City Media - Page 1019 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1019

साँसद बस्तर व विधायक नारायणपुर ने कोलियागुड़ा से घोटिया तक के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

0

नारायणपुर
आज बस्तर साँसद दीपक बैज व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर विकासखंड बस्तर के कोलियागुड़ा से घोटिया तक सड़क 1.40 कि.मी.लागत 113.68 लाख रुपये के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कियाा इस अवसर पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने कहा..ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु हमारी सरकार हमेशा कटिबद्ध है,अब इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास के मार्ग खुलेंगे साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों,किसानों,छात्र छात्राओं समेत चिकित्सकीय आपातकाल में मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।आम जनता तक बुनियादीएं पहुंचाने प्रदेश की भूपेश सर इस अवसर पर विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने कहा..सड़क निर्माण होने से जहां आमजनों को आवागमन में सहूलियत होगी वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी तेजी से विकसित होंगी।ग्रामीणों को बरसात में होनी वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

वहीं लगातार कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कें जर्जर होने की जानकारी मिलती रहती है, जल्द ही क्षेत्रवासियों की इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, जनपद सदस्य निलय कश्यप,विधायक प्रतिनिधि सालिक राम बघेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जैन,महेश कश्यप,लक्ष्मण कश्यप, सरपंच घोटिया डमरू राम, उप सरपंच पनकू राम,पुजारी मंगल राम,वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार बांबोडे, दुकारू राम, जयत पटेल, रघुनाथ नाग, राजमन बघेल, पारेश्वर पांडे एवं समस्त कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नारायणपुर विधानसभा में जल जीवन मिशन में एक करोड़ 57 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

0

भानपुरी l नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाला ग्राम चमिया में लागत 90. 39 लाख और कुरुषपाल में लागत 66.49 लाख का भूमिपूजन किया इस दौरान चंदन कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर में पेयजल पहुंचाने का उद्देश्य है सरकार ने जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की है। सरकार की महती योजना जल जीवन मिशन को लेकर सरकार गंभीर है। शासन स्तर पर लगातार जल जीवन मिशन के तहत कार्य की समीक्षा की जा रही है। जिसके तहत पानी टंकी और पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पेयजल विस्तार को लेकर विकासपरक कार्य होने से वनांचल के रहवासियों को काफी राहत मिलेगी।और जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन सभी परिवारों को घर में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना जिन्हें पानी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है।अब इस योजना से लाभान्वित होंगे । इस मौके पर सरपंच तरुण बघेल, कवल सिह ठाकुर, सरपंच कुरुषपाल सिंधु राम कश्यप, धरमु राम कश्यप, सुखदेव बघेल, बुदरू राम बघेल, मगलू राम जायसवाल, गायत्री बघेल, हेमबत्ती ठाकुर, ओसा ठाकुर, भानपुरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष लखेश्वर, संगीता मगलू राम, रामु राम पंच, धनीराम, ग्रामीणजन कांग्रेस कार्यकर्ता आदि लोग  उपस्थित थे |

बस्तर अंचल के 589 गांव नक्सल मुक्त, 257 बंद स्कूलों में लौटी रौनक

0

जगदलपुर, 01 सितम्बर बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि विश्वास विकास सुरक्षा के मूलमंत्र के तहत पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम बस्तरवासियों के लिए कारगर साबित हो रही है। कै्प की स्थापना से पुलिस के जवान नक्सलियों को खदेडऩे में सफल रहे है जिसका परिणाम है कि 2018 के पश्चात बस्तर अंचल में 49 कै्पों की स्थापना होने से पुलिस जवानों के लिए मददगार साबित हुआ है जिसका यहा परिणाम है कि नक्सल प्रभावित 2710 गांव से 48 महीने में 589 ग्राम को नक्सलियों से मुक्त करा लिया गया है। नक्सलियों के आंतक के कारण बंद पड़े 257 स्कूलों को भी चालू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कराने को लेकर 22 वर्षो में 1100 से अधिक जवानों ने शहादत दी है। उन्होंने जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। बस्तर को नक्सलमुक्त करने जवान सतत् बिहड़ों में गश्त कर नक्सलियों को बैकफुट में ढकेलने में जुटे है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने चैनल इंडिया से चर्चा में बताया कि बस्तर अंचल के 994 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 2710 गांव में नक्सलियों का हस्तक्षेप होता था। उनमें से 589 गांव को नक्सलियों से मुक्त करा दिया गया है। इन गांव में शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों पर सीधा तौर से पहुंचाने की दिशा में पुलिस काम कर रही है। बस्तर आईजी ने बताया कि सुरक्षा कैँपों के माध्यम से आरआरपी योजना के तहत बस्तर अंचल में स्वीकृ त 51 सड़कों में से 16 सौ किमी सड़कों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं शेष बचे सड़क निर्माण का कार्य भी सुरक्ष बलों की मदद से कराया जायेगा। बस्तर आईजी ने बताया कि जवानों के लगातार बिहड़ों में सर्चिंग अभियान चलाकर ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोडऩे का भी प्रयास किया जा रहा है। शासन के पुर्नवास योजना से प्रभावित होकर नक्सली समर्पण कर रहे है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों की उपलब्धियां वर्तमान में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विषेष बलों डीआरजी/एसटीएफ/कोबरा द्वारा स्थानीय पुलिस बल एवं केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बलों के साथ नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं। प्रति वर्ष औसतन 15 बेस कै्प प्रारंभ किये जाकर नक्सल विरोधी अभियान को गति प्रदान की जा रही है। सुरक्षा के साथ विकास की अवधारणा के तहत उक्त बेस कै्पों के माध्यम से नक्सल विरोधी अभियानों के संचालन के साथ ही विकास मूलक गतिविधियों सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य अधोसंरचना के निर्माण हेतु सुरक्षा प्रदान की जा रही है। दिस्बर, 2018 के पश्चात् आज दिनांक तक बस्तर अंचल में कुल 43 नवीन बेस कै्प स्थापित किये गये हैं जो जवानों के लिए मददगार साबित हुआ है। नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में शासन द्वारा लिया गया मजबूत निर्णय के फलस्वरूप बस्तर संभाग के अंतर्गत माओवादी संगठन की गतिविधि दक्षिण बीजापुर, दक्षिण सुकमा, इन्द्रावती नेशनल पार्क का इलाका, अबूझमाड़ एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के चंद वर्ग कि.मीतक सीमित हो रही है। इस प्रकार अपने पैर के नीचे से जमीन खिसकने के कारण से माओवादी संगठन में बौखलाहट है। अपने संगठन के अस्तित्व को बनाये रखने तथा कैडर्स के मनोबल को मजबूत रखने के लिये माओवादियों द्वारा किसी भी हद तक जाकर निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करना, विकास कार्यों में उपयोग किये जा रहे वाहनों को आग के हवाले करना, सुरक्षा बलों के ऊपर जानलेवा हमला करना जैसे वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। बस्तर संभाग अंतर्गत वर्ष 2019 के पूर्व की स्थिति में नक्सल प्रभावित कुल 994 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत कुल 2710 ग्रामों में से विगत 48 महीनों में कुल 589 ग्राम नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त हुये। नक्सल आतंक के कारण बंद स्कूल पुन: खोले गए नक्सल आतंक के कारण बंद स्कूल जिन्हें विगत 48 महीनों में पुन: प्रारंभ किया गया – विगत समय में नक्सल आतंक के कारण बस्तर संभाग अंतर्गत कुल 363 स्कूल बंद थे जिनमें से विगत 48 महीनों में 257 स्कूल पुन: प्रारंभ किये गये।

शुद्ध पेय जल घर घर पहुंचाने की मंशा है छत्तीसगढ़ सरकार की विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी – छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने  को अपने दौरा कार्यक्रम में दौरान विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ेआमाबाल 184.85 लाख का लागत 691 घरो के कनेक्शन दिया जायेगा एवं ग्राम पंचायत पाथरी 82.84 लागत 247 घरो में कनेक्शन दिया जायेगा से स्थापित होने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा की प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत् वर्ष 2024 तक हर घर घर में नल से पानी पंहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक कश्यप ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से गांव के हर घर तक शुद्ध पीने का पानी पहुंचेगा।इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस मौके पर सरपंच पाथरी सोमारी कश्यप. भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल जी,बुदूराम कश्यप, अरविन्द मौर्य, पीताम्बर पांडे, भानपुरी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष लखेश्वर ठाकुर जगबन्दु सत्यकांत, कृष्णाकुमार कश्यप, दुकारू कश्यप, जईत पटेल, रघुनाथ नाग, गयान प्रकाश, शंकर नाग, बलमाली चौवान, दया दीवान, चैनसिंग बघेल, हेमकुमार, बीरबल सोसल मिडिया विधायक प्रतिनिधि विक्की कश्यप, ग्रामीणजन आदि लोग उपस्थित थे |

भानपुरी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन

0

भानपुरी। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ग्राम पंचायत कंरन्दोला/ (भानपुरी) के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹25001 द्वितीय पुरस्कार ₹15000 रखा गया है। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार 1सितंबर को किया उप तहसील प्रगण भानपुरी में किया गया। इस अवसर पर सरपंच संतोष बघेल, नीलय कश्यप (नानू), उमाशंकर ठाकुर,लक्ष्मी सिन्हा, जागेश्वर कश्यप, कुलेश्वर कश्यप आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कांकेर नारायणपुर, गीदम,भानपुरी, बदाम जगदलपुर,दुबे उमरगांव ,फापनी, लोहंडीगुड़ा ,बोडनपाल, बेनूर , झारतराई,कोटिया गुड़ा, पाल्लीभाटा,गारेगा चित्रकूट ,देवड़ा ,छिन्दबहार, नेगानार,घोड़ागांव ,सोरगांव ,करन्दोला, बाघनपाल, टुंडीगुड़ा गारेगा, वाईएससी क्लब, तुगापाल, छिंदवाड़ा दरभा, यंग ब्वॉय बस्तर, जमावड़ा, कोतलभट्टी कांकेर, राधना कुल 32 टीम ने हिस्सा लिया है।

कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा द्वारा निवास स्थान कार्यालय में विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति स्थापना की

0

आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी अपने निवास स्थान कार्यालय में गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियो के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना किये।

ग्यारहवें दिन भी डीए एच आर ए को लेकर हड़ताल में बड़ी संख्या में डटे रहे डौंडी अंचल के कर्मचारी/अधिकारी

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आदिवासी अंचल के समस्त सरकारी कर्मचारी-अधिकारी ग्यारहवें दिन डौंडी धरना स्थल में डटे रहे। ब्लाक संयोजक वीरेंद्र देशमुख, कोषाध्यक्ष शमशेर बेग मिर्जा, सचिव प्रहलाद कोसमा, संचालक बसंतमणी साहू रेखु राम साहू ने बताया , सरकार हमारी माँगो के प्रति संवेदनहीन नजर आ रही है। जायज मांग पर सरकार के उल जुलूल रवैये से प्रदेश के कर्मचारी नाखुश है। हड़ताल हमारा शौक नही है सरकार के रवैये ने मजबूर किया है। हमारी हडताल के वयापक असर सारे सरकारी काम काज पर देखे जा सकते हैं। इससे आम नागरिकों को होने वाले परेशानियों के लिए सरकार स्वयं जवाबदार है।

हम कर्मचारी अधिकारी अपील करते हैं सरकार हमारी माँगो को अतिषघ्र पूर्ण कर हमें अपने कर्तव्य स्थल तक भेजे। तीज पर्व के पश्चात महिला हड़तालियो की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।आज ग्यारहवें दिन-सीमा जायसवाल ममता झा माधुरी राजपूत एवंन साहू, अजय आस्तिकर जयसिंह भारद्वाज, देवलास भुआर्य, चन्द्रहास कुलदीप, दिनेश साहू चंद्रशेखर पवार, खेम लाल साहू सोनसाय लटियारे ईश्वरी लाल साहू सुन्दराम मरकाम सहसंयोजक लेखराम साहू उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहीद पार्क में विधायक निधि व निगम मद से ओपन जिम व पेवर ब्लॉक का लोकार्पण किया गया

0

नगर पालिक निगम के तहत आज शहर के शहीद पार्क में विधायक निधि व निगम मद से ओपन जिम व पेवर ब्लॉक के निर्माण कार्य का लोकार्पण संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन व महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा विधिवत पूजा कर किया गया । विधायक निधि से ओपन जिम लागत 10 लाख ,निगम मद पेवर ब्लॉक लागत 06 लाख से निर्माण कार्य किया गया है । लोकार्पण कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू , सभापति यशवर्धन राव राजेश राय विक्रम सिंह डांगी , विजय कुमार ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ,पार्षद कमलेश पाठक ,सुखराम नाग,दयाराम कश्यप ,निर्मल पानी ग्राही ,बलराम यादव ,सूर्या पानी ,ललिता राव ,मनोनीत पार्षद हरीश साहू,कौशल नागवंशी ,अमर सिंह आयुक्त दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे ।

शहीद पार्क में ओपन जिम लोकार्पण के अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा शहरवासियों की मांग पर शहीद पार्क में विधायक निधि से ओपन जिम का निर्माण किया गया ,जिसे अब पार्क में घूमने वालों बुजुर्ग ,महिला ,युवाओं के द्वारा ओपन जिम में व्यायाम करने में सुविधा होगी । विधायक रेखचंद जैन ने लोकार्पण के अवसर पर ओपन जिम के लिए सेड निर्माण व योग अभ्यास करने के लिए निर्माण करने की घोषणा किया । उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप शहर विकास किया जा रहा है । महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा शहीद पार्क में ओपन जिम के निर्माण से सभी वर्गों के लिए पार्क में घूमने के साथ व्यायाम करने के लिए अच्छे वातावरण के साथ उपयुक्त स्थान मिला,शहर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग रही ओपन जिम के संबंध में । वही नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडे ने भी अपनी बात रखी। साथ ही पीडब्ल्यूडी सभापति श्री यशवर्धन राव ने मंच संचालन किया,कार्यक्रम का आभार आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने किया । इस दौरान उप अभियंता चर्चित चांडक ,बसंत कुंजाम,राजेश पांडे ,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ,युवोदय के वॉलिंटियर व काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे ।

ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी – सांसद बैज

0

बस्तर सांसद दीपक बैज एवं विधायक राजमन बेंजाम ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम परोदा से कोठियागुड़ा पहुंच मार्ग लंबाई 1.80 कि.मी लागत लगभग 83.47 लाख रुपए से बनने वाले इस सड़क की मांग ग्रामीण कई वर्षो के करते आ रहे है लेकिन बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयासों से इस सड़क की मांग आखिकार पूरी हुई।
कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा हम लोगों ने ग्रामीणों से इस सड़क को बनाने का वादा किया था। जो की आज पूरा हुआ ।अगर यह सड़क नही बनता तो हम लोग इस गांव में खड़े होने का हिम्मत नही कर पाते…यह सड़क बनने से दो गांव आपस में जुड़ेंगे और साथ ही दोनो गांव आने जाने में सुविधा होगी। बैज ने कहा की इससे पहले भी 15 साल भाजपा की सरकार थी ग्रामीण इस सड़क की मांग लगातार करते आए परंतु 15 साल की सरकार में सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। लेकिन छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आने के बाद हम लोग यह सड़क बनाने में सफल रहे..निश्चित रूप से यह सड़क बनने पर सभी ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। साथ ही उक्त सड़क भूमिपूजन में सभी ग्रामीणों ने सांसद श्री दीपक बैज एवम सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

इस दौरान सांसद श्री दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती बैज,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,सरपंच समली मंडावी,ब्लॉक अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा कांग्रेस कमेटी लक्ष्मण कश्यप,ए.आर. कश्यप,बुधमति कश्यप,सुंदर सोढ़ी,भंवर मौर्य,सामनाथ कश्यप, पस्तु मंडावी,रामुराम,भागतुराम पटेल,बुधराम सहित ग्रामीणजन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार रॉयल बस पर फरसगांव पुलिस ने की कार्यवाही, काटा चालान

0


अमरेश झा

कोंडागांव :- फरसगांव पुलिस ने आज 01 सितंबर गुरुवार को तेज रफ्तार रॉयल बस पर कार्यवाही करते हुए चालान काटा गया है । रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही रॉयल बस वाहन क्रमांक CG 04 SA 0369 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन चालक इंसाफ अली पिता नाजिम अली उम्र 35 वर्षीय मौदहापारा रायपुर के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन को धीरे व नियमों का पालन करते हुए बस चलाने की हिदायत दी गई है ।
गौरतलब है कि फरसगांव पुलिस द्वारा समय समय पर बस दुर्घटना की संभावना को रोकने के लिए बस एजेंटों एवं बस चालकों को समझाइश दी जाती रहती है,परंतु बस चालक तेज गति से वाहन चलाना अपना अधिकार एवं अपने आपको गौरवान्वित समझते हैं। इसी तारतम्य में आज फरसगांव पुलिस ने रॉयल बस के चालक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने पर चालानी कार्यवाही किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS