City Media - Page 875 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 875

जनजातीय समूहों के विकास के लिए पहली बार अलग से बजट में प्रावधान:–विक्रम धुर्वे

0
  • केंद्रीय बजट 2023–24 का विक्रम धुर्वे ने किया स्वागत

दल्लीराजहरा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने बजट पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वाकई यह अमृत काल का बजट है। विक्रम धुर्वे ने कहा कि पहली बार जनजातीय समूहों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि पीबीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके,अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा कि अगले तीन साल में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में 38,800 अध्यापकों व सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।


2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन शुरू किया जाएगा,इस बजट की सात प्राथमिकताएं हैं, जो सप्तऋषि की तरह अमृतकाल के दौरान हमारा मार्गदर्शन करेंगी। विक्रम धुर्वे ने सभी वर्गों के लिए लाभदायक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

300 से अधिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुख्यमंत्री ने प्रारंभ करवाए

0
  • एकलव्य आदर्श कन्या स्कूल के सदभावना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रेखचंद जैन

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक बुधवार शाम धुरगुड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय कन्या छात्रावास के छात्रावास सदभावना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधन देते श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना इस उददेश्य के साथ की है कि मध्यम व गरीब परिवार के बच्चों को सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सस्ती पढ़ाई सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने स्कूली व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता से ध्यान दिया है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर क्षेत्र के 300 से अधिक बंद स्कूलों को चालू करवाया है। छात्रावास में रहकर अध्ययन करने से जीवन में अनुशासन आता है, जो विषम परिस्थितियों में भी इंसान को जीवटता से डटे रहने में सक्षम बनाता है। श्री जैन ने अपने सहयोगियों के साथ बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम को सहायक आयुक्त सह संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद इमरान खान, हेमू उपाध्याय, महबूब खान, हेमंत देवांगन, प्राचार्य राजेश गुप्ता, निलाप सिंह ठाकुर, सुधीर दुबे, हेमलता दास, स्तानिस्लास तिग्गा, प्रवीण श्रीवास्तव, संतोष देवांगन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन अफजल अली ने किया।

जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया शुभारंभ

0
  • मुख्यमंत्री ने विकास के साथ संवारा सांस्कृतिक धरोहर को: संसदीय सचिव जैन
  • विजेता मंडली राजिम में आयोजित राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में होगी शामिल

रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत आज जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन कलागुड़ी परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में शिवशक्ति मानस मंडली लोहंडीगुड़ा, विहंगम भजन मंडली तोकापाल, सूर श्रृंगार मानस मंडली जगदलपुर, ओम शिव शक्ति मानस मंडली बकावंड और शिव शक्ति मानस मंडली बस्तर ने भगवान राम के रामायण में अंकित विभिन्न प्रसंगों की बखूबी प्रस्तुति दी और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति संसदीय सचिव और विधायक रेखचंद जैन इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम और रामायण के प्रति अटूट श्रद्धा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश का विकास करने के साथ साथ सांस्कृतिक धरोहर को संवारने का काम कर रहे है। उन्होंने रामजी से जुड़े क्षेत्रों को संवारने का काम किया है। इसका उदाहरण चंदखुरी स्थित माता कौशल्या का मंदिर है और राम वन पथ गमन को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संवारने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा रामायण मंडली को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत विकासखंड स्तर की विजेता मंडली को 10 हजार, जिला स्तर की विजेता मंडली को 50 हजार और जिला स्तर की विजयी मंडली को राजिम में राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यहां विजेता मंडली को पुरस्कार के रुप में 5 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा। निर्णायकगणों की भूमिका लखेश्वर खुदराम, शिव नारायण पाण्डेय, श्री सूरज कश्यप, और श्री नन्द कुमार पटेल ने निभाई।

यह कैसा अमृतलाल मोदी जी कर्ज लेकर घी पीने का फरमान

0
  • आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया वाली निर्मला ताई का बज

जगदलपुर किसी सरकार का बजट उसके विजन को दर्शाता है किंतु केंद्र की मोदी सरकार सरकार का बजट कर्ज लेकर घी पीने की कहावत को चरितार्थ करता है और केंद्रीय मंत्री निर्मला ताई ने आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया वाली बजट पेश किया है। उक्त बातें बस्तर जिले के कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कही। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में कहा कि यह अमृतलाल का बेहतरीन बजट है जिसके तहत् पुर्वानुमान स्वयं जारी किया है जिसके तहत् वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न माध्यमों से 27.2 लाख करोड़ रुपए का आय का लक्ष्य रखा है जबकि और खर्चा 45 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान लगाया गया है जोकि पुर्णत: दोगुना घाटे का बजट है तो यह बजट मोदी के जुमले से भी भी महाजुमला है।68 पन्नों के बजट में गोल मोल टालमटोल के सिवाय बजट में कुछ नहीं है और यह केंद्र सरकार के दिवालिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

विधायक लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में बकावंड उपथाना का थाना के रूप में उन्नयन किया

0

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को बकावंड उपथाना का थाना के रूप में उन्नयन किया गया इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के बस्तर एवं बकावंड को थाना बनाने की पुरानी मांग थी पर इसे वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही थी पर संयोग से इसी सत्र में दोनों को थाने का दर्जा मिला जो खुशी की बात है उन्होंने कहा कि ओडिशा सीमा पर नलपावंड, बदलावंड तथा कोलावल में चेकपोस्ट स्थापित होने का प्रभाव यह है कि इस साल धान या अन्य तस्करी का मामला सामने नहीं आया, यह अच्छी बात है विधायक बघेल ने कहा कि छोटी छोटी बातों को लेकर लोगों को थाना चौकी न आना पड़े, समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो यह ग्राम प्रमुखों की जिम्मेदारी है यह बस्तर की परंपरा भी है साथ ही इसका अधिकार पेसा कानून के तहत संविधान ने भी दिया है उन्होंने थाना खोलने को लेकर पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित लोगों को बधाई दी ।

इस अवसर पर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि थाना खुलने से जनता के साथ स्टाफ को भी सुविधा होगी और पहले से बेहत्तर ढंग से काम होगा जनता का विश्वास हासिल करना यही हमारा उद्देश्य है और वर्तमान में पुलिस की कार्यप्रणाली इसी पर आधारित है वर्तमान में जनता और पुलिस के मध्य कोई तनाव की स्थिति नही है और बेहतर काम, सुरक्षित माहौल निर्मित करने की हमारी कोशिश रहेगी इससे पूर्व स्वागत प्रतिवेदन में एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 1982 में बकावंड में पुलिस चौकी खुली थी और नगरनार थाने के अंतर्गत था 41 साल बाद यह थाना बना है पहले बकावंड उप थाना के अंतर्गत 28 गांव थे अब 35 गांव को इसमें शामिल किया गया है कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल, कृषि बोर्ड के सदस्य जानकी राम सेठिया, दिनेश यदु, हरीश पारख, मधु निषाद,बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज जी,बस्तर एसपी अभिषेक मीणा जी,एएसपी योगेश देवांगन, थाना प्रभारी चन्द्रशेखर श्रीवास, सरपंचगण गुरबारी बघेल, माहेश्वर भद्र , तिजू राम, मोहनलाल भारती,दशोदा कश्यप, धन्य बाकड़े, रघुनाथ कश्यप, रामेस्वर कश्यप, नरसिंह कश्यप, सुखराम कश्यप, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसी राम ठाकुर, दीपक पांडे,प्रमुख रूप से उपस्थित थे*

कलेक्टर ने किया तहसील और जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण

0

जगदलपुर 01 फरवरी 2023/कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार एक फरवरी को लोहण्डीगुड़ा तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में कार्य की प्रगति, नस्तियों के संधारण आदि की जांच की तथा कार्यालयों के व्यवस्थित संचालन एवं ग्रामीणों की सहुलियत के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी एम चंद्रा, तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रणव दीवान सहित राजस्व विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया तहसील और जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण

0

जगदलपुर 01 फरवरी 2023/कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार एक फरवरी को लोहण्डीगुड़ा तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं में कार्य की प्रगति, नस्तियों के संधारण आदि की जांच की तथा कार्यालयों के व्यवस्थित संचालन एवं ग्रामीणों की सहुलियत के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी एम चंद्रा, तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रणव दीवान सहित राजस्व विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

बजट पर बरसे बैग गरीब व मध्यम वर्ग नहीं, अडानी अम्बानी पर बरसी है कृपा

0

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज ने मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण आम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट देश की गरीब, आम मध्यम वर्ग की जनता के लिए नहीं है। यह बजट देश के अमीर उद्योगपतियों के लिए ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह बजट देश की आम जनता के लिए महंगाई कम करने और युवाओं को रोजगार देने वाला बजट नहीं है। बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है। जिससे सीधे सीधे साबित होता है कि यह बजट गरीब व आम जनता के लिए न होकर मोदी सरकार के चंद चहेते उद्योगपतियों के लिए है।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश की गरीब जनता, आम मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के लिए आम बजट लाती थीं। आम बजट आम जनता के लिए होता था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह सरकार ने पूरे देश की जनता और सभी राज्यों के विकास के बजट दिए। महंगाई कम करने वाले बजट दिए। जनता को राहत देने वाले बजट दिए। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले बजट दिए। मोदी सरकार ने हर बार अडानी अम्बानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने बजट बनाये और यह अंतिम पूर्ण बजट भी उसी श्रृंखला की कड़ी है। आम बजट ने देश की आम जनता को अपना आखिरी निराशाजनक बजट दिया है।

भगवान बालाजी की निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब

0

संघ- संगठनों ने किया शोभायात्रा का आत्मिय स्वागत

जगदलपुर शहर के बालाजी मंदिर के 22वें वार्षिक महोत्सव के पहले दिन भगवान बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का चौक- चौराहों मे विभिन्न समाजों और संघ- संघटनों ने आत्मिय स्वागत किया। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से निकल कर अग्रसेन चौक, पैलेस रोड होते माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुँची। दंतेश्वरी मंदिर में पूजा के पश्चात शोभायात्रा को मेनरोड, स्टेट बैंक चौक, चाँदनी चौक, संजय बाज़ार होते वापस बालाजी मंदिर पहुँचा कर समापन किया गया।

शोभायात्रा में हज़ारों की संख्या में कलशधारी महिलायें और बालिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभायात्रा में शामिल बस्तरिया गेड़ी नृत्य, परब नृत्य और विशाखापटनम से बुलाये गये डांडिया दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा से पुर्व वेद पारायण, मंगलाशासनम्, विश्वक्सेन आराधना, भगवतपुण्यावचनम्, रक्षासूत्र बंधन, रूत्विकावरण प्रधानम्, अंकुरार्पण विधान के साथ यज्ञशाला आराधना विधान संपन्न हुआ। पहले दिन मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में वास्तुयोगेश्वर, ब्रम्ह मंडप आराधना और अग्नि प्रतिष्ठापना की गई। आज ही गरूड़ स्तंभ में पताक प्रतिष्ठ, ध्वजारोहण, गज्जलु विधान के बाद भगवान वेंकटेश्वर स्वामी जी के काष्ठ निर्मित परिक्रमा रथ की पूजा संपन्न हुई।

यहाँ- यहाँ हुआ शोभायात्रा का स्वागत

शोभायात्रा के मंदिर परिसर से निकलने के बाद सूरज डिजिटल के सामने रामचन्द्र गुप्ता एवं परिवार द्वारा स्वागत किया गया। कांग्रेस भवन के समक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत कर भगवान की आरती उतारी। संजय बाज़ार चौक में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा परिवार ने शोभायात्रा का स्वागत किया। गुरुनानक चौक में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।
इसी तरह दंतेश्वरी मंदिर के पास सोनी समाज, मावली माता मंदिर के सामने नाई ब्राह्मण समाज, जगन्नाथ मंदिर के सामने आरण्यक ब्राह्मण समाज, गोल बाज़ार चौक में पूर्व विधायक संतोष बाफना जी के समर्थकों ने स्वागत किया। स्टेट बैंक के पास युकांईयों और मोतीवाला परिवार, सीताराम शिवालय के सामने बालाजी गणेशोत्सव समिति, चाँदनी चौक में माता संतोषी मंदिर समिति सहित बस्तर विकास संघर्ष मोर्चा के नवनीत चाँद ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

आज होगा महा अभिषेकम् और श्रीनिवास कल्याणम्

भीष्म एकादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार सुबह वार्षिकोत्सव के तहत प्रातःकालीन सत्र में भगवान बालाजी और माता श्रीदेवी- भूदेवी की प्रतिमाओं का 160 से अधिक रजत कलशों में भरे दिव्य द्रव्य से अभिषेक किया जायेगा। संध्या क़ालीन सत्र मे मंदिर परिसर में श्रीनिवास कल्याणम् विधान संपन्न होगा। इस विधान के तहत भगवान बालाजी के साथ श्रीदेवी- भूदेवी का विवाह संपन्न होगा। देर रात तक चलने वाले कल्याणम् में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। भगवान के विवाह विधान के तहत कल रात रचे जाने वाले स्वाँग में वर पक्ष की भूमिका इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा निभाने जा रहें हैं जबकि वधु पक्ष की भूमिका कचोरा निवासी अप्पल नायडू निभायेंगे।

हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने संभाला मोर्चा

0

बस्तर ब्लॉक ग्राम पंचायत मधोता के हिडमापारा पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क कर शासन की मुलभुत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता कर निश्चित रुप से लाभान्वित करने का निर्णय लिया छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत किया गया हैं इस यात्रा की शुरूआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बस्तर विधानसभा के समस्त कार्यकर्त्ताओं को माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से ही हरि झंडी दिखाकर रवाना किया था ज्ञात हो की गणतंत्र दिवस के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत पूरे देश में की गई लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी की काफी प्रशंशा भी की और यह यात्रा को रवाना करने से पूर्व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं प्रदेश सचिव दिनेश यदु जी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए बहुत प्रशंशा करते हुए इस यात्रा को रवाना किया भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू किया हैं इसके साथ ही 2023 में होने वाले चुनावों की तैयारी भी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अभी तक बस्तर विधानसभा में 175 किलोमीटर की यात्रा तय किया हैं बस्तर विधायक ने कहा की कांग्रेस की देशभर में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गई इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा राहुल के पत्र में ‘स्वआर्णिम भारत का वादा किया गया है एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न योजनाओं को नरुवा, गरुवा, घूरवा बाड़ी, छत्तीसगढ़ महतारी, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना फोर्टिफाइड चावल वितरण योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड छत्तीसगढ़ पौनी पसारी योजना एवं समस्त योजनाओं को प्रत्येक गांव एवं घर घर तक पहुंचाने को संकल्प लिया उसे निश्चित तौर पर हमारे सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्त्ता निष्ठा पूर्वक काम करते हुए लोगों तक पहुंचकर इसको बता रहे है जिसमें मौजूद रहे प्रदेश सचिव जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, हरीश पारख, जितेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, महादेव, सनुराम, चंद्र राम, कारू राम, एवं कार्यकर्त्तागण व महिलाएं उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS