भंडारे में श्रद्धालुओं को महापौर ने किया महाप्रसाद का वितरण भी
जगदलपुर महाशिवरात्रि पर नगर निगम जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू ने बोट के जरिए दलपत सागर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान पार्षद योगेंद्र पांडे, ललिता राव, आयुक्त दिनेश कुमार नाग भी मेयर श्रीमती साहू के साथ उपस्थित थे। महापौर ने शहर के अन्य शिवालयों में भी जाकर शंकर भगवान की पूजा कर शहर व प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
दलपत सागर में मेयर व्यवस्था पर नजर बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने अधिकारी व कर्मचारियों से चर्चा करती रहीं। दलपत सागर के मध्य में स्थित शंकर देवालय तक जाने व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं हेतु नगर निगम की बोट व नगर सेना की बोट की व्यवस्था की गई है। नगर निगम और नगर सेना द्वारा तैराकों तथा गोताखोरों की तैनाती दलपत सागर में की गई है। दलपत सागर महाशिवरात्रि उत्सव समिति द्वारा महा भंडारा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें महापौर सफीरा साहू ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व मेयर जतिन जायसवाल, एमआईसी सदस्य सुशीला बघेल, अनिता नाग, पार्षद योगेंद्र पांडे, सुनीता सिंह , ललिता राव, पूर्व पार्षद संग्राम राणा, नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने भी श्रद्धालुओं की सेवा की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा और उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए संसदीय सचिव ने
जगदलपुर राज्य शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन बस्तर वैली इंग्लिश मिडियम स्कूल के वार्षिक उत्सव ‘दर्पण’ में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जमकर सराहा और उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपस्थित पालकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि स्कूल के चेयरमैन शैलेंद्र शेटेनवार ने बस्तर जैसे अंचल में अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। स्कूल के इस वार्षिकोत्सव को जो दर्पण टाइटल दिया गया है,
उसकी सच्ची तस्वीर इस मंच रूपी आईने में प्रतिबिंबित होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम में पढ़ाई कर रहे बस्तर अंचल के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी में बातें करने लगे हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा शिक्षा के साथ – साथ संस्कार एवं शारीरिक व्यायाम पर ध्यान दिए जाने की सराहना की। जैन ने बच्चों को प्रशिद्ध कवि सोहनलाल द्विवेदी की कविता ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती’ सुनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, पार्षद बलराम यादव, महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, स्कूल के चेयरमैन शैलेंद्र शेटेनवार, प्राचार्य श्रीमती माने एवं शालेय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं समेत पालक उपस्थित थे।
जगदलपुर दिनाॅंक-17.02.2023 तीनो मोटर सायकल में सवार होकर, चाकू दिखाकर, प्रार्थी से किये थे लुटपाट घटना को अंजाम देकर तीनो फरार सीसीटीव्ही0 फुटेज से हुई तीनो अपचारियों की पहचान महज 03 घंटे में तीन अपचारी बालक कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में सिटी कोतवाली क्षेत्र धरमपुरा नंबर 01 बाजार में हुये लुटपाट के आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार अपचारी बालकों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 16.02.2023 के रात्रि 2:00 बजे प्रार्थी बंशी कश्यप अपने आटो में बैगन भरकर, कुड़कानार होते हुये जगदलपुर संजय मार्केट आ रहा था। तभी धरमपुरा नंबर 01 बाजार के पास, मोटर सायकल सवार तीन व्यक्तियों ने आटो को रोका और एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर प्रार्थी के पेंट जेब में हाथ डालकर रखे 10,000/-रूपये को लूट लिये और हाथ थप्पड़ से मारपीट कर तीनो फरार हो गये थे जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 394,34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। उक्त टीम के द्वारा प्रार्थी के बताये अनुसार मोटर सायकल में सवार तीनो आरोपियों के अनुमानित गाड़ी नंबर एवं कालीपुर की ओर भागे जाने के आधार पर, शहर में लगे सीसीटीव्ही फुटेजो, आसपास के लोगो के माध्यम से बारिकी से खोजबीन किया गया। टीम द्वारा संदेह के आधार पर विधि से संघर्षरत् बालको का पहचान कर, पूछताछ एवं मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने-अपने कथन में प्रार्थी बंशी कश्यप के आटो को रोककर चाकू दिखाकर उसके जेब से 10,000/-रूपये को लुटपाट और मारपीट कर, फरार होना स्वीकार किये है। जिनसे रकम जप्त कर, विधि से संघर्षरत् तीनो बालको को विधिवत् निरूद्ध कर, न्यायिक रिमांड पर माननीय किशोर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
दिव्यांगों के लिए आयोजित समस्या समाधान शिविर में शामिल हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधि. अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल
बस्तर छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग बस्तर द्वारा बस्तर विधानसभा क्षेत्र के हर ब्लॉक में मिशन आत्मनिर्भर 2023 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शिविर लगाकर दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। ऐसे ही एक शिविर में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल शामिल हुए।कार्यक्रम में विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों में उनकी प्रतिभा के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए सुघ्घर पढ़वईया योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत बच्चों में उत्कृष्ट अकादमिक कौशल विकसित करने के लिए स्कूलों को पुरस्कार भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और तृतीय लिंग समुदाय (ट्रांसजेंडर) के लिए भी हेल्पलाईन सुविधा शुरू की गई है। इससे इन वर्ग के लोगों को तत्काल जरुरी सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं। बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और तृतीय लिंग समुदाय को आपातकालीन स्थिति में जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई हेल्पलाइन सुविधा सहायक साबित हो रही है। इस सुविधा के जरिए मेडिकल सहायता, पेंशन के साथ ही विभिन्न योजनाओं में आ रही दिक्कतों का त्वरित समाधान किया जाता है। विधायक श्री बघेल ने कहा कि शरीर से 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा विकलांग होने पर छत्तीसगढ़ विकलांग पेंशन योजना के लिए आवेदन कर पेंशन का लाभ पा सकते हैं। दिव्यांगजनों के लिए 350 रूपए प्रति lमाह की पेंशन निर्धारित की गई है। 6 से 17 वर्ष के दिव्यांग बच्चे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही छत्तीसगढ़ पेंशन योजना का लाभ ऐसे व्यक्ति उठा सकते हैं, जो जीवनयापन करने में असक्षम होते हैं और आत्मनिर्भर नहीं बन पाते हैं।उनके लिए यह योजना मददगार साबित हो सकती है। राज्य सरकार द्वारा कई तरह की पेंशन योजनएं चला रही है। बघेल ने कहा कि मन और इच्छाशक्ति से मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है। हाथ, पैर भले ही साथ न दे रहे हों, लेकिन मन और इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कामयाबी जरूर मिलती है।कार्यक्रम में बालेश दुबे, गणेश बघेल, अंकित पारख, मानसिंह कवासी, राम्याराम मौर्य, वैशाली, शोभा मारकंडे, फूलसिंह बघेल, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, पूरनसिंह ठाकुर, चेतन, रघुनाथ, बासुदेव, सौरभ, डमरू राम, सुखराम, एवं कर्मचारी जयभान सिंह, अरुण देवांगन, राजेंद्र ठाकुर, भोलाराम मरकाम, मनीराम कश्यप, महेश्वर सिंह नाग एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – कांग्रेस सरकार के संरक्षण में नक्सलियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में दल्ली राजहरा एवं डौंडी मंडल के तत्वाधान में झरण मंदिर के पास विशाल चक्का जाम किया गया कार्यक्रम में डौंडी एवं दल्लीराजहरा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए एव भारतीय जनता पार्टी के चारों शहीद नेताओ को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष डौंडी मनीष झा द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिले के सह प्रभारी पूर्व विधायक भोजराज नाग एवं प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर अ.ज.जा. मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. देवेन्द्र माहला उपस्थित हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहां कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अराजकता का माहौल है जिस प्रकार से आदिवासी अंचल बस्तर अंचल में नक्सलियों द्वारा चिन्ह अंकित कर सूचीबद्ध कर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मारा जा रहा है यह अत्यंत निंदनीय है छत्तीसगढ़ की सरकार को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रह गया है शायद इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव जाने से रोक रहे हैं और उनकी हत्या की जा रही है नक्सलियों को संरक्षण देने का कांग्रेश पर इसलिए सवाल उठते हैं क्योंकि कांग्रेश के नेता नक्सलियों का इलाज कराने बाहर प्रदेश जा रहे हैं कांग्रेस के नेता रंजीता रंजन राज्यसभा सदस्य नक्सलियों का अपना भाई बताते हैं ऐसे कृतियों के कारण कांग्रेस की सरकार एवं यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के जनता से माफी मांगना चाहिए ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
भाजपा के चक्का जाम कार्यक्रम में सभी भाजपा वक्ता ने अपने उद्बोधन में राज्य में कांग्रेस के भूपेश सरकार को जमकर कोसा वक्ताओं में प्रमुख रूप से जिलामंत्रीगण जयेश ठाकुर ,अनिता कुमेटी तथा राधिका भारद्वाज , डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी मोर्चा देवेंद्र महला प्रदेश कार्य समिति सदस्य झुग्गी झोपडी सुरेश जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, डौंडी मंडल महामंत्री टीकेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, शशिकान्त निषाद, मितेंद्र वेशावन, मोरदध्वज साहू, अब्दुल इब्राहीम, महिला मोर्चा गीता मरकाम, कॉलेज सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल सहित अन्य नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सफाया होने की रिपोर्ट आने से कांग्रेस पार्टी घबरा गयी है तथा बस्तर के कद्दावर भाजपा नेताओं को टारगेट कर हत्या होने की घटना हो रही है। प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर सत्ता में आयी कांग्रेस पार्टी को मालूम हो गया है कि विधानसभा के आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सरकार से मुक्त करने वाली है इसलिए घबराहट में ये सब कर रही है।
कार्यक्रम में दल्लीराजहरा मंडल से प्रदेश अनु. जाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पिपरे, हितेश मेश्राम प्रदेश अल्प.स. मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मुस्ताक अहमद, कासिम कुरेशी मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, म. मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, युवा मो. अध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पांडे ,सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गाड़ियोंग,मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा मनजीत कौर, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन मंडल मंत्री जनार्दन सिंगरौल, रमेश गुर्जर, कॉलेज सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता, राकेश कोसरे पूर्व भाजयुमो प्रदेश का,स सदस्य भूपेंद्र श्रीवास ,श्रीजीत, सुरेंद्र बेरा निलेश श्रीवास्तव पार्षद सौहद्रा ठाकुर, राजेश कांबले प्रमिला पारकर हेमंत गौतम ममता ठाकुर ताम्रध्वज सुधाकर ,मनीष पाठक ,उषा आस्टीकर, ललिता विश्वकर्मा, विम्मी शर्मा, उषा साहू एवं डौंडी मंडल से शुभ सिंह कोरेटी, भरत भाई पटेल, रामकिशन सॉरी, प्रकाश आर्य, हितेश साहू,अजय चौहान , टिकेंद्र साहू, मातरम दास कोसरे, श्रीमती भीखी मर्सिया, राधिका भारद्वाज , अनीता कुमेटी, रेखा चौहान, रजनी जयसवाल, विजय डडसेना, ताराचंद पथोड़े, मुकेश कौडो, राजू रावते, मितेंद्र वैष्णव, मोरध्वज साहू,शशिकांत निषाद, रुपेश नायक, अब्दुल इब्राहिम, पवन साहू, परमेश्वर देवहारी, दुल सिंह कोठारी,पुष्पदीप बैस, देवेंद्र साहू,बृज मनी यादव, निखिल अग्रवाल, ऋषभ सभरवाल, टिकेश धुर्वा, भूपेन्द्र गावड़े, रिंकू मरकाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे |
चित्रकोट महोत्सव की समापन बेला में विजेताओं का सम्मान
लोक कलाकारों ने महोत्सव में मनभावन प्रस्तुतियों से बांधा समा
जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के समीप तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं से भरपूर चित्रकोट महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। चित्रकोट महोत्सव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर लोक नर्तकों, स्कूली विद्यार्थियों सहित नामी कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम एआर राणा थे।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि लोककला और संस्कृति के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पर्यटन स्थलों और आदिवासी समुदाय के आस्था स्थलों के संवर्धन संरक्षण के लिए भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूरगामी सोच के साथ काम कर रहे हैं। बस्तर में देवगुड़ी और माता गुड़ी का विशेष महत्व होता है। ये हम आदिवासियों के आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। इन आस्था स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सराहनीय पहल कर रही है और पर्याप्त धन उपलब्ध करा रही है। बैज ने चित्रकोट जलप्रापत और चित्रकोट महोत्सव के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस वाटर फॉल का दीदार करने दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। यह वाटर फॉल बस्तर की शान है। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव का आयोजन पूरे राज्य के पर्यटन स्थलों और प्राचीन देवालयों में हमारी सरकार हर साल करती है। इससे पर्यटन स्थलों का महत्व और भी बढ़ जाता है। समारोह को संसदीय सचिव रेखचंद जैन व विधायक राजमन बेंजाम ने भी संबोधित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
मिष्ठान एवं पेयजल वितरण कर श्रद्धालुओं का किया अभिवादन
कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्त्ता भी स्वागत में शामिल
जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में 17 से 23 फरवरी तक संत नारायण महाराज के सानिध्य में शिव महापुराण एवं रुद्र अभिषेक यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। यज्ञ और कथा आरंभ होने से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। जैन एवं कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को मिष्ठान्न एवं पेयजल वितरण कर उनका अभिवादन किया।
इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन ने देवों के देव महादेव से छत्तीसगढ़ राज्य एवं बस्तर के कुशल मंगल तथा सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह हमारे शहर का सौभाग्य है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहरवासियों को शिव महापुराण एवं रुद्र अभिषेक यज्ञ का धर्म लाभ मिलेगा। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के सफलता की कामना की। जैन कहा कि इस आयोजन हेतु वे तन मन धन से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ छग राज्य महिला आयोग की सदस्य बालो बघेल, गौरनाथ नाग, एम वेंकट राव, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप, रमेश जैन, आनंद अग्रवाल, अनिल जैन, संतोष सिंह, अवधेश झा, मानसिंह, राजेश राय, सायमा अशरफ, गौरव तिवारी, कौशल नागवंशी, हरीश साहू समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे।
कमिश्नर धावड़े ने किया कोंडागांव मुख्यालय में स्थित शिल्पग्राम का निरीक्षण
जगदलपुर 17 फरवरी 2023 संभागायुक्त श्याम धावडे ने कोंडागांव जिला मुख्यालय में संचालित के शिल्पग्राम के विक्रय केंद्र में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक करोड़ रुपये का शिल्प वस्तुओं का आर्डर दिए। शुक्रवार को कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान उन्होंने शिल्पग्राम का निरीक्षण किया। यहां पर प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उत्पादन की बिक्री पर जोर दिया। उन्होंने संभाग के सभी जिलों में दी जाने वाले प्रोत्साहन प्रतीक चिन्ह और मोमेंटो के लिए बस्तर के शिल्पग्राम से खरीदी करने हेतु कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम और नगरी निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किए।
साथ ही कोंडागांव जिले में शिल्पग्राम का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किए। इस दौरान उन्होंने परिसर में शिल्प तैयार कर रहे कलाकारों से भी मुलाकात किए। परिसर में स्थित 5 कॉटेज को वन विभाग से मरम्मत करवाकर उनमें शिल्प कलाकारों को रहने हेतु प्रेरित करने कहा। परिसर में संचालित महिला स्व सहायता समूह की कैंटीन का भी अवलोकन कर उनके उत्पादों का स्वाद लिए और समूह के उत्पाद को खरीदा । इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम एसडीएम कोंडागांव चित्रकांत ठाकुर, शिल्पग्राम के प्रभारी अनिरुद्ध कोचे,वरिष्ठ निज सहायक हरेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे |
घटना दु:खद बीजापुर दंतेवाड़ा बस्तर में दर्जनों भाजपाईयों ने भी गंवाई जान
राजनीति का दीपक बुझने से पहले भभक रही
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के प्रवक्ता और आईटी सेल सोशल मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने भाजपाईयों के जगदलपुर मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शन को घड़ियाली आंसू बताया है और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की लाश पर राजनीति करने से भी कुर्सी नसीब नहीं होने की बात कही है। पानीग्राही ने कहा कि माओवाद नक्सलवाद का दंश वर्षों से बस्तर की जनता ने झेला है और रमनसिंह शासनकाल में बस्तर,बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा व दंतेवाड़ा में दर्जनों भाजपाईयों की नक्सलियों ने जान ली ,उस दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त थे। नक्सलवादी घटनाओं पर रोने वाले यह बताओ कि घटनाक्रम क्या पार्टी पूछकर होती है। कांग्रेस पार्टी से सैकड़ों तो भाजपा से भी दर्जनों कार्यकर्ता की मौत पूर्ववर्ती शासनकाल में हुआ है। श्री पानीग्राही ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपाई दीपक भभक रहा है और नक्सली घटनाओं की आड़ में राजनीति करने का हश्र पिछली विधानसभा चुनाव में देख चुके हैं, आगे भी यही हश्र जनता करेगी पानीग्राही ने तानसेन कश्यप, जगदीश कोंड्रा,पांडुराम नाग,महेश पुजारी, शिवदयाल तोमर सहित अनगिनत लोगों की मौत रमनसिंह शासनकाल में हुआ था या राजनीति के लिए इनकी हत्या हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व पूर्व विधायक संतोष बाफना स्पष्ट करें और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके घर में नक्सलियों ने गोली चलाई थी या यह भी पूर्ववर्ती रमनसिंह सरकार ने राजनीतिक बदलाव लेने किया था।
जिला सुकमा के ‘बड़ेसेट्टी गांव’ में जहॉ माओवादी द्वारा पूर्व में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र को बम से उड़ाया वहॉं सुरक्षा कैम्प स्थापना के पश्चात् पुनः संचालित हो रही स्वास्थ्य सेवायें ‘मनवॉ नवॉ नार’ कार्य योजना के तहत् बस्तर संभाग में प्रत्येक सुरक्षा कैम्प को समग्रित विकास केन्द्र के रूप तब्दील की जा रही है। बस्तर संभाग अंतर्गत प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी सीपीआई माओवादी संगठन द्वारा क्षेत्र की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलियां एवं अन्य मूलभूत सुविधा से वंचित करने के उद्देश्य से वंचित करने हेतु माओवादी द्वारा हमेशा साजिश रची जाती है। इसी साजिश के तहत् नवम्बर-2020 में केरलापाल एरिया कमेटी संगठन द्वारा बड़ेसेट्टी में जनसुविधा हेतु निर्माण की गई उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन को ध्वस्त कर दी गई।
माओवादियों की इस प्रकार की जनविरोधी एवं विकास विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुये क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फरवरी-2021 में ‘बड़ेसेट्टी’ में सुरक्षा कैम्प स्थापित की जाकर क्षेत्रवासियों का विश्वास अर्जित करते हुये विकास कार्य को गति प्रदाय की गई। ग्राम बड़ेसेट्टी एवं आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन को पुनः प्रारंभ की गई। विगत दिनों में जिला सुकमा के ‘बड़ेसेट्टी गांव’ में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा दौरा की जाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात स्टॉफ एवं उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू हुये। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त उपकरण एवं आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुकमा को निर्देशित किया गया। बड़ेसेट्टी कैम्प स्थापना के पश्चात् उप स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा सुरक्षा बल एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा केरलापाल एवं सुकमा से बडेसेट्टी तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण की गई। आवागमन हेतु सड़क निर्माण के साथ-साथ मोबाईल नेटवर्क की सुविधा भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक सुरक्षा कैम्प के आसपास के ग्रामों को ‘‘मनवा नवॉं नार’’ कार्य योजना अंतर्गत अधिक से अधिक स्थानीय निवासियों को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित किये जाने हेतु बस्तर संभाग के सुरक्षा कैम्पों (ग्रामों) को समग्रित विकास कार्य हेतु चयनित कर उक्त स्थानों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक प्रणाली (PDS), बिजली, बैंक, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई जाकर इन्हें समग्रित विकास केन्द्र के रूप में उन्नयन करते हुये क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।