City Media - Page 896 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 896

राजधानी रायपुर के यंग इंडिया रन कार्य्रकम में सम्मिलित हुए भाजयुमो प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी जयराम दास

0

जगदलपुर – गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय आव्हान पर आयोजित यंग इंडिया रन कार्यक्रम रायपुर समेत प्रदेश के जिला मुख्यालयों में सम्पन्न हुआ,राजधानी रायपुर में आयोजित यंग इंडिया रन कार्यक्रम में कार्य्रकम के प्रदेश प्रभारी व भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम दास सम्मिलित हुए।भाजयुमो प्रदेश मंत्री व यंग इंडिया रन कार्य्रकम के प्रदेश प्रभारी जयराम दास ने बताया कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक विचारों को आत्मसात करने छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में यह मैराथ कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें हजारों युवाओं ने इस कार्यक्रम में जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाया उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

विधायक जैन को अपनी सेहत की नहीं, अवाम की फिक्र ज्यादा

0
  • अपने क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं रेखचंद जैन
  • मुख्यमंत्री बघेल की मंशा और कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप काम कर रहे हैं जगदलपुर विधायक

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन एक ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने आज के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की आरामपरस्ती, मौकापरस्ती और अकर्मण्यता को लेकर चली आ रही जन – धारणा को बदल कर रख दिया है। वे अपनी सेहत की फिक्र छोड़ अपने निर्वाचन क्षेत्र की अवाम की फिक्र में ज्यादा लगे रहते हैं। जैन क्षेत्र के गांवों का निरंतर दौरा कर ग्रामीणों से सतत संपर्क बनाए रखते हैं। अपनी कर्मशीलता के चलते वे क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी नागरिकों के दिलों में स्थान बना चुके हैं। वहीं वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा और कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप जनसेवा करते हुए क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति को और भी मजबूत बना रहे हैं। बस्तर संभाग की इकलौती सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन की सक्रियता सर्वविदित है। वे सप्ताह के सातों दिन जनता से जुड़ाव बनाए रखते हैं। सुबह निवास में पहुंचने वाले क्षेत्र नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनते हैं तथा यथासंभव समस्याओं को दूर करने व मांगों को पूरा करने का प्रयास फौरी तौर पर करते हैं। लोगों से भेंट मुलाकात का सिलसिला खत्म होते ही वे क्षेत्र के गांवों के दौरे व जनसंपर्क पर निकल पड़ते हैं। रोजाना 8 – 10 गांवों का दौरा करना उनकी दिनचर्या में शुमार है। रेखचंद जैन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में भेंट मुलाकात कार्यक्रम लंबे समय से चलाते आ रहे हैं। वे गांव – गांव में जाकर ग्रामीणों के बीच बैठते और उनका दुख दर्द सुनकर उनकी पीड़ा दूर करने का हरसंभव प्रयास करते हैं। अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुख में बराबर सहभागी बनते हैं। किसी के घर में शोक हो तो रेखचंद जैन दुखी परिवार के साथ वे खड़े नजर आते हैं। किसी ग्रामीण के यहां सगाई, शादी, नवजात बच्चे की छट्ठी का कार्यक्रम हो तो भी वहां विधायक श्री जैन की मौजूदगी रहती है। किसी गांव में किसी तरह की आपदा आ जाए, तो वहां वे तुरंत पहुंच जाते हैं। आपदा पीड़ितों की मदद में वे कोई कसर बाकी नहीं रखते। यही वजह है कि क्षेत्र के लोग उन्हें विधायक से ज्यादा अपना पारिवारिक सदस्य के रूप में देखते हैं। जैन भी उन्हें अपना परिजन ही मानते हैं। संवेदनशीलता की मिसालें भी पेश की प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मानवीय संवेदना से ओतप्रोत जननेता माना जाता है। संसदीय रेखचंद जैन मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपना रोल मॉडल मानते हुए उन्हीं के सिद्धांतों पर चलकर काम कर रहे हैं। ऐसे कई मौके आए हैं, जब जैन ने संवेदनशीलता की मिसालें पेश की हैं। बीते साल की दीपावली उन्होंने कोरोना काल में माता – पिता खो चुके बच्चों के साथ मनाई थी। जैन और उनकी धर्मपत्नी ने इन बच्चों को नए वस्त्र, मिठाई और पटाखे गिफ्ट किए। उस समय इन बच्चों के चेहरों पर खुशी की जो चमक नजर आ रही थी, वह उपस्थित लोगों के लिए अनमोल धरोहर बन गई। तब श्री जैन ने बच्चों से कहा था – आज से मैं आप लोगों का अभिभावक हूं। मुख्यमंत्री बघेल ने ऐसे बच्चों को सहारा देने तथा उनकी शिक्षा के लिए महतारी दुलार योजना चला रखी है। इन बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था शिक्षा विभाग के माध्यम से की गई है। इसी तरह आकाशीय बिजली गिरने, सर्पदंश, करंट आदि घटनाओ में मृत व्यक्तियों के परिजनों को राहत पहुंचाने के लिए भी श्री जैन हमेशा तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री से आग्रह कर वे ऐसे दर्जनों परिवारों को लाखों रु. की आर्थिक सहायता दिलवा चुके हैं। कांग्रेस की मजबूती में भी योगदान

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति को और भी मजबूत बनाने में रेखचंद जैन लगातार काम कर रहे हैं। उनके ग्रामीणों से सतत संपर्क में रहने के कारण ग्रामीणों का भरोसा कांग्रेस और मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं, गांव गांव में की जा रही सड़क, बिजली, पानी स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा की व्यवस्था, आदिवासियों के आस्था स्थलों, देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा विधायक जैन की मिलनसारिता व कर्मशीलता से प्रभावित होकर पचासों ग्रामीण और युवा दूसरी पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। जैन की सक्रियता का असर बस्तर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है।

“निजी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ” के द्वारा आयोजित कार्यक्रम लईक मड़ई में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा

0
  • लईका मड़ई, धर्मान्तरण, भारत जोड़ो को लेकर मीडिया को संबोधित किया।

धमतरी माननीय कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी के द्वारा दीप जलाकर लईका मड़ई का उद्घाटन किया माननीय मंत्री जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आज यह कार्यक्रम सरकार के बिना सहयोग के सफल आयोजन कर रही है। मैं आयोजक संघ को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा की कोरोना के कारण यह कार्य्रकम नही हो पाया था जिसे निजी विद्यालय प्रबंधन कल्याण संघ के द्वारा 40 स्कूलों ने संयुक्त रूप तीन दिवसी कार्यक्रम अयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चों ने खेल कूद, खाने पीने का स्टॉल एवं गीत संगीत में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी बच्चे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है सभी बच्चे इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाये एवं कुछ न कुछ नया जरूर सीखे।

मंत्री जी ने आगे कहा बचपन पूरे जीवन का नीव होता है, खेल कूद एवं पढ़ाई लिखाई कर अपने माँ बाप का नाम रोशन करो। आगे उन्होंने आगे कहा की लड़कियां किसी से कम नही होती है सभी क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है चाहे मनोरंजन के क्षेत्र में हो, चाहे पढाई लिखाई के क्षेत्र में। आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विलुप्त होते खेल कूद, मेला, मड़ई को अनेक माध्यम से बढ़ावा देने का काम कर रही है।

कांग्रेस विधायकों को परफार्मेंस में फांसा, बृजमोहन ने फेंका सियासी पांसा

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार होने की बात आखिर कबूल कर ही ली है। उन्होने कहा है कि चार साल से मुख्यमंत्री अपनी पीठ खुद ही थपथपाते आ रहे थे। राज्य के तीन चौथाई हिस्से का दौरा करने के बाद भूपेश बघेल को धरातल पर कांग्रेस की सच्चाई नजर आ गई है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जिन विधायकों की परफॉरमेंस खराब है, उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कह दिया गया है। जो विधायक अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारेंगे, उन्हे 2023 के चुनावों में टिकट नहीं दिया जाएगा। बघेल के इस बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा है कि आखिरकार भूपेश बघेल ने अपनी टीम की खराब परफॉरमेंस की बात कबूल कर ही ली। उन्होंने कहा कि चार साल तक मुख्यमंत्री बघेल राज्य में बेहतर काम करने का दावा करते रहे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 वर्षों से अपनी उपलब्धियों का बखान करते रहे और आज उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस विधायकों से जनता खासी नाराज है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से 2023 के विधानसभा चुनाव में भुगतेगी। पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में राज्य में न तो किसी प्रकार का विकास कार्य हुआ है और न ही कोई उद्योग लगाया गया है। सिर्फ नशे का कारोबार और भ्रष्टाचार ही फले फूले हैं। आज मुख्यमंत्री की स्वीकारोक्ति इस बात को प्रमाणित भी कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि राज्य के 75 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है। इसीलिए वे अपने विधायकों को परफॉरमेंस सुधारने की नसीहत दे रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल के बयान को भाजपा शिविर में बस्तर में अपने तरीके से लिया जा रहा है। बस्तर भाजपा में बृजमोहन का अच्छा खासा प्रभाव है। उनके बयान ने बस्तर भाजपा का हौसला बढ़ा दिया है। यहां भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है कि बस्तर में भी कांग्रेस के कई नामी विधायक कांग्रेस की टिकट से वंचित हो सकते हैं। उन्हें टिकट मिल भी जाये तो जनता के बीच उनकी स्थिति ठीक नहीं है। बृजमोहन एक कुशल रणनीतिकार हैं और माना जा रहा है कि भूपेश बघेल ने अपने विधायकों में कसावट लाने के इरादे से नसीहत दी है, उसे अपने अंदाज में मोल्ड करके बृजमोहन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को यह पैगाम भेजा है कि जनता के बीच जाकर बताओ कि खुद मुख्यमंत्री ने कबूल कर लिया है कि कांग्रेस के विधायकों की हालत खराब है। इससे कांग्रेस के खिलाफ चुनावी माहौल बनने की उम्मीद भाजपा को है और भाजपा बस्तर में फिर से कमल खिलने के सपने देखने लगी है।

स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा

0

11/01/2023 गुटटाडिही कोरगांव, ब्लॉक – बडेराजपुर, कोंडागाँव पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी माननीय कवासी लखमा जी के द्वारा क्रिकेट मैच का आनंद लिया गया। माननीय मंत्री जी बल्ला पर हाथ आजमाते हुए भी दिखे इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम बॉलिंग करते दिखे। माननीय मंत्री जी व विधानसभा उपाध्यक्ष के द्वारा मैच देखने आए दर्शकों का के बीच पहुँच उनका उनका अभिवादन किया।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के द्वारा लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की खिलाड़ी नेताओं से बड़े होते है, खिलाड़ियों पर लोगो की नजर रहती हैं। आप सभी खेल आयोजकों को सफलता पूर्वक खेल आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाये। उन्होंने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते दिखे उन्होंने कहा खुब पढ़ो लिखो माँ बाप का नाम रोशन करो। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासी आरक्षण, पिछड़ा वर्ग आरक्षण विरोधी सरकार है। जानबूझ कर आरक्षण को पास नही कर रही है। आदिवासी जंगल मे रहने वाले लोग है आरक्षण इनको मिलना ही चाहिए। पीने हल की लड़ाई लड़नी है बिना लड़े कुछ नही मिलता है जो लड़ता है वही जीतता है। केंद्र की सरकार लोगो के जेब मे चुम्बक लगाकर पैसे खिंच रही है जीएसटी से आज गरीब जनता से लेकर दुकानदार परेशान है। दिन ब दिन महँगाई बढ़ते ही जा रही है। आरएसएस ईसाई धर्म एवं आदिवासी को लड़ाने का काम कर रही है

किसी के बहकावे में न आये। सत्तारूढ़ भाजपा के शासन में ही सबसे अधिक धर्मान्तरण हुए है। कानून से बड़ा कोई नही है, कानून को हाथ मे लेने वालों पर कार्यवाही जरूर होगी। कोई अगर जोर जबरदस्ती धर्मातरण करता है तो उस पर कानून कार्यवाही करेगी। आज हमारी सरकार बस्तर में शांति, सुरक्षा व विकास का कार्य कर रही है इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्या भूपेश बघेल लोगो के बीच पहुँच जमीनी स्तर पर लोगो से मिल मर जानकारी ले रहे है। उन्होंने आगे कहा कि आज राहुल गाँधी जी भारत जोड़ो के माध्यम से लोगो से मिल रहे है नफरत भेद, भाव, झूठ के खिलाफ बोल रहे है लोगो को आपस मे जोड़ने का काम रहे है। आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात माननीय मंत्री कवासी लखमा जी ने कहा।

शीतलावंड की गलियों को अब मिलेगी कीचड़ से निजात

0
  • बस्तर क्षेत्र के अंतिम छोर के गांव को विधायक बघेल ने दी लाखों के कार्यों की सौगात


बस्तर इस विधानसभा क्षेत्र के आखिरी छोर पर बसी ग्राम पंचायत शीतलावंड के ग्रामीणों को अब जल्द ही कीचड़ की समस्या से निजात मिल जाएगी। क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने शीतलावंड के वार्डों की गलियों में सीसी रोड बनाने के लिए पचास लाख की मंजूरी दी है। उन्होंने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
गांव में पहुंचते ही विधायक बघेल ने देवी हिंगलाजिन माता की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने शीतलावंड में आयोजित गोवेर्धन मेले का आनंद लिया और अच्छी व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में आयोजन को और भी भव्य रूप देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांव के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन करते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों को पूरा करना और क्षेत्र का समुचित विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी विकास की किरणों को गांवों की हर गली तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बस्तर मोहन मौर्य, दिनेश यदु, राम्याराम मौर्य, नवल राम मौर्य, बीरसिंह बघेल, नकचड़ी कश्यप, मोहनीश नायडू, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र का कार्य अब तक अधूरा:–विक्रम धुर्वे

0
  • दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या फिर भी मंत्री अनिला भेड़िया निष्क्रिय:–विक्रम धुर्वे
  • डौंडीलोहारा विधायिका अनिला भेड़िया कि कार्य प्रणाली पर फिर उठा सवाल:–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा/डौंडी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम धुर्वे ने एक बार फिर छत्तीसगढ शासन में मंत्री व डौंडीलोहारा विधायिका की निष्क्रियता व कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।भाजपा की सरकार द्वारा दल्ली राजहरा की पेयजल की समस्या को देखते हुए 2016-17 में तत्कालीन मुख्यमन्त्री रमन सिंह जी के सरकार द्वारा यहाँ जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धीकरण सयंत्र की स्वीकृति की गई थी।कही यही तो बड़ी वजह नहीं है,की वर्तमान विधायक व मंत्री द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में अबतक निष्क्रिय नज़र आ रही है।

परंतु आज लगभग 6 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कार्य अधूरा है,जिसका नुकसान संपूर्ण दल्लीराजहरा वासियों को उठाना पड़ रहा है। विक्रम धुर्वे ने कहा मंत्री अनिला भेड़िया यह जानती हैं की दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या है,फिर भी वह जानबूझकर नगर वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।विक्रम धुर्वे ने कहा अनिला भेड़िया को विधायक बने 9 साल हो गए है।और मंत्री बने 4 साल हो गए है,फिर भी वह अपने क्षेत्र के लिए निष्क्रिय साबित हो रही है।विक्रम धुर्वे ने कहा मंत्री विकास की बात तो दूर अपने घर पर ही शराब दुकान खुलवा कर रखी है।गर्मी आते ही दल्लीराजहरा में जल की समस्या बहुत बढ़ जाती है।जिससे की काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है,अगर जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र की शुरुवात हो गई तो दल्लीराजहरा में पेयजल की समस्या नही होगी। विक्रम धुर्वे ने जनहित के लिए जल्द से जल्द जल आवर्धन प्रदान योजना जल शुद्धिकरण संयंत्र का कार्य प्रारंभ करने की मांग की है।यदि ये माँग जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो नगरवासियों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए जनआंदोलन किया जायेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना राजहरा में लगाया गया जन समस्या शिकायत निवारण शिविर

0
  • ग्रामीणों एवं नगरवासियों की सुनी समस्याएं
  • थाना में प्राप्त शिकायत आवेदनों पर अविलंब निराकरण करने दिया गया हिदायत

आज दिनांक 11.01.2023 को थाना राजहरा में जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश कुमार राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं की निराकरण करने के संबंध में ग्राम कोटवारों के माध्यम से गाँवों में मुनादी कराया जाकर जनता की समस्याओं से रूबरू होने तथा उनसे प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जन समस्या शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जनता की समस्याएं सुनी गई तथा जनता से प्राप्त शिकायत के शीघ्र निराकरण करने थाना प्रभारी व स्टाफ को निर्देशित किया गया साथ ही शिकायतकर्ताओं एवं महिलाओं के साथ मानवीय व्यवहार करते हुए शिकायतों के त्वरित निराकरण करने निर्देश दिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाना में दर्ज अपराध, शिकायत एवं लोकल शिकायत तथा अन्य रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारी / कर्मचारियों को थाना में प्राप्त शिकायत आवेदनों का अविलंब निराकृत करने तथा दर्ज अपराधों की विवेचना पूर्ण कर समय सीमा में मामला माननीय न्यायालय में पेश करने हिदायत दिया गया क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, गांजा के अवैध बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने कठोर कार्यवाही करने सक्त निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य हो कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 18.01.2023 को थाना गुण्डरदेही में तथा दिनांक 25 01.2023 को थाना देवरी में थाना क्षेत्र की जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

Ko

चर्चा छिड़ी विकट, बस्तर में कितने एमएलए होंगे बेटिकट

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा परफार्मेंस के आधार पर टिकट मिलने और कटने की दो टूक मुनादी कर दिए जाने के बाद बस्तर में कांग्रेस के गलियारों से लेकर भाजपा के कैंप तक और आम जनता के बीच भी चर्चा चल पड़ी है कि कितने विधायकों की टिकट कटने वाली है,ये विधायक कौन हैं, टिकट कटने का पैमाना विधायकों का प्रदर्शन है तो विधायकों को टिकट मिलने का पैमाना बेहतर प्रदर्शन है लेकिन जिनकी टिकट कटेगी, उनकी जगह नए चेहरे के लिए क्या पैमाने होंगे? जाहिर है कि संगठन में सक्रियता के साथ साथ जनता के बीच लोकप्रियता।

बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दंतेवाड़ा सीट छोड़कर शेष सभी सीटें जीती थीं। उपचुनाव में दंतेवाड़ा सीट भी हासिल कर विधानसभा में बस्तर को भाजपा मुक्त कर दिया। अब इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को दस माह शेष हैं तो सियासी उलटफेर के आसार तलाशे जा रहे हैं। टिकटों में उलटफेर करके कांग्रेस बस्तर में अपनी मजबूती बरकरार रखना चाहती है। ऐसे में सवाल यह है कि किस किस विधायक की टिकट कटेगी, किस विधायक की परफॉरमेंस कैसी है। क्या अब इस मामले में पार्टी के सांसद दीपक बैज की भी राय ली जाएगी? मुख्यमंत्री के बयान से अब सब कुछ साफ दिख रहा है कि बस्तर में कई विधायक बेटिकट होंगे। बस्तर में चल रही चर्चाओं के अनुसार 5 से 7 वर्तमान विधायकों की टिकट कट सकती है। क्या इनमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बस्तरिया विधायक भी शामिल हो सकते हैं, यह भी एक सवाल है। कांग्रेस ने अभी हाल ही कांकेर संसदीय क्षेत्र की भानुप्रतापपुर सीट उपचुनाव में बचाई है। सावित्री मनोज मंडावी जिस तरह 20 हजार से अधिक मतों से जीती हैं और उन्हें परफार्मेंस दिखाने के लिए समय भी नहीं मिलना है, उनके परफार्मेंस के आकलन का क्या आधार हो सकता है? केशकाल विधायक संतराम नेताम अभी अभी उत्कृष्ट विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जाहिर है कि बेहतर परफार्मेंस के आधार पर ही उन्हें यह सुअवसर मिला है। बस्तर के कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और उनकी सक्रियता किसी से छुपी नहीं है। कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक नाग, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, बस्तर विधायक लखेश्वरबघेल, जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी में से किस किस का परफार्मेंस बेहतर नहीं है, यह तय करना आसान नहीं है। सभी अपने स्तर पर सक्रिय हैं। कोंटा विधायक कवासी लखमा बस्तर के प्रभारी और प्रदेश के उद्योग व आबकारी मंत्री हैं तो रेखचन्द जैन संसदीय सचिव हैं। लखेश्वर बघेल बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। चंदन कश्यप और लालमन बेंजाम सांसद दीपक बैज के साथ अपने अपने इलाके में मुस्तैद हैं। वैसे तो बस्तर सांसद दीपक बैज संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकों को लोक कल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं और विधायक भी सक्रिय हैं लेकिन तब भी भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बहुत कुछ परखने का मौका मिला है। उन्हें छन छन कर स्थिति की जानकारी मिली है। इसके आधार पर टिकटों को ठोक बजाकर ही दिया जायेगा। कई विधायक बेटिकट हो सकते हैं, नए चेहरे खिल सकते हैं तो कांग्रेस के भीतर टिकट की होड़ मच गई है। भाजपा की नजर इस पर है कि कहां परिवर्तन हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जाए और उसी तरह रणनीति तैयार की जाए।

भूपेश बघेल ने अभी से मान ली है कांग्रेस की हार : बृजमोहन

0
  • कांग्रेस विधायकों और सरकार से बेहद नाराज है प्रदेश की जनता

जगदलपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार होने की बात आखिर कबूल कर ही ली है। उन्होने कहा है कि चार साल से मुख्यमंत्री अपनी पीठ खुद ही थपथपाते आ रहे थे। राज्य के तीन चौथाई हिस्से का दौरा करने के बाद भूपेश बघेल को धरातल पर कांग्रेस की सच्चाई नजर आ गई है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जिन विधायकों की परफॉरमेंस खराब है, उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कह दिया गया है। जो विधायक अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारेंगे, उन्हे 2023 के चुनावों में टिकट नहीं दिया जाएगा। बघेल के इस बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा है कि आखिरकार भूपेश बघेल ने अपनी टीम की खराब परफॉरमेंस की बात कबूल कर ही ली। उन्होंने कहा कि चार साल तक मुख्यमंत्री बघेल राज्य में बेहतर काम करने का दावा करते हुए अपनी पीठ खुद ही थपथपाते आ रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 वर्षों से अपनी थोथी उपलब्धियों का बखान करते रहे और आज उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस विधायकों से जनता खासी नाराज है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से 2023 के विधानसभा चुनावों भुगतेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में राज्य में न तो किसी प्रकार का विकास कार्य हुआ है और ना ही कोई उद्योग लगाया गया है। सिर्फ नशे का कारोबार और भ्रष्टाचार ही फले फूले हैं। आज मुख्यमंत्री की स्वीकारोक्ति इस बात को प्रमाणित भी कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि राज्य के 75 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने से स्वीकार कर लिया है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है और जनता कांग्रेस से बहुत नाराज है। इसीलिए वे अपने विधायकों को परफॉरमेंस सुधारने की नसीहत दे रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS