City Media - Page 917 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 917

भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

0
  • सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नगरनार में जल्द बनाने हेतु दिया जाएगा ज्ञापन कि जाएगी पैदल मार्च– संतोष बाफना
  • 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का ले संकल्प – सुरेश गुप्ता

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय जगदलपुर में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता की तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पूर्व विधायक संतोष बाफना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के 4 साल महिला दुष्कर्म में नंबर वन,महिलाओं पर अत्याचार,दलितों पर अत्याचार, बिजली की कीमतों में नंबर वन जैसे अनेकों घटनाएं छत्तीसगढ़ में व्याप्त है। सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
बाफना ने कहा 26 दिसंबर को नगरनार में बनने वाले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के देरी को लेकर पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा 2023 छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाना है।भाजपा पार्षदों को अपने वार्डों में स्थानीय मुद्दे पर जोर देने की बात कही।नगर निगम की लचर व्यवस्था को लेकर भाजपा नगर मंडल आक्रमक रुख अपनाएं।
जिला उपाध्यक्ष श्रीधर ओझा ने कहा 25 दिसंबर अटल जी का जन्मदिन है एवं उस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम भी है। सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने मन की बात सुनने एवं अटल जी का जन्मदिन भव्य रूप से मनाने का आग्रह बूथ स्तर पर किया गया।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से आग्रह किया अपनी सक्रियता पार्टी के लिए बनाए रखें। कांग्रेस की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहें। भाजपा के कार्यकर्ताओं से जनता अपेक्षा रख रही है इसे हमें ही पूरी क्षमता के साथ पूरा करना है और कांग्रेस की सरकार को 2023 मे उखाड़ फेंकना है।
आलोक अवस्थी ने कहा भाजपा पार्षदों को आक्रमक होने की जरूरत है, विपक्ष की भूमिका आने वाले समय में नगर निगम जगदलपुर में दिखेगी।
कार्यक्रम का संचालन शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा एवं आभार आर्यन सिंह आर्य ने किया।
कार्य समिति की बैठक में मुख्य रूप से दीप्ति पांडे, ललिता बघेल, अविनाश श्रीवास्तव, आशुतोष पाल, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, राकेश तिवारी, राजपाल कसेर, शशि नाथ पाठक, रामकुमार मंडावी, मोतीराम बघेल, राजपाल कसेर, विक्रम सिंह यादव, मनोज ठाकुर, दिलीप झा,कमल पटवा,डी. के.नाग,रूपेश कुमार जैन, संतोष बाजपेई, प्रेम कुमार यादव,खलील खान,कौशिक शुक्ला, किशोर महावर, लक्ष्मी कश्यप, कुसुम परिहार,माहेश्वरी ठाकुर,मीना विश्वकर्मा,गीता नाग,नीलम यादव, धनवती प्रजापति, ममता राणा, मंजुला ध्रुव, दयावती देवांगन,सुधा मिश्रा,रोशन झा, रितेश सोनी, हरीश पारेख, गणेश काले, परेश ताती, पवन कुमार, शैलेश कुमार, योगेश सिंह ठाकुर, योगेश शुक्ला, अभय दीक्षित, विमल प्रसाद पानी ग्राही, शेखर शर्मा, अनिल लुक्कड़, राजेंद्री महाराणा, श्वेता गुप्ता, ढाकेश्वरी पांडे, ममता पोटाई, त्रिवेणी रंधारी, रमन कुमार ठाकुर, नारायणी, सतीश बाजपेई सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं मितानिन बहनें – रेखचंद

0
  • कोरोना संक्रमण काल में इन बहनों ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
  • संस्थागत प्रसव, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर समय सेवाभाव से तत्पर रहती हैं मितानिन बहनें

जगदलपुर :- ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत एवं जनसंवाद मितानिन सम्मेलन में संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि मितानिन बहनों की सेवा भावना नमन करने योग्य है। कोरोना संक्रमण काल में जब पूरा देश घरों में बंद हो गया था, तब भी हमारी मितानिन बहनें घर – घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही थीं।उन्होंने कहा कि हमारी मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं, जो सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिन रात काम करती हैं।

संस्थागत प्रसव से लेकर घर – घर जाकर सर्वे करने का काम हमारी बहनें करती हैं। इनकी सेवाओं का कोई मोल नहीं है। हमारी सरकार मितानिन बहनों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है, जो जल्द ही पूरी होगी।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला पंचायत सदस्य धरमू राम मंडावी, उप सरपंच नियानार शिवेंदु झा, सुशीला झा, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, डॉ. महेश नाग, एस नीला, मनोज पांडेय, अशोक विश्वकर्मा, दिलीप दीवान, प्रेम सुंदरी, श्यामवती, लवलीना, उर्मिला, पूनम देवांगन, कुलेश्वरी, पुरुषोत्तम, रिनी, चुम्बेश्वरी पाण्डेय, चित्ररेखा, लिमबती, तिलेश्वरी, सीमा पटेल समेत ब्लाक की समस्त मितानिनें उपस्थित थीं।

हिंदू देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रदीप हिरवानी को भेजा गया जेल,

0
  • विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कराया अपराध दर्ज 295 A व 153 A के तहत अपराध दर्ज,सोशल मीडिया ग्रुप में लगातार हिन्दू विरोधी लेख लिख रहा था आरोपी आईटी एक्ट भी लगेगा

बालोद :- जिला के कोचेरा निवासी प्रदीप हिरवानी पिता मकुंद राम हिरवानी को आज हिंदू सनतान धर्म के खिलाफ व हिन्दू देवताओं के ऊपर अभद्र व अमर्यादित लेख सोशल मीडिया में लिखकर प्रसारित करने के मामले में बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,व व्यापारी संघ के कड़े विरोध के बाद आज आरोपी प्रदीप हिरवानी के खिलाफ 295A/153A के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिला किया गया । मुरारी साहित्य समिति वाट्सएप ग्रुप में कल देर शाम को प्रदीप हिरवानी ने प्रभु श्री राम व सीता माता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद हिंदू संगठन विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता व हिंदू धर्म के लोग काफी आक्रोशित थे तथा इस मामले को लेकर सुबह से ही थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की बात पर अड़े थे।

इस मामले के सोशल मीडिया में हिन्दू संगठन के विरोध के बाद देर रात ही प्रदीप हिरवानी को गुरुर पुलिस ने अपने हिरासत में में रख लिया था ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। इस विषय पर गुरुर विहिप अध्यक्ष लोकेश साहू व अन्य सदस्यों ने लिखित शिकायत थाने में दी उसके बाद अपराध दर्ज किया गया इस प्रकार के देवी देवताओं के ऊपर टिप्पणी से गुरुर के व्यापारियों में भी नराजगी देखा गया वे भी हिंदू संगठनों के साथ थाने पहुंचे थे।

आज इस मामले को लेकर पूरे बालोद जिला के अंदर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया आज गुरुर थाने में गुरुर विहिप अध्यक्ष लोकेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश साहू,मंत्री रेखराज साहू, उपाध्यक्ष नुरसिंह साहू, सह-मंत्री चौलेश देशमुख ,बजरंग दल संयोजक तेजेन्द्र गंजीर,पूनमचंद साहू,रेखमणी साहू,सोनू देवदास,अंशुमान मिश्रा,संदीप साहू,बंटी गोपाल,लेखमणि साहू सहित हिंदूवादी नेता नंदकिशोर शर्मा,कौशल साहू, व्यापारी संघ से अजय पारख सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। हिंदू देवी देवताओं के ऊपर अभद्र भाषा व लेख कतई बर्दाश्त नही विधर्मी अपने विचारों को अपने तक रखे,सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर करोड़ो हिंदुओ के विश्वास व भावनाओ को आहत करने का अधिकार किसी को नही,कानून ने अपना काम किया व धर्मसेवको ने अपना कर्तव्य निर्वहन किया ऐसे धर्मविरोधियो का विरोध आगे भी जारी रहेगा :- बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विहिप बालोद जिला

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

1995 बैच के पूर्व छात्रों का पुर्नमिलन समारोह मनाया गया

0

बी.एस.पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक .1 दल्ली राजहरा के 1995 बैच के पूर्व छात्रों का पुर्नमिलन समारोह मनाया गया एक ऐसा भावुक क्षण जिसकी कल्पना से ही मन सिहर उठता है ऐसा ही पल दल्ली राजहरा के बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1 के 1995 कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने 27 वर्षों के बाद एक स्थान पर एकत्रित होकर अपनी पुरानी स्मृतियों को जीने का प्रयास किया दिनांक 17 एवं 18 दिसंबर को छात्र छात्रा सिटीजन क्लब राजहरा में एकत्र हुए।

उस पूर्वमिलन समारोह मे 1995 बैच के लगभग 40 छात्र-छात्राएं जो देश-विदेश के विभिन्न हिस्सो में अपने व्यवसाय में रोजगार से अमूल्य समय निकाल कर अपनी पुरानी यादों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया ऐसे वक्त पर उन्होंने कोई भी कसर नहीं छोड़ी की उन्हें एहसास हो कि वह आज से 27 साल पूर्व अपने जीवन को इसी तरह जिया करते थे उन्होंने स्कूल ड्रेस से लेकर अपने गुरुजनों को भी इस कार्यक्रम में शामिल कर पुरानी यादों को जीवंत किया एवं स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर यादों को संजोने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से आमंत्रित उस समय के शिक्षको ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया । सभी अतिथियों ने अपने संबोधन मे अपने पुराने दिनों को याद किया सभी छात्रों एवं आमंत्रित शिक्षको ने अपने पुराने विद्यालय का भ्रमण किया एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं छात्र छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुनः ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का संकल्प लें नम आंखों से अपने वर्तमान स्थान पर लौट गए ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जन मुक्ति मोर्चा ने मनाया शहीद दिवस

0

कल 19 दिसम्बर 2022 को सभी जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथी साम 05 बजे हितकसा डेम के ठेका श्रमिको के चल रहे हड़ताल स्थल दल्ली माइंस के गेट क्रमांक 01 के पास पंडाल पर सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए और फिर बाइक रैली के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंग चौक पुराना बाजार पहुंच कर शहीद वीर नारायण सिंग जी के मूर्ति पर फूल माल्या, गुलाल, अगरबत्ती अर्पण कर।


इंकलाब जिंदाबाद …
जन मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद…
19 दिसम्बर शहादत दिवस अमर रहे…
शहीद वीर नारायण को लाल सलाम…

शहीद शंकर गुहा नियोगी को लाल सलाम…के नारो के साथ श्रधांजलि दिया गया और जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सचिव बसन्त रावटे ने अपनी बात रखी… इस रैली में जन मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों साथी उपस्थित थे…

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कुशासन, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के 15 साल
बनाम सेवा, जतन, सुशासन और समृद्धि के 4 साल

0
  • कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने कहा ,यह 4 साल गौरव और स्वाभिमान के हैं

नारायणपुर विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने भूपेश बघेल सरकार के चार साल को गौरव और स्वाभिमान निरूपित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य के हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर में परिवर्तन आया। कांग्रेस की सरकार मे हर वर्ष के विकास के लिए प्रभावी योजना बनाकर उनका जमीनी स्तर क्रियान्वयन किया। किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खोले गए, आउट सोर्सिंग बंद किया गया आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए विशेष योजना बनाई गयी। राज्य की संस्कृति को संवर्धित करने का काम किया गया।

कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में 36 प्रमुख वादों में से 90 प्रतिशत से अधिक वादों को पूरा कर चुकी है। चार साल के कार्यकाल में सरकार ने आधा समय कोरोना महामारी से निपटने में लगाया। उसके बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार की अपने वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता ही है कि पांच साल के लिए किए गए 36 वादों में 90 प्रतिशत वादों को पूरा करने के लिए कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। शिक्षा के स्तर को उपर चढ़ने के लिए आत्मानंद स्कूल की स्थापना करना जिससे गरीब तपके के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा निःशुल्क प्राप्त कर सके, स्वास्थ्य के संबंध में हमारी सरकार ने गांव-गांव मे हाट बाजार क्लिनिक, नगरीय निकाय में वार्ड स्तर पर चलित हास्पिटल से लोगों के स्वास्थ्य के देख भाल कर रहे है। खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता ईलाज की सुविधा तथा 16 सरकारी जिला अस्पताल में डायलिसिस को सुविधा आरंभ की गई।

चंदन कश्यप ने बताया कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इन 4 सालों मे विभिन्न विकास कार्य हुए जिनमे करन्दोला (भानपुरी) एवं मर्दापाल मे नवीन तहसील कार्यालय की स्थापना, करन्दोला, मर्दापाल एवं छोटे डोंगर मे नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय की स्थापना। छोटे डोंगर मे नवीन महाविद्यालय, नारायणपुर मे नवीन कन्या महाविद्यालय एवं चपका मे उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना, करन्दोला मे नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की निर्माण कार्य पूर्ण, चपका, सालेमेटा-1 एवं मांदलापाल मे नवीन धान खरीदी की स्थापना, नारायणपाल-तीरथा – रतेंगा कोरमेल मार्ग का निर्माण लागत 537.69 लाख रुपये, मुंडागांव-राजपुर मार्ग का निर्माण लागत 180.32 लाख रुपये, केशरपाल – सोरगांव मार्ग निर्माण लागत 115.49 लाख रुपये, केमरा चौक से गुड़ापारा (कुरुषपाल) मार्ग निर्माण लागत 197.24 लाख रुपये,कोलियागुड़ा चौक से घोटिया मार्ग निर्माण लागत 113.68 लाख
सोरगांव से जामगाँव मार्ग निर्माण लागत 547.00 लाख रुपए, भानपुरी – गारेंगा मार्ग निर्माण लागत 1286.10 लाख रुपये, सोनारपाल – छोटे आमाबाल मार्ग निर्माण लागत 553.37 लाख रुपये, फरसागुड़ा – पखनाकोंगेरा मार्ग निर्माण लागत 580.69 लाख रुपये,बस्तर – कुम्हली – नंदपुरा मार्ग निर्माण लागत 1509.84 लाख रुपये, मुंजला – तारागाँव – फाफनी मार्ग निर्माण लागत 224.36 लाख रुपये, नारायणपाल,कावड़गांव एवं कुंगारपाल मे सर्व सुविधायुक्त मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य लागत क्रमशः 45 लाख रुपये ,45 लाख रुपए एवं 50 लाख रुपये करन्दोला मे सर्व सुविधा मिनी स्टेडियम फ्लड लाइट सहित निर्माण कार्य लागत 85.00 लाख रुपये, तुरपुरा और गोंडियापाल मे हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य लागत क्रमशः 75.00 लाख रुपये और 75.00 लाख रुपये नारायणपुर के चांदागाँव मे नवीन धान खरीदी केंद्र की स्थापना, नारायणपुर मे नवीन सर्किट हाउस का निर्माण, धौंड़ाई मे नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, बेनूर, छोटे डोंगर, धौंड़ाई, धनोरा एवं ओरछा मे प्री बर्थ वेटिंग होम का संचालन, मुरहापदर मे स्टॉपडेम निर्माण लागत 49.99 लाख रुपये, नारायणपुर मे गोंडवाना समाज हेतु ऑडिटोरियम निर्माण लागत 50.00 लाख रुपये,नारायणपुर मे देश की पहली मलखंभ एकेडमी की स्थापना लागत 283.00 लाख रुपये, परिसर मैदान एवं नवीन फ़ुटबाल स्टेडियम का निर्माण लागत 3 करोड़, बंधुआ तालाब का सौंदर्यीकरण लागत 6.00 करोड़, जिले मे 100 मातागुड़ी /देवगुड़ी और 100 घोटुल निर्माण की स्वीकृति, बखरु पारा से नया बस स्टैंड मुख्य मार्ग चौड़ीकरण, पूराना बस स्टैंड से नया रेल्वे लाइन पंहुच मार्ग निर्माण,नारायणपुर से लया व्हाया जाटलुर नारायणपुर से गारपा आर डी 20 कि.मी से कच्चापाल,
नारायणपुर से गारपा मार्ग आर.डी .15 कि.मी से आकबेड़ा (कोडोली से झारा वाही)ब्रेहबेड़ा नारायणपुर से कंदाड़ी किहकाड़ मूरनार बेचा मार्ग, माँ शारदा विद्या मंदिर से कोडोली तथा कोडोली से बदुमपारा होकर मंडाली तक मार्ग निर्माण, नारायणपुर मे शासकीय आदर्श आवासीय महाविद्यालय भवन निर्माण, बेनुर जलाशय/केवरामुण्डा जलाशय/कोथेनपटना नहर का सुदृढ़ीकरण एवं लाइनिंग कार्य। लागत 570. 00 लाख रुपये,गढबेंगाल व्यपवर्दन के शार्ष एवं नहर का जीर्णोद्धार कार्य लागत 350.00 लाख रुपये, जिला नारायणपुर के हेटलानार से गुदाड़ी मे लघु सिंचाई तालाब मे निर्माण कार्य लागत 960. 00 लाख रुपए ।ब्रेहबेड़ा एवं गढ़बेंगाल मे तटरक्षण कार्य। लागत 700.00 लाख रुपये, कंहारगाँव मे डायवर्सन निर्माण कार्य लागत 350.00 लाख रुपये, सुलेंगा मे व्यपवर्तन योजना निर्माण कार्य लागत 450.00 लाख रुपये, जिला नारायणपुर के बागडोंगर मे माइनर टेंक निर्माण कार्य लागत 650.00 लाख रुपये।मर्दापाल मे नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ,बयानार मे नवीन धान खरीदी केंद्र की स्थापना, कुधुर, हड़ेली, कड़ेनार एवं लखापुरी, मे उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, पुसपाल से मोखामारी मार्ग निर्माण, कोण्डागांव मुख्य मार्ग से जोगी आलवाड़ तक मार्ग निर्माण कार्य, गोलावंड से हंगवा मार्ग निर्माण, पेरमापाल से बेनूर मार्ग, आई.टी.आई. मर्दापाल मे 100 सीटर छात्रावास निर्माण, बुना गाँव से बयानार मार्ग के भंवरडीह नदी पर उच्चस्तरीय सेतु निर्माण कार्य, लखापुरी से मुलनार पहुंच मार्ग मे उच्चस्तरीय सेतु निर्माण कार्य, आदनार से तोतर पंहुच मार्ग भंवरडीह बारदा नदी पर उच्चस्तरीय सेतु निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

डिमांड ड्राफ्ट के पचड़े में फंसे राशन दुकान संचालक हैं परेशान

0
  • डीडी जमा होने में देरी से झेलनी पड़ती हैं तरह – तरह की मुसीबतें
  • वेयर हाउस के खाते में पैसा जमा न हो पाने पर नहीं पहुंचता राशन

जगदलपुर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस ) के राशन दुकान संचालकों को डिमांड ड्राफ्ट के पचड़े ने बड़ी टेंशन दे रखी है। समय पर डिमांड ड्राफ्ट जमा कराने के बाद भी वेयर हाउस कारपोरेशन तक रकम नहीं पहुंच पाती या फिर तकनीकी खामी की वजह से वापस हो जाती है। वेयर हाउस से उन्हें कोटे का राशन नहीं मिल पाता। ऐसे में संचालकों को उपभोक्ताओं और प्रशासन की डांट डपट सुननी पड़ती है। राशन दुकान संचालकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने लोहंडीगुड़ा की एसडीएम माया नंद चंद्रा को ज्ञापन सौंपकर डिमांड ड्राफ्ट जमा होने में आ रही दिक्कत को दूर करने की मांग की।

राशन दुकान संचालक हर माह समय पर डिमांड ड्राफ्ट जमा कर देते हैं, मगर उसका समय रहते क्लियरेंस नहीं हो पाता। ऐसे में उन्हें राशन का उठाव करने में दिक्कत होती है। दुकान संचालकों को जहां उपभोक्ताओं की खरी खोटी सुननी पड़ती है, वहीं प्रशासन से मिलने वाला नोटिस उनकी टेंशन को और भी बढ़ा देता है। दुकान संचालकों विक्रेताओं का एक दल सोमवार को लोहंडीगुड़ा एसडीएम माया नंद चंद्रा से मुलाकात करने उनके दफ्तर पहुंचा था। इन राशन विक्रेताओं की शिकायत सीजी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ थी। राशन दुकान संचालकों ने ज्ञापन में जानकारी दी है कि शासन द्वारा संचालित प्रत्येक राशन दुकान में प्रति माह बैंक से एनईएफटी और डीडी के जरिए तयशुदा राशि जमा की जाती है। मगर जमा की गई राशि वेयर हाउस कारपोरेशन के बैंक अकाउंट में नहीं पहुंच पाती है। तब वेयर हाउस से कोटे के राशन का आवंटन दुकान संचालकों को नहीं किया जाता।इसकी वजह से समय – समय पर राशन विक्रेताओं के खिलाफ ब्लॉक स्तर पर नोटिस जारी कर दिया जाता है। वहीं समय पर राशन न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं से भी उन्हें खरी खोटी सुननी पड़ती है। जिसके चलते दुकान संचालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राशि नहीं जाने की वजह से वेयरहाउस से संबंधित राशन दुकान में राशन नहीं भेजा जाता, जिससे अगले माह के वितरण और भंडारण में भारी समस्या होती है। तकनीकी खामी की वजह से हितग्राहियों को समय पर राशन न मिलने की शिकायत आज इन राशन विक्रेताओं ने एसडीएम से मिलकर की।
क्या है एनईएफटी, डीडी की प्रक्रिया?
एनईएफटी और डीडी के बारे में राशन विक्रेता आयतू राम कश्यप ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से हमें एक माह का राशन क्रेडिट में मिलता है, जिसकी राशि हमें अगले माह की 10 तारीख तक एनईएफटी या डीडी के माध्यम से सीजी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के खाते में जमा करनी होती है। वहां से वह राशि वेयर हाउस के पास जाती है। तकनीकी खामी की वजह से हर बार वेयर हाउस तक रकम पहुंचने में देरी होती है या फिर राशि वापस आ जाती है। इसी की शिकायत को लेकर हम लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
दूर की जाएगी दिक्कत
राशन विक्रेताओं की समस्याओं को हम कलेक्टर तक पहुंचाएंगे। कोशिश की जाएगी कि दुकान संचालकों द्वारा जब भी पैसा पटाया जाए तो वह तत्काल क्लियर हो जाए। आजकल जब सबकुछ ऑनलाइन है, तब इनकी राशि भी तुरंत जमा होनी चाहिए। रायपुर या जगदलपुर से जो विलंब हो रहा है, उसे कलेक्टर के संज्ञान में लाया जाएगा।

  • माया नंद चंद्रा
    अनुविभागीय दंडाधिकारी,
    लोहंडीगुड़ा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में लाई शैक्षणिक क्रांति : रेखचंद

0
  • शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित रहा है छत्तीसगढ़ : जैन

जगदलपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जगदलपुर में आयोजित सरस्वती सायकल वितरण समारोह एवं आनंद मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन। उन्होंने सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत 30 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। आनंद मेला में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कक्षा 6वीं के छात्र रेयान कुरैशी ने मुख्य अतिथि रेखचंद जैन को अपने हाथों से निर्मित पेंटिंग भेंट की।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए जैन ने कहा की हमारे प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र पर विशेष कृपा है। इस क्षेत्र में चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जगदलपुर, धरमपुरा , दरभा एवं नानगुर में मुख्यमंत्री ने खुलवाए हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अब निजी स्कूलों के बच्चे भी प्रवेश ले रहे हैं। आज हमारी सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। अगले सत्र से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज भी आरंभ हो रहा है।इसके अलावा स्वामी आत्मानंद आईटीआई के लिए भी राशि की व्यवस्था की गई है। पूर्व की सरकार में जहां स्कूल बंद हो रहे थे, हमारी सरकार में लगातार नए स्कूल खुल रहे हैं।


मेरिटोरियस विद्यार्थी को देंगे 51 हजार
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने घोषणा की कि यदि कोई बच्चा 10वीं या 12वीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची में आता है तो उसे 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद कनिज फातिमा, पार्षद बलराम यादव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, संजय पाणिग्रही, रामकृष्ण तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, प्राचार्य मनीषा खत्री समेत शाला के शिक्षक, शिक्षीकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

सी मार्ट के राशन से बना भोजन रास नहीं आ रहा विद्यार्थियों को

0
  • सी मार्ट की सामग्री जबरिया भेजी जा रही आश्रमों और छात्रावासों में
  • राशन और अन्य सामान की दरें ज्यादा, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

अर्जुन झा-

बस्तर :- सी – मार्ट जगदलपुर में मिलने वाले राशन और दीगर सामग्री की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सी मार्ट में प्रायः सभी वस्तुओं और राशन की कीमतें लोकल बाजार के मुकाबले ज्यादा रहती हैं। वहीं उनकी गुणवत्ता भी हल्के स्तर की होती है। छात्रावासों, कन्या शिक्षा परिसरों और आश्रमों में सी मार्ट के राशन व अन्य सामग्री से बनने वाले भोजन से विद्यार्थी बिदकने लगे है। ऐसे भोजन को खाकर बीमार पड़ने की अपेक्षा विद्यार्थी भूखे पेट रहना ज्यादा बेहतर समझने लगे हैं।

बावजूद आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी आश्रमों, कन्या शिक्षा परिसरों और छात्रावासों के प्रभारियों को सी मार्ट से ही राशन तथा जरूरत के अन्य सामान खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं।सी मार्ट की स्थापना आम नागरिकों को वाजिब दरों पर अच्छी क्वालिटी का राशन एवं दूसरे सामान उपलब्ध कराने के नेक इरादे से की गई है, लेकिन हो रहा है उल्टा। सी मार्ट में जो राशन और अन्य सामान बेचे जा रहे हैं, वे लोकल बाजार की दुकानों की अपेक्षा महंगे तो होते ही हैं, उनकी गुणवत्ता भी बहुत ही निम्न स्तर की होती है। फिर भी आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी विभागीय कन्या शिक्षा परिसरों, आश्रमों एवं छात्रावासों में सी मार्ट से ही राशन तथा अन्य सामग्रियां खरीदने के लिए कहा जा रहा है। इस आशय की शिकायतें सामने आ रही हैं। जानकारी मिली है कि सी मार्ट से खरीदे गए राशन तथा अन्य सामान से बने भोजन को छात्र छात्राएं जरा भी पसंद नहीं कर रहे हैं। घुन लग चने की सब्जी, घटिया दाल और स्तरहीन चावल को खाना इन विद्यार्थियों को नागवार गुजर रहा है। ऐसे घटिया भोजन को देखते ही विद्यार्थी बिदकने लग जाते हैं। कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल में इसका एक ज्वलंत उदाहरण सामने आया है। परिसर की छात्राओं को सी मार्ट के राशन व अन्य जींसों से बनाया गया भोजन परोसा गया, जिसे देखते ही छात्राओं की त्यौरियां चढ़ गईं। छात्राओं ने ऐसे घटिया भोजन को खाने से साफ इंकार करते हुए उसे फेंक दिया। बताया जाता है कि अधिक मुनाफे के चक्कर में सी मार्ट को घटिया क्वालिटी का राशन व अन्य सामानों की आपूर्ति की जाती है। अब ऐसे ही घटिया राशन व सामग्री खरीदने के लिए आश्रमों, कन्या शिक्षा परिसरों तथा छात्रावास अधीक्षकों को मजबूर किया जा रहा है।*5 साल से नहीं बढ़ी शिष्यवृत्ति*विगत 5 वर्षों से छात्रों के भोजन और दूसरी जरूरतों के सामानों के लिए शिष्यवृत्ति के रूप में महज एक हजार रु. ही दिया जा रहा है। पांच साल से शिष्यवृत्ति की राशि में थोड़ी सी भी वृद्धि नहीं हुई है। केवल एक हजार रु. में छात्रों को भोजन, नाश्ता, चिकित्सा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था पांच साल से चली आ रही है। इन पांच सालों के दौरान दाल, आटा, चावल, तेल, साबुन, रसोई ईंधन, दवाई समेत दैनिक उपयोग की तमाम वस्तुओं की कीमतें पांच – सात गुणा बढ़ चुकी हैं। आज की इस भीषण महंगाई के दौर में इतनी सारी जरूरतों की पूर्ति के लिए एक हजार छोटी राशि हरगिज पर्याप्त नहीं है।*अपनी मर्जी थोप रहे हैं अधिकारी*आदिम जाति कल्याण विभाग जगदलपुर के अधिकारी सी- मार्ट से छात्रावासों, कन्या शिक्षा परिसरों एवं आश्रमों के लिए राशन व अन्य सामग्री का उठाव करने का आदेश जारी कर रहे हैं। इसके कारण छात्रावासों और आश्रमों की संचालन व्यवस्था चरमरा गई है। छात्रावास अधीक्षक संघ सी- मार्ट से राशन व अन्य सामग्री की खरीदी बंद कराने हेतु उच्च अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुका है, लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा इस विषय पर कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। अधिकारियों की यह मनमानी विभाग को भ्रष्टाचार की गर्त में धकेलती नजर आ रही है। जगदलपुर से आश्रमों और छात्रावासों तक सामग्री छोड़ने के किराये का भार भी छात्रावासों और आश्रमों को ही वहन करना पड़ता है। इसके अलावा सामग्रियों की दरों में भी काफी अंतर देखने को मिल रहा है। सामग्रियों की गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है। सी- मार्ट की आड़ में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच के लिए कलेक्टर जगदलपुर से गुहार लगाई गई है।

मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप के 4 वर्ष पूर्ण

0
  • मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप ने मनाया चौथी वार्षिक समारोह संपन्न

जगदलपुर– मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप के 4 साल पूर्ण होने पर जगदलपुर शहर पर स्थित रोटरी क्लब में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया।कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मां सरस्वती की वंदना के साथ सुरमई संध्या की शुरुआत की गई। मां सरस्वती वंदना पर मेहंदी पांडे ने नृत्य करके समा बांधा। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विशेष रूप से विशेष अतिथि के रूप में राजीव नारंग, डॉ ज्योति लागू, राहुल सिंह एवं ममता राणा का पुष्पगुच्छ एवं गिफ्ट देकर सम्मान किया गया। ग्रुप के नए सदस्य जिसमें राजीव नारंग,एल.पी.सोनी, डॉ ज्योति लागू,एम.बी.मंजूषा एवं एम.वी. बिट्टू का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया गया। सम्मानित पदाधिकारियों में संरक्षक नरेश संकट,अध्यक्ष आर. पी.पाल, सचिव संजय सिंह, भास्कर पांडे सह सचिव,अभय सामदेकर सांस्कृतिक सचिव,प्रमुख सलाहकार दीपक वाधवानी एवं मंजू पॉल, कोषाध्यक्ष ज्योति गर्ग एवं प्रचार प्रसार प्रमुख संग्राम सिंह राणा रहें। चमकते सितारों के रूप में आर. पी.पॉल, संजय सिंह, नरेश संकट, प्रशांत वर्मा,दीपक वाधवानी,अभय सामदेकर, आभा सामदेकर, डॉ वीरेंद्र कुमार,मंजू पॉल,कमल झज्ज,संग्राम सिंह राणा,एल. पी. सोनी,आशा सोनी,ज्योति गर्ग,भास्कर पांडे,डॉ आनंद जी सिंह, गीता सिंह,अबलेश कुमार,दीपलता उइके,एम.बी मंजूषा, एम.वी.बिट्टू, संदीप सावंत, हरीश पराशर,शकील नवाब,जी.वी.एस राव एवं महेश ठाकुर रहें। मेरी आवाज मेरी पहचान के 4 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रुप के गायक कलाकारों द्वारा केक काटकर खुशी मनाई गई। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में ग्रुप के टाइटल गीत नाम गुम जायेगा गाकर आर. पी.पॉल एवं आभा सामदेकर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्ष आर. पी.पाल ने पदाधिकारियों का परिचय देने के साथ कहा इस ग्रुप को 4 साल पूर्ण हो चुके हैं। समस्त पदाधिकारियों के सहयोग से ही यह कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। ग्रुप के गायक कलाकारों द्वारा उनकी मधुर आवाज उनके प्रशंसकों के दिल को मंत्रमुग्ध कर देती है।मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप हर सामाजिक गतिविधि एवं रचनात्मक कार्यों पर भी आगे कार्य करेगा। एकल गीतों में जाइए आप कहां, तुमको देखा तो ख्याल आया,दिल ढूंढता है, तुम दिल की धड़कन,जीवन के दिन, कोई तेरे खातिर जी रहा,कितनी अकेली, चांद सिफारिश,चांद जैसे मुखड़ा एवं युगल गीतो में तुमसा कोई प्यारा,वो जब याद आए, दिल परदेसी, इतना ना मुझसे, एक प्यार का नगमा जैसे गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे, पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर ब्रांच मैनेजर राजेंद्र भारती विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभय सामदेकर एवं दीपक वाधवानी एवं आभार संजय सिंह ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS