जगदलपुर – बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी तारतम्य में आज जगदलपुर शहर में 04 सटोरियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है. ज्ञात हो कि थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ सटोरियों के द्वारा जगदलपुर में सट्टा का खेल खेलाया जा रहा है. सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था. उक्त टीम के द्वारा जगदलपुर के बस स्टैण्ड, बोधघाट चौक, नयामुण्डा-तिरंगा चौक एवं नयामुण्डा-दास गली में कुछ संदिग्धों की पहचान कर रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान बस स्टैण्ड से विजय प्रेम चंदानी जिसके कब्जे से 4130/-रूपये, बोधघाट चौक क्षेत्र से युवराज दास जिसके कब्जे से 4350/-रूपये, नयामुण्डा तिरंगा चौक क्षेत्र से सेबिया राज जिसके कब्जे से 4250/-रूपये एवं नयामुण्डा दास गली क्षेत्र से दिनेश राव जिसके कब्जे से 4020/-रूपये एवं सभी से पृथक पृथक सट्टा पट्टी एवं कुल रकम 16750/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है. सभी आरोपियेां के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
💢पर्यावरण प्रेमी,प्लास्टिक बंदी के लिए भारत पदयात्रा पर निकले रोहन रमेश अग्रवाल जी को बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके यह नेक काम के लिए प्रशंसा किया व उनका मनोबल बढ़ाया |
♦️जिसमें मौजूद रहे दिनेश यदु, दिलीप सेंगर, प्रेमशंकर शुक्ला,अपर्णा बाजपेयी,जगमोहन बघेल,सुखदई बघेल,अंकित सिंह, गौरव अयंगर, डमरू,उत्तम नाईक, एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |
♦️बस्तर विधायक जी के निवासी स्थल जगदलपुर में पहुंचकर कोलावल के 70 ग्रामीणों ने करपावंड ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाईक जी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया |
♦️बस्तर विधायक जी ने कहा कि निश्चित रूप से आप लोगों के कांग्रेस प्रवेश करने से संगठन को मजबूती मिलेगी आने वाले दिनों में आप लोगों के माध्यम से कोई कार्य योजना होगी तो निश्चित रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुचाने और शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं को घर घर तक इसकी अच्छी जानकारी देने से बहुत ही बहुमूल्य साबित होगी |
♦️जिसमें मौजूद रहे जेल सदस्य दिनेश यदु,उपाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप,सांसद प्रतिनिधि,जगमोहन बघेल,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,विधायक प्रतिनिधि दिलीप सेंगर,ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिसाई,उत्तम नाईक,मधु निषाद,अर्जुन पांडे,सोनाधर, गणेश भारती,राजेश कुमार,एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के की आवाहन पर जिला किसान मोर्चा बालोंद द्वारा जिला कलेक्टर बालोद को राज्यपाल के नाम् ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में प्रमुख मांगे
(1) शासन द्वारा धान खरीदी हेतु मात्र 2 माह दिसंबर और जनवरी की समय सीमा नियत की गई है। जिसमें गत 28 _29 दिसंबर और जनवरी के दूसरे सप्ताह में बेमौसम बारिश होने के कारण खरीदी प्रभावित हो गई है। जिसके कारण प्रदेश भर के लगभग एक तिहाई से ज्यादा किसान अभी तक अपनी उपज की बिक्री नहीं कर पाए हैं। चूंकि धान खरीदी हेतु समय बहुत कम (मात्र 9 दिन) बचा है ,ऐसी स्थिति में किसानों को धान बिक्री के लिए परेशान होना वाजिब है और उस से परेशान होकर किसान अपने धान को औने पौने दर पर विक्रय करने हेतु मजबूर हो रहे हैं। अतः किसानों की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए आपसे अनुरोध है कि धान खरीदी की समय सीमा में एक माह की अतिरिक्त वृद्धि किए जाने हेतु सरकार को निर्देशित करने की कृपा करेंगे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
(2) बेमौसम बारिश के कारण रबी फसलें यथा चना ,सरसों, लाख-लाखड़ी आदि का भारी नुकसान होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें व्याप्त हो गई है। अस्तु आग्रह है कि राज्य सरकार को आप निर्देशित करें कि भू राजस्व संहिता की धारा (6 – 4) के तहत राज्य सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की तत्काल घोषणा करे एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के क्षति का आंकलन करा कर मुआवजा दिलाने की कृपा करेंगे।
(3) चालू रबी फसल के लिए किसानों को यूरिया , डीएपी, पोटाश जैसे खाद के लिए भटकना पड़ रहा है अतः खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
(4) शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी नीति के अनुसार उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव समयावधि में नहीं हो रहा है। नियमानुसार बफर लिमिट से ज्यादा धान भंडारित होने पर 72 घंटे के अंदर परिवहन किए जाने की अनिवार्यता है ।किंतु उसका पालन वर्तमान सरकार द्वारा विगत प्रत्येक वर्षों में नहीं किया जा रहा है ।जिसके कारण भारी शोर्टेज आने से सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति दिन प्रति दिन कमजोर होती जा रही है ।अतः आग्रह है कि सरकार को धान खरीदी नीति के अनुसार धान का उठाव किए जाने हेतु निर्देशित करने की कृपा करेंगे।
अतः आपसे आग्रह है कि उपरोक्त सभी मांग 10 दिवस के अंदर पूर्ण करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें। अन्यथा भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।
ज्ञापन सौंपने के उपरांत जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि कि राज्य सरकार किसानों के प्रति सजग नहीं है प्रदेश भर में हुए बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से लाखों मेट्रिक टन धान उचित रखरखाव के अभाव में सड़ गया सोसाइटी से धान का सही समय पर उठाव नहीं होना राज्य सरकार की लापरवाही है । किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहा विगत वर्ष भी हजारों किसान धान बेचने से वंचित रहे इस वर्ष भी राज्य सरकार के किसान विरोधी नीति के कारण वंचित ना रहे इसके लिए किसान मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान होने के बाद भी राज्य सरकार धान को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया लाखों मेट्रिक टन धान खुले मे रखा रहा और सड गया यह अन्नदाता का घोर अपमान है बेमौसम बारिश के चलते प्रदेश भर में धान खरीदी बंद रहा धान खरीदी का मियाद 30 जनवरी को पूरा हो जाएगा जिससे सभी पंजीकृत किसानों का धान बेच पाना असंभव सा है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धान खरीदी का तिथि बढ़ाने एवं अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों अति शीघ्र मुआवजा व अन्य समस्याओं निराकारण की मांग की गई है |
10 दिवस के अंदर मांग पूरा ना होने पर किसान मोर्चा द्वारा जिला सहित पूरा प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी |
ज्ञापन सौंपने वालों में सुदेश सिंह त्रिलोकी साहू ठाकुर राम चंद्राकर अनीता कुमेटी नरेश साहू दुष्यंत सोनवानी प्रेम साहू कौशल साहू रुपेश सिन्हा खेदु राम साहू आदित्य पिपरे जितेन्द् साहू कृतिका साहू मनोहर सिन्हा भोलाराम साहू शशिकांत साहू गणेश राम साव लोकेश साहू विनोद गिरी गोस्वामी महेंद्र पिपरे कासिम कुरेशी आदि उपस्थित रहे |
अवैध शराब परिवहन करने की सूचना पर अर्जुंदा पुलिस की कार्यवाही ।
50 नग अवैध शराब सहित मोटर सायकल की गई जप्त ।
34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही, भेजा गया जेल ।
बालोद जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों पर लगातार आबकारी विभाग की कार्यवाही
मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र की है, कि दिनांक 17.01.2022 को पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैण्ड अर्जुन्दा के पास मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम खुरसुनी का रहने वाला तिलेश्वर साहु अपने मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 24 R 8675 नीला रंग के प्लेटिना मोटर सायकल में ग्राम अर्जुन्दा देशी शराब दुकान से शराब खरीदकर अवैध लाभ कमाने के उदेश्य से शराब खरीदकर परिवहन कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो को साथ लेकर डुडिया चौंक के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 24 R 8675 नीला रंग के प्लेटिना में आते हुए पकड़ा जिसे रोककर नाम पता पुछने पर अपना नाम तिलेश्वर साहु पिता सुनहेल साहु उम्र 23 साल साकिन खुरसुनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद का रहने वाला बताया, मौके पर तिलेश्वर साहु के मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 24 R 8675 नीला रंग के प्लेटिना का तलाशी लिया जो प्लेटिना में पेट्रोल
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
टंकी के उपर रखे काले रंग का स्कुली बैग व कंघे पर रखे काले रंग का स्कुली बैग को चेक किये जिसके अंदर 45 नग पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में व 05 नग मसाला शराब सीलबंद हालत में मिला जिसमें प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 50 पौवा जिसमें 45 नग देशी प्लेन शराब व 05 नग देशी मसाला शराब जिसमें देशी प्लेन शराब 8.100 बल्क लीटर व देशी मसाला शराब 900 बल्क लीटर जुमला जुमला 9.000 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा व मसाला शराब जुमला कीमती 4150 रूपये मिला। जिसके संबंध में तिलेश्वर साहु को शराब ले जाने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने दिया गया जो लिखित में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया । आरोपी तिलेश्वर साहु पिता सुनहेल साहु उम्र 23 साल साकिन खुरसुनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के द्वारा अवैध रूप से शराब का बिक्री हेतु परिवहन करते पाया जाना उक्त कृत्य धारा 34 (2) आब. एक्ट का घटित करना पाये जाने से उपरोक्त शराबो को मुताबिक जप्ती पत्रक के व उपयोग में लाये मोटर सायकल नीला रंग के प्लेटिना क्रमांक CG 24 R 8675 को गवाहो के समक्ष जप्ती किया आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 17.01.2022 के 21.50 बजे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी- तिलेश्वर साहु पिता सुनहेल साहु उम्र 23 साल साकिन खुरसुनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद
जप्ती-45 नग पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में व 05 नग मसाला शराब सीलबंद हालत में मिला जिसमें प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 50 पौवा जिसमें 45 नग देशी प्लेन शराब व 05 नग देशी मसाला शराब जिसमें देशी प्लेन शराब 8.100 बल्क लीटर व देशी मसाला शराब 900 बल्क लीटर जुमला जुमला 9.000 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा व मसाला शराब जुमला कीमती 4150 रूपये व मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 24 R 8675 कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला कीमती 24,150/- रूपये
जगदलपुर। जगदलपुर में इन दिनों सीएनएम कैश डिलीवरी के कर्मचारियों द्वारा किए गए एटीएम कैश फ्राड के किस्से सुर्खियों में हैं। उच्च स्तरीय जांच के कारण पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है किंतु इन फ्राड लोगों के किस्से चौक-चौराहों पर चटखारे लेकर तरह-तरह किस्से भी बताए जा रहे हैं। दुसरी तरफ इतने बड़े प्रोफाइल वाले मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा सधा हुआ जवाब दे रहें हैं।
एटीएम कैश फ्राड के मुख्य सूत्रधार योगेश यादव के की रसुखदारों के साथ संबंध के साथ पत्रकार व पुलिस अधिकारियों के निकटता की बातें सामने आ रही है। पत्रकारों को नगदी सहित अन्य सुविधाएं भी दी गई तो पुलिस अधिकारियों को भी महंगे-महंगे तोहफे दिए गए। इस मामले में एक दिलचस्प वाक्या आया है कि पुलिस अधिकारी को दिए गए गिफ्ट की चर्चा है कि इस प्रकरण के भंडाफोड़ के बाद गिफ्ट रुपी मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। जुआ, सट्टा के बड़े खाईवालों के नाम भी सार्वजनिक रूप से सामने आ रही है तो कई ऐसे लोग जिनको राशि दी गई है उनसे पूछताछ होगी।
गिफ्ट लेना-देना सिविल सेवा आचरण संहिता का उल्लघंन
कोतवाली पुलिस ने एक पुलिस अधिकारी की मोबाइल जप्त किया है जिसे स्वयं पुलिस अधिकारी ने स्वीकार किया है कि बतौर गिफ्ट उसे मिला है। जबकि सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत लोक सेवक किसी से उपहार नहीं ले सकता तो वह किसी को उपहार भी नहीं दे सकता। पुलिस क्या इस मामले में सच्चाई से कार्य करेगी या अपनी साख बचाने के लिए इस पुलिस अधिकारी को अभयदान देगी।
बस्तानार ब्लाक के सरगीगुड़ा में होने वाले वार्षिक मेले में पहुंचे सांसद विधायक व कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष..
आज बस्तानार ब्लाक के सरगीगुड़ा में सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम,बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य पहुंचे साथ ही वहां होने वाले वार्षिक मेले में शामिल होकर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की ज्ञात हो कि यह मेला नए वर्ष के शुरुआत में होता है इस मेले को करसाड़ मेला के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर,सुंदर सोढ़ी एवम ग्रामीणजन व गांव के पुजारी मौजूद रहे।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |
आज 17/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 52 कोरोना पॉजिटिव मिले एवं डौंडी, चिखलाकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 08 लोग मिले |
वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत सत्र 2020-21 के दौरान जिन छात्रों की अकस्माक मृत्यु हो गयी थी उन छात्रों के पालकों को छात्र बीमा राशि योजना के तहत प्रोत्साहन के रूप में चेक प्रदान किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज,खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर यादव,छात्रों के पालक गण,एवम संकुल समन्वयक,धनसाय नाग,हरबधुं पानीग्राही शिक्षक एवं अन्य सीएसी गण उपस्थित थे।
बालोद। जिले में सोमवार को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा पुन्नी मनाया गया। जो दान का पर्व माना जाता है। इस दिन खासतौर से बच्चे और युवा भी घर-घर जाकर लोगों से दान मांगते हैं। तो साथ ही लोग भी स्वस्फूर्त इसमें धान या धन दान करते हैं। इस कोरोना काल के दौरान छेरछेरा के इस आयोजन में फर्क तो पड़ा ही। तो साथ ही लोगों के लिए जागरूकता का परिचय देना भी उतना ही जरूरी हो गया है। ऐसे में जहां एक ओर बच्चों में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है तो दूसरी ओर छेरछेरा पर्व की परंपरा का निर्वहन करते हुए बच्चों ने जागरूकता का परिचय देते हुए अनूठे तरीके से पर्व मनाया।
ग्राम जगन्नाथपुर में दो बच्चे विजय व वैष्णवी यादव ने छेरछेरा मांगने के दौरान अपने झोला (थैला) में कोरोना जागरूकता से संबंधित पोस्टर चिपका रखा था। जिसमें छत्तीसगढ़ी में बच्चों द्वारा संदेश दिया गया था कि मास्क लगाहु, टीका लगाहु, छत्तीसगढ़ महतारी ला कोरोना से बचाहु। इस पहल के जरिए गांव के इन बच्चों ने घर-घर जाकर छेरछेरा मांगा व लोगों को भी जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने स्वयं भी मास्क लगा रखा था। तो दान करने वाले लोगों से भी मास्क लगाने व जो भी बचे हुए हैं उन्हें टीका लगाने की अपील भी इसके माध्यम से की गई।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें