जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2026 को लेकर बस्तर जिला एथलेटिक्स संघ ने खिलाड़ियों को जोड़ने की मुहिम तेज कर दी है। संघ के अध्यक्ष संग्राम सिंह राणा ने जिले के सभी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने तथा पूरे उत्साह के साथ बस्तर ओलंपिक में भाग लेने का आह्वान किया है। संग्राम सिंह राणा ने कहा कि पिछले वर्ष बस्तर जिले में 95,243 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। इस वर्ष लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना 1,90,486 पंजीयन कराने का है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बस्तर के हर गांव और हर खिलाड़ी को खेल के बड़े मंच से जोड़ने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बस्तर की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि इन प्रतिभाओं को पंजीयन से लेकर खेल के मैदान तक पहुंचाया जाए। बस्तर ओलंपिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आगे बढ़ने और नई पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है। संघ अध्यक्ष ने जिले के खिलाड़ियों से अपील की कि हर खिलाड़ी स्वयं पंजीयन कराए और कम से कम एक अन्य खिलाड़ी को भी बस्तर ओलंपिक से जोड़े। उन्होंने कहा कि जब बस्तर का हर खिलाड़ी मैदान में उतरेगा, तभी दोगुने पंजीयन का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। संग्राम सिंह राणा ने कहा, “इस बार हमारा लक्ष्य सिर्फ दोगुना पंजीयन करना नहीं, बल्कि बस्तर के हर खिलाड़ी की भागीदारी सुनिश्चित करना है। आइए, मिलकर ऐसा रिकॉर्ड बनाएं कि बस्तर ओलंपिक 2026 बस्तर की खेल शक्ति और नए बस्तर की नई पहचान बने।”
निःशुल्क दिव्यांगजन शिविर में नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों को मिला कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
नारायणपुर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की पहल से जिले के 17 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर जिले के आईईडी ब्लास्ट से प्रभावित एवं विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर में आयोजित विशाल दिव्यांगजन शिविर में शामिल कराया गया।5 अक्टूबर को आयोजित शिविर में आईईडी ब्लास्ट से प्रभावित जिले के तीन दिव्यांगजन शामिल हुए। इनमें एक दिव्यांगजन को कृत्रिम पैर प्रदान किया गया।
जबकि दो दिव्यांगजनों के पूर्व से लगे कृत्रिम पैरों की जांच कर आवश्यक सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।इसी क्रम में 6 अक्टूबर को आयोजित शिविर में चिन्हांकित 14 विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें दो दिव्यांगजनों को कैलिपर्स सहित एल्बो, एक को कृत्रिम पैर, छह को जूता सपोर्ट सहित आवश्यक उपकरण तथा एक दिव्यांगजन को बैसाखी प्रदान की गई। वहीं चार दिव्यांगजनों के पूर्व से लगे कृत्रिम अंग एवं उपकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार किया गया।जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की इस पहल से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध हुए हैं, जिससे उन्हें दैनिक गतिविधियों में अधिक सुविधा और आत्मनिर्भरता में सहायता मिलने की उम्मीद है।
माड़ मैत्री अभियान की नई मिसाल: अबूझमाड़ के मंडाली में पुलिस-आईटीबीपी ने लगाया पशु चिकित्सा शिविर, 72 पशुओं का उपचार
नारायणपुर अबूझमाड़ के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक जनकल्याणकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी ने माड़ मैत्री अभियान के तहत ओरछा क्षेत्र के मंडाली गांव में संयुक्त रूप से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में पशुपालकों को निःशुल्क पशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए कुल 72 पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया।यह शिविर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (आईपीएस), नारायणपुर तथा 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमान अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.बी. सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने ग्रामीणों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।
पशु चिकित्सा टीम ने 23 गाय, 20 बकरी, 27 मुर्गियां एवं 2 श्वानों सहित कुल 72 पशुओं की जांच कर उनका उपचार किया। साथ ही पशुपालकों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया तथा पशुओं की देखभाल एवं रोगों की रोकथाम संबंधी उपयोगी जानकारी दी गई।नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी द्वारा संचालित माड़ मैत्री अभियान के माध्यम से अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़ी सेवाओं को भी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल से स्थानीय समुदाय और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास एवं सहयोग का रिश्ता और मजबूत हो रहा है।शिविर के सफल आयोजन पर मंडाली गांव के ग्रामीणों ने नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनहितकारी गतिविधियां दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।
दल्ली राजहरा में आवारा मवेशियों से बढ़ी परेशानी, हिंदू सेना ने नगर पालिका मुख्य अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
दल्लीराजहरा नगर में लगातार बढ़ रही आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर हिंदू सेना दल्ली राजहरा ने नगर पालिका परिषद को आवेदन सौंपकर कड़ी चेतावनी दी है। संगठन ने अध्यक्ष संगीता रजक मातृशक्ति नगर अध्यक्ष शंकर साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन देकर 15 दिवस के भीतर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि नगर के मुख्य मार्गों, चौक चौराहों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय इलाकों में बड़ी संख्या में आवारा मवेशी खुले रूप से विचरण कर रहे हैं। इससे आम नागरिकों, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना की स्थिति बन रही है।हिंदू सेना ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का पूजनीय स्थान है, इसके बावजूद गौवंश खुले में भटकने को विवश है।

इससे उन्हें चोट लगने, दुर्घटना का शिकार होने और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रहने का खतरा बना रहता है। मवेशियों के कारण नगर की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।संगठन ने मांग की है कि नगर में घूम रहे आवारा मवेशियों को तत्काल सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान पर रखा जाए और मवेशियों को खुले में छोड़ने वाले पशु मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।हिंदू सेना ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो नगर पालिका कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। इसकी प्रतिलिपि अनुविभागीय दंडाधिकारी को भी दी गई है।जिसमें मुख्य रूप से हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा पसीने प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष शंकर साहू नगर अध्यक्ष मात्र शक्ति संगीता रजक नगर महामंत्री पुष्पा शांडिल्य नगर पालिका परिषद एल्डरमेन महेंद्र पिपरे सर्व समाज अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती किरण सिन्हा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मंजीत कौर गिरधर सिन्हा, गोलू जायसवाल, सोनू मानिकपुरी उपस्थित थे

दल्लीराजहरा में किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
दल्लीराजहरा आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं को जागरूक करने के साथ आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सिम्पा लौत्रे, हेमीन धनेंश्वरी, सहायिका किरण शिंदे, शारदा बंबेश्वर, शकुन सुखदेव तथा एएनएम सीमा तिवारी सहित पल्लवी साहू, हेमलता साहू और रोहित कतलाम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं पीहू, माला घुड़सवार, सोनम रजक, विनीता निर्मलकर सहित अन्य बालिकाओं एवं प्यारे बच्चों की उपस्थिति रही। इस दौरान किशोरी बालिकाओं को पेड़-पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पेंसिल एवं रबर भी वितरित किए गए।किशोरी बालिकाओं को एएनएम सीमा तिवारी के माध्यम से सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। वहीं रबर कटर का वितरण पल्लवी मैडम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

नयापारा की बदहाल सड़क पर कांग्रेस का चक्काजाम
दबने नहीं देंगे जनता की आवाज, सड़क नहीं बनी तो करेंगे घेराव: मौर्य
भाजपा का विकास सिर्फ कागजी: जैन
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोतीलाल नेहरू वार्ड नयापारा की बदहाल व हाता ग्राउंड से जिला न्यायालय तक अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने एवं आम जनता को हो रही समस्याओं से राहत दिलाने की मांग को लेकर चक्काजाम विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि नयापारा मार्ग का निर्माण कार्य लगभग छह माह पूर्व प्रारंभ हुआ था, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ी हुई हैं, जिसके कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

तेज गति से गुजरने वाले वाहनों से गिट्टियां उछलकर राहगीरों को लग रही हैं और आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय रहवासी, दुकानदार, विद्यार्थी और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। लगातार उड़ने वाली धूल के कारण लोगों का सड़क किनारे रहना और व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है। बारिश का मौसम अब समाप्ति की ओर है और इस मार्ग पर मुख्य रूप से डामरीकरण का कार्य ही शेष है, इसके बावजूद निर्माण को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जाना समझ से परे है।इसी सड़क से गुजर रहे हैं लेकिन आँखो पर पट्टी बंधी हुई है केंद्र,राज्य और स्थानीय निकाय में भाजपा की सरकार होने के बावजूद विकास कार्यों की यह स्थिति ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ के दावों की पोल खोल रही है।

शहर की बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं और जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां के सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे और वार्ड पार्षद की नाकामी का खामियाजा मोतीलाल नेहरू वार्ड के नागरिक भुगत रहे हैं। जनता ने जिन जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी, वही आज जनता की आवाज सुनने से बच रहे हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक जर्जर सड़क का स्थायी समाधान और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं किया जाता, तब तक जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।सुशील मौर्य ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व भी कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाला है। इस दौरान बस्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक जगदलपुर पहुंचेंगे। नयापारा का यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। ऐसे समय में सड़क का अधूरा और जर्जर रहना न केवल आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनेगा, बल्कि जगदलपुर की यातायात व्यवस्था और शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का दायित्व है कि जनहित से जुड़े स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। लेकिन यहां स्थिति यह है कि महीनों से सड़क अधूरी पड़ी है और जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं।

सुशील मौर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय में भाजपा की सरकार होने के बावजूद शहर की बुनियादी सुविधाओं का यह हाल है। भाजपा जिस ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ के नाम पर विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, उसकी वास्तविकता नयापारा की बदहाल सड़क खुद बयां कर रही है। जनता सड़क, नाली, सफाई और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि भाजपाई जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता का खामियाजा वार्ड की जनता भुगत रही है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं और उनका समाधान कराएं, लेकिन नयापारा की सड़क को लेकर उनकी उदासीनता साफ दिखाई दे रही है।सुशील मौर्य ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। यदि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डवासियों के साथ मिलकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक किया जाएगा। कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और जनहित के मुद्दों पर पीछे हटने वाली नहीं है।
कागजी घोड़े दौड़ा रही भाजपा: रेखचंद जैन
इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर विकास की वास्तविकता नयापारा जैसी बदहाल सड़कों में दिखाई दे रही है। भाजपा का विकास केवल कागजों और विज्ञापनों तक सीमित रह गया है। शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य और नगर निकाय तक भाजपा की सरकार होने के बावजूद यदि एक महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण छह महीने में पूरा नहीं हो पा रहा है, तो यह ट्रिपल इंजन सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जनता को विकास के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर दशहरा जैसे ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध पर्व के दौरान देश-विदेश से लोग जगदलपुर पहुंचते हैं। ऐसे समय में शहर की प्रमुख सड़कों की बदहाली प्रशासन और सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने मांग की कि नयापारा सड़क का निर्माण तत्काल पूरा कराया जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच की जाए।
यह लड़ाई जनता की: चौधरी
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि नयापारा की सड़क की स्थिति लंबे समय से जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों को धूल, गड्ढों, बिखरी गिट्टियों और दुर्घटना के खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। राजेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की मूलभूत समस्या को लेकर है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव, गौरनाथ नाग, विक्रम सिंह डांगी, पूर्व सभापति कविता साहू, जिला उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, संकल्प दुबे, अनवर खान, उपनेता कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री अभिषेक नायडू, प्रशांत जैन, अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी, बलराम यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शुभम यदु, विजेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, मोहसिन खान, सलीम अली, आदर्श दलाई,ज्योति राव माही श्रीवास्तव, शहजाद, हेमंत, मनिता राऊत, पार्षद रामकृष्ण तिवारी, राकेश मौर, कमलेश पाठक, रवि श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
मर्यादा और कर्तव्य का संदेश देता है भगवान श्रीराम का चरित्र: अनिला भेड़िया
विधायक अनिला भेड़िया पहुंचीं गांवों के दौरे पर
डौंडी भगवान श्रीराम का चरित्र सिखाता है कि हमें विकट से विकट परिस्थिति में भी अपने कर्तव्यों और मर्यादा का त्याग नहीं करना चाहिए। हर विषम परिस्थिति में हमें मर्यादित रहकर कर्मशील बने रहना चाहिए। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने ग्राम मंगलतराई व ग्राम आमाडूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।आदिवासी बाहुल्य विकासखंड डौंडी के वनांचल में स्थित ग्राम पंचायत मंगलतराई व ग्राम पंचायत आमाडूला में आयोजित रामायण प्रतियोगितामें क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया पहुंची थीं। जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेंडिया ने कहा कि रामायण हमें यह सिखाता है कि धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने वाले की अंततः विजय होती है।

वहीं रामायण हमें हमेशा अपने माता पिता का सम्मान करना और उनके आदेश का पालन करना सिखाता है। इसी तरह रामायण हमें आपस में प्यार और पारिवारिक प्रेम का पाठ पढ़ाता है।विधायक अनिला भेंडिया ने ग्रामीणों का नवरात्रि व दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मातारानी से सभी के जीवन में खुशहाली एवं सुख शांति लाने और आपसी भाईचारे की भावना को प्रबल करने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत मंगलतराई के ग्रामीणों ने विधायक को मांग पत्र सौपते हुए, जिस स्थल पर गांव मे रामायण व अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं उक्त जगह पर सीसी रोड निर्माण की मांग की, जिस पर विधायक अनिला भेंडिया ने अपनी निधि से 10 लाख रुपए की घोषणा करते हुए, सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम पंचायत आमाडूला के ग्रामीणों की मांग पर विधायक नें गांव में डोम शेड निर्माण की घोषणा करते हुए, उक्त कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, जनपद पंचायत डौंडी की पूर्व अध्यक्ष बसंती दुग्गा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश राजपूत सहित गांव के सरपंच, पंच व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
पार्षद पर जानलेवा हमला, अब हत्या का डर; पुलिस से मांगी सुरक्षा
दली राजहरा अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पार्षद वीरेंद्र साहू ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर सुरक्षा गार्ड देने की मांग की है। पार्षद वीरेंद्र साहू ने कहा है- मैं नगर पालिका राजहरा के महत्वपूर्ण वार्ड क्रमांक 7 राधाकृष्णन वार्ड का प्रतिनिधित्व करता हूं जहां कई निर्माण कार्य हो रहे हैं, मेरे द्वारा लगातार जनहित में कई लोगों से विवाद की स्थिति बनती रहती है। 11 मार्च की रात करीब 9 बजे टीचर्स कॉलोनी ग्राउंड के पास ब्लॉक नंबर -2 के सामने दर्जनभर असामाजिक तत्वों ने मुझ पर जानलेवा हमला भी किया था, मेरी जान बच गई, परंतु अब वही बदमाश मुझ पर घात मेरी हत्या करना चाहते हैं। मेरी सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।
अंतरप्रान्तिय चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार नगदी समेत मोबाइल बरामद
जगदलपुर बीते दिनों शहर के ज्वेलरी शॉप से जेवरात की पूरी मामले में कोतवाली पुलिस में महाराष्ट्र निवासी अंतरराष्ट्रीय चोर की बहू के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से नदी ₹20000 समेत मोबाइल जप्त किया गया है सभी आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा गया। 23 अगस्त को महिला पुरुष चोरों द्वारा संगठित होकर शहर के एक ज्वेलरी दुकान में भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर कान में पहनने वाला सोने का आभूषण पार कर दिया था. प्रार्थी सतीश सुर्यवंशी ने रिपोर्ट करवाई कि 23 अगस्त को रात्रि लगभग 09.00 बजे दुकान बंद करने से पहले सोने चांदी का मिलान करते समय सोने के आभूषण का वजन 11.500 ग्राम कम पाया गया दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का फूटेज चेक किया गया. जिसमें 23 अगस्त की शाम लगभग 05.09 मिनट से 05.20 बजे के मध्य दो अज्ञात महिलाये एवं दो अज्ञात पुरुष दुकान में आए.वहीं काउंटर में दोनो महिला खड़ी होकर सोने का कान में पहने वाला सुई धागा आभूषण भीड़ होने का फायदा उठाकर छिपाकर ले गए. रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान चोरी किए गए सोने के आभूषण एवं अज्ञात चोर जी पतासाजी जी की जा रही थी. सायबर सेल की मदद से सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ करने पर सभी ने अपराध कबूल करते हुये चोरी किए सोने के कान के सुई धागा आभूषण को बिक्री करना बताया. प्राप्त रकम सभी में बराबर बाटना स्वीकार किया गया. पांचों आरोपी से शेष बिक्री रकम कुल 20,000 रुपए एवं 5 नग मोबाइल फोन कुल 50000 रुपए बरामद किया गया. पकड़े गए आरोपी पृथ्वीराज चौहान निवासी ग्राम आक्जुज जिला सोलापुर (महाराष्ट्र), रेखा चौहान सोलापुर (महाराष्ट्र), चेतन भाटी पुणे (महाराष्ट्र), संदीप गौड़ मुम्बई महाराष्ट्र तथा जयश्री पति महेन्द्र शैलके।
मर्डर का पुलिस ने किया सफल खुलासा, आरोपी को DJ कोर्ट से आजीवन कारावास
ब्लाइंड मृतिका के हाथ पर बने “K.K.” टैटू से हुई पहचान, तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक विवेचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस
बालोद। थाना डौंडी लोहारा क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस की प्रभावी एवं वैज्ञानिक विवेचना के परिणामस्वरूप आरोपी को माननीय DJ न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है।प्रकरण थाना डौंडी लोहारा के अपराध क्रमांक 19/26, धारा 103(1), 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया था।मृतिका की पहचान बनी पहली बड़ी चुनौतीघटना के प्रारंभिक चरण में मृतिका की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। मृतिका के हाथ पर अंग्रेजी अक्षरों में “K.K.” का टैटू बना हुआ था। पुलिस ने इस टैटू को महत्वपूर्ण पहचान की कड़ी के रूप में लेते हुए तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर जांच प्रारंभ की।लगातार प्रयास एवं जांच के दौरान मृतिका की पहचान बालोद के ग्राम पाररास निवासी कमला राजपूत के रूप में की गई।

आरोपी
मृतिका की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके संपर्कों, गतिविधियों एवं घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की।तकनीकी साक्ष्यों से खुलती गई हत्या की कड़ियांमामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह द्वारा प्रकरण की विवेचना को प्राथमिकता देते हुए थाना एवं साइबर सेल पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।विवेचना के दौरान घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलित किए गए। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच एवं मैदानी विवेचना का प्रभावी उपयोग किया गया। उपलब्ध तकनीकी जानकारी का विश्लेषण कर घटनाक्रम की कड़ियों को आपस में जोड़ा गया, जिससे पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई जिससे आरोपी को आजीवन कारावास का सजा हुआ है।।






