City Media - Page 927 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 927

छह माह में ही ध्वस्त हो गया झीरम के शहीदों का स्मारक

0
  • अपने शहीद नेताओं को ही भूल गई है कांग्रेस : सुरेश गुप्ता
  • शहीद स्मारक निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया है कांग्रेस ने

जगदलपुर भाजपा ने आरोप लगाया है कि झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेताओं की स्मृति को संजोए रखने के लिए शहीद स्मारक बनाने के नाम पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। निर्माण की गुणवत्ता की अनदेखी की गई। यही वजह है कि बनने के छह माह के अंदर ही शहीद स्मारक ध्वस्त हो गया है।

भाजपा ने इसे शहीद कांग्रेस नेताओं का अपमान करार दिया है। शहर के लालबाग में बने झीरम शहीद स्मारक की दयनीय स्थिति का जायजा लेने नगर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के पार्षद का दल पहुंचा। स्थल की हालत देख भाजपा के लोग आक्रोशित हो उठे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए बनाए गए इस स्मारक स्थल का लोकार्पण 25 मई 2022 को किया था। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया था। जगदलपुर के हृदय स्थल पर स्थित झीरम शहीद स्मारक शुरू से ही विवादों में रहा है। लोकार्पण के तुरंत बाद स्मारक में दरारें आ गई और कई तरह की अनियमितताएं भी उजागर हुईं। 6 माह से झीरम शहीद स्मारक स्थल असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बना हुआ है। यहां पर लगी हुई फव्वारे की लाइट उखड़ चुकी है। फर्श जगह – जगह टूट गई है। शहीदों की प्रतिमाएं खंडित हो रही हैं। प्रतिमाओं का रंग उड़ता जा रहा है। घास सूख चुकी है। स्मारक की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि झीरम शहीद स्मारक के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। आज कांग्रेस के नेता स्थानीय विधायक, महापौर अपने ही शहीद नेताओं की सुध लेने शहीद स्मारक में इसलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि ये सभी स्मारक के निर्माण में जमकर हुए भ्रष्टाचार में सहभागी हैं। केंद्र सरकार द्वारा नियोजित डीएमएफटी फंड का जमकर दुरुपयोग हुआ है। भ्रष्टाचार की कहानी निर्माण स्थल की दुर्दशा खुद कह रही है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में जरा सी भी नैतिकता होगी, तो तत्काल इस निर्माण की स्वतंत्र एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मिलकर हम शहीद स्मारक स्थल को पूर्व की स्थिति में लाने की मांग करेंगे। झीरम शहीद स्मारक की देखरेख हेतु कर्मचारी की नियुक्त और स्मारक स्थल का पुनर्निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने की मांग करते हुए भाजपा नेताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। भाजपा नेत्री दीप्ति पांडे ने कहा कि कांग्रेस नैतिकता भुला बैठी है। अपने ही शहीद नेताओं के स्मारक स्थल के निर्माण में भ्रष्टाचार करना और स्थल को बनाकर भूल जाना शहीदों के प्रति कांग्रेस के नेताओं की खोखली श्रद्धा और खत्म हो चुकी नैतिकता को उजागर करता है। शहीद स्मारक का 6 महीने में ध्वस्त हो जाना कांग्रेस के लिए शर्म की बात है। पार्षद राजपाल कसेर ने कहा कि शहीदों का सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं किया। शहीदों के सम्मान के लिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेसी अपने शहीद नेताओं को भले ही भूल गए हों, मगर हम भाजपाई शहीदों के सम्मान की खातिर लड़ेंगे। दिगंबर राव ने कहा कि जो कांग्रेसी अपने शहीद नेताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं। निर्मल पाणिग्रही ने कहा कि शहीद स्मारक का पुनर्निर्माण तत्काल आरंभ हो, अन्यथा भाजपा पार्षद दल आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा। इस दौरान बाबुल नाथ, अनिल लुक्कड़ नायक, खेमसिंह देवांगन, आशुतोष पाल, संग्राम सिंह राणा, शशि नाथ पाठक, अतुल सिन्हा, कमल पटवा, रोशन झा, मोतीराम बघेल, धनसिंह नायक, त्रिवेणी रंधारी, सविता गुप्ता, अतुल कौशल, आशुतोष आचार्य, उमेश वानखेड़े, रवि कश्यप, सूर्यभूषण सिंह, अमर झा, सतीश वाजपेयी, लोकेश राव, प्रेम सेठिया, हरेश पारख, प्रेम यादव, शेखर शर्मा,पवन गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संभाग स्तरीय स्काउट, गाइड, रेंजर, रोवर जम्बोरेट के तीसरे दिन चलाया गया स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर संभाग स्तरीय स्काउट गाइड रेंजर रोवर जम्बोरेट शिविर का आड़ावाल जगदलपुर में दिनांक 10 दिसंबर से 14 दिसम्बर 2022 तक आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित हुए हैं । इस जंबूरी में लगातार प्रतिदिन नए-नए गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है । जंबूरी के तीसरे दिन संभाग से जम्बोरेट प्रतिभागी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया । प्रतिभागियों ने मां दंतेश्वरी एवं मां कंकाली माता के मंदिर परिषर, गंगा मुंडा तालाब उद्यान एवं कलेक्ट्रेट परिसर के साथ-साथ ग्राम पंचायत आड़ावाल की विभिन्न वार्डों, ओरना कैम्प एवं मुख्य मार्ग लाइवलीहुड काॅलेज से बाईपास रोड तक की साफ-सफाई की गयी । इस स्वच्छता अभियान के दौरान बस्तर संभाग के सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया । इन प्रतिभागियों के हौसला अफजाई एवं उत्साह वर्धन के लिए रेखचन्द जैन, विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती संगीता रेखचन्द जैन, श्रीमती सफीरा साहू महापौर नगर निगम जगदलपुर, पार्षद ललिता राव, राजेश राय, जनप्रतिनिधि कमलेश पाठक राजकुमार सेठिया, किरण गुप्ता, आड़ावाल सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण सहित कोटेश्वर नायडू सम्मिलित हुए। स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक रेखचन्द जैन ने नवा गढ़बो छत्तीसगढ़, नवा गढ़वो बस्तर, स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वच्छ बस्तर की परिकल्पना साकार कर रहे स्काउट गाइड के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आपके स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ एक जागरूकता आएगी । इस जागरूकता से शहर वासियों एवं ग्राम वासियों को प्रेरणा प्राप्त होगी और वह सभी अपने ग्राम और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेंगे । नगर निगम महापौर सफ़ीरा साहू जी ने भी बच्चों को स्वच्छता संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सराहनीय पहल की गई है । उन्होंने शहर वासियों की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । शिविर के गतिविधियों के सफल संचालन में शिविर संचालक मंडल के सदस्य प्रद्युम्न श्रीवास, दंतेश्वरी तिवारी, दसरू यादव, जेपी पाठक, ऋषिदेव सिंह, एस ललित कुमार, अभिमन्यु कुंवर, श्रीमती सुधा परमार, पूर्णिमा दास, मीरा हिरवानी, कृष्ण कुमार मौर्य, नरवेद सिंह, मनोज महापात्र, हरेंद्र सिंह राजपूत, लिलेश देवांगन, गोपेन्द्र शार्दूल, रूमा निखत, हसीना खान, रुचिता पांडे, अमित कुर्रे, रमेश सिंह, सहित जिले व संभाग से आए हुए समस्त स्काउटर एवं गाइडर द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

भागवत महापुराण कथा: कृष्ण ने रुक्मिणी से विवाह रचाया

0
  • मातृत्व सुख पाने पूतना ने गंवाए प्राण: कृष्णा तिवारी

जगदलपुर राजा बलि की पुत्री ने वामन अवतार को देखा तो मातृत्व भाव उमड़ा लेकिन उनके विराट रूप को देख क्रोधित होकर कहने लगी कि ऐसे बच्चे को दूध में जहर मिला कर मार डालना चाहिए। भगवान ने उसकी बातों का मान रखा। वही राजकुमारी बक राक्षस की बहन बकी बन जन्म ली लेकिन वह जिंदगी भर बांध रही इसलिए लोग उसे बिना पूत वाली पूतना कहने लगे। लोगों के शब्द बाण से पूतना हताश थी। जब कंश ने उसे बालकृष्ण को मारने का आदेश दिया तो वह सहर्ष तैयार हो गई और कालकूट जहर लगा भगवान को स्तनपान कराया। ईश्वर ने उसे मां कहा और उसे बैकुंठ प्रदान किए। उधर समाज में ऐसे बहुंत से लोग हैं। जो अपने बूढ़े माता पिता को आश्रम में छोड़ आते हैं।यह बातें मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में आयोजित भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के तहत सोमवार को कही।सोमवार को बालकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। शाम को श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान परायणकर्ता धनंजय चतुर्वेदी, संगीत पक्ष के टीकम पटेल, सत्यनारायण विश्वकर्मा और कोमल सिन्हा ने कई मधुर भजन कर श्रोताओं को मुग्ध कर दिए। मंगलवार शाम कथा का समापन होगा, वहीं बुधवार सुबह हवन यज्ञ तथा दोपहर एक बजे भंडारा प्रारंभ होगा।

मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता विकास अभियान नीव अधिगम कार्यक्रम प्रारंभ

0

आज दिनांक 12.12.2022 को विकासखण्ड स्तरीय तीन दिवसीय मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता विकास अभियान “नींव अधिगम कार्यक्रम” का प्रशिक्षण जनपद कार्यालय डौंडी के सभागार में प्रारंभ हुआ। उक्त प्रशिक्षण में विकासखंड डौंडी के समस्त 35 संकुल समन्वयक उपस्थित हुए। प्रशिक्षण का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र की पूजा अर्चना तथा राजकीय गीत से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी, एपीसी जी एल खुरश्याम, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे एस भारद्वाज, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एस एन शर्मा उपस्थित हुए। जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी द्वारा सभी समन्वयकों को संबोधित करते हुए कहां गया की निरंतर शाला का अवलोकन किया जाए।

शालाओं की साफ-सफाई, रंग रोगन, मध्यान्ह भोजन मीनू आदि शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शाला स्तर पर नियमित रूप से किया जाए। विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे एस भारद्वाज द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा गया कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता लाने हेतु शिक्षकों को अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मास्टर ट्रेनर शीशराम द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया की किस तरह संकुल समन्वयकों को शाला का अवलोकन करना है तथा शिक्षकों को किस तरह अकादमिक सहयोग प्रदान करना है। मास्टर ट्रेनर नेमूराम साहू द्वारा पढ़ना क्या है के संबंध में प्रशिक्षार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर वंदना पाठक कार्यक्रम प्रबंधक एस एल एन, शीशराम दिल्ली टीम एफ एल एन, माया पवार अकादमिक समन्वयक एफ एल एन, नेमूराम साहू अकादमिक समन्वयक एफ एल एन रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ शासन की योजनानुसार निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत शास. उच्च माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा विकास खण्ड- डौण्डी, जिला- बालोद (छ. ग) में अध्ययनरत कक्षा नवमी के अनुसूचित जन जाति अनुसूचित जाति, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्राओं [34] को शाला प्रबंधन विकास समिति एवं शाला विकास समिति को जन- प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सायकल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्रीमती भीखी मुखिया अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलामा अब्दुल इच्चाहिम सय्यद (उपाध्यक्ष) न. प. चिखलाकासा बी. डी. मानिकपुरी (अध्यक्ष- प्रबंधन विकास समिति) विक्रम ध्रुवे (सांसद प्रतिनिधि) श्रीमती कुंती देवांगन तिहारू आर्य पार्षद इस इन्द्रेश भारद्वाज (एल्ड्यूमेन) राजू लाल रावटे कमलेश लाटिया – आर. के. देवोगन (प्राचार्य) एस. एस. नयन (व्या जी. भार. सोरी बी धार. मसियाऐ, – पी. के नायक श्रीमती डी. पारकर एवं सभी पात्र छात्राओं की पालक उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राज्यपाल ने किया है बहुसंख्यक समाज और छत्तीसगढ़ के भाईचारा का अपमान – दिनेश यदु

0

छत्तीसगढ़ आरक्षण विधेयक को साइन न करते हुए, राज्यपाल द्वारा सवाल खड़ा करना चिंताजनक है और छत्तीसगढ़ के भाईचारा को खराब करने जैसा है

ओबीसी बस्तर संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु ने राज्यपाल महोदया द्वारा सिर्फ अनुसूचित जनजाति के लिए विधेयक बुलाने और बाकी वर्ग को नजर अंदाज किये जाने पर गहरा विरोध दर्ज किया है

दिनेश यदु ने कहा कि जब राज्य सरकार द्वारा क्वांटिफायल डाटा के माध्यम से गिनती करवाकर संविधानिक सामाजिक सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया है तो इसे रोकना, और निरर्थक सवाल खड़े करना, संविधान के उल्लंघन जैसा है यह राज्य सरकार और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी होगी कि इसका बचाव वह कैसे करते हैं इसमें साइन करने में देरी के चलते उनकी ही छवि पर बुरा असर पड़ सकता है जब केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने ही अपनी आरक्षण की 50% की सीलिंग को तोड़कर ईडब्ल्यूएस आरक्षण लाकर सबको मौका दे दिया है तो जिस किसी को आरक्षण पर आपत्ति हो वह दम दिखाते हुए, सीधे सुप्रीम कोर्ट में आपत्ति लगाए

आप लोगों को ज्ञात हो की ओबीसी अधिकार आंदोलन ओबीसी समुदाय को आबादी के अनुरूप में प्रत्येक क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व हिस्सेदारी दिलाने हेतु निस्वार्थ ईमानदारी और त्याग के साथ सामाजिक कार्य कर रहे साथियों का एक गैर राजनीतिक समूह है ओबीसी अधिकार आंदोलन विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हो वैसी समुदायक की समस्याओं के निराकरण के लिए एक संगठित प्रयास है और वर्षों से चली आ रही उच्च नीच की सामाजिक व्यवस्था एवं कुरीतियों को समाप्त कर एक ऐसे स्वस्थ समाज का सृजन करना जो समानता स्वतंत्रता भाईचारा और न्याय के सिद्धांतो पर आधारित हो ।

सड़क सुरक्षा का पाठ सुरक्षित यातायात की ली शपथ हजारों बने ऐतिहासिक क्षण के साक्षी–राजीव शर्मा

0

राजीव शर्मा ने किया राज्य सरकार की नीति व पहल का स्वागत छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा का पाठ सम्मिलित किया जाएगा राज्य शासन का यह निर्णय संजीवनी का करेगा काम जागरूकता व जिम्मेदारी के अभाव में नियमों की अनदेखी की जाती है पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा के सम्मिलित होने से बच्चों के मन में तो नियम के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जगेगा ही स्वजन को भी वे सीख दे सकेंगे बाल्यकाल से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की घुट्टी पिलाने के निर्णय की विशेषज्ञ प्रशंसा कर रहे हैं हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार की इस पर से सड़क दुर्घटना में अवश्य कमी आएगी बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष/इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने इन दौड़ती भागती सड़कों पर निर्माण सुविधा और सड़कों की समीक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा का पाठ सम्मिलित किया जाएगा राज्य सरकार का यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण तथा स्वागतेय है उन्होंने आगे कहा कि बचपन से ही सुरक्षित यातायात की सीख देने के निश्चित ही सकारात्मक परिणाम आएंगे, राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से दसवीं तक के पाठ्यक्रम में यातायात के नियम सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय दुर्घटना के पश्चात आपात स्थिति से निपटने आदि के संबंध में क्रमबद्ध पाठ्यक्रम संधारित करने का निर्णय लिया है राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में कक्षा एक से दसवीं तक की किताबों के लिए सड़क सुरक्षा का पाठ्यक्रम बनाना शुरू कर दिया है राज्य सरकार की यह पहल सराहनीय है जिसका सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलेगा शर्मा ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से राज्य के स्कूलों में सड़क सुरक्षा संबंधी पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है विश्व भर में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े अचंभित करने वाले हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, स्कूल के पाठ्यक्रम में इससे संबंधित कुछ पाठ पूर्व से ही है किंतु इनमें क्रमबद्धता नहीं है एससीईआरटी प्राथमिक माध्यमिक व उच्च की कक्षाओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्माण में लगी है इसका तात्पर्य यह है कि प्राथमिक स्तर में चित्रों के माध्यम से हरे और लाल संकेतों का क्या अर्थ है यह बताया जाएगा तो उच्च स्तर की कक्षाओं में यातायात के नियमों व सावधानियां से संबंधित पाठ्य और प्रश्नोत्तर होंगे, बाल्यकाल से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की घुट्टी पिलाने के निर्णय की विशेषज्ञ प्रशंसा कर रहे हैं शर्मा ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से कई दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं मार्ग पर अंधे मोड़, स्कूल, अस्पताल, ब्रेकर, दुर्घटनाजन्य क्षेत्र आदि के संकेतक लगे होते हैं परंतु ऐसे कम ही चालाक होते हैं जो इन पर ध्यान देते हैं जागरूकता और जिम्मेदारी के अभाव में नियमों की अनदेखी की जाती है पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा के सम्मिलित होने से बच्चों के मन में तो नियमों के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जगेगा ही स्वजन को भी वे सीख दे सकेंगे हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार की इस पहल से सड़क दुर्घटना में एक कमी अवश्य आएगी।

शादी समारोह से लौट रहे थे नायब तसीलदार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

0

दर्दनाक हादसा शादी से लौटने के दौरान गायब हुए नायब तसीलदार और उनके परिवार का शव मिला है। सड़क किनारे एक कुंआ में कार गिरी हुई है, जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है। ये कुंआ जंगलवार कॉलेज के सामने सड़क के किनारे है, जिसमे मुंडेर नहीं बनी है। आशंका है कि कार की रफ्तार तेज रही होगी, गाड़ी को साइड देने के लिए कार को सड़क के किनारे उतारने की कोशिश की गई होगी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी और फिर सीधे कुंआ में जा गिरी। एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि कार निकालने की कोशिश की जा रही है। कार की पहचान परिजनों ने की है।आपको बता दें, कि कांकेर जिले के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक ही परिवार के 4 लोग नेशनल हाईवे से कार समेत लापता हो गए थे। चारों का मोबाइल फोन स्विचऑफ आ रहा था। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था।पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।परिजनों के अनुसार 10 दिसंबर की सुबह ओडिशा रायगढ़ निवासी नायब तहसीलदार सपन सरकार (42 वर्ष), उनकी पत्नी दीपू सरकार (40 वर्ष) और कोंडागांव निवासी हजारी ढाली (65 वर्ष), विश्वजीत अधिकारी (52 वर्ष) कोंडागांव से कांकेर के लिए निकले थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में लगभग 10 बजे कांकेर से एक कार पर सवार होकर चारों सदस्य कोंडागांव के लिए निकले थे। इसके बाद से चारों अब तक घर नहीं लौटे हैं। सभी के मोबाइल भी बंद बता रहा था।विश्वजीत अधिकारी की पत्नी ने बताया कि उन्हें लगभग 10.30 बजे फोन कर उनके पति ने बताया कि वह कांकेर से निकल चुके हैं और लगभग 2 घंटे में वह कोंडागांव पहुंच जाएंगे। उनके साथ रायगढ़ से उनके दामाद का परिवार भी साथ पहुंचेंगा, मगर कुछ ही देर बाद जब उन्हें कॉल किया गया तो कॉल नहीं लगा,वही पत्नी ने सोचा शायद वह नेटवर्क से बाहर होंगे मगर लगातार फोन करने पर भी फोन नहीं लग पाया। लगातार चारों सदस्यों को परिवार की ओर से फोन किया जा रहा था, मगर किसी का भी फोन नहीं लगा. चारों के फोन स्विच ऑफ बता रहा था।जिसके बाद विश्वजीत के परिवार ने कांकेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस लगातार लापता चारों लोगों की तलाश कर रही थी।

मंडावी प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ को नई सौगात :– ओजस्वी भीमा मंडावी

0

प्रधान मंत्री जी के निर्णय का स्वागत:–ओजस्वी भीमा दंतेवाडा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो कहा कहा उसे पूरा करके दिखाया। ओजस्वी जी ने आगे कहा की प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय रेल मंत्री माननीय अश्वनी वैष्णव जी के द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेन की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया एवं आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का लोकार्पण किया गया। इसी कड़ी में नागपुर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को सौगात के रूप में दी गई है, ओजस्वी जी ट्रेन का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया। एवं प्रदेश वासियों को बधाई दिए।

शराब तस्कर को पुलिस द्वारा पकड़ा गया

0

दिनांक -12.12.2022 बालोद पुलिस की शराब तस्कर पर बड़ी कार्यवाही। होटल की आड़ पर करता था अवैध शराब की ब्रिकी, शराब तस्कर 191 नग पौवा देशी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार ।आरोपी तरूण नाथ योगी के विरूद्ध थाना बालोद के अपराध क्रमांक- 568/2022 , धारा 34(2) के तहत किया गया कार्यवाही। आरोपी को तरूण नाथ योगी के विरूद्ध थाना बालोद में पूर्व में दर्ज है अपराध 245/2011 धारा 354,67 (क) आई.टी एक्ट एवं अपराध क्र. 331/2022 धारा -294,506,323,34 भादवि । पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के मार्गदर्षन एवं एसडीओपी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी व उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के अवैध कारोबार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना बालोद व साइबर सेल की संयुक्त टीम को बालोद टाउन में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली की पडकीभाट जाने वाले मार्ग बाईपास रोड योगी भोजनालय के पास कोई अज्ञात व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रखकर बेच रहा है। जिसकी सूचना पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।

जिसमें तरूण नाथ योगी पिता अषोक नाथ योगी पता-कुर्मीपारा बालोद के द्वारा अवैध शराब ब्रिकी कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 191 नग पौवा देषी प्लेन शराब जप्त किया गया । शराब ब्रिकी रकम 3200 रूपये नगदी बरामद कर थाना बालोद में अपराध क्रंमाक-568/222, धारा-34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है। आरोपी तरूण नाथ योगी के खिलाफ पूर्व में थाना बालोद में अपराध 245/2011 धारा- 354,67 (क) आई.टी एक्ट एवं अपराध क्र. 331/2022 धारा -294,506,323,34 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया है।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी बालोद नवीन बोरकर, प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंशी , थाना बालोद सउनि पी.आर. साहू , प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन आरक्षक आकाश दुबे आरक्षक छन्नू बंजारे आरक्षक पूनम खरे, आरक्षक सुनील देषलहरे की सराहनीय भूमिका रही है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-1. तरूण नाथ योगी पिता अषोक नाथ योगी पता-कुर्मीपारा बालोद थाना बालोद (छ.ग.) ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS