City Media - Page 849 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 849

बुजुर्गों का अधिकार है शासन से मिलने वाली पेंशन : दीपक बैज

0
  • संभाग स्तरीय शिविर में 7 हजार वरिष्ठ नागरिकों का हुआ मूल्यांकन
  • शिविर में पहुंचे सभी वृद्धजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण भी

जगदलपुर समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठजनों के लिए संभाग स्तरीय मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन नगर के लालबाग मैदान पर किया गया। पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर में सात हजार से भी अधिक बुजुर्गों का मूल्यांकन और परीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बस्तर दीपक बैज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि समाज के हर वर्ग के वृद्ध, बेसहारा और दिव्यांगजनों को पेंशन मिले। इसी सोच को सार्थक करते हुए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग गांव-गांव में पेंशन हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र लेकर उन्हें पेंशन योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था या किसी प्रकार की दिव्यांगता के कारण आने वाली परेशानियों का सामना करने में सहारा देने का काम सरकार कर रही है। शिविर में लगभग 7 हजार वृद्धजनों का मूल्यांकन एवं परीक्षण किया गया है।सांसद श्री बैज ने कहा कि प्रदेश में 12 पेंशन योजनाएं संचालित हैं, जो हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह उपस्थित वृद्धजनों से किया। सांसद ने कहा कि पेंशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने हितग्राहियों के खाते में सीधे राशि अंतरण करने की व्यवस्था की है, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप सभी विभिन्न जिलों से यहां अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आए हैं। शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टालों जाकर नेत्र, दंत, अस्थि आदि की जांच जरूर कराएं। सांसद बैज ने कहा कि जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति के बावजूद प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं, जो कि सराहनीय है।इस अवसर पर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि यह गौरव की बात है कि इतने वृहद आयोजन की जिम्मेदारी जिले का मिली है और इस जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम यहां के अधिकारी- कर्मचारियों एवं वालिंटियरों ने दिया है। इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन बच्चों के जीवन की आधारशिला रखते हैं, बच्चों को वृद्धावस्था में उनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। जहां तक हो सके इनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आप सभी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इनका आप सभी भरपूर लाभ उठाएं। इस शिविर में आप सभी का मूल्यांकन किया जाएगा, कुछ समय बाद आपकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण आपको विभाग द्वारा दिए जाएंगे।कार्यक्रम को नगर निगम महापौर सफीरा साहू, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, छत्तीसगढ़ सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, पार्षद, समाज कल्याण विभाग के विभिन्न जिलों से आए अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु संचालित स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने आयोजन की रूपरेखा एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवोदय के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कॉलेज प्रबंधन लापरवाही से छात्र परीक्षा देने से वंचित

0
  • सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने शास. नेमीचंद जैन महाविद्यालय के खिलाफ SDM को सौंपा ज्ञापन
  • बी.एस.सी (PCM) द्वित्तीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने से वंचित कर रहा महाविद्यालय

दल्लीराजहरा के शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय की मनमानी का मामला सामने आया है। जिसमें छात्र भूपेंद्र कुमार पिता राधेश्याम ग्राम – दर्राटोला (धोबेदंड) विकासखंड डौंडी, जिला – बालोद का निवासी है जो कि साइंस कॉलेज दुर्ग में सत्र– 2021–22 बी.एस.सी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष उत्तीर्ण कर अपने घर की आर्थिक परेशानियों के कारण बी.एस.सी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई दुर्ग से ना करते हुए दल्ली राजहरा के शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय में प्रवेश लिया और दुर्ग साइंस कॉलेज से अपना टीसी प्राप्त कर शास. नेमीचंद जैन कॉलेज में जमा कर दिया जब उसने दुर्ग से दल्ली राजहरा के कॉलेज मे बी.एस.सी(PCM) मे प्रवेश लिया और फीस जमा किया उस समय उन्हें दल्ली राजहरा के कॉलेज द्वारा यह नहीं बताया गया कि तुम्हें प्रवेश प्राप्त नहीं हो सकता लेकिन कॉलेज द्वारा उन्हें प्रवेश दिया गया और उन्होंने कॉलेज के सभी फीस जमा किए और परीक्षा फॉर्म भी भरा किंतु अब परीक्षा नजदीक आ गई है

सभी को प्रवेश पत्र प्रदान किया जा रहा है तब उन्हें शास. नेमीचंद जैन कॉलेज के द्वारा बताया जा रहा है कि तुमने दुर्ग साइंस कॉलेज में बी.एस.सी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई किए हो तुम्हें इस वर्ष की परीक्षा में शामिल नहीं किया जा सकता जबकि उन्होंने सत्र के आरंभ से ही नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लिया और अपना बी.एस.सी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष उत्तीर्ण की अंकसूची की छाया प्रति संलग्न किया था तब कॉलेज द्वारा उन्हें उस समय इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी गई इस प्रकार परीक्षा के समय जानकारी दिए जाने पर वह छात्र स्तब्ध है तथा उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा छात्र बहुत ही गरीब परिवार का है तथा आर्थिक रूप से कमजोर है ऐसा कहते हुए सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने SDM महोदय से उचित कार्यवाही करते हुए उक्त छात्र को बी.एस.सी द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल किए जाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा जिससे छात्र का एक साल बर्बाद होने से बच जाए तथा SDM मनोज मरकाम जी ने सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता एवं छात्र भूपेंद्र कुमार को यह आश्वासन दिया कि इस समस्या का निराकरण बहुत जल्द कर दिया जाएगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल

0

दिनांक- 03.03.2023 पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देशन में अवैध गांजा, शराब, सटटा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना डौंडी द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर दिनांक 02/03/2023 को अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री की सूचना पर थाना डौण्डी स्टाफ के द्वारा संदेही फुलसिंह ग्राम लिम्हाटोला के मकान मे रखे 1.120 कि.ग्रा. गांजा को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी फुलसिंह पिता स्व. नारायण सिंह उम्र 63 वर्ष पता लिम्हाटोला थाना डौण्डी जिला बालोद को बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाये जाने पर अपराध धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महिला कर्मी को डिफॉल्टर कहते हैं संयुक्त संचालक स्वास्थ्य

0
  • नेत्र सहायक अधिकारी ने सीनियर अफसर पर लगाए गंभीर आरोप
  • महिला स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ डिफाल्टर, ओवर स्मार्ट बनती है, जैसे जुमलों का करते हैं प्रयोग

तोकापाल क्या कोई वरिष्ठ अधिकारी अपनी मातहत महिला कर्मचारी के खिलाफ तू, तड़ाक की भाषा और तू ओवर स्मार्ट बनती है, तू तो मोस्ट डिफाल्टर है, जैसे निहायत घटिया जुमलों का प्रयोग कर सकता है ? आप कहेंगे – हरगिज नहीं। मगर बस्तर संभाग में ऐसी अपसंस्कृति का दौर चल रहा है। बस्तर के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगे हैं।स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव ने बस्तर संभाग के मौजूदा संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी. राजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनिया प्रमोद यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाहकापाल में नेत्र सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। श्रीमती यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि डॉ. डी राजन जब बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे तब से वे उन्हें (श्रीमती यादव) प्रताड़ित करते आ रहे हैं। 6 जनवरी 2022 को हुई नेत्र सहायक अधिकारियों की मासिक बैठक में डॉ. डी राजन ने बतौर मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी सभी नेत्र सहायक अधिकारियों के बीच मेरा नाम लेकर पूछा था कि सोनिया यादव आई है क्या? इसके बाद डॉ. राजन ने बिना वजह मुझे ‘ यह तो मोस्ट डिफाल्टर है ‘ कहते हुए सोनिया यादव को सरेआम अपमानित किया था। इसके पहले डॉ. डी राजन ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदलपुर में मुझे सभी कर्मचारियों की मौजूदगी में मेरी तरफ उंगली दिखाकर धमकी देते हुए कहा था कि ‘ तू बहुत ओवर स्मार्ट बनती है, तू मुझे जानती नहीं है, मैं कितना पावरफुल हूं। मैं तुम्हारे ऊपर आरोप लगाकर तुम्हारा इंक्रिमेंट रुकवा दूंगा और तुम्हारे द्वारा आहरित वेतन की रिकवरी करवा दूंगा।’ श्रीमती यादव ने आगे कहा है कि 25 जनवरी 2023 को उनकी ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के नेत्र विभाग के ओपीडी में लगाई गई थी। अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण वे उस दिन वे ड्यूटी पर नहीं जा पाई, मगर इसकी विधिवत सूचना उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाहकापाल में दे दी थी। तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन ने 25 जनवरी 2023 की तिथि में उन्हें (श्रीमती यादव ) अनुपस्थित बताकर स्पष्टीकरण देने एवं उनके एक दिन के वेतन की कटौती कर इसका उल्लेख सेवा पुस्तिका में करने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी तोकापाल को दिए थे। श्रीमती यादव ने 28 जनवरी को बीएमओ तोकापाल के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दिया था, मगर स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं मानते हुए वेतन कटौती की कार्रवाई करते हुए इस तथ्य को सेवा पुस्तिका में इंद्राज कर दिया गया।

जिला प्रशासन एक बार करा चुका है सुलह

जब डॉ. राजन मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे तब उनके द्वारा बार बार प्रताड़ित और अपमानित किए जाने से परेशान होकर सोनिया प्रमोद यादव ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन बस्तर से की थी। उस समय जिला प्रशासन ने दोनों के बीच सुलह भी करवाई थी। उस दौरान डॉ. राजन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष आश्वासन दिया था कि भविष्य में वे इस तरह के कृत्य की पुनरावृति नहीं करेंगे। सोनिया यादव का कहना है कि संयुक्त संचालक बनने के बाद डॉ. राजन ने उन्हें प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज कर दिया है। वे आएदिन तोकापाल और टाहकापाल के दौरे पर पहुंच जाते हैं और सबसे पहले यही सवाल करते हैं कि सोनिया यादव कहां है? वे तोकापाल के खंड चिकित्सा अधिकारी पर दबाव डालकर सोनिया यादव के खिलाफ बेवजह कार्रवाई करने के लिए कहते हैं।

मुझे कोई क्षति हुई, तो डॉ. राजन होंगे जिम्मेदार

सोनिया प्रमोद यादव ने कहा है कि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन वे उन्हें बात बेबात प्रताड़ित करते आ रहे हैं। मेरी कोई गलती न रहते हुए भी डॉ राजन बीएमओ को मेरे खिलाफ कार्रवाई के लिए बाध्य करते रहते हैं। अनुपस्थित पाए जाने वाले अन्य कर्मचारियों के खिलाफ न तो वेतन कटौती की कार्रवाई की जाती है, न ही उनसे किसी तरह का सवाल जवाब किया जाता है। डॉ. राजन हमेशा सोनिया यादव को ही टारगेट करते हैं। उनके रवैए से प्रतीत होता है कि वे सोनिया यादव से व्यक्तिगत खुन्नस निकालने पर तुले हुए हैं। सोनिया यादव ने कहा है कि ‘ डॉ. राजन द्वारा बार बार अपमानित और प्रताड़ित किए जाने से मैं मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चली हूं और हमेशा तनावग्रस्त व अवसादग्रस्त रहती हूं। इन परिस्थितियों में अगर मुझे किसी तरह की मानसिक अथवा शारीरिक क्षति पहुंचती है, तो इसके लिए सिर्फ और सिर्फ डॉ. डी राजन ही जिम्मेदार होंगे।

कोई जानकारी नहीं है

मुझे और मेरे कार्यालय को उक्त मामले के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही किसी तरह की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत प्राप्त होने पर उसका अध्ययन करने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

डॉ. चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी, बस्तर

निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गाए अधिकांश विभागों के कर्मचारी

0
  • प्रशासनिक कसावट लाने के लिए अपर कलेक्टर ने की ठोस पहल
  • अधिकारी ने की कंपोजिट बिल्डिंग की आकस्मिक पड़ताल

जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसार प्रशासनिक कसावट के लिए शुक्रवार को अपर कलेक्टर हरेश मंडावी ने संयुक्त कार्यालय (कम्पोजिट बिल्डिंग) स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।अपर कलेक्टर श्री मंडावी ने कार्यालय खुलने के तुरंत बाद 10 बजे से 10.30 बजे के मध्य निरीक्षण आरंभ किया। उन्होंने निरीक्षण एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ किया। वहां केवल एक कर्मचारी ही उपस्थित पाया गया। अपर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा एवं उप पंजीयक विभाग के कार्यालयों के ताले भी नहीं खुले थे। निरीक्षण की कड़ी में प्रथम तल में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग, अंत्यावसायी, श्रम विभाग, हथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, खनिज विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग का औचक निरीक्षण करने पर अधिकांश कुर्सियां खाली मिलीं। कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में पूछने पर कोई जवाब नहीं मिल पाया। द्वितीय तल में निरीक्षण करने पर राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नगर निवेश कार्यालय, हाथ करघा, जिला योजना सांख्यिकी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला निर्वाचन एवं महिला बाल विकास विभाग के कुल 63 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जितने भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है तथा सर्विस बुक में इन्द्राज करने की योजना है। साथ ही कार्यालय प्रमुख से भी जवाब तलब करने की कार्यवाही की जाएगी।

जप्त किए गाए छह टुल्लू पंप

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के आयुक्त दिनेश कुमार नाग के निर्देश पर निगम के पीएचई विभाग द्वारा निजी नल कनेक्शनों व सार्वजनिक नलों में अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।वाले पर करवाई करना प्रारंभ कर दिया है । जिसके तहत आज शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित छ: टूल्लू पंपों को जप्त करने की कार्रवाई की गई।नगर निगम के अमलों द्वारा हर वार्ड में घर घर जाकर बकाया जलकर की बकाया राशि की वसूली भी जा रही है। जलकर की राशि नहीं पटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जलकर विभाग प्रभारी राकेश झलके ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर शहर के 48 वार्डों में बकाया जलकर की वसूली व अवैध टूल्लू पंपों की जप्ती की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई एवं कर वसूली में नगर निगम कर्मी टिलेश ठाकुर, सोनसिंह, कृष्णा पाठक, चेलाराम सिन्हा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा जेडी ऑफिस परिसर के सामने से गायब हुआ स्टैंड हुआ प्रकट

0
  • जानकारी प्राप्त करने पहुंचे पत्रकार से नपा अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार मोटरसाइकिल की हवा निकलवाया
  • नगरपालिका उपाध्यक्ष की चोरी की शिकायत पर प्रशासन मौन

दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 22 जेडी ऑफिस के सामने स्थित सायकल स्टैंड गायब हुआ आज फिर अपने स्थान पर वापस, नए रूप में दिखाई दिया पुरानी सीट के स्थान पर चमकती स्तर हीन सीट बेतरतीब से बना स्टैंड खाना पूर्ति लगा स्टैंड में गुणवत्ताहीन कार्य स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं कुछ दिनों पूर्व इस सम्बंध में न. पा. अधिकारी से इस विषय में संज्ञान लेने का प्रयास किया गया था तो उनके द्वारा बताया गया की 6 बिस्तर अस्पताल के निर्माण हेतु उक्त स्टैंड को नगर पालिका द्वारा तोड़ा गया। नगर पालिका द्वारा मनमानी करते हुए बिना किसी अनुमति के शहर के पावर हब कहे जाने वाले जेडी ऑफिस कार्यालय बिल्डिंग के बाउंड्री बॉल को भी तोड़ दिया गया बी. एस. पी.की उक्त बिल्डिंग में वर्तमान समय में 5 शासकीय कार्यालय का संचालन किया जाता हैं जिसमे न्यायालय,सिटी मजिस्ट्रेट तहसील कार्यालय , उपकोषालय एवं राजस्व निरीक्षक कार्यालय शामिल है। किंतु न.पा. के लोगों द्वारा किसके आदेश से उक्त बाउंड्री वॉल को तोड़कर 6 बिस्तर अस्पताल बनाने का प्रयास किया गया ।

जिसे बाद में पुनः बनाया गया। स्टैंड का पुनर्निर्माण नगर पा.अधिकारी के कथन अनुसार नगर पालिका द्वारा कराया गया जा रहा है किंतु यहां पर जानना अत्यंत ही आवश्यक है कि बिना किसी पूर्व प्लानिंग के निर्माण हेतु किस तरह स्वीकृति प्रदान की गई जिसका भूमि पूजन भी क्षेत्र के विधायिका एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा कराया गया एवं उनकी गरिमा को ताक पर रख स्थल परिवर्तन कर दिया गया। शासकीय राशि का इस तरह का खुलेआम दुरुपयोग किया क्या जाना कहां तक सही है स्टैंड को तोड़ने एवं पुनर्निर्माण का वह किस मद से किया गया स्टैंड में लगी पुरानी सीट एवं अन्य सामग्री कहां गायब हो गई जिसके स्थान पर नया समान लगाया गया। आम नागरिकों की जबान पर कथन चर्चा में है कि गायब स्टैंड प्रकट हो गया।

  • उक्त साइकिल स्टैंड की चोरी होने की शिकायत नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा राजहरा थाने में शिकायत की गई थी किंतु उक्त संबंध में नगर पालिका द्वारा राजहरा थाना द्वारा पूछे जाने पर कोई स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया गया।
  • इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने पहुंचे पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया एवं नगर पालिका अधिकारी द्वारा उनके मोटरसाइकिल की हवा निकाल दी गई।

नगर निगम की राजस्व वसूली में गिरावट से आयुक्त नाराज

0
  • राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व निरीक्षकों को फटकार

जगदलपुर नगर पालिक निगम के कार्यालय मे राजस्व सभापति राजेश राय व आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने निगम राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। वार्डवार राजस्व वसूली की समीक्षा की गईं। 48 वार्डो से वार्डवार समेकित व संपत्ति कर की वसूली की जानकारी संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों से ली गईं। सभापति व आयुक्त ने सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को शत प्रतिशत वसूली का निर्देश दिया। निगम की राजस्व वसूली मे तेजी लाने वार्डो में घर घर जाकर समेकित व संपत्ति कर की वसूली करने के लिए कहा गया। चेतावनी दी गईं कि राजस्व वसूली मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने फरवरी माह में अब तक 50 प्रतिशत से कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 27 सहायक राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश राजस्व अधिकारी को दिया। साथ ही मार्च के अंत तक 100 प्रतिशत की वसूली करने का निर्देश संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों व अधिकारियों को दिया है। वहीं राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों से वसूली के संबंध मे विस्तृत से चर्चा कर वसूली तेजी से करने की बात कही। आयुक्त नाग ने राजस्व विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षकों को कहा शहर के बड़े बकायादारो की सूची बनाकर वसूली तेज करने, बड़े बकायादारों द्वारा बकाया टैक्स नहीं दिए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कारवाई करने के भी निर्देश दिए। वार्डवार वसूली की समीक्षा करते उन्होंने कहा कि सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डो मे लगातार घर घर जाकर करों की वसूली मे तेजी लाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। नाग ने कहा कि वसूली शत प्रतिशत ना होने पर संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने निगम की दुकानों के किराया वसूली मे तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जो किराया नही दे रहा है उस पर कार्यवाही करें। समय समय पर समीक्षा की जाएगी। इस दौरान राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग, राजस्व विभाग के राकेश यादव, विनय श्रीवास्तव, कुलदीप पानीग्राही व समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

त्रिपुरा एवं नागालैंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर कार्यालय के सामने मिठाई बांटकर एवं पटाखे फोड़ का मनाई गई खुशी

0
  • बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया त्रिपुरा एवं नागालैंड की जीत का जश्न, पटाखे फोड़ एवं मिठाई बांटकर मनाई खुशी

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा एवं नागालैंड विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न जगदलपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने मनाई गई।यहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा बीजेपी की जीत ने सिद्ध कर दिया कि त्रिपुरा एवं नागालैंड देश के सामने विकास और प्रगति का मॉडल है। आज पूरा देश इस जीत को विजय उत्सव के रूप में मना रहा है। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा त्रिपुरा एवं नागालैंड की जनता ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा किया। इस जश्न में मुख्य रूप से बैदू राम कश्यप, रामाश्रय सिंह, संतोष बघेल, संग्राम सिंह राणा, विक्रम यादव, दीपिका सोरी, संतोष बाजपाई,जयराम दास, रोशन झा, प्रकाश झा, आनंद झा, सतीश बाजपेई, रिंटू भदोरिया, प्रेम यादव, विष्णुनारायण,अतुल कौशल, भुनेश्वर ध्रुव, विनायक बेहरा, सुनील दास, अमित रामटेके,जिमेश जोशी, हरिप्रसाद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सांसद बैज ने दरभा ब्लॉक को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात

0
  • सांसद दीपक बैज ने सीसी रोड एवं पंचायत भवन का किया भूमिपूजन

बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार अपने क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज सांसद बैज ने दरभा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पखनार-2 में सांसद निधि के 6.01 लाख रु की लागत से कुम्हार साडरा के घर से लच्छू के घर तक बनने वाली 140 मीटर लंबी सीसी रोड, ग्राम पंचायत बीसपुर में सांसद निधि के 6.44 लाख रु. की लागत से मुख्य सड़क से देवगुड़ी तक बनने जा रही 150 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण, छिंदवाड़ा में सांसद निधि के छह लाख रु. की लागत से मुख्य सड़क से पंचायत भवन तक निर्माणाधीन 1.40 मीटर लंबी सीसी रोड र्निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत पखनार-3 व छिंदवाड़ा-3 में नवीन पंचायत भवन का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर सांसद बैज ने कहा कि सीसी रोड का निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा सड़कें बनने से क्षेत्र के विकास की राह खुलेगी। सड़क निर्माण होने से जहां आमजनों को आवागमन में सहूलियत होगी, वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी तेजी से विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही नवीन पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ये नए पंचायत भवन सभी संसाधनों से लैस होंगे और सारी सुविधाएं मिलेंगी इसके साथ साथ मनरेगा के मजदूरों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। भूमिपूजन समारोह में सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, बीरसिंह मांझी, जयदेव नाग, वनकला कश्यप, रिका कर्मा, बेलसर, तारा बेंजाम, पंडरुराम कशयप, ज्ञानेंद्र चौहान, सीमांचल ठाकुर, पुजारी मंगलू मंडावी, जुगल राम कुंजाम, शंभूनाथ कश्यप, गंगाधर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS