City Media - Page 847 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 847

पांच पेटी शराब के साथ दो तस्कर आए शहर पुलिस की गिरफ्त में

0
  • मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई थीं गोवा व्हिस्की से भरी पेटियां
  • पकड़ी गई शराब की मात्रा 45 लीटर, कीमत 26, 250 रुपए

जगदलपुर मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों से कुल पांच पेटी गोवा व्हिस्की बरामद की गई है। शराब की कीमत 26 हजार 250 रुपए आंकी गई है। आरोपियों की मोटर साइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली का त्यौहार संपन्न कराने के लिए पुलिस कड़ी चौकसी बरतते हुए बदमाशों, शराब का अवैध व्यापार करने वालों की धर पकड़ कर रही है।

इसी क्रम में 4 मार्च को शराब तस्करी की सूचना मिलने पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अलग- अलग टीमें गठित कर उन्हें कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के कुदालगांव चौक पर टीम ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। यह व्यक्ति मोटर साइकिल सीजी 17 केबी 8887 पर तीन कार्टन को पाॅलीथिन से ढककर रखा ला रहा था। व्यक्ति ने अपना नाम नाम लुक्तेश्वर सिन्हा पिता जयराम सिन्हा 27 साल निवासी ग्राम जैबेल थाना करपावंड बताया। लुक्तेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह तीनों कार्टन में गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब को मध्यप्रदेश से जगदलपुर में बेचने के लिए ला रहा था। तीनों कार्टन में अंग्रेजी शराब के 150 पौवे मिले जो 27 बल्क लीटर निकली। लुक्तेश्वर सिन्हा अपने साथी सुदरन मौर्य निवासी तुरपुरा के साथ मिलकर पांच कार्टन गोवा विस्की शराब 45 लीटर कोंडागांव के किसी व्यक्ति के पास से लाने की बात कही। इसकी कुल कीमत 26250 रूपए है। शेष दो कार्टन गोवा विस्की शराब को सुदरन के घर भानपुरी में छुपाने की जानकारी लुक्तेश्वर ने दी, जिसे सुदरन से बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर किया गया है। तस्करों को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक नीलांबर नाग, इंदु शर्मा, प्रधान आरक्षक अनंतराम बघेल व उमेश चंदेल, आरक्षक प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, विनोद खेस, भुपेंद्र नेताम एवं गौतम सिन्हा ने योगदान दिया।

नगरनार स्टील प्लांट में सुरक्षा सप्ताह शुरू

0
  • मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती प्रियदर्शिनी ने किया उदघाट

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र में 4 मार्च से सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आरंभ हुआ। समारोह का उद्घाटन संयंत्र की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती जी. प्रियदर्शिनी ने सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। इस बार सुरक्षा सप्ताह का नारा है – हमारा लक्ष्य, शून्य क्षति।श्रीमती प्रियदर्शिनी ने समारोह को संबोधित करते हुए सेफ्टी प्रोटोकॉल के महत्व पर प्रकाश डाला और उसका पालन करने हेतु कार्मिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कर्मी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती प्रियदर्शिनी ने इस अवसर पर सुरक्षा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसमें नगरनार संयंत्र में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों और अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक (स्टील) बी. रमेश कुमार शेट्टी ने उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। संयंत्र के प्रशासनिक भवन से कोक ओवन परिसर तक सुरक्षा पदयात्रा भी निकाली गई। पदयात्रा को श्रीमती प्रियदर्शिनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें उनका सहयोग मेकान के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार, मेकान के कार्यकारी निदेशक कार्मिक एवं सुरक्षा और बी. रमेश कुमार शेट्टी ने दिया। कार्यक्रम में एनएमडीसी और मेकान के अधिकारी कर्मचारी तथा यूनियनों पदाधिकारी व शर्मिंकों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुरक्षा सप्ताह का समापन 10 मार्च को होगा। सुरक्षा सप्ताह में विविध प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विश्व हिंदू परिषद ने राम जन्मोत्सव के संबंध मे समस्त हिंदू समाज व संगठनो की जगदलपुर में ली बैठक

0
  • सौ से अधिक समाज प्रमुख व तीन सौ से अधिक युवा जन्मोत्सव को भव्य बनाने जन्मोत्सव समिति का किया निर्माण

जगदलपुर: आज श्री राम जन्मोत्सव मनाने जगदलपुर शहर के सीताराम शिवालय में समस्त हिन्दू समाज व हिंदू संगठन की उपस्तिथि में बैठक रखी गयी । जिसमें राम जन्मोत्सव के संबंध में रूपरेखा निर्माण की गयी l जिसमें वक्ताओ ने बताया की पूर्व में राम जन्मोत्सव बस्तर जिले में भव्य रूप से बना, जिसमें शहर सहित ग्रामो में उत्साह पूर्ण जन्मोत्सव मनाया गया ।

शहर में पहली बार मातृ शक्ति की स्कूटी रैली निकली, तत्पश्चात् शोभायात्रा ग्राम स्तर से लेकर शहर में लाखों की संख्या मे राम भक्त उपस्थित होकर महोत्सव के रूप मे राम जन्मोत्सव बनाया गया lइसी रूप मे आगामी राम जन्मोत्सव को लेकर ग्राम वार्ड स्तर तक बैठक कर राम जन्मोत्सव मनाने पहुँचा जायेगा ।बैठक में विहिप,अन्य हिंदू संगठन,हिंदू समाज के प्रमुख, अनुसंगिक संगठन के पदाधिकारी, मातृशक्ति रामभक्त उपस्तिथ थे ।

निर्माणों के नियमितीकरण के लिए कार्यशाला में दी जानकारी

0
  • नगर निगम ने चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित की वर्कशॉप

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा राज्य शासन की योजना के तहत भवनों के नियमितीकरण के संबंध में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला शहर के व्यवसायियों के लिए आयोजित थी। साथ रखा कार्यशाला में महापौर सफीरा साहू, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, राजस्व सभापति राजेश राय, नगर निगन आयुक्त दिनेश कुमार नाग, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री विमल बोथरा तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। कार्यशाला में महापौर सफीरा साहू ने कहा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भवनों का नियमितीकरण तय दिशा निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

तय दस्तावेजों के साथ आवेदन करने पर भवनों का नियमितीकरण किया जा रहा है। शासन की इस महती योजना का लाभ अवश्य उठाएं। महापौर ने शासन की ओर एक महती योजना मितान योजना का लाभ उठाने समस्त व्यवसायियों से अपील कर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने शहर की साफ सफाई में व्यवसायियों से सहयोग की अपेक्षा की। मेयर ने कहा कि आप अपनी दुकानों व अपने घरों का कचरा पृथक पृथक कर कचरा वाहन में डालें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को कचरा को सूखा व गीला कचरे को अलग अलग रख वाहन में डालने के लिए प्रेरित करें। महापौर ने नगर निगम के करों का भुगतान समय सीमा में करने की भी अपील की। वहीं आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने भवन नियमितीकरण के संबंध में विस्तार से अपनी बात शहर के व्यवसायियों के समक्ष रखी। आयुक्त ने शासन की गाइडलाइन व आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी दी।आयुक्त ने बताया कि नियमितीकरण स्वामी के पट्टे वाली जमीन पर भवन अनुज्ञा, अनुमति व बिना अनुमति के बने मकान व भवन अनुज्ञा अनुमति से ज्यादा निर्माण करने वाले मकानों का नियमितीकरण करने का प्रावधान है। आयुक्त ने भवन नियमितीकरण की अन्य जानकारी कार्यशाला में दी। व्यापारियों ने भवन नियमितीकरण के संबंध में अपने सवाल रखे तथा शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी ली। कार्यशाला में बस्तर आफ चेंबर के अध्यक्ष मनीष शर्मा, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, राजस्व सभापति राजेश राय ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के विमल बोथरा, पंकज सिंघल, चांडक, नवरत्न जलोटा, पुखराज बोथरा, महेद्रकांत संघाणी, श्याम सोमानी, राजकुमार दंडवानी, भंवर बोथरा, सुनील दंडवानी, श्रीचंद लुनिया, राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग, सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा व व्यापारी उपस्थित थे।

रोक के बाद भी दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की नियुक्ति, एक बर्खास्त

0
  • तात्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा की कारगुजारी
  • गलत तरीके से नियुक्त चौकीदार मनोज बघेल नौकरी से बेदखल

बस्तर शासकीय स्तर पर रोक लगी होने के बावजूद बस्तर के तात्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा ने दैनिक वेतन, आकस्मिक मद और कलेक्टर दर पर अनेक लोगों को शिक्षा विभाग में नौकरी पर रख लिया। शासन ने इन नियुक्तियों पर अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है। ऐसे ही नियम विरुद्ध नियुक्त भृत्य सह चौकीदार मनोज बघेल को सेवा से अलग कर दिया गया है।शासकीय विभागों में दैनिक वेतन, कलेक्टर दर एवं आकस्मिक निधि के भृत्य, चौकीदार समेत चतुर्थ श्रेणी के अन्य पदों पर नियुक्ति अविभाजित मध्यप्रदेश के जमाने से प्रतिबंधित है। मध्यप्रदेश शासन ने सन 87 में एक आदेश जारी कर शासकीय अधिकारियों को इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रदत्त अधिकार वापस ले लिया था। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 सितंबर 2001 को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य शासन के मैदानी कार्यालयों उक्त श्रेणी के जो पद 1 नवंबर 2000 के पूर्व से रिक्त हैं, वे 1 नवंबर 2000 से ही स्वमेव समाप्त हो गए हैं। शासन ने दैनिक वेतनभोगी, आकस्मिक निधि और कलेक्टर दर वाले भृत्य, चौकीदार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं।

जांच में दोषी पाए गाए पूर्व डीईओ

बस्तर के तात्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार झा ने शासन के निर्देश का उल्लंघन करते हुए शिक्षा विभाग में सन 2015 से 2018 के बीच अनेक लोगों को दैनिक वेतनभोगी के रूप में भृत्य, चौकीदार और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनाधिकृत रूप से नियुक्ति दे दी थी। ये कर्मी अब तक इन पदों पर सेवा देते हुए शासन से वेतन लेते रहे हैं। इस मामले को लेकर राजेंद्र झा के खिलाफ विभागीय जांच भी हुई थी। जांच में राजेंद्र झा दोषी पाए गाए। शासन ने राजेंद्र झा के कृत्य को आपराधिक श्रेणी का माना है। इसके बाद संचालक शालेय शिक्षा विभाग ने 2 मार्च 2023 को आदेश जारी कर राजेंद्र झा द्वारा की गई नियुक्तियों को शून्य घोषित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। इस पर अमल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने तात्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा द्वारा विकासखंड शिक्षा कार्यालय जगदलपुर में भृत्य सह चौकीदार मनोज बघेल की नियुक्ति को शून्य घोषित कर उन्हें सेवा से अलग कर दिया है।

रेलवे महा प्रबंधक को भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा आलोक कुमार को सात सूत्री मांग पत्र दिया

0

दल्लीराजहरा क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर जोन आलोक कुमार को 7 सूत्रीय ज्ञापन प्रधानकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने पर विचार करने का आग्रह किया जिस पर की रेलवे महाप्रबंधक द्वारा कुछ मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया मांग पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगी थी 1. दल्लीराजहरा से दुर्ग चलने वाली गाड़ी में नं 07820 जो वर्तमान पर सोमवार मंगलवार, बुधवार चलती है, उसे आप रोजाना चलाने की कृपा करें। इससे यात्रियों लाभ प्राप्त हो सके।2. रायपुर दल्ली राजहरा अंतागढ़ चलने वाली ट्रेन में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं हो पाती हैं यात्री खड़े-खड़े सफर करते हैं आपसे अनुरोध है कि ट्रेन में डिब्बे है उसे 8 डिब्बा किया जाये।3. दल्ली राजहरा रेल्वे स्टेशन की लम्बाई बढ़ाने केसाथ साथ दोनो और प्लेटफार्म बनाकर ब्रिज का निर्माण कराया जाये। जिससे दूसरी ओर से आने वाले ग्रामिण एवं नागरिको पटरी पार कर जाने की आवश्यकता न पड़े एवं दुर्घटना को रोका जा सके ।4. दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कराया जाये जिससे यात्रियों लाभ प्राप्त हो सके।5. क्षेत्र के विकास के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस एक्सप्रेस गाड़ी को राजहरा से चलाने का प्रयास करें ताकि इस नागरिकों को लाभ मिल सके ।दल्लीराजहराक्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान करे7. रेल्वे कर्मचारियों के परिजनो के स्वास्थ्य सुविधा हेतु सर्वसुविधा युक्त चिकित्सा एवं शिक्षा हेतु केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाएमांग पत्र प्रदान करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जयसवाल भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास महामंत्री महेंद्र सिंह मंत्री रमेश गुर्जर शासकीय महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता, डौंडीलोहारा विधानसभा मीडिया प्रभारी भूपेंदर डहरवाल वार्ड क्रमांक 25 पार्षद राजेश कामले युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल एवं गोलू जायसवाल उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुण्डरदेही एवं सनौद थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 04.03.2023 45 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 17,300 रू. वसूला गया जुर्माना। ओव्हरहाईट भूसा गाड़ियों पर कार्यवाही पर हुआ 15,000 रू. का अर्थदण्ड मालवाहक वाहनों में यात्री न बैठाने एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही एवं सनौद थाना क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है।दिनांक 04.03.2023 को कुल 45 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 17,300 रू. समन शुल्क वसूल किया गयादिनांक 02.03.2023 को परसन लाल पिता दऊवा राम द्वारा ट्रक वाहन में धान भूसा वाहन के बॉडी के पीछे की ओर बाहर, अगल-बगल एवं ऊंचे की माल बाहर निकालकर परिवहन कर रहा था जिस पर यातायात पुलिस बालोद द्वारा कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने पर 15,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

होली पूर्व 56 वारंटी गिरफ्तार

0
  • बस्तर जिले के सभी थानों में पुलिस की धर पकड़ कार्रवाई

जगदलपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं बेसिक पुलिसिंग के तहत लगातार अपराध नियंत्रण की कार्यवाही कर शाति व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इसी कड़ी में निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत अब तक 56 वारंटी पकड़े जा चुके हैं।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एसडीओपी केशलूर एश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें बनाकर वारंटियों को पकड़ा जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 12, बोधघाट में 14, भानपुरी में 2, परपा थाना क्षेत्र में 5, नगरनार में 8, बस्तर में 1 एवं थाना लोहंडीगुड़ा में 3, बकावंड में 5, दरभा में 5 एवं कोडेनार थाना क्षेत्र में एक समेत कुल 56 वारंटियों को पकड़ कर संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, दिलबाग सिंग, धनंजय सिन्हा, किशोर केंवट, शिशुपाल सिन्हा, जयप्रकाश गुप्ता, लीलाधर राठौर, तामेश्वर चौहान, संतोष सिंह, चंद्रशेखर श्रीवास, अमित शुक्ला, उप निरीक्षक पीयूष बघेल, होरीलाल नाविक, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, दिलीप ठाकुर, लक्ष्मीनारायण ध्रुव, विवेक प्रकाश कोसले, सतीश यदुराज, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, लवन पानीग्राही, पवन श्रीवास्तव, सुनील मनहर, नरेन्द्र नारायण प्रभाकर, खेदूराम मौर्य, पीलेश्वर साहू, आरक्षक प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, भूपेंद्र नेताम, यशवंत नरेटी, प्रेम वर्मा एवं महिला आरक्षक सुनीता सिंह, ललिता तारम व रीना की अहम भूमिका रही।

अफसर की प्रताड़ना के खिलाफ सालभर से लगा रही है गुहार

0
  • संभागायुक्त, महिला आयोग, कलेक्टर और एसपी से भी शिकायत कर चुकी है टाहकापाल की नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया यादव
  • महिला कर्मचारी को डिफाल्टर, ओवर स्मार्ट कहकर अपमानित करते हैं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

तोकापाल अधिकारी की प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग की नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव इंसाफ के लिए सालभर से गुहार लगाती आ रही है। महिला आयोग, संभागायुक्त, कलेक्टर व एसपी तक को वे आवेदन देकर अपनी पीड़ा से अवगत करा चुकी हैं, मगर कार्रवाई तो हुई नहीं, प्रताड़ना का दौर जरूर बढ़ गया।सोनिया यादव ने बस्तर के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन पर प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं। श्रीमती यादव के मुताबिक डॉ. राजन जब बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थे, तबसे से डॉ. राजन उन्हें अपमानित और प्रताड़ित करते आ रहे हैं। सोनिया यादव का आरोप है कि डॉ. राजन उनके खिलाफ तू तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और कहते हैं कि तू तो मोस्ट डिफाल्टर है, ओवर स्मार्ट बनती है, तुझे तो मैं देख लूंगा, तेरा इंक्रिमेंट रुकवा दूंगा, तुम्हारे द्वारा आहरित वेतन की रिकवरी तुमसे करवाऊंगा। सोनिया प्रमोद यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाहकापाल में नेत्र सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। श्रीमती यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि डॉ. डी राजन जब बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे तब से वे उन्हें प्रताड़ित करते आ रहे हैं। डॉ. राजन कई बार सोनिया को सार्वजनिक तौर पर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए अपमानित कर चुके हैं। डॉ. राजन तबसे उन्हें अपमानित और प्रताड़ित करते आ रहे हैं, जब वे बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे। संयुक्त संचालक बनने के बाद भी सोनिया यादव के प्रति उनके रवैए में कोई तब्दीली नहीं आई है, बल्कि उनका टार्चर और भी बढ़ गया था। डॉ. राजन के इस रवैए के खिलाफ सोनिया यादव ने बीते साल के शुरुआती दिनों में ही राज्य महिला आयोग, बस्तर संभाग के आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वन स्टॉप सखी सेंटर के प्रभारी से की थी। सोनिया को अब तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। प्रताड़ना की हद हो गई है और बुरी तरह परेशान सोनिया यादव मजबूर होकर कभी भी अवांछित कदम उठा लेने की बात तक कहने लगी है।

सुलह के बाद भी नहीं बदला रवैया

जब डॉ. राजन मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे तब उनके द्वारा बार – बार प्रताड़ित और अपमानित किए जाने की शिकायत सोनिया प्रमोद यादव ने जिलाधीश बस्तर से की थी। तब जिला प्रशासन ने दोनों के बीच सुलह करवाई थी। उस दौरान डॉ. राजन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष आश्वासन दिया था कि भविष्य में वे सोनिया यादव के साथ इस तरह के कृत्य नहीं करेंगे। सोनिया यादव का कहना है कि संयुक्त संचालक बनने के बाद डॉ. राजन ने उन्हें प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज कर दिया है। वे आएदिन तोकापाल और टाहकापाल के दौरे पर पहुंच जाते हैं और सबसे पहले यही सवाल करते हैं कि सोनिया यादव कहां है? वे तोकापाल के खंड चिकित्सा अधिकारी पर दबाव डालकर सोनिया यादव के खिलाफ बेवजह कार्रवाई करने के लिए कहते हैं।

होली के पहले जगदलपुर में बदमाशों की धर पकड़ शुरू

0
  • होली त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की कवायद
  • खुलेआम शराब पी रहे सात युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

जगदलपुर होली त्यौहार के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कवायद में बस्तर पुलिस जुट गई है। असामाजिक तत्वों और बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में शहर के अलग-अलग स्थानों पर खुलेआम शराब पी रहे सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की है। शराब पीते पकड़े गाए युवकों में राम यादव पिता सुखदेव 25 साल, रोहन पानीग्राही पिता श्रीकांत पानीग्राही 25 साल, अनिल कश्यप पिता दासरथी कश्यप 24 साल, चंद्रप्रकाश यादव पिता त्रिलोचन यादव 25 साल, मनोज सूर्या पिता दयतारी सूर्या सभी निवासी डोगाघाट, संतोष ठाकुर पिता हिरासिंग ठाकुर 22 वर्ष डोंगरीगुड़ा कुदालगांव एवं सागर ठाकुर पिता बीरेंद्र ठाकुर 23 वर्ष लालबाग शामिल हैं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर विशेष एहतियात बरती जा रही है। अपराधी तत्वों को हिरासत में लिया जा रहा है, शराब का खुलेआम सेवन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।डीआईजी क एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू, के नेतृत्व में उप निरीक्षक रनेश सेठिया, साहयज उप निरीक्षक नीलांबर नाग, आरक्षक थनेंद्र सिन्हा, संतू बंजारे, विनोद खेस एवं सहदेव मरकाम की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उक्त सात युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 36 (च) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS