City Media - Page 1412 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1412

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का डौण्डी लोहारा आगमन पर दुधली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

0

बालोद/डौण्डी लोहारा :- भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री पवन साय जी के बालोद आगमन पर डौण्डी लोहारा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मालीघोरी में जोरदार स्वागत किया । महामंत्री पवन साय के आगमन पर ग्रामीण कार्यकर्ताओ में खुशी देखा गया व दुधली क्षेत्र के लगभग 40 ग्रामों के बूथ स्तर के कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता इस स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित थे। मालीघोरी में उपस्थित कार्यकर्ताओ के आग्रह पर पवन साय जी थोड़ी देर कार्यकर्ताओ के बीच रहे ।

इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष जयलाल मालेकर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता,सरपंच फिरोज तिगाला,पूर्व मण्डल महामन्त्री हेमंत देशमुख,मण्डल मंत्री राजेश चंद्राकर, रेमन अटल,खूबलाल चंद्राकर,वरिष्ठ नेता लुलार देशमुख,करन देशमुख,खोमन देवांगन,पूर्व सरपंच हिना देवांगन,बोधन भट्ट,कौशल शर्मा,जीवराखन कौमार्य,चिमन देशमुख,दिलीप बांडे,हलधर देशमुख,ढाल साहू,ओमप्रकाश साहू,खुमान तारम, गजेंद्र साहू,देवेंद्र साहू,चैनसिंह निर्मलकर,मिलन भूआर्य सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में खिलाडियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा

0

दल्ली राजहरा :- छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18 वीं छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा ,रायपुर में किया गया जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग की एथलेटिक प्रतियोगिता दो समूह वर्ग 23 वर्ष से कम एवं 23 वर्ष से अधिक उम्र समूह में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालोद जिले के खिलाड़ियों ने बालोद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े के मार्गदर्शन में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बालोद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एवं कोच सुरेश वर्मा ने बताया कि 18वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में बालोद जिले से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 5 खिलाड़ियों ने 6 पदक प्राप्त किए। 23 वर्ष से ऊपर महिला समूह की 200 मीटर दौड़ में ओमेश्वरी साहू ने प्रथम पर आकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 23 वर्ष से कम वर्ग में रणवीर सिंह नायक ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नीतीश कुमार ने 5000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर आकर रजत पदक प्राप्त किया । डेविड साहू ने 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पर आकर कांस्य पदक प्राप्त किया। कु. यामिनी धनगुण ने 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पर आकर कांस्य पदक प्राप्त किया । सभी विजयी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.एस.बांबरा, सचिव आर.के.पिल्ले ,कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ सिंह एवं राज्य कोच पी. जी. जयकृष्णन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त होगा ।

18वीं छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को दल्ली राजहरा रावघाट खदान समूह के सी.जी.एम. तपन सूत्रधार, नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष एवं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शीबू नायर , सचिव श्रीनाथ नायडू , बालोद जिला खेल संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागडे, कोषाध्यक्ष वेंकट राव (पार्षद), छत्तीसगढ़ म्यूथाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष लखन कुमार साहू ,जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक ठाकुर सचिव व्ही.के.पटले , छत्तीसगढ़ स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के महासचिव हरीनाथ, जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष संजय रावत एवं सह सचिव सुरेंद्र धनगुण ,जिला बैडमिंटन संघ के अमित बादल तिवारी, छत्तीसगढ़ मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ,जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष कु. हरबंस कौर , जिला जूडो संघ के अध्यक्ष प्रणय शंकर साहू ,बी.एस.पी. वेटलिफ्टिंग क्लब के कोच कृष्णमूर्ति , जिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के महासचिव दिलबाग सिंह कोहले, जिला कराटे संघ के मिलान एस. माइल्स, जिला म्यूथाई संघ के अमन यादव, पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रणजीत सिंह ठाकुर, वेटलिफ्टिंग क्लब के ज्योति विभार एवं संजय नाथ ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वैक्सीन की प्रथम डोज आंशिक सुरक्षा, दूसरी डोज मतलब पूरी सुरक्षा, जिले में 50 हजार के पार हुआ वैक्सीन डोज का आंकड़ा

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 08 सितम्बर 2021

कोरोना महामारी के विरूद्ध पूरी तरह से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए वैक्सीनेशन काफी कारगर साबित हो रहा है। वैज्ञानिक तथ्य भी यही कहते हैं कि वैक्सीन की दोनों डोज समय पर लग जाने से व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की संभावना घट जाती है। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की मृत्यु की संभावना भी नगण्य हो जाती है। प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये संवेदनशील राज्य सरकार लक्षित समूह को वैक्सीन का सुरक्षा कवच देने के लिए कटिबद्ध है। वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रयास किये जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर ने विश्व के अधिकांश देशों को अपनी चपेट में ले लिया था। कोरोना काल में अनेकों ने अपनी जान भी गंवाई। कोरोना के साथ लड़ाई में भारत ने कम समय में स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर एक अनूठा उदाहरण पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने सबको मुक्त वैक्सीन देकर वैक्सीन तक सभी की पहुँच सुनिश्चित की। वैक्सीन की उपलब्धता के साथ उसके उपयोग में प्रदेश अग्रणी रहा।

वैक्सीन के द्वितीय डोज का महत्व

कोरोना महामारी से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु कोविड-19 के दोनों डोज लगवाना अत्यन्त आवश्यक है। कोविड-19 टीके का प्रथम डोज मानव शरीर में आंशिक सुरक्षा प्रदान करता है, जिसके लगने के बाद भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। वैक्सीन का द्वितीय डोज समयावधि में लगवाने से वैक्सीन की एफिकेसी सर्वाधिक रहती है। प्रदेश में अभी दो प्रकार की वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही है। चिकित्सकीय एवं वैज्ञानिक आधार पर कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज लेने के 84 दिन बाद द्वितीय डोज और कोवैक्सीन की प्रथम डोज लेने के 28 दिन बाद द्वितीय डोज लेना जरूरी है। वैक्सीन की द्वितीय डोज लगने के 2 से 3 सप्ताह बाद ही शरीर में कोरोना बीमारी के विरूद्ध प्रतिरोधक क्षमता पूर्ण रूप से विकसित होती है। साथ ही शरीर एक से अधिक प्रकार की एंटीबॉडी तैयार करता है जो कोरोना और उसके अन्य वेरिएंट के विरूद्ध बचाव करने में सहायक होती है।

वैक्सीनेशन के बाद भी सजग और सर्तक रहना है जरूरी

यूं तो वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवा लेने के बाद काफी हद तक कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हो जाता है। इसके बावजूद भी सजग और सर्तक रहने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस के प्रति अनुकूल व्यवहार को अपनाते रहना होगा, जिसमें मास्क लगाना, हाथों को समय-समय पर सेनेटाइज करना, ज्यादा भीड़-भाड़ न करना और न ही उसमें शामिल होने जैसी गतिविधियों को अपनाते रहना होगा। तभी हम अपने आपको और समाज को कोरोना वायरस से बचा पाएंगे।

जिले में 50 हजार के पार हुआ वैक्सीन डोज का आंकड़ा

वैक्सीनेशन के आंकड़ों पर यदि नजर डाले जिले में अब तक 37 हजार 88 लोगों को वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें से वैक्सीन की दूसरी डोज 12 हजार 914 से अधिक लोगों को लग चुकी है। वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वैक्सीन के दूसरे डोज का कव्हरेज बढ़ाना भी है।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भोजन व्यवस्था हेतु इच्छुक फर्मो से 13 सितम्बर तक प्रस्ताव आमंत्रित

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 08 सितम्बर 2021

नारायणपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नारायणपुर में खान-पान व्ययस्था हेतु इच्छुक केटरर/फर्म से प्रस्ताव 13 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। मीनू तथा प्रस्ताव फार्म 13 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितम्बर, दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गयी है। प्राप्त प्रस्तावों पर निर्णय स्थानीय समिति द्वारा लिया जाएगा। इस विषय में किसी भी अथवा समस्त प्रस्तावों को अस्वीकृत करने का अधिकार स्थानीय समिति को होगा। इस संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) गरांजी नारायणपुर एवं मोबाईल नंबर 93993-44741 पर संपर्क किया जा सकता है।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ

0

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 बालक व 12 बालिका टीमों के कुल 336 खिलाड़ियों व 40 खो-खो आफिसियल्स भाग ले रहे हैं। टीमों को चार ग्रुप में बांटकर लींग मैंचों के आधार पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। आवास, भोजन, मैदान, पुरस्कार की सारी व्यवस्था स्व. आलोक माथुर पूर्व कोषाध्यक्ष छग खो-खो महासंघ के स्मृति में प्रदान किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालकबालिका खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल महाराजपुर कवर्धा में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, विशेष अतिथि में शिरोमणि माथुर फाउंडर मेम्बर दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा, विद्यालय के चेयरमैन आशुतोष माथुर, सचिव शिवांग अग्रवाल, सदस्य अवनी अग्रवाल रहे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 बालक व 12 बालिका टीमों के कुल 336 खिलाड़ियों व 40 खो-खो आफिसियल्स भाग ले रहे हैं। टीमों को चार गुप में बांटकर लींग मैंचों के आधार पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। आवास, भोजन, मैदान, पुरस्कार की सारी व्यवस्था स्व. आलोक माथुर पूर्व कोषाध्यक्ष छग खो-खो महासंघ के स्मृति में प्रदान किया जा रहा है।

अपना व देश का नाम रोशन करें

मुख्य अतिथि ऋषि शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी स्टार प्लेयर है। उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने व देश का नाम रोशन करें। डीपीएस के फाउंडर मेम्बर शिरोमणि माथुर और खो-खो संघ के महासचिव मुदलियार ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार रहे और खेलो इण्डिया जैसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में छग का प्रतिनिधित्व करे। इस अवसर पर पार्षद सुनिल साहू, जाकीर खान एण्डरमेन, बिलाल खान, छग एमेच्योर खो-खो संघ के महासचिव गोविन्द मुदलियार, राजेन्द्र भारतद्वाज, जानवी मुदलियार, मिनाक्षी अग्रवाल लायंस क्लब दुर्ग, अखील जोशी समाजसेवी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य एन राजेश कुमार, दीपक शर्मा, राजू चन्द्रवंशी, सैय्यद आजम अली, गोपेश्वरदास मानिकपुरी, सुरज गोस्वामी, भुपेन्द्र साहू, प्रशांत पोल, रूखसार खान, जितेश ठाकुर का सराहनीय योगदान है।

Breaking भानुप्रतापपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर सर्वसमाज एवं व्यवसायियों द्वारा हजारों की संख्या में एकत्रित होकर निकाली रैली

0

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर सर्वसमाज एवं व्यवसायियों द्वारा हजारों की संख्या में एकत्रित होकर रैली निकाली गई है | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में चाए नए जिलों मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़ की सौगात दी है। इस घोषणा के बाद अब अन्य जगहों से भी जिला बनाने की मांग उठने लगी है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर

ब्लॉक को जिला बनाने की मांग को सर्वसमाज एवं व्यवसायियों द्वारा हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं एवं शहर में दुकानें पूर्ण रूप से बंद है। हालांकि आवागमन आम दिनों की तरह जारी है। वहीं मांगों को लेकर जिला संघर्ष समिति, सर्वसमाज एवं व्यवसायियों के लोग मुख्य चौक पर इकट्‌ठा हुए हैं । बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब अन्य जगहों से भी जिला बनाने की मांग उठने लगी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का संभाग स्तरीय खिलाड़ियों का चयन

0

डॉ एस वली आज़ाद

जिला मुख्यालय नारायणपुर में हर साल की तरह रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलो में भाग लिया है। बास्केटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल में आयु वर्ग अंडर-14, 17 और 19 ग्रुप में एकमात्र आश्रम से ही सभी ग्रुप के बालक और बालिकायें चयनित हुए है तथा दिनांक 07-09-2021 दिन मंगलवार को जगदलपुर में संभाग स्तर की प्रतियोगिता में बास्केटबॉल के तीनों वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आश्रम के बालिकायें सभी चयनित हुए हैं तथा बालकों में U-19 के सभी बालक, U-17 के चार एवं U-14 के पांच बालक चयनित हुआ है। आज फुटबॉल U-17 के प्रतियोगिता में राज्यस्तर के लिए 16 खिलाड़ियों में 9

खिलाड़ी विवेकानंद विद्यापीठ के चयनित हुए हैं। इस वर्ष पहली बार आश्रम के बच्चे लागोरी, डॉजबाल, एवं टेनिस बाल क्रिकेट में भाग ले रहे हैं। जिलास्तरीय चयन में लागोरी और डॉजबाल में 5 बच्चे चयनित हुए हैं। आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द जी ने बच्चों को बधाई दिए एवं साथ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। सचिव महाराज जी ने फुटबॉल के कोच हनुमंत राव, लोचन बघेल, बास्केटबॉल के कोच फारुख अहमद, रावनुराम पोटाई, सीता केवट, ललिता नायक को ढेर सारे बधाई शुभकामनाएं दिया गया ।

दोस्त की बहन से प्यार करना पड़ा भारी, उतारा मौत के घाट

0

ग्राम रेंगाड़बरी थाना मंगचुआ निवासी आरोपी खोरबहरा उम्र 21 वर्ष एव मृतक दुर्देशी साहू उम्र 25 वर्ष आपस मे दोस्त हैं । दिनांक 07/09/2021 को दोनों मोटरसाइकिल में लोहारा जनपद कार्यालय गए थे। जनपद कार्यलय से निकल कर दोनों ने शराब भट्टी जाकर शराब लिए और मंडी के पास में पिये। वहां से रात लगभग 8 बजे निकले और रेंगाड़बरी पहुच कर हाइस्कूल के पास पान ठेले के पास सिगरेट पीने के लिए रुके । इस दौरान मृतक दुर्देशी साहू आरोपी मोबाइल लेकर खोरबहरा के बहन को मैसेज कर रहा था। इससे पूर्व भी आरोपी द्वारा मृतक को अपनी बहन से बात करने से मना किया था , किन्तु मृतक नही मानता था।

रात्रि 11 बजे लगभग, आरोपी इस बात से नाराज होकर गुस्से में रोड किनारे पड़े ईंट से मृतक को मार दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग पंचनामा कार्यवाही की जा रही है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने अपना जुर्म कबूल किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आदमखोर तेंदुआ ने महिला को बनाया शिकार, घर की बाड़ी से महिला को घसीटकर ले गया

0

आदमखोर तेंदुआ ने महिला को बनाया शिकार, घर की बाड़ी से महिला को घसीटकर ले गया, ग्राम भैंसाकट्‌टा के घटना स्थल पर मिली महिला की लाश।

कांकेर – घटना चारामा वन परिक्षेत्र के भैसाकट्टा गांव की बताई जा रही है | चारामा के गांव भैंसाकट्टा में बीती रात महिला उर्मिला बघेल 35 वर्ष बाथरूम जाने उठी। इसी दौरान बाड़ी में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते झाड़ियों में ले गया। यहां उसे नोच-नोच कर खा गया। परजन बताते हैं कि सुबह जब वे उठे तो महिला घर में नहीं दिखी। आंगन में खून के धब्बे दिखे। निकट ही खेत में महिला की क्षत विक्षत लाश मिली। महिला के के शरीर के ऊपरी हिस्से को तेंदुआ खा चुका था। 20 अगस्त भी पलेवा भी ऐसी घटना हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुआ महिला को करीब 5 किलोमीटर घसीटते ले गया. जिससे महिला की मौत हो गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामिणों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी. वहीं 2 दिनों से लाइट भी बंद होने के कारण भी गांव में अंधेरा है और अंधेरे का फायदा उठाते हुए तेंदुए ने गांव में दहशत का माहौल बनाया हुआ है.

ग्राम भैंसाकट्‌टा के घटना स्थल पर मिली महिला की लाश। जिले में तेंदुओं, भालुओं और हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है और लोगों को समय पर नहीं मिल पाती मदद जिससे लोग घबराये हुए है | चारामा क्षेत्र के महानदी के तटवर्ती गांवों में आदमखोर तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। दिनदहाड़े इलाके में घुमने वाला आदमखोर तेंदुआ अब तक कई मवेशियों व ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। 17 दिन के अंदर उसने दूसरी बार भैंसाकट्टा गांव में घर में घुस कर महिला पर हमला किया और उसे नोच-नोच कर खा गया। महिला की आधी-अधूरी लाश खेतों में मिली। इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जुआ सट्टा के खिलाफ पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार

0

जुआ सट्टा के खिलाफ गुरूर पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार |

गुरुर – जिले में अवैध शराब, जुआ सट्टा वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा तेजी से कार्यवाही की जा रही है | इसी के साथ बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के दिनांक 6.09.2021 को थाना गुरुर के अपराध क्रमांक 299/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई है |

  1. शेखर नागवंशी पिता मानिक लाल उम्र 32 वर्ष ।
  2. घनेश्वर कुमार पिता गोपाल साहू उम्र 34 वर्ष ।
  3. छबिराम पिता नरसिंग साहू 38 वर्ष ।
  4. पुष्पेन्द्र यादव पिता टोल सिंग 13 वर्ष
  5. रमन सिंह पिता निर्मल सिन्हा उम्र 18 वर्ष साकिनान दुपचेरा थाना गुरुर
    जप्ती 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 2100/-रुपयें जप्त कर की गई कार्यवाही।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS