City Media - Page 722 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 722

तीन सटोरियों को किया गिरफ्तार

0

दिनांक 05.08.2023 ग्राम दरबारी नवागांव और जगन्नाथपुर में युवा नशा मुक्ति समिति की गठन किया जाकर समन्वय से हुई अवैध शराब की बिक्री बंद। थाना सिटी कोतवाली बालोद ने 5 दिवस में की 09 आबकारी एक्ट और 3 सटोरियों पर कार्यवाही और असमाजिक तत्वों पर 20 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। दरबारी नवागांव और जगन्नाथपुर के युवाओं ने सतत पेट्रोलिंग कर अवैध शराब की बिक्री बंद करवाने के लिये दिया पुलिस को धन्यवाद। थाना सिटी कोतवाली बालोद ने 5 दिवस में आबकारी एक्ट में कुल कुल 33.077 ब्लक लीटर कीमती 14800 बिक्री रकम 660 रू, 02 मो.सा. कीमती 32000 रू एवं 03 सट्टा में कुल रकम 6720 रू. जप्त पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव को सिटी कोतवाली बालोद के दरबारी नवागांव के ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब बिक्री परिवहन व बिक्री को रोकने हेतु तथा शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्र में लगातार आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी बालोद द्वारा युवाओं के मध्य जाकर ग्राम दरबारी नवागांवए जगन्नाथपुर एवं कालेज बालोद में युवा नशा मुक्ति समिति का गठन किया जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने और गांव में अवैध रूप से बिक रहे शराब को बंद करवाने में पुलिस की सहयोग करने की बात कही गई और युवाओं की समस्याएं सुनी गई युवाओं को पुलिस ने अपने नंबर भी बांटे तथा किसी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने हेतु समझाइश दी गई, ग्रामीणों और युवाओं ने पुलिस द्वारा की जा रही सतत पेट्रोलिंग तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने पुलिस को आभार भी ज्ञापित किया ज्ञात हो थाना बालोद पुलिस के 5 दिवस में 3 सटोरियों और 9 आबकारी एक्ट के तहत और 20 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, थाना बालोद क्षेत्रांतर्गत में अवैध शराब ब्रिकी के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी, पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध गुंडा फाईल खोलने की विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आबकारी एक्ट कार्यवाही के तहत किये गये आरोपी का नाम पता :-01.संजय बघेल पिता सुखरू राम उम्र 23 साल साकिन गंजपारा बालोद अप.क्र 351/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट जप्ती 50 नग देषी प्लेन कुल 9.000 ब्लक ली. कीमती 4000 रू एवं मो.सा. सी.जी. 24 एस 4238 कीमती 20,000 रू।02.कुलविदंर सिंह पिता लखवीर सिंह उम्र 26 साल पता छपरा थाना नग्गढ जिला अम्बाला हॉल ग्राम रानीतराई अप.क्र 352/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट जप्ती 30 नग देषी प्लेन कुल 5.400 ब्लक ली. कीमती 2400 रू 03.।ण् विक्रम ठाकुर पिता रोहित उम्र 19 साल साकिन कुंदरूपारा बालोद ठण्थलेन्द्र रावटे पिता श्रवण उम्र 19 साल साकिन कुंदरूपारा बालोद अप.क्र 356/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट जप्ती 34 नग देषी प्लेन कुल 6.120 ब्लक ली. कीमती 2720 रू एवं मो.सा. सी.जी 25 जी 8931 कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 22720 रू.04.नासिर खान पिता स्व मुजीब खान उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्र 07 जवाहरपारा बालोद अप.क्र 357/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट जप्ती 01 नग देशी प्लेन बोतल, 07 अध्धी, 13 पौवा कुल 5.717 ब्लक ली. कीमती 2480 रू एवं मो.सा. सी.जी 24 के 9627 कीमती 12000 रू कुल जुमला रकम 14480 रू.05.आशुषोष साहू पिता खेमन लाल उम्र 19 साल ग्राम बिरेतरा थाना व जिला बालोद अप.क्र 355/23 धारा 34(1)क आबकारी एक्ट जप्ती 20 नग देषी प्लेन कुल 3.600 ब्लक ली. कीमती 1600 रू एवं बिक्री रकम 160 रू कुल जुमला रकम कुल 1760 रू.।06.जितेन्द्र यादव पिता बसंत लाल यादव उम्र 38 साल ग्राम नेवारीकला अप.क्र 350/23 धारा 34(1)क आबकारी एक्ट जप्ती 14 नग देषी प्लेन कुल 3.240 ब्लक ली. कीमती 1600 रू एवं बिक्री रकम 500 रू कुल जुमला रकम कुल 2100 रू.।07.ओमकार खैरवार पिता प्यारे लाल उम्र 22 साल ग्राम सेम्हरकोना थाना व जिला बालोद अप.क्र 346/23 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट08.षिवकुमार निर्मलकर पिता घनष्याम उम्र 42 साल ग्राम पीपरछेड़ी थाना व जिला बालोद अप.क्र 346/23 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट09.भागीरती खैरवार पिता झाडू राम उम्र 35 साल ग्राम सेम्हरकोना थाना व जिला बालोद अप.क्र 346/23 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्टसट्टा एक्ट कार्यवाही के तहत किये गये आरोपी का नाम पता :-01.हुमन लाल भारतद्वाज पिता नोहर लाल उम्र 41 साल ग्राम बनगांव थाना व जिला बालोद के विरूद्व अपराध क्रमांक 344/23 धारा 6 छ.ग. जुआ जप्ती एक्ट नगदी रकम 1920 रू।02.रोहित कुमार पाडे़ पिता धरमुराम उम्र 45 साल ग्राम नेवारीकला थाना व जिला बालोद के विरूद्व अपराध क्रमांक 358/23 धारा 6 छ.ग. जुआ जप्ती एक्ट नगदी रकम 3600 रू।03.मेघनाथ मेश्राम पिता खम्हन लाल उम्र 40 साल ग्राम पोण्डी थाना व जिला बालोद के विरूद्व अपराध क्रमांक 359/23 धारा 6 छ.ग. जुआ जप्ती एक्ट नगदी रकम 1200 रू।

जिले में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत आरक्षको तबादला

0

बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने जिले में बड़ी पोस्ट मॉडम करते हुए सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक का तबादला किया है जिसमे कुल 149 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. ये पुलिस जवान लंबे समय से एक ही थाने में डटे हुए थे जिन्हे दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया ढाई साल से ज्यादा एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मीयो का तबादला आदेश जारी हुआ हैं।

पांच निरीक्षकों की सूची :-

आज ही पांच निरीक्षकों का पदस्थापना जारी आदेश जारी हुआ था वहीं अब देर शाम को बालोद एसपी जितेंद्र यादव द्वारा, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला आदेश किया गया। जिसमें 149 पुलिसकर्मी शामिल है।

देखिए लिस्ट :-

एक साल में भी नहीं बन पाया आंगनबाड़ी भवन

0
  • 6 लाख 45 हजार रुपए मंजूर हुए हैं निर्माण के लिए
  • छिदगांव पंचायत का एक और बड़ा कारनामा उजागर

बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिदगांव- 1 में सालभर से आंगनबाड़ी भवन का कार्य अधूरा पड़ा है। इसके लिए करीब साढ़े छह लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत राशि का बड़ा हिस्सा खर्च हो चुका है और निर्माण के नाम पर सिर्फ दो फीट उंची दीवारें ही खड़ी हो पाई हैं। शेष रकम कहां गई, इसका कोई हिसाब नहीं है। राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत छिदगांव 1 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए एक साल पहले 6 लाख 45 हजार रुपए की स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी रोजगार गारंटी योजना कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी कौस्तुभ वर्मा को सौंपी गई थी। निर्माण कार्य छिदगांव ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचायत सचिव की निगरानी में पूर्ण कराया जाना था।

इन सभी की लापरवाही के कारण एक वर्ष 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन का निर्माण आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। निर्माण के नाम पर महज डेढ़ – दो फीट ऊंची दीवारें ही खड़ी की जा सकी हैं। निर्माण में घटिया स्तर की सीमेंट ब्रिक्स का उपयोग किया गया है। सीमेंट की ये इंटें बारिश के पानी में घुलती जा रही हैं और कॉलम में डाली गई लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं। इन छड़ों में जंग भी लगने लगी है, जो आगे चलकर बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है। सरपंच और सचिव निर्माण के अधूरेपन की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। वहीं मनरेगा के परियोजना अधिकारी कौस्तुभ वर्मा भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण पर अब तक सिर्फ डेढ़ लाख रुपए ही खर्च हो पाए होंगे। शेष रकम कहां गई, इसका भी जवाब किसी के पास नहीं है। निर्माण में विलंब का कारण भी कोई नहीं बता पा रहा है।

पंचायत भवन में चल रहा है केंद्र

ग्राम पंचायत के बच्चों के लिए अभी ग्राम पंचायत भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसमें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व सहायिका के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को भी करना पड़ रहा है। न तो बच्चों की देखभाल अच्छे से हो पा रही है, न ही ग्राम पंचायत के कामकाज का सुचारु रूप से संचालन हो पा रहा है। जब भी ग्राम पंचायत की बैठक होती है या जिला व विकासखंड से कोई अधिकारी आते हैं, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया जाता है। बच्चों को पोषण आहार भी नियमित रूप से नहीं मिल पाता। सरपंच, सचिव और मनरेगा के परियोजना अधिकारी की घोर लापरवाही के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और इसका खामियाजा नौनिहालों को भोगना पड़ रहा है। इससे बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश देखा जा रहा है।

वर्सन

लेटलतीफी के लिए पीओ जिम्मेदार

आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण में हो रही लेटलतीफी के लिए राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के परियोजना अधिकारी जिम्मेदार हैं और देरी की वजह वही बेहतर बता पाएंगे। एसएस मंडावी सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

वर्सन

सरपंच – सचिव को भेजा है नोटिस आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य सरपंच और सचिव द्वारा कराया जा रहा है। विलंब के लिए सरपंच और सचिव ही जिम्मेदार हैं और इसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है। आने वाले माह तक काम पूरा कराने की बात सरपंच और सचिव ने कही है। ऐसा नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मणिपुर मामले में केंद्र की मोदी सरकार फेल : बैज

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा मणिपुर पर चर्चा से भाग रही है मोदी सरकार

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने मणिपुर में जारी हिंसा के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि मोदी सरकार मणिपुर की चर्चा से भाग रही है। भाजपा गठबंधन सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।पीसीसी चीफ ने कहा कि मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है और वहां की राज्य सरकार तथा केंद्र में बैठी भाजपा गठबंधन वाली सरकार हिंसा रोकने में पूरी तरह नाकाम रही हैं। विपक्ष लगातार मांग करता आ रहा है कि संसद के दोनों सदनों में मणीपुर मामले पर चर्चा होनी चाहिए, प्रधानमंत्री को सदन में आकर जवाब देना चाहिए। मगर दोनों सरकारें न तो हिंसा पर लगाम लगा पा रही हैं, न ही प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर मामले पर अपना मौन तोड़ रहे हैं। बैज ने कहा कि इतने गंभीर मामले पर भी प्रधानमंत्री की चुप्पी समझ से परे है। दीपक बैज ने कहा कि मणिपुर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और प्रधानमंत्री देश की जनता को मणिपुर के हालात एवं अपनी विफलता पर जवाब दें।

सुप्रीम कोर्ट में जीत गया लोकतंत्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के पक्ष में दिए गए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में ऐतिहासिक निर्णय हुआ है। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान की रक्षा की है। यह महज एक फैसला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और सच्चाई की जीत है। बैज ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगने से हमारे नेता राहुल गांधी की संसद में वापसी सुनिश्चित हो गई है। राहुल गांधी की मौजूदगी में संसद में अविश्वास पर अब सार्थक चर्चा होगी। श्री बैज ने भरोसा जताया कि राहुल गांधी संसद में मौजूद रहेंगे और उनकी उपस्थिति से कांग्रेस एवं विपक्ष को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का नेता कोई भी बने, देश के नेता राहुल गांधी ही हैं और वे ही रहेंगे।

तानाशाही पर सच्चाई की हुई जीत : कवासी लखमा

0
  • मोदी सरनेम मामले में कोर्ट के फैसले पर कहा मंत्री ने

जगदलपुर पूरे देश में तानाशाही और हिटलरशाही जैसी स्थिति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही पर सच्चाई की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने आज जो फैसला सुनाया है, उससे न्यायपालिका की विश्वसनीयता और बढ़ गई है। हमारे नेता राहुल गांधी अपने पिता और दादी के समान निडर होकर सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। आने वाले चुनाव में प्रदेश में भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प सभी कांग्रेसियों का है, जो पूरा होकर रहेगा। शुक्रवार की शाम यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने उक्त बात कही। संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित पत्रवार्ता में श्री लखमा ने कहा कि गांधी परिवार ने जो त्याग किया है उसे पूरा देश जानता है। उसी पथ पर राहुल गांधी चल रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा में उन्होंने अपना उद्देश्य स्पष्ट कर दिया है, जिसमें त्याग और सेवा ही कांग्रेस का चरित्र है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण पूरे देश के गरीब और युवा वर्ग बेहाल हैं। इसके लिए हमारा संघर्ष लगातार चल रहा है। कवासी लखमा ने कहा कि अलग-अलग संभागों में जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवा वर्ग से सीधी बात कर रहे हैं। यहां भी मुख्यमंत्री का आने का कार्यक्रम बन रहा है। वे जल्दी आएंगे और बस्तर के युवाओं से खुलकर चर्चा करेंगे।

मेयर के खिलाफ भाजपा ने दिया अविश्वास का आवेदन

0
  • भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कलेक्टर को दिया आवेदन
  • नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला : संजय पाण्डेय

जगदलपुर महापौर और उनकी एमआईसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद दल ने आज कलेक्टर को महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया। मेयर तथा उनकी परिषद पर नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। शुक्रवार 4 अगस्त को भाजपा पार्षद दल के नेता संजय पाण्डेय एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में पार्षदों ने कलेक्टर को आवेदन देकर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हेतु सामान्य सभा की विशेष बैठक जल्द आहूत करने की मांग की। बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए संजय पाण्डेय ने कहा कि हम लोगों ने पांच बिंदुओं पर अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर भाजपा पार्षदों के वार्डों के साथ भेदभाव कर रही हैं।

भाजपा पार्षदों के वार्डों में पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करने, निर्माण एवं विकास कार्य कराने में जमकर पक्षपात किया जा रहा है। ऐसा करके न सिर्फ भाजपा पार्षदों को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है, बल्कि जनता का अपमान भी किया जा रहा है। पाण्डेय ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और शासन के नार्म्स के विपरीत जाकर 10 प्रतिशत अधिक दर वाले टेंडर स्वीकृत किए जा रहे हैं। नियमानुसार 20 प्रतिशत बिलो रेट पर ठेका दिया जाना चाहिए, लेकिन महापौर और एमआईसी के सदस्य 10 प्रतिशत अधिक दर पर अपने खास ठेकेदारों को काम देकर शासन और जनता के टैक्स की रकम की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। एक सवाल पर पाण्डेय ने कहा कि भले ही हम संख्या बल में कमतर हैं, पर मेयर और महापौर परिषद की कार्यशैली से नाराज अनेक कांग्रेस पार्षद भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करेंगे।

बेहतर कार्य कर रही है नगर सरकार: मलकित सिंह गैदू

0
  • भाजपा के लोग अपना रहे हैं फिजूल का हथकंडा
  • भूपेश बघेल के उत्कृष्ट परफॉरमेंस से विचलित हो उठे हैं भाजपा के सारे नेता : गैदू

जगदलपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकित सिंह गैदू ने भाजपा पार्षद दल द्वारा जगदलपुर नगर पालिक निगम की महापौर के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन को भाजपा की बौखलाहट का नतीजा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार और जगदलपुर की कांग्रेस शासित नगर निगम सरकार के उत्कृष्ट कामकाज ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा रखी है। इसीलिए वे अविश्वास प्रस्ताव लाकर अपनी खीझ उतारने का असफल प्रयास कर रहे हैं। एक बयान में इंद्रवती विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के नेता कभी धर्म का कार्ड खेलने लगते हैं, तो कभी बेसिर पैर की बातें उठाने लगते हैं। राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने अपनी पहली ही पारी में बेहतरीन परफॉरमेंस दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया है।संख्या बल में भाजपा के सदस्यों की विधानसभा में न के बराबर है, इसलिए भाजपा चाहकर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बाल तक बांका नहीं कर पा रहे हैं। विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपाई अपनी औकात देख चुके हैं। थक हार कर वे ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर प्रदेश की लोकप्रिय कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास करते आ रहे हैं। गैदू ने कहा है कि ठीक इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल आदि के मार्गदर्शन में महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू एवं सारे एमआईसी सदस्य शहर के विकास के लिए जी जान लगाकर काम कर रहे हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता, भाजपा पार्षदों और भाजपा के नेताओं को शहर का विकास पच नहीं रहा है। वे बेसिर पैर के आरोप लगाकर नगर निगम सरकार को अस्थिर करने की कुचेष्टा पर आमादा हो गए हैं। मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि भाजपा के लोग चाहे जितना भी सिर पीट लें, जहां चाहें जाकर नाक रगड़ लें, वे निगम सरकार का एक पत्ता भी नहीं हिला पाएंगे। गैदू ने कहा है कि भाजपा के लोग अच्छे से जानते हैं कि नगर निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के सिर्फ 19 पार्षद हैं। ऐसे में उनका अविश्वास प्रस्ताव मुंह के बल गिर जाएगा, बावजूद वे अविश्वास प्रस्ताव लाने की नौटंकी कर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्शाने के लिए यह हथकंडा अपना रहे हैं। मलकित सिंह ने कहा है कि शहर की जनता अच्छे से जान चुकी है कि कांग्रेस ही उसका भला कर सकती है। भाजपा सिर्फ नौटंकी करने में माहिर है।

भाजपानित वार्डों में सौतेला व्यवहार,आकंठ भ्रष्टाचार अराजकता,अव्यवस्था और सभी विषयों पर नाकामी के कारण महापौर सफ़ीरा साहू के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव – संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष

0
  • भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव
  • 18 भाजपा पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
  • शीघ्र अविश्वास प्रस्ताव हेतु सम्मिलन आहुत करने कहा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने आज शुक्रवार को महापौर सफीरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया । भाजपा के 18 पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र कलेक्टर विजय दयाराम को सौंपा व जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने हेतु सम्मिलन आहूत करने कहा। भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र हुये सभी भाजपा पार्षद अपरान्ह तीन बजे पैदल चल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे । भाजपा पार्षद दल ने महापौर के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त करते हुये पांच बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल किया है। जिसमें कहा गया है कि महापौर द्वारा विपक्षी पार्षदों के साथ पक्षपातपूर्ण कार्य किया गया है, जिससे विपक्षी दल के वार्डों का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जहाँ जनहित व विकास के कार्य अवरूद्ध हो गये हैं। स्वास्थ्य व पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है। शहर में सफाई की समुचित व्यवस्था करने में नगर निगम नाकाम है, अत्यंत गंभीर बीमारियों से शहर के लोग प्रभावित हो रहे हैं। पिछले वर्ष अस्वच्छता के कारण ही शहर में डेंगू के फैले प्रकोप से लगभग 12 लोगों की मृत्यु हुई थी और सैकड़ों की संख्या में लोग गंभीर रुप से बीमार हुये थे। नगर निगम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिससे निगम के कर्मियों को प्रतिमाह वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा है।

निगम का स्थापना व्यय 65 फीसदी से कहीं अधिक बढ़ चुका है। महापौर के अदूरदर्शी निर्णयों से निगम के संचालित होने वाले कार्य बाधित हो रहे हैं। नगर निगम में हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। शहर की सफाई व्यवस्था, जो नगर निगम की प्रथम ज़िम्मेदारी है, ध्वस्त हो गयी है, जिससे आमजनों में गहरी नाराज़गी है। महापौर के द्वारा शहर स्वच्छता को लेकर कोई समुचित योजना नहीं है,सफाई कार्य दिशाहीन हो चुका है और शहरवासी इससे पीड़ित हो रहे हैं। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि महापौर के विरुद्ध भाजपा पार्षद दल ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। जो अग्रिम कार्यवाही सम्मिलन में पारित भी होगा। सत्ता पक्ष के बीच पड़ी फूट का लाभ मिलेगा। कलेक्ट्रेट पहुँच कर हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव देने वाले भाजपा पार्षदों में योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, दिगम्बर राव, राजपाल कसेर, मोती राम बघेल, निर्मल पाणिग्रही, धनसिंह नायक, दयावती देवांगन,भारती श्रीवास्तव, दीप्ति पाण्डेय, त्रिवेणी रंधारी, आलोक अवस्थी, ममता पोटाई, रीना घोष, सविता गुप्ता, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग शामिल थे। इस मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, विक्रम सिंह यादव,खेमसिंह यादव, सुरेश कश्यप,अमर झा आदि मौजूद थे।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली को लेकर जगदलपुर मुख्यालय कॉंग्रेस भंवन में कॉंग्रेसीयो ने मनाया जश्न

0

जगदलपुर आज छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज जी के आदेशानुसार जगदलपुर मुख्यालय कॉंग्रेस भंवन में राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली को लेकर कोंग्रेसियों ने आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया..इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी,संसदीय सचिव विधायक रेखचंद जैन,चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, इंद्रावती प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य सहित महिला कॉंग्रेस व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा आज सच्चाई की जीत व तानाशाह की हार हुई है।

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है..जिसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भी इस जीत का जश्न मना रहा है इस अवसर पर साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा,आज इस अलोकतांत्रिक तानाशाही सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने एक करारा प्रहार किया है,आज राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बहाली ने सत्य की जीत करार दिया और कहा कि जो सत्य की राह पर चलते हैं उन्हें कोई नही रोक सकता,यह जीत पूरे भारतवासीयो की जीत है मैं सिर्फ इतना कहूंगा”यह नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की जीत है” इस अवसर पर..यशवर्धन राव,वरिष्ठ कॉंग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, शंकर ठाकुर,नरेंद्र तिवारी,सरला तिवारी,अनवर खान,अतिरिक्त शुक्ला,मनोज साहनी, हेमू पंडित,रविलाल तिवारी,सेमियल नाथ,सूरज कश्यप,पार्षद विक्रम डांगी,कोमल सेना, बलराम यादव,सूर्या पानी,कमलेश पाठक,वेंकट राव,जशवंत सिंह,जाहिद हुसैन,महेंद्र महापात्र,महेश द्विवेदी,जावेद खान,रामशंकर पिल्ले,अभिषेक नायडू,अमरनाथ सिंह,अल्ताफ खान, विजेंद्र ठाकुर, महेश ठाकुर, जयपाल सिंह चौहान,गिरीश साहू,मोना पाढ़ी,शादाब अहमद, संजू जैन,हरीश साहू,सुलो कश्यप,रामेश्वर बिसाई, सोनू कश्यप, संपत मंडावी, सोमनाथ बघेल, यशवंत,एस नीला,उस्मान रज़ा, विनोद तिवारी, राजीव चालकी,रोहीत,अशोक मंडावी, राकेश सिंह, मलय विश्वास,संदीप,संजय, ननकू गुप्ता, आकिब रज़ा, मेराज, सोनू, अशफाक, संतोष ठाकुर, गौरव तिवारी, विजय बघेल, राहुल सेठिया, हर्षल, सन्नी, विक्की,बल्लू, चैतराम, अमृत, महेश, दिनेश सुनील, बंशी, फुलदास, राकेश, देवी, माखन लाल, चुन्नीलाल, अशोक मंडावी,भैरव, जपयाल आदि मौजूद रहे।

विधायक रेखचंद जैन ने हितग्राहियों के फॉर्म भरे

0
  • नगर निगम के गंगानगर व राजीव गांधी वार्ड में भरे गए हितग्राही फॉर्म- विधायक जैन ने दी राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी

जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। उन्होने हितग्राहियों के फॉर्म भी भरे। शुक्रवार को नगर निगम के गंगानगर व राजीव गांधी वार्ड में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो रहे हितग्राहियों से फॉर्म भरवाने सुबह से कांग्रेसी डटे रहे। गंगानगर वार्ड में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के मार्गदर्शन में हितग्राही कार्ड भरे गए। इसमें वरिष्ठ वार्ड पार्षद व एमआइसी सदस्य राजेश राय की अहम भूमिका रही, जिन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को लेकर हितग्राहियों में अत्यधिक उत्साह नजर आया। दोपहर में संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन राजीव गांधी वार्ड पहुंचे। उन्होने स्वयं अनेक हितग्राहियों के फॉर्म भरे और उन्हें राज्य संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा लगा। लोगों को जब मुख्यमंत्री के द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी दी गई तो भूपेश है तो भरोसा है के उदघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। विधायक ने दी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कृषि, वनोपज, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के साथ बिजली बिल हाफ योजना, भूमिहीनों को 7000 रुपये सालाना, बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं- सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी, मितानिनों को राज्य मद से अतिरिक्त राशि, ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली, गरीब परिवारों को प्रति माह एक रुपये की दर से 35 किलो चावल प्रदाय करने, 60 से अधिक प्रकार के वनोपजों की खरीदी, वनाधिकार पट्टा आदि की जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रदेश में 15 साल के भाजपा शासनकाल में विकास कागजों में हो रहा था, पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़- बस्तर विकास को धरातल पर उतारा जा रहा है। किसानों को कृषि ऋण माफी का लाभ दिया गया है। वर्तमान में एक क्विंटल धान की खरीदी 2640 रुपये में की जा रही है। विधायक रेखचंद जैन ने लोगों से भूपेश है तो भरोसा है, कार्यक्रम के अंतर्गत फॉर्म भी भरवाए। वार्ड पार्षद व नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी संबोधन दिया। भूपेश के सीएम बनने से आया बदलाव कांग्रेसजनों ने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बहुत सकारात्मक बदलाव आया है। राजीव गांधी वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्षद पंचराज सिंह, एल्डरमेन हरीश साहू, शहर महामंत्री हेमू उपाध्याय, गौरव तिवारी, ब्लॉक महामंत्री ननकू प्रसाद गुप्ता, एस नीला, दलिला बाग, संजय टाईटस, अनिल वानखेड़े, एके भूषणम, उमाशंकर पांडेय, पुन्दु चलम, पाकलू कश्यप समेत राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के हितग्राही- लाभार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS