City Media - Page 698 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 698

भाजपा मैदान पर नहीं टिकने वाली : मलकीत सिंह

0
  •  कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू पहुंचे गृहनगर जगदलपुर

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू 30 अगस्त को गृह नगर जगदलपुर आए। यहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा चुनावी मैदान पर कांग्रेस के सामने टिकने वाली नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 प्लस सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रही है।

जगदलपुर पंहुचने पर मलकीत सिंह गैदू का जोशीला स्वागत पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने किया।स्वागत से अभिभूत मालकीत सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ व अन्य नेताओं ने मुझे इस पद के लायक समझा, यह मेरा सौभाग्य है। मैं उनका आभारी हूं। आप सभी के स्नेह, प्यार, आशीर्वाद से मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। वरिष्ठ नेताओं के भरोसे और आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की मैं प्रण प्राण से कोशिश करूंगा। पार्टी की सेवा मन लगाकर करूंगा। इस दौरान संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, नगर निगम की सभापति कविता साहू, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सेवादल आदि के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता सैकड़ों की तादाद में उपस्थित थे।

स्वागत सत्कार के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस के आगे दौड़ में कहीं भी नजर नहीं आ रही है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूरी टीम छत्तीसगढ़ महतारी की निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने राज्य को विकास का नया आयाम दिया है। आदिवासियों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योग जगत, अल्पसंख्यकों और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गईं हैं। इनके दम पर सभी वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व और राजकाज संचालन क्षमता की कायल हो चुकी है और फिर से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने संकल्पित है।

भूपेश बघेल पर है लोगों को भरोसा

मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि प्रदेशवासियों का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्य क्षमता के भी लोग कायल हैं। इस बार हम बस्तर की सभी बारह सीटें और पूरे छत्तीसगढ़ में 90 में से 75 सीटें जीतकर पुनः सत्ता सम्हालने जा रहे हैं। चुनावी समर में भाजपा की मौजूदगी के सवाल पर प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि दौड़ में तो भाजपा है ही नहीं। वह झूठ प्रपंच के सहारे 8 – 10 सीटें जीत ले वही बहुत बड़ी बात होगी।

दल्ली माइंस में हुआ बड़ा हादसा, प्लांट का 60 – 70 फीट का हिस्सा टूटकर मालगाड़ी पर गिरा

0

दल्लीराजहरा – दल्ली प्लांट में रेल्वे पटरी के ऊपर से जाने वाला कन्वेयर बेल्ट 16,17 धराशायी होकर गिर गया। उक्त घटना में कोई जान-माल के हानि नहीं होने की सूचना मिली है दल्ली प्लांट का उत्पादन पूर्ण रूप से बंद। घटना का कारण लंबे समय से अत्यधिक जर्जर एवं स्पीलेज मटेरियल का अधिक भार होना बताया जा रहा है। प्रबंधन की उदासीनता के कारण कन्वेयर बेल्ट के आजू-बाजू में , स्पिलेज मटेरियल का जमाव अत्यधिक हो गया था जिन्हें की लंबे समय से साफ नहीं किया जा रहा था जिसकी वजह से पुराने और जर्जर हो चुके प्लांट ऊपर कई टन माल जमा होने के कारण आप आज प्लांट का यह यह हिस्सा टूटकर गिर गया l, अभी भी प्लांट की कई हिस्सों में इस प्रकार का मटेरियल जमा हुआ है जिसमें की कर्मचारी कार्य करते हैं रेलवे ट्रैक के ऊपर गिरने के बावजूद गनीमत यह रही की कोई भी व्यक्ति आसपास नहीं था नहीं तो जन हानि होने की संभावना थीl, सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे पटरी के ऊपर प्लांट का स्ट्रक्चर गिर गया है l कोई हताहत नहीं हुआ है l नीचे रेलवे का मालगाड़ी रखा हुआ था उसमें भी ब्लास्ट जैसा हुआ है l घटना सी .एस डब्ल्यू प्लांट के सामने कन्वेयर बेल्ट जिसमें माल चलता है वहां वाला हिस्सा गिरा है l सूत्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल रात्रि 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है वही प्लांट का करीब 60 से 70 फीट का हिस्सा टूटकर गिरा है l

भूपेश सरकार से जनता त्रस्त बदलाव के मूड मेंःविधायक प्रणव यादव 

0
  • प्रदेश में करोड़ो रूपय का शराब कोयला घोटालों का मिला सबूत केन्द्र व ईडी को देते दोष
  • कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केन्द्र में कमल खिलाने का लिया संकल्प

दल्लीराजहरा – डौण्डी लोहारा विधानसभा के भाजपा प्रभारीे प्रवासी विधायक प्रणव यादव बी एस पी गेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता में कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है,बदलाव के मूड में तैयार बैठी है। जमीनी स्तर पर पौने पांच सालों पर कोई काम नही दिख रहा है,इस बात को शहर व गांव के ग्रामिण बहुत अच्छी तरह से जान रहे है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे किये थे उसमें एक भी वायदे को पुरा नही किया। हाथ में गंगाजल उठाकर पूर्ण शराबबंदी के झूठे वादे कर गंगा जैसी पवित्र नदी को भी नहीं बक्शा। डौंडीलोहारा सहित पुरे प्रदेश की जनता बीते पौने पांच सालों में जान गई है की किसका विकास हुआ है। प्रदेश के महिलाएं किसान श्रमिक युवा वर्ग सब के साथ कांग्रेस की भूपेश सरकार छल करने का कार्य किया है। प्रदेश की महिलाएं प्रताड़ित है बेरोजगारी भत्ता के लिए ऐसी शर्त रख दी है कि बेरोजगार को समझ आ गया की हमारे साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में करोड़ रूपये के शराब घोटाले के सबुत मिल चुके है कोयला की निलामी का ठेका आनलाइन से मैन्युअल कर करोड़ो का घोटाला कांग्रेस शासन का उजागर हुआ है। कांग्रेस समर्थित अधिकारियों व नेताओं उद्धोगपतियों के घर बाथरूम से करोड़ो रूपय ईडी के छापे में बैल्कमनी निकल रहे है,जिसे जनता देख रही है उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया अपने संकल्प शिविर सभा में देश की ईडी संस्था व केन्द्र सरकार के उपर दोष मढ़ने में परहेज नही करते है। कांग्रेस के 50 साल के भ्रष्टाचार को पुरा देश अपनी आंखों से देखते आ रहा है,उसके बाद किसी बात की गुंजाइश नही रह जाती है की किसके शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार हो गई है। विधानसभा प्रभारी यादव ने यह भी कहा की मेरे द्वारा डौण्डी लोहारा क्षेत्र के गांव गांव का दौरा किया गया है वहां के जनप्रतिनिधि ग्रामिणों का यही कहना है की हम लोगो लगभग पांच साल की कांग्रेस शासन में सिर्फ मुकदर्शक बन के रह रहे है जितने भी विकास कार्य ग्रामों में हो रही है,अधिकांश कार्य केन्द्र की 14 वे, 15 वित्त आयोग की राशि से हो रहा है उसमें भी भ्रष्टाचार करने में कमी नहीं की जा रही है मनरेगा योजनाओं से हो रही है जिसका पेमेंट भी समय से नही होती है। ऐसी स्थति पहले कभी ग्राम पंचायतों में निर्मित नही हुई थी । ग्रामीण विकास की सारी योजनाएं भ्रष्टाचार के भेट चढ़ चुकी है। विधायक के निष्क्रियता के कारण क्षेत्र के सारे गांवों विकास से वंचित हो गये है। पी एम , आवास योजना से ले कर जल जीवन मिशन केन्द्र की योजना राज्य सरकार के अहंकार व भ्रष्टाचार में पुरी तरह धारशाही हो चुकी है। यह में नही गांव के जनप्रतिनिधि व जनता मुझसे कहा रहे है। उन्होने यह भी कहा की छत्तीसगढ़ का विकास डबल इंजन की सरकार से होगा उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की पार्टी से जो भी जबाबदारी आप लोगों को मिली है,सारे मतभेद भूलाकर अपने जिम्मेदारी से अधिक पार्टी के प्रति अपने जबाबदारी का निर्वाहन करते हुए एक जूटता से डौण्डी लोहारा के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सार्थक भूमिका से कार्य करे व प्रदेश में भाजपा पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुनः केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने में अपना जी जान लगा दे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डौण्डीलोहारा विधानसभा के प्रभारी प्रवासी बिहार विधायक प्रणव यादव के समक्ष पुरी ताकत के साथ प्रदेश व केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ,जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ,मनीष झा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर भाजपा नेता अजय चौहान , पवन साहू डौंडीलोहारा के महामंत्री दारा सिंह भौसार्य जसराज शर्मा, महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े डौंडीलोहारा विधानसभा के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल अजा मोर्चा महेंद्र पिपरे भूपेंद्र श्रीवास,स्वाधीन जैन, मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंग,कोषाध्यक्ष रमेश जैन मदन मायती, रमेश गुर्जर रामेश्वर साहू शंकर साहू जनार्दन सिंगरोल निलेश श्रीवास्तव सुमीत जैन, महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता जयदीप गुप्ता मेवा पटेल पुरुषोत्तम ठाकुर अरविंद सौरव।

देवलाल ठाकुर लगातार जन चौपाल कर जनताओ से मिल रहे

0

डौंडीलोहारा:–भारतीय जनता पार्टी के डौंडीलोहार विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी देवलाल ठाकुर जी अपने समर्थकों के साथ जोरो जोरो से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर जी लगातार जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं और उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। देवलाल ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से मौका दिया है वे अवश्य ही जीतकर भारतीय जनता पार्टी के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे और डौंडीलोहार विधानसभा क्षेत्र की जनताओ का समस्या दूर कर क्षेत्र में विकास की लहर लाएंगे। डौंडीलोहारा क्षेत्र की आम जनता ने भी एक स्वर में कहा कि इस बार डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 में परिवर्तन होना निश्चित है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को अपना पूर्ण समर्थन देंगे। देवलाल ठाकुर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांव में जा जाकर मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यों से लोगों को रूबरू करा रहे हैं और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं।

बस्तर की संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचाई सीएम ने : बेंजाम

0
  • देवगुड़ी को पर्यटन केंद्र का दर्जा दिलाने हमारी सरकार प्रयासरत : विधायक राजमन

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने आज लोहंडीगुड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत तारागांव के बांडाकोट पारा में बस्तर जिला खनिज संस्थान न्यास मद के पांच लाख रु. की लागत से बनने वाली कोटगुड़ीन माता देवगुड़ी का भूमिपूजन किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि देवगुड़ी और मातागुड़ी संस्कृति की पहचान और आस्था का प्रतीक धर्मस्थल है। देवगुड़ी के संरक्षण और कायाकल्प की जिम्मेदारी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने ले रखी है। इस अमूल्य संस्कृति से दुनिया को अवगत कराना और देवगुड़ी को पर्यटन केंद्र का दर्जा दिलाना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। बेंजाम ने कहा कि भाजपा के लोग शांत बस्तर को अशांत करना चाहते हैं। धर्म के नाम से राजनीति कर भाई- भाई को लड़ाने का काम भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है। उनके इस कृत्य को क्षेत्र की जनता देख रही है। बस्तर को अशांत करने में उनको सफल होने नही देंगे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती मौर्य, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, महिला आयोग की सदस्य बालो बघेल, जनपद सदस्य पदमनी, सरपंच बालसिंग कश्यप, प्रेमबती बाकड़े, गोमती बघेल, समलू राम नाग, चैती बघेल, सोनीबाई, बलिराम पुजारी, सामनाथ माटी पुजारी, रैनू पुजारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संघ ने रखी ईंधन भत्ता बढ़ाने की मांग

0
  •  संघ ने विधायक लखेश्वर बघेल को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका संघ बस्तर जिला के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल से मुलाकात की। संघ ने ईंधन भत्ता बढ़ाने और पूर्व की लंबित राशि का भुगतान जल्द कराने की मांग विधायक से की।

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत बस्तर जिले अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022- 23 एवं 2023- 24 में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों और हितग्राही महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा खिचड़ी एवं हलवा तैयार करने की ईंधन राशि प्रति महिला 3 रु. एवं प्रति बच्चा 1.50 रु. के मान से देने की मांग रखी और पूर्व की लंबित राशि को राशि दिलाने का आग्रह किया। श्री बघेल ने कहा कि आप लोगों की मांग जायज हैं। हमने लगातार विधानसभा में आप लोगों के हक में आवाज उठाई है। आप लोगों का कार्य सेवा भाव का परिचायक है। मानवता की सेवा करने वाली आप मातृशक्ति का मैं राज्य की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। कोरोना काल में आपने मानवता की सेवा की, वो अभूतपूर्व है। छत्तीसगढ़ में कुपोषण से लड़ाई में आपने राज्य सरकार का पूरा साथ दिया है। आप लोगों के परिश्रम का ही सुफल है कि आज कुपोषण 36 प्रतिशत से घटकर 31 प्रतिशत रह गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बस्तर में सम्हाला मोर्चा

0
  • आरएसएस के अनुषंगिक संगठनों की हुई अहम बैठक
  • भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने पर किया गया मंथन 

जगदलपुर बस्तर संभाग में भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैटिंग शुरू करने जा रहा है। आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाने के वास्ते संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 29 अगस्त की संध्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम बैठक हुई।

 आरएसएस के प्रांत प्रचारक प्रेमसिंह सिदार ने यह महत्वपूर्ण बैठक ली। कहा जा रहा है कि यह स्वयं सेवक संघ और उनके आनुषंगिक संगठनों की बैठक थी। बैठक में बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में कार्यरत इन संगठनों के 4- 4 प्रमुख लोगों को ही बुलाया गया था। बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय संगठन मंत्री और झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। संगठन मंत्री सोमवार को जगदलपुर पहुंचे और आज 29 अगस्त को प्रातः दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माई के दर्शन के लिए रवाना हो गए थे। संध्या वापस जगदलपुर आते ही वे बैठक में भाग लेने पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार बैठक में बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में कैसे वातावरण निर्मित किया जाए और भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत सके, इसकी रणनीति पर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ। अलग- अलग कार्य करने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। संगठनों के पदाधिकारी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आरएसएस के सहयोगी संगठनों के लोगों को प्रचार- प्रसार के लिए साधन भाजपा द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मलकीत सिंह गैदू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन एवं प्रशासनिक के प्रभारी महामंत्री नियुक्त

जगदलपुर बस्तर संभाग में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू की काबिलियत पर भरोसा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें कांग्रेस में एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। हाल ही में उन्हें प्रदेश संगठन में महामंत्री नियुक्त किया गया था। अब उन्हें प्रभारी महामंत्री संगठन और कार्यालय प्रशासन की भी अहम जवाबदारी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शुरु से ही बस्तर के यंग लायन मलकीत सिंह गैदू के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट रहते आए हैं। गैदू को मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व ने जब भी एवं जो भी जवाबदारी सौंपी है, उन्होंने उसका बखूबी निर्वहन किया। पार्टी और सरकार के कार्यक्रमों में मलकीत सिंह गैदू बढ़ चढ़कर भागीदारी देते आए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज के भरोसे पर मलकीत सिंह हमेशा खरे उतरे हैं। यही वजह है कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बस्तर के सिंह मलकीत सिंह को प्रदेश कांग्रेस में प्रभारी महामंत्री संगठन और कार्यालय प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के खास सिपहसालार एवं करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू सही मायने में कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं। पार्टी के लिए वे अपना सब कुछ अर्पण करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पद में न रहते हुए भी और किसी पद की लालसा किए बगैर वे क्षेत्र में पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम लगन के साथ करते आ रहे हैं। मानव समाज के सभी तबकों के बीच उनकी समान पैठ है। उन्हें नया दायित्व दिए जाने से बस्तर जिले के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में उल्लास का माहौल देखा जा रहा है। विधायक एवं संसदीय सचिव रखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य तथा अन्य कांग्रेसजनों ने मलकीत सिंह की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। वहीं पीसीसी चीफ एवं सांसद दीपक बैज ने मलकीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे अपने पद का निर्वहन पूर्व की तरह जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

अपनी इस नियुक्ति के लिए मलकीत सिंह गैदू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है।

बैज की दूरदर्शिता का परिचायक

मलकीत सिंह गैदू को प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन बनाए जाने के पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की दूरदर्शिता भरी सोच निहित है। अबसे पहले प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी अक्सर दो या दो से भी ज्यादा नेताओं को दी जाती रही है। इसकी वजह से संगठन से जुड़े किसी कार्य पर निर्णय लेने के मामले में इस पद पर बैठे नेताओं के बीच मत भिन्नता की स्थिति पैदा हो जाया करती थी। यह मत भिन्नता खींचतान में तब्दील हो जाती थी। इससे पार्टी में गुटबाजी बढ़ जाती थी। दो या अधिक ओहदेदारों के बीच लड़ाई से पार्टी को नुकसान ही होता था। पीसीसी चीफ ने यह बड़ा दायित्व अब एक ही व्यक्ति को सौंपकर पार्टि हित में दूरदर्शिता पूर्ण ऐतिहासिक कदम उठाया है।

बस्तर संभाग को मिली अहमियत

कांग्रेस ने बस्तर संभाग को बड़ी अहमियत दी है। लगातार दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बस्तर संभाग से ही बनाए गए हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के थे और मौजूदा अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर जिले के हैं। कांग्रेस संगठन में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण ओहदा प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन का माना जाता है। इस ओहदे की जिम्मेदारी भी बस्तर जिले के ही जगदलपुर शहर के निवासी कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू को दी गई है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को इसका व्यापक लाभ मिलना तय है। पीसीसी चीफ दीपक बैज आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और बस्तर संभाग आदिवासी बहुल है। यहां की 12 विधानसभा सीटों में से 11 आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं। वहीं दोनों लोकसभा सीटें बस्तर और कांकेर भी आदिवासी वर्ग के लिए ही आरक्षित हैं। लिहाजा इन सभी सीटों पर कांग्रेस को भरपूर लाभ चुनावों में मिलेगा। वहीं मलकीत सिंह गैदू को प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन बनाए जाने से सिख समाज और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों का नजरिया भी कांग्रेस के प्रति झुकाव भरा होगा, यह सुनिश्चित है।

 

कांग्रेस में बस्तर की बहार, मलकीत सिंह गैदू को संगठन और प्रशासन का प्रभार

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन एवं प्रशासन दोनों का प्रभार प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को सौंप दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विश्वस्त सहयोगी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदू को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासन दोनों का प्रभार दे दिया गया। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक बैज के आदेश से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पीसीसी कमांडर दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर भी इसकी घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन मलकीत सिंह गैदू को नियुक्त किया गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप मेहनत और संगठनात्मक कार्यकुशलता से संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रभारी महामंत्री संगठन एवं कार्यालय प्रशासन मलकीत सिंह गैदू ने अपनी इस नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसकी कसौटी पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता है। सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में सभी साथियों के सहयोग से हम सभी कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

गौरतलब है कि गैदू कांग्रेस के कर्मठ और समर्पित नेता हैं। वे अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इंद्रावती प्राधिकरण के सदस्य की हैसियत से वे बस्तर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। वे पूर्व में भी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें संगठन कार्यों का पुराना अनुभव है। वे सभी के सहयोग से कांग्रेस की मजबूती के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुराने विश्वस्त सहयोगी होने के साथ साथ वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज के हमसाया हैं। किसी भी संगठन में अध्यक्ष और संगठन महासचिव और प्रशासनिक महासचिव की कैमिस्ट्री मेल खाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से पीसीसी प्रमुख ने दोनों अहम जिम्मेदारी श्री गैदू को सौंपकर कांग्रेस की गतिशीलता को विस्तार दिया है। गैदू को प्रदेश कांग्रेस में मिली इस जिम्मेदारी ने बस्तर में उत्सव का माहौल बना दिया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने बस्तर में बहार ला दी है। कांग्रेस संगठन में बस्तर का यह जलवा बता रहा है कि कांग्रेस में बस्तर की खास अहमियत है।

पर्यावरण दिवस पर वार्ड क्रमांक 01 आयुर्वेद उद्यान में किया गया वृक्षारोपण, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा कल दिनांक 28/08/2023 को खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भवन में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम गोष्ठी का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालोद जिला मंत्री मुश्ताक अहमद द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता लखनलाल चौधरी पूर्व प्रभारी प्रदेश पर्यावरण मंच विशिष्ठ अतिथि द्वय किशोर कुमार मायती एवं अजित मलिक का मार्गदर्शन मिला। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिर्फ नारे लगाने से हम वृक्षों की होने वाली कटाई को रोक नहीं सकते हैं इसलिए हम सभी को पूरी ईमानदारी के साथ अवैध रूप से होने वाली वृक्षो की कटाई को रोकने के लिए कमर कसने की आवश्यकता है। और साथ ही सिर्फ वृक्षारोपण करने से हम अपनी जिम्मेदारी को पूरा नहीं मान सकते, हमें उन वृक्षों के बढ़े होने तक उनका ध्यान रखना होगा जैसे हम परिवार में छोटे बच्चों का रखतें हैं क्योंकि आने वाले समय बिना वृक्षों के विनाश का हो सकता है इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाए और वृक्षों की कटाई को रोकने के लिए हमेशा तत्पर रहें। अन्य सभी वक्ताओं ने पर्यावरण के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण का कार्यक्रम राजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 01 में स्थित आयुर्वेद उद्यान में किया गया जहां फलदार वृक्ष लगाया गया। और ईस कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन संतोष देवांगन द्वारा एवम आभार शिवकुमार नायक द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से संजय कुमार यादव,भागवत कश्यप, परमानंद कलिहारी, नवल-किशोर, खुमानसिंह एवं खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही थी।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS