City Media - Page 588 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 588

बच्चों ने बिखेरी देशभक्ति, संस्कृति आध्यत्म की अनुपम छटा

0
  •  डीएवी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की रही धूम

जगदलपुर गणतंत्र दिवस पर कडीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में देशभक्ति, संस्कृति और आध्यात्म की अनुपम छटा बिखरी। अतिथि के रूप में जनपद सदस्य तुलाराम भारती, उप सरपंच योगेंद्र पाणिग्रही, पंचगण ग्राम पंचायत उलनार, उप स्वास्थ्य केंद्र उलनार की कर्मी श्यामा ठाकुर, दुर्गा साहू उपस्थित रही।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन माल्यार्पण, दीप वंदना के साथ हुई। दीप वंदना गोपिका, कृतिका, पवन, महेश, परमेश्वर आदि छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत की। राष्ट्र ध्वज प्राचार्य मनोज शंकर एवं अतिथियों ने फहराया। राष्ट्रगान जन गण मन के साथ देश ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई और जयकारे लगाए गए। सभी अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट विद्यालय के दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद, विरजानंद हाउस के विद्यार्थियों ने किया। परेड कमांडर छात्र भूपेश भारती, दयानंद हाउस कमांडर ऐश्वर्य व पूजा, हंसराज हाउस कमांडर पारस व रामकुमारी, श्रद्धानंद हाउस कमांडर जयभान व संगीता विरजानंद हाउस कमांडर दाऊद व वैशाली एवं उनके समूह द्वारा मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी गई l मार्चपास्ट शारीरिक व खेल शिक्षा की शिक्षिका विजयलक्ष्मी साहू के निर्देशन में किया गया।

अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ देकर छात्रा हंसिका, निमिषा, कल्पना ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका सुकृति ठाकुर ने मंच संचालन एवं छात्रा तनूजा बघेल ने किया। काव्यमय कुशल संचालन ने अतिथियों एवं दर्शकों को आकर्षित किया।प्राचार्य शंकर ने सभा को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर चर्चा की।शिक्षिका मोनिका साहू ने अनेकता में एकता पर वक्तव्य दिया। छात्रा लीना, टिकेश्वरी, हेमाक्षी, दिव्या, झरना ने भाषण दिया। शिक्षिका किरण आचार्य व तृप्ति नायक के निर्देशन में सेना के जवानों, रानी लक्ष्मी बाई और भारत माता की वेशभूषा में सजे एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने उपस्थित जन समुदाय का दिल जीत लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न समूह नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्राथमिक स्तर के बच्चों ने देशभक्ति गीत जलवा पर शिक्षिका सुमन देवांगन व अनिता पटेल के निर्देशन में छटा बिखेरी।
रामराज्य का युग थीम पर प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने मेरी चौखट पर राम आएंगे गीत पर ऐसी थिरकन दिखाई कि दर्शकदीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह नृत्य शिक्षिका उर्मिला ठाकुर व रागिनी पाणिग्रही द्वारा निर्देशित था। माध्यमिक एवं उच्च स्तर से के विद्यार्थियों ने बस्तर के पारंपरिक नृत्य से अपनी सांस्कृतिक विरासत की पहचान प्रदर्शित की। इसका निर्देशन काजल लोन्हारे व सुप्रिया डे ने किया था। कार्यक्रम शिक्षक गण दीपिका यादव, राजेश यादव, बलराम, देवसिंह नेताम के सहयोग से संपन्न हुआ। शिक्षिका वंदना बघेल ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन में कर्मचारी मेघावती, पदमन, दीपक, बलराम, कृष्णा , हेमराज ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया। गीत सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा का समूह गान किया गया। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

भगवत गीता के कर्म – सिद्धांत पर चलने वाली भाजपा ने समझा बस्तर की गीता के कर्म का मर्म

0
  • गीता मिश्रा से आत्मीयता के साथ मिले मुख्यमंत्री साय
  • प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी परिचित हैं उनकी कर्मशीलता से

नगरनार श्रीमद भगवत गीता के सिद्धांत पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर की गीता के कर्म के मर्म को समझ लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत तमाम बड़े नेता महिला मोर्चा नगरनार मंडल की अध्यक्ष गीता मिश्रा के कार्यों का बेहतर ढंग आंकलन कर चुके हैं। यही वजह है कि गीता मिश्रा को अब अहमियत दी जाने लगी है। इसकी एक झलक 26 जनवरी को जगदलपुर के सर्किट हाउस में तब दिखाई दी, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे आत्मीयता पूर्वक चर्चा की और उनका तथा उनके परिजनों का हालचाल पूछा।
यहां गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की सलामी लेने और संबोधन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सर्किट हाउस में पार्टी के लोगों से मेल मुलाकात कर रहे थे। भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मंडल की अध्यक्ष गीता मिश्रा भी उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं। मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही गीता मिश्रा पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गीता को अपने पास बुला लिया। गीता मिश्रा ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साय बड़ी आत्मीयता के साथ गीता मिश्रा से मिले। उनका और उनके परिजनों का कुशलक्षेम पूछा और महिला मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी ली। इस बीच सीएम विष्णु देव साय और गीता मिश्रा ने मुलाकात की तस्वीर भी खिंचवाई। मंडल अध्यछ गीता मिश्रा ने नगरनार में महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और नगरनार की अन्य जरूरतों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।मुख्यमंत्री साय ने गीता मिश्रा को भरोसा दिलाया कि नगरनार अंचल की जरूरतों को पूरा करने और समस्याओं को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री और मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। लगभग दस मिनट की इस भेंट ने गीता मिश्रा का राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। भाजपा संगठन के प्रति गीता मिश्रा के कामकाज के तरीके से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले से ही परिचित हैं और प्रभावित भी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक किरण देव सिंह भी मंडल अध्यक्ष के संगठन के प्रति उल्लेखनीय कार्यों से काफी प्रभावित हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान गीता मिश्रा द्वारा की गई मेहनत को देख किरण देव सिंह अभिभूत हो उठे थे। किरण देव सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के लिए गीता मिश्रा ने दिन रात एक कर दिया था। गीता मिश्रा के कर्म के मर्म को समझते हुए ही साय और  देव उन्हें महत्व देते हैं।

दल्लीराजहरा मंडल पदाधिकारियों दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल से की मुलाकात

0

बालोद गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल बालोद जिला में ध्वजा रोहन के पश्चात् भाजपा जिला  कार्यालय पहुंचे । वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णाकांत पावार जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंग व बालोद जिले के भाजपा प्रमुख पदाधिकारियों से आगामि लोकसभा चुनाव एवं विभिन्न क्रार्यक्रमों की चर्चा की । इस दौरान बैठक में भरतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने भी दल्लीराजहरा में बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही उपेक्षा के संबंध में बताया की विकास की कार्यों के प्रति प्रबंधन  रूचि शून्य हो गई है । शिक्षा स्वास्थ एवं रोजगार के लिए कोई भी वायपक प्रयास नहीं की जा रही है । नये कार्यो में भी छत्तीसगढ के बाहर से आये हुये क्रर्मचारी रखा जा रहा है । एवं स्थानीय बेरोजगार युवकों पर अन्याय किया जा रहा है इस पर सांसद विजय बघेल द्वारा उच – अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही एवं भिलाई निवास आकर मुलाकात करने को कहा -इस अवसर पर भाजपा मडण्ल के महामंत्री महेन्द्र सिंग एवं मदन मायतीय व जिलामंत्री किसान मोर्चा के शंकर साहू उपस्थित थें।

खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुये लोग

0
  • दल्लीराजहरा पुलिस के द्वारा 12 नग गुम मोबाईल हेन्ड सेट को उनके वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द।
  •  कुल 12 नग मोबाईल कीमती करीबन 1,50,000 रूपये।
  •  वर्तमान में सायबर पोर्टल CEIR के माध्यम से दल्लीराजहरा पुलिस के द्वारा गुम मोबाईलो को खोजा जा रहा है।
  •  साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना के संबंध दिया गया जानकारी ।

    बालोद पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ० जितेन्द्र यादव, अति० पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक के मार्ग दर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनील तिर्की के नेतृत्व में सायबर जागरूकता व सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कुल 12 नग गुम मोबाईल हेन्ड सेट को थाना दल्लीराजहरा के द्वारा प्राप्त आवेदन पर से पता तलाश दीगर राज्य, दीगर जिला से विभिन्न कम्पनी के हेन्ड सेट को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया, साथ ही उपस्थित आये लोगों को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा तथा प्ले स्टोर पर लोन देने वाले फेक एप्प के माध्यम से हो रहे फ्रॉड के बारे लोगो को (साइबर मड़ई रथ) बालोद पुलिस द्वारा जागरूक अभियान के तहत ऑनलाईन एप्स के माध्यम से लोन प्ले स्टोर पर लोन देने के लिये कई फेक एप्प उपलब्ध है|

जिनके द्वारा कम ब्याज के लालच में प्रार्थी स्वयं एप्लीकेशन डाउनलोड कर एप्लीकेशन द्वारा मांगे गए एक्सेस जैसे कांटेक्ट, फोटो, मीडिया को Allow करने पर पूरी जानकारी कंपनी के पास गाड़ी रवाना करते हुए विडियो को आपके पास भेजकर आपको विश्वास में लेकर ठगी जा रहा है के बारे में जानकारी दी गयी । साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल करे या लिंक www. cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज जैसी जानकारी साझा की गई। आनलाईन फाड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने के संबंध मे जानकारी दिया गया । जो गुम मोबाईल प्राप्त होने पर आवेदनकर्ता ने बालोद पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया । गुम मोबाईल पता तलाश में आर० क्र0 894 सुरेन्द्र देशमुख एवं आर0 क्र0 98 गिरधर साहू का सराहनीय भूमिका रहा ।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों पर मंथन शुरू

0

रायपुर दिल्ली से आई स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्क्रीनिंग की बैठक ले रहे हैं। राज्य की 11 लोकसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों से चर्चा कर रहे हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी शामिल हैं। वर्तमान में पांच लोकसभा सीटों की चर्चा पूर्ण हो चुकी है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही है और सभी लोगों से विचार विमर्श किया जा रहा है हमारे वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में शामिल हैं। यह पहली बैठक है। अभी तक पांच लोकसभा क्षेत्र की बैठक संपन्न हो चुकी है। लंच के बाद छह लोकसभा सीटों के बारे में भी मंथन होगा।

 

यह पूछे जाने पर कि संभावित चेहरे कैसे रहेंगे, उन्होंने कहा कि चेहरा उसे ही रखा जाएगा, जिसकी क्षेत्र में पकड़ हो, नेताओं के साथ अच्छे संबंध हों, जनता जिसे मानती हो, क्षेत्र में एक अच्छा प्रभाव जिस व्यक्ति का होगा। उसे ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। खुद के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान और स्क्रीनिंग कमेटी जो तय करेगी उसके आधार पर ही मेरे चुनाव लड़ने और या नहीं लड़ने पर फैसला होगा। अगर मेरे से अच्छा कोई उम्मीदवार क्षेत्र में है तो उसका भी स्वागत है। वह भी अपना आवेदन दे सकता है। उसके नाम पर भी चर्चा होगी और यह यह पार्टी आला कमान पर निर्भर है। जो क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखता हो जिसकी अच्छी दखल हो उसे ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार आज मुख्यमंत्री साय गांव में रात बिताने की बात कर रहे हैं। किस मुंह से गांव में जाएंगे गांव के विषय में आज तक इन्होंने सोचा है आज तक तो गांव गए नहीं, अब रात बिताने वाले हैं। 3100 रू. में धान खरीदने का वादा इन्होंने किया था। क्या किसानों को इन्होंने 3100 रू. दिया है। राजीव गांधी नया योजना की एक किस्त बाकी है। क्या उसका पैसा किसानों को दिया है। ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनको लेकर हमारे ग्रामीण भाई- बहन आज सोच में पड़ गए हैं कि कहीं भाजपा को चुनने का उनका निर्णय गलत तो नहीं रहा है? प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए बैज ने कहा कि आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अधूरे में ही इन्होंने कर दी। क्या आस्था पर राजनीति करना उचित है? आज देश में महंगाई है बेरोजगारी है उसको लेकर मोदी सरकार चुप है। भाजपा आस्था से खिलवाड़ करते हुए चुनाव जीतने का सपना बुन रह रही है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास करेंगे।

शराब घोटाले में कवासी लखमा और शिशुपाल सोरी भी बनाए गए हैं आरोपी

0
  • 100 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  •  बस्तर संभाग के दो कांग्रेस नेता आए हैं लपेटे में
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बहु चर्चित शराब घोटाले में बस्तर संभाग के भी दो कांग्रेस नेता लपेटे में आ गए हैं। मामले की एफआईआर में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और कांकेर के पूर्व विधायक एवं आईएएस शिशुपाल सोरी आरोपी नामजद किए गए हैं।कोयला और शराब घोटाला मामलों की जांच कर रहे ईडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में दो पूर्व मंत्रियों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटायर्ड आईएएस और प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद किसी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी की ओर से दर्ज कराई गई यह अब तक की सबसे बड़ी एफआईआर है।

एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज कराई गई एफआईआर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा, अमरजीत भगत, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड, जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई, अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व कांग्रेस विधायक शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, बृहस्पत सिंह, यूडी मिंज, गुलाब कमरो के नाम शामिल हैं। एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी मित्र विजय भाटिया का नाम भी दर्ज है। भूपेश बघेल सरकार के दौरान कोयला ट्रांसपोर्टेशन में लेवी वसूलने और सिंडिकेट बनाकर शराब में अवैध उगाही के मामले की जांच ईडी कर रहा है। ईडी ने कोयला घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, निखिल चंद्राकर जेल में बंद हैं। ईडी ने दावा किया है कि शराब घोटाले में 2,161 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है, जो 2019 में सूबे के वरिष्ठ नौकरशाहों, राजनेताओं, उनके सहयोगियों की मिलीभगत का परिणाम है।आरोप यह भी है कि शराब की बिक्री पर प्रदेश को मिलने वाली ड्यूटी की इस बड़ी लूट का हिस्सा राज्य में सरकार चला रहे नेताओं के पास भी जाता था। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट प्लेयर्स को अनुमति नहीं है और आठ सौ आउटलेट से ही शराब बेची जाती है। शराब की बिक्री पर प्रदेश को ड्यूटी मिलती है, लेकिन एक सिंडिकेट द्वारा किए गए फर्जीवाड़े से सरकार को मिलने वाले 2,161 करोड़ रुपये लूट लिए गए। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य में शराब का प्रबंधन और मॉनिटरिंग की जाती है। महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर ने प्रदेश के आठ सौ आउटलेट पर अपने लोगों को तैनात करवाकर इन लोगों की मदद से डुप्लीकेट होलोग्राम बनाया और उससे अवैध देशी और विदेशी शराब बेची गई। जांच एजेंसी के अनुसार अनवर ढेबर अपने लिए कमीशन का 15 प्रतिशत रखता था और बाकी रकम सत्तासीन राजनेताओं को चली जाती थी।

शराब घोटाले की चार्जशीट में ईडी ने बताया है कि एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के जरिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ। चार्जशीट में कहा गया है कि साल 2017 में अच्छी मंशा से आबकारी नीति में संशोधन कर छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्प एलटीडी (सीएसएमसीएल) के जरिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के सरगना अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को सीएसएमसीएल का एमडी नियुक्त कराया। उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के जरिए भ्रष्टाचार किया गया। इस दौरान 2161 करोड़ का घोटाला हुआ। ईडी ने अपनी चार्जशीट में तीन स्तर का घोटाला बताते हुए इसे तीन भागों में बांटा है। भाग ए में सीएसएमसीएल के एमडी अरुणपति त्रिपाठी को अपने पसंद के डिस्टिलर की शराब को परमिट करना था, जो रिश्वत- कमीशन को लेकर सिंडिकेट का हिस्सा हो गए थे। देशी शराब के एक केस पर 75 रुपए कमीशन दिया जाना था, जिसे त्रिपाठी डिस्टिलरी और सप्लायर से कमीशन लेकर एक्सेलशीट तैयार करते, किससे कितना कमीशन आया, उसे अनवर ढेबर को दिया जाता था। भाग बी के तहत अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने देशी और अंग्रेजी शराब के ब्रांड होलोग्राम बनाकर बेहिसाब शराब सीएसएमसीएल की दुकानों में बेची, जिससे राज्य शासन को सीधे तौर पर राजस्व का नुकसान हुआ। भाग सी में डिस्टिलरी और ट्रांसपोर्टर से एनुअल कमीशन शामिल है। सिंडिकेट के जरिए सीएसएमसीएल की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थी, जिनमें केड़िया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है। ईडी शराब घोटाले में 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के कारोबारी भाई अनवर ढेबर, सीएसएमसीएल के एमडी रहे अरुणपति त्रिपाठी, शराब कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरविंद सिंह को गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं। लोअर कोर्ट में सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की हो चुकी है।

540 करोड़ का कोयला घोटाला
कोयला घोटाले की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में करीब 540 करोड़ रुपए का कोयला घोटाला हुआ है। इस पैसे का उपयोग राजनीतिक खर्च, बेनामी संपत्ति बनाने और अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए किया गया है। ईडी ने अपनी जांच में यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोल लेवी के लिए अधिकारियों, व्यापारियों और राजनेताओं का एक कार्टेल कोयला परिवहन के जरिए प्रति टन 25 रुपए की वसूली में शामिल था। प्रदेश में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये की अवैध लेवी वसूली की जा रही थी। कोयला घोटाले में पहली चार्जशीट बीते 9 दिसंबर को दायर की गई थी। इसमें आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, व्यवसायी सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी और उनके रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को आरोपी नामजद किया गया था। ये सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा गणतंत्र दिवस पर संभाग मुख्यालय राजीव भवन में किया गया ध्वजारोहण

0
  • प्रतिवर्षानुसार प्रभात फेरी निकालकर गोलबाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष किया गया ध्वजारोहण..

जगदलपुर आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष के अनुसार प्रातः प्रभात फेरी निकालकर गोलबाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष व संभाग मुख्यालय राजीव भवन में समस्त कॉंग्रेसजनो की उपस्थिति में महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला अर्पण कर शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया…ध्वजारोहण पश्चात सलामी दी गई व राष्ट्रगान गाया गया..इसके पश्चात वरिष्ठ कॉंग्रेसी राजकुमार झा के द्वारा उपस्थित समस्त कॉंग्रेसजनो के समक्ष पीसीसी अध्यक्ष  दीपक बैज जी के द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया गया…

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, महापौर सफिरा साहू,सभापति कविता साहू,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक प्रत्याशी जतिन जायसवाल, महिला अध्यक्ष सरला तिवारी,अनवर खान,वरिष्ठ कोंग्रेसी अगंद प्रसाद त्रिपाठी, रामकुमार झा,अतिरिक्त शुक्ला, राजकुमार दण्डवानी,सुभाष गुलाटी,नरेन्द्र तिवारी,एम वेंकट राव,पार्षद सूर्यपानी,अब्दुल रशीद खान, ललिता राव, सुरेंद्र झा,संतोष यादव, जावेद खान,ज़ाहिद हुसैन,सेमियाल नाथ,अपर्णा बाजपेई,शहनाज बेगम,मोइन अख्तर,पापिया गार्डन, आनंद शर्मा,सायमा अशरफ, अमरनाथ सिंह,दुर्योधन कश्यप, राजेश नेताम,नीलम कश्यप,एस नीला,सलीम अली, अंजना नाग,विक्रांत सिंह,अंकित सिंह,शादाब,कौशल नागवंशी, एम ज्योति राव आदि मौजूद रहे

नगर निगम की झांकी को तीसरा स्थान, आयुक्त ने ग्रहण किया पुरस्कार

0

जगदलपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर लालबाग मैदान में विभागीय झांकी में नगर पालिका निगम जगदलपुर एवं जिला पंचायत को सयुंक्त रूप से मिला तीसरा पुरस्कार ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथो से जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी ने पुरस्कार प्राप्त किया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर नगर निगम द्वारा बहुत ही आकर्षक झांकी बनाई गई थी।

 

पासपोर्ट कार्यालय बस्तर वासियों के लिए बड़ी सौगात : किरण देव

0
  •  विधायक ने दी बधाई, कहा- भाजपा सरकार बस्तर के विकास के लिए संकल्पित
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और किरण देव सिंह के विधायक चुने जाने के बाद बस्तर संभाग में डबल इंजन वाली सरकार की ताकत दिखने लगी है। जगदलपुर में पासपोर्ट कार्यालय खुलना समूचे संभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या नए पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पासपोर्ट खुलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने समस्त बस्तर अंचल वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि बस्तर वासियों के लिए काफी ही हर्ष का विषय है कि हमारी बरसों पुरानी मांग रही पासपोर्ट कार्यालय का 25 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री यशस्वी विष्णुदेव साय द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। इसके लिए किरण देव सिंह ने मुख्यमंत्री साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। बस्तर अंचल के नागरिकों द्वारा बरसों से पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की जा रही थी। पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से हमारे बस्तर संभाग के लोगों को रायपुर जाकर पासपोर्ट बनाने की समस्या से निजात मिलेगी। बस्तर वासियों को पहले इसके लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, बार बार चक्कर लगाने पड़ते थे, उनके समय और धन की फिजूलखर्ची होती थी।पासपोर्ट बनाने का कार्य किया जाता रहा है। किरण देव ने कहा कि इससे हमारे लोगों को काफी असुविधा हो रही थी ,जिससे निजात दिलाने भाजपा सरकार ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नए पासपोर्ट कार्यालय का लोकार्पण कर हमारी बरसों पूरानी मांग को पूरा कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के हितार्थ और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही साथ बस्तर के बेहतर विकास एवं आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए भी तत्पर है और हमेशा रहेगी।

समझ आई डबल इंजन की ताकत
शहर के नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बस्तर संभाग के लोगों की एक बड़ी समस्या और बहुत बड़ी परेशानी दूर कर दी है। अब हमें डबल इंजन की ताकत समझ में आने लगी है। पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने के संबंध में इस संवाददाता ने अनेक लोगों की प्रतिक्रिया जाननी चाही। सभी ने इसे नायाब तोहफा और बस्तर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में यह डबल इंजन की बदौलत ही संभव हो पाया है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा अविनाश सलामे, आकाश ध्रुव, नीतीश कुमार पोयाम आदि ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और हमारे युवा विधायक किरण देव सिंह ने हमारा बहुत बड़ा कष्ट दूर किया है। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।

भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी विशिष्ट पहचान: विष्णु देव साय

0
  • हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. उपाध्याय का दर्शन समाहित
  • जन-जन के सपनों को करेंगे साकार, हमारी सरकार हर वादा पूरा करने तत्पर
    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी पहचान है। हम ‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई’ का अनुसरण करते हैं। हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाहित है, जो हमें मानव धर्म के लक्ष्यों के प्रति जागरूक रखता है। उनके रास्ते पर चलते हुए हम छत्तीसगढ़ के जन-जन का सपना पूरा करेंगे।
    मुख्यमंत्री साय आज 75 वें गणतंत्र दिवस पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस समारोह लालबाग मैदान में आयोजित था। मुख्यमंत्री ने समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी ली।साय ने कहा कि आज के दिन भारत के अमृत काल में 75वें गणतंत्र दिवस के रूप में एक सुनहरी कड़ी जुड़ रही है। यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है। मैं महान नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करते हुए देश को इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाने वाली सभी विभूतियों को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले मैं छत्तीसगढ़ महतारी के महान सपूतों अमर शहीद गैंदसिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने प्रदेश को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा और पूरे छत्तीसगढ़ में त्याग, बलिदान, न्याय, समानता जैसे आदर्शों की अलख जगाई। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के विकास में आदिवासी अंचलों का अग्रणी योगदान दर्ज कराया था। बाद में इस राह पर चलकर प्रदेश के अनेक वीरों और राष्ट्र भक्तों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं प्रदेश और देश के विकास में योगदान दिया। साय ने कहा कि हम भारत के लोगों ने अपना संविधान बनाया और स्वयं ही इस संविधान को अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। भारत के सुनहरे भविष्य की आधारशिला 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान को लागू करने के साथ रख दी गई थी। हमारा संविधान, अतीत के अनुभवों, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों का सफर बताता है कि हम एक सफलतम लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए हैं। मैं आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों का पावन स्मरण करता हूं, जिन्होंने सामूहिक बुद्धिमत्ता से संविधान रचकर हमारे गणतंत्र को राह दिखाई। हमारा संविधान समस्त नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार -अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता का अधिकार प्रदान करता है। इस तरह लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत की पहचान, सफलता और अभूतपूर्व उपलब्धियों का परचम पूरी दुनिया में फहरा रहा है।साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के कारण विगत लगभग एक दशक में देश ने सभी क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं। एक ओर जहां प्रत्येक देशवासी का माथा गर्व से ऊंचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। अनेक क्षेत्रों में अब भारत, विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हमारे गणतंत्र की गौरवगाथा से देश और प्रदेश के विकास को नए पंख मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा देकर, छत्तीसगढ़वासियों को विकास के पंख प्रदान किए थे। 1 नवंबर 2000 से छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा शुरू हुई। गणतंत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है आम जनता की इच्छाओं, आकांक्षाओं का सम्मान, प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का ध्यान, प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं की पहचान और उसके अनुसार सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन।18 लाख गरीबों को मिलेंगे पक्के आवास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 9 वर्षों में जिस प्रकार से देश की सेवा की है, उससे न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में भी उनकी लोकप्रियता, न्यायप्रियता और नेतृत्व क्षमता स्थापित हुई है। उन्होंने जनकल्याण के साथ विश्व कल्याण की अपनी सोच से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा राज्य के आवासहीन परिवारों को पक्का आवास प्रदान करने की गारंटी को हमने सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। हमने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। इस तरह से हम देश में हर बेघर के सिर पर छत देने के लक्ष्य को पूरा करने में भी अपना योगदान देंगे।

    घर-घर पहुंचेगा नल से जल
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के साथ हमने जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर में पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का वादा किया था। निर्धारित लक्ष्य जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए हमने अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था कर दी है। अन्नदाताओं की समृद्धि और खुशहाली को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के जन्मदाता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के अवसर पर 2 साल की धान खरीदी के बकाया बोनस के एकमुश्त भुगतान को लेकर वादा किया गया था। यह वादा हमने नियत तिथि को निभाया और 12 लाख से अधिक किसानों को एकमुश्त 3 हजार 716 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।

    प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी
    कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत हमने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी करके यह व्यवस्था लागू कर दी है। व्यवस्था में सुधार हेतु ऑनलाइन धान खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से धान खरीदी की जा रही है। 48 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिसमें काफी हद तक सफलता मिली है।

    किसानों के साथ खड़ी है सरकार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको याद होगा कि कृषक जीवन ज्योति योजना हमारी ही पूर्ववर्ती सरकार की देन थी, जिसने किसानों के जीवन में बहार लाई थी। निशुल्क बिजली प्रदाय से उनकी सिंचाई सुविधा और उत्पादन क्षमता में बहुत बढ़ोतरी हुई थी। सरकार बनते ही हमने इस योजना की समीक्षा की और पाया कि किसानों को निःशुल्क बिजली देने की यह व्यवस्था बहुत कारगर साबित हुई है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 1 हजार 123 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें इस बात का पूरा अहसास है कि आपको अपने जीवन में किन बड़ी- बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।आपकी मेहनत और त्याग अनमोल है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि कृषि तथा इससे संबंधित सभी क्षेत्रों पर हम लगातार ध्यान देंगे और समस्याओं का निराकरण करते जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जैविक खेती मिशन, राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि योजनाओं का समय पर अधिकाधिक लाभ प्रदेश के किसानों को देने की व्यवस्था की जाएगी।

    महतारी वंदन योजना का लाभ जल्द
    मातृशक्ति को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं, बहनों, बेटियों के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए हम हरसंभव कदम उठाएंगे। उनकी सेहत, शिक्षा और पोषण के लिए भी समुचित योजनाएं कारगर ढंग से लागू की जाएंगी। हमने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 12 हजार रुपए वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा निभाने की दिशा में पहल प्रारंभ की है।

    प्रतियोगी परीक्षाओं में होगी पारदर्शिता
    युवाओं को संबोधित करते हुए साय ने कहा कि हम विद्यार्थियों और युवाओं की चिंता से अवगत हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ पीएससी की सभी प्रमुख परीक्षाओं की प्रक्रिया को यूपीएससी की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। हमने पीएससी प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का निर्णय लिया है। हमारी सरकार ने सभी प्रमुख परीक्षाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अनेक स्तरों पर परीक्षण प्रारंभ कर दिया है। हम नौनिहालों और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए उनकी शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, संस्कार, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे सभी विषयों पर समग्रता से पहल करेंगे।विकसित भारत संकल्प यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश में महा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के हर वंचित और कमजोर व्यक्ति तक पहुंचना और पात्रतानुसार उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। यह यात्रा प्रदेश की सभी 11 हजार 654 ग्राम पंचायतों तथा 170 नगरीय निकायों में पहुंच रही है। भारत सरकार की जनहितकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचकर उनसे संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही है। स्थल पर योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से कमजोर तबकों के सामाजिक- आर्थिक सशक्तीकरण में मदद मिल रही है।

    विशेष पिछड़ी जनजातियों का उत्थान
    साय ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी की इस जनहितकारी पहल का अभिनंदन करता हूं, जो प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण का माध्यम बनी है। इतना ही नहीं, समाज के सबसे पिछड़े समुदायों को लक्षित करते हुए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान पीएम-जनमन का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। राज्य में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बैगा, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर एवं अबूझमाड़िया के समग्र उत्थान के लिए पीएम जनमन के माध्यम से 9 केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा 11 लक्ष्यों पर कार्य किया जा रहा है ताकि इन समुदायों के लोगों और उनकी बसाहटों में जो अभाव बच गए हैं, उनका निराकरण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा भी राज्य सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय के विकास की विभिन्न योजनाओं को कारगर ढंग से संचालित करने के लिए संकल्पबद्ध है। तेन्दूपत्ता तथा अन्य वनोपजों से उनकी आजीविका के साधनों को मजबूत करने तथा इनके रहवासी क्षेत्रों में बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के संबंध में कहा कि मैं प्रदेशवासियों को साधुवाद देता हूं, जिनके सहयोग से छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य का खिताब मिला है। मैं चाहूंगा कि स्वच्छता के सभी मापदण्डों पर आप सबकी लगन और जागरुकता लगातार बढ़े। हमें प्रदेश को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाना है ताकि जीवन स्तर उन्नयन के विभिन्न प्रयासों का अधिक लाभ सबको मिले।

गरीब परिवारों को पांच वर्ष तक मिलेगा निःशुल्क चावल

कोविड-19 की विश्वव्यापी आपदा से निपटने के लिए किसी भी जरूरतमंद परिवार को पोषण समस्या न हो यह ध्यान में रखते हुए केन्द्र शासन ने निःशुल्क अनाज प्रदान करने की योजना शुरू की थी। अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत दिसम्बर 2028 तक निःशुल्क चावल प्रदाय की व्यवस्था कर दी है। छत्तीसगढ़ में इस योजना से 67 लाख 94 हजार अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को मासिक पात्रता का चावल दिया जाएगा।

वन नेशन वन राशन कार्ड से पीडीएस में पारदर्शीता

मुख्यमंत्री ने पीडीएस प्रणाली से संबंधित सुधारों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कारगर, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें हितग्राहियों को अपनी पसंद की किसी भी राशन दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा है।

36 लाख महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 36 लाख से अधिक नवीन गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विशेष अभियान संचालित करते हुए उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस योजना से महिलाओं की सेहत, सुविधा और स्वाभिमान की स्थिति में बहुत सुधार आया है।

अयोध्या के तीर्थ यात्रा के लिए रामलला दर्शन योजना

हमारा छत्तीसगढ़ धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का प्रदेश है। यहां हर क्षेत्र में कुछ न कुछ विशेषताएं हैं, जिसका सम्मान करते हुए एक साझा संस्कृति का विकास प्रदेश में हुआ है। हमारी सरकार सभी जातियों, धर्मों, समुदायों की आस्था का सम्मान करते हुए समरस विकास के रास्ते पर चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के प्रति लोगों की जिज्ञासा और अगाध श्रद्धा भाव का सम्मान करते हुए हमारी सरकार ने रामलला दर्शन योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रति वर्ष हजारों लोगों का अयोध्या धाम तथा काशी विश्वनाथ धाम, प्रयागराज की तीर्थयात्रा कराई जाएगी।

सुशासन से करेंगे हर वादा पूरा

छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन विकास के अवसर, परंपरागत ज्ञान तथा कौशल, परिश्रमी तथा विवेकशील जनता, नवीन संभावनाओं के अनुसार अपने को ढालने की इच्छाशक्ति, नई चुनौतियों का सामना करने का साहस जैसे तमाम आवश्यक तत्व मौजूद हैं। सुशासन के माध्यम से सही दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। नक्सलवाद तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों, हिंसा व अन्याय पर तेजी से रोक लगे। संविधान की भावना अनुसार सभी क्षेत्रों और सभी वर्ग के लोगों को विकास के समुचित अवसर मिलें। सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं ताकि सभी छत्तीसगढ़वासियों की आय और जीवन स्तर उन्नयन में वृद्धि का सिलसिला तेजी से आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वादा पूरा करने के लिए तत्पर है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सबके प्यार, सहयोग और समर्थन से हम छत्तीसगढ़ महतारी का, छत्तीसगढ़ के जन-जन का हर सपना पूरा करेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS