जगदलपुर। प्राथमिक विद्यालय बुरुंदवाड़ा सेमरा के एक बच्चे की गड्डे में डुबकर मौत का मामला प्रकाश में आया है जिसमें स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई।
सोमवार को दोपहर भोजन अवकाश के दौरान बुरुंदवाड़ा स्कूल में एक लापरवाही के कारण एक बच्चा चंद्रशेखर बिसाई स्कूल से बिना बताए मुरुम गड्डे में गया और वहां उसकी मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद बुरुंदवाड़ा ग्राम में आक्रोश व्याप्त है तथा सिधे तौर पर प्राचार्य राव व शिक्षिका आचार्य पर कार्यवाही की मांग कर रहें हैं। दूसरी तरफ मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल भेजा गया है जिसकी कार्यवाही जारी है।
बुरुंदवाड़ा स्कूल के बच्चे की गड्डे में डुबकर मौत, प्रबंधन की लापरवाही उजागर
गणेशोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति देकर बच्चों ने बटोरी तालियां
जगदलपुर/बकावंड।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मटनार ग्राम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गणेश उत्सव 2022 का समापन हुआ। ग्राम पंचायत मटनार विकासखंड बकावंड के ब्राह्मण पारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुर्सी दौड़ ,मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता गायन व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुए ।इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नें बाल कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, अंत में सभी प्रतिभागियों को नवयुवक जागृति रामायण मंडली द्वारा पुरस्कार भी वितरण किया गया। गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष बद्रीनारायण जोशी व ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिये।
विश्व हिंदू परिषद संगठन की बैठक में नवीन दायित्व नियोजन किया गया
बालोद :- विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में रखा गया इस बैठक में विहीप के प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी,प्रांत सह मंत्री नंदुराम साहू,बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा, विभाग मंत्री राजनांदगांव अरुण गुप्ता जिला अध्यक्ष विहीप बालोद बलराम गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए व बालोद जिला में विश्व हिंदू परिषद संगठन को विस्तार देते हुए नवीन दायित्त्व नियोजन किया गया जिसके तहत पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी को जिला विहीप का कार्यकारी अध्यक्ष बालोद जिला,राज सोनी को जिला मंत्री,बालोद जिला बजरंग दल का जिला संयोजक शशांक तिवारी, गुरुर प्रखण्ड अध्यक्ष लोकेश साहू,डौण्डी लोहारा प्रखण्ड अध्यक्ष ढाल साहू व दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष शंकर साहू, दल्ली राजहरा मातृशक्ति सह-संयोजिका रोमा राय को नवीन जिम्मेदारी दिया गया। प्रांत सह मंत्री नंदुराम साहू ने प्रांत संगठन से चर्चा व आम सहमति से इन दायित्त्वों की घोषणा की। इस बैठक में बालोद जिला के समस्त 5 प्रखंडो व 2 शहर केंद्रों से विहीप के सदस्य व मातृशक्ति शामिल हुए ।


रेखचन्द साहू मंत्री गुरुर,खूबलाल चंद्राकर मंत्री डौण्डी लोहारा को नवीन दायित्त्व मिलाइनकी उपस्थिति में दायित्व दिया गया विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी जी विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू जी विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री अरुण गुप्ता जी बजरंग दल प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा जी सतीश विश्वकर्मा जी का दायित्व बढ़ा बजरंग दल जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद बालोद के बने जिला सहमंत्री बजरंग दल जिला सहसंयोजक उमेश कुमार सेन विश्व हिंदू परिषद अर्चक पुरोहित विनोद गिरी गोस्वामी महेंद्र सोनवानी मोनू तरुण नाथ योगी मनोहर यादव तुषार कुमार रोशन डिमर भूपेंद्र अग्रवाल गोल्डी अग्रवाल अमित केलवानी शुभम शर्मा प्रदीप आदि सनी ढीमर कमल बाजार और सभी बजरंग दल के भाइयों ने दी बधाई दुष्यन्त गिरी गोस्वामी विहीप जिला कार्यकारी अध्यक्ष,राज सोनी जिला मंत्री नियुक्तनवनियक्त दायित्त्ववान सदस्य राकेश साहू गुरुर कार्यकारी अध्यक्ष, अर्जुन राय दल्ली राजहरा कार्य.अध्यक्ष, दिलीप बांडे डौण्डी लोहारा कार्य.अध्यक्ष बने ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


बस्तर में औद्योगिक विकास की समीक्षा 23 सितम्बर को
जगदलपुर 12 सितंबर 2022/ बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की 26 अगस्त को कोण्डागांव में आयोजित बैठक में एनएमडीसी, भिलाई इस्पात संयत्र, दल्ली राजहरा-रावघाट रेल लाईन के संबंध में कार्यवाही की समीक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा 23 सितम्बर को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में की जाएगी। प्राधिकरण के सदस्य सचिव और संभागायुक्त श्याम धावड़े ने बताया कि बैठक में कोपागुड़ा में सुरस्पेशलिटी अस्पताल निर्माण की प्रगति नगरनार स्टील प्लांट में भू-विस्थापितों के पुर्नवास एवं रोजगार की प्रगति, सीएसआर मद अन्तर्गत अब तक प्राप्त राशि एवं स्वीकृत कार्य, स्लरी पाईप लाईन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रकरणों के मुआवजा वितरण, दल्ली राजहरा-रावघाट रेल लाईन परियोजना, जगदलपुर-किरंदुल रेल लाईन दोहरीकरण, बस्तर संभाग के उद्योगों में स्थानीय निवासियों को रोजगार-स्वरोजगार प्रदान करने पर चर्चा की जाएगी।
बस्तर दशहरा समिति की हुई बैठक
जगदलपुर 12 सितंबर 2022/ बस्तर दशहरा समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की गई। सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, जगदलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम, माटी पुजारी बस्तर राजपरिवार के कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, बस्तर दशहरा समिति के सचिव पुष्पराज पात्र सहित मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरिन, पुजारी आदि उपस्थित थे। बैठक में नए उपाध्यक्ष का मनोनयन किया गया। कर्रेकोट परगना के मंगरु मांझी ने बलराम मांझी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी मांझियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर दशहरा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है तथा इसे देखने आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के कारण बस्तर दशहरा का आयोजन एक बड़ी चुनौती थी, किन्तु बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों और जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण यह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के कारण जो लोग बस्तर दशहरा में शामिल नहीं हो पाए, वे इस वर्ष निश्चित तौर पर बस्तर दशहरा में शामिल होंगे, जिससे भीड़ बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में इसके सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि मावली परघाव के अवसर पर लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इसके सजीव प्रसारण के व्यवस्था की आवश्यकता है। वहीं मावली मां की डोली का दर्शन इसके पश्चात् भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुजारी, मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरिन के अनुभव का लाभ सदैव बस्तर दशहरा के आयोजन के समय मिलता रहा है तथा सभी जनप्रतिनिधि इसके बेहतर आयोजन के लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने को तैयार हैं।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध बस्तर विभिन्न समुदायों की भागीदारी का अद्भुत उदाहरण है। यह हम सभी का पर्व है और इसे सफल बनाने के लिए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि माईं दंतेश्वरी के आशीर्वाद से कोरोना संक्रमण के समय भी इसका सफलतापूर्वक आयोजन किया गया और बस्तर दशहरा की भव्यता अब निश्चित तौर पर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसके भव्य आयोजन में किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए शासन से अतिरिक्त राशि प्राप्त की जाएगी। इस अवसर पर माटी पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव ने बस्तर दशहरा की सभी परंपराओं के नियमानुसार पालन तथा इसके सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के लिए सुझाव दिए। कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि 2021 में बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए 73 लाख 5 हजार 693 रुपए प्राप्त हुए, जिसमें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 25 लाख रुपए, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा 10 लाख रुपए एवं बस्तर जिला प्रशासन द्वारा 38 लाख 5 हजार 693 रुपए प्रदान किया गया था। बस्तर दशहरा पर्व 2021 के आयोजन के लिए सभी फर्मों के भुगतान के पश्चात् 6 लाख 15 हजार 105 रुपए के देयक का भुगतान शेष है। 2022 में बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए शासन से 85 लाख 75 हजार 500 रुपए की मांग की गई है।
प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी घोषित बालोद के पवन साहू बनाए गए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा बालोद मे हर्ष
दिनांक 10 सितंबर 2022, बालोद प्रदेश भाजपा मे नवनियुक्त अध्यक्ष उपरांत आज प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें बालोद निवासी
किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जिससे कि जिला किसान मोर्चा बालोद हर्ष का महोल है इस नियुक्ति का स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेमन देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर सोमेश साहू जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी लीलाराम सोनबोईर मदन साहू महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिन्हा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर टीकाराम सांवरे सुरेश देशमुख उमेश विश्वकर्मा संजय साहू कन्हैया लाल यादव मिन्द्तेंद्र वैष्णव गणेश साहू पन्ना लाल साहू प्रेम साय कलिहरि जयचंद निषाद निर्भय साहू भूपेंद्र सिंह दुष्यंत कुमार साहू टोकेश साहू चेतन सिन्हा ओंकार सिन्हा प्रदीप साहू दिनेश साहू जितेंद्रा कुमार बघेल चंद्रशेखर यादव नेतराम साहू संतराम नेताम भोलाराम साहू चित्रसेन साहू मन्नू छोरी जालंधर सिन्हा ओम प्रकाश साहू आदि जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गण सम्मिलित है


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


नुवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम बस्तर विधानसभा के बागमोहलई से प्रारम्भ हुआ हैं- लखेश्वर बघेल
बस्तर विधानसभा के ग्राम पंचायत भी अब नये आयाम गढ़ रही हैं विकास के क्षेत्र में प्रत्येक गांवो को जोड़कर एक अच्छी पहल देते हुए विगत 10 साल से सभी क्षेत्र में आवाजाही के लिए पर्याप्त रूप से गली गली में अच्छी सड़क, पानी व्यवस्था, बिजली, स्वस्थय, पर काफ़ी मजबूती रूप से विकासशील पर फोकस किया जा रहा हैं बस्तर विधायक ने ग्राम पंचायत भादूगुडा में राशन दुकान का भूमिपूजन किया गया अब लोगों को ज्यादा दुरी की समय सीमा पार करके जाना नहीं पड़ेगा लोगों ने इस उचित काम के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस कार्य की सराहना की विगत कई दिनों से इस मांग को आज क्षेत्ररुपण दिया गया

बागमोहलई में सांस्कृतिक भवन का विधायक जी के द्वारा लोकार्पण किया गया और कहा की बागमोहलई के नव युवक युवतियों का प्रतिभा बहुत अच्छा रहता हैं और कई विभिन्न कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हैं अब बच्चों एवं गांव के प्रमुख कामों का भी इस मंच के जरिये अच्छी रंग लाएगी और बच्चों के बाजा बजाने की प्रतिभा को देखते हुए उनके मनोबल बढ़ाया और 500 रूपये उपहार के रूप में भेंट किया बस्तर विधायक जी ने माता गंगादई का स्मरण करते हुए सभी लोगों आभार व्यक्त करते हुए नुवाखाई जुहार भेंट का बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए और कहा की जीवन उपयोगी विचार अच्छी सोच वाले अच्छे विचार जीवन मे बहुत उपयोगी साबित होते हैं इन कोट्स के माध्यम से जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरणा मिलती हैं साथ ही अपने जीवन को कैसे सही ढंग से जीया जाये ये प्रेरणा भी हमें इन विचारों से जरूर मिलेगी कई बार लोग अपने जीवन मे बहुत निराश हो जाते हैं वो भूल जाते है कि जीवन बहुत सुन्दर होता है बस इसमें छोटी छोटी परेशानियां हमारा इम्तिहान लेती रहती हैं जिनका सामना हमें करते रहना चाहिए हमारे पूर्वजों के समय से पूर्व भी इस नुवाखाई त्यौहार का बहुतही सादगी के साथ बनाया जाता था मुझे आज बहुत ख़ुशी होती हैं की इस नुवाखाई जुहार भेंट कार्यक्रम का हिस्सा बनकर आप लोगों के साथ बनाने का सोभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, ओबीसी संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु, मानसिंह मंडावी, लखेश्वर मंडावी, जीवनाथ ठाकुर, भगीरथी ध्रुव, कृपालु, पूरन सिंह ठाकुर, बुदरू राम, रघुनाथ यादव, अस्तु मंडावी, कीर्ति पटेल कमल सिंह, देवदास,राजेश कुमार,एवं समस्त कार्यकर्त्तागण और ग्रामवासी माता बहनें उपस्थित रहे |
बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के प्रेरणा हाल में बैठक
बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के प्रेरणा हाल में बैठक शुरू इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, निगम अध्यक्ष कविता साहू,बस्तर महाराजा कमल चंद भंजदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,कलेक्टर बस्तर चंदन कुमार, सी.ई.ओ जिला पंचायत रोहित व्यास,तहसीलदार पुष्पराज पात्र, मेंबर मेंबरिन, मांझी चालकी एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रही ।
अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते आरोपीं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 10.09.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र0 25 सब्जी मार्केट राजहरा में आरोपी कन्हैया दास पिता स्व0 बुधराम दास उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 21 शास्त्रीनगर राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 06 नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक डाट पेन व नगदी रकम 3120 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, दीपक वानखेडे़, टुमन भेड़िया, सहायक आरक्षक रमेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


धारदार चाकू से प्राणधातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दिनांक 10.09.2022 को प्रकरण के चिखलाकसा के एक व्यक्ति को चाकू मारने से शासकीय अस्पताल चिखलकसा में भर्ती होने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहूँचकर सूचना तस्दीक किया गया सूचना सही पाये जाने पर प्रार्थी मर्तजरर सुनील टेकाम पिता कुशल राम टेकाम उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 05 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट करने पर मौका शासकीय अस्पताल चिखलाकसा में प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपीगण 01. अशोक कुमार मंडावी पिता पुनउ राम उम्र 42 वर्ष 02. रविकांत कोरेटी पिता श्रवण कोरेटी उम्र 25 वर्ष 03. यशवंत कुमार कोरेटी उर्फ गोलू पिता नंदकुमार कोरेटी उम्र 30 वर्ष 04. आशीष कुमार कोरेटी पिता चंदन सिंह कोरेटी उम्र 22 वर्ष 05. रोशन कुमार कोरेटी पिता जागेश्वर कोरेटी उम्र 25 वर्ष सभी साकिनान चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 के विरूध्द अपराध क्रमांक 0/22 धारा 294,506बी,147,148,149,307 भादवि कायम कर थाना मे असल नम्बरी अपराध अपराध क्रमाक 300/22 धारा 294,506बी,147,148,149,307 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया है,

प्रकरण के आहत की गंभीर स्थिति होने से हायर ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया है, प्रकरण के आरोपियों को अभिरक्षा मे लेकर प्रकरण के आरोपी अशोक कुमार मंडावी, रविकांत कोरेटी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त दो नग लोहे का चाकू एवं घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने कपड़े में खून लगे होने से आरोपियों के द्वारा पेश करने एवं अन्य आरोपी यशवंत कुमार कोरेटी, आशीष कोरेटी, रोशन कोरेटी के द्वारा घटना के समय पहने कपड़ा जिसमें खून लगा हुआ है, जिसे जप्ती कार्यवाही किया गया है। प्रकरण के आरोपीयों को दिनांक 11.09.2022 के क्रमशः 14.00, 14.10, 14.20, 14.30, 14.40 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड मे भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षण वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सउनि सूरज साहू, आरक्षक गिरधर साहू की सराहनीय भूमिका रही है। आरोपी का नाम:-01. अशोक कुमार म ंडावी पिता पुनउ राम उम्र 42 वर्ष रविकांत कोरेटी पिता श्रवण कोरेटी उम्र 25 वर्ष 03. यशवंत कुमार कोरेटी उर्फ गोलू पिता नंदकुमार कोरेटी उम्र 30 वर्ष 04. आशीष कुमार कोरेटी पिता चंदन सिंह कोरेटी उम्र 22 वर्ष 05. रोशन कुमार कोरेटी पिता जागेश्वर कोरेटी उम्र 25 वर्ष सभी साकिनान चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home














