City Media - Page 876 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 876

राजीव भवन में कांग्रेसियों ने किया बालाजी भगवान की शोभायात्रा का भव्य स्वागत

0
  • जिलाध्यक्ष/ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बालाजी मंदिर के 22 वां वार्षिक उत्सव की समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.
  • जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजीव भवन में किया बालाजी भगवान की शोभायात्रा का अगुवाई कर लिया आशीर्वाद

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा 31 जनवरी से प्रारंभ हो रहे बालाजी मंदिर के 5 दिवसीय 22वें वार्षिकोत्सव के तहत आज बालाजी मंदिर से निकाली जा रही शोभायात्रा का राजीव भवन में जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।जिलाध्यक्ष/इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने शोभायात्रा में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला, पुरुष, बच्चों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को 22 वां वार्षिक उत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। शोभायात्रा के स्वागत में सफीरा साहू,सतपाल शर्मा, अनवर खान,हनुमान दुबे,एन.आर.कर, दिनेश सिंह, संजीव शर्मा, शंकर ठाकुर,कौशल नागवंशी, सुशील मौर्य, कैलाश नाग,अंगद प्रसाद त्रिपाठी, अजय बिसाई,अब्दुल सईद, योगेश पानीग्राही, कमलेश पाठक,शुभम यदु, जावेद खान ,छबिश्याम तिवारी, हरिशंकर सिंह,विनय पाठक, सुखराम नाग, यशवंत ध्रुव, तरनजीत सिंह, अर्पणा बाजपेई,नन्ना दुबे,राजा तिवारी,सोनारु नाग,लोकेश नंदा, शहनाज़ बेगम,कनकदई नाग, कल्पना मेश्राम,पापिया गाईन, जोहन सूता,बेनी फर्नाडीज, अशोक, विरेंद्र परिहार, मनोज ठाकुर, अफरोज बेगम, आदर्श नायक, आयुष मोहंती, अनुप मिश्रा,अंजुम हुसैन, जोहन सुता,रणजीत बख्शी,स्वरुपानंद बाघ, आकिब रजा, विशाल खंबारी, पंकज केंवट, आशीष साव,अरुण गुप्ता, अभिषेक गुप्ता साहिल हियाल, नितेश जोशी,गितांशु नेताम,मुकेश गुप्ता,श्वेता बघेल सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राम नाम के बिना जीवन अधूरा :– विक्रम धुर्वे

0
  • दो दिवसीय मानसगान अयोजन में पहुंचे विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा राजहरा बाबा विकास समिति द्वारा राजहरा बाबा मंडाई के अवसर पर दो दिवसीय मानस का आयोजन किया गया। मानस गायन महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप विक्रम धुर्वे ( जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि) विशेष अतिथि के रूप में राकेश द्रीवेदि (अध्यक्ष भाजपा मंडल दल्ली राजहरा), विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिवांगी ध्रुव ( वार्ड पार्षद) युवराज साहु (अध्यक्ष तहसील साहू संघ), एके ठाकुर,संतोष जैन, लखन साहू, सुमित जैन, आशीष गुप्ता (समाज सेवी) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे ने राजहरा बाबा के जयकारे करते हुए राजहरा बाबा विकास समिति को दो दिवसीय मानस गायन महोत्सव के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा जीवन में अगर कुछ करना है तो राम नाम लेना बहुत जरूरी है श्री राम के बिना हमारा जीवन असफल है।इस दौरान समिति के रामेश्वरम, जीतू,दीपक व राजहरा बाबा विकास समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक चंदन कश्यप ने हाई स्कूल नंदपुरा के बालिकाओं को प्रदान की साइकिल

0

नंदपुरा मंगलवार को नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल नंदपुरा मे अध्ययनरत 20 बालिकाओं छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना अन्तर्गत साइकिल वितरण किया ।विधायक चंदन कश्यप स्कूली बच्चों को शिक्षा के मह्त्व को बताते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे ना तो कोई चुरा सकता है और ना ही कोई छीन सकता। यह एक मात्र ऐसा धन है जो बाँटने पर कम नहीं होता, बल्कि इसके विपरीत बांटने पर बढ़ता ही जाता है। हमने देखा होगा कि हमारे समाज में जो शिक्षित व्यक्ति होते हैं उनका एक अलग ही मान सम्मान होता है और लोग उन्हें हमारे समाज में इज्जत भी देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि वह एक साक्षर हो प्रशिक्षित हो इसीलिए आज के समय में हमारे जीवन में पढ़ाई का बहुत अधिक महत्व हो गया है। इसीलिए आपको यह याद रखना है कि शिक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है इसकी वजह से हमें हमारे समाज में सम्मान मिलता है जिससे हम समाज में सर उठा कर जी सकते हैं।विधायक ने आगे कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतरीन कार्य कर रहीं है। सभी को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबध्द है। हमारी बेटियों को साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आवागमन मे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बिना किसी कठिनाइयों के बालिकाएं भी अच्छा शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि श्याम दिवान, विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी अचल वाजपेयी, महेंद्र पांडे, उमेश जोशी, प्रेम पानिग्राही, विद्याधर पांडे, नंदपुरा सरपंच गोमती बघेल, प्राचार्य खेमलता देवांगन,नीलू कश्यप, रमेश बघेल,विद्याधर बघेल, रुखनाथ बघेल, विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल, विक्की कश्यप, फगनू बघेल,स्कूल स्टॉप सहित ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।

पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया विस्फोटक यंत्र

0

नारायणपुर दिनांक 31.01.2023 पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना/कैम्प धनोरा से रवाना हुई थी। दौरान अभियान के ग्राम टेकानार में पुलिस जवानों एवं आम जनता को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आई.ई.डी. लगाये जाने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक, श्री पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) की टीम टेकानार एवं आसपास के क्षेत्रों में एरिया सेनेटाईजेशन एवं डीमाईनिंग की कार्यवाही की गई

जिस दौरान ग्राम टेकानार में 01 नग पाईप बम बरामद हुआ जिसे सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए बीडीएस टीम के द्वारा आई.ई.डी.को नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त आई.ई.डी. नक्सलियों के द्वारा आम जनता और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। उक्त आई.ई.डी. पाईप बम जिसकी लम्बाई लगभग 4 फीट एवं अनुमानित वजन लगभग 10 किग्रा. का था। मामले में थाना धनोरा में नेलनार एरिया कमेटी के माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बर्फबारी भी नहीं रोक पाई राहुल गांधी और दीपक बैज के जज्बे को

0
  • हड्डियों को भी सिहरा देने वाली ठंड के बीच श्रीनगर में हुआ भारत जोड़ो पदयात्रा का समापन
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दूत बन यात्रा में शामिल हुए बस्तर सांसद

जगदलपुर राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को मुकाम तक पहुंचने से भारी बर्फबारी और हड्डियों तक में सिहरन पैदा कर देने वाली ठंड भी नहीं रोक पाई। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूत बनकर शामिल हुए बस्तर के सांसद दीपक बैज का हौसला भी आखिर तक अडिग बना रहा। बैज पूरे समय मैदान पर कांग्रेस के अजेय योद्धा की तरह डटे रहे। घुटने भर तक बर्फ की चादर बिछी रहने के बावजूद गांधी और बैज का जज्बा बरकरार रहा।कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से निकाली गई भारत जोड़ो पदयात्रा का समापन जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुआ। पदयात्रा की समाप्ति के पश्चात आज सभा होनी थी, मगर बीती रात से जारी बर्फबारी को देखते हुए लग रहा था कि सभा निरस्त करनी पड़ सकती है। सभा स्थल पर उमड़ी हजारों की भीड़ और सभी प्रमुख विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने जोश को हाई कर दिया। श्रीनगर की धरती लगभग एक फुट मोटी बर्फ की चादर तले ढंक गई थी । लगातार बर्फबारी के बीच भी राहुल गांधी एवं विपक्षी दलों के तमाम नेता पहुंचे और भाषण देते रहे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी उत्साह और जोश के साथ भारी बर्फबारी के बीच कुर्सियों पर चढ़कर भाषण सुनते रहे। इस तरह भारी बर्फबारी के बीच भी यात्रा का शानदार समापन हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह के रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज एवं छत्तीसगढ़ के अन्य नेता मौजूद रहे।भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शेरे कश्मीर स्टेडियम का सभा स्थल खचाखच भरा रहा। सांसद श्री बैज दो दिन पहले ही राहुल गांधी की पदयात्रा के समापन समारोह में भाग लेने के लिए श्रीनगर पहुंच गए थे। इससे पहले भी वे पदयात्रा के विभिन्न चरणों में सहभागी बन चुके थे। बस्तर की जलवायु अमूमन गर्म ही रहती है और ऐसी जलवायु में पले बढ़े सांसद दीपक बैज ज्यादा ठंड सहने के आदी नहीं हैं, लेकिन पार्टी संगठन के कार्यों के लिए मौसम का रुख देखे बिना ही वे मिशन पर निकल पड़ते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की समापन बेला में भी श्री बैज ने कुछ ऐसी ही जीवटता का परिचय दिया। बैज के साथ लोहंडीगुड़ा के जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप भी श्रीनगर गए थे। भारी बर्फबारी के बीच भी राहुल गांधी को सुनने के लिए जमा भीड़ लोग कहते सुने गए कि ये बर्फबारी बदलाव के बयार की ओर ईशारा कर रही है।

कश्मीर की बर्फ़बारी में राहुल के साथ डटा रहा बस्तर का यंग टाइगर

0

(अर्जुन झा)
जगदलपुर/ श्रीनगर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल बस्तर के यंग टाइगर सांसद दीपक बैज कश्मीर की वादियों में भारी बर्फबारी के बीच डटे रहे। आज कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा की समाप्ति के पश्चात आम सभा हुई। रात से ही भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर पूरी तरह से बर्फ की लगभग एक फीट गहरी सफेद चादर में ढंक चुका था। लगातार बर्फबारी के बीच राहुल गांधी के साथ तमाम नेता सभा को संबोधित कर जनता को अमन चैन का पैगाम देने शेर ए कश्मीर स्टेडियम पहुंचे और भाषण देते रहे।

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कश्मीरी जनता ने उत्साह और जोश के साथ भारी बर्फ बारी के बीच कुर्सियों में चढ़ कर राहुल गांधी और अन्य नेताओं को सुना।इस तरह भारत जोड़ो यात्रा का शानदार समापन हुआ। इस ऐतिहासिक यात्रा के समापन अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज एवं छत्तीसगढ़ के नेताओं की मौजूदगी रही। सांसद बैज के साथी महेश कश्यप भी इस मौके के साक्षी बने। सांसद बैज ने बताया कि कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का जिस तरह से आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया, जिस तरह से कश्मीरी जनता ने कांग्रेस के प्रति उत्साह और समर्थन दिखाया, उससे साबित हो गया कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक आम जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में अमन चैन की स्थापना के लिए आतुर है। उन्होंने बताया कि कश्मीर के लोगों ने खुलकर कहा कि देश में बदलाव की बयार चल रही है। जनता ने राहुल गांधी की यात्रा को सार्थक प्रयास बताते हुए कहा है कि इस यात्रा के देश को आपसी भाईचारे के एक सूत्र में पिरो दिया है।

गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे पर सभी कार्यक्रमों की पुख्ता तैयारी में जुटे रहे और मुख्यमंत्री का प्रवास पूरा होने पर तत्काल राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने कश्मीर कूच कर गए थे। उन्होंने पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में भागीदारी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में अपने राष्ट्रीय नेता के साथ कदम से कदम मिलाकर चले और आज यात्रा के समापन अवसर पर विपरीत परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के साथ बस्तर का प्रतिनिधित्व किया। बस्तर सांसद दीपक बैज अपनी सक्रियता, जनहित व क्षेत्र तथा छत्तीसगढ़ हित में संयमित आक्रामकता, शिष्टाचार, व्यवहार कुशलता के साथ विकास की राजनीति के लिए पहचाने जाते हैं ।

नारायणपुर में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने संभाला पदभार

0

नारायणपुर दिनांक 30.01.2023 जिला नारायणपुर में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया गया है। पुष्कर शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक नारायणपुर का पदभार निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार(भा.पु.से.) से ग्रहण किया है। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, वर्ष 2018 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं,

जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई किये हैं एवं वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर बुनियादी प्रशिक्षण उपरान्त रायगढ़ जिले के प्रोबेशनर रहें हैं तत्पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर के पद पर पदस्थ रहें एवं 3 मई 2022 से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान नारायणपुर के पद पर पदस्थ रहकर नक्सल मोर्चे की कमान संभाले हुए हैं। ज्ञात हो कि श्री पुष्कर शर्मा जिला नारायणपुर के 21वीं पुलिस अधीक्षक हैं।

माड़पाल में रात्रिकालीन बालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल व समापन समारोह में शामिल हुए जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा

0

माड़पाल इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा माड़पाल में रात्रिकालीन बालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल व समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बेहद फायदेमंद है, दूधिया रोशनी में हुई इस प्रतियोगिता ने ग्रामीणों व खेले प्रेमियो का दिल जीत लिया – राजीव शर्मा

खेल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है,यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा करता हैं। यह व्यक्ति को दैनिक जीवन की सामान्य समस्याओं का सामना करने में मदद करता है। बालीबॉल दो टीमों के बीच खेले जाने वाला खेल है, ग्रामीण क्षेत्रों में इस खेल की लोकप्रियता अन्य खेलों से ज्यादा ईविप्रा उपाध्यक्ष/लोकप्रिय अध्यक्ष राजीव शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते बताया कि इतिहास के पन्नों वॉलीबॉल खेल की शुरुआत अमेरिका से मानी जाती है। इस प्रकार सन् 1895 में वॉलीबॉल खेल की उत्पत्ति अमेरिका से हुई थी। इस खेल के जनक के रूप में विलियम मार्गन का नाम उल्लेखित है। आधुनिक समय में वॉलीबॉल एक ओलंपिक खेल है। वॉलीबॉल को ओलंपिक खेल के रूप में उपलब्धि 1964 में मिली थी। इसी वर्ष टोक्यो ओलंपिक में वॉलीबॉल खेल को सम्मिलित किया गया था।छोटे स्तर पर खेले जाना वाला यह खेल धीरे धीरे उच्च स्तर की ओर आगे बढ़ता गया। वॉलीबॉल खेल की एशियन तथा महाद्वीपीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होती है। इसके साथ ही वॉलीबॉल खेल की वर्ल्ड चैंपियनशिप भी शुरू कर दी गई। जिसने आज वॉलीबॉल खेल को व्यापक स्तर पर अग्रसर कर दिया है। बॉलीबॉल एक लोकप्रिय खेल है, जो खिलाड़ियों को स्वस्थ और अनुशासित रखता है यह उनके मन में टीम भावना और उनके बीच में सहिष्णुता की भावना विकसित करता है।इस तरह के खेलों से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ये खेल बेहद फायदेमंद है।
फाइनल मैच व समापन समारोह में ज़ीशान कुरैशी, लैखन बघेल, धनुर्जय नाग, सरपंच मंदना नाग सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्कूली बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पहल

0

लोहंडीगुड़ा स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पहल किया गया जिसके तहत व्यवसायिक शिक्षा दिए जाने का निर्णय लिया गया जिसमें विभिन्न ट्रेडों को सम्मिलित किया गया इसी क्रम में विकासखंड लोहंडीगुड़ा के 5 संस्थाओं को चयन कर व्यवसायिक शिक्षा दिए जाने का निर्णय लिया गया माध्यमिक शाला तराई भाटा में व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 30 जनवरी 2023 को शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में ग्राम बड़ा जी के सरपंच व उपसरपंच नरेंद्र भारद्वाज खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कश्यप संकुल शैक्षिक समन्वयक डालिम आचार्य उपस्थित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा वंदना कर प्रारंभ किया गया। उप सरपंच द्वारा बच्चों को संबोधित कर व्यवसायिक शिक्षा के ट्रेड के बारे में बच्चों को अवगत कराया और बताया कि व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत दोना पत्तल निर्माण कैसे करते हैं और उसको अपने जीवन में आय का स्त्रोत कैसे बनाना है इस बारे में समझाया. चंद्रशेखर यादव द्वारा सभी बच्चों को लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने की समझाइश देते हुए कहा कि व्यवसायिक शिक्षा से न केवल आत्मनिर्भर बना जा सकता है बल्कि बच्चों के अंदर का आत्मविश्वास भी बढ़ता है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीण प्रशिक्षक श्रीमती शीतल एवं श्रीमती खगेश्वरी के द्वारा दिया जा रहा है.
कार्यक्रम में माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला तराई भाटा के समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे एवं बच्चों के पालन द्वारा भी बच्चों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया गया।

राजीव भवन में कांग्रेसियों ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को किया याद

0
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीद दिवस गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई
  • गांधी जी ने पूरी दुनिया को अपने विचारों से प्रभावित किया उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कई किताबें भी लिखीं जो हमें आज भी जीवन की नई राह दिखाती हैं – राजीव शर्मा

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीद दिवस गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद कर नमन किया। तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष/इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अविस्मरणीय योगदान से पूरी दुनिया सुपरिचित है।

जीवन पर्यन्त देशवासियों के लिए आदर्श नायक तथा अहिंसा की राह पर चलते हुए देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति दिलाने वाले गांधी जी ने पूरी दुनिया को अपने विचारों से प्रभावित किया उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कई किताबें भी लिखीं जो हमें आज भी जीवन की नई राह दिखाती हैं क्योंकि उनके ये अनुभव, उनका अहिंसा का सिद्धांत, उनके विचार आज भी उतने ही सार्थक हैं जितने उस दौर में थे। उनके जीवन के 3 महत्वपूर्ण सूत्र थे, जिनमें पहला था सामाजिक गंदगी दूर करने के लिए झाड़ू का सहारा। दूसरा, जाति-पाति और धर्म के बंधन से ऊपर उठकर सामूहिक प्रार्थना को बल देना। तीसरा, चरखा जो आगे चलकर आत्मनिर्भरता और एकता का प्रतीक माना गया। गांधी जी अक्सर कहा करते थे कि प्रसन्नता ही एकमात्र ऐसा इत्र है जिसे आप अगर दूसरों पर डालते हैं तो उसकी कुछ बूंदें आप पर भी गिरती हैं। वह कहते थे कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं बल्कि उसके चरित्र से होती है। दूसरों की तरक्की में बाधा बनने वालों और नकारात्मक सोच वालों में सकारात्मकता का बीजारोपण करने के उद्देश्य से ही उन्होंने कहा था कि आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को ही अंधा बना देगी। लोगों को समय की महत्ता और समय के सही सदुपयोग के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा था कि जो व्यक्ति समय को बचाते हैं, वे धन को भी बचाते हैं और इस प्रकार बचाया गया धन भी कमाए गए धन के समान ही महत्वपूर्ण है। वह कहते थे कि आप जो कुछ भी कार्य करते हैं, वह भले ही कम महत्वपूर्ण हो सकता है किन्तु सबसे महत्वपूर्ण यही है कि आप कुछ करें। लोगों को जीवन में हर दिन, हर पल कुछ न कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करते हुए गांधी जी कहा करते थे कि आप ऐसे जिएं, जैसे आपको कल मरना है लेकिन सीखें कि आपको हमेशा जीवित रहना है। उनकी बातों का देशवासियों के दिलोदिमाग पर गहरा असर होता था। महात्मा गांधी के विचारों में ऐसी शक्ति थी कि विरोधी भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह सकते थे। ऐसे कई किस्से भी सामने आते हैं जिससे उनकी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और शिष्टता की स्पष्ट झलक मिलती है। कार्यक्रम के अंत मे दो मिनट का मौन धारण कर नमन किया गया। यह रहे मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान,कौशल नागवंशी,अ.रशीद,कमलेश पाठक, एम वेंकट राव, अब्दुल सईद,हरीशंकर सिंह,पूरन सिंह ठाकुर,योगेश पानिग्राही,मोईन अख्तर, छबीश्याम तिवारी,जोहन सूता,एस दन्तेश्वर राव, राकेश मौर्य, अरूपानंद, नरेन्द्र तिवारी,जावेद खान, सुंदरमणी निशाद,कमला वर्मा,अंकित सिंह, अंकित सिंह,बेनी फर्नांडिश, सत्यनारायण, सुजीत नाग,मनोज ठाकुर, अशोक मंडावी, समर चौहान, उस्मान रजा, चंद्रकांत जोशी,राजा मौर्य,नीरज पचौरी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS