City Media - Page 961 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 961

माइनिंग घोटाले की आंच बस्तर तक, पड़ताल के लिए पहुंची ईडी की टीमें

0
  • आरी डोंगरी माइंस के आवंटन में शासन को एक हजार करोड़ रु. से भी अधिक की लगाई गई चपत
  • फर्म विशेष को लाभ पहुंचाने टेंडर प्रक्रिया कर दी गई ऑफ लाइन
  • भानुप्रतापपुर में 167 हेक्टेयर में फैली है यह लौह अयस्क खदान

अर्जुन झा

जगदलपुर. प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) द्वारा छत्तीसगढ़ में की जा रही खदान घोटाले की जांच की आंच बस्तर तक पहुंच गई है. खबर है कि बस्तर संभाग की आरी डोंगरी लौह अयस्क खदान के आवंटन में केंद्र और राज्य सरकार को एक हजार करोड़ रु. से भी ज्यादा की चपत लगाई गई है. घोटाले के इस प्रकरण में चार वरिष्ठ आईएएस और दो प्रमोटी आईएएस अधिकारी ईडी तथा इनकम टैक्स विभाग की रडार पर हैं. जांच के लिए ईडी की चार टीमें बस्तर पहुंच चुकी हैं.
बस्तर संभाग के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर के कचही गांव के पास 167 हेक्टेयर से भी ज्यादा भू भाग पर फैली आरी डोंगरी माइंस में उच्च कोटि की लौह अयस्क का विशाल भंडार है. इस माइंस को एक व्यक्ति विशेष की फर्म के हवाले करने के लिए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अधिकारियों ने कायदों को ताक पर रख दिया. ऑन लाइन टेंडर प्रक्रिया को ऑफ लाइन कर दिया गया, टेंडर फॉर्म उसी फर्म विशेष को दिए गए, दूसरे लोगों को बाहुबल के दम पर टेंडर फॉर्म लेने से रोका गया. टेंडर प्रक्रिया शुरु होने से लेकर समाप्ति तक विभाग के दफ़्तर में लट्ठबाजों की तैनाती की गई थी. कहा जा रहा है कि राजनैतिक दलों को डोनेशन मुहैया कराने वाले किसी आर. जी. नामक शख्स के चहेते व्यक्ति की फर्म को आरी डोंगरी माइंस आवंटित की गई है. इसमें खनिज विकास निगम के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है. खनिज घोटाले में पहले से गिरफ्तार आईएएस अधिकारी समीर बिश्नोई ने ईडी के अधिकारियों के समक्ष आरी डोंगरी माइंस आवंटन फर्जीवाड़े की पोल खोली है तथा इस बात पर एक अन्य आईएएस अफसर जेपी मौर्य ने भी मुहर लगाई है. इस खुलासे के बाद दिल्ली से ईडी के सीनियर अफसरों की चार टीमें बस्तर पहुंची हैं. ये टीमें जगदलपुर, कांकेर और भानुप्रतापपुर में मामले की पड़ताल शुरू कर चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक इस फर्जीवाड़े में सत्तारुढ़ दल का एक बड़ा नेता तथा खनिज विकास निगम के सीनियर अधिकारी और प्रशासन तथा निगम से जुड़े चार वरिष्ठ आईएएस और दो प्रमोटी आईएएस अधिकारियों की भूमिका संदेह के दायरे में है. यही लोग ईडी और आयकर विभाग की रडार पर हैं. जल्द ही इन लोगों से पूछताछ होगी और उनकी गिरफ्तारी भी संभव है.
बस्तर में भी डीएमएफ घोटाला
रायगढ़ की तरह बस्तर संभाग में भी जिला खनिज मद (डीएमएफ ) के करोड़ों रु के घोटाले का शक ईडी के अधिकारियों को है. सूत्रों का कहना है कि रायगढ़ में हुए डीएमएफ घोटाले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी रानू साहू ने कई राज खोले हैं. कहा जा रहा है कि राज्य के अधिकांश जिलों में जिला खनिज मद (डीएमएफ ) के करोड़ों रु.अफसरों ने डकार लिए हैं. इस मद की राशि में सबसे ज्यादा हेराफेरी उन जिलों में ज्यादा हुई है, जहां विभिन्न खनिजों की बड़ी बड़ी खदाने हैं. बस्तर संभाग भी ऐसी खदानों के मामले में समृद्ध है, लिहाजा माना जा रहा है कि इस संभाग के भी जिलों में डीएमएफ मद के करोड़ों के वारे न्यारे किए गए हैं.

बीएमओ बस्तर पर लगे कई गंभीर आरोप, जांच शुरू

0

जगदलपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर के खंड चिकित्सा अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. शिकायत मिलने पर जगदलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच अधिकारी जिला चिकित्सालय के एक डॉक्टर को और प्रस्तुतकर्ता जिला चिकित्सालय के ही संगणक को बनाया गया है.

बस्तर विकास खंड के खंड चिकित्सा अधिकारी पर स्वास्थ्य कर्मियों का नियम विरुद्ध संलग्नीकरण करने जीवन दीप समिति की राशि का दुरूपयोग करने, विभागीय वाहनों में डीजल भरवाने के नाम पर गड़बड़ी करने, जीवनदीप समिति को मिलने वाले आवंटन की राशि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को ना देने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने जिला स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की थी. इस पर संज्ञान लेते हुए जिला स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. जांच अधिकारी जिला चिकित्सालjय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरकेएस राज को तथा प्रस्तुतकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर के संगणक एलपी तिवारी को नियुक्त किया गया है.

न जीत पर घमंड करें, ना ही हार से निराश हों: रेखचंद जैन

0
  • ककनार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव जैन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य
  • विधायक निधि से होली मेला गुड़ी में 2 लाख 26 हजार रुपए से शेड निर्माण का किया गया भूमिपूजन

जगदलपुर. विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ग्राम पंचायत ककनार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए. उन्होंने होली मेला ग्राउंड की गुड़ी में विधायक निधि से 2.26 लाख से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया.


इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो ग्रामीण खेल ओलंपिक का आयोजन कर रहा है. जिसमें ग्रामीण युवक युवतियों समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी भाग ले रहे हैं. इस अवसर पर कबड्डी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए श्री जैन ने कहा कि जीत और हार हमारे जीवन के अनिवार्य अंग हैं.कभी भी जीत का घमंड नहीं करना चाहिए और ना ही हार पर निराश होना चाहिए. हार – जीत नहीं, बल्कि खेलना महत्वपूर्ण होता है. होली मेला ग्राउंड गुड़ी में शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी पंचायत की यह बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो रही है. ककनार में ऐतिहासिक होली मेला लगता है, पर यह गुड़ी उपेक्षित थी. मैंने पिछले वर्ष के होली मेला में घोषणा की थी कि इस गुड़ी का निर्माण करवाऊंगा और आज इसका भूमि पूजन हो गया है. जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि भाजपा शासन में ककनार का यह ऐतिहासिक होली मेला व गुड़ी स्थल उपेक्षित रहा. विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की संवेदनशीलता से आज आप लोगों की यह मांग पूरी है. श्री जैन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूपक्षेत्र की जनता की सेवा करते आ रहे हैं. यह सराहनीय है. इस अवसर पर जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, सरपंच जानकी नाग, उप सरपंच इंदर कश्यप, हीरामणि कश्यप, पदयनी कोर्राम, सहदेव बघेल, बुधराम कश्यप, सुशील त्रिपाठी, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, लोकेश सेठिया, विनोद सेठिया, विकास कश्यप, रामचरण बघेल युवा मितान क्लब अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

इस वन अधिकारी ने तो भगवान के साथ भी खेला कर दिया

0

रेंजर पर देवगुड़ी निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप

स्तरहीन निर्माण को लेकर कोसमी के ग्रामीणों में व्याप्त है आक्रोश

बकावंड. जंगल महकमे के एक अफसर ने तो भगवान से भी खेला कर दिया. इस अफसर ने भगवान के दर पर ही भ्रष्टाचार को अंजाम देकर सारी मर्यादाएं लांघ डाली. देवगुड़ी के संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति करते हुए अधिकारी ने स्वीकृत रकम डकार ली. ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बताया गया है कि बकावंड विकास खंड की ग्राम पंचायत कोसमी के एकट गुड़ा पारा की देवगुड़ी के संधारण और रखरखाव के लिए विधायक लखेश्वर बघेल की पहल व अनुशंसा पर केंद्रीय केंपर मद से तीन लाख रु. की स्वीकृत दी गई है। इस कार्य की जिम्मेदारी वन परिक्षेत्र अधिकारी बकावंड को दी गई, लेकिन वन विभाग द्वारा खानापूर्ति कर आनन-फानन में चारदीवारी निर्माण कार्य किया गया एवं निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर आधी अधूरी दीवार बनाकर राशि में गोलमाल किया गया. इस प्रकार भगवान को भी नहीं बख्शा गया. सूत्रों के मुताबिक वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी हर निर्माण कार्य में घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग कर शासन की राशि की बंदरबांट करने में नहीं चूकते. पूर्व में भी वन परीक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. विधायक द्वारा निरीक्षण कर निर्माण पर नाराजगी व्यक्त भी जताई जा चुकी है. इस संबंध में वन परीक्षेत्र अधिकारी बकावंड राजकुमार ध्रुव से जानकारी चाही गई, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वहीं वन मंडल अधिकारी बस्तर से चर्चा करने पर उन्होंने भी इस विषय से पल्ला झाड़ लिया. इस तरह जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से हटकर कोई जवाब नहीं देते हैं.


पेड़ों की अवैध कटाई
बकावंड वन परिक्षेत्र के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई भी धड़ल्ले से चल रही है. इसमें भी अधिकारी की मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं. विकासखंड की ग्राम पंचायत उलनार जुनवानी के जंगलों में सागौन तथा अन्य प्रजाति के पेड़ों की कटाई की जमकर हो रही है. लकड़ी तस्कर बेखौफ होकर पेड़ों पर आरियां चला रहे हैं और काटे गए पेड़ों के गोलों को चिरान के बाद नगरनार के रास्ते से होकर अलावल के एक फर्नीचर मार्ट में खपाया जाता है. सूत्र बताते हैं कि इस सारे खेल में फर्जी बिल, परिवहन पत्र तथा अन्य फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया जाता है. इस रेंज में सक्रिय लकड़ी माफिया अधिकारियों के संरक्षण में जंगलों का सफाया करने पर तुले हुए हैं.

पदोन्नति फर्जीवाड़े की जांच शुरू

0
  • जांच में सहयोग के लिए पांच प्राचार्य को जेडी ने आज बुलाया
  • शिक्षकों की काउंसिलिंग कराए बगैर दे दी गई मनमानी पदोन्नति


जगदलपुर. बस्तर संभाग में खासकर बस्तर जिले में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में किए गए फर्जीवाड़े की जांच शुरू हो गई है. इस मामले में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर ने जिले के पांच प्रचार्यों को आज 3 नवंबर को अपने कार्यालय में तलब किया है. बस्तर जिले में बिना काउंसिलिंग प्रक्रिया के सैकड़ों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति दे दी गई है. अब इस बड़े फर्जीवाड़े में विभागीय अधिकारी और अनेक कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना प्रबल हो गई है.
ज्ञात हो कि शिक्षा जिला बस्तर में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के लगभग 1200 सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया गया है. पदोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग कराने का विभागीय प्रावधान है, मगर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा इस प्रावधान का पालन ना करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई है. पदोन्नति देने के लिए शिक्षकों से जिला शिक्षा कार्यालय जगदलपुर के तीन कर्मियों, शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों और कांग्रेस व भाजपा के कतिपय नेताओं द्वारा कई करोड़ रुपयों की वसूली की जाने की बात उजागर हुई है. अनेक संगठनों ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हाल ही में जिला व जनपद पंचायतों की शिक्षा समितियों के भाजपाई पदाधिकारियों ने बस्तर के संभाग आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था. ज्ञापन में सारी पदोन्नतियों और पदस्थापना को रद्द कर काउंसिलिंग कराकर नए सिरे से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है. इसके बाद संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में बस्तर जिले की विभिन्न शालाओं में पदस्थ प्राचार्यों को अपने कार्यालय में 3 नवंबर को बुलाया है.
इन प्राचार्यों को किया है तलब
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर ने विभागीय पत्र जारी कर सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में की गई धांधली की जांच में सहयोग करने के लिए बस्तर शिक्षा जिले की विभिन्न शालाओं और कार्यालय में सेवारत प्राचार्यों को 3 नवंबर की सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में बुलाया है. जिन प्राचार्यों को जवाइंट डायरेक्टर ने तलब किया है, उनमें शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर के प्राचार्य बीएस रामकुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयानार के प्राचार्य प्रणव बैनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ प्राचार्य सीएम चौधरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा के प्राचार्य एमजी काछी एवं कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल के प्राचार्य अभय राम नोन्हारे शामिल हैं.

मानसिंक रूप से रूग्ण महिला श्रीमति अनिता बाई को उपचार हेतु थाना बालोद पुलिस द्वारा मानसिक उपचार केन्द्र बिलासपुर में भर्ती कराया

0

आज दिनांक 02.10.2022 को मानसिक रूप से पीड़ित महिला श्रीमति अनिता बाई पति भारत लाल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी मेढ़की थाना व जिला बालोद छ. ग. को मानसिक स्वास्थ देखरेख अधिनियम 2017 की धारा-100 के तहत संरक्षा में लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय बालोद के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसका जिला अस्पताल बालोद से रिपोर्ट रिपोर्ट प्राप्त होने पर चिकित्साधिकारी डाक्टर नितीश साव, जिला चिकित्सालय बालोद द्वारा मानसिक रूप से पीड़ित महिला अनिता बाई को मानसिक रूप से अस्वस्थ होना बताया गया पीड़ित महिला श्रीमति अनिता बाई पति भारत लाल साहू को थाना बालोद के म.आर. 553 नमिता यादव के साथ सुरक्षित मानसिक उपचार केन्द्र बिलासपुर छ.ग.. विधिवत् ईलाज हेतु भेजा गया। मानसिंक रूप से रूग्ण महिला श्रीमति अनिता बाई को उपचार हेतु मानसिक उपचार केन्द्र बिलासपुर से जाते हुऐ थाना बालोद पुलिस व उनके परिवार वाले

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जादू टोना के शक में बुर्जुग की हत्या कर तालाब में फेकने वाले आरोपी को डौंडी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरप्तार कर भेजा जेल

0

बुर्जुग व्यक्ति को हत्या कर तालाब में फेकने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया ।


थाना डौण्डी में प्रार्थी ननकु राम कोरेटी पिता रामसाय कोरेटी उम्र 45 वर्ष, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि वह रोज की तरह सुबह अपने खेत की ओर घुमने जाता था, दिनांक 01/11/2022 को वह खेत से घुमकर बाई तालाब केशवपुर(बेलोदा) में हाथ मुंह धोने गया था, जहां तालाब के पानी में एक शव को तैरते देखने पर नजदीक जाकर देखने से अपने चाचा मनऊ राम कोरेटी का होने से घटना की सूचना तत्काल अपने परिजनो एवं गांव वालो को देने बाद पुलिस को सूचना देने पर थाना डौंडी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारीयो को देकर तत्काल धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया और संदेही आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी गोपाल यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम केशवपुर(बेलोदा) थाना- डौण्डी, जिला- बालोद(छ.ग.) द्वारा जादू टोना के संदेह पर 62 वर्षीय बुर्जुग मनऊ राम कोरेटी का दिनांक 31/10/22 को बाई तालाब के पास मृतक के खेत एवं तालाब के /; स्थित मेड में अपने पास रखे लकडी के डंडा से बुर्जुग मनऊ राम कोरेटी के छाती,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पेट में वार कर मनऊ राम कोरेटी के हाथ से धान कांटने के हसिया को छीनकर जान से मारने की नियत से सिर के ऊपर कई बार प्राणघातक वार कर आंख, कान, मुंह में गंभीर चोट पहूंचाने से बुर्जुग मनऊ राम कोरेटी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी । जिस पर आरोपी द्वारा शव को तालाब में फेक कर हत्या में प्रयुDr लकडी एवं हसिया को तालाब में पचरी किनारे फेक दिया गया था । जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 02/11/2022 के 12/10 बजे गिरप्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरूद्ध किया गया ।
प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक श्री कैलाशचंद्र मरई, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आर. ज्ञानेश्वर करचाल, आर. युगल किशोर लोहले, आर. खिलावन सिन्हा, की सराहनीय भूमिका रही ।

नाम आरोपी – गोपाल राम यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम केशवपुर(बेलोदा) थाना- डौण्डी, जिला- बालोद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के अंर्तगत लालबाग मैदान में राजीव युवा मितान क्लब के खेलो का तीन दिवसीय कार्यक्रम

0

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के अंर्तगत लालबाग मैदान में राजीव युवा मितान क्लब के जोनल स्तरीय खेलो का तीन दिवसीय आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमे प्रथम दिवस पर कबड्डी, दौड़, खो-खो, लम्बी कूद, का आयोजन किया गया इस उद्घाटन में, महापौर सफिरा साहू जी, निगम अध्यक्ष कविता साहू जी,

राजीव युवा मितान क्लब जिला समंवयक सुशील मौर्य जी, वरिष्ट कोंग्रेसी गौरनाथ नाग, पार्षद सुषमा कश्यप, सूर्या पानी, सुशीला बघेल, ललिता राव, स्वेता बघेल, खेल अधिकारी, ज्वाला प्रकाश साइमन, स्टेपनी सोनी,एस संजय मूर्ति,रूपक मुखर्जी, नोडल अधिकारी मीनाक्षी नाग, राकेश यादव, विनय श्रीवास्तव, कुलदीप पाणिग्राही, रणधीर सिंह ठाकुर चर्चित चांडक, आईटी सेल लोकसभा महासचिव असीम सुता ,युवा कोंग्रेस से अंकित पारेख, विक्की राव, सुमन नम्रशील, निगम कर्मी, युवा मितान के अध्यक्ष,सदस्य, प्रतिभागी उपस्थित थे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश मंत्री मंडावी ने कांग्रेस सरकार की कड़ी निन्दा की

0
  • तेज रफ्तार से विकास करने वाला छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में सीडी और ईडी में उलझ के रह गया: मंडावी
  • विकास के लिए दुनिया में जाने जाना वाला छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार और माफिया राज के लिए चर्चा में: मंडावी

दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश मंत्री व महीला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाडा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कांग्रेस सरकार पर कड़ी निन्दा की। राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के निर्माण से लेकर उसकी अब तक की विकास यात्रा को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की बल्कि आज तक जो भी विकास दिख रहा है वो उनके सपनों के छत्तीसगढ़ के अनुरूप है।इसके साथ ही उन्होंने राज्य के इस 22 साल के यात्रा को सन 2000 से 2003, 2003 से 2015 एवं 2015 से अब तक 3 कालखंडों में विभाजित कर उनकी व्याख्या की, उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल के बाद के इस तीसरे कालखंड के इन 4 सालों में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है शांति का टापू छत्तीसगढ़ आज पूरी तरह से अपराध के साए में है। इन चार सालों में छत्तीसगढ़ देश और दुनिया के सामने बदनाम हुआ है, कोल माफियाओं और रेत माफियाओं के साथ ही कांग्रेस के शराबबंदी के अधूरे वादे की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन घोषणा पत्र के शराब बंदी के जिस वादे को बार-बार गाँव-गाँव में दोहराया था आज वो दिख रहा है की कैसे गली-गली में शराब बिक रहा है। मंडावी जी ने कहा की इसके साथ ही बजट की बात करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह भाजपा के शासन काल में सरकार ने बजट हर 5 साल में दुगना किया जबकि कांग्रेस सरकार के बजट की रफ़्तार इससे बहुत धीमी है इसके अलावा 50 हजार करोड़ का कर्ज भी हो गया जबकि राज्य के साथ केंद्र के सम्पूर्ण संसाधन भी मिले, सड़कों की बात करते हुए उन्होंने बताया की भाजपा के शासन काल में कैसे सड़कों का निर्माण किया गया जबकि कांग्रेस के इस शासन काल में सड़कों की हालत तो जगजाहिर है। मंडावी जी ने कहा छत्तीसगढ़ में विकास के स्थान पर प्रदेश सिर्फ CD और ED में प्रदेश उलझा हुआ है आज ED ने इस सरकार पर आगे आरोपो को प्रमाणित कर दिया है इसके बाद अब इस सरकार को अपने पद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार बनता है क्या? आज छत्तीसगढ़ में सिर्फ नारे की सरकार चल रही है।

तेज रफ्तार से विकास करने वाला छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में सीडी और ईडी में उलझ के रह गया: ध्रुवे

0
  • छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ध्रुवे ने कांग्रेस सरकार की कड़ी निन्दा की
  • विकास के लिए दुनिया में जाने जाना वाला छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार और माफिया राज के लिए चर्चा में: ध्रुवे

दल्लीराजहरा/डौंडी

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी ने कांग्रेस सरकार पर कड़ी निन्दा की। राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के निर्माण से लेकर उसकी अब तक की विकास यात्रा को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की बल्कि आज तक जो भी विकास दिख रहा है वो उनके सपनों के छत्तीसगढ़ के अनुरूप है।इसके साथ ही उन्होंने राज्य के इस 22 साल के यात्रा को सन 2000 से 2003, 2003 से 2015 एवं 2015 से अब तक 3 कालखंडों में विभाजित कर उनकी व्याख्या की, उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल के बाद के इस तीसरे कालखंड के इन 4 सालों में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है

शांति का टापू छत्तीसगढ़ आज पूरी तरह से अपराध के साए में है। इन चार सालों में छत्तीसगढ़ देश और दुनिया के सामने बदनाम हुआ है, कोल माफियाओं और रेत माफियाओं के साथ ही कांग्रेस के शराबबंदी के अधूरे वादे की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन घोषणा पत्र के शराब बंदी के जिस वादे को बार-बार गाँव-गाँव में दोहराया था आज वो दिख रहा है की कैसे गली-गली में शराब बिक रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ध्रुवे जी ने कहा की
इसके साथ ही बजट की बात करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह भाजपा के शासन काल में सरकार ने बजट हर 5 साल में दुगना किया जबकि कांग्रेस सरकार के बजट की रफ़्तार इससे बहुत धीमी है इसके अलावा 50 हजार करोड़ का कर्ज भी हो गया जबकि राज्य के साथ केंद्र के सम्पूर्ण संसाधन भी मिले, सड़कों की बात करते हुए उन्होंने बताया की भाजपा के शासन काल में कैसे सड़कों का निर्माण किया गया जबकि कांग्रेस के इस शासन काल में सड़कों की हालत तो जगजाहिर है। श्री ध्रुवे जी ने कहा छत्तीसगढ़ में विकास के स्थान पर प्रदेश सिर्फ CD और ED में प्रदेश उलझा हुआ है आज ED ने इस सरकार पर आगे आरोपो को प्रमाणित कर दिया है इसके बाद अब इस सरकार को अपने पद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार बनता है क्या? आज छत्तीसगढ़ में सिर्फ नारे की सरकार चल रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS