City Media - Page 824 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 824

विधायक जैन ने दिव्यांग बच्चों के जीवन में लाई खुशियों की बाहर

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किसी को सेलफोन दिए, किसी को ब्रेलकिट, तो किसी को हियरिंग किट

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 17 दिव्यांग छात्र – छात्राओं को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।दिव्यांग बच्चों को वितरित सहायक उपकरणों में मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, ब्रेलकिट, लो विजन किट, हियरिंग किट आदि शामिल हैं। हायर सेकंडरी कन्या स्कूल क्रमांक 1 की छात्रा सरिता मंडावी व हाई स्कूल नेतानार के छात्र विकास कुमार को मोबाइल फोन, दृष्टि बाधित स्कूल के छात्र रविंद्र नेताम को स्मार्ट फोन, नागेश्वर मरकाम, योगेश दुग्गा व तामेश्वर सोरी को ब्रेल किट, प्राथमिक शाला की छात्रा मनीषा बघेल को लो विजन किट, प्राथमिक शाला लोहरापारा की छात्रा सरस्वती कश्यप को ब्रेल किट, माध्यमिक शाला बुरुदंवाड़ा सेमरा की छात्रा चंद्रमा, दृष्टि बाधित स्कूल के छत्रा परमेश्वर सोरी, नमन कुमार, भूपेंद्र कुमार व रोशनी दास को मोबाइल फोन, प्राथमिक शाला नेगीगुड़ा के छात्र मोनू चालकी को ब्रेल किट, प्राथमिक शाला पामेला के साहित्य कश्यप को लो विजन किट, प्राथमिक शाला नवीन अगहनपुर हियरिंग किट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिवावकों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। सहायक उपकरण मिलने से ये बच्चे अब बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में देव का अंश होता है। शरीर के किसी एक अंग के काम नहीं करने के बाद भी उपर वाले ने उन्हें ऐसी खासियत दी है कि वे अपने मस्तिष्क से हर कार्य को संपादित कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों के समक्ष प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हाकिंस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता के बावजूद उन्होंने अपने मस्तिष्क के दम पर ब्रम्हांड की बहुत सी गुत्थी सुलझाई थी। इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, समावेशी शिक्षा प्रभारी अनिता मिश्रा, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह जसवाल, राजेश अहीर, शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, महिला नेता एस नीला, युवा नेता रिखा कर्मा समेत बड़ी संख्या में पालक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अवैध सट्टा के खिलाफ थाना गुरूर एवं सायबर सेल बालोद की बड़ी कार्यवाही

0
  • 03 आरोपियों के कब्जे से नगदी रफ 5280 रूपया एवं सट्टा पट्टी बरामद

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरिश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक दोनोफॉस एक्स के पर्यवेक्षण अधिकारी गुरुर के दिशा निर्देश थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक मानुप्रताप साथ के नेतृत्व में थाना गुरूर एवं सायबर सेल चालोद के सम्मिलित टीम द्वारा थाना गुरु क्षेत्र में अवैध सट्टा के खिलाफ अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 05.04.2023 को मुखबीर के सूचना के आधार पर गुरूर के तीन अलग अलग व्यक्तियों द्वारा शांति नगर सामुदायिक भवन के पास गुरूर, जम्बेडकर चौक गोड़वाना भवन के सामने गुरूर एवं ग्राम दानीटोला पास लोगों को अंकों पर ददि लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाए जाने की सूचना पर थाना गुरूर एवं सायबर सेल सम्मिलित टीम द्वारा उक्त जगहों पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमे आरोपी (01) प्रकाश साहू पिता बिसाहू राम साहू उम्र 27 साल साफिन दानीटोला, (02) ओमशंकर सारथी पिता संतराम सारथी उम्र 27 साल साबिन अम्बेडकर चौक गुरूर एवं (03) बिसाहू राम साहू पिता मुरा राम साहू उम्र 57 साल साकिन वानीटोला थाना गुरूर से सट्टा पट्टी एवं 1460 2150 एवं 1670 रूपये समझ गयाहन जत कर आरोपीगणों को अपराध पारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

साथ ही सट्टा के प्रति क्षेत्र में जनाको दृष्टिगत रखते हुए पृथक से आरोपीगणों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है। के पासउक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक मानुप्रताप साथ, सहर, उपनिरीक्षक धरम भुआर्य, विश्वजीत मेश्राम, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, नर्मदा कोदारी, आरक्षक आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, एवं राहूल मनहरे थाना गुरूर एवं सायबर सेल वालोद का सराहनीय योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महावीर सेवा समिति के द्वारा 7 दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया

0

दल्लीराजहरा महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को नगर में सुबह 5.30बजे प्रभात फेरी निकाली गई । जो जैन मंदिर से निकलकर जैन भवन चौक माइंस ऑफिस चौक पेट्रोल पंप चौक गुप्ता चौक होते जैन समरथ भवन सम्पन हुआ उसके पश्चात सुबह 6 बजे से 7 बजे तक जैन समरथ भवन मे प्रार्थना हुआ इसके बाद सुबह 9 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई ।जिसमे हजारों की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल जैन इसके पश्चात सुबह 11बजे गौतम प्रसादी, ततपश्चात दोपहर 3.15 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया । तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी दिक्षार्थी परिवार का सम्मान महावीर सेवा समिति द्वारा किया गया व 8 बजे परम गुरु भक्त भजन सम्राट राहुल झाबक द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम दादा बाड़ी के प्रांगण मे किया गया । इसके पूर्व हुए 7 दिवसीय कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने 3 अप्रैल को अस्पताल ,गरीबो व आश्रम में जाकर भोजन व फल वितरण किया । सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे। जिसमे प्रथम सोने की चैन दूसरा पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल तीसरा पुरस्कार 100 ग्राम चांदी का सिक्का चतुर्थ इनाम 50 ɢᴍ चांदी का सिक्का पांचवा पुरस्कार 10 ग्राम चांदी का 5 सिक्का प्रत्येक को 1 छठवा पुरस्कार वी आई पी ट्राली बैग सातवा पुरस्कार 2 नग चांदी का सिक्का प्रत्येक को 1 दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छात्राओं की आड़ में सियासत कर रही एबीवीपी : एनएसयूआई

0
  • सियासी फायदे के लिए विधायक को कर रहे बदनाम : भुनेश्वर

बस्तर विकासखंड बस्तर के अंतर्गत एकलव्य आवासीय विद्यालय बेसोली मे बीते दिन 5 बालिकाओं के रात मे गायब रहने के मामले में एनएसयूआई ने एबीवीपी पर सियासत करने का आरोप लगाया है। एनएसयूआई के सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधायक के सोशल मीडिया इंचार्ज भुनेश्वर बघेल ने कहा है कि भाजपा एवं एबीवीपी के पदाधिकारियों ने संस्था के निरीक्षण का दिखावा कर सीधे संस्था प्रमुख और कर्मचारियों के पर छात्राओं को रात को मेला घूमने जाने देने हेतु परमिशन देने का आरोप लगाया है। खबर मिलते ही एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने एकलव्य विद्यालय पहुंचकर घटना की वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया भुवनेश्वर बघेल ने भाजपाइयों के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपाई अब शिक्षण संस्थानों के माध्यम से राजनीति कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारियों से एनएसयूआई ने घटना की जांच करने और दोषी लोगों पर कार्यवाही की मांग की। भुनेश्वर बघेल ने कहा है कि मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा अब शिक्षण संस्थानों के मामलों को लेकर घटिया राजनीति करने लगी है।भाजपा नेता रामप्रसाद मौर्य द्वारा बयान जारी कर स्थानीय विधायक के पर आरोप लगाया है कि छात्राओं को उनके संरक्षण में एकलव्य विद्यालय के कर्मचारियों ने रात को निकलने का परमिशन दिया है। बघेल ने सवाल किया है कि रामप्रसाद मौर्य यदि जिम्मेदार पद पर बैठे रहते तो क्या किसी छात्रा को रात में निकलने के लिए परमिशन देते? विधायक का इस घटना में हाथ है, तो साबित करके दिखाएं। घटना की जांच और उसके बाद दोषियों पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए। अपना राजनैतिक भविष्य चमकाने के लिए विद्यालय के कर्मचारियों पर इस तरह का आरोप लगाना उचित नहीं है। स्थानीय विधायक के पर इस तरह का आरोप लगाना उनकी गिरी हुई मानसिकता को प्रदर्शित करता है। कोई मुद्दा न होने की वजह से भाजपाई बौखला गए हैं और कुंठाग्रस्त होकर किसी भी मुद्दे को विधायक से जोड़कर विधायक को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। यह साजिश विफल होगी। रामप्रसाद मौर्य द्वारा स्थानीय विधायक पर जो बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है उसे एक सप्ताह में साबित करें, अन्यथा विधायक को बदनाम करने के आरोप में मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहें।

शादी में गई थीं सभी छात्राएं

एनएसयूआई नेता भुनेश्वर बघेल ने बताया है कि बोड़नपाल के सरपंच द्वारा बयान दिया गया है कि 28 मार्च को उनके गांव के एक परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकलव्य आवसीय विद्यालय की उक्त पांच छात्राएं आई थीं। यदि छात्राएं शादी में भी आई थीं, तो इस घटना से पहले एकलव्य के कर्मचारियों को अवगत ना कराना संदेह उत्पन करता है। वहीं कि भाजपा के लोग सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

विक्रम धुर्वे की यादें सदैव हमारे साथ ही रहेगी

0
  • स्वर्गीय विक्रम धुर्वे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

दल्लीराजहरा नगर पंचायत चिखलाकसा में स्वर्गीय विक्रम धुर्वे (जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा) के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई व उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया ।स्वर्गीय विक्रम धुर्वे कुशल समाजसेवी और व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे उनका इस तरह से जाना बहुत ही दुःखत घटना है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसीया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद, नगर पंचायत के पार्षदगण विमला जैन,कुंती देवांगन,लीला डरसेना, सुनीता गुप्ता, संगीता साहु, तिहारू राम आर्य, वेंकटराव, शांति बाई रावते,राजू रावते,विजय डरसेना, तारा चंद पाथोडे, नूतन दास, लता पथोड़े,बबलू धुर्वेबृजमणी यादव, आशीष गुप्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया नक्सलियों का स्मारक

0
  • ग्राम मलसकट्टा में नक्सलियों ने बनाया था लकड़ी का स्मारक
  • नक्सल विरोधी अभियान में जुटे डीआरजी एवं छसब की कार्रवाई

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 4 अप्रैल को ऑपरेशन पर निकले डीआरजी एवं छग सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलसकट्टा में नक्सलियों द्वारा बनाए गए लकड़ी के स्मारक को 5 अप्रैल को आग लगाकर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों ने सर्चिंग गश्त के दौरान ग्राम भटबेड़ा में सुरक्षा बलों एवं आम जनता को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखी गई बिजली वायर, पटाखे आदि सामग्री बरामद की। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही डीआरजी एवं 9वीं वाहिनी छस बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

भव्य शोभायात्रा एवं हनुमान जन्मोत्सव पावन पर्व पर

0

दिनांक 06/04/2023 गुरुवारहनुमान चालीसा पाठ एवं पूजा अर्चना, सुबह -8.00बजे साप्ताहिक बाजार वार्ड क्रमांक 25भव्य शोभा यात्रा – शाम-रैली निकलने का मार्ग दर्शन – वार्ड क्रमांक 25 जगजीवन राम सप्ताहीक बाजार से, गुप्ता चौक, पेट्रोल पंप, माइंस चौक, नगरपालिका परिषद, जैन भवन चौक,श्रमवीर चौक, बस स्टैंड चौक, अनिल प्रेस से मधुबन जनरल स्टोर्स पर समाप्ति 5.00बजे, साप्ताहिक बाजार वार्ड क्रमांक 25 जगजीवन रामविनीत – बालाजी दुर्गा उत्सव समिति वार्ड क्रमांक 25 जगजीवन राम सप्ताहीक बाजार, दल्ली राजहरामुकेश खश, अमन पिपरे, सूरज चंदेल, बिट्टू कनोजिया,अन्नू पिपरे, अरविंद पिपरे, तीरथ पिपरे, मनीष तामेर, शुभम पिपरे, रूपेश पिपरे, देवा पिपरे, अशोक पिपरे,सनी ठगे ल, अशोक पिपरे, पियूष, सोनू, मोनू, राज, अन्य उपस्थित रहेंगे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बालोद जिले में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 05.04.2023।25 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 7,700 रू. वसूला गया जुर्माना। शराब सेवन कर वाहन चालाने वाले पर हुआ 10,300 रू. का जुर्माना संयमित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व जिले में विषेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 04.04.2023 को कुल 25 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 7,700 रू. समन शुल्क वसूल किया गयाशराब सेवन कर बुधवारी बाजार बालोद में वाहन चलाने वाले कार चालक के विरूद्व कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालक को 10,300 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर टेकरी वाले हनुमान मंदिर में होगा तीन दिवसीय वृहद आयोजन

0

जगदलपुर, शहर में रामनवमी के सुखद समापन के पश्चात संकटमोचक माने जाने भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर हनुमान मंदिरों में व्यापक तैयारियां की जा रही है इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल बुधवार को बनाया जाना है आयोजन की इसी कड़ी में शहर के टेकरी वाले हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय वृहद आयोजन किया जा रहा है आयोजन के संबंध में मंदिर के प्रधान पुरोहित पंडित नारायण प्रसाद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस 6 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा दिन बुधवार से लेकर 8 अप्रैल तक लगातार तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहले दिन 6 अप्रैल को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में विभिन्न तीर्थों के जल से हनुमान जी का स्नान और अभिषेक उपरांत पूजन आरती किया जाएगा तत्पश्चात हनुमान चालीसा हनुमान अष्टक पाठ के साथ बजरंगबली के मंत्रों का उच्चारण करते हुए प्रातः 9:00 बजे बमलेश्वरी से आए हुए रामायण मंडली के द्वारा अखंड रामायण का पाठ मंडली के अध्यक्ष श्री भोगी महाराज तथा भक्तों द्वारा अगले दिन सुबह 11:00 बजे तक किया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों के द्वारा रात्रि के समय 11,000 दीपक श्री बजरंगबली को अर्पण किया जाएगाआगे पंडित जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ के 11:00 बजे समापन पश्चात हवन और भक्तजनों के लिए महा भंडारा का आयोजन किया जाना हैउन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल दिन शनिवार को प्रातःकाल हनुमान जी को चोला अर्पण करने के उपरांत पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रसाद वितरण किया जाएगा साथ ही संध्याकाल में सुंदरकांड का पाठ सुंदरकांड रामायण मंडली के इंद्रनील यदु भूपेंद्र यादव एवं अन्य सदस्यों द्वारा करते हुए पूजन आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा मंदिर के प्रधान पुरोहित नारायण प्रसाद जोशी ने शहरवासियों तथा भक्त जनों से कहा है कि हनुमान जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति देते हुए पुण्य लाभ प्राप्त करें

कल दिनांक 06/04/23 को स्वास्थ्य भवन का घेराव*

0

जून महीने में आंदोलन की संखनाथ छ.ग. प्र. स्वा. कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं उपप्रान्ताध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने बताया की बस्तर संभाग के सभी जिले के अधिकारी, कर्मचारी एवम सभी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवम कर्मचारी भारी संख्या में कल रायपुर में 06/04/23 को स्वास्थ्य भवन नया रायपुर का घेराव करने भारी संख्या में जायेंगे। जिसमें उपप्रान्ताध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने बताया की विगत 15 वर्षो से वेतन समस्त केडरो की वेतन विसंगति की मांग लंबित है सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था जिसमे चार वर्ष पुरे होने के बावजूद भी वेतन विसंगति आज प्रयन्त तक दूर नहीं हुई, स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी पुलिस विभाग की तरह एक कैलेंडर वर्ष में 13 माह का वेतन दिया जाए, क्योंकी पुलिस विभाग की तरह स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर 24 घंटा सेवाएं देते है विभिन्न संभागीय सयुंक्त संचालक कार्यालय द्वारा स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मेडिकल लेब टेक्नोलॉजीस्ट, नर्सिंग सिस्टर,मैट्रेन, अन्य कर्मचारी की पदोन्नति एवं समयमान का लाभ दिया जाये, स्टाफ नर्स का पदनाम – नर्सिंग अधिकारी तथा नर्सिंग सिस्टर का सीनियर नर्सिंग सिस्टर किया जाये, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारी कर्मचारी को शासन घोषणा अनुरूप नियमित किया जाये। कर्मचारियों को गृह ग्राम में स्थानांतरण की छूट दी जाए, cho एवम अन्य कर्मचारियों को शासन मानव संसाधन नीति 2018 एवम कर्मचारी निधि का लाभ दिया जाए, इन सभी मांगों को लेकर संचालनालय नया रायपुर घेराव किया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS