City Media - Page 846 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 846

सांसद बैज ने तोकापाल ब्लाक में निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

0
  • बस्तर संभाग के लिए उपलब्धियों भरा रहा सोमवार का दिन

तोकापाल सोमवार का दिन बस्तर के लिए उपलब्धियों भरा रहा। आज एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में बजट पेश कर जहां बस्तर संभाग के विकास के पिटारा खोल दिया, वहीं ठीक उसी समय बस्तर के सांसद दीपक बैज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देने में व्यस्त नजर आए।सांसद बैज ने तोकापाल ब्लाक की ग्राम पंचायत नैननार में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मद के 6 लाख 41 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सीसी सड़क एवं ग्राम पंचायत रायकोट-1 में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला समूहों के प्रशिक्षण भवन निर्माण भूमिपूजन किया।

इस दौरान सांसद बैज ने कहा गांवों के विकास और बुनियादी जरूरतों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ की हमारी सरकार, हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मैं स्वयं क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने आज ही बजट में बस्तर संभाग के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी, तीरंदाजी अकादमी, मलखम्ब अकादमी की स्थापना, अनुसूचित जाति जनजाति छात्र – छात्राओं की शिष्यवृत्ति में बढ़ोत्तरी, जगदलपुर में संगीत महाविद्यालय खोलने, हमारे पर्व त्योहारों के आयोजन के लिए आदिवासी परब सम्मान निधि की स्थापना, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए हमारे आदिवासी बच्चों को राशि देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, कोटवारों, ग्राम पटेलों का मानदेय बढ़ाने, वन समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण व्यवस्था की है। बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबका ध्यान रखने वाले जननेता हैं, उनके रहते कोई गरीब भूखा नहीं सो सकता, किसी गरीब को इलाज के अपनी जमीन, जेवर आदि बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रशिक्षण भवन बन जाने पर हमारी माता बहनों को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। माता बहनें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकेंगी। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,सरपंच नैननार देवाराम पोयाम, जनपद सदस्य गुलुड़ी पोयाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, उप सरपंच बुधरू, मासो बेंजाम, सरपंच रायकोट- 1 नारायण सिंह बघेल, उप सरपंच आसमन कश्यप, पंडरू पोयाम, युवा कांग्रेस नेता भंवर मौर्य, मासो पोयाम, सरपंच सालेपाल फगनू मांडवी, टोरका पोयामी, सरपंच बारूपाटा मनीष, पुजारी पारूराम, कोटवार गंगूराम कवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आवास विहीन को आवास उपलब्ध कराएं राज्य सरकार – संतोष बाफना

0
  • वंचितों को प्रधानमंत्री आवास देना होगा – संजय पांडे
  • राज्य की कांग्रेस सरकार गरीबों के हक को मार रही है – सुरेश गुप्ता

जगदलपुर – शहर के अनुकूल देव वार्ड एवं विवेकानंद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर शिविर लगाया गया एवं वार्ड में आवास विहीन परिवार, जिन्हें आवास मिलना था- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के राज्यंश की राशि नहीं देने पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास नहीं मिली, जिसके कारण कई गरीब और जरूरतमंद प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए, वंचित एवं पात्र प्रधानमंत्री आवास मिले इसके लिए राज्य सरकार के नाम से आवेदन भराकर आवास उपलब्ध कराने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार जन जागरण का कार्य वार्डों में जाकर किये जा रहा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा आवास योजना को बंद कर, गरीबों के अधिकार को मारा है एवं उनको मिलने वाले आवाज से वंचित किया है जनता इसका जवाब जरूर देगी। भूपेश सरकार जल्द से जल्द लोगों को आवास उपलब्ध कराएं जिससे लोगों को अपना स्वयं का पक्का मकान मिल सके। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि, गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास ना मिले इसके लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने किस तरह से कुचक्र रचा इसकी जानकारी सभा में दी एवं गरीबों का आवास दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से संकल्पित होकर पूरी लड़ाई को लड़ेगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर भाजपा के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता द्वारा वंचित और गरीब परिवार को आवास मिले यह सपना देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है परंतु राज्य की भूपेश सरकार इस पर रोक लगाकर गरीबों के अधिकार का हनन किया है जनता कभी इसे माफ नहीं करेगी कांग्रेस सरकार द्वारा जिस तरह से कुठाराघात करते, गरीबों को आवास से रोका गया है उसे भारतीय जनता पार्टी अपनी लड़ाई बनाकर गरीबों के अधिकार की लडेगी। कार्यक्रम में आवास विहीन पात्र हितग्राही के परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी समस्त वार्ड स्तरीय कार्यकर्ता अप्पल नायडू अभय दीक्षित संतोष बाजपेई अरविंद मिश्रा ननकू द्विवेदी ढाकेश्वरी पांडे संतोष पांडे खलील खान के साथ बूथ के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध मे फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

0

भानपुरी भानपुरी ब्लॉक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिन – प्रतिदिन रसोई गैस के कीमतों मे लगातार वृद्धि को लेकर युवा कांग्रेस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार और नारायणपुर प्रभारी आशीष मिश्रा,नारायणपुर जिलाध्यक्ष बोधन देवागंन एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी के नेतृत्व मे करन्दोला के मुख्य चौराहा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।युवा कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी कर केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेता निलय कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार की यह उज्ज्वला योजना नहीं है घरजला योजना है। आज रसोई गैसों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका असर सीधा आम आदमी पर हो रहा है। मोदी सरकार को शर्म आनी चाहिए कि रसोई गैसों की कीमत मे वृद्धि कर देश की जनता के जेबों मे डाका डाल रहीं है। जब केंद्र मे कांग्रेस की सरकार थी तब रसोई गैसों की कीमत 450 रुपये थी और अभी 1124 रू हो गयी है।कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी, श्याम सुन्दर पांडे, महेंद्र पांडे,युवा कांग्रेस के नारायणपुर जिलाध्यक्ष बोधन देवागंन,धनुर्जय नेताम,उपाध्यक्ष, युवा नेता निलय कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक वाजपेयी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, एनएसयूआई नारायणपुर जिलाध्यक्ष विजय सलाम, मोसु बघेल, दीपक गांधी,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव,सत्यकांत कश्यप,सोनधर दिवान,लोकेश,जीवन सेठिया,डिजेन्द्र पांडे,बालसिंह ठाकुर, डमरू कश्यप,बलराम,ज्ञानप्रसाद, दिनबंधु पोयाम एवं युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भूपेश सरकार का बजट शासकीय कर्मचारियों के लिए भरोसेमंद नही

0
  • कर्मचारियों के उम्मीदों पर पानी फेरा अजय परिहार

छत्तीसगढ़ की विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत जब बजट में शासकीय कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी चुनावी बजट को भरोसे के बजट का ढिढोंरा पीटने वाली सरकार का बजट शासकीय कर्मचारियों के लिए भरोसेमंद नही रहा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक अजय परिहार ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भूपेश सरकार ने वर्ष 2019 के बजट में कहा था कि ये बजट किसानों के लिए है अगला बजट कर्मचारियों के लिए रहेगा इसलिए कर्मचारियों को इस चुनावी बजट में बहुत उम्मीदें थी किंतु निराशा हाथ लगी कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने बजट के पहले सरकार का ध्यानाकर्षण के लिए राजधानी रायपुर में 15 फरवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर चुके हैं महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता,गृह भाड़ा भत्ता,चार स्तरीय पदोन्नत वेतन मान,वेतन विसंगति एवं दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा कर्मचारियों को नियमितिकरण पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है

छात्र,किसान,युवा और कर्मचारी, ये बजट है सबके लिए हितकारी – चंदन कश्यप

0

बस्तर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट को जन हितैषी, प्रगतिशील, विकास का प्रतिबिंब और समाज के सभी वर्गों को शुकून देने वाला बताया है। उन्होने इतना बेहतर बजट पेश करने तथा सभी को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री जी का समस्त नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की यह अंतिम बजट सभी वर्गों के लिए न्याय स्थापित करने वाला बजट है।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार, पटेल, रसोइयों के मानदेय में बढ़ोत्तरी कर मुख्यमंत्री ने राज्य के लाखों परिवारों को होली पर्व का तोहफा दिया है। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा को भी पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बहुत बड़ी सौगात दी है।उन्होंने आज यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार युवा, विद्यार्थी, कर्मचारी, किसान एवं महिला हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने पर इस योजना से लाभान्वित होने वालो के लिए बहुत बड़ी सौगात है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि मे 43%की वृद्धि,किया है। प्रदेश मे 36 आई टी आई संस्थान,23 नवीन महाविद्यालय,101 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्थापना, 4 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना से प्रदेश मे आएगी शिक्षा क्रांति। झीरम मे स्पोर्ट एकेडमी के साथ ही नारायणपुर मे बनेगा मलखंब अकेडमी इसके लिए मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहृदय आभार व्यक्त करता।

हताश और कुंठित लोगों के लिए बजट निराशाजनक : गौरनाथ नाग

0
  • भाजपा जब मांग पूरी करने की बजाए मारती थी लाठी, तब नहीं खुलता था मुंह- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ता बहनों की मानदेय राशि एकमुश्त पांच अंकों में पहुंचाई

जगदलपुर। शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग ने वर्ष 2023-24 के राज्य बजट को संवेदनशील मुख्यमंत्री का दूरदर्शी कदम व भविष्य का अविस्मरणीय दस्तावेज बताया है। प्रेस को जारी बयान में उन्होने कहा है कि कुछ दलों के निराश व कुंठित नेता बजट को निराशाजनक बता रहे हैं क्योंकि उनके पास चिढ़ने के अलावा कुछ नहीं बचा है। छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता पर काबिज रही भाजपा के समय अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों व सामाजिक जनों को लाठियां मिलती थीं। राजधानी में जब कर्मचारी प्रदर्शन करने जाते थे तो अदाणी की कंपनी में चाकरी करने वाले एक अधिकारी के इशारे पर सार्वजनिक शौचालयों में ताला जड़ दिया जाता था। उस अधिकारी के हुकुम की तामिली कराने वाला रायपुर का पूर्व कलेक्टर इन दिनों भाजपा का झंडा थामे हुए है। इनके जुल्मों और बस्तर के दब्बू नेताओं के खामोशी की कहानी कर्मचारी आज तक भूले नहीं हैं। संभाग मुख्यालय में अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग करने के लिए एकत्रित माहरा समाज के लोग कैसे आसना में सत्ता पक्ष के इशारे पर लाठियों से लहू-लुहान किए गए थे, यह समाज के लोग भूले नहीं हैं। यह भाजपा राज के बर्बर कारनामों के चंद उदाहरण हैं। तब बस्तर के भाजपा नेताओं के मुंह से बोल नहीं फूटते थे। आज ऐसे हताश व जनमत से पिटे नेता बजट पर हास्यास्पद प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नाग ने कहा है कि भाजपा के शासन में जहां आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में कभी 500 तो कभी 1000 रुपये की नाममात्र की वृधि की जाती थी वहीं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मास्टर स्ट्रोक मारते एक बार में ही कार्यकर्ताओं का मानदेय पांच अंकों में पहुंचा दिया है। यही नहीं सहायिकाओं, कोटवारों, पटेलों, रसोइयों, मितानिन, सफाई कामगारों समेत अन्य मानदेय कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए। विपक्ष अपनी नकारात्मक टिप्पणी करने की चिर- परिचित भूमिका निभाने के लिए बाध्य है, यह बात जनता सुन भी रही है और समझ भी रही है। विपक्ष के नेता भी जान गए हैं कि सीएम बघेल के नेतृत्व में गढबो नवा छत्तीसगढ़ की जो बयार बह रही है उससे टकराना तो दूर उसके सामने टिकना भी मुश्किल है। जनता भी एक सुर में यही बात कह रही है कि- भूपेश है तो भरोसा है।

भुपेश सरकार का बजट निराशाजनक सभी वर्गों को छला है – तोमन साहू

0

भूपेश सरकार द्वारा जो आज बजट पेश की गई वह काफी निराशाजनक है इस बजट में किसानों युवाओं महिलाओं वर्गों के साथ बालोद जिले को भी निराशा हाथ लगी है ज्ञात हों कि कांग्रेस शासन अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का अंतिम बजट विधानसभा में पेश की है। यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने 2018 के आम चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की जनता से लोक-लुभावने वादे किए, और आज तक अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पायी। शासन अपने 5 वें वर्ष में है, पर छत्तीसगढ़ विकास से कोसों दूर है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़, हड़तालगढ़, नशागढ़ में तब्दील हो चुका है। उल्टे इस कांग्रेस शासन ने अपनी पार्टी के कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्य किया। इस कांग्रेस शासन से जनता को सदैव निराशा ही मिली है। साथ ही बालोद जिले मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविधालय लिंक नहर के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किए है अतः इस बार भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्गों के साथ बालोद जिले को भी छला है तोमन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर रेखचंद जैन ने की जनगणना कराने की मांग

0
  • पत्र में कहा- पुराने आंकड़ों से अनेक योजनाओं में हो रही दिक्कत- मुख्यमंत्री भी लिख चुके हैं प्रधानमंत्री को पत्र

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर वर्ष 2021 की जनगणना कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले जनगणना निदेशालय को शीघ्र निर्देशित कर कोरोना काल में स्थगित की गई जनगणना प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान जनगणना का कार्य रोक दिया गया था। वर्ष 2021 के जनगणना के आंकड़ों की अनुपलब्धता के कारण आज भी सरकारी विभाग अंतिम उपलब्ध वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों से काम चला रहे हैं। वर्तमान में अनुमानित आंकड़ों से कुछ विभागों के द्वारा काम चलाया जा रहा है जबकि अधिकांश विभाग पुराने आंकड़ों का ही प्रयोग कर रहे हैं। पत्र में जैन ने लिखा है कि वर्ष 2011 के जनगणना के आंकड़ों के इस्तेमाल से सामाजिक- आर्थिक विकास की अनेकों योजनाओं को बनाने से लेकर उनके क्रियान्वयन तक में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण जनसंख्या का बड़ा समूह उन्हें प्राप्त होने वाले संवैधानिक व अन्य लाभों से वंचित हो रहा है जो समाज हित में उचित नहीं है। भारत में प्रति 10 वर्ष में जनगणना कराने का प्रावधान किया गया है। जैन ने लिखा है कि स्वतंत्रता के पश्चात से आज तक इस नियमित अंतराल पर लगातार जनगणना का कार्य संपादित किया गया है, यद्यपि उस दौर में भी अनेकों आपदाओं का सामना देश के लोगों ने किया है।

मुख्यमंत्री लिख चुके हैं पीएम को पत्र

राज्य में जनगणना कराए जाने की अनिवार्यता को रेखांकित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। बघेल ने अपने पत्र में जनगणना न होने से अनेक व्यक्तियों को मिलने वाले लाभ से वंचित होने की परिस्थितियां निर्मित होने का हवाला अपने पत्र में दिया है।

होली के पहले ही मुख्यमंत्री ने बस्तर में बिखेरे खुशियों के रंग

0
  • सीएम भूपेश बघेल ने बजट में बस्तर को दी कई बड़ी सौगातें
  • संभाग मुख्यालय जगदलपुर में खुलेगा संगीत महाविद्यालय
  • अजा – अजजा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में किया गया इजाफा

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने होली के पहले ही बस्तर में खुशियों के रंग बिखेर दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को पेश किए गाए राज्य सरकार के बजट में बस्तर को अनेक बड़ी सौगातें दी गई हैं। संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संगीत महाविद्यालय खोलने और शासकीय महाविद्यालय को अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में परिवर्तित करने, आमचो पुलिस कैंटीन खोलने तथा तिरंदाजी खेल अकादमी, नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी की स्थापना का प्रावधान बजट में किया गया है। इससे बस्तर के लोगों में भारी उल्लास देखा जा रहा है।बजट में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर संभाग के हितों का पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने प्रदेश के जगदलपुर समेत सभी संभागीय मुख्यालयों में संगीत महाविद्यालय, बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर आदि जिला मुख्यालयों में आमचो बस्तर पुलिस कैंटीन खोलने, बस्तर संभाग मुख्यालय में तिरंदाजी खेल अकादमी और नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी खोलने, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से हायर सेकंडरी की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों की महाविद्यालयीन पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में ही जारी रखने के लिए इंग्लिश मिडियम कॉलेज खोलने, अंतागढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने, हर संभाग मुख्यालय में सौ सीटर छात्रावास खोलने, छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले अजा अजजा वर्ग के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति को बढ़ाकर 1500 रु. एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों की भोजन सहाय राशि को बढ़ाकर 1200 रु. प्रतिमाह करने, इइंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले अजा अजजा के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना लागू करने, ग्राम वन समितियों को वित्तीय सहायता देने, आदिवासी पर्व त्योहारों के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना लागू करने, सुकमा जिले के दुब्बाटोटा में मत्स्य प्रक्षेत्र और हेचरी शुरू करने, बस्तर जिले के छोटे देवड़ा, घाटलोहंगा, मधोता, मोहलई, लावागांव एवं सीरिसगुड़ा तथा बीजापुर जिले के मीरतुर में पशु औषधालय खोलने, पर्यटन स्थलों में पर्यटन मित्र नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा कोटवारों और ग्राम पटेलों को मानदेय देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने का फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है।

चोरी की सात मोटर साईकिलों के साथ शातिर चोर हुआ गिरफ्तार

0
  • करपावंड निवासी आरोपी ने अलग अलग जगहों से चुराई थीं ये बाईक

जगदलपुर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके अड्डे से चोरी की सात मोटर साईकिलें बरामद की हैं। इन मोटर साईकिलों की कीमत करीब डेढ़ लाख रु. आंकी गई है। आरोपी का नाम करपावंड निवासी 20 वर्षीय बनश्याम कश्यप उर्फ हरेंद्र पिता स्व. मदन कश्यप बताया गया है। केातवाली थाना के अलग-अलग क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी होने की सूचना मिली थी, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही थी। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में टीमें गठित चोरों की पतासाजी लगातार की जा रही थी। इसी बीच पता चला कि एक युवक चोरी की बाईक बेचने की फिराक में है। सूचना मिली कि एक संदेही ग्राम करपावंड के खासपारा में है। घेराबंदी कर बनश्याम कश्यप को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर बनश्याम ने मोटर सायकल रिपेरिंग की दुकान खोली थी, जिसे उसने वर्ष 2021 के पूर्व बंद कर दिया। वर्ष 2022 में मेडिकल काॅलेज डिमरापाल और महारानी अस्पताल परिसर व वर्ष 2023 में दलपत सागर लाईलैंड से अलग -अलग मोटर सायकलों की चोरी करने की बात कबूल कर ली। चोरी की मोटर सायकलों को उसने अपने घर करपावंड में छुपा कर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 7 मोटर सायकलों को बरामद किया गया। 3 मोटर सायकलों को थाना कोतवाली में धारा 41(1- 4), 379 के तहत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया। बरामद मोटर सायकलों में पैशन प्रो, स्प्ललेंडर डार्क ब्लैक कलर, हीरो स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर, होंडा एचपी साईन, दो हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर वाली और बिना नंबर की एचएफ बाईक शामिल हैं। इन मोटर सायकलों की कुल कीमत 1 लाख 45 हजार रु. आंकी गई है। इस मामले का पर्दाफाश करने में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षकहोरीलाल नाविक, पीयूष बघेल, सहायक उप निरीक्षक कार्तिक सिन्हा, प्रधान आरक्षक आनंद कच्छ, आरक्षक प्रकाश नायक, रवि सरदार, युवराज सिंह ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MOST POPULAR

HOT NEWS