City Media - Page 1787 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1787

सीजीबीएसई 10वीं 12वीं पुनर्मूल्यांकन की तिथि घोषित

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2020 की उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन और रीकाउंटिंग फॉर्म जारी हो गया है।जो छात्र सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2020 में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वह सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2020 पुनर्मूल्यांकन का फॉर्म भर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते है |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

0

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि देश भर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन के साथ तनाव बरकरार है. ऐसे में पीएम मोदी का मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन काफी अहम माना जा रहा है|


‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना के संकट काल में देश लॉकडाउन से बाहर निकल आया है. अब हम अनलॉक के दौर में हैं. अनलॉक के इस वक्त में दो बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना एवं ताकत देना है.

बालोद से धमतरी नेशनल हाइवे पर पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटा

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | करहीभदर सांकरा बंगाल के पास बालोद से धमतरी मार्ग नेशनल हाइवे 930पर अचानक बारिश के साथ हुए आँधी तूफान मे बबूल का पेड़ गिर गया जिसके बाद साइड से हाइवा ट्रक गुजर रहा था जो वही पर फस गया जिससे बड़ी गाड़ियों का आना जाना पूरी तरीके से बंद रहा बड़े ट्रक जाम मे लगभग एक घंटे तक फसे थे। बाइक वाले साइड के रास्ते से निकल रहें थे। लगभग डेढ़ घंटे बारिश के बाद बारिश बंद हुआ फिर जेसीबी के माध्यम से पेड़ को हटाया गया पर पेड़ के गिरने से बिजली तार भी टूट गया है जिसके कारण शाम चार बजे से लाइट बंद है।

सियादेवी जंगल में महिला के साथ हुए मर्डर केस में पुलिस ने की इनाम की घोषणा

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | जिला मुख्यालय से 20किलोमीटर की दूरी पर नारागाँव के सियादेवी जंगल पर कुछ दिन एक अज्ञात महिला का लाश जंगल मे मिला था। जिससे आस पास क्षेत्रों में दहशत का माहौल था। मई के महीने में लॉकडाउन के चलते एक महिला को पत्थर से कुचल कर मार दिया गया था जिसका आज लगभग दो महीने होने वाला है पर आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर जिसके चलते। पुलिस ने किया दस हजार रूपये इनाम की घोषणा।

महिला की पहचान का विवरण

बालोद पुलिस अंतर्गत थाना गुरूर के ग्राम नारागांव सियादेवी के पास 46 नम्बर कम्पाटमेन्ट वन समिति किनारगोंदी जंग समय से अज्ञात मृतिका महिला उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष कद 5 फिट, रंग सावली दोनो कान मे बाजारू टापस, गले मे चांदी का गोल ताबिज, दाहिने हाथ मे चांदी की अंगूठी, नाक मे सोने की फल्ली, बाये पैर मे काला रेश दागा बंधा है, दोनो पैर के तर्जनी उंगली मे चांदी की चुटकी, गुलाबी ब्लाउज, गुलाबी साडी नीचे पट्टादार पहनी थी। जिसे 6 मई की शाम 5.45 बजे के पूर्व किसी अज्ञात आरोपी द्वारा सिर पर पत्थर पटककर प्राणघातक हमला कर हत्या करने पर थाना गुरूर मे धारा 174, 302 के तहत् मर्म कायम कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण मे अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु अथक प्रयास किया गया किन्तु अज्ञात आरोपी का पता नही चल पाया अज्ञात आरोपी की तलाश एवं गिरप्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अब तक अज्ञात आरोपी की गिरप्तारी नही की जा सकी है।


इनाम की घोषणा
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा उक्त अपराध के अज्ञात आरोपी के संबंध मे जो व्यक्ति महत्वपूर्ण जानकारी देगा जिससे आरोपी की गिरप्तारी हो सके, गिरप्तारी करायेगा उसे 10000रूपए का नगद पुरष्कार दिया जाएगा।

Big Breaking News अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार दो की दर्दनाक मौत। डौंडी मुख्य मार्ग कालेज समीप की घटना।

0

डौंडी :- मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गत रात्रि जबरदस्त ठोकर मारकर फरार हो गई है।मोटरसाइकिल सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत गई। डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया की सुचना मिली की डौंडी थाना क्षेत्र के कंगला मांझी कालेज के पास एक्सीडेंट हुआ है सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुची तो मोटरसाइकिल क्रमांक cg24 6214 पैसन प्रो गाडी को अज्ञात वाहन ठोकर मार कर फरार हो गई, ठोकर इतनी जबरदस्त

थी की दो लोगो की मौत हो गयी है घटना स्थल पर अज्ञात वाहन के सामने हिस्से का कुछ टुकड़े मिले है जिसकी जांच की जा रही है ,बताया जा रहा कि मोटरसाइकिल सवार डौंडी की ओर से दल्लीराजहरा की तरफ जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने इनको अपने चपेट मे ले लिया है जिससे दोनो लोगो की मौके पर मौत हो गयी है, मृतक मे

एक का नाम ललित कुमार ( पप्पू ) शांडिल्य पिता स्वर्गीय गेनी राम उम्र 40 वर्ष डौंडी वार्ड क्रमांक 13 निवासी है। दूसरा मृतक का नाम सुशील कुमार मिश्रा 46 वर्ष वर्तमान ग्राम कामता निवासी है। जो 9 वर्ष पूर्व महामाया कैम्प में सीआरपीएफ में पदस्थ जवान था जिसे टर्मिनेट कर दिया गया है जिसके बाद वह वाहन चालाक का कार्य कर रहा था। बहरहाल डौंडी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु मरचुरी भेज अज्ञात वाहन के विरुद्ध धारा 279, 304 A पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।

Breaking News लौह नगरी दल्ली राजहरा में युवाओं द्वारा बनाया गया ‘नखरे’ एल्बम

0

दल्ली राजहरा – लौह नगरी दल्ली राजहरा में युवाओं द्वारा बनाया गया ‘नखरे’ एल्बम जिसे यूट्यूब पर मात्र चार दिनों में 70हजार से ज्यादा बार देखा गया और अन्य जैसे ganaa. com i tunes WYNK MUSIC hungama Spotify जैसे वेबसाइट एप्प में आप सुन सकते है यह एल्बम। इसे गाया है नगर के होनहार गायक जौनली मेथीव और जगवीर सिंह तुली ने गाने लिखे है सम्राट और राज भादुड़ी जी ने एवं म्यूजिक दिया है के आशीष दास जी ने और वही वीडियो एडिटिंग में तरुण टंडन अभिनव मूर्ति एवं अन्य साथीगण ।
वीडियो देखने के लिए लिंक में क्लिक करे

रिलायंस फाउंडेशन ने किया किसानों का ऑनलाइन समाधान

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | आधुनिकता की दौड़ में टेलीफोन के माध्यम से रिलायंस फाउंडेशन की एक नई पहल जिसमें किसानों को घर बैठे कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान मिला।
उक्त कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ श्री उगेद्र पांडे जी, रिलायंस फाउंडेशन प्रमुख भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट तोपेंद्र साहू समेत जिले के बीस किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आरंभ करते हुए रिलायंस फाउंडेशन भूपेंद्र साहू ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि कोरॉना कल के चलते सभा करने में दिक्कत होने के कारण दूर सभा के माध्यम से किसानों को जोड़ा गया है, साथ ही साथ विशेषज्ञ की सलाह हेतु रिलायंस फाउंडेशन का एक टोल फ्री नंबर 1800-419-8800 जिसमें किसान भाई सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कृषि संबंधित जानकारी ले सकते है।
कृषि विशेषज्ञ पांडे जी ने बहुत सारी कृषि समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा किसान भाई अत्यधिक वर्षा से घबराए नहीं संयम से काम लेवे खुर्रा बोनी करने वाले किसान जल्द से जल्द अपने खेतों की पानी को निकालने का जगह बनाए, जिन किसानों की अब तक बुवाई नहीं हुई उनके बारे में कहा कि किसान भाई खेतों में पानी भरा हो तो खुर्रा बोनी की जगह लाई चोपा कर बुवाई करे, साथ ही साथ नाडेप टंकी, जैविक खाद, बीजोपचार, तना छेदक, एवं समय समय पर फसल में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा एवं परामर्श दिया।

ब्रेकिंग : डोंगरी के समीप बाड़ी में भालू दिखने से ग्रामीणो में दहशत

0

बालोद /गुरूर (जगन्नाथ साहू) : शनिवार को  वन परिक्षेत्र गुरूर के अंतर्गत ग्राम नर्रा बीट स्थित बड़े डोंगरी के समीप  किसान प्रताप पोया के बाड़ी में भालू घुस जाने ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण किसान बरसात लगने के साथ ही कृषि कार्य में जूटे हुए है। भालू के दहशत से ग्रामीण किसानों को खेती कार्य प्रभावित हो रहा है।    

Big Breaking News पुष्पा हॉस्पिटल के सामने बाइक का पहिया फिसलने के कारण सामने खड़ी ट्रक में जा घुसे, हालत गंभीर

0

दल्ली राजहरा – पुष्पा हॉस्पिटल के सामने मेन रोड में बाइक का पहिया फिसलने के कारण सामने खड़ी ट्रक में जा घुसे जिसमे से एक को तो सामान्य चोट आई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है | दोनों युवक बालोद के पास ग्राम बरही के निवासी है | जिस युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है उसका नाम मुरली मनोहर है |

मुरली मनोहर

दोनों घायलों को शहीद हॉस्पिटल ले जाया गया है | मौके पर पुलिस पहुंची एवं पेशेंट को है सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है |

सूत्रों से पता चला है कि घायल युवक गुरुर जनपद में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है |

इसी बाइक में सवार थे
इसी खड़ी ट्रक में जा घुसे

Breaking News हत्या के दो आरोपियों को डोंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार,एएसपी ने किया खुलासा

0

डौंडी /बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नर्राटोला में 22 जून को कुएं में जिसकी लाश मिली थी वह अंततः हत्या का ही मामला निकला। मृतक हर्ष जुर्री निवासी चिखली की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों नागेश्वर कुमार गोटा, भानु प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी डीआर पोर्ते ने शाम 5.30 बजे मामले का खुलासा किया।
दो दोस्तों ने ही मिलकर हर्ष को मौत के घाट उतारा था। विवाद की जड़ शराब सेवन व पैसा है। मृतक व दोनो आरोपी साथ में शराब पीने बैठे थे। इस दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ और दोनो ने गमछा से गला घोंटकर हर्ष की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने दोनो ने कुएं में लाश फेंक दी। पुलिस ने धारा 302 का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें अब सफलता मिली है।
स्पेशल टीम की रही अहम भूमिका |

दोनो आरोपी नागेश्वर कुमार गोटा, भानु प्रकाश


एएसपी डीआर पोर्ते ने बताया मामले को सुलझाने में स्पेशल टीम के प्रभारी टीआई कुमार गौरव साहू व उनके साथियों में प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, संदीप यादव, राजेश पाण्डेय ,निरीक्षक अनिल ठाकुर एवं दमन वर्मा की अहम भूमिका रही। पहले तो डौंडी पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के हत्या का क्लू मिला। डौंडी टीआई अनिल ठाकुर ने बताया आरोपी भी उसी के गांव के हैं। तीनो एक साथ सुनसान इलाके में शराब पीने गए थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS