City Media - Page 855 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 855

मड़ई में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया विधायक चंदन ने

0
  • कांवड़गांव की टीम विजेता और कुंगारपाल की टीम उप विजेता रही

भानपुरी चेराकुर मेला मड़ई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप ने किया। मुख्य अतिथि कश्यप फाइनल मैच की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। चंदन कश्यप ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने से गांव के खिलाड़ियों की प्रतिभा बाहर आती है। कावड़गांव की टीम विजेता रहे। विजेता टीम को 25001 रु. नकद और उप विजेता कुंगारपाल की टीम को 15001 रु. देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में 32  टीमों ने भाग लिया था। इस मौके सरपंच बुधुराम बघेल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, कृष्णा कश्यप,  समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित थे ।

एक लाख रु. के गांजा के साथ ओड़िशा का तस्कर गिरफ्तार

0
  • आरोपी के पास से पुलिस ने बरामद किया 21 किलो गांजा

जगदलपुर बस्तर जिला पुलिस ने गांजा तस्करी का फिर एक मामला पकड़ा है। इस दफे ओड़िशा के कोरापुट के एक व्यक्ति को एक लाख 5 हजार रु. मूल्य का 21 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में एक गांजा तस्कर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एनएच -30 के आमागुड़ा चौक पर प्रतीक्षालय के निकट अपने साथ सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर बेचने हेतु ले जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम को रवाना किया गया था।

टीम द्वारा आमागुड़ा चौक पर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया।पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुरजो भतरा बताया। उसके पास मौजूद बोरी की तलाशी लेने पर 21 किलोग्राम गांजा मिला। गांजा को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया है। सुरजो भतरा ओड़िशा के ग्राम सुतिपदर थाना कोरापुट का निवासी बताया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस मामले में पुलिस निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक लंबोदर कश्यप, नीलांबर नाग प्रधान आरक्षक अनंतराम बघेल, उमेश चंदेल, आरक्षक भूपेंद्र नेताम, युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, हरीश कोर्राम, विनोद खेस एवं इंद्रजीत पोर्ते ने अहम भूमिका निभाई।

कांग्रेस के अधिवेशन की तैयारी का जायजा लिया बैज ने

0

जगदलपुर नया रायपुर में होने वाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महा अधिवेशन की तैयारियां चरम पर हैं। कांग्रेस के आला नेता तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। महा अधिवेशन को लेकर कांग्रेस के हर वर्ग के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन के सिलसिले में गठित स्वागत समिति में बस्तर के सांसद दीपक बैज को भी शामिल किया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही सांसद श्री बैज सक्रिय हो गए हैं। वे लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। जिम्मेदारी मिलने के पहले दिन से ही बैज बाहर से आने वाले वरिष्ठ नेताओं के रुकने, भोजन प्रबंध के अलावा उन्हें रिसीव करने और उनके ठहरने की जगह तक उन्हें पहुंचाने की व्यवस्था के लिए जुट गए थे। इसी कड़ी में सांसद दीपक बैज ने तैयारियों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। सांसद बैज तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा व अन्य नेताओं के साथ पहुंचे थे।

दो लाख रुपए मूल्य के 22 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया युवक

0
  • बैग में गांजे के पैकेट्स भरकर ओड़िशा से छग ला रहा था आरोपी
  • बकावंड पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की कार्रवाई

बकावंड मुखबिर की सूचना के आधार पर बकावंड पुलिस ने ओड़िशा से तस्करी कर लाए जा रहे सवा दो किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अपने बैग में गांजे के पैकेट्स छुपाकर बस्तर जिले में ला रहा था। जप्त गांजे की कीमत दो लाख रु. से ज्यादा आंकी गई है।बस्तर के डीआईजी एवं बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में सीमावर्ती राज्य ओड़िशा से होने वाली गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बकावंड पुलिस द्वारा विशेष अभियान चला रही है। इसी बीच स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली कि नीले रंग की जैकेट और काले रंग की जींस पहना युवक बैग में भरे गांजा के साथ मुख्य सड़क पर पीठापुर भैंसाबेड़ा चौक के पास सवारी वाहन का इंतजार करते खड़ा है। बकावंड के नगर निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल दी और उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। पीठापुर भैंसाबेड़ा चौक पर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया गया। युवक का नाम 40 वर्षीय बलदेव भतरा निवासी पुजारी पारा बोरगांव बताया गया है। युवक के बैग की तलाशी लेने पर गांजे के चार पैकेट्स बरामद हुए। यह गांजा 22 किलो 250 ग्राम निकला और उसकी कीमत 2 लाख 22 हजार 500 रु. आंकी गई है। बलदेव के खिलाफ बकावंड थाने में धारा 20 ( ख ) एनडीपीसी एक्ट के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में टीआई चंद्रशेखर श्रीवास, सहायक उप निरीक्षक फूलसिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप, आरक्षक बालिराम भारती, भीष ठाकुर, निरंजन महांदी, अमृत कुजूर, भोलाराम बघेल और सैनिक संजीत बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शरीर से खेलता रहा, आयोग में मामला आते ही करनी पड़ी शादी

0
  • बच्ची के जनम के बाद भी युवती से विवाह नहीं कर रहा था युवक
  • महिला आयोग ने किया सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर जिलों के 27 प्रकरणों का निराकरण

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य नीता विश्वकर्मा एवं बालो बघेल की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों के 57 प्रकरणों की सुनवाई की गई। अध्यक्ष डॉ. नायक ने अपने कार्यकाल की 162 वीं सुनवाई की। इसमें सूरजपुर से 16, सरगुजा से 26 और बलरामपुर के 15 प्रकरण रखे गए थे। 57 प्रकरणों में 27 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए सुनवाई की तिथि तय की जाएगी। पहले प्रकरण में आनवेदक आवेदिका का शारीरिक शोषण करता रहा। आवेदिका ने एक बच्ची को जन्म दिया, तब भी वह शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था। आवेदिका के महिला आयोग में शिकायत करते ही अनावेदक ने आवेदिका से विवाह कर लिया। एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षो की उपस्थित में आवेदिका ने अनावेदक नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान आवेदिका ने बताया है प्रकरण अन्य अदालत में लंबित है। नायब तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम अम्बिकापुर के पास प्रकरण चल रहा है। अनावेदक ने भी इसे स्वीकार किया। न्यायिक प्रकरण जारी है इसलिए उसी प्रकरण की दुबारा सुनवाई नहीं किया जाएगी। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि पहले नोटरी के पास शादी की थी, लेकिन अनवेदक उसे साथ मे नही रख रहा था। आयोग में प्रकरण लगने के बाद आवेदिका और अनावेदक के परिवार वालों ने शादी 25 जनवरी को विधि विधान से करा दी और अब दोनों एक साथ रह रहे हैं। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध करते हुए प्रकरण को जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान सरगुजा की निगरानी में रखा गया। एक अन्य प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ महिला उप निरीक्षक ने जानकारी दी कि आवेदिकाएं देवरानी-जेठानी हैं और आएदिन लड़ाई झगड़ा करती रहती हैं। बार-बार धारा 151 और अन्य धाराओं में कार्यवाही की जाती है दोनो पक्षों पर आएदिन आपराधिक प्रकरण दर्ज होते रहते हैं। यह प्रकरण आयोग में सुने जाने योग्य न होने के कारण प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में अनावेदक वर्तमान जेल अधीक्षक के प्रभार में 3 माह से है। उनका वास्तविक पद डिप्टी कलेक्टर का है। उनके द्वारा आवेदिका के बेटे के इलाज से संबंधित समस्त दस्तावेज और जवाब प्रस्तुत किए गए हैं। इस प्रकरण को अध्यन पश्चात रायपुर में निराकृत करने का फैसला लिया गया। इसकी सूचना आवेदिका को भेजी जाएगी।सुनवाई के दौरान आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किस्पोट्टा एवं सहायक संचालक पुष्पा किरण कुजूर, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

नाबालिग छात्रा का शव पेड़ में लटकते मिला

0

दल्लीराजहरा:– डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे और आमडूला के बीच जंगल के पेड़ पर नाबालिग स्कूल छात्रा का शव लटका मिला प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा 31 जनवरी से घर से स्कूल जाने निकली थी उसके बाद वापस घर नही लौटी परिजनों द्वारा सभी रिश्तेदार एवम परिचित लोगों के द्वारा पतासाजी करवाने पर भी पता लगने पर 6 फरवरी को उनके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कल दोपहर आसपास बदबू फैलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना डोंडी थाना को दी।थाना प्रभारी कैलाश मराई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच कराकर शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज शव को उनके परिजनों को सौप दिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मोर आवास, मोर अधिकार के लिए घेरा विधायक कार्यालय

0
  • भाजपाइयों ने वंचित हितग्राहियों के साथ मिलकर किया आंदोलन

जगदलपुर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बस्तर के गरीबों को आवास के अधिकार से वंचित किए जाने और इस षड्यंत्र में यहां के सांसद दीपक बैज एवं विधायक रेखचंद जैन और महापौर सफीरा साहू के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के लोगों ने विधायक कार्यालय का घेराव किया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपाई और मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड समेत अन्य वार्डों के नागरिकों ने इस आंदोलन में भाग लिया। संजय पाण्डेय ने इस दौरान आरोप लगाया कि गरीबों को आवास से वंचित करने के षड्यंत्र में यहाँ के जनप्रतिनिधि दीपक बैज रेखचंद जैन और सफीरा साहू भी शामिल हैं। आंदोलन में पीड़ित हितग्राही भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इसी तारतम्य में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद संजय पांडेय के नेतृत्व में वार्ड से पीड़ित हितग्राही भी रैली की शक्ल में पर भाजपा कार्यालय पहुंचे और विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय को घेरने के आंदोलन में भाग लिया।

विदित हो कि इससे पूर्व वार्ड में भूपेश सरकार से अपने हक़ को मांगने के लिए जिन 400 लोगों से फार्म भरवाए गए थे उन्होंने भी हिस्सा लिया। मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड के भी दर्जनों हितग्राही भी पहुंचे थे।इस अवसर पर अपने वार्ड से काफ़ी संख्या मे पीड़ितों को लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल ने गरीबों का आवास छीनकर महापाप किया है और इस महापाप में इस क्षेत्र के सांसद दीपक बैज विधायक रेखचंद जैन और महापौर सफिरा साहू भी उतनी ही दोषी हैं। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की है, लेकिन केंद्र की आवास योजना का लाभ गरीबों को नहीं मिलने पाए इसके लिए ये लोग प्रयासरत हैं। यह कृत्य निंदनीय है।इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने आज विधायक कार्यालय का घेराव किया जिसमें बड़ी संख्या में पीड़ित लोगों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।आंदोलन में मुख्य रूप से अंबिका पात्रो, रजनी नाग, प्रिया यादव, शकुंतला कश्यप, भागवती बघेल, उषा मंडल, पद्मा नाग, कला बाई, सुखमती उइके, सुप्रियो मुखर्जी, मुरलीधर झा, रामूराव, किशोर कोर्राम आदि ने भाग लिया।

सेल कर्मियों के लंबित मुद्दे एवं ठेका मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी पर सीटू ने किया धरना प्रदर्शन

0

सेल के नियमित कर्मचारियों के आधे अधूरे वेतन समझौते को पूर्ण करने तथा ठेका श्रमिकों की वेतन बृद्धि की मांग को लेकर स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आज दल्ली राजहरा में हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व में खदान के नियमित एवं ठेका श्रमिकों ने माइंस कार्यालय के समक्ष जबरदस्त प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि NJCS की वर्षों से चली आ रही परिपाटी को तोड़कर बहुमत के आधार पर वेज रिवीजन, डासा एवं बोनस का MOU किया गया ,जिसके कारण कर्मचारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं ठेका श्रमिकों को वेतन बढ़ोतरी के नाम पर फुटी कौड़ी भी अब तक नही दिया है। जबकि पिछले NJCS मीटिंग में प्रबंधन ने तीन माह के अंदर सभी लंबित मुद्दे हल करने का वादा किया था , लेकिन आज आठ माह बीत जाने पर भी प्रबंधन ने मीटिंग तक नहीं बुलाई है। प्रबंधन की इसी वादाखिलाफी और नकारात्मक रवैया के खिलाफ सेल के नियमित व ठेका कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। सेल के नियमित व ठेका कर्मचारियों के आक्रोश का नेतृत्व करते हुए आज स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सीटू)के आव्हान पर पूरे सेल में यह चेतावनी धरना प्रदर्शन जारी है। इसी परिपेक्ष में आज दल्ली राजहरा माइंस मे धरना प्रदर्शन कर प्रबंधन को आगाह किया जा रहा है कि जल्द से जल्द नियमित कर्मचारियों के लंबित मुद्दों एवं ठेका मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी के मामले को सुलझा लिया जाए, वरना स्थिति विस्फोटक हो सकती है। इस दौरान यूनियन के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेल प्रबंधन का रवैया बेहद भेदभाव पूर्ण है जहां अधिकारियों को लुटाने के लिए प्रबंधन के पास भरपूर खजाना है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को देने के नाम पर सिर्फ घाटा ही घाटा है। प्रबंधन का यह भेदभाव पूर्ण रवैया अब कर्मचारियों को नागवार गुजरने लगा है। इसलिए सेल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। नियमित कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ठेका मजदूरों का उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद उनकी वेतन वृद्धि पर प्रबंधन द्वारा लेटलतीफी करना, यह दर्शाता है कि प्रबंधन को ठेका मजदूरों की तनिक भी चिंता नहीं है। प्रबंधन की इस भेदभावपूर्ण नीति को समझते हुए हाल ही में बोकारो स्टील प्लांट में सीटू के नेतृत्व में 12 फरवरी को ठेका मजदूरों का विशाल कन्वेंशन आयोजित किया गया था,

इस कन्वेंशन में आर पार की लड़ाई की रणनीति तय की गई है जिसके तहत आज संघर्ष के प्रथम चरण की शुरुआत कर दी गई है यदि जल्द ही ठेका मजदूरों के वेतन सहित नियमित कर्मचारियों के लंबित मामलों पर प्रबंधन ने सकारात्मक हल नहीं निकाला तो आगे समूचे सेल में हड़ताल जैसी कार्रवाई से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।प्रदर्शन के पश्चात सेल चेयरमेन के नाम मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें तत्काल मीटिंग बुलाकर तमाम लंबित मुद्दों को हल करने की मांग किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मंत्री की निष्क्रीयता अब जनता के सामने : विक्रम धुर्वे

0
  • बच्चे स्कूल की पढ़ाई छोड़, लड़ रहे सड़क की लड़ाई:– विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने कहा कि छ.ग शासन में मंत्री व डौण्डी लोहारा की विधायिका अपने ही विधानसभा क्षेत्र (डौंडीलोहार) में शिक्षा का सुधार नही कर पा रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री हर जगह स्वामी आत्मानंद स्कूल की तारीफ करते नही थक रहे है,जो प्रदेश की मंत्री होते अपने ब्लॉक में शिक्षा के स्तर को सुधारने में कामयाब नही हो पायी उनसे विकास के नाम पर एक ईंट भी लगाने की उम्मीद रखना गलत होगा।विक्रम धुर्वे ने कहा कि डौंडीलोहारा में ग्राम खैरकट्टा पुनारकसा,अर्जुनी के छात्र-छात्राओ व ग्रामीणो ने दो शिक्षको की माँग को लेकर स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

एक माह बाद परीक्षा है,और कोर्स पिछड़ा हुआ है।इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को है,इसके बावजूद कोई ध्यान नही दे रहा है,ये सब क्षेत्र की विधायिका के निष्क्रयता के कारण हो रहा है।छ.ग. शासन मे 9 साल से विधायक व सवा 4 साल से अधिक मंत्री पद पर पदस्थ होने के बाद भी डौंडी लौहारा विधानसभा क्षेत्र अब तक विकास के लिए तरस रही हैं।आप 9 साल के कार्यकाल में हमारे विधानसभा को 10 साल और पीछे लेकर चली गयी है।आपके और आपकी सरकार के दावे तो प्रथम दिन से झूठे है।आपकी सरकार ने गरीबो का घर छीना,उनसे पीने का पानी छीना,स्वास्थ्य सुविधा छीनी आने वाले 2023 चुनाव में ये जनता आपका और आपके मुख्यमंत्री जी की कुर्सी छीनकर अपना बदला लेंगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी गति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

0
  • लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का लिया जायजा
  • दलपत सागर के किनारे सड़क चैड़ीकरण कार्य को मार्च तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार को जगदलपुर शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोल बाजार शॉपिंग कांप्लेक्स, दलपत सागर के किनारे सड़क चौड़ीकरण, धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में खेल अधोसंरचनाओं के विकास, धरमपुरा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में विकास कार्य, विश्वविद्यालय के लिए निर्मित छात्रावास, इतवारी बाजार मल्टीलेवल पार्किंग सहित परपा और पंडरीपानी में निर्माणाधीन अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर कुमार ने शॉपिंग कांपलेक्स के प्रथम तल को अप्रैल माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। दलपत सागर के किनारे सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों को बचाते हुए अधिकतम चौड़ीकरण करने तथा मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने इस कार्य को मार्च माह तक समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इतवारी बाजार में स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य में धीमी गति के लिए नाराजगी जाहिर करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह, अनुविभागीय अधिकारी आरएन सिन्हा, राजीव बत्रा, खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, विद्युत यांत्रिकी की अनुविभागीय अधिकारी वीणा वासनिकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS