City Media - Page 778 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 778

रविशंकर शुक्ल विवि बना इसरो स्टार्ट प्रोग्राम का नोडल सेंटर

0
  • स्पेस टेक्नोलॉजी का शुरुआती ज्ञान मिलेगा राज्य के यंगस्टर्स को

जगदलपुर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को अतरिक्ष अनुसंधान के लिए प्रेरित करने के वास्ते एक कार्यक्रम चला रहा है। इसे स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवेरनेस ट्रेनिंग या स्टार्ट नाम दिया गया है ।यह कार्यक्रम पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए है और स्पेस टेक्नोलॉजी के शुरुआती ज्ञान को समझने में सहायता करेगा। यह कार्यक्रम छात्रों को इस दिशा में करियर बनाने में मदद करेगा। इसमें विज्ञान के भौतिकी, रसायन, तकनीकी क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, अप्लाइड फिजिक्स, रेडियो फिजिक्स, ऑप्टिक्स और ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन आदि विषयों के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। इसरो ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फोटोनिक्स अध्ययनशाला की अध्यक्ष प्रोफेसर कविता ठाकुर को इस प्रोग्राम का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। डॉ. प्रोफेसर कविता ठाकुर इस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों के तहत अभ्यर्थी चयन, ट्रेनिंग संचालन व्यवस्था, इवैल्यूएशन और अन्य मदद छात्रों को इसरो के सहयोग से उपलब्ध कराएगी। इस साल यह कार्यक्रम जून से जुलाई माह में एक महीने के लिए संचालित होगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 20 से 25 ऑनलाइन व्याख्यान दिए जाएंगे। प्रोग्राम के अंत में ऑनलाइन टेस्ट होगा। इस टेस्ट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इसरो हेडक्वार्टर बैंगलोर द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

यंगस्टर्स को मिलेगा करियर ग्रोथ

डॉ. कविता ठाकुर ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को करियर ग्रोथ मिलेगा। कुलपति प्रो. सचिदानंद शुक्ला के मार्गदर्शन में यह बड़ी उपलब्धि यूनिवर्सिटी को मिल पाई है।कुलसचिव शैलेंद्र पटेल का भी सहयोग मिला है। इस विशेष प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ की सभी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं।

देश और दुनिया में फैलेगी ‘बस्तर माटी’ की महक : रेखचंद जैन

0
  • सांस्कृतिक संस्था के कार्यों को विधायक और महापौर ने सराहा
  • संस्था ने समर कैंप लगाकर बच्चों और युवाओं की प्रतिभा निखारी

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन और शहर की महापौर सफिरा साहू ने बस्तर माटी लोक सांस्कृतिक संस्था के कार्यों की जमकर सराहना की है। बुधवार को जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में ‘नई उड़ान’ समर कैंप के समापन पर आयोजित समारोह को अतिथियों ने संबोधित करते हुए संस्था की पहल को बहुआयामी निरुपित किया।विधायक जैन ने कहा कि संस्था ने गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो पहल की है, उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है। रेखचंद जैन ने कहा बस्तर माटी की महक इन बच्चों द्वारा समर कैंप में सीखी गई कलाओं के जरिए निश्चित रूप से देश और दुनिया में फैलेगी। उन्होंने बच्चों और युवाओं से कहा कि आपने इस शिविर में जो कुछ भी सिखा है, उससे अपना करियर भी बना सकते हैं। महापौर श्रीमती साहू ने कहा कि बस्तर माटी लोक सांस्कृतिक संस्था अपनी कला यात्रा के जरिए बस्तर की समृद्ध संस्कृति से देश को परिचित करा ही रही है, बच्चों और युवाओं की छुपी प्रतिभा को निखारने का भी काम कर रही है। संस्था की यह पहल बस्तर का मान बढ़ाने का काम करेगी। इससे पूर्व भूमिका निषाद ने कार्यक्रम पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। नरेंद्र पाढ़ी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। समर कैंप के दौरान बच्चों और युवाओं को नृत्य, ड्रामा, ड्राइंग, पेंटिंग, कैलीग्राफ़ी, स्पोकन इंग्लिश आदि में दक्ष किया गया।

इन विधाओं का दिया गया प्रशिक्षण

बस्तर माटी लोक सांस्कृतिक मंच द्वारा नई उड़ान नाम से 30 दिवसीय समर कैंप का आयोजन लोक बोली के लिए किया गया था। इस दौरान विक्रम सोनी, गायत्री बड़कस, नीलिमा दास, केतन महानंदी, रेणुबाला, वृद्धि पिल्लई, लावण्या दास मानिकपुरी, अनिल लुंकड़, शिवशंकर पिल्लई, सविता देवांगन, भावेश निषाद, हिमांशु दास, विधुशेखर झा, रतन व्यास, प्रशांत दास, संगीता महानंदी, लक्ष्मी देवांगन, तुषार निषाद, ज्योति, कविता साहू, राजेश राय, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, संतोष सिंह, एस नीला, कैंप में भाग लेने वाले बच्चे व उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अफजल अली व कविता बिजौलिया ने किया।

दीपक की रौशनी से जगमग हो उठा अयोध्या का घर – आंगन

0
  • बचपन के दोस्त अयोध्या पांडे के घर पहुंचे सांसद दीपक बैज
  • तोहफा भेंटकर अपने मित्र को दी गृहप्रवेश की बधाई, शुभकामनाएं


बस्तर बड़ा ही मनोहारी दृश्य था, बचपन के दो यार बड़े दिनों बाद मिले थे। नए घर में खुशियों का उल्लास दुगुना हो उठा, अयोध्या के आंगन में खुशियों के दीपक की रौशनी बिखर उठी थी।
बस्तर के सांसद दीपक बैज बुधवार को सपरिवार ग्राम घोटिया पंहुचकर अपने मित्र अयोध्या पांडे के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बैज ने अपने मित्र अयोध्या पांडे को तोहफा भेंटकर गृह प्रवेश हेतु बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उसका अपना खुद का एक सुंदर और सुव्यवस्थित मकान हो। इस सपने को साकार करने के इस व्यक्ति जीवनभर खूब मेहनत करता है। मेरे साथी अयोध्या भाई ने अपनी मेहनत के दम पर अपने सपने को साकार कर दिखाया है। दोनों दोस्त अपने बचपन के दिनों की यादें ताजा करते हुए जी भरके काफी देर तक बतियाते रहे। दो दोस्तों का यह मिलन घोटिया गांव के लिए ऐतिहासिक क्षण बन गया। ग्रामीणों की खासी भीड़ लग गई थी और लोग अयोध्या पांडे एवं दीपक बैज की यारी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। इस दौरान सांसद दीपक की धर्मपत्नी पूनम बैज और सुपुत्र सूर्यांश बैज भी पांडे परिवार के सदस्यों की खुशियां साझा करने में मशगूल नजर आए।

सीआईएसएफ मैत्री कप क्रिकेट स्पर्धा 2023 में बालोद पुलिस की टीम रही फाइनल विजेता

0

दिनांक 31.05.2023 पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव द्वारा बालोद पुलिस के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर, दी गई शुभकामनाएं मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने लिया था हिस्सा।दिनांक 25.05.2023 से दिनांक 28.05.2023 तक सेक्टर 01 भिलाई के बीएसपी क्रिकेट मैदान में आयोजित CISF मैत्री कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों के पुलिस टीम सहित पैरामिलिट्री फोर्स, बीएसपी टीम, SBI HDFC बैंक टीम एवं मेडिकल विभाग के क्रिकेट टीमों ने भाग लिया

जिसमें जिला पुलिस बालोद के खिलाड़ियों ने क्रिकेट स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर विपक्षी टीमों को पराजय करते हुए आरटीसी उतई टीम के द्वारा 12 ओवर के फाइनल मैच में दिए गए टारगेट 103 रन को बालोद पुलिस ने महज 07 ओवर में लक्ष्य पूरा कर 07 विकेट से मात देकर विजयी हुए। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बालोद पुलिस चैंपियन टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर पूरे टीम को शुभकामनाएं दी।

खिलाड़ियों के नाम:- बलराम श्याम,आरक्षक. जनेश्वर प्रसादआर. कीर्ति निषाद,आर. चंद्रशेखर,आर. सुमित पटेल,आर. कुंभलाल वर्मा,आर. परमेश्वर सिंह,आर. प्रवीण,आर. बनवारी लाल,आर. शैलेंद्र,आर. राजेश,आर. संजय,आर. राजकुमार,आर. अजय सिन्हा ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जन मुक्ति मोर्चा ने कहा सत्ताधारी नेता जनहित के मुद्दे व भ्रष्टाचार रोकने पर ध्यान दे

0

दल्ली राजहरा के जनता के नेता के बजाये पार्टी द्वारा स्थापित नेताओ द्वारा राजहरा नगर निरीक्षक (टी.आई) के लगातर स्थानातरण कि मांग किया जा रहा है, कारण अस्पष्ट है, वही दूसरी ओर राशन दुकान आबंटन में स्पष्ट घोटला नजर आने के बाद भी पार्टी द्वारा पोषित ये नेता घोटाले में संलिप्त भ्रष्ट अधिकारीयों के लिए ना कानूनी कार्यवाही, निलंबन के मांग करने में चुप्पी साधे बैठे है |विदित हो कि राजहरा नगर में सट्टा शराब अवैध उगाही से कई नेताओ कि राजनीति व घर चलता है, लगातार नगर निरीक्षक (टी.आई) द्वारा ऐसे गैर कानूनी गतिविधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही से राजहरा के अपराधी जेल में है जिससे कि राजहरा में अपराध की कमी व शांति कायम है |

यदि कांग्रेस की शासन में सभी पुलिस या अधिकारी के स्थानातरण शासन के बजाय कतिपय नेताओ के भरोसे पर होता होगा तो ये आम जनता से विश्वासघात व प्रशासन में बैठे अधिकारीयों के अधिकार को समझा जा सकता है | रसूखदार लोगों के दबाव में पुलिस अधिकारीयों पर बढ़ने से आम जनता के उपर अन्याय व पुलिस से न्याय की उम्मीद नही किया जा सकता, जो पुलिस के कार्य में दखल देते है या शहर में अपना रुतबा के लिए पुलिस अधिकारीयों के बेवजह स्थानातरण की मांग करते है तो पुलिस अधिकारी व पुलिस थाना का कोई औचित्य नही है, जिले के बड़े अधिकारीयों को तय करना चाहिए |वही दुसरे ओर दल्ली राजहरा में राशन दुकान आबंटन में कथित भ्रष्टाचार, लुके छिपे ढंग से बिना पारदर्शिता के अपने चाहते लोगो को आबंटन कर दिया गया है |आम जनता के द्वारा इस घोटाले में उच्च स्तरीय जाँच करने व इस आबंटन को निरस्त करने तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों पर कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार की मांग को न अधिकारी सुन रहे है और वही नगर निरीक्षक के स्थानातरण की आवाज उठाने वाले नेता, आश्चर्यजनक ढंग से चुप्पी साध लिए है | इन दोनों मुद्दों पर शासन प्रशासन अपना मत स्पष्ट नही करते तो जन मुक्ति मोर्चा शीघ्र ही सड़क की लड़ाई लड़ेगी और उग्र आंदोलन करेगी ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कवर्धा की वनरक्षक भर्ती में टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड

0

कवर्धा इसे भ्रष्टाचार की दौड़ मानें या फिर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं का हुनर कि वन रक्षक जैसे साधारण से पद की भर्ती में शामिल कुछ उम्मीदवारों ने वर्ल्ड रिकार्डधारी महान धावक उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।यह अजूबा छत्तीसगढ़ के कवर्धा ( कबीरधाम ) जिले में सामने आया है। इस जिले में वन रक्षक पदों पर भर्ती की जा रही है। तृतीय श्रेणी कर्मचारी के इस पद के लिए हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। पात्र पाए गए युवाओं के लिए फिजिकल टेस्ट के तहत 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया था।

इस दौड़ का जो रिजल्ट चार्ट वन विभाग द्वारा जारी किया गया है, उसे अगर महान धावक उसैन बोल्ट देख लें, तो शायद वे भी छत्तीसगढ़ के इन धावकों के आगे पानी मांगने मजबूर हो जाएंगे। वन रक्षक पद के लिए दौड़ में शामिल आवेदकों ने 200 मीटर की दूरी वास्तव में कितने समय में पूरी की यह अलग बात है, लेकिन वन विभाग के रिजल्ट चार्ट के मुताबिक दो आवेदक युवाओं ने दो सौ मीटर दौड़ को पूरा करने में महज 14.7 सेकंड और 19. 6 सेकंड का समय लिया। जबकि विश्व प्रसिद्ध महान धावक उसैन बोल्ट का 200 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड 19. 19 सेकंड और ओलिंपिक रिकॉर्ड 19.4 सेकंड का है। इस तरह देखा जाए तो छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं ने उसैन बोल्ट को भी मात दे दी है। जानकारों का कहना है कि इसके पीछे कहानी कुछ और है।

फिजिकल टेस्ट में ही होता है असली खेल

जानकार कहते हैं कि सरकारी भर्तियों में दलाली की दुकान खोले बैठे अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक माप से से छेड़छाड़ तो नहीं की जा सकती, मगर फिजिकल टेस्ट में वे जरूर अपना खेल कर जाते हैं। खासकर फिजिकल टेस्ट के नाम पर आयोजित की जाने वाली दौड़ में ये अधिकारी जरूर अपना जौहर दिखा देते हैं। पुलिस जवानों तथा वनरक्षकों की भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़ के लिए समय दर्ज करने का काम अधिकारी या फिर उनके मातहत कर्मचारी ही करते हैं। किन आवेदकों को श्रेष्ठ धावक साबित करना है, यह अधिकारी ही तय करते हैं। चूंकि अधिकारी या मातहत जो समय दर्ज कर दें, वह ब्रम्ह वाक्य की तरह अकाट्य हो जाता है। कौन कितनी देर में यह दूरी तय करता है, इसका ध्यान न दूसरे आवेदक रखते हैं और न ही वहां मौजूद अन्य लोग। लिहाजा अधिकारियों को ऐसी ही दौड़ में भ्रष्टाचार का घोड़ा दौड़ाने का भरपूर मौका मिल जाता है।

जगदलपुर के विकास, निर्माण कार्यों को एमआईसी ने दी मंजूरी

0
  • 18 प्रस्तावों पर महापौर परिषद ने लगाई मुहर, 8 मुद्दे सामान्य सभा में
  • जनसुविधा से जुड़े मसलों को दी गई विशेष प्राथमिकता

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर की महापौर परिषद की बैठक में विकास और निर्माण कार्यों के 18 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। आठ प्रस्तावों को सामान्य सभा में रखने का फैसला लिया गया। एमआईसी ने जनसुविधाओं से जुड़े मसलों को विशेष प्राथमिकता दी है। नगर पालिक निगम कार्यालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को महापौर सफीरा साहू की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक हुई ।

बैठक में नगर निगम की सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, सुषमा कश्यप, सुशीला बधेल, निगम आयुक्त केएस पैकरा उपस्थित थे। एमआईसी की इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और स्वीकृति दी गई। बैठक में 18 विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जनहित के सभी मसलों को स्वीकृत किया गया। साथ ही निगम के चल रहे मूलभूत व विकास कार्यों पर भी चर्चा कर इन कार्यों को स्वीकृत किया गया। जनसुविधाओं के अन्य प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति दी गई। कुछ मसलों को एमआईसी की अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। वहीं एमआईसी ने 8 विषयों को स्वीकृत कर सामान्य सभा मे भेजने का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता एमपी देवांगन, सहायक अभियंता, निगम के लोककर्म विभाग, राजस्व विभाग, जल विभाग, स्वच्छता विभाग, उद्यान विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा का औद्योगिक क्षेत्र की ओर बढ़ते कदम

0

दल्लीराजहरा:–बड़े ही हर्ष का विषय है,कि छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स, दल्लीराजहरा इकाई एवं जिला चेम्बर द्वारा दल्लीराजहरा को विकास की राह पर लाने, रोजगार उत्पन्न करने के लिये, दल्लीराजहरा के आस-पास एक औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु लगातार प्रयास रहा एवं संदर्भ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को मांग छ.ग. चेंबर ऑफ कामर्स रायपुर के अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी के साथ किये थे। जिसके लिये छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स लगातार प्रयासशील रहा। ग्राम कारूटोला में छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स द्वारा चिन्हित 25 एकड़ भूमि को सम्मानीय अनिला भेंडिया जी के अथक प्रयासों से कलेक्टर महोदय को निर्देशित कर उस भूमि का मद परिवर्तन कर औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिये एक मार्ग बनाया है, जो कि दल्ली राजहरा के विकास में एक मिल का पत्थर साबित होगा ।इन प्रयासों के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं केबिनेट मंत्री अनिला मेंडिया जी तथा छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी का राजहरा व्यापारी संघ एवं सभी संगठनों का बहुत बहुत धन्यवाद ।छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश मंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम चंद्र गोलछा दल्लीराजहरा इकाई अध्यक्ष शंकरलाल कुकरेजा,बालोद जिला उपाध्यक्ष स्वाधीन जैन बालोद जिला मंत्री अमित कुकरेजा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सोनी ,उपाध्यक्ष झूमरलाल छाजेड़ ,प्रेम जायसवाल,महामंत्री भूपेन्द्र डहरवाल (राजा),मंत्री कैलाश छाजेड़,कोषाध्यक्ष रतन चोपड़ा,संगठन मंत्री नवदीप गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गंगा दशहरा पर किया पूजन, हुआ भंडारा का आयोजन भी

0
  • पूजा विधि और महा आरती में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

जगदलपुर गंगा दशहरा के पावन महापर्व पर जगदलपुर के प्रसिद्ध महादेव घाट पर इस साल भी श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन किया। यह कार्यक्रम पिछले 17 वर्षों से हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है।इस वर्ष संध्या 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। उसके पश्चात संध्या 6.30 बजे से मां गंगा का विधि विधान से एवं मंत्रोच्चार के बीच पं. अशोक पांडे, पं. प्रकाश गोस्वामी, पं. आशीष मिश्रा ने पूजन किया। 1100 दीपों से महा आरती मातृशक्ति द्वारा की गई। संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक महाप्रसादी भंडारा कार्यक्रम चला।

इसमें हिंदू समाज के जगदलपुर धरमपुरा आसना आड़ावाल निवासी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज बस्तर, अरण्यक समाज, उत्कल समाज, कान्यकुब्ज समाज, सरयूपारीण समाज, माहेश्वरी समाज, राजस्थानी समाज, भोजपुरी समाज, बंगाली समाज, क्षत्रिय महासभा, गुजराती समाज, साहू समाज, सर्व नाई समाज, यादव समाज, पंजाब सनातन समाज, अग्रवाल समाज, मिथिला समाज, आंध्रा समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, सोनी समाज, देवांगन समाज व अन्य सामाजिक संगठनों के लोग भी उपस्थित थे। पूजा में विशेष सहयोग टीएन राव हेड एंड नेशनल कोऑर्डिनेटर सिटी गैस प्रोजेक्ट चेन्नई का रहा। श्री राव ने अपने स्व. माता पिता के लिए विशेष रुप से गंगा दशहरा पर पूजा कराई। उनके पिता स्व. टी मुनीश्वरलु सेवानिवृत्त डीएफओ तथा माताजी स्व. टी वेंकयम्मा निवासी नयापारा की आत्मा की शांति के लिए गंगा मैया से प्रार्थना की गई।

रिटायर होते ही सारी देनदारियों के भुगतान का बना रिकार्ड

0
  • शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वत्वों के भुगतान में लोहंडीगुड़ा विकासखंड अव्वल

लोहंडीगुड़ा शिक्षा विभाग लोहंडीगुड़ा विकासखंड में एक नया इतिहास रच रहा है। लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में कार्यरत शिक्षा विभाग के शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही उनके समस्त स्वत्वों के भुगतान के लिए शत प्रतिशत प्रयास किया जाता है। बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विकासखंड लोहंडीगुड़ा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को देय समस्त स्वत्वों का भुगतान सेवानिवृत्ति तिथि को किया जा रहा है। माध्यमिक शाला टाकरागुड़ा के प्रधान अध्यापक मनोहर यादव 31 मई को सेवानिवृत्त हुए। बीईओ चंद्रशेखर यादव ने उनके देयकों को जमा करने की प्रक्रिया सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते में सुनिश्चित कराई। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक मनोहर यादव ने अपने सेवाकाल के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि एक कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति का समय निश्चित ही कठिन होता है, किंतु विभाग ने मेरे स्वत्वों के भुगतान में जो तत्परता दिखाई है उसके लिए मैं सदैव विभाग का आभारी रहूंगा।विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि लोहंडीगुड़ा विकासखंड में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किसी प्रकार का एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। विकासखंड में शिक्षा विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।

MOST POPULAR

HOT NEWS