City Media - Page 803 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 803

जिला सहकारी केंद्रीय बैक शाखा करपावंड में एटीएम सुविधा शुरू

0
  • क्षेत्र के किसानों और खातेदारों को मिलेगी बड़ी राहत : लखेश्वर बघेल
  • सहकार से समृद्धि एटीएम का बस्तर विधायक ने किया लोकार्पण

बकावंडजिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा करपावंड में एटीएम सुविधा का बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने किया। बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत के पश्चात सभी किसानों एवं कर्मचारियों को एटीएम सेवा शुरू होने पर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लोगों को आर्थिक रुप से मजबूती बनाती हैं और उन्हें जीवन की अनिश्चितताओं का सामना करने में मदद करती हैं और परिवार को वित्तीय कठिनाइयों से ऊपर उठने में मदद करती हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की करपावंड शाखा में सहकार समृद्धि एटीएम मशीन स्थापित की गई है। इसका विधिवत संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। अब क्षेत्र के किसानों ,अमानतदारों सहित ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शाखा करपावंड में सभी किसानों एवं अमानतदारों को प्रतिदिन एटीएम द्वारा पैसा भी वितरण किया जा रहा है। साथ ही बैंक अपने ग्राहकों को मोबाईल बैंकिग के उपयोग के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। बैंक के नोडल अधिकारी परिलक्षित तिवारी ने जानकारी दी कि शाखा पलारी के कुल 10 हजार 995 अमानतदारों के साथ ही किसानों को एटीएम से त्वरित राशि निकालने का लाभ मिलेगा। इससे निश्चित ही इन लोगों के समय की बचत होगी। शाखा करपावंड में एटीएम मशीन लगने से किसानों की भीड़ कम हो जाएगी और किसान एटीएम कार्ड के माध्यम से अपनी जरूरत के मुताबिक राशि निकाल रहे हैं। एटीएम के परिचालन से विकासखंड बकावंड की करपावंड मूली, मटनार, सौतपुर, सानदेवड़ा, सोनपुर शाखाओं के खातेदारों को भी लाभ मिल रहा है।

किसान कमलू की खुशी का ठिकाना नहीं

एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे किसान कमलू नेताम ने बताया कि पहले हमें पैसा निकालने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता था, पर अब एटीएम लगने से दो मिनट में पैसा मिल जा रहा है। इसके लिए उन्होंने सहकारी बैंक प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अधिक से सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि बैकिंग विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों में एटीएम सेवा प्रारंभ कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तम नाईक, कमल नेताम, भगत राम, घनश्याम नाग, मंगड़ू, सामो राम, अर्जुन पांडे, बद्रीनाथ जोशी, जयमन देवांगन, राजेंद्र, अनुज गुप्ता, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, बुदरू राम, आरन राम, तुलाराम, परिलक्षित तिवारी, अनंत भद्रे, महेश देवांगन, सूदराम, मदारीलाल, बच्छीप्रसाद, मोतीलाल, भुवमती सेठिया समेत सैकड़ों किसान एवं खातेदार उपस्थित थे।

प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार द्वारा कोंग्रेसी नेता सुशील मौर्य पर हुए दुर्व्यवहार को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी

0

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव/राष्ट्रीय संयोजक दुर्गेश राय ने जगदलपुर सिटी कोतवाली में प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार द्वारा कोंग्रेसी नेता सुशील मौर्य पर हुए दुर्व्यवहार को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव/राष्ट्रीय संयोजक दुर्गेश राय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, जगदलपुर सिटी कोतवाली में युवा कांग्रेस के नेता महेश द्विवेदी पर गुटका खाने को लेकर थाने में लात मारना व इस मामले को सुलझाने पँहुचे सुशील मौर्य से बातचीत उपरांत प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार द्वारा दुर्व्यवहार कर हाथापाई करना बिल्कुल गलत है,और इस प्रकार की घटना बस्तर हित में नही है,एक प्रशिक्षु आईपीएस अपनी ट्रेनिंग परेड में कानून व्यवस्था बनाए रखने का हुनर सिखता है,जबकि उल्टे इस आईपीएस द्वारा इस प्रकार की घटना कर लॉयन ऑर्डर को खराब करना एक आपराधिक गतिविधि है,इससे पूर्व में भी इस आईपीएस द्वारा आमजन व कोंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्व्यवहार करने की मामला सामने आया है,इस मामले को लेकर जल्द से जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर मांग की जाएगी,कि इस प्रकार के मानसिकता वाले अधिकारी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए..जिससे कि प्रदेश के आमजन व पुलिस के बीच आपसी सौहार्द व समन्वय बना रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व ग्रह विभाग का छत्तीसगढ़ के सभी थानों में यह सख्त निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति थाने में अपनी समस्या लेकर आता है तो उस व्यक्ति को विनम्रतापूर्वक बैठाकर उसकी समस्याओं को आत्मीयता से सुनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है,परन्तु एक आईपीएस अफसर ही जो कि वर्तमान में सीएसपी के पद पर पदस्थ है,और वही अधिकारी इस प्रकार की हरकत करेगा तो वह अन्य और अपने अभिनस्त थानों को अपने नीचे कर्मचारियों को क्या संदेश देगा**युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व बस्तर संभाग प्रभारी सुशील मौर्य के साथ हाथापाई किया जाने पर बस्तर संभाग के युवाओं में रोष का वातावरण बना हुआ है, हम पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि इस प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार पर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करें जिससे बस्तर संभाग में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।

बस्तर साँसद दीपक बैज ने उसरिबेड़ा में के.आर.हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब का किया शुभारंभ

0

लोहंडीगुड़ा/उसरिबेड़ा आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने ग्राम पंचायत उसरिबेड़ा में के.आर.हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब नामक प्रतिष्ठान का फीता काटकर शुभारंभ किया।इस मौके पर साँसद बैज ने प्रतिष्ठान के संचालक को लैब के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा,ग्रामीण क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब खुलने से लोगों को शहर के बजाय यहीं जांच की सुविधा प्राप्त होगी।**इस शुभारंभ अवसर पर साँसद दीपक बैज के साथ ग्राम पंचायत उसरिबेड़ा के उपसरपंच केदार ढेक,लैब के संचालक,ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे।

बिग ब्रेकिंग शादी में शामिल होने गए युवक की नाली में गिरने से मौत

0

डौंडीसे लगे गांव उकारी के नाली में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप। जांच में जुटी डौंडी पुलिस डौंडी- नगर से दो किमी दूर ग्राम उकारी के मुख्य मार्ग किनारे नाली में एक युवक की लाश मिली है जिसे देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण मृत युवक का पहचान नही कर पा रहे थे चूंकि युवक का मुंह नीचे और उल्टा पैर नाली पर गिरे बिजली पोल में फसा हुआ था। कयास लगाया जा रहा कि युवक नाली ऊपर बने पुलिया साइड वाल में बैठा रहा होगा और नीचे की ओर गिरने की वजह से यह हादसा हुआ होगा। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस घटना स्थल पहुँची तो मृत युवक के परिचित सुरेश कावड़े ने बताया कि वह और मृतक अक्षय कावड़े पिता जगत कावड़े व महेंद्र कावड़े तीनो ग्राम चौगेल मुल्ला निवासी है वे गत रात्रि ग्राम उकारी के टेकाम परिवार के यहां शादी में आये हुए थे कि मृतक अक्षय रात में शादी से निकलकर कहीं चला गया। सुबह ग्राम के नाली में उसकी लाश देखी गई तब डौंडी पुलिस को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक नशे की हालत में रहा होगा इसी वजह से ऐसी घटना घटी होगी।

कार और बाइक में भिड़त 1की मौत 2 घायल खुशी बदला मातम में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

0

डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 2 व्यक्ति घायल घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है जब नकुल पटेल, रामायण और उत्तम पटेल बाइक से जा रहे थे। इसी बीच सम्बलपुर के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नकुल पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रामायण व उत्तम पटेल की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नकुल पटेल के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन घटना के बाद खुशी का पल मातम में तब्दील हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में काफी ज्यादा आक्रोश है जिसके चलते ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और कार्य ड्राइवर पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राठौर, एसडी एम लोहारा मनोज मरकाम, तहसीलदार दीपिका देहारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बिग ब्रेकिंग- बोलेरो ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत एक बच्ची की हालत गभीर

0

बालोद जिला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में पुरूर कांकेर मार्ग के पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगतरा और सोहतरा के बीच कल रात 9.30 बजे के आसपास बोलेरो एवं ट्रक की टक्कर से दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी सोरम भटगांव, थाना रुद्री, जिला धमतरी के रहने वाले साहू परिवार के सदस्य थे जो कि गुरुर ब्लॉक के मरकाटोला गांव में शादी में ही शामिल होने के लिए जा रहे थे। बोलेरो को कांकेर की ओर से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि थी कि बोलेरो पूरी तरह पिचक गई जिसपर सवार 10 लोग मौके पर ही मौत हो गई । मृतकों में पांच महिलाएं एवं पांच पुरुष के साथ एक छोटी बच्ची भी थीं जिस की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे रायपुर रेफर किया गया हैबताया जा रहा है दुर्घटना के पश्चात मौके पर अंधेरा होने के कारण काफी समय तक कोई नहीं पहुंचा था। वहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंच पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है ।

बस्तर साँसद दीपक बैज ने उसरिबेड़ा में के.आर.हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब का किया शुभारंभ

0

लोहंडीगुड़ा/उसरिबेड़ा आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने ग्राम पंचायत उसरिबेड़ा में के.आर.हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब नामक प्रतिष्ठान का फीता काटकर शुभारंभ किया इस मौके पर साँसद बैज ने प्रतिष्ठान के संचालक को लैब के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा,ग्रामीण क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब खुलने से लोगों को शहर के बजाय यहीं जांच की सुविधा प्राप्त होगी।इस शुभारंभ अवसर पर साँसद दीपक बैज के साथ ग्राम पंचायत उसरिबेड़ा के उपसरपंच केदार ढेक, लैब के संचालक, ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे

पूँजीवादी व्यवस्था से ही बढ रही आम जनता की परेशानियां सीटू

0

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर लौह नगरी दल्ली राजहरा में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू द्वारा धूमधाम से मई दिवस मनाया गया। यूनियन के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सुबह 5:30 बजे माइन्स ऑफिस गेट के पास ध्वजारोहण करने के पश्चात यूनियन कार्यालय में झंडा फहराया गया ।दि्वतीय चरण के कार्यक्रम में शाम 5:00 बजे सैकड़ों की तादाद में मजदूरों ने विशाल रैली निकाली। यह रैली माइंस ऑफिस चौक से बाजार और टाउनशिप का भ्रमण कर यूनियन कार्यालय में आम सभा के रूप में तब्दील हुई। रैली में भाग ले रहे श्रमिकों ने भारी जोश और उत्साह के साथ श्रम संशोधनों को वापस लेने, केंद्र सरकार की आर्थिक नीति के विरोध, और प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । आम सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि आज से 137 साल पहले अमेरिका के शिकागो शहर के हे मार्केट में हुई घटना के बाद ही पूरी दुनिया के अंदर मजदूर वर्ग संगठित हुआ और यूनियनों का निर्माण हुआ । ट्रेड यूनियनों के लंबे संघर्षों के परिणाम स्वरूप मजदूरों ने जीवन जीने लायक हक को हासिल किया । आज से सैकड़ों साल पहले मजदूरों के लिए न तो कोई कानून था ना तो कोई सुविधाएं थी । मजदूरों ने उस समय सिर्फ काम के घंटों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की थी जो मालिकों और पूंजीवादी सरकारों को नागवार गुजरी और उन्होंने निहत्थे मजदूरों पर गोलियां चलाई। जिसके परिणाम स्वरूप लाल झंडे का निर्माण हुआ। यही लाल झुंड झंडा आज पूरी दुनिया में मजदूर आंदोलन का प्रतीक है। यूनियन के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि यदि किसी देश की व्यवस्था खराब हो तो वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता । इतिहास गवाह है कि जिन देशों में समाजवादी व्यवस्था रही है उन देशों में पूंजीवादी व्यवस्था से ज्यादा तरक्की की और वहां मानव कल्याण को पहली प्राथमिकता में रखा गया। मसलन सोवियत रूस, चाइना, क्यूबा जैसे देशों में भौतिक तरक्की के साथ आम जनता को बेहतर जीवन देने की दिशा में सबसे ज्यादा सकारात्मक काम किए गए हैं, और इन देशों ने आज इतनी तरक्की कर ली अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों को टक्कर दे रहे हैं । हमारे देश की पूंजीवादी व्यवस्था में आम जनता के हितों को तिलांजलि देते हुए भ्रष्ट राजनीतिक दलों ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है, और इनकी इस लूट में सबसे ज्यादा देश का किसान, मजदूर, नौजवान परेशान है । कमोबेश ऐसा ही बदलाव हमें देश के ट्रेड यूनियन आन्दोलन में देखने को मिला है। अब देश के अधिकांश ट्रेड यूनियनें वर्ग संघर्ष के रास्ते छोड़कर वर्ग सहयोग के रास्ते पर चलने लगी, जिसके कारण मजदूरों के वर्षों से हासिल हक को बचा पाना भी मुश्किल होते जा रहा है। इसके लिए हम सेल प्रबंधन के रवैया स्पष्ट रूप से देख सकते हैं जहां पहली बार एनजेसीएस में बहुमत के आधार पर वेज रिवीजन कर कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाया गया । इस समझौते को वर्ग सहयोग की भावना पर चलने वाली ट्रेड यूनियनों ने समर्थन किया, और वर्ग संघर्ष के रास्ते पर चलने वाली सीटू ने इसका पुरजोर विरोध किया । लेकिन जब कर्मचारी इस बात को नहीं समझते तब तक अपने किसी भी हक को पचा पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने आह्वान किया अब समय आ गया है, कि देश के तमाम नियमित कर्मचारी, ठेका मजदूर किसान, छात्र, नौजवान सब मिलकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें । एकता में ही ताकत है। किसानों के आंदोलन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि किस तरह किसानों ने एकता के बल पर तीन काले कानून वापस करवाए। उसी तरह अब देश के मजदूर किसानों को एक साथ होकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़नी होगी, मई दिवस का यही संदेश है । यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 137 साल पहले जिस परिवेश में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई उस समय की परिस्थितियों और अभी की परिस्थितियों में अंतर तो आया है लेकिन जिस सपने को लेकर समाजवादी देशों ने इस दिवस को बनाने की शुरुआत की थी वह सपना आज भी अधूरा है । पूरी दुनिया के अंदर में सोवियत रूस समाप्त होने के बाद सर्वहारा वर्ग की कठिनाइयां लगातार बढ़ती जा रही है पूंजीपतियों के मुनाफा कमाने की हवस में आम जनता का जीवन स्तर गिरते जा रहा है। हमारे देश में चल रही वर्तमान केंद्र सरकार देश के दो बड़े पूंजीपतियों के इशारे पर संचालित है , देश की तमाम सार्वजनिक व्यवस्थाओं को जो सरकार के नियंत्रण में है उन्हें बेच कर इन पूंजी पतियों के हवाले किया जा रहा है । और आम जनता के लिए कठिनाइयां पैदा की जा रही है । सरकार उद्योगपतियों के हित में किसानों के खिलाफ, मजदूरों के खिलाफ, नौजवानों के खिलाफ, लगातार कानून बनाने का काम कर रही है। अपने बहुमत के दम पर सरकार आम जनता के विरुद्ध तमाम नीतियां थोप रही है, और आम जनता को गुमराह करने के लिए देश में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक खेल जारी है। इस सांप्रदायिक खेल के चलते समाज में जो विभाजन हो रहा है उसका सबसे बड़ा नुकसान आम जनता ही उठा रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, जैसी समस्याएं विकराल रूप लेते जा रही है। इसलिए हमको हमारी चेतना को दुरुस्त करना होगा, और इन तमाम भ्रम की स्थितियों से बाहर निकलते हुए आम जनता को एकताबद्ध होकर सरकारों की पूंजीपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष के मैदान में आना होगा । आज सेल मैनेजमेंट भी सरकार की नीतियों से प्रभावित है और सरकार के इशारे पर ही सेल के अंदर भी मजदूरों का शोषण जारी है, इस शोषण के खिलाफ संघर्ष के लिए मजदूरों ने जिन ट्रेड यूनियनों पर भरोसा जताया उन्होंने भी वर्ग सहयोग की नीति अपनाते हुए कर्मचारियों के साथ छलावा किया है। इसलिए सेल में कार्यरत नियमित एवं ठेका मजदूरों को इस बात को समझना होगा कि हमारी लड़ाई केवल मैनेजमेंट से नहीं है, बल्कि इसके साथ केंद्र की नीतियों से संघर्ष किए बगैर उन्हें पीछे धकेले बगैर हमें हमारे अधिकारों को हासिल कर पाना संभव नहीं होगा । इसलिए सेल के तमाम नियमित एवं ठेका मजदूरों को एक साथ मिलकर आधे- अधूरे वेतन समझौते को पूरा करने के लिए, ठेका मजदूरों की वेतन वृद्धि के लिए, और सेल को निजीकरण से बचाने के लिए, ग्रेच्युटी पर लगी सीलिंग को हटाने के लिए, एक साथ आकर मैनेजमेंट और सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए आज मजदूर दिवस के अवसर पर संकल्प लेना होगा, तभी मई दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरा होगा। यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने श्रमिकों को एकता बंद होकर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के आह्वान के साथ उन्होंने सभा का समापन किया इस अवसर पर यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जे गुरुवुलु, चार्ली वर्गिस, सुजीत मंडल, विजय शर्मा,संतोष बंजारे, एहसान अली, प्रशांत त्रिवेदी, अजय चौबे, गंगाधर साहू ,अमरजीत यादव,पीके चापके, आलोक श्रीवास्तव, शशि, इंद्र दमन ठाकुर, विद्या शंकर सिंह, विजय देवांगन ,सुनील, नकुल, आसाराम, संतोष, गिरीश सिंह, भोजराम, यशवंत सिंह, रोहित साहू समेत सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित रहे । ज्ञानेन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सीटू राजहरा।

लोहे का सेंट्रीग प्लेट चोरी करने वाला गिरोह को पकडने में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0

दिनांक -03.05.2023 जिला बालोद जिला दुर्ग के हजारो सीसीटीवी फुटेज खंगालने से मिला गाडी का सुराग। जिला बालोद के ग्राम कुरदी, मटिया खैरबाना, कोहंगाटोला, कंलगपुर, झीका के निर्माणाधिन घर से हुआ था लोहे के सेंट्रीग प्लेट की चोरी। चोरी करने आये 04 आरोपियो को साइबर सेल टीम ने रात्रि गस्त केे दौरान पकडा। आरोपियो के कब्जे से 324 नग करीबन 08 टन लोहे का सेंट्रीग प्लेट ,गैस सिलेण्डर 02 नग, गैस कटर 01 नग, 16 नग सब्जी कैरेट, व महिन्द्रा पिकप चार पहिया वाहन कुल किमती 15 लाख किया गया बरामद। आरोपियो द्वारा लोहे का सेंट्रीग प्लेट चोरी के बाद महिन्द्रा पिकप के उपर टमाटर कैरेट रख ले जाते थे भिलाई। अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मागदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही गीता वाधवानी , एसडीओपी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में तथा सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में बालोद जिले में हो रहे लगातार लोहे का सेंट्रीग प्लेट की चोरी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियो पतासाजी हेतु साइबर सेल टीम को लगाया गया था। जिसमें साइबर सेल टीम द्वारा थाना अर्जुन्दा के ग्राम कुरदी, झीका, मटिया ख्ैारबाना, थाना रनचिरई के ग्राम कंलगपुर व थाना बालोद के ग्राम कोहंगाटोला में हुये लोहे का सेंट्रीग प्लेट चोरी के संबध में घटना स्थलों में जाकर गांव वालो से घटना के संबध में पूरी जानकारी प्राप्त किया गया साथ टीम द्वारा रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से एनालिसिस किया गया। जिसमें एक सफेद कलर की महिन्द्रा पिकप वाहन मिला जिसमें सभी घटना स्थल पर वही वाहन के द्वारा लोहे का सेंट्रीग प्लेट लोड कर ले जाना पाया गया जिससे टीम द्वारा जिला बालोद से जिला दुर्ग तक लगभग हजारो सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर सघन जांच किया गया टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य पर भी काम किया गया संदेही वाहन के संबध में जानकारी मिली की गाडी लगातार बालोद जिले के गावों में आकर लोहे का सेंट्रीग प्लेट चोरी कर ले जा रहे थे जिसमें दिनांक 28/29.12.2022 को ग्राम मटिया खैरबाना से 50 नग , दिनांक 10/11.04.2023 को ग्राम कंलगपुर से 30 नग ,दिनांक 13/14.04.2023 को ग्राम कुरदी से 100 नग ,दिनांक 14/15.04.2023 को ग्राम कोहंगाटोला से 80 नग, दिनांक 26/27.04.2023 को ग्राम झीका से 30 नग, को चोरी हुआ था। जिस पर थाना अर्जुन्दा मे अपराध 03, थाना रनचिरई में 01, थाना बालोद में 01 दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। जिस पर साइबर सेल टीम द्वारा योजना बंद्ध तरिके से रोज रात्रि में गस्त कर संदेही गाडी पर नजर बनाई हुई थी कि दिनांक 02/03.05.2023 की दरम्यिानी रात संदेही वाहन क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 9221 पर 04 आरोपियो द्वारा गुण्डरदेही की ओर से आकर बालोद आकर लोहे के सेंट्रीग प्लेट नही मिलने से वापस दुर्ग की ओर जा रहे थे कि झलमला के पास साइबर सेल टीम द्वारा संदेही महिन्द्रा पीकप वाहन को घेराबंदी कर 04 संदिग्ध लोगो को पकडे गाडी के पीछे टमाटर रखने वाला खाली प्लास्टीक के कैरेट ,ट्रीपाल थे 04 संदिगो को थाने लाकर पूछताछ करने पर पहले तो टमाटर खरीदने आये है सब्जी के विक्रेता कहकर गोल मोल जवाब दे रहे थे कडाई से पूछताछ करने पर 04 आरोपियो द्वारा बताया कि वह लोग किराये पर महिन्द्रा पीकप गाड़ी लेकर बालोद जिले में रात्रि के समय कई महिनो से आकर लोहे के सेंट्रीग प्लेट चोरी करना बताये। 04 आरोपियो द्वारा अपने कथन में बताया कि जिला बालोद के ग्राम मटिया ख्ैारबाना से 50 नग, ग्राम कुरदी से 100 नग , ग्राम कंलगपुर से 30 नग, ग्राम झीका से 30 नग , ग्राम कोंहगाटोला 80 नग लोहे के सेंट्रीग प्लेट चोरी कर ले गये थे। आरोपी 1.फेैयाज खान पिता युनुस खान उम्र 25 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मीनगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग के कब्जे से 84 नग लोहे के सेंट्रीग प्लेट 2. अयाज खान पिता युनुस खान उम्र 27 वर्ष पता -वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मीनगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग के कब्जे से 70 नग लोहे के सेंट्रीग प्लेट 3. जैन कुमार गड़रिया पिता घासीराम गड़रिया उम्र 48 वर्ष पता- वार्ड क्रमांक 09 संजय नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग के कब्जे से 80 नग लोहे के सेंट्रीग प्लेट 4. रवि यादव पिता भगवान दास उम्र 28 वर्ष पता- वार्ड क्रमांक 06 गणेष चौक नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग के कब्जे से 90 नग लोहे के सेंट्रीग प्लेट बरामद किया गया है आरोपियो के कब्जे से कुल 324 नग लोहे के सेंट्रीग प्लेट , 02 नग गैस सिलेण्डर, 01 नग गैस कटर , 16 नग सब्जी कैरेट व महिन्द्रा पीकप चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। उक्त चोरी के प्रकरण के आरोपियो की पतासाजी व गिरफ्तारी में साइबर सेल सहायक उप निरीक्षक धरम भूआर्य, थाना बालोद से सहायक उप निरीक्षक कांता राम घिलेन्द्र , थाना अर्जुनदा से सहायक उप निरीक्षक रमेश सिन्हा , साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेन्द्र ,आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव,आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल ,आरक्षक योगेश गेडाम का सराहनीय भूमिका रही है।

पर्रेगुड़ा के भोला पठार के जंगल में एक मानव कंकाल मिलने से मची हड़कम

0

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रेगुड़ा गांव के भोला पठार के जंगल में एक मानव कंकाल मिला है जिसके बाद से क्षेत्र में हलचल मच गई गई है। मानव कंकाल पेड़ से लटका था कई टुकड़े जमीन पर पड़े थे जिसे पुलिस द्वारा इक्ठा किया गया और साथ ही चूड़ी पर्स एव परीक्षा का प्रवेश पत्र के आधार पर कंकाल युवती की बताई जा रही है।वहीं मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। पूरा मामला भोला पठार जंगल का है अब यह कंकाल कितने दिन पुराना है। यह फॉरेंसिक जांच के बाद पता चल पाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कंकाल को देखा गया गांव के एक व्यक्ति ने उस कंकाल को देखा तो उन्होंने ग्रामीणों को इस बात की सूचना दी फिलहाल मौके के लिए पुलिस की टीम पहुंच कर जांच करने मिलने समान के आधार पर लड़की का नाम कविता पिता मिश्रीलाल ग्राम बोडरा थाना गुरुर के रहने वाली थी वहा 30 मार्च से लापता थी। पेड़ से लटके मिले होने के कारण हत्या या आत्महत्या पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS