छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह की जमानत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को जारी किया नोटिस।
कोर्ट के नोटिस का जवाब छत्तीसगढ़ सरकार की 4 हफ्ते मे देने को कहा हैं।
CJI ने मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पड़ी करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी सरकार के साथ अच्छे हैं और जब सरकार बदलती है तो आपको यह सामना करना पड़ता है। पुलिस अधिकारी भूल जाते हैं कि उन्होंने क्या किया था?
साथ ही गुरजिंदर पाल की तरफ से इस मामले को दो हफ्ते में सुनवाई किए जाने की अपील को ठुकरा दिया।
दरअसल अवैध संपत्ति और राजद्रोह के मामले में गुरजिंदर पाल सिंह पर EOW और ACB ने छापेमरी कर 10 करोड़ रुपए से अधिक की, आय से अधिक संपत्ति का दावा किया है। छापे के दौरान उनके कंप्यूटर से मिली सामग्री के आधार पर उन पर सरकार के खिलाफ साजिश करने का भी आरोप लगाते हुए की IPC की धारा 124A के तहत राजद्रोह का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुरजिंदर पाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछली सुनवाई में उनके खिलाफ देशद्रोह और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में गिरफ्तारी से राहत दे दी थी।
दिनांक 23.03.2022 को सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विभिन्न न्यायालय द्वरा विगत महिनों में निर्णय पारित की गई कुल 458 प्रकरणों की गुणदोष के आधार पर समीक्षा की जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश पारित की गई।
बस्तर संभाग के विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन के दौरान समय पर गवाहों की पेशी तथा समंस/वारंटों की नियमित रूप से तामीली के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा उप संचालक अभियोजन अधिकारियों से चर्चा की गई।
माननीय उच्चतम न्यायालय के क्रिमिनल अपील क्रमांक 1485/08 गुजरात राज्य विरूद्ध किशन भाई एवं अन्य में दिनांक 17.01.2014 को पारित निर्णय के पालन में प्रतिमाह निर्धारित समय पर पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन के दौरान दोषमुक्त हुये प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान किसी विवेचना अधिकारी की त्रुटिपूर्ण विवेचना अथवा प्रक्रिया का पालन नहीं होने के कारणवश यदि किसी प्रकरण का न्यायालय में दोषसिद्ध नहीं होने की स्थिति में सम्बंधित विवेचना अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। इस संदर्भ में दिनांक 23.03.2022 को सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विगत महिनों में संभाग के विभिन्न न्यायालय में निर्णय पारित हुये 458 प्र्रकरणों की गुणदोष के आधार पर समीक्षा की जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश पारित की गई।
समीक्षा बैठक में बस्तर संभाग के समस्त न्यायालयों में अभियोजन के दौरान समय पर गवाहों की पेशी तथा समंस/वारंटों की नियमित रूप से तामीली के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बैठक के दौरान उप संचालक अभियोजन अधिकारियों से चर्चा की गई। बैठक में विकास ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर, शिप्रा झा प्रभारी, उप संचालक (अभियोजन) जगदलपुर, टी.आर.भारती सहायक अभियोजन अधिकारी, कांकेर, प्रदीप झा, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) बीजापुर, के.के.चतुर्वेदी, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) कोण्डागांव, महेन्द्र सिंह डहरिया, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) सुकमा, शैलेन्द्र सिंह परिहार, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) नारायणपुर, मंजु श्रीवास्तव, सहायक अभियोजन अधिकारी, दन्तेवाड़ा द्वारा बैठक में उपस्थित हुये।
खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती ने डिप्टी रेंजर और सीएसपी राजहरा को ज्ञापन सौंपकर फलदर वृक्ष की कटाई करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने का निवेदन किया है, किशोर कुमार मायती ने बाताया की जहां एक तरफ पुरे देश पर्यावरण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है कि प्रदूषण को कम किया जा सके किन्तु राजहरा नगर में ईसके ठीक विपरीत कार्य हो रहा है।कुछ लोगों द्वारा मशीन लेकर खुलेआम टाउनशिप क्षेत्र में पेड़ों की जड़ से कटाई की जा रही है और इसके लिए किसी से परमीशन भी नहीं लिया जा रहा है और पेड़ काटकर लकड़ी का खरीद फरोख्त किया जा रहा है।
इसी क्रम पंडर दल्ली क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 01 मकान नं 353/B सड़क न 39 में निवासरत व्यक्ति द्वारा वर्षों पुराने जामुन के फलदर वृक्ष को जड़ से कटवा दिया है जोकि बहुत ही शर्मनाक और अपराधिक कृत्य है , जिसने ईस वृक्ष को लगाया वह बीएसपी से सेवानिवृत्त हो कर चले गए,ये तृतीय पक्ष में आवास आबंटन करवा कर वृक्षों की कटाई कर खरीद फरोख्त में लगे हैं ।
संघ का स्पष्ट मानना है कि ईस तरह पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में इस पर विराम लग सके। लेकिन जो ईस तरह खुलेआम वृक्षों की कटाई हो रही है उस पर वनविभाग की भूमिका भी संदेहजनक लगती है आज पत्र देकर दो दिन होने को है मगर वनविभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही का न करना संदेह को जन्म देता है। पेड़ की कटाई कर लकड़ी घर पर रखा हुआ है मगर वनविभाग द्वारा सुस्त चाल से कार्यवाही करने की मंशा समझ से परे है। ऐसा लगता है कि लकड़ी को अन्यत्र हटाने के लिए पूरा समय दिया जा रहा है।आज पूरे नगर में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और वन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है या लकड़ी तस्करों द्वारा मीठी नींद की गोली दी गई है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इसलिए संघ ने इस बार शिकायत की एक प्रतिलिपि सीएसपी राजहरा को भी दिया है जिससे नगर में चल रहे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोका जा सके। अंत में संघ वनविभाग के अधिकारियों से निवेदन करता है कि ईस तत्काल कड़ी कार्रवाई करें अन्यथा संघ स्वयं कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी वनविभाग की होगी।
आज सुबह 5 बजे दल्लीराजहरा झरन मंदिर के पास ट्रेन से कटने से महिला की मृत्यु हो गई, बताया जा रहा हैं की महिला नाम सीता भुआर्य उम्र 50 वर्ष पति का नाम चेत्त राम भुआर्य जो वार्ड नं. 12 की निवासी थी,पति चेत राम भुआर्य शारीरिक रूप से विकलांग हैं महिला चाय का दूकान में काम करती थी, आज सुबह वह घर सेजंगल जाने के लिए निकली थी, महिला मानसिक रूप से कमजोर थी,आज सुबह दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली ट्रेन के चपेट में आने से कट कर कटकर महिला की मृत्यु हो गई|
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। कांग्रेस पार्टी में एक-दूसरे को निपटाने का खेल वर्षों से जारी है। बीजापुर विधानसभा क्षेत्र भी अपवाद नहीं है, यहां जोगी गुट के नेता होने के कारण राजेंद्र पामभोई को निपटाया गया था और महेश गागड़ा की खुलेआम सहायता की गई,ऐसी ही पुनर्रावृत्ति फिर विक्रम शाह मंडावी के साथ हो जाए तो हैरानी नहीं होगी यदि बीजापुर सीट कांग्रेस को बचाना है तो महत्त्वकांक्षी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।
विगत दिनों भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरेंदश्वरी जब बीजापुर जिले के प्रवास पर आई थी तो जो बीज वह बोकर गई है, उसका सूत्र पात लगातार हो रहा है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा विधायक विक्रम शाह मंडावी पर कोई ना कोई नया आरोप लगा रहें हैं जिसके कारण कांग्रेस पार्टी की छिछालेदर हो रही है जिसके कारण यह मानकर चला जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के असंतुष्ट तीन वर्षों के विधायक के किए गए एक एक कार्य का ब्यौरा विपक्षी पार्टी को उपलब्ध करा रहें हैं। एक समय था जब बीजापुर कांग्रेस पार्टी का गढ़ हुआ करता था किंतु स्वार्थवश वहां के नेताओं ने राजेंद्र पामभोई को निपटाने के लिए खुलाघात किया जिसकी वजह से 10वर्षो तक भाजपा का झंडा बुलंद हुआ और लगभग 5 वर्षो तक कांग्रेसी घी में डुबकी लगाने से भी नहीं चूके। अभी वर्तमान में बीजापुर में विधायक मंडावी का बोलबाला चल रहा है तो कांग्रेसी अघोषित रूप से भाजपाई बनते जा रहें जिसके कारण कांग्रेस भी अज्ञातवास में जा सकती है।
ज्ञात हो कि 2023 के लिए कांग्रेस जिस विधानसभा क्षेत्र को सेफ जोन मान रही थी किंतु कुछ गलतियों के कारण यह सीट हाथ से ना चले जाए इसके लिए कांग्रेस संगठन को ठोस कदम उठाने चाहिए जिसके लिए संगठन स्तर पर फेरबदल से भी गुरेज नहीं करना चाहिए।
जगदलपुर, 23 मार्च 2022 – विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत मोर गाँव-मोर पानी विषय पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेष आकर्षण बस्तर आर्ट गैलरी में आयोजित नुक्कड़ नाटक रही, जिसकी प्रस्तुति मां शारदा लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू उपस्थित थीं। इसके साथ ही आकाशवाणी केन्द्र संचालक बलवीर कच्छ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मंडावी एवं उप अभियंता पीसी जैन सहित सभी समन्वयक तथा यूनिसेफ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जल जीवन मिशन के तहत जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के मार्गदर्शन में शालाओं में आयोजित कार्यक्रमों के द्वारा नृत्य, भाषण, चित्रकला तथा स्लोगन आदि के माध्यम से भी जल संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा तैयार रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन करने के साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के माध्यम से बस्तर जिले में संचालित कार्यों की जानकारी श्रीमती ज्योत्सना सूना द्वारा आकाशवाणी जगदलपुर से प्रसारित कार्यक्रम ‘बस्तर के स्वर‘ कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को दी गई।
किरन्दुल – मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के तत्वाधान में यूनियन के पदाधिकारियों, समस्त सदस्यों, नगरपरिवार के प्रत्येक आयुवर्ग के सदस्यगणों, मातृशक्तियों, पत्रकार बंधुओ, वरिष्ठ नागरिक गणों, व्यापारी बंधुओ, राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों द्वारा 23 मार्च 1931 को अल्पायु में अपनी मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगतसिंह जी, राजगुरु जी, सुखदेव जी को बस स्टैंड चौंक पर एकत्रित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा राष्ट्र के लिए उनके द्वारा दिये गए बलिदान का स्मरण किया गया। प्रबुद्ध वक्ताओं विनोद कश्यप, ए के सिंह, देवनारायण, रमेश देशमुख द्वारा अमर बलिदानियों की जीवनों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के प्रति उनके विचारों को व्यक्त करते हुए आम जनमानस तक लाने और जीवन में उतारने की बातें कही गई। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सक्सेना द्वारा किरंदुल के इतिहास में पहली बार शहीद दिवस पर इस तरह का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाना जाना बताया गया। समाजसेवियों, मातृशक्तियों द्वारा समस्त नगरपरिवार के लिए इस तरह के आयोजन के लिए मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
छत्तीसगढ के महासमुंद के कटांगपाली गांव मे बाबा रवींद्र दास जी अलेख महिमा आश्रम सोनपूरी के पवित्र प्रांगण मे छत्तीसगढ़ आर्य प्रतिनिधि समाज के तत्वाधान एवं शहीद दिवस के उपलक्ष मे विश्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें 1250 ईसाई धर्मावलंबियो का गंगाजल से पाव पाखारकर अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पुनः सनातन धर्म में घरवापसी करवायी। उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा कि ” भारत की अखंडता के लिए हिन्दुओं का धर्मांतरण करने मे लिप्त षड्यंत्रकारी शक्तियों को मुँहतोड़ जवाब देना होगा और निरन्तर घरवापसी कार्यक्रम चलते रहेंगे जब तक आखिरी धर्मांतरित व्यक्ति पुनः सनातन संस्कृति से नहीं जुड़ता “
बाइट….प्रबल प्रताप सिंह जूदेव.अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख
इस कार्यक्रम में ग्राम कटांगपाली (सोगपुरी आश्रम) बलोदा सरायपाली जिला महासमुन्द में मुख्य रूप से उपस्थित रहे स्वामी देव नंद, आचार्य अंशुदेव आर्य, राजेन्द्र भाई साहब, नंदकुमार साय, पंडित ऋषिराज आर्य, पंडित पंकज भारद्वाज, रामचन्द्र अग्रवाल एवं अन्य धर्म प्रेमी ।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों को चाहिए की सभी हिंदू समाज के लोग एक जूट होकर आगे आना चाहिए कमिश्नरी द्वारा जिस तरह धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है उसके खिलाफ आवाज उठाकर और छत्तीसगढ़ में जितने भी लोगों को धर्म परिवर्तन करवा है उन सभी प्रत्येक व्यक्ति को सनातन हिंदू धर्म में घर वापसी करवाना चाहिए।
स्थाई वारंट/गिरफतारी वारंट विशेष रूप से तामिली करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद के द्वारा जारी परिवाद क्रमांक 291/19 धारा 420, 421 भादवि के आरोपी नागभुषण पिता ज्ञानेश्वर जाति बीसी उम्र 37 साल पता प्लॅट नम्बर 14 डब्लू. पी. रोड़ नम्बर 10 मारूती नगर बड़गपेट जिला रंगारेड्डी हैदराबाद के नाम पर जारी गिरफतारी वारंट को तामिली हेतु दिनांक 20/03/22 को थाना बालोद से प्र.आर. ब्रम्हानंद कामड़ी, आरक्षक टुम्मन रावटे, महेश घृतलहरे को जिला रंगारेड्डी हैदराबाद को रवाना किया गया जो दिनांक 21/03/22 को पहुंच कर कॉफी मेहनत कर था, आरोपी के सकुनत स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को थाना बालोद लाकर न्यायालय पेश किया गया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
गिरफतारी वारंट के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, प्र.आर. ब्रम्हानंद कामड़ी, आरक्षक टुम्मन रावटे, महेश घृतलहरे की सराहनीय भूमिका रही है।
अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में दिनांक 22/03/2022 को पेट्रोलिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ एक व्यक्ति लोहारा की ओर से मोटर सायकल में मालीधोरी (दुधली) की ओर अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर ग्राम कोरगुड़ा ईट भट्टा के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम खेमराज जैन पिता शिवलाल जैन उम्र 53 साल ग्राम दुधली(मालीधोरी) वार्ड क्र 05 थाना व जिला बालोद व अपने मोटर सायकल क्रमांक सी.जी 07 एल. एच. 3264 के डिक्की में रखे कुल 33 नग देशी प्लेन शराब कुल 5.940 ब्लक लीटर बरामद किया गया। संदेहियों को बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 132/22 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, प्र.आर.भगवान सिंह धुव्र आरक्षक छन्नु बंजारे, पुनमचंद खरे, विवके आनंदधीर, मुकेश देवागंन, संदीप यादव, भागीरती उईके का सराहनीय भूमिका रही है। आरोपियों पर अपराध क्र 132/2022 व 133/2022 धारा 34 (2) खेमराज जैन पिता शिवलाल जैन उम्र 53 साल ग्राम दुधली(मालीधोरी) वार्ड क्र 05 थाना व जिला बालोद 33 नग देशी प्लेन शराब कुल 5.940 ब्लक लीटर कीमती 2640 रू. प्लेटिना बजाज क्रमांक सी.जी. 07 एल.एच. 3264 कीमती 10,000 रू. एवं टीकम देशमुख पिता तेजराम देशमुख उम्र 40 साल ग्राम दुधली(मालीधोरी) वार्ड क्र 03 थाना व जिला बालोद | बरामद सामग्री 30 नग देशी प्लने शराब कुल 5.400 ब्लक लीटर कीमती 2400 रू. जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |