलों में छुपे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर बीजीएल से दनादन ग्रेनेड दागना तथा स्वचालित एके 47, इंसास, एसएलआर एवं भरमार बंदूकों जैसे घातक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जवानों द्वारा जताई जा रही है। वापसी के दौरान दंतेवाड़ा के जवानों की टीम ने तीन नक्सली स्मारकों और नक्सली डेरा को ध्वस्त कर दिया।नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रास्तों पर लगाए गए स्पाइक और आईईडी तथा कुकर बम टीम दंतेवाड़ा द्वारा बरामद किए गए हैं। जवानों को फंसाने के लिए नक्सलियों ने बड़ी तैयारी कर रखी थी। वे स्पाइक बनाकर जवानों को फंसना चाहते थे, पर जवानों की सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

पूर्व मंत्री भगत समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी का छापा

0
  • रायपुर, भिलाई में चल रही है इन्कम टैक्स टीम की छापेमारी
    रायपुर पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आईटी की टीम ने सुबह दबिश दी है।
    कोयला घोटाले के सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी की डायरी में भगत का नाम है। चावल घोटाले और कस्टम मिलिंग घोटाले में भी अमरजीत भगत का नाम उजागर हुआ है। इनके अतिरिक्त भिलाई के बिल्डर अजय चौहान, भिलाई के पंचवटी सोसायटी निवासी एसके केजरीवाल के घर पर भी आईटी कार्रवाई चल रही है। रायपुर के राजीव नगर निवासी चंद्रभान शेरवानी समेत, ला विस्टा सोसाइटी निवासी कारोबारी अमर होरा के घर आईटी की टीम ने छापा मारा है। तेलीबांधा में संदीप जैन के ठिकानों पर भी रेड पड़ी है।

नड्डा और शाह ने लक्ष्मी नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा गृहमंत्री अमित शाह ने छग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव को श्रद्धांजलि अर्पित की है।गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि आपके परिवार पर आए दुख एवं आत्मीय के निधन पर मै गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को दुःख से उबरने की शक्ति दें।

गीता मिश्रा ने दी कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह को श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के पिताजी कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव को श्रद्धांजलि देने कल नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्रा, सुनील बेसरा, विमलेश दुबे, बबलू कुमार, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश शर्मा, गीता पाढ़ी, संगीता महाराणा, लक्ष्मी धरत, पुरानी कश्यप सुकमा पहुंचे। गीता मिश्रा ने स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने किरण देव एवं उनके भाइयों से भेंट भी की।

MOST POPULAR

HOT NEWS