भानपुरी-छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने होली के पूर्व बजट पेश किया जिस पर बस्तर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दिवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। निर्देश दिवान ने कहा कि यह बजट सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगा क्योकि भूपेश बघेल ने जानबूझकर इस तरह की बजट पेश की है चुनाव पूर्व किये घोषणा पत्र की अब तक वादे पूरे नहीं कर पाने वाले कांग्रेस सरकार पुन: घोषणा पत्र की तरह ही बजट में एैसे प्रावधान की है जिसके प्रकिया पूरा करने से पूर्व ही चुनाव आचार सहिंता लग जाएगी, यह पुनः जनता को ठगने का एक नया तरीका है। श्री दिवान ने कहा कि जनता को काफी उम्मीद थी कि इस बजट में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किये वादे को पूरा करेगी परंतु शराबबंदी, अनियमित कर्मियों का नियमतिकरण, शिक्षकों का पदोन्नति,समस्त पंजीकृत बेरोजगारों का भत्ता, हितग्राहियों का आवास, किसानों को मिलने वाले कृषि उपकरण जैसे मुद्दे बजट में कहीं नहीं दिखे। श्री दिवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार समस्त बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा करके अब नये नये नियम बना रही है, वहीं आवास योजना में केन्द्र से 60% अंश दान मिलने के बावजूद गरीबों के लिए कोई भी प्रतिबद्धता ना दिखाना भूपेश बघेल का गरीबों के साथ अन्याय करना ही है। जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने आगे कहा कि इस बजट में जिला जनपद एवं ग्राम पंचायत के निधि में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गयी वहीं पिछले बजट में किये गये घोषणा भी अमल में नहीं आये हैं। पुल पुलिया, सड़क जैसे प्राथमिक मुद्दे भी बजट में कहीं नहीं दिखे, 101 नये स्कूल खोलने की बात करने वाले भूपेश बघेल को शायद याद नहीं कि इस वर्ष का शैक्षणिक सत्र समाप्त होने को है और आने वाले शत्र में कांग्रेस सरकार की विदाई हो जाएगी।बजट में नये शिक्षक भर्ती का कहीं उल्लेख ही नहीं है। उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कोई बात बजट में नहीं कही गई भाजपा का वो दौर था जब स्नातकों के लिए प्लेसमेंट कैंप हुआ करते थे बच्चो को लैपटाप एवं टैबलेट वितरण होते थे जो उन्हे तकनीक के माध्यम से पूरे विश्व से जोड़े रखते थे आगे बढ़ने के लिए मौके बनते थे इन सब से दूर सत्ता के लालच में चूर बघेल सरकार ने बजट के बजाय जो घोषणापत्र लोगो को छलने के लिए पेश किया है उसमे कही भी छत्तीसगढ़ का भविष्य और विकास की रूपरेखा नहीं दिखती, वहीं आरक्षण निति पर गोलमाल रवैया अपनाकर राज्यपाल पर दोषारोपण करने वाले भूपेश बघेल ने बजट में किसी भी समाज के लिए कोई घोषणा या प्रावधान नहीं किया है। निर्देश दिवान ने विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल की सरकार ने जिस तरह से छत्तीसगढ़ की हर वर्ग को ठगने का कार्य किया है उसे छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब भी मिलेगा।
पाइप लाइन प्रभावितों को विधायक जैन ने सौंपे चेक
- पांच परिवारों को मिली 16 लाख से अधिक की मुआवजा राशि
- सीएम के निर्देश व विधायक की पहल पर जल्द मिली सहायता
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार को विधायक कार्यालय में एनएमडीसी स्लरी पाइप लाइन प्रभावित परिवारों को चेक सौंपे। पांच परिवारों को 16 लाख 33 हजार 687 रुपये से अधिक की मुआवजा राशि के चेक दिए गए। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की पाईप लाईन लगाने में अनेक ग्रामीणों की जमीन प्रभावित हुई है। जमीन के एवज में प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा राशि दिलाने के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने व्यापक पहल की थी। जैन की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुआवजा राशि का भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए थे। अंततः मुआवजा राशि के चेक जारी कर दिए गए, जिनका वितरण संबंधित ग्रामीणों को संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने किया।बिलोरी ग्राम के संपत बघेल, मंगलसाय बघेल, गेलमनी, मोहन तथा बिरलेखन बघेल ने विधायक जैन से चेक प्राप्त किया। जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रभावितों को तत्काल सहायता मिल रही है। हितग्राहियों ने विधायक जैन की पहल की खूब सराहना की। इस दौरान नगर निगम पार्षद सूर्या पानी, संतोष सिंह समेत उक्त गांवों के प्रमुख व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
विधायक चंदन कश्यप ने भानपुरी व मडानार में निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानपुरी के बड़ेपारा में लागत 3 लाख का सेड निर्माण कार्य और मडानार में लागत 3 लाख का रंग मंच का भूमिपूजन नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने किया साथ ही मडानार में सरस्वती साइकिल योजना के तहत मडानार हाई स्कूल के बच्चो को 40 सायकल वितरण कियावही विधायक कश्यप ने कहा कि पिछले बार जब मैं यहा आया था तब सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रंग मंच निर्माण के लिए आप सभी ने मांग किए थे उसे आज मैं आपके साथ रंग मंच निर्माण का भूमिपूजन कर रहा हूं इस तरह हमारे छत्तीसगढ़ की सरकार भूपेश बघेल की सरकार लगातार प्रदेश में विकाश की गंगा बहा रही है और प्रदेश के लोगो के लिए अनेक योजना के तहत सुविधा उपलब्ध करा रही है और जन जन तक योजना को पहुंचने का काम कर रही है यह योजना से लोगो को काफी फायदा मिल रहा है।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम,महेंद्र पाढ़ी,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जीवन सेठिया,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव,जयमन पटेल उप,सरपंच, सुखराम पोयाम मर्दापाल ब्लाक अध्यक्ष, मनोज सेटिया उपाध्यक्ष, वरुण सेटिया विधायक प्रतिनिधि, राजेंद्र साहू पी. सी. सी. सदस्य, देवेंद्र कोर्राम, सालिक नेताम, देवसिंग बघेल, हरी मंडावी, पदम सिंह ठाकुर, संभु सोढ़ी, मयाराम नाग, सुखलाल नेताम, गंवर सिंह ठाकुर, सोनसिंग ठाकुर, सुकमन मरकाम पुजारी, महेंद्र सिँह ठाकुर, हिरा सिँह ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, हेमबत्ती ठाकुर, तिलमती ठाकुर, अमीर सोढ़ी, पेंसिंह ठाकुर, कुंवर सोढ़ी, घस्सू यादव, बीरेंद्र पटेल,फागुन बघेल अन्य उपस्थित थे
होली में हुड़दंग रोकथाम हेतु राजहरा पुलिस द्वारा 4 टीम गठित की
दल्लीराजहरा में होली के दिन हुड़दंग एवं तेज गति वाहनों की रोकथाम के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजहरा पुलिस प्रशासन द्वारा 4 टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर मोबाइल नंबर जारी किया।पुलिस गठित दल अपनी टीम के साथ दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों में गस्त करेंगे जिससे कि हुड़दंग एवं अशांति फैलाने वालों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।




घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

महिला दिवस विशेष, इस नारी के रूप अनेक: कभी सिखाती सिलाई, तो कभी चूड़ी दुकानदारी, तो कभी संभालती नगर विकास की जिम्मेदारी
डौंडीलोहारा मुस्कुराकर, दर्द भूलकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति ही नारी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर में महिलाओं को सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक वर्गों में विभिन्न भूमिकाएँ निभाने के लिए पहचाना जाता है और उसके सम्मानित किया जाता है। यह महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने, पूर्वाग्रह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और एक बेहतर जेंडर इक्वालिटी समाज बनाने के लिए समानता के लिए कार्रवाई करने का दिन है। लोग अपने जीवन में महिलाओं का सम्मान करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इस मौके पर हम नगर की प्रथम महिला यानी नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के बारे में बात करेंगे।

जिनके अतीत से नगरवासी ज्यादा कुछ परिचित नहीं है। लेकिन एक सामान्य गृहणी से लेकर नगर पंचायत का प्रतिनिधित्व करने वाली इस महिला के इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे कई संघर्षों की कहानी है। आज भी यह महिला दूसरों को लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। आज भी अपने जैसी महिलाओं और युवतियों को आगे बढ़ाने के लिए वह उन्हें सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाती हैं तो वही राजनीति, समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाती हैं। करीब 5 साल में 800 से ज्यादा महिलाओं को लोकेश्वरी सिलाई कढ़ाई में पारंगत कर चुकी हैं। जो आज बेहतर मुकाम पर हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू पिछले 5 साल से सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र चला रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 800 से ज्यादा महिलाओं व बालिकाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दे चुकी है। इनमें से कई लोग आज कुशल व्यवसाय कर रहीं हैं। वही कई लोग सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देने स्व सहायता समूहों में भी जाती हैं। लोकेश्वरी साहू सुबह घर गृहस्थी के काम को निपटा कर 10 बजे सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र पहुंच जाती हैं। वहां से वह घर आती है और खाना खाकर सीधे नगर पंचायत चली जाती है। जहां लोगों के काम निपटाती हैं। इस तरह पूरे दिन वह घर गृहस्थी, व्यवसाय और राजनीति में सक्रिय रहती हैं।सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहीं लोकेश्वरी साहू ना केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।

उनकी सक्रियता के कारण ही उन्हें जिला साहू समाज में महिला प्रकोष्ठ का संयुक्त सह संयोजक बनाया गया है। लोकेश्वरी साहू अपनी राजनीतिक दिनचर्या के अलावा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।घर गृहस्थी व व्यवसाय के साथ-साथ राजनीति को भी बेहतर तालमेल से चलाने की खूबियां उनमें भरी है।शिक्षा का महत्व समझ समाज सेवा में जुटी हिंदी व अंग्रेजी में एमए के अलावा बीएड व टीईटी की परीक्षा पास होने के बाद भी उन्होंने नौकरी की बजाय जनसेवा को ही प्राथमिकता दी है। गृहिणी से ही नगर पंचायत अध्यक्ष बनी है। अध्यक्ष बनने के बाद आज भी उनकी दिनचर्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जबकि कई लोग राजनीति में कदम रखने के बाद राजनीति की चकाचौंध में अपना पुराना व्यवसाय भूल जाते हैं, लेकिन लोकेश्वरी साहू एक कुशल गृहणी के अलावा आज भी सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में जाकर नियमित रूप से बालिकाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देती है। वहीं अपनी श्रृंगार सदन में ग्राहकों को सामान भी देती हैं। हिंदी व अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वह बीएड तथा टीईटी की परीक्षा पास करने के बाद भी उन्होंने नौकरी की ओर ध्यान नहीं दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद उनकी एक ही प्राथमिकता रही है नगर और समाज के लोगों की सेवा।पति के राजनीतिक जीवन का भी मिल रहा लाभलोकेश्वरी साहू के पति गोपी साहू पिछले 20 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। क्षेत्र में वे एक उत्कृष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी राजनीतिक जीवन का लाभ लोकेश्वरी साहू को मिल रहा है। लोकेश्वरी साहू ओबीसी महिला वर्ग की एकमात्र कांग्रेस की पार्षद हैं। लोकेश्वरी को जब नगर पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका मिला तो उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया।जिस नगर पंचायत में थी संविदा शिक्षक, आज हैं वहीं अध्यक्षयह भी एक संयोग है कि लोकेश्वरी साहू पार्षद चुनाव लड़ने के पहले नगर पंचायत के एक स्कूल में नगर पंचायत द्वारा नियुक्त संविदा शिक्षक थी। उसके बाद उन्हें पार्षद टिकट मिली। इसके बाद विजयी होने के बाद आज उसी नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। लोकेश्वरी साहू का कहना है कि उनकी सहेलियां आज भी शिक्षाकर्मी के लिए आवेदन करने कहती हैं लेकिन उसके मन में अब नौकरी का ख्याल नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करने का ही है। वह कहती हैं बचे हुए कार्यकाल में निश्चित रूप से वह जनता की सेवा ही करेंगी।चुनौतियां तो कई थी पर मैंने हार नहीं मानीइस महिला दिवस पर सभी को प्रेरणा देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू कहती हैं कि अध्यक्ष बनने के बाद भी उनके जीवन में कई चुनौतियां आई हैं। कई परेशानी उन्हें झेलनी पड़ी। चाहे बात अंदरूनी हो या सार्वजनिक महिलाओं को आगे बढ़ने में अड़चनें तो आती ही है। लेकिन उन्होंने इन हालातों का डटकर सामना किया और आज वह पहले से और ज्यादा बेहतर मुकाम पर हैं। वह रोज महिलाओं को संघर्ष से जीतना सिखाते हैं। वह कहती हैं कि हमें कोई भी काम करने से पीछे नहीं हटना चाहिए और यही वजह है कि वह नगर पंचायत अध्यक्ष तो बन गई है लेकिन अपने अतीत या अब तक जिन कार्यों की बदौलत वह यहां तक पहुंची है उसे भी नहीं छोड़ रही है। वह सब कार्य साथ-साथ करते हुए चलती है। तभी तो कहा जाता है कि नारी के रूप अनेक होते हैं। इसलिए कहा जाता है क्योंकि नारियां कई कार्य कर एक साथ कर लेती है। यह हर नारी की खूबियां होती है।

अपने कार्यकाल में कर चुकी नगर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष की कमान संभाली लोकेश्वरी के कार्यकाल में अब तक यहां करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं। लोगों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण पर उनका ज्यादा ध्यान रहता है। नगर पंचायत के रिकॉर्ड के मुताबिक नगर में प्रगतिरत कार्य लगभग 649.44 करोड़ , पूर्ण किया जा चुका है। लगभग 3 करोड़ का कार्य और होना है। भविष्य की कार्य योजना पर प्रस्तावित कार्य लगभग 1030.91, करोड़ है। साथ ही 2.0 अमृत मिशन योजना नगर पंचायत डौंडीलोहारा शासन के पास स्वीकृति के लिए प्रकिया में है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

कार्यकर्ता- सहायिकाओं संग जमकर झूमे संसदीय सचिव रेखचंद जैन
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगाया जयकारा- मानदेय बढ़ने को बताया कांग्रेस सरकार का होली गिफ्ट
जगदलपुर मंगलवार दोपहर को यहां पुराने मंडी प्रांगण में जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन 40 दिन से अधिक समय से आंदोलनरत महिला एवं बाल विकास विभाग के हड़ताली कार्यकर्ताओं व सहयिकाओं के मध्य पहुंचे। उन्होने छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी दी।
एक दिन पहले जबसे बजट में उनके मानदेय बढाने की घोषणा की गई है, आंदोलन स्थल पर जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता- सहायिका जमकर नाच- गा रही हैं। आज दोपहर को जब विधायक जैन पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इस मौके पर विधायक भी स्वयं को रोक नहीं पाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के साथ वे भी खूब थिरके। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को गुलाल लगाकर व मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का खूब जयकारा लगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका संघ की अध्यक्ष प्रेमबती नाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि भूपेश बघेल ने जो सौगात दी है, उसे वे आजीवन नहीं भुला सकतीं। कार्यकर्ताओं ने दस हजारी बनाने के लिए सीएम का आभार माना। अनेक ने इसे सीएम व सरकार से प्राप्त होली गिफ्ट बताया। ज्ञात हो कि बजट में कार्यकर्ताओं का मानदेय 10000, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 7500 रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 5000 रुपये करने की घोषणा की गई है। जैन के साथ इस दौरान शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पानी, अवधेश झा आदि मौजूद थे।
दल्ली राजहरा कोकान रोड में मारुति ईको कार पलटने से एक युवक की मौत एक अन्य घायल
बिग ब्रेकिंग – दल्ली राजहरा सुबह 10 बजे के आस पास कोकन रोड में मारुती ईको कार सी जी 07 ए टी 8380 के पलट जाने से एक युवक को मौत हुई वही एक कार सवार युवक घायल हुआ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र नेताम गांव के विक्रांत कुशवाहा से कार मांग कल घर वालो को बैगा गुनिया काम से ले कर गया था वापस आने के बाद फिर से गाड़ी लेकर निकला था जो कोकन रोड में पलट गयीं। मृतक युवक जितेंद्र नेताम धुर्वाटोला का रहने वाला बताया जा रहा मौके पर पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा में ट्रेन से कटने पर वृद्ध की मौत
दल्ली राजहरा सुबह चार बजे राजहरा से केवटी जाने वाली ट्रेन में डडसेना पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति उम्र 55 से 60 साल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है शव का शिनाख्त नहीं हो सकी है शव को मरचूरी में रखा गया। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं थाना प्रभारी द्वारा नागरिकों से अपील की है कि शव पहचान होने पर थाना राजहरा को सूचित करे।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

दैवेभो कर्मियों की बर्खास्तगी का लवेक संघ ने किया कड़ा विरोध
- शासकीय लघुवेतन कर्मचारी संघ ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर बस्तर जिला शिक्षा विभाग में अवैधानिक रूप से नियुक्त किए गए 276 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की बर्खास्तगी का छ्ग शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। संघ पदाधिकारियों ने बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को ज्ञापन सौंपकर इन 276 कर्मचारियों की फिर से बहाली की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर के अधीन वर्ष 2015-16 से सेवा देकर अब तक मजदूरी दर पर वेतन पाते आ रहे वाले आर्थिक रूप से अत्यंत ही कमजोर तबके के कर्मचारियों को बिना कोई पूर्व सूचना दिए एकतरफा सेवा से पृथक कर दिया गया है। इन कर्मचारियों की संख्या लगभग 276 है। कर्मचारियों को दैनिक मजदूर दर पर ही वेतन का भुगतान किया जा रहा था। 6 से 8 वर्षों से निरंतर मजदूरी दर पर अपनी सेवाएं देते आ रहे इन 276 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सेवमुक्त कर दिए जाने से उनके परिवारों के समक्ष जीविकोपार्जन की समस्या आ गई है।

- जरूर दिलाएंगे इंसाफ : लखेश्वर बघेलबस्तर विधायक बघेल ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में वे जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें प्रभावित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराएंगे। निश्चित रुप से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को न्याय मिलेगा। साथ ही जो अधिकारी इसमें सम्मिलित उनके खिलाफ कार्यवाही कर कर्मचारीयों को न्याय दिलाया जाएगा।
बस्तर परिवहन संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन से की सौजन्य भेंट
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने पदीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने की कामना की बस्तर परिवहन संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन से आज उनके कार्यालय में मुलाकात की एवं होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी विदित हो की बस्तर परिवहन संघ चुनावों के समय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधानसभा सत्र में व्यस्त थे आज जगदलपुर पहुंचने पर संघ पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य मुलाकात की इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए



