इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदू,शकील रिज़वी,जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,चित्रकोट विधानसभा के चारो ब्लाक अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा लक्ष्मण पटेल, तोकापाल सहदेव नाग, बस्तानार शेखर ठाकुर, दरभा बिरसिंग बघेल ,सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, प्रवीण राणा,विमल सलाम, अनुराग महतो, जयपाल चौहान, अशोक चौहान,अजय उईके, मुकुंद ठाकुर एवं अन्य मौजूद थे |
अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पलिस अधीक्षक महोदय बालोद निर्देश करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर के परिवेक्षण पर थाना प्रभारी गुरूर एवं पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी के मार्गदशन में थाना गुरूर एवं पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर के संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान कार्यवाही के तहत

दिनांक 01.09.2022 को ग्राम भ्रमण एवं जमु जरायम पतासाजी के दौरान ग्राम पुरूर में आरोपी रवि कुमार जोशी पिता स्व० संतराम जोशी उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 08 ग्राम पुरूर पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर जिला बालोद (छ0ग0) द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित करने की नियत से विक्रय हेतु अपने हॉटल अंदर शराब रखना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 20 पौवा देशी मसाला शराब कुल 50 पौवा जुमला किमती 4600 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जानें से विधिवत गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही की गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
daल्लिराजहरा – जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव भा.पु.से. के द्वारा महिला संबंधी अपराधो को अति संवेदनशील स्थिति मे लेकर अपराधो के त्वरित निराकरण करने हेतु दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नसर उल्लाह सिद्धकी के मार्गदर्शन मे कार्यवाही किया गया |

दिनांक 31.08.2022 को थाना भिलाई नगर में दर्ज मामले जिसमे से एक नाबालिक छात्रा को उसके पीजी रूम के बाहर में आकर उसे छेड़छाड़ करने एवं मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 424/2022 धारा 354, 354(घ)323,506 भादवि. 08 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर प्रकरण के आरोपी रौनक साहू दल्लीराजहरा जिला बालोद को अपराध कायमी के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को दल्लीराजहरा जिला बालोद से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है | उक्त कार्यवाही में उप निरी भागवत ठाकुर आर दिलीप सिदार , बृजभूषण त्रिपाठी और हेमेंद्र कुर्रे की भूमिका महत्वपूर्ण रही

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा, बालोद की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
दिनांक 3 सितंबर 2022, बालोद भाजपा किसान मोर्चा का जिला कार्यसमिति बैठक जिला प्रभारी व प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू की अध्यक्षता एवं प्रदेश मंत्री पवन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता छगन देशमुख प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण चेमन देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर नागेंद्र चौथारि सोमेश साहू , जगदीश देशमुख प्रेम साहू सुरेश् निर्मलकर की आतिथ्य में संपन्न हुई


सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि संगठन में किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आवाहन पर जो भी कार्य दिए है उसे सफलतापूर्वक किसान मोर्चा ने संपादित किया है और आगे भी उससे भी मजबूती के साथ किसान मोर्चा अपने कर्तव्य को निर्वहन करते हुए किसानों के हक एवं उनके समस्याओं के निराकरण के लिए किसान विरोधी भूपेश सरकार से लड़ेगी

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोमल राजपूत ने कहा कि किसान मोर्चा प्रत्येक कार्यकर्ताओं किसान विरोधी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकेगे का संकल्प लेनी होगी चुकी पार्टी अब चुनावी मोड मे आ चुकी है 1 वर्ष बाद विधानसभा चुनाव होना है कांग्रेस किसानों को लोक लुभानी वादे करके सरकार तो बना ली लेकिन आज उनके राज में किसान बेहाल है निश्चित ही किसान मोर्चा ही सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी बैठक को संबंधित होते संबोधित करते हुए पवन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश भर में अपने कार्य के दम पर एक अलग पहचान बनाई हैं और इसे मजबूती से आगे बढ़ाते हुए आगामी दिनों में विशेष कार्य योजना बनाकर भूपेश सरकार को घेरने का कार्य करेंगे |

बैठक को संबोधित करते हुए छगन देशमुख कहां की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है इस समस्या से निजात केवल किसान मोर्चा ही दिला सकती है इस बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेमन देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर सोमेश साहू जगदीश देशमुख प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर गणेश साव अस्वन बराले आदि ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया इस बैठक में किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों व कार्य विस्तार हेतु विचार विमर्श करते हुए मोर्चा द्वारा किए गए सभी सफल कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल कार्यकरणी निष्क्रिय सूची , साथ किसान मोर्चा द्वारा पंचायत स्तर बनाये जाने वाले संयोजक सहसंयोजक व जिले के प्रत्येक सोसाइटी में बनाए जाने वाले सांसद प्रतिनिधि सूची पर चर्चा की गई, साथी किसान मोर्चा द्वारा उत्कृष्ट किसानों का भी सम्मान किया गया
बैठक का संचालन जिला महामंत्री हेमंत साहू ने किया व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा के द्वारा किया गया| इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी लीलाराम सोनबोईर मदन साहू महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिन्हा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर टीकाराम सांवरे उमेश विश्वकर्मा बिरेंद्र साहू दनेस्वर मिश्रा नरेंद्र सोन वानी कमल पपालिया नीलकमल महर संजय साहू कन्हैया लाल यादव मिन्द्तेंद्र वैष्णव प्रेम साय कलिहरि जयचंद निषाद निर्भय साहू भूपेंद्र सिंह दुष्यंत कुमार साहू टोकेश साहू चेतन सिन्हा ओंकार सिन्हा प्रदीप साहू दिनेश साहू जितेंद्रा कुमार बघेल चंद्रशेखर यादव नेतराम साहू संतराम नेताम भोलाराम साहू चित्रसेन साहू मन्नू छोरी जालंधर सिन्हा ओम प्रकाश साहू आदि जिला कार्य समिति के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे!

सुकमा वनमंडल से हरा सोना का अवैध परिवहन का जिम्मेदारी कौन?
जगदलपुर सुकमा वनमंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र के 3 समितियों से 10 हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता अवैध परिवहन कर शबरी पार उड़ीसा भेजे जाने की जांच का मामला ठंडे बस्ते में है। खबर है कि विभाग भी इस मामले में दोषी विभाग के अधिकारी एवं प्रबंधन को बचाव करने के तोड़ तोड़ में जुट गई है। उधर तीन समितियों के 9 हजार से अधिक संग्राहकों के भुगतान मामले में प्रशासन का रवैया भी ढुलमूल है। हरा सोना के ठेकेदार जेल से बाहर आने भुगतान करने के बाजाये बड़े महानगरों में सैर पर निकल चुके है। संग्राहक एक बार फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। ज्ञातव्य हो कि सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र के 3 समितियों में तेंदूपत्ता खरीदी घोटाले मामले में सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। सरकार के किरकिरी के बाद वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को लेकर अब भी गंभीर नहीं है। ऐसी चर्चा है कि विभाग के संरक्षण में ही तेंदूपत्ता की अवैध खरीदी एवं अवैध परिवहन मामले में विभाग की भूमिका भी संदिग्ध है। खबर है कि जिस प्रकार संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। तो कही न कही विभाग के अधिकारी एवं प्रबंधक भी उतने ही ज्मिेदार है। बड़े खिलाडिय़ों को बचाने की कवायद : तेंदूपत्ता के तस्करी मामले में जांच के आदेश तो दिये गये है जिसमें दंतेवाड़ा एवं सुकमा के एसडीओ द्वारा मामले की जांच को लेकर महज एक औपचारिकता पूरी की जा रही है। खबर यह भी है कि मामले में संलिप्त वन विभाग के कुछ कर्मचारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन संलिप्त कर्मचारी पर गाज गिरी तो कई अधिकारी पर भी जांच की आंच आ सकती है। अधिकारियों तक जांच न पहुंचे इसके पहले ही बड़े खिलाडिय़ों को बचाने की कवायद की जा रही है। जांच शुरू किए एक माह से अधिक का समय निकल चुका है लेकिन अब तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि अवैध परिवहन को लेकर जिम्मेदारी कौन है जबकि नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस हमेशा उन इलाको में चौकन्ना रहा करती है फिर भी इतनी मात्रा में अवैध परिवहन होना पुलिस विभा के कार्यप्रणाली पर भी संदेह उत्पन्न करता है। संग्राहक को भुगतान का इंतजार: कोंटा रेंट के तीन समितियों के 10 से अधिक गांव के लगभग 9 हजार से अधिक संग्राहको को एक करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है जो आज भी भुगतान को लेकर भटक रहे है। तेंदूपत्ता के ठेकेदारों के गिरफ्तारी से संग्राहकों में यह आस जगी थी कि पुलिस उन संग्राहकों को भुगतान दिलाने में सफल हो पायेगी और पुलिस उन ग्रामीणों के विश्वास जीतने में सफल होगी। पुलिस के जांच में ढुलमूल रवैया के कारण हजारों संग्राहकों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। ऐसी खबर है कि संग्राहकों द्वारा थाने में भी शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ बयान दर्ज कराया गया था। जांच मामले में विभाग के जिम्मेदारी अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है। संग्राहको का भुगतान कब होगा कोई भी जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट नहीं कर रहे है। जिला प्रशासन के जिम्मेदारी अधिकारी भी गोलमोल जवाब देते हुए इस मामले में दुरियां बना ली है।
नगरपालिका के कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया
दल्ली राजहरा: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर दिनांक 22अगस्त 2022से 2सितंबर 2022 तक (12 दिवस) नगरीय निकाय विभाग के कर्मचारीयों द्वारा भी हड़ताल पर रहे । इस दौरान समस्त गणमान्य नागरिकों, मिडिया प्रभारियों द्वारा सहयोग किया जिसका हम सभी कर्मचारीगण आभारी हैं ।

तथा हड़ताल के दौरान लोंगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करतें हैं । छत्तीसगढ़ सरकार को भी आभार प्रकट करते हैं कि हमारी मांगो को सम्मान पूर्वक पूरा करने का आश्वसन दिया है । इस अवसर पर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री गोविंद राम साहू, स्थानीय निकाय अध्यक्ष श्री विपिन बेहरा, घनश्याम शर्मा,इन्द्र यादव,एलन चन्द्राकर,सन्तोष देवान्गन, अनंत साहू, कृष्ण प्रताप सिंह, बुद्धिमान सिंह, अखिलेश्वर चतुर्वेदी राजेंद्र साहू सुनील तारम चित्त्कुमार, राकेश पाठक, धनसाय ठाकुर, एवं समस्त कर्मचारीगण कर्मचारी एकता जिंदाबाद का नारा एवं एक दूसरे को बधाई देकर हड़ताल समाप्त किया गया l

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


भाजपा नगर मंडल के सदस्यों ने दी कोंडागांव विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने पर संजय पांडे को बधाई
नगर मंडल अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी संजय पांडे को बधाई*आज सुबह नगर मंडल के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला की नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे को कोंडागांव विधानसभा प्रभारी बनाया गया है तो उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता जी ने कहा कि इससे पूर्व भी जो दायित्व पार्टी के द्वारा उन्हें दिया गया उसे उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूर्ण किया हम सभी कार्यकर्ता को पूरा विश्वास है कि वह इस दायित्व को भी पूर्व के दायित्व के भांति निभाएंगे एवं पार्टी को कोंडागांव विधानसभा में एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे संजय पांडे ने कहा कि पार्टी के दिये हुये दायित्व को पूरी ऊर्जा, लगन और ईमानदारी के साथ निभायेंगे। पार्टी को यह भरोसा और विश्वास दिलाता हूं कि मुझे जो दायित्व दिया गया है मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देकर पार्टी को कोंडागांव विधानसभा में पुनः स्थापित करने में सभी के सहयोग और समर्थन से कार्य करूंगा।इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा राजपाल कशेर योगेश ठाकुर रोशन झा शशिनाथ पाठक लक्ष्मण झा योगेश मिश्रा योगेश शुक्ला रिंकू तेजपाल शर्मा आशुतोष आचार्य प्रेम यादव प्रेम सेठिया गजेंद्र पगारे सुरेश कश्यप अभिषेक तिवारी बंटू पांडे विकास चांडक एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे !
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूरवर्ती दरभा क्षेत्र के महकापाल में 90 लाख से अधिक के नल-जल योजना का भूमिपूजन किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूरवर्ती संवेदनशील दरभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककनार के आश्रित ग्राम महकापाल में 90 लाख 66 हजार रुपए के नल-जल योजना का भूमिपूजन किया ग्राम पंचायत ककनार के आश्रित ग्राम महकापाल में 90.66 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना के तहत 40 हजार लीटर पानी टंकी निर्माण जिससे की 134 परिवारों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है

मां दुर्गा चौक में विराजमान हुए गणपति
जगदलपुर-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडालों में गणेश उत्सव की धूम है,भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाओं की स्थापना की गयी है, शहर के मां दुर्गा चौक में इस वर्ष भी भगवान गणेश की अद्भुत प्रतिमा का स्थापना की गयी है विशाल पंडाल बनाया गया है,पंडाल में भगवान गणेश के साथ साथ भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना की गयी है जो श्रद्धालुओं को और आकर्षित कर रही है,इससे पहले समिति के द्वारा मूर्ति के आगमन पर विशाल आगमन शोभायात्रा निकाली गयी थी.पिछले दो सालो में समिति के सदस्यों द्वारा कोरोनाकाल में जरूरतमंदो को राशन वितरण ,रक्तदान शिविर एवम सेवा कार्य किया गया.समिति के अध्यक्ष मयंक नत्थानी ने बताया की समिति द्वारा पिछले 13 सालो से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है समिति द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया जा रहा है प्रतिदिन शाम को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है,7 सितम्बर को भंडारे एवम हवन का आयोजन किया जाएगा एवम 8 सितंबर को बप्पा की विदाई धूम धाम से की जाएगी जिसमे झांकी निकाली जाएगी विर्सजन में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध शुभम धूमाल दुर्ग की टीम अपनी प्रस्तुति देगी.
महामाया खदान में बीएसपी प्रबंधन ड्राइवरों का कर रहीं शोषण, भारतीय मजदूर संघ
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुशताक अहमद और खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महामाया खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों की समस्याओं के जल्द से जल्द अगर बीएसपी प्रबंधन द्वारा निवारण नहीं किया जाता है तो संघ कड़े कदम उठाएयेगा । संघ के दोनों नेताओं ने बताया कि पूर्व में बीएसपी प्रबंधन को संघ के उप-महासचिव द्वारा महामाया खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों की समस्याओं को रखते हुए इनके त्वरित निवारण हेतु निवेदन किया गया था। और ईस सन्दर्भ में बीएसपी प्रबंधन के साथ संघ के प्रतिनिधिमंडल की चर्चा भी हुई थी जिसमें प्रबंधन द्वारा समस्याओं का निवारण तत्काल करने की बात कही गई थी किन्तु आज लगभग 03 माह बीतने के बावजूद समस्याएं आज भी यथावत बनी हुई हैं और उनके निवारण हेतु महामाया खदान प्रबंधन अथवा राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा किसी तरह की कारवाई होते नजर नहीं आ रही है।

इस तारतम्य में संघ द्वारा पुनः बीएसपी प्रबंधन के सामने समस्याओं को रखते हुए इनके निवारण की मांग की गई है एवं आशा की जाती है कि किसी तरह की प्रबंधन अड़ियल रवैया न अपनाते हुए महामाया खदान प्रबंधन एवं राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा श्रमिक हितार्थ आवश्यक समुचित कदम उठाये जावेंगे जिससे कि औद्योगिक सौहार्द भी बना रहे और उत्पादन पर भी किसी तरह का कोई विपरीत प्रभाव न पड़े । संघ के द्वारा प्रबंधन से की जाने वाली मांगें इस प्रकार से हैं आज राजहरा खदान समूह के सभी खदानों में प्रोडक्शन से जुड़े ट्रांसपोर्टिंग के ठेके में कार्यरत टिप्पर चालकों को शुरू से ही अति कुशल श्रेणी के कामगार का वेतन दिया जाता है। किन्तु महामाया में प्रोडक्शन से जुड़े ट्रांसपोर्टिंग के ठेके में कार्यरत उन ठेका श्रमिकों को, जो की महामाया अथवा आसपास के गांव से कार्य करने आते हैं, कुशल श्रेणी के कामगार का वेतन दिया जाता है जबकि इसी कार्य में लगे ऐसे ठेका श्रमिक जो कि राजहरा या अन्य दूसरी जगह से आकर वहां काम कर रहे हैं उन्हें अतिकुशल श्रेणी का वेतन दिया जाता है और प्रबंधन द्वारा इसके लिए उन्हें 15 वर्षों के अनुभव होने की बात कही जाती है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
संघ द्वारा प्रबंधन के इस व्यवहार का पुरजोर विरोध किया जाता है और यह मांग की जाती कि महामाया खदान में उत्पादन से जुड़े ट्रांसपोर्टिंग के ठेके में कार्यरत टिप्पर परिचालकों को अति कुशल श्रेणी का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जावे। क्योंकि जब राजहरा खदान समूह के सभी ट्रान्सपोटींग के ठेकों में ड्राइवरों को अतिकुशल श्रेणी का वेतन दिया जाता है तो यहां के श्रमिकों के साथ ऐसा क्यों? इससे तो ऐसा लगता है कि महामाया खदान प्रबंधन द्वारा जानबूझकर ठेके के नियम शर्तों से छेड़छाड़ किया जा रहा है।और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। महामाया खदान प्रबंधन को बार बार बोलने के बाद भी अपने अडीयल रवैये से श्रमिकों का नुक़सान करने में लगे हुए हैं। जबकि आज खदान में एक छोटी गाड़ी चलाने वाले को भी कुशल श्रेणी का वेतन दिया जाता है और महामाया खदान में तो महामाया खदान प्रबंधन द्वारा अलग ही कानून चलाया जा रहा है ठेकेदार का के नियमों का पालन महामाया खदान प्रबंधन करते नजर आ रहे हैं जोकि बहुत ही शर्मनाक है। संघ के नेताओं ने बताया कि महामाया में कार्यरत कुछ ठेका श्रमिकों के मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को (अनुकंपा) मानवीय आधार पर नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इस सन्दर्भ में महामाया खदान प्रबंधन का कहना है कि चूँकि अनुकम्पा नियुक्ति हेतु मृतक कर्मी के परिवार में उनकी पत्नियां हैं अतः महिलाओं को महामाया में अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी जावेगी , महामाया प्रबंधन का उक्त तर्क निराधार एवं महिलाओं के प्रति भेद भाव पूर्ण रवैया को उजागर करता है।

आज महिलाएं सभी जगह बराबरी से कार्य कर रही है और महामाया खदान प्रबंधन का यह कहना बहुत ही शर्मनाक है जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है और यह मांग करता है कि अविलम्ब मृतक ठेका श्रमिकों के पत्नियों को महामाया खदान में ही अनुकम्पा नियुक्ति दी जावे ,जिस तरह राजहरा खदान समूह के अन्य ठेकों पर दी जा रही है। संघ के नेताओं ने बताया कि महामाया खदान में नए कार्य हेतु कार्यादेश दिया जा चुका है किन्तु ठेकेदार द्वारा पांच माह बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया है और पुराने ठेकेदार को ही एक्सटेंशन आर्डर देकर पुराने रेट पर कार्य कराया जा रहा है जिससे कंपनी को नुक्सान होने की बात कही जा रही है। संघ यह मांग करता है कि अगर ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू करने में कोताही बरती जा रही है तो तत्काल प्रभाव से रिस्क एंड कॉस्ट आधार पर उक्त निविदा को निरस्त किया जावे और नयी निविदा निकाली जावे जिसमें टिप्पर परिचालकों को अति कुशल श्रेणी का वेतन देना सुनिश्चित किया जावे। नये ठेके को समय पर प्रारंभ न करना महामाया खदान प्रबंधन की कार्यशैली को दर्शाता है और इसमें किसको लाभ हो रहा है ये भी जांच का विषय है क्योंकि जिस तरह राजहरा खदान समूह में कुछ अधिकारी ठेकों में खुलेआम धांधली करते पकड़े गए हैं तो महामाया खदान में भी सभी ठेकों की जांच होनी चाहिए। अगर महामाया खदान प्रबंधन अथवा राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा संघ की मांगों पर विचार करते हुए महामाया के श्रमिकों के हितार्थ प्रबंधन द्वारा समुचित कदम नहीं उठाये जाते हैं तो मजबूरन संघ को कड़े कदम उठाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा जिससे होने वाले किसी भी तरह के नुकसान के लिए सिर्फ और सिर्फ महामाया खदान प्रबंधन एवं राजहरा खदान समूह प्रबंधन ही जिम्मेदार होंगे।













