City Media - Page 1282 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1282

बकावंड ब्लॉक के अटल समरसता भवन में विधायक लखेश्वर बघेल ने निरस्त व्यक्तिगत वनाधिकार पत्रों के संबंध में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की

0

💢बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बकावंड ब्लॉक के ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के अटल समरसता भवन में बस्तर विधानसभा क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने आज दिनांक 17 जनवरी 2022 को विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई यह बैठक 31 दिसंबर 2017 की स्थिति में निरस्त व्यक्तिगत वनाधिकार पत्रों के संबंध में रखी गई थी |

♦️ बस्तर विधायक लखेश्वर लखेश्वर बघेल ने बताया कि इस बैठक में वन एवं राजस्व विभाग के अमले के साथ जनपद के सीईओ के साथ जिन ग्राम पंचायतों के ज्यादा आवेदकों के आवेदन पत्र ग्राम सभा अथवा उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा निरस्त किए गए हैं उन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव भी उपस्थित मे बैठक का आयोजन सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया गया है |

♦️ इस दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बैठक में सर्वप्रथम विस्तार पूर्वक निरस्त वन अधिकार पट्टा की जानकारी ली क्यों निरस्त हुए हैं किन कारणों से हुए हैं इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों से ली |

♦️ विधायक बघेल ने विभागीय अधिकारियों से रूबरू होते हुए कहा कि जनता से जुड़े हुए समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करें ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके |

♦️ बस्तर विधायक जी ने बैठक खत्म होने के पश्चात निशक्तजनों एवं गरीब तबके के लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदाय किया गया लोगों ने विधायक जी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया |

♦️ जिसमें मौजूद रहे वरिष्ठ जानकी राम सेठिया, धनुरजय कश्यप, सुखदई बघेल, शिवराम बिसाई, जगमोहन बघेल,वीरेन्द्र सेठिया नित्या, सामो राम,राजेश कुमार,मजहर खान, कर्मचारीगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

पार्षदा के विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग करेगी भाजपा, मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा

0

पार्षदा ने कहा आरोप बेबुनियाद, विपक्ष की राजनीति कर रही भाजपा

जगदलपुर

संजय गांधी वार्ड की पार्षदा के विरुद्ध वार्ड के ही 40 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रुपये उगाही करने का आरोप लगाया है. मामले में भाजपा भी इन लोगों के पक्ष में आते हुए पार्षदा पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं और कहा है कि मामले में सीबीआई जांच की मांग की जाएगी.

पीड़ितों के अनुसार, वार्ड की पार्षदा कोमल सेना ने मई 2020 में उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की बात कहते हुए 25-25 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति ले लिया जिसके बाद आज पर्यंत तक मकान नहीं मिलने पर अब वार्डवासियों का गुस्सा फूटने लगा है. इनका कहना है कि पार्षदा को इस बाबत कई बार मौखिक तौर पर बोला गया लेकिन प्रत्येक दफा सांसद, कलेक्टर सहित बड़े लोगों का नाम लेकर उन्हें बरगलाया जा रहा है. मामले में वार्डवासी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग व कुछ विडियो भी सबूत के तौर पर रखे हुए हैं. इस बात की जानकारी लगते ही भाजपा के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित अन्य भाजपाई मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का समर्थन किया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

संजय पांडे ने कहा है कि मकान का लालच देकर पार्षदा द्वारा रकम की उगाही की गयी. ये सभी लोग तक़रीबन दो वर्ष से भटक रहे हैं लेकिन, इनकी बात सुनने के लिए कोई भी कांग्रेस का नेता सामने नहीं आ रहा है. थाने में एफआईआर तक नहीं लिखी गयी. भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी, अगर एफआईआर नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

सुरेश गुप्ता ने कांग्रेस को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि पीड़ित लोगों पर सीधे तौर पर सत्ता का दबाव बनाया जा रहा है जो की अक्षम्य अपराध है. भाजपा, पीड़ितों के साथ हमेशा खड़ी है. जो कांग्रेस की सरकार गरीबों को मकान देने की बात करती थी, आज उनके जनप्रतिनिधी गरीब जनता को बरगलाकर लूटने का कार्य कर रही है. मामले में सीबीआई जांच की मांग भाजपा करेगी.

सभी आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते व बेबुनियाद बताते हुए पार्षदा कोमल सेना ने बताया कि विगत दो वर्षों से उक्त पीड़ितों के लिए वो भी प्रयासरत हैं, मामले की जानकारी सांसद, विधायक, कलेक्टर व निगम आयुक्त को भी है और वो भी इसमें मदद कर रहे हैं. चूँकि, जिस जमीन में पीड़ित रहते हैं वो रेलवे की जमीन है झोपड़ियों में रहते हैं, इसलिए उन्हें मकान मिलना अतिआवश्यक है. पैसे लेने की बात किसी से भी उनकी नहीं हुई है, आरोप बेबुनियाद है.

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत घाटपदमूर में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाट पदमूर में डी एम एफ टी मद से 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधा nnयक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है हर ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है पिछले सरकार में केवल राजधानी और शहरी क्षेत्रों में ही बड़े बड़े निर्माण कार्य करवाए जा रहे थे पर अब हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्र में भी विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है हर ग्राम पंचायत में अब पुल पुलिया सड़क और भवन निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे की ग्रामीणों के भी जीवन को आसान बनाया जा सके |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ग्राम पंचायत घाट पदमूर के सरपंच लखीधर बघेल, वरिष्ठ नेता तिलक यादव,प्रवीण जैन, उमेश सेठिया, विश्वनाथ बघेल, रमेश सेठिया,आसताराम कश्यप समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मजदूरों ने टलनार पंचायत के सरपंच एवं सचिव पर मजदूरी नहीं दिये जाने का आरोप लगाया आरोप

0

तीन वर्ष पूर्व टलनार पंचायत में सीसी रोड निर्माण की मजदूरी अब तक अप्राप्त

बकावंड, 17 जनवरी। ग्रामपंचायत टलनार के करीब 60-70 मजदूरों ने वर्ष 2019-20 में सीसी रोड सड़क निर्माण में किए गए कार्य की मजदूरी अबतक नहीं दिये जाने का आरोप लगाया है। इन मजदूरों ने टलनार पंचायत के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2019-20 में पंचायत के सरपंच एवं सचिव के कहने पर हमने 200 मीटर के सीसी रोड निर्माण कार्य किया था। जिसकी मजदूरी हमें अबतक अप्राप्त है। हमने इस बाबत कई बार पंचायत के सरपंच एवं सचिव से इस रकम को देने की मांग की किंतु उक्त दोनों द्वारा हमें अब तक हमारी मजदूरी को नहीं दिया गया है। पंचायत के ग्रामीण मजदूर भानदेव, मनचीत, डुमरी, भगत, लायभान, फूलों, कुंवर, मगराम, दयासागर, धनीराम, पदमा जैसे कई मजदूरों ने क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि विगत तीन वर्ष से अप्राप्त हमारी मजदूरी की रकम को सरपंच एवं सचिव से दिलवाई जाये।

ग्राम पंचायत टलनार के इन ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए आरोप पर पंचायत सचिव भोलाराम का कहना है कि पिछले कई महीनों से मैं ग्रामीणों की मजदूरी को दिलाने प्रयासरत हूं। वहीं पंचायत की महिला सरपंच गुप्ती कश्यप से कई बार इस विषय पर चर्चा करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

एटीएम फ्राड के मामले में अपराध का मुख्य सरगना आरोपी मो. मंजूर रजा गिरफ्तार

0

कार, लेपटाप, मोबाईल, स्मार्टवाच बरामद

जगदलपुर में बैंक से राशि आहरण करने के पश्चात भी एटीएम में राशि जमा ना कर धोखाधडी व गबन के मामले में पूर्व में 03 आरोपी योगेश यादव, कैलाश यादव, ललित नारायण साहू को गिरफ्तार किया गया था। मामले का एक आरोपी मोहम्मद मंजूर रजा जो घटना के पश्चात फरार था।

मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में फरार आरोपी की पता तलास की जा रही थी। मामले में आज कोतवाली पुलिस के द्वारा धोखाधडी एवं गबन के मामले में अपराध का एक मुख्य आरोपी मंजूर रजा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मोहम्मद मंजूर रजा से पूछताछ पर बताया गया है कि इसके द्वारा सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन योगेश यादव, कैलाश यादव एवं आडिटर ललित नारायण साहू के साथ मिलकर जिले के अलग अलग एटीएम में निर्धारित राशि से कम राशि डालकर अंतर की राशि व्यक्तिगत उपयोग, महंगे सामान एवं शौन शौकत में खर्च करना बताया है एवं उक्त राशि में से अधिकांश राशि ऑनलाईन बेटिंग कर रूपये पैसे हार जाना बताया है। आरोपी मंजूर रजा के कब्जे से एक होण्डा सिटी कार क्रमांक सीजी 04-एनएल 4499, लेपटाप, मोबाईल, स्मार्टवाच सामान बरामद कर जप्त किया गया है। मामले का एक अन्य आरोपी राजा @ फ़िरोज़ खान अभी फरार है! गिरफ्तार आरोपी से अभी और पूछताछ किया जाना है। जिस हेतु आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

छेरछेरा की परंपरा निभाने नगर अध्यक्ष अपने पार्षदों के साथ निकली दुकान व घर घर, छेरछेरा की परंपरा को बरकरार रखने दिये संदेश व अपनी शुभकामनाएं

0

छेरछेरा की परंपरा निभाने नगर अध्यक्ष अपने पार्षदों के साथ निकली दुकान व घर घर और जनमानस को छेरछेरा की परंपरा को बरकरार रखने दिये संदेश व अपनी शुभकामनाएं |

ममता शर्मा अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व व गोपी साहू शहर अध्यक्ष के सानिध्य मैं लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य अतिथि और विद्या शर्मा की अध्यक्षता में एवं हमारे पार्षद साथियों की उपस्थिति में छेरछेरा की परंपरा को कायम रखने निकली नगर भ्रमण में |

छेरी के छेरा छेर बरतनी , माय कोठी के धान ला हेर हेरा अरन बरन गोरसी बरन जज्बे देबे तबभे टरन, के तर्ज पर छेरछेरा कार्यक्रम आयोजित |

महिला कांग्रेस शहर कांग्रेस और नगर पंचायत की टीम के द्वारा लुप्त हो रही छेरछेरा की परंपरा को कायम रखने और जनमानस को छत्तीसगढ़ की परंपरा छेरछेरा को संजो कर रखने नगर भ्रमण कर दिया गया जनमानस को दिया संदेश |

अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के कार्यालय से छेरछेरा की शुभारंभ करते हुए नगर भ्रमण किये, अनिल लोढ़ा मंत्री प्रतिनिधि छेरछेरा कार्यक्रम में हुए सम्मिलित |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आज छेरछेरा पुन्नी के पावन अवसर पर ममता शर्मा और गोपी साहू के सराहनीय प्रयास व पहल से लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा अनीता साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा और विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर डौंडीलोहारा हमारे पार्षद साथी झुमुक लाल कोसमा ,सोहदरा देवांगन, रहिमत कोसमा, दशोदा भूआर्य प्रकाश शर्मा, विकास लोढ़ा, के उपस्थिति में डौंडीलोहारा नगर के इंदिरा मार्केट बाजार चौक विवेकानंद चौक काली मंदिर चौक और सदल लाइन का भ्रमण करते हुए घर घर और दुकान दुकान जाकर छेरछेरा मांगते हुए समस्त नगरवासियों को और व्यापारी बंधुओं को छत्तीसगढ़ के पारंपारिक छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं समस्त जनप्रतिनिधियों की तरफ से दी गई और छेरछेरा त्यौहार की परंपरा को सहेज कर रखने की अपील की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छेरछेरा नाचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मांगा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से 37 महीनों का 92500 बेरोजगारी भत्ता

0

प्रदेश में बेरोजगारी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, प्रदेश में आर्थिक अराजकता का माहौल, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे भुपेश सरकार:- रामप्रसाद मौर्य

भानपुरी/- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने छेरछेरा नाचकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से 37 महीने का प्रति महीना 2500रू. की दर से 92500 रूपये की बेरोजगारी भत्ता मांगा करते हुए भानपुरी मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन व नारेबाज़ी किया। प्रदेश की कॉग्रेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के बेरोजगारों को 2500 रूपये प्रतिमहिना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जो की सरकार के तीन साल बीतने के बाद भी नहीं मिला है।

भाजयुमो मंडल महामंत्री रामप्रसाद मौर्य ने कहा की प्रदेश में बेरोजगारी में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आर्थिक स्थिति पूरी तरह से छीन भिन्न हो गई है जिसकी वजह से प्रदेश में अराजक का माहौल हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश का हर तिसरा वक्ति बेरोजगारी का दंश झेल रहा हैं। जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा हैं। बावजूद इसके नौकरीया देने की बजाय सरकार लगातार छटनी करने में लगी हैं। नई भर्ती करने के पुरानी भर्तियों को रद्द किया जा रहा हैं। युवाओं को रोजगार का झांसा देकर सरकार बनाने वाली भुपेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के वजह उनको बेरोजगार करके घर में बैठा दिया है। विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसु कश्यप, गौरव कश्यप, खुलेश्वर कश्यप, लच्छिन बघेल, रमेश दिवान, हीरालाल कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, साधु बघेल, सिंधु, लेबो, घनश्याम पाण्डे, लोकेश कश्यप, नरपति कुंजाम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रीति नीति व सांसद दीपक बैज के कार्य शैली से प्रभावित होकर 200 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश..

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड दरभा में ग्राम पंचायत कटेनार के टेमरूभाटा में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के रीति नीति व बस्तर सांसद दीपक बैज के कार्यशैली से प्रभावित होकर वहां के 200 ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थामा..

जिनको सांसद दीपक बैज ने विधिवत कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा कि निश्चित ही आप लोगों के कांग्रेस में प्रवेश से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी हम और आप आने वाले दोनों चुनाव में साथ मिलकर पार्टी हित मे काम करेंगे। ज्ञात हो कि इस से पूर्व भी ग्राम पंचायत ढोढरेपाल,ग्राम पंचायत अलावा,ग्राम पंचायत छोटेगुडरा के 100 से अधिक ग्रामीणों ने सांसद दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग,तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,जनपद सदस्य केलाउर मुन्ना कश्यप,शिवराम मंडावी, घासी,राजू सोढ़ी,सरपंच कटेनार कमलू,ज्ञानेंद्र चौहान,सोनरू एवँ प्रवेश करने वाले ग्रामीण मंगलू कश्यप,सुक्को कश्यप,बोंजा कश्यप,सोमडू कोर्राम, हिरमा कश्यप,सुखराम कश्यप,संतु कश्यप, लकमा कोर्राम,मद्दा कश्यप,सूक्को कश्यप,मीतू कश्यप,आयतु कोर्राम,तुलु कश्यप,बुधराम कोर्राम,हिड़मा कोर्राम,भीमा कोर्राम,कोसा मंडावी एवम अन्य कई ग्रामीणजनो ने कांग्रेस में विधिवत प्रवेश लिया..

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर धान खरीदी का तिथि बढाने की मांग किया जायेगा

0

धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाने की मांग
बेमौसम बारिश से बंद रहा धान खरीदी
कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे किसान मोर्चा के पदाधिकारी

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल बैठक आज रखी गई थी जिसमें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जिला के अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए बैठक मे निर्णय लिया गया कि मंगलवार को प्रदेशभर मे कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर धान खरीदी का तिथि बढाने की मांग किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के प्रति सजग नहीं है प्रदेश भर में हुए बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से लाखों मेट्रिक टन धान उचित रखरखाव के अभाव में सड़ गया सोसाइटी से धान का सही समय पर उठाव नहीं होना राज्य सरकार की लापरवाही है । बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य संदीप शर्मा ने कहा विगत वर्ष भी हजारों किसान धान बेचने से वंचित रहे इस वर्ष भी राज्य सरकार के किसान विरोधी नीति के कारण वंचित ना रहे इसके लिए किसान मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान होने के बाद भी राज्य सरकार धान को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया लाखों मेट्रिक टन धान खुले मे रखा रहा और सड गया यह अन्नदाता का घोर अपमान है बेमौसम बारिश के चलते प्रदेश भर में धान खरीदी बंद रहा धान खरीदी का मियाद 30 जनवरी को पूरा हो जाएगा जिससे सभी पंजीकृत किसानों का धान बेच पाना असंभव सा है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धान खरीदी का तिथि बढ़ाने एवं अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने प्रदेशभर में सभी कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री पवन साहू जिला जिलाध्यक्ष तोमन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित साहू चेमन देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला महामंत्री द्वाय मनोहर सिन्हा हेमंत साहू उपस्थित थे बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडेय ने किया आभार प्रदर्शन युधिष्ठिर चंद्राकर ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल साहू साहू ने दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर प्रशासनिक आतंक व एफ आई आर की कार्यवाही छत्तीसगढ़ के लगभग तीन करोड़ जनता का अपमान–अनवर खान

0

🟥 भाजपा के नेता राजनाथ सिंह के बेटे के खिलाफ प्रचार करने की कीमत चुकानी पड़ी.

🟥 छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर एफआरआई की कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या.

🟥 यूपी चुनाव में कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा की योगी सरकार प्रशासनिक आतंक का सहारा लेकर भय का वातावरण निर्मित कर रही.

🟥 भूपेश बघेल वो नाम वह आंधी है जो रोकने से रुकने वाली नहीं उसे रोकने की कोशिश करने वाला खुद बह जाएगा.

देश के पांच अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव के दौरान भीड़ जुटाने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है. दोपहर में रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही का जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने विरोध किया और इस दमनकारी नीति की कड़े शब्दों में निंदा की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि यह हिटलरशाही सरकार अब एफआरआई जैसे कदम उठाकर भय का वातावरण बना रही है कांग्रेस त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है इनके डराने से डरने वाली नही जब अंग्रजी हुकूमत घुटने टेकने पर मजबूर हो गई तो इनकी बिसाद ही क्या, अति का अंत होना शुरू हो चुका है भाजपा की योगी सरकार पूरी तरह घबराई और डरी हुई है जो बौखलाहट में कुछ भी कर रही है खान ने बताया कि दरअसल भाजपा नेता मान. राजनाथ सिंह के बेटे के खिलाफ प्रचार करने की कीमत चुकानी पड़ी, लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह ने इनकी बुनियाद हिला दी है भाजपा की कुशासन सरकार ने प्रदेश की जनता को कई जख्म दिए जिसे वहां की आवाम ने उस ज़ख्म को कुरेद-कुरेद के नासूर बनाकर रखा जो वक्त आने पर इसका हिसाब चुका सके, भाजपा की योगी सरकार उस ज़ख्म को भरने की कोशिश में लगी है देश के रोल मॉडल छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में योजनाबद्ध तरीके से प्रचार-प्रसार की जो रूपरेखा तैयार की है और उत्तर प्रदेश की जनता का जनसमर्थन जिस प्रकार मिल रहा है और उसका असर सड़कों पर दिखने लगा है जिससे घबराकर भाजपा की योगी सरकार नामचीन चेहरों को चिन्हित कर प्रशासनिक आतंक की कार्यवाही कर लोकतंत्र की आवाज को कुचलना चाहती है भूपेश बघेल वो नाम वह चेहरा है जिसे योगी सरकार का कुशासन आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS