City Media - Page 595 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 595

स्व. तानसेन कश्यप स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

0
  • उसरीबेड़ा ने कोंडागांव को किया धराशायी, कालीपुर ने पछाड़ा बस्तर को

जगदलपुर स्व. तानसेन कश्यप स्मृति अंतर राज्यीय ड्यूज वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को स्व. तानसेन कश्यप क्रिकेट स्टेडियम बेसोली फरसागुड़ा में हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, राजेश सागर, तुलसु कशयप, नागेश्वर चौहान अतिथि थे। एफसीसी के सभी सदस्य व क्रिकेटप्रेमी उपस्थित थे।


आज का पहला मुकाबला उसरीबेड़ा एवं कोंडागांव के मध्य खेला गया। कोंडागांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उसरीबेड़ा की टीम 13.5 वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 5 विकेट लेने वाले कुलदीप को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। दूसरा मुकाबला कालीपुर एवं बस्तर के मध्य खेला गया। कालीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 143 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर की टीम 110 रन बनाकर आउट हो गई।कालीपुर ने 32 रनों से जीत दर्ज की। गुरुवार को पहला मैच तोकापाल व लालबाग जगदलपुर एवं दूसरा मैच जयहिंद क्लब रायपुर व परचनपाल के मध्य खेला जाएगा। आज के मैच के अंपायर ललित पांडेय, आरिफ खान, गणेश मरकाम, स्कोरर टिकेश नाग, महेंद्र देवांगन, कमेंट्रेटर कोमल चौहान व रवींद्र पाणिग्रही थे। यह जानकारी एफसीसी मीडिया प्रभारी कमलेश दीवान ने दी।

रपटीली राहें और पथरीली जिंदगानी, पथरली पारा की यही कहानी

0
  • छिंदगांव पंचायत की इस बस्ती में आज तक नहीं बन पाई है सड़क
  •  बुनियादी सुविधाओं के आज तक मोहताज हैं लोग
    -अर्जुन झा-
    बकावंड बस्ती का जैसा नाम वैसी ही ही किस्मत भी है, वहां के बाशिंदों की। रपटीली राहें और पथरीली जिंदगानी, यही तो है पथरीली पारा के अभागे ग्रामीणों की कहानी। आजादी के करीब अस्सी दशक बाद भी अपाहिज सिस्टम ने ग्रामीणों को सड़क, पानी, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के मोहताज बनाकर रख दिया है।
    बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिदगांव -2 की पथरली पारा बस्ती में न जाने कितने विधायक आए और चले गए, मगर किसी भी विधायक ने बस्ती के ग्रामीणों के दुख दर्द को समझने की जरूरत ही नहीं समझी। पथरली पारा के ग्रामीणों के वोटों के दम पर कई सरपंच छिंदगांव -2 पंचायत में चुने गए। कई सचिव नियुक्त हुए, सालों काम करते हुए रिटायर हो गए या फिर तबादले के बाद दूसरी पंचायत में चले गए, मगर किसी भी सरपंच या सचिव ने पथरीली पारा का उद्धार करने की जहमत नहीं उठाई। आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव का विकास थमा हुआ है। छिंदगांव की पथरली पारा बस्ती के बाशिंदे आज भी सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। उन्हें शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। बिजली, शिक्षा, चिकित्सा जैसी अन्य सुविधाओं का भी अभाव इस बस्ती में बना हुआ है। गांव के ग्रामीण कई बार ग्राम पंचायत छिंदगांव -2 और जनपद पंचायत बकावंड में आवेदन देकर सड़क, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी फरियाद सुनने को कोई तैयार नहीं है। छिंदगांव ग्राम पंचायत और पथरली पारा बस्ती बस्तर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। मौजूदा विधायक लखेश्वर बघेल को भी यहां के ग्रामीण कई बार आवेदन सौंप चुके हैं। विधायक भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज तक एक सड़क भी इस गांव में बनाई नहीं जा सकी है। सड़क के नाम पर पथरीली और रपटीली जमीन भर है। इसी उबड़ खाबड़, रपटीली और पथरीली सड़क से ग्रामीण हपटते – गिरते आवागमन करते हैं। यह सड़क कम नाला ज्यादा नजर आता है। बरसात के मौसम में यह तथाकथित सड़क नाले की शक्ल ले लेती है और तब ग्रामीणों का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। पथरीली पारा के ग्रामीणों को मजबूर होकर पथरले रास्ते पर चलना और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है और कष्ट सहना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं विभागीय अधिकारी आंख बंद किए बैठे हुए हैं। सरपंच बालेश्वर कश्यप और सचिव सुकदेई भारती भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    बीमारों का भगवान ही मालिक
    पथरली पारा की सड़क पर चलना हंसी मजाक नहीं है। साईकिल और मोटर साईकिल तो इस खतरनाक रास्ते पर हरगिज चलाई नहीं जा सकती। जो लोग ऐसा करने की कोशिश करते हैं, उन्हें अपने दांत, हाथ – पैर तुड़वाने पड़ जाते हैं और अक्सर उनकी जान पर भी बन आती है। अगर गांव का कोई व्यक्ति, बुजुर्ग या बच्चा बीमार पड़ जाए, तो उसे इलाज के लिए खाट पर रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। इसी तरह प्रसव वेदना झेल रही गर्भवती महिला को भी प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाने हेतु खाट का ही सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान हिचकोले लगने से बीमार शख्स और गर्भवती महिला की हालत और भी बिगड़ जाती है। सड़क न होने के कारण बस्ती तक एंबुलेंस पहुंच ही नहीं पाती। महतारी एक्सप्रेस, 108 एंबुलेंस सेवा पथरली पारा के ग्रामीणों के लिए बेमानी हो गई है।

    इस ‘अहिल्या’ को ‘राम’ का इंतजार
    पति के श्राप से पत्थर बन चुकी देवी अहिल्या का तो भगवान श्रीराम ने उद्धार कर दिया था, मगर अहिल्या सदृश पथरली पारा का उद्धार कौन करेगा? यह यक्ष प्रश्न आज भी अनुत्तरित है। गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या बड़ी ही रुपवती थी। देवराज इंद्र उस पर मोहित हो उठे। इंद्र एकबार गौतम ऋषि का भेष धरकर उसके आश्रम में पहुंच गए और अहिल्या को अपने बाहुपाश में जकड़ने की कोशिश करने लगे। इसी बीच गौतम ऋषि आ पहुंचे और अपनी पत्नी को दूसरे के बाहुपाश में देख क्रोधित हो उठे। ऋषि ने अहिल्या को श्राप दे दिया कि वह पत्थर का शिलाखंड बन जाए। अहिल्या रोती गिड़गिड़ाती रही मगर गौतम ऋषि ने श्राप वापस नहीं लिया। ऋषि ने इतना उपकार जरूर किया कि शिलाखंड पर जब भगवान राम के चरण पड़ेंगे, तभी अहिल्या का उद्धार हो पाएगा। वनवास के दौरान उसी जंगल से गुजर रहे भगवान राम के पैर उसी शिलाखंड पर पड़ गए और तब अहिल्या को उसका वास्तविक रूप वापस मिल सका। अहिल्या का उद्धार तो भगवान राम के चरण पड़ने से हो गया, मगर अनेक विधायकों, सरपंचों के चरण पथरली पारा में पड़ने के बाद भी इस बस्ती का उद्धार नहीं हो सका है। बस्ती के ग्रामीण किसी तारणहार का इंतजार पथरीली पड़ चुकी आंखों से आज तक कर रहे हैं।

संकल्प यात्रा की आड़ में पंचायतों के खर्च पर मोदी का प्रचार : लखेश्वर बघेल

0
  • छत्तीसगढ़ में विकास कार्य पूरी तरह ठप, बड़ी संख्या में मजदूर कर रहे हैं पलायन

जगदलपुर बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने और भाजपा की सरकार बनने के बाद से निर्माण एवं रोजगार मूलक कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। काम की तलाश में रोजाना बड़ी संख्या में विजयवाड़ा, हैदराबाद की ओर मजदूरों का पलायन चिंता का विषय बना हुआ है।
बघेल ने कहा कि भाजपा धान की दर 31 सौ रू. प्रति क्विंटल देने, हर महिला को प्रति माह 1000 रु. देने, 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, किसानों और स्व.सहायता समूहों का कर्ज माफ करने जैसे बातें हो या बड़े- बड़े वादे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से फार्म भी भरवाए थे। सत्ता में आने के डेढ़ माह बाद भी लोगों को भाजपा की एक भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।मतदाता भाजपा को वोट देकर पछता रहे हैं और कांग्रेस के अच्छे दिनों को याद कर रहे हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के एक घंटे के अंदर अपने महत्वपूर्ण घोषणाओं को पूरा कर दिया था।

सरकारी खर्च पर भाजपा का प्रचार
विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है, सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह से ठप है। निर्माण कार्य, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के काम बंद पड़े हैं। अधिकारी कर्मचारी दफ्तरों में न बैठकर ग्राम पंचायतों के खर्च पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में व्यस्त हैं। संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार की योजनाओं से ज्यादा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का प्रचार हो रहा है। मंच पर भाजपा के पदाधिकारियों को जगह मिलती है और निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि नीचे जमीन पर बैठ रहे हैं। संकल्प यात्रा में ग्राम पंचायत के खर्च पर अधिकारी कर्मचारी पिकनिक मना रहे हैं। जनता के इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि धान का 3100 रू., महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रु., 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी का लाभ कब मिलेगा?

मोदी ने देश को 20 साल पीछे किया
विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 के बाद आर्थिक सर्वेक्षण न कराकर देश के विकास को 20 साल पीछे धकेल दिया है। विकास का ये हाल है कि अभी तक वर्ष 2002 के सर्वे सूची में शामिल सभी लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का संपूर्ण लाभ नहीं मिला है। बीते 20 साल में कई परिवार अमीर हो गए। नोटबंदी और कोरोना ने कई परिवारों का रोजगार छीनकर उन्हें गरीब बना दिया, पर उनके नाम 2002 और 2011 की सर्वे सूची में शामिल न होने से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे हर बार की तरह इस बार भी विकसित भारत संकल्प शिविर में आकर भटक रहे हैं। विधायक श्री बघेल ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार वास्तविक गरीबों का कल्याण चाहती है तो तत्काल वर्ष 2023 में सरकार द्वारा कराए गए सामाजिक और आर्थिक गणना को लागू करे।

किरण देव सिंह ने मंदिर में किया झाड़ू पोंछा

0

जगदलपुर प्रभु श्री रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सुअवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र के स्वच्छता कार्यक्रम के आह्वान के तहत आज जगदलपुर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रमदान किया गया। श्रमदान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह ने भी योगदान दिया। किरण देव सिंह, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय एवं अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और पोंछा किया। पूरे परिसर को पानी से अच्छी तरह धोया गया। किरण देव सिंह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आग्रह किया है कि आनी वाले 22 जनवरी तक अपने नजदीकी मंदिरों में पहुंच कर स्वच्छता अभियान में सहयोग दें।

पीसीसी संचार विभाग ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर

0
  • नियुक्त किए जोनल प्रभारी प्रवक्ता और लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रवक्ता
  •  बस्तर संभाग प्रभारी प्रवक्ता बनाए गए जावेद खान
    जगदलपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। जहां एक ओर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है वहीं संगठन में धार लाने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने दीपक बैज के निर्देश पर लोकसभा चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रवक्ताओं को जोनल और लोकसभावार प्रभारी नियुक्त किया है।
    जोनल प्रभारी रायपुर जोन सुरेंद्र शर्मा, बिलासपुर जोन आरपी सिंह, दुर्ग जोन धनंजय सिंह ठाकुर, सरगुजा जोन जेपी श्रीवास्तव, बस्तर जोन इंचार्ज जावेद खान बनाए गए हैं। इसी तरह लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सरगुजा अनुपम फिलिप्स, रायगढ़ संजय देवांगन, जांजगीर- चांपा प्रकाशमणी वैष्णव, कोरबा घनश्याम राजू तिवारी, बिलासपुर अभय नारायण राय, राजनांदगांव रूपेश दुबे, दुर्ग नीता लोधी, रायपुर सुरेंद्र वर्मा, महासमुंद नितिन भंसाली, बस्तर शिल्पा देवांगन, कांकेर हेमंत ध्रुव बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य करते रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पेनलिस्ट जावेद खान को बड़ी ज़िम्मेदारी पीसीसी चीफ दीपक बैज एवं कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने सौंपी है|

 

जावेद को बस्तर जोन का मीडिया प्रभारी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने देर शाम प्रवक्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियों की सूची जारी कर प्रभारी प्रवक्ताओं से कहा है कि अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में मीडिया के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ आम जनता तक पहुंचाने में सहभागिता दें तथा नियमित प्रतिवेदन प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष को प्रेषित करें। जावेद खान ने पीसीसी चीफ दीपक बैज कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला एवं कांग्रेस प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैदू का आभार माना है।

अभी से हांफने लगी है डबल इंजन की सरकार : दीपक बैज

0
  •  फंड जितना चाहें, केंद्र से मिल जाएगा, हमारे साथ तो पक्षपात होता रहा
  • भाजपा और संघ कार्यालय में हाजिरी लगा रहे अफसर

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने फंड की कमी बताए जाने को लेकर विष्णुदेव साय सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि डबल इंजन वाली सरकार अभी से हांफने लगी है। साय सरकार को केंद्र से मनचाहा फंड मिल सकता है। हमारी सरकार के साथ तो केंद्र सरकार भेदभाव करती थी, योजनाओं की रकम रोक देती थी। साय सरकार के साथ तो ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।

यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अनेक मुद्दों पर खुलकर बात की। विष्णुदेव साय सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किए जाने और नई योजनाओं के क्रियांवयन के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज लिए जाने के सवाल पर बैज ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद कर भाजपा सरकार गरीबों, महिलाओं, बेरोजगारों और किसानों के पेट पर लात मार रही है। रही बात रिजर्व बैंक से लोन लेने की, तो साय सरकार को हाय तौबा करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। डबल इंजन की सरकार है। केंद्र सरकार से जब चाहे, जितना चाहे विष्णुदेव साय सरकार फंड ले सकती है। फंड का रोना नहीं रोना चाहिए। हमारी कांग्रेस सरकार के साथ केंद्र सरकार लगातार भेदभाव करती रही। लोक कल्याणकारी योजनाओं के केंद्रीय मद की रकम को भी देने में आनाकानी की जाती थी। अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नई संस्कृति शुरू की है। प्रशासन का संचालन भाजपा और संघ के कार्यालयों से हो रहा है। अधिकारियों को ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए भाजपा और संघ के दफ्तरों में लाइन लगानी पड़ रही है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

एक अनार और सौ बीमार
साय मंत्रिमंडल में अनुभवी और पुराने नेताओं को जगह न मिलने के सवाल को भाजपा का अंदरूनी मामला बताते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बारह मंत्री तो बन चुके हैं, सिर्फ एक पद खाली है। इस एक अनार के लिए सौ बीमार लाइन लगाए खड़े हैं। मंत्री पद पाने के लिए भाजपा विधायकों में जमकर खींचतान चल रही है, पार्टी में कलह मची हुई है। असंतोष के स्वर अंदरूनी तौर पर उभर रहे हैं मगर खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के नाम पर कुछ को कलस्टर का झुनझुना थमा दिया गया है। दीपक बैज का इशारा एक तरह से अंतागढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी की ओर था। श्री उसेंडी को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है, अलबत्ता बस्तर कलस्टर का संयोजक जरूर नियुक्त कर दिया गया है।

केदार से नहीं सम्हल रहा विभाग
हसदेव अरण्य के मुद्दे के लिए वनमंत्री केदार कश्यप पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केदार कश्यप से विभाग नहीं सम्हाला जा रहा है। प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं और वनमंत्री भी आदिवासी हैं, मगर हसदेव अरण्य क्षेत्र के आदिवासियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मानवता के नाते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वनमंत्री केदार कश्यप को हसदेव जाकर पीड़ितों व प्रभावितों का दर्द बांटना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा अब तक नहीं किया है। हसदेव अरण्य क्षेत्र के आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है, मगर प्रदेश सरकार के इन दोनों आदिवासी नेताओं का दिल नहीं पसीज रहा है।  बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में जल्द बदलाव होगा। युवा, अनुभवी, मातृशक्ति को महत्व दिया जाएगा। हम सभी मिलकर लोकसभा चुनाव बड़े ही प्रभावी तरीके से लड़ेंगे और ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

किरणदेव सिंह के पिताजी का निधन

0

जगदलपुर सुकमा के छोटे जमींदार कुमार लक्ष्मी नारायण देव का आज 11 बजे अमर विला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया। 104 कुमार लक्ष्मीनारायण देव करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव के पिताजी और विजित देव व श्रृंगवेद देव के दादाजी थे। उनकी अंतिम यात्रा 18 जनवरी को उनके निवास लुंबनी हाउस सुकमा से प्रातः 11 बजे निकाली जाएगी।

बिग ब्रेकिंग – सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा से नांदगांव रोड में गिधाली के पास खड़ी महेंद्ररा ट्रक में बाइक सवार पिछे से जा घुसे। बाइक में दो युवक सवार थे जानकारी के अनुसार गिधाली माइंस के पहले ट्रक खड़ी हुई थी कुसुमकसा की तरफ से आ रही बाइक ट्रक से जा घुसी जिससे वहीं पर गिर पड़े सूत्रों से जानकारी के अनुसार एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की लोहारा अस्पताल 108 की सहायता भेजा गया जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। दोनों युवक महामाया के पास कुमुरकट्टा के रहने वाले थे।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतेंगे : केदार कश्यप

0
  •  लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू किया प्रचार
  •  मोतीलाल नेहरू वार्ड में वाॅल पेंटिग कर लोगो से मिले वनमंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने नारे लिखकर चुनाव चिन्ह कमल फूल के निशान की वाॅल पेंटिंग का काम जोरशोर से आरंभ है। वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में स्वयं वाॅलपेंटिग की और वार्ड के निवासियों व लोगों से भेंटकर भाजपा के लिए मतदान की अपील की।


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में वाॅल पेंटिंग की जा रही है। फिर एकबार, भाजपा सरकार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार तेज किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में विजय का परचम लहराएगी। मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासी जगदीश मंडन के घर की दीवार पर पेंटिंग करने के बाद वनमंत्री केदार कश्यप उनके परिवार के सदस्यों से मिले। परिवार के बच्चों ने कश्यप का स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, योगेश शुक्ल, नरेंद्र यादव, पंकज जैन, मनोज ठाकुर, सुनील गुप्ता, मनोज पटेल, तेजपाल शर्मा, रौशन झा, राजा यादव, संतोष बाजपेयी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।

घोटिया में गुहा जयंती मनाया गया

0

कुसुमकसा -: निषाद केंवट समाज घोटिया परिक्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित गुहा निषाद जयंती समारोह ग्राम खलारी में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंदराम सर्पा व विशेष अतिथि टीकम नेताम जनपद सदस्य, टेमिन बाई निषाद जनपद सदस्य  लक्ष्मी दुग्गा सरपंच ग्राम पंचायत खलारी काशीराम निषाद थे|

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, सीता माँ के छायाचित्र में पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया, अतिथियों का स्वागत गुलाल लगा, पुष्प माला पहना कर बैज लगा कर किया गया |मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि के आसंदी से भक्त गुहा निषाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी सामाजिक बन्धुओं को भक्त गुहा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि निषाद समाज के लिए आज का दिन गौरव का दिन है क्योंकि निषाद समाज के सदस्य जो अलग अलग गाँव मे निवासरत है जयंती मनाने के लिए एक जगह एकत्रित होते है व जयंती के साथ समाज को नये आयाम गढ़ने के लिये चर्चा करते है| कार्यक्रम के दरम्यान अतिथियों का तालाब के पास पांव धुलाकर नोका में बैठाकर तालाब के एक छोर से दूसरे छोर तक नोका -विहार कराया गया कार्यक्रम में उपस्थित, घनश्याम पारकर तीरथ निषाद अध्यक्ष निषाद केंवट समाज घोटिया परिछेत्र निषाद, पुखराज निषाद,सहित निषाद समाज के महिला पुरूष व युवा उपस्थित थे |

MOST POPULAR

HOT NEWS