City Media - Page 811 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 811

प्रकृति और अन्नपूर्णा की पूजा का पर्व है अक्ती तिहार: रेखचंद जैन

0
  • संसदीय सचिव ने किसानों को किया कृषि सामग्री का वितरण

जगदलपुर अक्षय तृतीया के अवसर पर शनिवार को संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने किसानों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने अक्षय तृतीया को प्रकृति एवं अन्नपूर्णा माता के पूजन का पर्व बताया। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कृषि महाविद्यालय में आयोजित अक्ती तिहार 2023 माटी पूजन कार्यक्रम में जैन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते रेखचंद जैन ने कहा कि हमने प्रकृति से केवल लेने का काम किया है। इसके बदले में कुछ भी नहीं लौटाया है। इस त्योहार को अक्षय तृतीया इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि यह कभी भी कम न होने वाली खुशी, समृद्धि व सफलता का पर्व है। जैन ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे गोधन न्याय योजना, मिलेट मिशन आदि की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन के हाथों सैकड़ों किसानों को बीज, धान बीज, नारियल पौधे, रागी, ट्यूबर, नेट जाल, मछली बॉक्स, स्प्रेयर आदि का वितरण करवाया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम के दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम सभापति कविता साहू, जानकी राम सेठिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सुर्वे, संयुक्त संचालक डॉ. पीएस देशमुख, उप संचालक राजीव श्रीवास्तव, मीना मंडावी, वेनीलता कोडोपी, डीन डॉ. एके ठाकुर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. एसके नाग, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, एस नीला, सुखराम नाग, गौरव आयंगर, तुषाल काले, माधुरी शर्मा, कनकदेई नाग, केसर चेरपा आदि मौजूद थे।

बकावंड विकासखंड में दो दिन से राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप

0
  • ई पास मशीन में तकनीकी खराबी आने से चरमरा गई है व्यवस्था
  • उचित मूल्य की दुकानों से बैरंग लौटना पड़ रहा उपभोक्ताओं को

बकावंड विकासखंड की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठपi हो गई है। ग्रामीणों को राशन दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ई पास मशीन में आई तकनीकी खराबी की वजह से लोगों को दो दिन से राशन दे पाना मुश्किल हो गया है। बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र में संचालित लगभग 100 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में बीते दो दिनों से उपभोक्ताओं को चावल, शक्कर, चना, गुड़, नमक आदि का वितरण संभव नहीं हो पा रहा है। सैकड़ों परिवारों के घरों में अनाज के लाले पड़ गए हैं। अनेक राशन दुकान संचालकों ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण के लिए लागू की गई ई पास प्रणाली मुसीबत का सबब बन गई है। इस प्रणाली में आएदिन तकनीकी खराबी आ जाती है और कई दिनों तक ऐसी ही बनी रहती है। इस दौरान राशन वितरण ई पास में वैरीफाई नहीं हो पाता और उपभोक्ताओं को राशन देना नामुमकिन हो जाता है। दो दिन से ई पास सिस्टम ठप पड़ा हुआ है। उपभोक्ता अपने हिस्से का खाद्यान्न लेने के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में तो पहुंच रहे हैं, मगर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीण अपना सारा काम रोककर राशन लेने पहुंचते हैं, मगर जब निराशा हाथ लगती है, तो उनमें आक्रोश उपज जाता है। इस बदइंतजामी को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।ग्रामीणों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से खराबी को जल्द दूर करने की मांग की है।

दुर्गम और संवेदनशील गांव में पहुंचे विधायक लखेश्वर बघेल

0
  • बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने का बोरीगांव मंदरांदुगुड़ा में दुलारदई मंदिर का किया लोकार्पण

बकावंड विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने सुदूर वन अंचल के अति संवेदनशील क्षेत्र बोरीगांव के आश्रित मंदरांदुगुड़ा में नव निर्मित दुलारदई माता मंदिर का लोकार्पण किया।विधायक बघेल का देवगुड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ ढोल, बैंडबाजा, मोहरी व रैला पाटा गाने की धुन पर आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया गया। बघेल ने देवगुड़ी में विराजी माता दुलारदई देवी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। बोरिगांव पंचायत का आश्रित मंदरांदुगुड़ा गांव बस्तर विधानसभा क्षेत्र का अति दुर्गम और लगभग पहुंचविहीन गांव है।

वहां तक पहुंचने के लिए बहुत ही संकरा और उबड़ खाबड़ पथरीला रास्ता है। रास्ता दुर्गम तथा इलाका संवेदनशील होने के कारण बाहर के लोग बहुत कम ही इस गांव की ओर रुख करते हैं। ऐसे में विधायक लखेश्वर बघेल का बस्ती में पहुंचना बस्ती वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। सालों बाद किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों को लग रहा था कि उनकी अंधेरी दुनिया को रौशन करने के लिए कोई मसीहा उनके गांव में पहुंच गया है। गांव में त्यौहार जैसा उल्लास बिखर रहा था। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे थे। नाचते गाते हुए ग्रामीण अपने विधायक को सभा स्थल तक ले गए। ग्रामीणों ने कहा कि देवगुड़ी हमारी धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है। विधायक लखेश्वर बघेल हमारे सामाजिक व आर्थिक विकास के साथ ही हमारे धार्मिक आस्था केंद्रों के विकास पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। विधायक बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की खुशी देखकर दिल को सुकून मिल रहा है, लग रहा है कि मेरा विधायक चुना जाना आज सार्थक हो गया है। बघेल ने कहा कि सरकार चाहती है कि आदिवासी संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित रहें।शेड निर्माण से देवगुड़ी सुरक्षित और सुंदर हो गई है। उन्होंने उपस्थित पुजारियों को बताया कि बैगा, गुनिया, पुजारियों को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत सालाना 7 हजार रुपए दिया जा रहा है। सभी ग्रामीणों ने ताली बजाकर उनका आभार व्यक्त किया। पुजरियों ने विधायक बघेल से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री से देवगुड़ी स्थल पर मंदिर निर्माण की स्वीकृति व राशि दिलाएं। इस अवसर पर दिनेश यदु, शिवराम बिसाई, जगमोहन बघेल, मधु निषाद, नित्या चंद्राकर, विजय चंद्राकर, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, सोनसिंह कश्यप, कासीनाथ कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, रामदेव बघेल, दिलेश्वर कोकड़े, सोनसिंह एवं ग्रामवासी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सवा चार किलो गांजा के साथ युवक को दबोचा पुलिस ने

0
  • पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत की बताई है 43 हजार रुपए
  • खपाने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी युवक

जगदलपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोधघाट पुलिस ने शुक्रवार को नयामुंडा बलीराम कश्यप वार्ड में मंगल भवन के पास एक युवक को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। युवक से 4 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 43 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पीले रंग की शर्ट तथा काले रंग की पेंट पहना युवक पशु आहार की प्लास्टिक बोरी में गांजा रखा है तथा उसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजा़र कर रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में गठित टीम नयामुंडा बलीराम कश्यप वार्ड जगदलपुर में मंगल भवन की ओर रवाना की गई। टीम ने मौके से युवक को पकड़ लिया। युवक का नाम 23 वर्षीय शिवकुमार पिता तिनतीयो कश्यप निवासी प्रवीण वार्ड 1 पनारापारा जगदलपुर बताया गया है। उसके कब्जे से पशु आहार की प्लास्टिक बोरी में रखा 4 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। हुआ मादक पदार्थ गांजा पाये जाने पर मौके पर इलेक्ट्राॅनिक तराजू गांजे की कीमत 43 हजार रूपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। इस मामले में निरीक्षक दिलबाग सिंह,उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद देवांगन,प्रधान आरक्षक राजेश सिंह, पवन श्रीवास्तव, आरक्षक भूपेंद्र नेताम, अजीत सरकार, झलकुराम कड़ती का योगदान रहा।

दल्ली राजहरा में कल शाम आयी आंधी तूफान ने मचायी तबाही, सैकड़ों की संख्या में पेड़ व कई विद्युत पोल गिरे आम जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

0
  • वन विभाग के साइन बोर्ड की पोल खोली पोल
  • रेलवे कॉलोनी में भी कई स्थानों पर गिरे पेड़
  • दल्ली राजहरा का विद्युत विभाग ने दिखाई सक्रियता

दल्लीराजहरा कल शाम आई आंधी तूफान से दल्ली राजहरा का आम जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया सबसे ज्यादा प्रभावित बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र रहा टाउनशिप की कोई भी सड़क ऐसी नहीं बची जिसमें की तूफान का असर ना दिखा हो हरा भरा व्यवस्थित दिखने वाले टाउनशिप की सभी सड़कें विद्युत पोल पेड़ के टहनियों एवं पेड़ के गिरने से फट गई थी विद्युत पोल गिरने से उनके तार सड़कों पर बिखरे हुए दिख रहे थे सड़कें बाधित हो गई थी।

आश्चर्यजनक यह रहा कि हॉस्पिटल के पास स्थित चौक पर लगा लोहे का विद्युत पोल दो टुकड़ों में टूट गया वही बाउंड्री वॉल से कतार में लगे कई सीमेंट पोल तार पर पेड़ गिरने की वजह से टूट कर गिर गए जिनके तार भी सड़कों पर बिखरे हुए हैं।

सबसे ज्यादा भयावह स्थिति सेंट्रल टाउनशिप के मकान नंबर 68 (ए) एवं 68(b) के सामने देखने को मिला यहां पर घर के सामने लगे दो मोटे पीपल के पेड़ आंधी में गिर गए गनीमत यह रही कि पेड़ मकान पर नहीं गिरा नहीं तो कोई भी गंभीर दुर्घटना घट सकती थी।

बीएसपी प्रबंधन द्वारा हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु टाउनशिप के बीच एवं कॉलेज रोड बनाई गई नर्सरी में पेड़ गिरने की वजह से तबाही का मंजर दिख रहा था सैकड़ों पेड़ या तो गिर गए थे या उनकी टहनियां टूट कर गिरी हुई दिख रही थी ।

इस आंधी तूफान से रेलवे कॉलोनी क्षेत्र भी प्रभावित दिखा रेलवे कॉलोनी में भी कई पेड़ गिर गए एवं विद्युत व्यवस्था भी बाधित हो गई हैपुराना बाजार क्षेत्र में भी 33 केवी लाइन में भी पेड़ गिरने की वजह से तार टूट गया है जिसे रात से ही विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से करने के लिए जुटे हुए थे जिसका परिणाम था कि आज तड़के ही पुराना बाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सामान्य की जा सकी। लोग सुबह से ही लकड़ी काटने व आम बिनने सक्रियता से टाउनशिप जुटे हुए दिखाई दे रहें थे।

वन विभाग के पोल ने खोली पोल

वन विभाग कार्यालय में सामने वन उत्पादों की बिक्री के लिए लगाया गया भारी भरकम बोर्ड भी इस तूफान में उनकी पोल खोल दी उक्त बोर्ड को जी से कुछ इंच नीचे सीमेंट से कंक्रीट कर खड़ा किया गया था ,वह भी कल के तूफान के जद में आ गया और वन विभाग की बाउंड्री पर गिर गया, इतने भारी बोर्ड को इतनी लापरवाही से लगाया जाना वन विभाग की कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है अगर यह बोर्ड मुख्य मार्ग में गिरता तो किसी राहगीर की जान का खतरा बन जाता।वन विभाग की लापरवाही स्पष्ट दिखाई देती है। वहीं टाउनशिप में पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति प्रदान करें करने वाला वन विभाग इस भीषण आपदा के समय में सोया हुआ दिखा, उनके कोई भी कर्मचारी इस समय सक्रिय नहीं दिखे।

विद्युत विभाग एवं बीएसपी के कर्मचारियों की सक्रियता दिखी

विद्युत विभाग के कर्मचारी रात से ही विद्युत आपूर्ति को पुनः सुचारु रुप से प्रारंभ कराने के लिए रात में भी सक्रिय दिखाई वहीं बीएसपी टाउन में भी कर्मचारी सड़क एवं विद्युत व्यवस्था को ठीक करने सुबह से ही सक्रिय दिखे। आम नागरिकों का कहना है कि दल्ली राजहरा इस तरह की आंधी पहली बार देखने को मिली कुछ मिनटों की आंधी ने तबाही मचा दिया, कई घरों के सीट एवं कारों पर पेड़ भी गिरे की जानकारी प्राप्त हुई है नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है देखना है कि कितने समय में यह व्यवस्था सामान्य होती है।

आधी तूफान से जन जीवन पूरी तरह से अस्त वस्त पेड़ व बिजली के खंभे टूटे

0

दल्ली राजहरा में आज शाम हुई तेज बारिश व आंधी तूफान से आम जीवन अस्त-व्यस्त हुआ कई स्थानों पर बर्फ के ओले गिरने की जानकारी मिल रही हैं। आधी से कई जगह पेड़ बिजली के तार पर गिरने से कई बिजली खंबे भी गिरने विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया।घर पर पेड़ गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात भी बधित हो गया हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से प्रारंभ करने में जुटे हुए हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पूर्व महापौर विभा पटेल के मुख्यआतिथ्य में होगा किराड़ समाज का वार्षिक सम्मेलन

0

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भुवनेश पटेल, दिलीप सूर्यवंशी, कुलराज नरवरे होंगे तथा जयेश ठाकुर अध्यक्षता करेंगे

डौंडीलोहारा – स्थानीय किराड (किरार) समाज छत्तीसगढ प्रदेश का वार्षिक सम्मेलन कल 23 अप्रैल दिन -रविवार को श्रीमती विभा पटेल ( पूर्व महापौर भोपाल एवम प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्यप्रदेश) के मुख्यातिथ्य एवम भुवनेश पटेल( चीफ इंजीनियर , ऊर्जा विकास निगम भोपाल), दिलीप सूर्यवंशी( प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र किराड़ समाज ), कुलराज नरवरे(अध्यक्ष बैतूल किराड़ समाज)के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्रदेश अध्यक्ष किराड़ समाज जयेश ठाकुर की अध्यक्षता तथा डॉ. एम.पी.ठाकुर, सुशील महादुले, डी. आर.सूर्यवंशी, डॉ. डी. एन.सूर्यवंशी, के.के.ठाकुर, के.आर.राजपूत, एच. आर.नरवरे, पुष्पेंद्र सिंह, रामनारायण ठाकुर,एन. के .चौरे, मनहरण सिंह बद्रोटे तथा मिश्री लाल झाड़े के विशेष आतिथ्य में वृंदावन गार्डन में सम्पन्न होगा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुनील सूर्यवंशी ने बताया कि प्रदेश सचिव मुरलीधर सूर्यवंशी, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा गडेकर, कोषाध्यक्ष डॉ. राजकुमार झाड़े तथा प्रदेश पदाधिकारी विजयेन्द्र रोगरे सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की गई है।समाज के एक दिवसीय आयोजन में कार्यक्रम स्थल वृंदावन गार्डन में सुबह 9.00 बजे से स्वल्पाहार का सम्पन्न होगा तदुपरांत सुबह -10.30 बजे से दोपहर तक समाज के विभिन्न वर्गों के कार्यक्रम तथा सामाजिक लोगो के बीच विभिन्न स्पर्धाओं एवम प्रतियोगिता सम्पन्न होंगे।दोपहर 1.30 बजे से भोजन अवकाश उपरांत समाज का मंचीय कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा।मंचीय कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन उपरांत अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।इसके बाद प्रदेश सचिव मुरलीधर सूर्यवंशी का स्वागत उद्बोधन उपरांत प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजकुमार झापटे द्वारा समाज के वित्तीय स्थिति की जानकारी दिया जाएगा।इसके बाद समाज के पदाधिकारियों सहित विशिष्ट लोगो के उद्बोधन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर का अध्यक्षीय उद्बोधन होगा तदुपरांत मंचीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती विभा पटेल (पूर्व महापौर भोपाल एवम प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्यप्रदेश) का उद्बोधन सम्पन्न होगा।इसके बाद आभार तथा समाज के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि उपरांत संध्याकालीन चाय एवं समापन कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।

एम बी बी एस डिग्री प्राप्त कर अफसाना बानो डॉक्टर बनी

0

भानपुरी के साथ जगदलपुर का भी नाम रोशन किया

भानपुरी बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कंरन्दोला (भानपुरी)निवासी शेख सिद्दीक की सुपुत्री अफसाना बानो ने आगरा की एफ एच मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की भानपुरी गांव के साथ जगदलपुर का भी नाम रोशन किया।भानपुरी निवासी शेख सिद्दीक की पुत्री व शेख इदरीश, शेख जलील ,शेख जमील की भतीजी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इसके लिए बहुत मेहनत का सामना करना पड़ा अफसाना बानो पहले से पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देती थी उसकी मेहनत और लगन से वह आज इस मुकाम पर पहुंची है। बड़ी हर्ष की बात है। अफसाना बानो ने पहले कक्षा आठवीं तक भानपुरी के सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययन करने के बाद कक्षा 9वी से कक्षा बारहवीं तक जगदलपुर के बाल विहार उत्तर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत की है ।डॉ. अफसाना बानो ने कहा कि मेरे सफलता के पीछे मेरे माता-पिता वह चाचा चाची ,दादी का सहयोग है जिससे आज मैं आगे बढ़ी हूं। वर्तमान में शेख सिद्दीक परिवार जगदलपुर के लाल बाग में निवासरत है।

कैंपा मद में हुई गड़बड़ी की जांच पूरी, निपटेंगे अनेक अधिकारी

0
  • कार्रवाई से बचने राजनेताओं की शरण में पहुंचने लगे दागी अफसर
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर सियासी दबाव बनाने की कोशिश

जगदलपुर बस्तर वन मंडल में कैंपा मद के एक करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि की गड़बड़ी की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट कैंपा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भेज दी गई है। इस गड़बड़ी में वन मंडल के अनेक बड़े अधिकारी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। ये अधिकारी अपनी खाल बचाने राजनेताओं की शरण में पहुंच गए हैं, जहां से उन्हें अभयदान देने का भरोसा भी मिल चुका है। सूत्रों के मुताबिक ये राजनेता कैंपा के सीईओ पर दबाव बनाने में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर वन मंडल के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को 2018 – 19 एवं 2019 – 20 में बिगड़े वनों के सुधार, वृक्षारोपण एवं रोपे गए पौधों में डालने हेतु खाद क्रय करने के लिए एक करोड़ रु. से भी अधिक की रकम कैंपा मद से स्वीकृत की गई थी। इस राशि से काम नाममात्र का कराया गया और पूरी रकम अधिकारियों ने बांट खाई। इसके बाद सन 2022 के अंतिम और सन 2023 के शुरुआती माहों में फिर से बड़ी रकम की बंदरबांट कर ली गई। गड़बड़ी का यह खेल छुपा न रह सका। बात जब कैंपा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तक पहुंची, तब उन्होंने मामले की जांच के लिए कमेटी बिठा दी। इस मामले में बस्तर वन मंडल के एक बड़े अधिकारी की लिप्तता सामने आने पर नाराज मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उस अफसर से प्रभार छीन लिया और एक अन्य अधिकारी को सारे वित्तीय अधिकार सौंप दिए। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बस्तर के वन संरक्षक को सौंप दी। इसके बाद वन संरक्षक ने अपनी टीप के साथ जांच रिपोर्ट कैंपा के सीईओ को अंग्रेसित कर दी है। जांच रिपोर्ट वन संरक्षक से होते हुए सीईओ तक पहुंचने से मामले से जुड़े अधिकारियों में खलबली मच गई है। ये अधिकारी अपनी खाल बचाने के लिए बस्तर और राजधानी रायपुर के बड़े राजनेताओं के कदमों पे लोटने लगे हैं। खबर है कि इन दागी अधिकारियों ने कुछ नेताओं की अच्छी खासी सेवा कर उन्हें खुश कर दिया है। अब ये नेता अपनी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए सीईओ पर कार्रवाई रोकने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं।

तैयार हो रही है चार्जशीट, उधर आका मार रहे हाथ पांव

उच्च स्तरीय सूत्र बताते हैं कि कैंपा के रायपुर स्थित मुख्यालय में बस्तर वन मंडल की गड़बड़ी के मामले में चार्जशीट तैयार की जा रही है। खबर है कि चार्जशीट में बस्तर के अनेक बड़े वन अधिकारियों के नाम आ रहे हैं। इसी के साथ इन अधिकारियों की छटपटाहट भी बढ़ गई है और वे अपने आका नेताओं के दरबार में नियमित रूप से हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। चूंकि ये आका नेता पहले से ही भेंट पूजा अधिकारियों से स्वीकार कर चुके हैं, लिहाजा वे भी अपन खास अधिकारियों को बचाने के लिए हाथ पांव मारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महकमे में चर्चा है कि सियासी दबाव के चलते कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जाएगी।

पूर्व महापौर विभा पटेल के मुख्यआतिथ्य में होगा किराड़ समाज का वार्षिक सम्मेलन

0
  • कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भुवनेश पटेल, दिलीप सूर्यवंशी,कुलराज नरवरे होंगे तथा जयेश ठाकुर अध्यक्षता करेंगे

डौंडीलोहारा – स्थानीय किराड (किरार) समाज छत्तीसगढ प्रदेश का वार्षिक सम्मेलन कल 23 अप्रैल दिन – रविवार को श्रीमती विभा पटेल ( पूर्व महापौर भोपाल एवम प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्यप्रदेश) के मुख्यातिथ्य एवम भुवनेश पटेल( चीफ इंजीनियर , ऊर्जा विकास निगम भोपाल ), दिलीप सूर्यवंशी( प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र किराड़ समाज ),कुलराज नरवरे( अध्यक्ष बैतूल किराड़ समाज)के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्रदेश अध्यक्ष किराड़ समाज जयेश ठाकुर की अध्यक्षता तथा डॉ. एम.पी.ठाकुर ,सुशील महादुले , डी. आर.सूर्यवंशी , डॉ. डी. एन.सूर्यवंशी , के.के.ठाकुर , के.आर.राजपूत , एच. आर.नरवरे, पुष्पेंद्र सिंह , रामनारायण ठाकुर ,एन. के .चौरे, मनहरण सिंह बद्रोटे तथा मिश्री लाल झाड़े के विशेष आतिथ्य में वृंदावन गार्डन में सम्पन्न होगा।उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुनील सूर्यवंशी ने बताया कि प्रदेश सचिव मुरलीधर सूर्यवंशी, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा गडेकर , कोषाध्यक्ष डॉ. राजकुमार झाड़े तथा प्रदेश पदाधिकारी विजयेन्द्र रोगरे सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की गई है।समाज के एक दिवसीय आयोजन में कार्यक्रम स्थल वृंदावन गार्डन में सुबह 9.00 बजे से स्वल्पाहार का सम्पन्न होगा तदुपरांत सुबह -10.30 बजे से दोपहर तक समाज के विभिन्न वर्गों के कार्यक्रम तथा सामाजिक लोगो के बीच विभिन्न स्पर्धाओं एवम प्रतियोगिता सम्पन्न होंगे।दोपहर 1.30 बजे से भोजन अवकाश उपरांत समाज का मंचीय कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा।मंचीय कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन उपरांत अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।इसके बाद प्रदेश सचिव मुरलीधर सूर्यवंशी का स्वागत उद्बोधन उपरांत प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजकुमार झापटे द्वारा समाज के वित्तीय स्थिति की जानकारी दिया जाएगा।इसके बाद समाज के पदाधिकारियों सहित विशिष्ट लोगो के उद्बोधन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष जयेश ठाकुर का अध्यक्षीय उद्बोधन होगा तदुपरांत मंचीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती विभा पटेल (पूर्व महापौर भोपाल एवम प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्यप्रदेश) का उद्बोधन सम्पन्न होगा।इसके बाद आभार तथा समाज के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि उपरांत संध्याकालीन चाय एवं समापन कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS