City Media - Page 1744 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1744

Breaking कोरोना को मात देने जनपद सदस्य ने नागिन डांस कर पर प्रदेशवासियो को दिया नही डरने का संदेश । देखिए जनपद सदस्य का आइसोलेशन में रहते बनाया वायरल वीडियो

0

डौंडी :- कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ फैलता जा रहा है, जिसे छत्तीसगढ़ के नासमझ के अलावा कई बड़े बुद्धजीवी लोग भी इसे हल्के में लेते आ रहे है। जिसका परिणाम भी देखने व सुनने को मिलता आ रहा है। परंतु कोरोना बुलाती है पर उसके पास जाने का नही

,इसी का ताजा उदाहरण डौंडी जनपद पंचायत है जहां सामान्य सभा की बैठक में बिना बताए वनविभाग का रेंजर आफत की गले पड़कर जिले व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए मुसीबत का जड़ बन उन्हें कोरेण्टाईन में लाकर खड़ा कर दिया। किंतु इस विषम परिस्थिति में डौंडी क्षेत्र के महिला जनपद सदस्य जो कि स्वयं आइसोलेशन में कैद रहकर आमजनों को यह संदेश दे रही है कि कोरोना से डटकर मुकाबला कीजिये यही नही वह नागिन नागिन गाने पर जमके ठुमके लगागर यह बता रही है कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना के चलते कोरेण्टाईन सेंटर में चले जाएं तो उन्हें किस तरह समय व्यतीत कर कोरोना को मात देते हुए हसते गाते नाचते हुए दिनचर्या गुजारना चाहिए। कोटागांव कि नई नवेली जनपद सदस्य पुष्पा ने कोरण्टाईन में रहकर जिले सहित क्षेत्रवासियों को यह आईना दिखाया है कि कोरोना से डरने का नही इससे खूब तरह से लड़ना है और हसते खेलते इसे विदा करना है।

Big Breaking दल्लीराजहरा में मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल 11 पॉजिटिव मिले, जाने दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा के वार्ड न 1 से 1 पुरुष, वार्ड न 21 से 2 महिला, वार्ड न 22 से 1 महिला, वार्ड न 24 से 3 पुरुष एवं डोंडी लोहारा ब्लाक से ग्राम आसरा एवं सिरपुर से 1 महिला एवं 1 पुरुष, बालोद ब्लाक के करहीभदर से 1 पुरुष एवं गुरुर ब्लाक के देवकोट से 1 पुरुष की कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | सभी संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है |

Breaking गुरूर अस्पताल की रेडियोग्राफर निकली कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन से तबीयत थी खराब

0

बालोद–बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक रेडियोग्राफर महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिनमें कोरोना के कुछ लक्षण भी हैं बीएमओ ने बताया कि महिला 30 वर्ष की है जिनका एक छोटा सा बच्चा भी है। दो-तीन दिन से उनकी तबीयत खराब थी जिन्हें हमने छुट्टी भी दे दी थी। वह धमतरी में रहती है। उन्हें हमने कहा था कि जांच करवा लेना लेकिन छुट्टी के दौरान वह जांच नहीं कराई थी और जब वह आज अस्पताल आई तो हमने उनका आते ही एंटीजन जांच करवाया। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। छोटा सा बच्चा होने के कारण रेडियोग्राफर को अब बालोद जिले के बजाय धमतरी के अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है तो वही धमतरी में सालहेवार पारा अंजुमन स्कूल के पास रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट करवाया जा रहा है।

झीरम घाटी के शहीदों एव मेजर ध्यान चंद जी की जयंती की याद में दिए गए खिलाड़ियों को पुरस्कार

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झीरमघाटी के शहीदों की याद में लगातार तीसरे वर्ष खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेलसंघों, खेल पत्रकारों इत्यादि का हौशला अफजाई करने के उद्देश्य से प्रदेश में “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में जिला बालोद के ओपन एयर थियेटर दल्ली राजहरा में 280 खिलाड़ियों एवं खिलाड़ियों के कोच का सम्मान किया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री शीबू नायर जी (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद)
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संगीता नायर जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एव विशिष्ट अतिथि श्री कमल जीत सिंह मान अध्यक्ष एस के एम एस श्री अभय सिंह प्रदेश सचिव इंटुक श्री ज्ञानेंद्र सिंह सीटू श्री प्रमोद तिवारी सन्तोष पाण्डेय रुखसाना बेगम रवि जायसवाल रोशन पटेल ममंता पाण्डेय श्रुति यादव स्वप्निल तिवारी प्रशांत बोकडे चंद्र प्रकाश सिन्हा बृजमोहन नेताम राजू वर्गीस जगदीश श्रीवास मनीष सेन जीवन साहू यादव जी जी ईश्वर राव राजू तोप शर्मा शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत व मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण दीप प्रज्वलित कर किया गया |
स्वागत संबोधन जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष विलियम भावरा व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अजमेल सिंह रंधावा ने किया
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में राम कुमार शर्मा अनिल कोम्बे रमेश भगत ,पी एम सुहैल नगर अध्यक्ष खेल विभाग ,गजेंद्र ठाकुर मोंटी चौधरी अजय नॉनहारे जावेद खानआदिल संतोष मेश्राम सी चंद्रहास भारत देवांगन दिनेश यादव आदित्य रामटेके आर्यन भारद्वाज चंदन कृष्णा नायडू का सहयोग था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 3500 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया खेल कांग्रेस सम्मान से

0

सैय्यद वली आज़ाद, नारायणपुर

कांग्रेस खेल सम्मान समारोह 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद खिलाड़ियों को किया सम्मानित :

रायपुर:- 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के सम्पूर्ण खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह प्रदेश भर के सभी जिला कांग्रेस मुख्यालयों में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन एवं आकाश सिंह राठौर प्रभारी नारायण पुर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि कांग्रेस के शहीद नेताओं की स्मृति में इस वर्ष 3500 से ज्यादा मैडलिस्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेल पत्रकारों व खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। नारायणपुर में यह आयोजन आडिटोरियम भवन में आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में रजनु नेताम (महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी),देवनाथ उसेंडी (जिलाध्यक्ष कॉग्रेस कमेटी),अजय देशमुख (सांसद प्रतिनिधि), प्रमोद नेलवाड़ उपाध्यक्ष (न.प.) आकाश राठौर (जिलाध्यक्ष छ.ग. खेल प्रकोष्ठ), अमित भद्र (जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस),ममता राठौर (पार्षद वार्ड.10) गुड्डू राव के द्वारा सभी खिलाड़ियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमे महात्मा गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ए.के.फारूकी (कोच) को समान्नित किया गया,शहीद राजीव गांधी अवार्ड सुरेश कुमार ध्रुव (फुटबॉल) जो की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भारत से प्रतिनिधित्व करेंगे, मेजर ध्यान चंद अवार्ड डी.एफ.ए.नारायणपुर, एवं मलखम फ़ेडरेशन नारायणपुर को दिया गया,शहीद महेंद्र कर्मा अवार्ड राम कृष्ण मिशन आश्रम एथेलेटिक,सुनील सिंग राठौर (क्रिकेट) अशोक उसेंडी,गुड्डू राव (फुटबॉल) सम्मानित किया गया,शहीद नंदकुमार पटेल अवार्ड डूंगाराम गोटा (नेशनल खो खो कोच),शहीद विद्याचरण शुक्ल अवार्ड लोचन बघेल हनुमंत राव जुगल वड्डे (फुटबाल)पुष्पेंद्र शर्मा (क्रिकेट)शिव बघेल शेषनारायण(क्रिकेट) सम्मानित किया गया।जहां कोरोना संक्रमण से बचाव के खास इंतजाम किए गए है तथा शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन कर सीमित खिलाड़ियों को ही आमंत्रित किया गया है। कई खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी भेजा जायेगा,वही खेल जगत को खबरों में प्रकाशित कर युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने प्रिंट मीडिया से सैय्यद वली आज़ाद,संतनाथ उसेंडी,नरेंद्र मेश्राम व अन्य पत्रकारों को समान्नित किया गया, मंच संचालन अनुराग नाग द्वारा किया गया छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा जिले में एक अच्छी पहल के साथ काँग्रेस स्पोर्ट्स सेल खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजन किया गया,अंत में आयोजन का समापन कर आकाश सिंह राठौर जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल, ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया ।

बालोद जिला अनुसूचित जाति कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद –27 अगस्त दिन गुरुवार स्थान कांग्रेस भवन बालोद समय दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग की आवश्यक बैठक छत्तीसगढ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया जी एवं माननीय धनेश पाटिला जी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के निर्देशानुसार रखा गया था. जिसमे संगठन को मजबूत व विस्तार पर विस्तृत चर्चा किया गया. और उत्तरप्रदेश के योगी भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगो पर अत्याचार करना संविधान से छेड़छाड़ कर महिलाओ पर अत्याचार हत्या करना आम बात हो गई है. हाल ही मे श्री पप्पू राम उर्फ सत्यमेव जो आजमगढ जिले के ग्राम बास गांव के प्रधान (सरपंच ) की हत्या कर दी गई है माननीय नीतीन राऊत जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग एवं उर्जा मंत्री महाराष्ट्र सरकार के द्वारा उनके परिवार को शोक संतावना देने के लिए गये थे उत्तरप्रदेश सरकार के पुलिस रोककर नजरबंद कर दिया गया. योगी सरकार की ऐसे कृत्यो की कड़ी निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम कलेक्टर महोदय बालोद को ज्ञापन सौंपा गया. और योगी सरकार को बर्खास्त कर उत्तरप्रदेश के समुचे अनुसूचित जाति के लोगो को सुरक्षा प्रदान करे। निम्न नेतागण उपस्थित हुए माननीया श्रीमति सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद. दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद. शंकर पीपरे महासचिव प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस. कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस. नीलकंठ टंडन ब्लाक अध्यक्ष. निर्मला बंजारे खिलेश जागडे संतोष कोसरे कली राम शोहद्र देशलहरे उपाध्याय. हरिश खस मानसिंह देशलहरा. लक्ष्मण देशलहरे सरपंच लखनऊ लाल त्रिभुवन मानिकपुरी सेवा दल आदि उपस्थित हुए ।उक्त जानकारी
दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद ने दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद– गुरुर माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरुर जिला – बालोद (छ.ग.) में हेमचंद यादव विश्वविधालय दुर्ग के द्वारा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 31/08/2020 तक बढ़ाया गया है । सभी छात्र/छात्राओं को अवगत की जा रही है, कि समय को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें सीट संख्या सीमित है। ऑनलाइन हार्ड कापी महाविद्यालय में आकर अंकसूची, टी.सी. ,चरित्र प्रमाण -पत्र, माइग्रेशन, जाति व निवास प्रमाण पत्र स्वयं का पासपोर्ट फोटो व अन्य दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करें।उक्त जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ . नाजमा बेगम जी के द्वारा दी गयी। और अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्लीराजहरा के माइंस में ड्राईवर के पद पर कार्यरत युवक शहीद हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद रिपोर्ट आया पॉजिटिव

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा के शहीद हॉस्पिटल में भर्ती वार्ड क्र 17 का निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक माइंस में ड्राईवर के पद पर कार्यरत है | सबसे हैरत की बात यह है कि यह युवक ना तो क्वारेनटाइन में था बल्कि 2-3 दिन पहले सर्दी खांसी बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से युवक को शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसके पश्चात् कोरोना के लक्षण के आधार पर इसका टेस्ट कराया गया और जब रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो शहीद हॉस्पिटल और प्रशासन में सबके होश उड़ गए क्योकि यह आम दिनों की तरह सामान्यतया ड्यूटी पर जा रहा था और अपने परिवार, वार्ड में और बाहर सभी से संपर्क में था और घूम फिर रहा था अब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर इसे जिले के covid अस्पताल ले जाया गया है और साथ ही इनके साथ जितने लोग संपर्क में थे उनके बारे जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

28 अगस्त अमृता देवी बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

0

दल्लीराजहरा – प्रत्येक वर्ष 28 अगस्त अमृता देवी बलिदान दिवस को भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम जैसे जागरूकता अभियान, संगोष्ठी का आयोजन वृक्षारोपण कर मनाता है!

इस कड़ी में आज जिला भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में खदान मजदूर संघ , राजहरा द्वारा

कार्यालय में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला मंत्री मुश्ताक अहमद अंसारी ने कहा कि आज से करीब  वर्ष पूर्व राजस्थान के नागौर स्थित खेजड़ी गांव में हरे भरे पेड़ों को बचाने के लिए एक मुहिम चली थी।जिसमें 363 लोगों ने अपनी जान दे दी थी हुआ यूं कि 1738 में नागौर जिले के खेजड़ी गांव में महाराजा अभयसिंह द्वारा महराणगढ़ किले में फूल  महल नाम का राज भवन बनाया जा रहा था इसके लिए लकड़ी की आवश्यकता पड़ी तो राजा के सिपहसालार एवं सैनिक राजस्थान के सर्वाधिक हरे-भरे गांव एवं जंगल खेजड़ी गांव पहुंचे, जहां बिश्नोई समुदाय प्रकृति को पेड़ पौधों को ईश्वर तुल्य मानता वह पूजता,सबसे पहले अमृता देवी बिश्रोई ने सिपाहियों को पेड़ काटने से रोका सिपाही नहीं माने तो वहां पेड़ से चिपक गई जिसके पश्चात सिपाहियों ने उन्हें पेड़ के साथ काट दिया, उसके पश्चात अमृता देवी की तीन पुत्रियों ने पेड़ को बचाने के लिए पेड़ से चिपक सिपाहियों द्वारा काटे जाकर अपना बलिदान दिया धीरे-धीरे आस-पास के गांव में यह खबर आग की तरह फैली और लोग खेजड़ी गांव आकर पेड़ों को बचाने को लेकर 363 ग्रामवासी शहीद हो गए, पेड़ों को बचाने के लिए समाज के इस त्याग व पर्यावरण संरक्षण तथा इतनी बड़ी संख्या में शहादत दिए जाने की मिसाल इतिहास में कहीं नहीं मिलती। पेड़ों को बचाने के लिए  बलिदान की सच्ची व्यथा कथा को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय महामंत्री  खदान मजदूर संघ  एम  पी सिंग ने कहा कि हमारा वजूद भी तभी तक है जब तक प्रकृति का संतुलन है अतः यहप्रकृति का पोषण ,पालन ,संवर्धन हमारा प्रथम दायित्व है सिंग ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ द्वारा बालोद जिले के समस्त इकाइयों में इस पर्यावरण कार्यक्रम को मनाया जा रहा है।

राजहरा खदान के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को बचाना ,व निरंतर पेड़ों का रोपण करना जरूरी है। प्रकृति के साथ इस कदर ज्यादती की जा रही है कि जल्द ही इसे नहीं रोका गया तो मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा ।भयानक बाढ़, ओलावृष्टि, अति सर्दी ,कभी गर्मी ,भूकंप ,तूफान ,सुनामी जैसे प्राकृतिक प्रकोप भी प्रकृति से छेड़छाड़ का ही परिणाम है अतः हम सब को हमारा प्रथम दायित्व के रूप में पर्यावरण की रक्षा करना है।

इस अवसर पर राजहरा  यूनियन के जनरल सेक्रेटरी लखन लाल चौधरी ने कहा कि खेजड़ी आंदोलन में इतिहास का एकमात्र ऐसा आंदोलन है जिसमें वृक्षों की कटाई को देखकर अमृता देवी एवं ग्रामवासियों ने अपनी जान तक निछावर कर दी ।ऐसे वीरों के बारे में उन्होंने विस्तार में बताया ,साथ ही कहा कि आज का दिन हम सब अमृता देवी के शहादत को याद करने के लिए पर्यावरण संरक्षण ,वृक्षारोपण का कार्य करते हैं। लेकिन अमृता देवी के प्रति ,प्रकृति के प्रति ,आने वाली पीढ़ी के प्रति उनकी शहादत को याद करते हुए हमें निरंतर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए पर्यावरण संतुलन के लिए कार्य करते रहना है।

 अंत में  जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने अमृता देवी को शत-शत नमन करते हुए उनके द्वारा कही सिर साठे रुक रहे तो भी सस्ता जाण”

उक्ति से हमें प्रेरणा लेते हुए निरंतर पर्यावरण बचाने उनके संवर्धन के लिए कार्य करते रहना है।

कार्यक्रम पश्चात सभी उपस्थित जनों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । सर्वप्रथम आयुर्वेद उद्यान वार्ड क्रमांक 01 में वृक्षारोपण किया गया उसके बाद कला मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया और उसके बाद श्री राम मंदिर के सामने वृक्षारोपण किया गया।ईस पुरे कार्यक्रम में खदान मजदूर संघ राजहरा के पदाधिकारी एवं सदस्य गण आदि उपस्थित थे।

Breaking प्रदर्शन – बालोद जिला के किराया भण्डार डीजे साऊड़ लाईट धुमाल हलवाई विडियो ग्राफर फुल वाले बेरोजगारी एवं लाचारी से त्रस्त अब भूखमरी की कगार पर, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

0

छल कांग्रेस सरकार द्वारा

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी क्षेत्रीय कार्यक्रमों में सोशल डिस्टैसिंग का पालन किये बगैर तरह तरह के आयोजन में भाग लेते है तो फिर हमारे साथ ऐसा भेदभाव क्यों ?

हमारे यूनियन का फैसला कांग्रेस पार्टी के कोई भी कार्यक्रम में DJ  धुमाल टेन्ट लाइट हलवाई कुछ भी नही लगाना है जब तक हमारा काम चालू ना कर दे

बालोद जिला के समस्त किराया भंडार, लाइट साउंड, धुमाल, डीजे, वीडियोग्राफर, फूल विक्रेता सभी ने मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा एवं बेरोजगारी एवं लाचारी से त्रस्त इन व्यवसायियों के लिए भी प्रशासन कोई सुविधा मुहैया करवाएं अथवा इनको रोजगार के अवसर प्रदान करें लगातार कारोबार का  अवसर  खत्म होता जा रहा है शादी का सीजन भी बिना काम के बीत चुका है एवं वर्तमान समय में गणपति विराजमान हैं किंतु सार्वजनिक तौर पर गणपति के ना विराजने के कारण इनका व्यवसाय चौपट हो चुका है  इन रोजगार से संबंधित लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं इन समस्त व्यवसाय से संबंधित लोगों द्वारा यूनियन में यह निर्णय लिया गया है कि जब तक इनके लिए कोई रोजगार का अवसर प्रदान नहीं किया जाता  तब तक इनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में अपनी कोई भी सेवाएं नहीं देंगे एवं कांग्रेस के कार्यक्रमों का संपूर्ण बहिष्कार किया जाएगा |

MOST POPULAR

HOT NEWS