City Media - Page 1310 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1310

कांग्रेस ने छोड़े बाण,आखिर कब पूरा होगा दल्ली, रावघाट बस्तर लाइन का निर्माण…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। राजधानी रायपुर और वनांचलधानी बस्तर के बीच रेलसेवा के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज तो हर सम्भव सक्रियता दिखा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कितनी तत्पर है, इसका खुलासा इससे हुआ है कि एक दो साल पहले सांसद दीपक बैज द्वारा लोकसभा में उठाये गए इस मामले में अब जाकर रेल राज्यमंत्री बता रहे हैं कि कार्य प्रगति पर है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि बस्तर सांसद द्वारा लोकसभा में दो साल पहले उठाये गए रायपुर-जगदलपुर रेल सेवा के मुद्दे पर अब जाकर टरकाऊ जवाब मिल रहा है। रेल राज्यमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि यह है मोदी सरकार, जिसे यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली रावघाट बस्तर रेल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को दो साल बाद पत्र लिखकर बताया है कि रेल लाइन का काम प्रगति पर है। इससे बड़ा मजाक क्या होगा। कांग्रेस सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के हक की आवाज संसद में उठाते हैं तो भाजपा सांसदों के मुंह में फेविकॉल लग जाता है। मुंह खोलते हैं तो छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करने वाले मोदी बाबा की चापलूसी में ही लार टपकती है और रेल राज्यमंत्री चिट्ठी लिखकर बताते हैं कि काम प्रगति पर है। यह प्रगति है या दुर्गति? नौ दिन चले अढाई कोस की कहावत का भी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि संसद में बस्तर की रेलसेवा से जुड़े सवाल के संदर्भ में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को लिखे पत्र में कहा है कि दल्ली, रावघाट, जगदलपुर रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। यह काम  कब पूरा होगा, यह नहीं बताया गया। मोदी सरकार जवाब दे कि रायपुर-जगदलपुर के बीच रेल यात्री सेवा कब शुरू होगी? कार्य प्रगति पर है, यह कब तक सुनते रहेंगे। आखिर यह कार्य कब पूरा होगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का कहना है कि रायपुर से दल्ली तक तो रेल सेवा पहले से ही है। दल्ली, रावघाट, जगदलपुर के बीच तत्परता से रेल लाइन का काम किया गया होता तो बस्तर रायपुर के बीच रेल सेवा काफी पहले शुरू हो गई होती। कांग्रेस के बस्तर सांसद दीपक बैज ने 20.11.2019 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के बीच रेल लाइन के निर्माण का मामला उठाया था। रेल राज्यमंत्री श्री दानवे को यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली- रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इतने समय में तो रायपुर- जगदलपुर के बीच यात्री रेलें दौड़ सकती थीं।  रेल राज्यमंत्री ने सांसद श्री बैज को पूरे दो साल बाद  29.11.2021 को पत्र लिखा है। इससे समझा जा सकता है कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसकी जांच कराने में दो साल लग गए तो काम पूरा होने में कितने साल लगेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को नौ सांसद दिए हैं तो अपने परमपिता के तलुए चाटने, शोभा की वस्तु बनने या छत्तीसगढ़ की जनता के हितों पर कुठाराघात करने के लिए नहीं दिए हैं। कांग्रेस के सांसद छत्तीसगढ़ के गरीबों के मकान की बात करते हैं, छत्तीसगढ़ के किसान की बात करते हैं तो भाजपा के सांसद अपने ही राज्य के हितों के विरोध में जुट जाते हैं। रायपुर-बस्तर रेल लाइन के मामले ने यह खुलासा कर दिया है कि मोदी भाजपा सरकार बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता से राजनीतिक बदला ले रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के विभिन्न चर्चों में जाकर दी क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं

0

विधायक कार्यालय में सपरिवार लिया कैरोल गायन का आनंद

कैथोलिक चर्च लालबाग में मध्य रात्रि को आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में सपरिवार शामिल हो समस्त समाज को प्रभु ईसा मसीह जन्म की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने क्रिसमस के मौके पर शहर के कैथोलिक चर्च,चंद्रैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिसस्कोपल चर्च ( लाल चर्च ) ,लूथरान चर्च, बाईबल मिशन चर्च, एपिस्कोपल चर्च एवं किंगडम ऑफ गार्ड चर्च में पहुंच कर प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर्व क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की प्रभु ईसा मसीह का संपूर्ण जीवन दर्शन विश्व के कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत है प्रभु ईसा मसीह ने जो प्रेम करुणा क्षमा और अहिंसा का जो संदेश मानव जाती के कल्याण के लिए दिया है वह आज के समय में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है प्रभु ईसा मसीह ने अपने साथ गलत करने वालों को भी जो क्षमा का संदेश दिया है उससे सीख लेकर हमें आज एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है उन्होंने कहा की आज के समय में जब कुछ कट्टरपंथी संगठन समाज में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं ऐसे समय में हमें प्रभु ईसा मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है जिससे की हम ऐसी ताकतों को मूंह तोड़ जवाब दे सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स,पंचराज सिंह,सूर्या पानी, ललिता राव, सुभम यदु,सुखराम नाग, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, दिनेश सिंह,विजय बढयी ,लता निषाद,गौरनाथ नाग, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, संजय जैन,सहनवाज खान, अनिल जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ जैन युवा नेता प्रवीण जैन, कुलदीप भदौरिया, विजय सिंह लवी थामस एवं वेंकट राव उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

सुधापाल में हुआ यूवोदय मड़ई का आयोजन, हाई स्कूल सुधापाल की छात्राओं ने यूवोदय टीम को कबड्डी में किया परास्त

0

अवकाश के बाद भी शिक्षा विभाग का आयोजन सराहनीय

बस्तर ब्लॉक मुख्यालय से 35 कि मी सुधापाल ग्राम पंचायत में यूवोदय व ग्रामीण मढ़ई का आयोजन किया गया । जिसमें ग्राम पंचायत पाथरी, सुधापाल के ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के बीच कबड्डी बॉलीवाल , गोलाफेंक बालक,बालिका , खेल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सुधापाल की सरपँच पालीबाई, सरपँच पाथरी सोमारी बाई के द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया किया। विजयी प्रतिभागियों को सरपँच द्वारा पुस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आकर्षक युवोदय वालंटियर एवं हाई स्कूल सुधा पाल की बालिकाओं के मध्य खेला गया कबड्डी का मैच रहा जिसमें हाई स्कूल सुधा पाल की बालिकाओं ने युद्ध की टीम को 12 अंकों से परास्त किया ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बीईओ मोतीराम कश्यप बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि शत प्रतिशत छात्र छात्राओं की जाति प्रमाण पत्र बन सके इसको लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने विस्तार से उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही सेना भर्ती के लिए जो भी पात्र युवा छूट गए हैं वह भी अपना आवेदन कर सकते हैं इसकी जानकारी भी दी। इस अवसर पर बीईओ मोतीराम कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी,प्राचार्य तुलाराम पाणिग्रही, सीएसी महेश ठाकुर,श्रीधर पांडेय,उमेश पाणिग्रही, कोदन पांडे, भूपेंद्र पाढी, ओकर पाणिग्रही,बुदेश्वर नेताम, अमर सिंह ,अरविंद वर्मा, राजू भगत सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी |

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी |

उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

दिव्यांग वालिंटीयर गिरधर को शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित, कलेक्टर बस्तर को माना अपना आदर्श

0

बस्तर ब्लॉक के सुदूर अंचल आमाडोंगरी में सीख केन्द्र का सफल संचालन कर रहे ।
सीख वालिंटियर दिव्यांग गिरधर बघेल को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए नगद राशि देकर बीईओ मोतीराम कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने समानित किया। । दिव्यांग गिरधर ने जानकारी में बताया कि जिला कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में 2 माह से संस्था में दर्ज 29 छात्र छात्राओं में से 25 बच्चों को नियमित रूप से अध्यापन करवा रहे हैं। उनके पढ़ाने के तरिके को देखने अन्य नजदीक के वालिंटियर भी पहुँचते है।ज्ञात हो कि दिव्यांग गिरधर जो कि स्वयं दोनों पैरों से पोलियो से पीड़ित हैं जिनका बड़ा भाई भी मानसिक रूप से दिव्यांग है । परिवार के भरण पोषण की जवाबदारी भी गिरधर पर है ।उनका कहना है कि मेरे गाँव के बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़े यही सोच के साथ पढा रहा हूँ। इस कार्य को करने को करने की प्रेरणा कलेक्टर रजत बंसल ने दिया। जिसका आभार व्यक्त करने की बात गिरधर के द्वारा कही गई। इस अवसर पर मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर मध्यान भोजन बड़े अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, उपसरपंच धनीराम सीएसी श्रीधर पांडेय महेश ठाकुर उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

ये है मोदी सरकार, जिसे यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली, रावघाट बस्तर लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है – कांग्रेस

0

रायपुर/24 दिसंबर 2021। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की बस्तर सांसद द्वारा लोकसभा में दो साल पहले उठाये गए रायपुर-जगदलपुर रेल सेवा के मुद्दे पर अब जाकर टरकाऊ जवाब देने पर रेल राज्यमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह है मोदी सरकार, जिसे यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली रावघाट बस्तर रेल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को दो साल बाद पत्र लिखकर बताया है कि रेल लाइन का काम प्रगति पर है। इससे बड़ा मजाक क्या होगा। कांग्रेस सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के हक की आवाज संसद में उठाते हैं तो भाजपा सांसदों के मुंह में फेविकॉल लग जाता है। मुंह खोलते हैं तो छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करने वाले मोदी बाबा की चापलूसी में ही लार टपकती है और रेल राज्यमंत्री चिट्ठी लिखकर बताते हैं कि काम प्रगति पर है। यह प्रगति है या दुर्गति? नौ दिन चले अढाई कोस की कहावत का भी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि संसद में बस्तर की रेलसेवा से जुड़े सवाल के संदर्भ में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को लिखे पत्र में कहा है कि दल्ली, रावघाट, जगदलपुर रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। यह काम  कब पूरा होगा, यह नहीं बताया गया। मोदी सरकार जवाब दे कि रायपुर-जगदलपुर के बीच रेल यात्री सेवा कब शुरू होगी? कार्य प्रगति पर है, यह कब तक सुनते रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर से दल्ली तक तो रेल सेवा पहले से ही है। दल्ली, रावघाट, जगदलपुर के बीच तत्परता से रेल लाइन का काम किया गया होता तो बस्तर रायपुर के बीच रेल सेवा काफी पहले शुरू हो गई होती। कांग्रेस के बस्तर सांसद दीपक बैज ने 20.11.2019 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के बीच रेल लाइन के निर्माण का मामला उठाया था। रेल राज्यमंत्री श्री दानवे को यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली- रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इतने समय में तो रायपुर- जगदलपुर के बीच यात्री रेलें दौड़ सकती थीं।  रेल राज्यमंत्री ने सांसद बैज को पूरे दो साल बाद  29.11.2021 को पत्र लिखा है। इससे समझा जा सकता है कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसकी जांच कराने में दो साल लग गए तो काम पूरा होने में कितने साल लगेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को नौ सांसद दिए हैं तो अपने परमपिता के तलुए चाटने, शोभा की वस्तु बनने या छत्तीसगढ़ की जनता के हितों पर कुठाराघात करने के लिए नहीं दिए हैं। कांग्रेस के सांसद छत्तीसगढ़ के गरीबों के मकान की बात करते हैं, छत्तीसगढ़ के किसान की बात करते हैं तो भाजपा के सांसद अपने ही राज्य के हितों के विरोध में जुट जाते हैं। रायपुर-बस्तर रेल लाइन के मामले ने यह खुलासा कर दिया है कि मोदी भाजपा सरकार बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता से राजनीतिक बदला ले रही है।

जिले के प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के आदेश क्रमांक – पुमनि/दुर्ग रेंज/स्था/डी/5555/2021 दिनांक 24.12.2021 के परिपालन में आज दिनांक 25.12.2021 को जिला बालोद में पदस्थ प्रधान आरक्षक का कार्यालय आदेश क्रमांक – पु. अ./बालोद/स्था/एच/690/2021 के तहत निम्नलिखित प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है ।
1- बलराम कोसे
2- होमप्रकाश सलामे
3- जीवराज रावटे
4- सीता गोस्वामी
5- लता तिवारी
6- देवनाथ ठाकुर
7- लक्ष्मण प्रसाद नवरंगे

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

आज दिनाँक 25/12/2021 को पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा इन सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षक को स्टार सेरीमनी कंट्रोल रूम बालोद में आयोजित कर , स्टार लगाया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, सोन साय मौर्य, बोनिफास एक्का, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग , निरीक्षक रोहित मालेकर तथा कार्यालय से टी0 पी0 मरकाम, छबि नायक, चेतन ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के गेंद पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मारा शाट

0

तेजस नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन

तेजस नवयुवक मंडल द्वारा शहर के गांधी मैदान ( हाता ग्राउंड ) आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के आबकारी, उधोग तथा वाणिज्य कर एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया |

इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर ने क्रिकेट के पिच पर भी हाथ आजमाया जहां मंत्री जी के गेंदबाजी पर विधायक जी शाट लगाते रहे |

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी ने संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है | मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है राज्य में जगह-जगह अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान बनाए जा रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शहर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए गांधी मैदान, सिटी ग्राउंड,धरमपुरा खेल परिसर, इंदिरा स्टेडियम और परपा में खेल मैदान का निर्माण किया गया है हमारी सरकार लगातार खेल सुविधाओं के विस्तार के कार्य कर रही है |

इस अवसर पर एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य, युवा नेता कुलदीप भदौरिया एवं विजय सिंह उपस्थित रहे |

क्रिसमस ट्रॉफी-2021 के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री, साँसद, विधायक व महापौर…

0

🔲बस्तर जैसे क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही-कवासी लखमा..

🔲खेल के प्रति हमारी सरकार हमेशा कटिबद्ध-दीपक बैज

🔘आयोजन समिति मदर टेरेसा क्लब द्वारा आयोजित क्रिसमस ट्रॉफी एवँ आयोजन समिति की मंत्री,सांसद व विधायक ने की सराहना…

जगदलपुर 24/12/21..

क्रिसमस ट्रॉफी-2021 मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर साँसद दीपक बैज व संसदीय सचिव/विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम,महापौर सफिरा साहू,निगम सभापति कविता साहू,ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुवे..सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित मंचासीन अतिथियो का आयोजकों द्वारा फूलमाला व पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया। खिलाड़ियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन का मुख्य अतिथियो ने उत्साहवर्धन किया साथ ही आज का फाइनल मैच ऐ.के. इलेवन विरुद्ध बिरंगपाल के मध्य खेला गया जिसमें ऐ.के. इलेवन ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण किया बिरिंगपाल ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 144 रन का लक्ष्य देकर टीम ऐ.के. इलेवन को 68 रन में ही आल आउट कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया जिसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता टीम व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।साथ ही प्रभारी मंत्री ने वार्ड के पार्षद सूर्या पानी एवँ आयोजन समिति की सराहना की..

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने उद्बोधन में निगम चुनाव जीत के 2 वर्ष पूरे होने पर केक काट कर सफल कार्यकाल की महापौर, सभापति सहित समस्त पार्षदों को बधाई दी एवँ मदन मोहन मालवीय वार्ड वासियो को कम्बल का वितरण किया कार्यक्रम के दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज ने सर्वप्रथम सभी नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारी कॉंग्रेस की सरकार खेल के प्रति हमेशा कटिबद्ध है,प्रदेश सरकार खेल जगत में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी कर रही है उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए क्रिसमस की बधाई भी दी…

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

इस कार्यक्रम के दौरान निगम के पी डब्लू डी सभापति यशवर्धन राव, पीएचई के सभापति उदयनाथ जैम्स,राजस्व सभापति राजेश राय, बाजार सभापति कनीज फातिमा, सफाई सभापति विक्रम डांगी, सहकारिता सभापति सुशीला बघेल, शिक्षा सभापति सुषमा कश्यप,पार्षद बलराम यादव,कमलेश पाठक,सूर्या पानी,बी ललिता राव,कोमल सेना,सुभम यदु,इमरान खान,जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप,रुक्मिणी कर्मा,ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग,शाहनवाज खान,अनुराग महतो,जॉर्ज टोप्पो, शादाब खान,सामेल नाग,मोहनीश नाग,गौरव तिवारी,विक्की निषाद, प्रकाश पानी,राजा,डेनियल,गाब्रियल,जीतू दास, राहुल नाग,डी ई ओ भारती प्रधान,बी.ई.ओ.भारद्वाज सहित दर्शकगण उपस्थित रहे।

दहेज़ के लालच में बहु को उतारा मौत के घाट, बाप-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दहेज मृत्यु के आरोपियो को रनचिरई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

• धारा 304 (बी) भादवि के तहत् की गई कार्यवाही।

दिनांक 27.09.2021 को कुथरेल ग्राम कोटवार शिशुपाल नेताम ने थाना रनचिरई में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि दिनांक 26.09. 2021 को इसके पडोसी कल्याण सिंह साहू की बहू पूजा साहू सुबह 04.00 बजे कही चली गई है जिसका पता तलाश कर रहे है जो दिनांक 27.09.2021 को सुबह 05.00 बजे घर के पीछे तालाब के पानी में उसका शव तैर रहा है कि सूचना पर थाना रनचिरई में मर्ग क्रमांक 24/2021 धारा 174 जाoफौ0 कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग में हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं आसपास के सभी थानो के थाना प्रभारी मौके पर पहुचे जहां पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशानुसार मर्ग पंचनामा कार्यवाही, गवाहो परिजनों का कथन, शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतिका पूजा साहू के मृत्यु के कारण संदेहास्पद पानी में डूबने से मृत्यु होना लेख किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

मर्ग जाँच के दौरान परिजनो ने अपने कथन मे बताया कि मृतिका पूजा साहू का विवाह दिनांक 22.02.2019 को कुथरेल निवासी कविशंकर साहू से हआ था, शादी के बाद से पूजा साहू के पति कविशंकर साहू और ससुर कल्याण साहू के द्वारा दहेज कम लाई हो कहते हुए प्रताडित किया जा रहा था और इसी दौरान संदेहास्पद स्थिति मे पूजा साहू का शव मिलने पर दहेज़ को लेकर मृत्यु का अपराध घटित होना पाया गया, जिस पर दिनांक 24.11.2021 को थाना रनचिरई में अपराध क्रमांक 157/2021 धारा 304 (बी) भादिव कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण गंभीर प्रवृति का होने पर अपराध कायमी के बाद प्रकरण की विवेचना पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के द्वारा प्रारंभ की गयी, तथा आरोपी 01, कल्याण सिह साहू 02. कविशंकर साहू को दिनांक 24.12.2021 को गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आरोपियो:-

(01) कल्याण सिंह साहू पिता पेखराम साहू, उम्र 52 वर्ष,

(02) कविशंकर साहू पिता कल्याण सिंह साहू, उम्र 27 वर्ष,

कुथरेल, थाना रनचिरई. जिला बालोद (छ0ग0)

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS