City Media - Page 36 of 1843 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 36

बालोद में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत: 7वीं कक्षा की छात्रा और नाना गंभीर रूप से घायल; पड़ोसी के साथ पैसा निकालने च्वाइस सेंटर जा रहे थे

0

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7वीं कक्षा की छात्रा और उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।दरअसल, हादसा बालोद थाना क्षेत्र के बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुआ। टेकापार निवासी बुधराम चेलक (63) अपनी नातिन सारिका चेलक (13) और पड़ोसी कृष्णा राम (37) के साथ उसकी स्कूटी से च्वाइस सेंटर में पैसे निकालने पड़कीभाट जा रहे थे।

इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहे कृष्णा राम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया।नाना-नातिन गंभीर, दोनों के पैर फ्रैक्चरडॉक्टरों के अनुसार नाना और उनकी नातिन की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर की आशंका है। हादसे के बाद बच्ची कुछ समय तक बेहोश रही, जबकि नाना के सिर में भी चोट आई है। बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया है।छात्रा के पिता नहीं, नाना के घर रहती हैहादसे के बाद छात्रा की मां रेणुका चेलक बेसुध हो गईं। सूचना मिलते ही वह घर से दौड़ते हुए घटनास्थल पहुंचीं और लोगों से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाने लगीं।रेणुका चेलक ने बताया कि उनके पिता अशोक चेलक के निधन के बाद से वह टेकापार में अपने मायके में ही रह रही हैं। बच्ची घर के पास बैठी थी, तभी वह घूमने के लिए स्कूटी में बैठकर चली गई। करीब आधे घंटे बाद हादसे की खबर मिली।जिला अस्पताल में रेणुका अपनी बेटी को लेकर रोते हुए डॉक्टरों से बार-बार कहती रहीं कि उसकी परीक्षा शुरू होने वाली है। उसे बचा लिया जाए। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।पीएम के बाद शव सौंपेंगे, अज्ञात वाहन की तलाश जारीबालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। स्कूटी जब्त कर ली गई है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। रात में शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है। बुधवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

जनहित में भाजपा युवा मोर्चा ने रोकी बीएसपी की गाड़ियां, सड़क की सफाई कराई

0

दल्लीराजहरा।नगर के मुख्य मार्ग पुराना बाजार से झरन मंदिर जाने वाले रास्ते पर माइंस से आने-जाने वाली बीएसपी की गाड़ियों के कारण उड़ रही धूल और सड़क पर जमा चिकनी मिट्टी से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों को जहां धूल से दिक्कत हो रही थी, वहीं फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश (राहुल) शर्मा ने जनहित में पहल करते हुए बीएसपी के ट्रकों को रोककर विरोध दर्ज कराया। उनके इस कदम के बाद बीएसपी प्रबंधन तत्काल हरकत में आया और सड़क पर जमी मिट्टी की सफाई करवाई गई, जिससे मार्ग पर आवागमन सुगम हो सका।सड़क की सफाई होने के बाद स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने राहत महसूस की तथा पुराना बाजार एवं वार्डवासियों ने इस ।पहल के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मोहर्रम हुसैन, बंटी, दिनेश एवं वार्ड के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

दल्ली राजहरा में गूंजा “इंकलाब जिंदाबाद”, शहीदों की याद में निकली विशाल बाइक रैली

0

दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़) | 23 मार्च, 2026आज शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), दल्ली राजहरा द्वारा महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया और 95वे शहादत दिवस मनाया गया रैली का शुभारंभ शाम 5:00 बजे CPI पार्टी कार्यालय से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्ग, नया बाजार और पुराना बाजार होते हुए बी एस पी टाउनशिप से नियोगी चौक (बस स्टैंड) पहुंची।रैली में सैकड़ों की संख्या में युवाओं और आम जनता ने अपनी बाइकों के साथ शिरकत की। नियोगी चौक पर अमर शहीदों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात पार्टी कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने शहीदों के सपनों के भारत और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।नेताओं के ओजस्वी भाषण (मुख्य अंश)1. जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव का संबोधन:”साथियों, आज का दिन केवल शोक मनाने का नहीं, बल्कि संकल्प लेने का है। भगत सिंह ने कहा था कि ‘विचारों को कुचला नहीं जा सकता’। आज जब देश के संसाधनों पर पूंजीपतियों का कब्जा बढ़ रहा है, तब भगत सिंह के ‘समाजवाद’ के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर शोषण मुक्त समाज के लिए संघर्ष जारी रखना होगा।”2. कॉमरेड राजेन्द्र बेहरा का संबोधन:”भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपनी कम उम्र में जो बलिदान दिया, वह हमें सिखाता है कि देश के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है। दल्ली राजहरा की यह धरती हमेशा से संघर्षों की साक्षी रही है। आज की यह रैली इस बात का प्रमाण है कि क्रांति की मशाल आज भी बुझी नहीं है। हम शहीदों के सपनों को मरने नहीं देंगे।”3. कॉमरेड अजय मिश्रा का संबोधन:”शहीदों ने जिस आजादी का सपना देखा था, उसमें गरीब, मजदूर और किसान का हित सबसे ऊपर था। आज सांप्रदायिक ताकतें देश की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। हमें भगत सिंह की धर्मनिरपेक्ष सोच को अपनाते हुए नफरत की राजनीति के खिलाफ एकजुट होना होगा। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”4. कॉमरेड गौतम बेरा का संबोधन:”युवाओं को केवल उपभोक्ता बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश के निर्माण में ‘बदलाव का वाहक’ बनना चाहिए। यह बाइक रैली केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि इस व्यवस्था के खिलाफ एक चेतावनी है जो आम आदमी के अधिकारों को कुचलना चाहती है। इंकलाब जिंदाबाद के नारे को हमें अपने कार्य में उतारना होगा।5.विजेंदर मीणा ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह के विचार आज के युवाओं के लिए पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि कैसे इन वीरों ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, जो हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देशप्रेम का ऐसा माहौल बनाया कि श्रोता भावविभोर हो गए।

विलिंगटन जोसेफ (बाबू भाई) एवं कॉमरेड आर.के. सोनटेके ने एक के बाद एक दमदार क्रांतिकारी गीत गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। उनके गीतों ने न केवल शहीदों को नमन किया, बल्कि उपस्थित जनसमूह में नया जोश और ऊर्जा भी भर दी। इस कार्यक्रम में दल्ली राजहरा और ग्रामीण ब्रांच से आए सभी कॉमरेड साथीयो के साथ आम जनता ने भी मिलके शहादत दिवस समारोह में अपना योगदान दिया इस अवसर पे दल्ली राजहरा सचिव अमरीक सिंह, सहसचिव हरि शंकर राव एवं आर.के. सोनटेके, कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार साहू,पवन खोबरागडे,के टी मनोज, झाकेश्वर,दुबे महाराज,रंजीत सिंह, दीपेश,ईश्वरके साथ पार्टी के महिला कार्यकर्ता पूनम यादव,मीना श्रीवास,मधु,ज्योति,मालती साथ सभी युवा कॉमरेड मनीष नायक,पंकज ताम्रकार,भीम कुमार,भगवती,चंद्रभान,रौनक,मंगल,जय प्रकाश,रवि निर्मलकर, जागेश्वर साहू,प्रकाश,मनोज,प्रवीण,जोहान,युवराज, संजय,महावीर, रूपेश,अजय निर्मलकर,लोकनाथ, सैकड़ो कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।

दल्ली राजहरा की जैस्मिन साहू ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

0

आंध्र प्रदेश के SRKR Engineering College, भीमावरम में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जैस्मिन साहू ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने लौह नगरी दल्ली राजहरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।इस प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों से 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब की एकमात्र खिलाड़ी जैस्मिन साहू ने पदक हासिल किया।प्रतियोगिता के दौरान ओंकार साहू एवं तनुजा साहू ने रेफरी/जज की परीक्षा उत्तीर्ण की, वहीं प्रणव शंकर साहू एवं अमन यादव ने ऑफिशियल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा सभी खिलाड़ियों के लिए नगद पुरस्कार, टीए/डीए तथा उच्च स्तरीय आवास की व्यवस्था की गई थी।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव डॉ. राकेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रदेश में बॉक्सिंग खेल के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही, उन्होंने जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आकर संघ के साथ बैठक कर खिलाड़ियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात कही।जैस्मिन साहू की इस उपलब्धि पर राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के संचालक लखन साहू, सह-संचालक हरभंश कौर, खिलाड़ियों, पालकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

पतंग उड़ाते समय छत से गिरा मासूम, 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

0

बालोद।बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारीकला में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बालक हर्ष कुमार साहू (उम्र 8 वर्ष) सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अपने मित्र के घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया।गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि घटना के समय छत पर उसके अन्य सहपाठी बच्चे भी मौजूद थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु युद्ध स्तर पर की जाए कार्रवाई: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

0

ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, 21 मार्च 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के द्वारा ग्रीष्म ऋतु के दौरान आम नागरिकों को पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले वासियों को पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की प्रबंध हेतु किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को समय पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु राजस्व विभाग एवं संबंधित विभाग के द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुँचकर वस्तु स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने ग्रीष्मकाल के दौरान जिले वासियों को समुचित मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को अवैध पंप कनेक्शन धारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने खनिज न्यास संस्थान के राशि के उपयोग के संबंध में शासन से जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के लिए भी आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की जा सकेगी। श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को आम नागरिकों को इसका अधिक से अधिक जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों को इस जनहितैषी कार्य का लाभ सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने राज्य शासन द्वारा राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिलों में अलग-अलग तिथियों में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित की जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत बालोद जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिले में राजस्व पखवाड़ा के सफल आयोजन एवं आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु समुचित उपाय करने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने बुधवार 25 मार्च को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बलौदा बाजार-भाटापारा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के अलावा लाभान्वित हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में अपनी वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित कर लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बनियागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन

0

जिपं सदस्य शकुंतला कश्यप और जपं अध्यक्ष संतोष बघेल ने किया लाखों के कार्यों का भूमिपूजन

बकावंड जनपद पंचायत बस्तर के बनियागांव कुचीगुड़ा में जिला पंचायत निधि और वन समिति लाभांश निधि से विकास कार्यों का जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप एवं जनपद अध्यक्ष संतोष कुमार बघेल ने भूमिपूजन किया। जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, उनमें बनियागांव माता गुड़ी में शेड निर्माण और डोकरी देव तालाब का जिर्णोद्धार शामिल हैं। इन कार्यों की लागत 17 लाख रुपए है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ये विकास कार्य उसी का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इस विकास कार्य से गांव के लोगों को काफी फायदा होगा, खासकर पानी की समस्या दूर होगी और गांव का विकास होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, जनपद अध्यक्ष बस्तर संतोष कुमार बघेल, सरपंच बनियागांव बोंडकी बाई, शेखर जोशी, मंडिया ठाकुर, केशव ठाकुर, गजानंद जोशी, भास्कर जोशी, तुलाराम दीवान, धनसिंग, बनियागांव सचिव वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

बालोद: छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं की पिकअप पलटी, 2 की मौत, 18 घायल

0

बालोद | बिग ब्रेकिंगजिले के मनचुवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छट्ठी (नामकरण) कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 2 महिलाओं की मौके और अस्पताल में मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और 2 मासूम बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा कल रात 8.30 से बजे के बीच नेताम टोला गांव की है जहां वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलटी खाकर 4 फिट नीचे जा गिरी घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही मानबाई (68वर्ष) ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला नंदनी बाई (52 वर्ष) ने अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, सभी लोग गोटाटोला थाना क्षेत्र के पददेटोला गांव से पिकअप में सवार होकर खड़बत्तर गांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वापस अपने गांव लौटते समय यह हादसा हो गया।घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर किया गया है।मनचुवा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सड़क दुर्घटना में घायल कुसुम अध्यक्ष से मुलाकात करने हॉस्पिटल पहुंचे

0

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकिरिहा जी जो एक कॉल पर हमारे युवा मोर्चा कुसुमकसा मण्डल अध्यक्ष सचिन साहू जी से मिलने पहुंचे वा समय से पूर्व पहुंच कर हॉस्पिटल मे एडमिट कराया डाक्टरो को उत्तम इलाज के लिए निर्देश दिया हमारे युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सचिन साहू जी का सिकोसा मे रोड एक्सीडेंट हो गया था अभी रायपुर मे है माता रानी से उत्तम स्वास्थ्य की कामना: एक अच्छे नेता की यही पहचान है की वो अपने कार्यकर्त्ता के साथ हर समय खड़ा रहे कुसुमकसा मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन साहू का सिकोसा के पास सड़क दुर्घटना से गंभीर रूप से घायल हो गए थे

जिसे कुछ ग्रामीणों के मदद से बालोद स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया प्रारंभिक इलाज के बाद सचिन के गम्भीर चोट देखकर डाक्टरों द्वारा रायपुर रिफर किया गया सचिन की गम्भीर स्थिति देखते हुए भाजपा नेता कमलकांत साहू जी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया से फोन के माध्यम से जानकारी दिए और शीघ्र इलाज की आवश्यकता की जानकारी दिए प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने अपने साथी के सहयोग के लिए रायपुर डीकेएस हॉस्पिटल पहुंचकर सचिन साहू के एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही स्वयं पहुंचकर इंतजार कर सचिन साहू को भर्ती कराया और युवा मोर्चा के सभी साथियों उनके देखभाल के लिए हॉस्पिटल में तैनात किए और डाक्टरों को निर्देश करते हुए बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए प्रदेश के अध्यक्ष अपने साथी के लिए समय पूर्व खड़े होकर जो सहयोग किए है उसकी प्रशंसा पूरे जिले में हो रहा है

बस्तर की आदिवासी बेटी कुसुम बनी बस्तर हेरिटेज मैराथन की सरताज

0

बस्तर ओलंपिक समेत कई बड़ी प्रतियोगिताओं में बिखर चुकी है कुसुम शार्दुल की महक

जगदलपुर बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव ने झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। मैराथन दौड़ 42 किमी बस्तर केटेगरी में बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत मधोता की आदिवासी बेटी कुसुम शार्दुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुसुम बस्तर ओलंपिक समेत कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रथम रही है।

मैराथन दौड़ के उद्घाटन अवसर पर महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, डीएफओ उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित देश विदेश, प्रदेश और संभाग के धावक शामिल हुए। बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मैराथन में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई थीं। दौड़ के मार्ग पर जगह-जगह धावकों के लिए पेयजल, फल, एनर्जी ड्रिंक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य टीमों की तैनाती भी की गई थी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इसके साथ ही मैराथन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नर्तक दलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने धावकों और दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया। पारंपरिक नृत्य और लोक संस्कृति की झलक ने आयोजन को और भी खास बना दिया। इस सफल आयोजन ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

जुंबा डांस का आयोजन

बस्तर हेरिटेज मैराथन के तहत में लालबाग मैदान पर मैराथन में शामिल होने पहुंचे धावकों को प्रोत्साहित करने के लिए जुंबा डांस का आयोजन किया गया। इस जुंबा डांस में बड़ी संख्या में धावकों के साथ मांझी- चालकी, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, आईपीएस सुमीत कुमार, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे मीडियाकर्मी उपस्थित थेl

जानें कुसुम के बारे में

बस्तर हेरिटेज मेराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुसुम शार्दुल के पिता बुदरू शार्दुल और माता श्रीमती शार्दुल हैं। कुसुम ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल रोतमा में 12वीं तक पढ़ाई की है। वह बस्तर ओलोपिंक जैसी क‌ई प्रतियोगिताओं में मेडल अपने नाम कर चुकी है कुसुम कबड्डी और वालीबाल की भी अच्छी खिलाड़ी भी है। अब वह एथेलिटक में ही अपना ध्यान केंद्रित कर जगदलपुर में इसकी तैयारी कर रही है। कुसुम के पिता बुधरू ने बताया कि कुसुम जगदलपुर में रह कर एथलेटिक्स की तैयारी कर रही है। कुसुम को बचपन से ही एथेलेटिक्स के प्रति विशेष रूचि है। कुसुम को इस उपलब्धि पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय ने बधाई दी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS