City Media - Page 785 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 785

झीरम घाटी में शहीदों को रेखचंद, राजमन, राजीव ने दी श्रद्धांजलि

0
  • तीनों नेता अपने सहयोगियों के साथ सुबह पहुंचे शहादत स्थल

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार सुबह अपने सहयोगियों के साथ जगदलपुर से करीब 50 किमी दूर दरभा ब्लॉक की झीरम घाटी में जाकर नक्सली हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सहयोगियों के साथ झीरम शहीद स्मारक में लगे शहीदों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम और इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य हो कि एक दशक पूर्व 25 मई 2013 को सुकमा के कांग्रेस सम्मेलन से परिवर्तन यात्रा निकालकर लौट रहे कांग्रेस नेताओं के काफिले पर नक्सलियों ने जबर्दस्त हमला झीरम घाटी में बोला था। इस हमले में 30 से अधिक कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, सुरक्षा कर्मियों व अन्य नागरिकों की शहादत हो गई थी। शहीदों में बस्तर टाइगर के नाम से ख्यात पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा दंतेवाड़ा विधायक महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व विधायक उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, गोपी माधवानी आदि शामिल थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी बाद में उपचार के दौरान दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। झीरम घाटी स्थित शहीद स्मारक के समक्ष मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद नेताओं, जवानों और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के बाद संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे शहीद नेताओं ने कांग्रेस की बलिदानी परंपरा पर चलते हुए अपने प्राण राज्य और पार्टी हित में न्योछावर किए हैं। उनका यह यह बलिदान चिरस्मरणीय रहेगा। इस दौरान सत्तार अली, अनवर खान, जीशान कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार झा, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, रुक्मणी कर्मा, तुलाराम कश्यप, जगदलपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, एल्डरमैन सुरेंद्र झा, कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, जयदेव नाग, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, मानसिंह ठाकुर, बेलसर बेसरा, अभय सिंह, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों समेत जगदलपुर व दरभा ब्लॉक के अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्त्ता और ग्रामीण मौजूद थे।*बॉक्स**अपने नेताओं के पदचिन्हों पर चलते रहेंगे : जैन*संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीद स्थल पर जमा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों से शहीद नेता महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, गोपी वाधवानी जिंदाबाद के लिए नारे भी लगवाए। श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ है। देश की आजादी के लिए कांग्रेस के अनेक शीर्ष नेताओं और नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का देश के लिए बलिदान सदैव अविस्मरणीय बना रहेगा। इसी परंपरा पर चलते हुए हमारे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने राज्य और कांग्रेस पार्टी के हित में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। हम सभी अपने इन बलिदानी नेताओं के पदचिन्हों पर चलते हुए हमेशा पार्टी एवं लोक कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील और कर्मयोगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ तेजी से तरक्की कर रहा है, यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आई है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हम सभी फिर से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प इस शहादत स्थल पर लेते हैं।

अहंकार की बुनियाद पर खड़ी की गई है संसद की नई बिल्डिंग : बैज

0
  • प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति अथवा लोकसभा स्पीकर करें उद्धघाटन
  • संविधान और राष्ट्रपति का अपमान कर रही मोदी सरकार : दीपक बैज

जगदलपुर बस्तर के तेज तर्रार आदिवासी नेता एवं कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार अहंकार में चूर है। वह संविधान की गरिमा एवं मूल भावना तथा एक आदिवासी और महिला राष्ट्रपति का अपमान करने पर तुल गई है। युवा आदिवासी नेता दीपक बैज ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि एक तो कोरोना काल में जब देश के लोग मदद के लिए दर दर भटक रहे थे, तब कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के प्रबल विरोध के बावजूद मोदी सरकार ने जरूरत न रहते हुए भी सेंट्रल विस्ता नाम से संसद की नई बिल्डिंग की तामीर शुरू करा दी। पुराने भवन में संसद का सारा कामकाज निर्विघ्न चल रहा था, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की मदद करने के बजाय सेंट्रल विस्ता के निर्माण पर अरबों रुपए फूंक दिए। दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने अहंकार की बुनियाद पर संसद की नई बिल्डिंग तैयार करा ली। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई बिल्डिंग का उद्घाटन स्वयं करने आतुर हो गए हैं। यह श्रेय लेने की उनकी भावना की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करता है। बैज ने कहा कि राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च पद होता है। राष्ट्रपति संसद के भी शीर्ष पदाधिकारी होते हैं। ऐसे में संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन राष्ट्रपति से न कराकर मोदी जी स्वयं करने पर अड़ गए हैं। यह उनका सत्ता – अहंकार नहीं तो और क्या है? आदिवासी सांसद दीपक बैज ने कहा कि यह समूचे विश्व के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व की बात है कि भारत के राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला आसीन है। मगर भाजपा और उसकी केंद्र सरकार आदिवासी एवं महिला राष्ट्रपति के मान सम्मान का जरा भी ध्यान नहीं रख रही है। संविधान की मूल भावना भी यही कहती है कि संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन लोकार्पण राष्ट्रपति के ही हाथों होना चाहिए। ऐसा न कर मोदी सरकार और भाजपा ने अपने आदिवासी एवं महिला विरोधी चरित्र को देश के सामने ला दिया है। बैज ने कहा कि अगर मोदी सरकार आदिवासी समुदाय एवं महिलाओं से इतना दुराग्रह पाले बैठी है, तो वह लोकसभा अध्यक्ष से भी संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करा सकती है। क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा के सर्वोच्च पदाधिकारी हैं। दरअसल मोदी सरकार संविधान की मूलभावना, गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने आतुर नजर आ रही है।*बॉक्स**

नाम की ऐसी भूख पहले नहीं देखी

सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री को नाम की इतनी भूख है, कि ऐसा उदाहरण इतिहास में कहीं नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि हर काम में श्रेय लेने, हर निर्माण कार्य के शिलापट्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम अंकित कराने की तीव्र उत्कंठा से भाजपा ग्रसित हो चली है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कराए गए ढेरों बड़े कार्यों का श्रेय लेने में भी यह सरकार पीछे नहीं है। बैज ने कहा कि भविष्य में जब भी संसद की नई बिल्डिंग की चर्चा होगी, सभी यही कहेंगे कि इसका निर्माण एनडीए सरकार ने कराया है। फिर भी मोदीजी नाम की भूख मिटाने खुद लोकार्पण करने पर आमादा हैं। सांसद दीपक बैज ने बताया कि मोदी सरकार के ऐसे गैर जिम्मेदाराना और संविधान, आदिवासी एवं महिला विरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेस समेत बीस विपक्षी दलों ने संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के बायकाट का फैसला लिया है।

बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए अच्छे से प्रशिक्षित होना जरूरी

0
  • स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लैब सहायकों के प्रशिक्षण में कहा कलेक्टर विजय दयाराम के. ने

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है। कलेक्टर ने 24 मई को जगदलपुर स्थित जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रयोगशाला सहायकों को प्रयोग शालाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह बात कही।कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों को दी जाने वाली सैद्धांतिक शिक्षा के बाद उनके मन में पैदा होने वाली जिज्ञासा को शांत करने के लिए प्रायोगिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है।

विजय ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना एवं जिज्ञासा तभी जागृत होगी, जब विद्यार्थी स्वयं निरंतर प्रयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एक दिन सैद्धांतिक पाठ पढ़ाने के दूसरे ही दिन उसका प्रयोग करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों की स्थापना की गई है तथा इसके उद्देश्य की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान विषयों के लिए अलग-अलग प्रयोगशाला सहायकों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा नवमीं से लेकर बारहवीं तक सभी प्रयोगों के प्रदर्शन के साथ ही विद्यार्थियों से अभ्यास भी कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा के लिए प्रयोगशाला से जुड़ाव जरूरी है तथा प्रयोगशाला प्रबंधन का कार्य प्रयोगशाला सहायकों की जिम्मेदारी है। सभी प्रयोगशाला सहायक यहां दिए जा रहे प्रशिक्षण का लाभ लें तथा किसी प्रयोग को ठीक ढंग से नहीं समझ पाने की स्थिति में पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने सभी प्रयोगशालाओं में आवश्यकता अनुसार उपकरण एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत भी बताई। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रयोगशाला सहायक एक दूसरे से संवाद कर दूसरे विद्यालयों में किए जा रहे प्रयोगों के संबंध में भी जानकारी साझा करें तथा एक दूसरे से सीखने का प्रयास भी करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रयोगशाला सहायक यहां बेहतर प्रशिक्षण लेकर स्वयं को श्रेष्ठ प्रशिक्षक के तौर पर तैयार करें, ताकि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों के बेहतर प्रायोगिक प्रशिक्षण में सहयोग कर सकें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, संस्थान के प्राचार्य बीएस रामकुमार सहित प्रयोगशाला प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु प्रयोगशाला सहायक उपस्थित थे।

बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 24.05.2023 04 शराबी चालको के विरूद्व किया गया कार्यवाही होगा लायसेंस निलंबन 04 शराबी चालको से वसूला 40,000 समन शुल्क शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने यातायात बालोद पुलिस की अपील।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम जनों कों यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

जिले में मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 24 लापरवाह वाहन चालकों पर 7900 रू. जुर्मान वसूल किया गया साथ ही थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में ट्रक एवं पीकप वाहन चला रहे 04 शराबीयों के विरूद्व कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। दिनांक 22.05.2023 को शराब सेवन कर ट्रक क्रमांक सी.जी. 07 सी ए 7501 को चला रहे शराबी वाहन चालक राजकुमार कंवर पिता गंगाधर कंवर उम्र 34 साल निवासी घुमका थाना बालोद को मान. न्यायालय द्वारा 10,000 रू अर्थदण्ड, पीकप वाहन सी.जी.07 सी जे 5449 का शराबी चालक संजय कुमार साहू पिता कृष्णा साहू उम्र 28 साल निवासी पुरई थाना उतई को 10,000 रू. अर्थदण्ड, माजदा वाहन क्रमांक सी.जी. 07 सी एच 6371 को चला रहे शराबी वाहन चालक हरीश कुमार पिता गुलाब सिंह निर्मलकर उम्र 22 साल निवासी अरमुरकसा दल्लीराजहरा को 10,000 रू अर्थदण्ड एवं ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी. 08 एल 1611 को चला रहे शराबी वाहन चालक किशन लाल पिता जग्गु राम उम्र 43 साल निवासी कहडबरी थना खड़गांव को 10,000 रू कुल 04 शराबीयों से 40,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। शराब सेवन कर वाहन चला रहे सभी चालकों का लायसेंस 03 माह के लिए निलंबित भी किया जाना है। इस प्रकार की चेकिंग से आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मेयर – आयुक्त ने वार्डों का दौरा कर ली समस्याओं की जानकारी

0
  • सुबह से पार्षदों के संग निकल पड़े नागरिकों की तकलीफ देखने

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू और निगम आयुक्त केएस पैकरा बुधवार को सुबह शहर के अनेक वार्डो का दौरा कर वहां की समस्याओं से अवगत हुए तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वार्ड भ्रमण के दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद राजपाल कसेर, पूर्व पार्षद सुरेश गुप्ता, कार्यपालन अभियंता एमपी देवांगन उपस्थित थे । महापौर और आयुक्त सुबह सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का दौरा कर समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।दंतेश्वरी वार्ड में वहां के पार्षद के साथ वार्ड की मुख्य समस्याओं की जानकारी लोगों से ली और मौके पर ही निगम के संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देश दिया। महापौर श्रीमती साहू व आयुक्त पैकरा ने शहर के गंगानगर में गीदम रोड की समस्याओं से रूबरू हुए । इस दौरान उप अभियंता अमर सिंह भी उपस्थित थे।

देवी देवताओं की पूजा कर जैन ने मांगा समृद्धि का आशीर्वाद

0
  • कुलगांव व आडावाल के मेले में शामिल होकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी ग्रामीणों को बधाई

जगदलपुर मंगलवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कुलगांव तथा आड़ावाल के मेला बाजार में शिरकत की। दोपहर बाद वे पहले कुलगांव तथा उसके बाद आड़ावाल पहुंचे। दोनों जगहों पर उन्होंने देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर बस्तर अंचल में सुख, शांति व समृद्धि स्थापना की कामना की।कुलगांव मेले में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तेलगीन मातागुड़ी में पूजा की।

आड़ावाल के गंगादई, शीतला व भैरी डोकरी माता मंदिर के बाजार मेला में भी विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए। उन्होने मेला- मड़ई को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में बस्तर की आदिम संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। आडावल समेत अन्य स्थानों की देवगुड़ियों की मरम्मत का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अकेले जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 150 से अधिक देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस सरकार जन आस्था के मामले में कितनी अधिक जागरूक और संवेदनशील है। इससे पूर्व मेला में सम्मिलित होने पंहुचे संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन का बाजे गाजे और आतिशबाजी के बीच उनका भव्य से स्वागत किया गया।

विधायक रेखचंद जैन ने भक्ति भाव से समस्त देवियों की पूजा- अर्चना की। तत्पश्चात देवी- देवताओं, डोली, छत्र तथा लाट के आगे शीश नवाकर उनका मान- सम्मान किया। इस दौरान सरपंच जयंती कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, महेश राव, टुकमन सिंह ठाकुर, ज्योति राव, गुप्तेश्वर पटनायक, नगी राव, बिट्टू शर्मा, संजय गुप्ता, मन्नुलाल साहू, विजय सिंह, एमआईसी सदस्य राजेश राय, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, लोकेश सेठिया समेत बड़ी संख्या में ग्राम के नागरिक मौजूद थे। वहीं कुलगांव में हुए मेला बाजार के दौरान मुख्य अतिथि विधायक रेखचंद जैन के साथ राजेश राय, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, विजय सिंह, सरपंच सोनो कश्यप, उप सरपंच बुरंदू राम, पंच रमेश, सोमारु,मंदना, सेवती, काशीराम, पुजारी जयराम, पूरन, सिरहा शोभाराम, बूटी, चिंगडू, मनु, किशोर यादव, सुखदेव बघेल, सुदरू, रामदास, गोविंद राम नायक, सचिव श्रुति मोहंती समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

बस्तर का विशिष्ट आंचलिक पर्व है बाली परब : लखेश्वर बघेल

0
  • मोंगरापाल में धूमधाम से मनाया गया भीमादेव से जुड़ा यह पर्व

बकावंड अंचल के ग्राम मोंगरापाल में भीमादेव से जुड़ा पर्व बाली परब धूमधाम से मनाया गया।क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी इस भव्य आयोजन में शामिल हुए। मोंगरापाल पहुंचने पर विधायक बघेल का ग्रामवासियों ने बाजे गाजे के बीच नाच – गाकर उनका भव्य स्वागत किया। जगह जगह स्वागत करते हुए उन्हें मंदिर प्रांगण तक ले जाया गया। मंदिर में बघेल ने भीमा और भीमसीन की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लखेश्वर बघेल ने कहा कि यह पर्व भीमादेव से संबद्ध पर्व है। इसलिए इस पर्व का आयोजन भीमादेव गुड़ी परिसर में किया जाता है। भीमादेव का विवाह भीमसीन नामक देवी के साथ सम्पन्न होता है।

अंत में बाली बाजार विधान किया जाता है। बघेल ने क्षेत्रवासियों से कहा की विश्वास के अनुसार बाली परब मनाने से अन्न-धन और पशुधन की वृद्धि होती है तथा व्याधि, संकट आदि दूर होते हैं। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष बालेशचंद्र दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मड़ई मेला प्रमुख त्योहार माना जाता है। मड़ई त्यौहार लोगों के जीवन को खुशियों से भर देता है। यह राज्य की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को भी दर्शाता है। राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक मानसिंह कवासी ने कहा कि स्थानीय जनजातियों और समुदायों के बीच मड़ई महोत्सव का त्यौहार बहुत आनद उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान स्थानीय जनजाति के लोग पीठासीन देवता की पूजा करते हैं त्यौहार के शुरुआत में, छत्तीसगढ़ के आदिवासी लोग एक खुले मैदान में एक जुलूस निकालते हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त और पर्यटक एकत्रित होते हैं। इस दौरान सरपंच दुलभ सूर्यवंशी, राजेश कुमार, महादेव बघेल, तुलाराम कश्यप, सुखदेव, घांसीराम, भोलानाथ, महादेव बघेल, गुड्डू बघेल सीताराम, कमोबाई, मंदना, कलावती, संग्राम कश्यप, हरि सुनहरे, रघुनाथ बघेल एवं ग्रामवासी व कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

कोंटा के घर घर में जगाई गई विहंगम योग साधना की अलख

0
  • नगर में सद्गुरु सदाफल देव के शिष्यों ने सात दिनों तक चलाया विशेष अभियान

बकावंड ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान क्षेत्रीय सद्गुरु सदाफल देव आश्रम से विहंगम योग के प्रचार प्रसार हेतु निकले दल का सुकमा जिले के कोंटा में आगमन हुआ। संस्थान के बस्तर जिला संयोजक शिवबालक कुंवर, क्षेत्रीय कार्यालय बस्तर संभाग के प्रभारी सुनील पिल्ले, संभागीय प्रचार प्रसार प्रभारी रमेश राव, सुकमा जिला संयोजक सुखनाथ जैन, बकावंड ब्लॉक प्रचारक सोनसिंह भारती, संभाग प्रचारक सोमारु राम पोयाम, तोंगपाल छिंदगढ़ की उपदेष्टा लच्छनदेई बघेल, तोंगपाल प्रचारक सोनाली बघेल, बस्तर ब्लॉक प्रचारक रामसाय मौर्य, बकावंड ब्लॉक प्रचारक कमलीवती कश्यप, सोनारु बघेल, दुरमनी बघेल, भगत बघेल व ढलेंद्र नाग, छिंदगढ़ ब्लॉक प्रचारक मेघनाथ व रामसिंह एवं राजा पोयाम का विहंगम योग के प्रचार प्रसार में सराहनीय योगदान रहा। सद्गुरु सदाफल देव महाराज ने ब्रह्मविद्या विहंगम योग के माध्यम से स्वयं को जानने की कला और परमात्म प्राप्ति का सरल व सहज विधि बताई है। संपूर्ण विश्व में सद्गुरु सदाफल देव महाराज ने विलुप्त ब्रह्मविद्या विहंगम योग का पुनः प्रतिस्थापन कर आत्म कल्याण के सहज सूत्र को लोगों तक पहुंचाने के काम पर अनुयायियों को लगाया है। विहंगम योग अद्वितीय है और दुर्लभ है। विहंगम योग सत्य सनातन मार्ग है। ब्रह्मविद्या विहंगम योग, आत्म व परमात्मा का एकमात्र मिलन मार्ग है। संस्थान द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। विहंगम योग की साधना पद्धति पर विश्व के अनेक देशों में वैज्ञानिक अनुसंधान हुए हैं, जिससे अद्भुत परिणाम प्राप्त हुए हैं। विहंगम योग साधना पद्धति के नियमित अभ्यास से जुड़कर लाखों लाख व्यक्ति अपने सर्वांगीण विकास कर रहे हैं । इस विलक्षण पद्धति के अभ्यास हेतु हमें कोई असामान्य जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता नहीं है । इसके अभ्यास से साधारण व्यक्ति भी अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर लेता है। मानव कल्याण के लक्ष्य से प्रचार यात्रा कोंटा ग्राम पंचायत में सभी घरों तक विहंगम योग का प्रचार किया गया। इसमें सद्गुरु के 100 भक्तों व साधकों ने 10 मिनट की इस क्रियात्मक विधि को सीखने में उत्सुकता दिखाई। यह अभियान 15 से 25 मई तक चला। कोंटा में उपदेश के कार्यक्रम हुए घरों में ध्वाजारोहण किया गया। तथा शिव मंदिर प्रांगण में भी अ अंकित श्वेत ध्वाजा फहराया गया। यह कार्यक्रम सद्गुरु के शिष्य व साधक महेश्वरानंद नेताम एएसआई कोंटा थाना तथा शिव मंदिर के संस्थापक पी. विजय नायडू के सौजन्य से एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। महेश्वरानंद नेताम और आलोक गुप्ता ने प्रचार दल को टावेल भेंटकर विदाई दी। सद्गुरु प्रभु द्वारा रचित स्वर्वेद महाग्रंथ का वितरण भी किया गया। प्रत्येक सोमवार नियमित ब्रह्मविद्या विहंगम योग की स्वर्वेद कथामृत तथा सत्संग शिव मंदिर प्रांगण मे संध्या 6 बजे करने का निर्णय लिया गया। आलोक गुप्ता, मौसमी जया अध्यक्ष नगर पंचायत, पत्रकार नवीन व नरसिंह राव, श्री निर्मलकर, संकरी देवी, यतिन कोर्राम, निशिता, दुर्गा भवानी, नम्रता, नंदिनी एवं कोंटा के नए जिज्ञासुओं को विशेष आभार व्यक्त किया गया।

चित्रकोट क्षेत्र के जन जन के मन में राज कर रहे हैं राजमन बेंजाम

0
  • विधायक की कर्मशीलता और सजगता के कायल हुए ग्रामीण
  • अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं युवा विधायक

तोकापाल जैसा नाम वैसा ही गुण है अपने विधायक में। क्षेत्र के समग्र विकास, जनता के प्रति जवाबदेही और मातृसंस्था कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण और अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति निष्ठा उनकी पहचान बन चुकी है। क्षेत्र की जनता के लिए उनके घर के द्वार चौबीसों घंटे खुले रहते हैं। तभी तो चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के जन – जन के मन में राज करने लगे हैं विधायक राजमन बेंजाम।अपने दामन में समेटे उफान मारते विहंगम जलप्रपात की ख्याति पूरे विश्व में होने के बावजूद चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र दशकों तक उपेक्षित रहा। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय चित्रकोट में एशिया का सबसे ऊंचा वाटर फाल है, जिसकी प्रसिद्धि समूची दुनिया में है। इस निराले और मनभावन वाटर फाल को निहारने पूरी दुनिया से लोगों का चित्रकोट आना बारहों माह लगा रहता है। टूरिज्म सेक्टर के ग्लोबल इंडेक्स में चित्रकोट वाटर फाल श्रेष्ठतम स्थान रखता है। वैसे तो बस्तर संभाग में दर्शनीय पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है, लेकिन चित्रकोट के झरने के दीदार के बिना बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए बस्तर प्रवास अधूरा ही रह जाता है। पर्यटक सबसे पहले चित्रकोट में जाना पसंद करते हैं। उसके बाद ही तीरथगढ़ जलप्रपात, कोटमसर गुफा, सिकसार जलाशय, अभ्यारण पहाड़ी मैना आदि के दीदार के वे निकलते हैं। बस्तर की अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में चित्रकोट जलप्रपात का सबसे बड़ा योगदान है। बस्तर का होटल व्यवसाय, ट्रेवलिंग सेक्टर चित्रकोट की बदौलत ही जिंदा हैं। इसके बावजूद चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में दशकों तक पिछड़ा रहा। इस सीट पर जबसे कांग्रेस के विधायक राजमन बेंजाम जीतकर आए हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है, तबसे इस क्षेत्र में विकास की आभा बिखरनी शुरू हो गई है।

संवरने लगी है गांवों की तस्वीर

विधायक राजमन बेंजाम के प्रयासों तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा आदि के सहयोग से आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास का नया आयाम रच रहा है। क्षेत्र के पहुंच विहीन गांव भी अच्छी और मजबूत सड़कों से जुड़ चुके हैं। प्रायः हर गांव में शाला भवन, आंगनबाड़ी भवन, ग्राम पंचायत भवन, खाद गोदाम बन चुके हैं। प्रमुख गांवों में धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं, गांव गांव में लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है, नजदीक में स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है, बिजली आपूर्ति व्यवस्था और भी बेहतर हुई है। स्कूल, कन्या आश्रम, छात्रावास आदि की सुविधा से बड़े गांव लैस हो चुके हैं। क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अब दूर के शहरों और कस्बों में जाना नहीं पड़ता। अधिकतर गांवों की गलियों में सीसी रोड बन चुकी है। अपने गांव की ऐसी तरक्की से लबरेज तस्वीर देख ग्रामीण फुले नहीं समा रहे हैं।

सहज सुलभ रहते हैं विधायक बेंजाम

क्षेत्र के ग्रामीण बताते हैं कि विधायक राजमन बेंजाम जनता का दुख दर्द सुनने और समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उनके घर के दरवाजे क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बारहों माह, चौबीसों घंटे खुले रहते हैं। उनके निवास में पहुंचने वाले किसी भी ग्रामीण को कभी भी निराश नहीं लौटना पड़ता। श्री बेंजाम क्षेत्र का दौरा भी सतत करते रहते हैं। हर ग्रामीण के सुख दुख में सहभागी बनते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि राजमन बेंजाम को यह गुण विरासत में मिला है। छोटे से आदिवासी किसान परिवार में जन्मे होने के कारण श्री बेंजाम आदिवासियों, किसानों, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की तकलीफों को भलीभांति समझते हैं, क्योंकि वे स्वयं इस तरह की तकलीफों के बीच पले बढ़े हैं। यही वजह है कि आज राजमन अपने क्षेत्र के जन – जन के मन में राज करने लगे हैं। उनकी एक आवाज पर हजारों की भीड़ जमा हो जाती है।

वरिष्ठ नेताओं का मिलता है आशीर्वाद

विधायक राजमन बेंजाम क्षेत्र के विकास के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन और सहयोग लेते रहते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री एवं छ्ग शासन के उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बस्तर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शर्मा आदि का आशीर्वाद उन्हें सदैव प्राप्त रहता है। जब भी ये नेता जिले के गांवों के दौरे पर आते हैं, तब वहां राजमन बेंजाम की मौजूदगी जरूर रहती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मलेन में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से भी हजारों ग्रामीण श्री बेंजाम के नेतृत्व में पहुंचे थे। हाल ही में जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा ग्राम पंचायत कनकापाल में किए गए सड़क भूमिपूजन के कार्यक्रम तथा झीरम गांव में आयोजित स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस कार्यक्रम में भी इन्हीं दोनों नेताओं के साथ विधायक राजमन बेंजाम ने भी मंच साझा किया था।*बॉक्स**

जनता की सेवा, पार्टी के प्रति निष्ठा मेरा धर्म : बेंजाम

विधायक राजमन बेंजाम का कहना है कि चित्रकोट की जनता ने जिन उम्मीदों और भरोसे के साथ मुझे चुना है, उन पर खरा उतरना तथा कांग्रेस पार्टी एवं अपने नेताओं के प्रति निष्ठा बनाए रखना मेरा धर्म है। कितनी भी विषम परिस्थितियां आ जाएं, मैं अपने इस धर्म से कभी विमुख नहीं होऊंगा। जब तक सांसें चलती रहेंगी, चित्रकोट की जनता की सेवा समर्पित भाव से करता रहूंगा।

जिला उपभोक्ता आयोग ने कृषक को दिलाया 7 लाख का मुआवजा

0
  • नक्सलियों ने जला दिया था किसान का ट्रेक्टर, बीमा कंपनी से दिलाई हर्जाना राशि

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने कृषक मंगलू कश्यप को बीमा कंपनी से 7 लाख रु. का मुआवजा दिलाया है। मंगलू के ट्रेक्टर व ट्राली को नक्सलियों ने जला दिया था। कृषक मंगलू कश्यप ने एक सोनालिका ट्रैक्टर, ट्राली क्रय किया था। इस ट्रेक्टर व ट्राली का बीमा दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किया गया था। बीमा अवधि के दौरान ट्रेक्टर, ट्राली को दंतेवाड़ा के पास ग्राम कुपेर में नक्सलियों द्वारा आगजनी कर जला दी गई थी। इसके बाद मंगलू कश्यप ने इंश्योरेंस कंपनी के समक्ष बीमा दावा प्रस्तुत किया था। उसके दावे को बीमा कंपनी ने इस आधार पर निरस्त कर दिया था कि मंगलू कश्यप के ट्रैक्टर व ट्राली का बीमा कृषि प्रयोजन के लिए किया गया था और घटना के समय ट्रैक्टर का व्यवसायिक प्रयोजन हेतु उपयोग किया जा रहा था। बीमा दावा निरस्त होने के पश्चात मंगलू कश्यप ने जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया था। मंगलू द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों, साक्ष्य और तर्कों के आधार पर जिला उपभोक्ता आयोग ने माना कि कृषक मंगलू कश्यप के द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज एवं साक्ष्य, सर्वेयर की रिपोर्ट, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की रिपोर्ट में यह उल्लेखित है कि उक्त वाहन किसान पैकेज पॉलिसी के तहत बीमाकृत न होकर कमर्शियल व्हीकल पैकेज पॉलिसी, काम्प्रेहिइंसिव पालिसी के तहत बीमित था। इस हेतु ट्रैक्टर ट्राली के नुकसान मद में 6 लाख रु., कृषक मंगलू कश्यप द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली देना बैंक से ऋण पर प्राप्त किया था जिस पर उसे ओवरड्यू के 1 लाख रु. की राशि आयोग द्वारा प्रदान की गई है। जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा कृषक को मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा हेतु 10 हजार रु. एवं वाद व्यय हेतु 3 हजार रु. साथ ही वाद प्रस्तुति दिनांक से 7 प्रतिशत साधारण ब्याज सहित उक्त राशि 1 माह के भीतर अदा करने का आदेश दिया गया है।जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की खंडपीठ द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS