City Media - Page 656 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 656

ट्रिपल B बनाएगा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का बिग बॉस

0
  • बैज, बेंजाम, बलराम की तिकड़ी बना रही है माहौल
  • विपक्ष का बाजा बजा दिया है ‘बी’ की इस तिकड़ी ने

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा चुनावी मौसम में गुलाबी ठंड के बीच बस्तर जिले में कहीं ट्रिपल ‘आर’ का नाटू, नाटू चल रहा है, तो कहीं ट्रिपल ‘बी’ बैंड, बाजा और बरात का माहौल बना रहा है। चित्रकोट क्षेत्र में ट्रिपल बी ने विपक्ष का बैंड बजाकर रख दिया है।

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में जिस ट्रिपल ‘बी’ का जलवा बिखर रहा है, वह है बैज यानि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज, बेंजाम यानि विधायक राजमन बेंजाम और बलराम यानि बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य। इन तीनों हस्तियों ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में बैंड, बाजा, और बरात का माहौल बना दिया है। जगदलपुर क्षेत्र में ट्रिपल आर मतलब रेखचंद जैन, राजीव शर्मा और रवि की तिकड़ी ने विपक्ष की नींद हराम कर रखी है। उसी तरह चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में ट्रिपल बी मतलब बैज, बेंजाम और बलराम की तिकड़ी धमाल मचा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज, राजमन बेंजाम और बलराम मौर्य जब एकसाथ चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क के लिए निकलते हैं, तो नजारा कुछ और ही होता है। युवाओं का जोश उफान मारने लगता है, महिलाएं मंगल गीत गाने लगती हैं, किशोर और युवा थिरकने लगते हैं तथा बुजुर्गों में भी जवानी सा जोश भर जाता है। ट्रिपल बी यानि बैंड, बाजा, बरात भी होता है। जिस तरह आर आर आर मूवी सुपर डुपर हिट हुई थी, वैसी ही हिट हुई थी बैंड, बाजा और बरात। चित्रकोट में भी ट्रिपल बी सुपर डुपर हिट हो रही है। इन तीनों नेताओं की जनता और मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ है और तीनों ही मतदाताओं को साधने में कामयाब हो रहे हैं। दीपक बैज विधानसभा में दो बार चित्रकोट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। राजमन बेंजाम भी यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। बलराम मौर्य क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं। हर आयु वर्ग और हर जाति समाज के मतदाता इन तीनों नेताओं के कामकाज, व्यवहार और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान से भलिभांति परिचित हैं। लोगों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति भरोसा तो है ही, लोग इन तीनों नेताओं की भी बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। लिहाजा इन तीनों ने कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना रखा है। विपक्षी प्रत्याशियों का बाजा बजा डाला है। एक कहावत है कि तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा। मगर चित्रकोट क्षेत्र में यह कहावत चल पड़ी है कि तीन तगाड़ा, कांग्रेस का काम संवारा। ये तीनों नेता सुबह सुबह बासी, पेज चटनी खाकर चुनावी मिशन पर निकल पड़ते हैं एकसाथ। जिस गांव में भी वे जाते हैं, कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना डालते हैं। बैज, बेंजाम और बलराम की सीधी, सपाट और बिंदास बातों का लोगों पर ऐसा प्रभाव पड़ता है कि विरोधी दलों के कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस का दामन थामने मजबूर हो जाते हैं। अब तक ये तीनों नेता भाजपा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) यानि जोगी कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा के हजारों समर्थकों कांग्रेस में शामिल करा चुके हैं। दीपक है तो उजाला है, दीपक है तो विकास और विश्वास है, बेंजाम है तो युवाओं और महिलाओं का हित है एवं बलराम हैं तो हलधर किसानों का कल्याण के नारे क्षेत्र में गूंजते रहते हैं।

स्याह अंधेरे को चीर रहा है ‘दीपक’

तिमिर कितनी भी कोशिश कर ले, वह चित्रकोट क्षेत्र को अपने अंधेरे आगोश में डुबो नहीं सकता। सियाह अंधेरे को चीरने के लिए एक दीपक ही काफी है। जब तक दीपक है बस्तर जिले के गांव विकास के उजाले से दमकते रहेंगे। कुछ ऐसे ही अंदाज में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज तिमिर के अंधियारे को दूर करने और प्रगति का उजियारा बिखेरने के अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं। रात गहरा जाने के बाद भी दीपक बैज अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार संबंधित गांवों में पहुंच रहे हैं। इन दिनों ठंड बढ़ चुकी है, फिर भी ग्रामीण, महिलाएं और युवा अपने कुल दीपक का इंतजार करते बैठे रहते हैं। राजमन बेंजाम और बलराम मौर्य भी अमूमन हर दौरे में दीपक बैज के साथ रहते हैं। प्रत्याशी दीपक बैज के जनसंपर्क के दौरान दीपक है तो उजाला है के गगनभेदी नारों से उनका जोशीला स्वागत किया जाता है। दीपक बैज, राजमन बेंजाम और बलराम मौर्य देर रात भी जब पहले से तय गांव में पहुंचते हैं, तो वहां ठंड के बावजूद लोग उनका इंतजार करते मिलते हैं। लोग कंबल, चादर, कथरी ओढ़कर दीपक बैज को सुनने एवं देखने के लिए पहुंचते हैं। दीपक बैज को चित्रकोट की जनता का अपार समर्थन व विजयी होने का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रत्याशी दीपक बैज जनसंपर्क कर कांग्रेस सरकार की रीति नीति व जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु ग्रामीणों से अपील करते हैं।

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते 2 आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को स्टाफ के द्वारा अवैध रूप से सट्टी पट्टी लिखने वाले 2 आरोपी के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की है। जिसमे मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र. 18 पुराना बाजार मछली मार्केट गली के पीछे राजहरा में आरोपी भुपेन्द्र सिंह बाम्बेश्वर साकिन वार्ड क्रमांक 19 सुभाष चौक गार्डर पुल के पास राजहरा थाना के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 660 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही किया गया। वही वार्ड क्र. 18 कादीर खान के गली राजहरा में आरोपी कन्हैया दास वार्ड क्रमांक 21 शस्त्री नगर नगर शिव मंदिर के पीछे राजहरा कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन एवं नगदी रकम 780 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही किया गया । उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा निरीक्षक मुकेश सिंह उपनिरी. उमा ठाकुर सउनि विजय कांताराम धिलेन्द्र, सुरज साहू आरक्षक गिरधर साहू, भुनेन्द्र हरदेल की सराहनीय भूमिका रही ।

बालोद जिले के तीनो विधानसभा में 31 प्रत्याशी कौन से विधानसभा में कितने प्रत्याशी देखे सूची

0

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संख्या 31

बालोद, 02 नवम्बर 2023जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संख्या 31 हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम वापसी के पश्चात विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-59 संजारी बालोद से 14 अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-60 डौण्डी लोहारा में 04 अभ्यर्थी तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-61 गुण्डरदेही में 13 अभ्यर्थी अब निर्वाचन में सम्मिलित होंगे। नाम वापसी के बाद इन सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह भी आबंटित किया गया। मतदान 17 नवम्बर 2023 को तथा मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-59 संजारी बालोद

1- चोवेन्द्र कुमार साहू (आम आदमी पार्टी) – झाडू

2- राकेश कुमार यादव (भारतीय जनता पार्टी) – कमल

3- संगीता सिन्हा (इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ

4- गौकरण गंगबेर (आजाद जनता पार्टी) – गन्ना किसान

5- चंद्रभान साहू (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) – छड़ी

6- पुनेश्वर कुमार देवांगन (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) – आरी

7- मनोज कुमार साहू (लोक जनशक्ति पार्टी) राम विलास – हेलीकाॅप्टर

8- विनोद कुमार नागवंशी (हमर राज पार्टी) – बाल्टी

9- कमलकंात साहू (निर्दलीय) – पेट्रोल पम्प

10- धनंजय दिल्लीवार (निर्दलीय) – एअर कंडीस्नर

11- भगवती साहू (निर्दलीय) – माचिस की डिब्बी

12- मीना सत्येन्द्र साहू (निर्दलीय) – काॅच का गिलास

13- रविन्द्र कुमार मौर्य (निर्दलीय) – अलमारी

14- शबनम रानी गौर (निर्दलीय) – हीरा

विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-60 डौण्डीलोहारा

1- अनिला भेंडिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ

2- देवलाल ठाकुर (भारतीय जनता पार्टी) – कमल

3- गिरवर सिंह ठाकुर (हमर राज पार्टी) – बाल्टी

4- ईश्वर सिंह ठाकुर (निर्दलीय) – हाथ गाड़ी

विधानसभा क्षेत्र क्रमंाक-61 गुण्डरदेही

1- अशोक आडिल (बहुजन समाज पार्टी) – हाथी

2- कुंवर सिंह निषाद ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) – हाथ

3- जसवंत सिन्हा (आम आदमी पार्टी) – झाडू

4- राजेन्द्र राय (जनता कंाग्रेस छत्तीसगढ़(जे) – वर्ग में हल जोतता किसान

5- विरेन्द्र साहू (भारतीय जनता पार्टी)- कमल

6- तोमन लाल साहू (लोक जनशक्ति पार्टी) राम विलास – हेलीकाॅप्टर

7- मुरलीधर साहू (हमर राज पार्टी) – बाल्टी

8- यशवंत बेलचंदन (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) – छड़ी

9- इन्द्र कुमार डाहरे (निर्दलीय) – काॅच का गिलास

10- कल्पना देवी (निर्दलीय) – माचिस की डिब्बी

11- दादूराम साहू (निर्दलीय) – फुटबाॅल खिलाड़ी

12- दौलत राम कोसरे (निर्दलीय) – एअर कंडीस्नर

13- रमन कुमार साहू (निर्दलीय) – ग्रामोफोन

मौर्य के समक्ष अनेक दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

0
  • बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दिलाई सदस्यता

जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जगदलपुर में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष भाजपा, जोगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

सुशील मौर्य व पंचायत प्रतिनिधि व युकां नेता रोहित पाणिग्रही, प्रवीण देहरी, वरिष्ठ नेता सुजीत मिश्रा, हरिकृष्ण पाणिग्रही आसना के पूर्व उप सरपंच की उपस्थिति में पंकज पाणिग्रही जनता कांग्रेस व गणेश सेठिया अध्यक्ष ग्राम पंचायत आसना आम आदमी पार्टी छोड़कर व आसना पंचायत के उप सरपंच राम नाथ कश्यप,सुरेश बघेल, मंगलराम कश्यप, अमीर नाग, प्रवेन्द्र नाग, राजू कश्यप, विनोद मंडावी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया। जिला अध्यक्ष मौर्य ने सभी का स्वागत कर कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया।

बैज की आंधी में जगमग हो रही है ‘दीपक’ की लौ

0
  • विपक्षी भाजपा में भगदड़ कांग्रेस की हुई बल्ले बल्ले
  • कार्यकर्त्ताओं के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का दौर

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में दीपक बैज और कांग्रेस की आंधी है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बैज की आंधी के बीच दीपक की लौ से कांग्रेस जगमग हो रही है। भाजपा में भगदड़ के हालात हैं और भाजपा की इस आपदा ने कांग्रेस को बड़ा अवसर उपलब्ध करा दिया है। कांग्रेस की तो बल्ले बल्ले हो गई है। भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता पार्टी को अलविदा कहते हुए तेजी से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने जो दांव चला है, वह पार्टी के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है। दीपक बैज की उम्मीदवारी से कांग्रेस के पक्ष में बहुत ही अनुकूल वातावरण तैयार हो गया है। कांग्रेस के इस दांव से भाजपा चारों खाने चित्त होती दिख रही है। दीपक बैज की लोकप्रियता का शानदार असर चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। भाजपा के लोग रोजाना बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थामते जा रहे हैं। अब तक हजारों भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल हो हो चुके हैं। भाजपा के अलावा जोगी कांग्रेस और माकपा के भी सैकड़ों कार्यकर्त्ता कांग्रेस के कुनबे का हिस्सा बन चुके हैं।. यह सिलसिला आज गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समक्ष ब्लॉक तोकापाल के सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम गढ़िया स्थित दीपक बैज के निवास में तोकापाल ब्लॉक से पहुंचे भाजपा के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं व दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया।चित्रकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर सभी कार्यकर्त्ताओं का स्वागत किया और उन्हें विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान दीपक बैज के निवास के बाहर मौजूद कांग्रेस के पुराने व नए कार्यकर्त्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नए शामिल कार्यकर्त्ताओं के साथ जुलूस निकालकर कार्यकर्त्ताओं ने जश्न मनाया। पुराने कार्यकर्त्ताओं ने नवागत कार्यकर्त्ताओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

विपक्ष को भी पसंद कांग्रेस की नीतियां

कार्यकाओं को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी भरोसे और विकास की प्रतीक है। हम तोड़ने में नहीं जोड़ने में विश्वास रखते हैं। देश में लगातार बढ़ रही साम्प्रदायिकता व नफरत की भावना को दूर करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली थी। उन्होंने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलकर लोगों को भाईचारे का पैगाम दिया। श्री बैज ने कहा कि हम किसी को दबाव में लेकर और प्रलोभन देकर कांग्रेस में शामिल नहीं करा रहे हैं, बल्कि लोग स्वप्रेरित और स्वस्फूर्त होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भाजपाई विचारधारा के लोगों को भी कांग्रेस की नीतियां एवं भूपेश बघेल सरकार की योजनाएं पसंद आ रही हैं और भाजपा से उनका मोहभंग होता जा रहा है। इसी तरह दीपक बैज के जनसंपर्क के दौरान लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेजा की ग्राम इकाई भाजपा के सचिव बनसिंग कोर्राम ने दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दीपक बैज ने बनसिंग कोर्राम को सम्मान कांग्रेस में शामिल किया।

दीपक बैज को अपार जनसमर्थन

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को अपार जनसमर्थन व विजयी होने का आशीर्वाद मिल रहा है।जनसंपर्क के लिए गांवों में पहुंचने पर बैज का स्वागत “दीपक है तो उजाला और भरोसा है” नारे के साथ स्वागत किया जा रहा है। सबकी आस सिर्फ दीपक बैज, सहयोग और विश्वास का मार्ग हो रहा है प्रशस्त नारे भी खूब लग रहे हैं।दीपक बैज ने जनसंपर्क के दौरान जनता को देवतुल्य बताते हुए अपने लिए समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने स्नेह के फूल बरसाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा आगामी चुनाव के मद्देनजर अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु एवं क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुनिल कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय के द्वारा एक विशेष टीम तैयार किया गया।

दिनांक 01/11/2023 को थाना बालोद के बनाये गये टीम के द्वारा दोपहर पेट्रोलिंग करते समय सुचना प्राप्त हुआ कि अज्ञात व्यक्ति दल्ली चौक के पास मेन रोड में आम जगह पर लोगों को डरा धमका कर चाकू से आने जाने वाले लोगो को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के हमराह स्टाप एवं गवाहान के मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने से अपना नाम 01.शैलेन्द्र पिल्ले पिता राजू पिल्ले उम्र 24 साल साकिन जवाहर पारा बालोद थाना व जिला बालोद, के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 523/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया।

चित्रकोट को जाति-धर्म की राजनीति नहीं, विकास चाहिए

0
  • विकास मेरा कर्म, जनसेवा मेरा धर्म- बैज

(अर्जुन झा)

लोहंडीगुड़ा जाति-धर्म की राजनीति और विकास में से किसी एक को चुनना हो तो किसे चुनेंगे, यह सवाल चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के हर गांव, गली, घर में चर्चा का विषय है। जवाब एक ही है कि आपस में लड़ाने वाली राजनीति नहीं, विकास चाहिए। राजनीतिक टोटकेबाजी हमेशा विकास में बाधक बनती है, इसलिए राजनीति में जनसेवा के लिए जो नेता राजनीति से ऊपर उठकर काम करता है, वह भीड़ में सबसे अलग नजर आता है।

बस्तर और छत्तीसगढ़ की आवाज बनकर संसद में दहाड़ने वाले यंग टाइगर दीपक बैज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठी विपरीत विचारधारा वाली केंद्र सरकार के मंत्रियों से आग्रह कर करके बस्तर और छत्तीसगढ़ के विकास की योजनाएं मंजूर कराने, काम को गति दिलाने, वंचित अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को भारत सरकार से उनका हक दिलाने में सफल रहे हैं।

बतौर बस्तर सांसद उन्होंने वंचित जाति समूहों को न्याय दिलाने में संसद में बखूबी पक्ष रखा। परिणाम सामने है कि माहरा समाज के लोगों सहित अन्य वंचित तबकों को वह अधिकार मिल गया, जिसका इंतजार करते करते उनकी कई पीढ़ियां थक चुकी थीं। बस्तर की बंद पड़ी रेल सेवाओं को विस्तार और सुविधा के साथ बहाल कराने सत्याग्रह करने वाले दीपक बैज ने रायपुर से बस्तर तक सीधी रेल सेवा के लिए जितना संघर्ष किया है, वह एक मिसाल है। बेहद धीमी रफ्तार से चलने वाले रेल प्रोजेक्ट को गति दिलाने के लिए दीपक ने संसद से लेकर रेल मंत्री, अफसरों से लेकर रेल राज्यमंत्री तक, ऐसा प्रयास किया है कि बस्तर के कायाकल्प में उनका संघर्ष अमिट अक्षरों में अंकित है। जहां रेल और सड़क सुविधाओं का विकास और विस्तार होता है, वहां की जनता के जीवन में सुखद बदलाव के अवसर उत्पन्न होते हैं। यही वजह है कि बस्तर के लिए रेल सेवा के क्षेत्र में दीपक बैज ने पूरी ताकत झोंक दी तो जगदलपुर एनएच के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह कर इसे अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बस्तर का नगरनार संयंत्र खरीदने की होड़ में शामिल बताए जा रहे अडानी समूह पर एलआईसी का 6,182 करोड़ 64 लाख रुपये बकाया है। समूह की छत्तीसगढ़ स्थित इकाइयों पर 191 करोड़ का ऋण एक्सपोजर है। यह भी संसद में दीपक बैज के सवाल पर सामने आया। नगरनार संयंत्र बचाने बैज ने हर स्तर पर प्रयास किया है और प्रधानमंत्री से ऐसा आदेश मांग रहे हैं कि बस्तर के नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। दीपक बैज ने बोधघाट के लिए हल निकलवाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि बोधघाट परियोजना किसानों की भावना के अनुरूप रहेगी। दीपक के प्रयास से बस्तर की इमली कैंडी विदेशों तक पहुंच रही है तो यहां राहुल गांधी का वह सपना साकार हो रहा है जो उन्होंने इस क्षेत्र के आदिवासी विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए देखा है। कुल मिलाकर दीपक बैज ने राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ विकास की राजनीति की है। उनका कहना है कि विकास ही मेरा मकसद है। जनसेवा ही मेरा मजहब है।

15 लाख देने के झूठे वादे के लिए माफी मांगें मोदी : रेखचंद

0
  • 2014 में कांकेर की जनता से पहली बार किया था वादा
  •  नगरनार स्टील प्लांट मामले में भी झूठ बोल रहे हैं पीएम

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश- प्रदेश के करोड़ों लोगों से सार्वजनिक तौर पर उस झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए, जो झूठ 2014 में उन्होने पहली बार कांकेर में लोकसभा चुनाव प्रचार के समय बोला था। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन का। नगरनार इस्पात संयंत्र के मामले में भी रेखचंद जैन ने प्रधानमंत्री को घेरा है।
रेखचंद जैन ने कहा है कि वर्तमान में मोदी सरकार के मंत्री व तब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमित शाह ने बाद में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में मोदी के संबोधन को जुमला बताया था। श्री जैन ने कहा है कि अमित शाह की नजर में वह चाहे भले ही जुमला था, लेकिन उस एक संबोधन से भाजपा का जनता में विश्वास घटा है, जो अब तक जारी है। प्रधानमंत्री व दीगर भाजपा नेताओं के बयान को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। रेखचंद जैन ने याद दिलाया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक भारतीय को 15-15 लाख रुपए देने का वादा कांकेर की जनसभा में किया था। बस्तर की जनता से प्रधानमंत्री ने तब भी झूठ बोला था और विगत माह जगदलपुर प्रवास के दौरान भी उन्होने लालबाग मैदान में नगरनार स्टील प्लांट को लेकर झूठी बयानबाजी ही की। एनएमडीसी प्रबंधन भी यह बात जान रहा है कि प्लांट का विनिवेशीकरण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके बोलीदारों में प्रधानमंत्री के अरबपति मित्र गौतम अदाणी भी शामिल हैं। भाजपा विगत आठ साल से बस्तर के खनिज संसाधनों को अदाणी को सौंपने का मंसूबा पाले बैठी है। बैलाडीला की 13 बी खदान इसका उदाहरण है। भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में उक्त खदान को विकसित करने के नाम पर अदाणी को डेवलपर बनाकर बस्तर में प्रवेश दिलाने की कोशिश की जा चुकी है। स्थानीय जागरूक लोगों ने भाजपा के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया।

सफल नहीं होगा नगरनार पर फरेब
जैन ने कहा है कि बस्तर की जनता भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के झूठ को जान गई है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में संभाग की सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताकर फिर एकबार भाजपा के इरादों पर पानी फेरेगी। बस्तर के लोग भाजपा की कथनी व करनी का भेद जान गए हैं। रमन राज में आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने के भाजपाई खेल को भी बेनकाब किया गया था। नगरनार प्लांट के मामले में यदि प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री बस्तरिहा लोगों के सच्चे हितैषी हैं तो यहां की जनता को उन्हें लिखकर देना चाहिए कि नगरनार स्टील प्लांट का न तो विनिवेशीकरण किया जाएगा और न ही निजीकरण।

भूपेश बघेल ने दिल से की है छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा : मौर्य

0
  •  कांग्रेस भवन में बिखरा राज्योत्सव का उल्लास
  • शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में बांटी गई मिठाई

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हर्षोल्लास के राज्योत्सव मनाया गया। जमकर आतिशबाजी की गई एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ राज्य स्थापना के 23वर्ष पूरे हो गए हैं। हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आज इन पांच वर्षों में लगने लगा है कि वास्तव में अब यहां छत्तीसगढ़िया सरकार है।

हमारी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए जो कार्य किए हैं, वह अनुकरणीय हैं। हमारी संस्कृति, तीज त्यौहारों, रहन सहन, एवं खानपान को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए जितना कार्य इन पांच वर्षों में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ था। सुशील मौर्य ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने खुले मन से और पूरी श्रद्धा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है, इस माटी के सच्चे सपूत की तरह भूपेश बघेल ने अपना फर्ज निभाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी के दामन को खुशियों से भर दिया है। इस अवसर पर मोईन अख्तर, कल्पना मेश्राम, अंगद प्रसाद, अवधेश झा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, अनुराग महतो, विक्रांत सिंह, असीम सुता, महेश ठाकुर, शादाब अहमद, सद्दाम रज़ा, अभिषेक गुप्ता, संजू गुप्ता, माही श्रीवास्तव, सपना दीवान, अपर्णा वाजपेयी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS