किरंदुल – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवकों ने सीआरपीएफ के जवानों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का यह पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया। प्रतिवर्ष लौह नगरी के स्वयंसेवकों द्वारा जवानों के साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाया जाता रहा है। और इस वर्ष भी दंतेवाड़ा के सातधार के निकट कुंदेली मार्ग में स्थित सीआरपीएफ कैंप के जवानों के साथ मिलकर स्वयंसेवको ने रक्षाबंधन का पावन पर्व को मनाया। सर्वप्रथम भारत माता के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात स्वयंसेवक अभय द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रवक्ता अशोक निषाद जी उपस्थित थे। उन्होंने रक्षाबंधन के संबंध में कई सारगर्भित बातें अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार का भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास के साथ साथ इस त्यौहार का पौराणिक महत्व भी है। जिसके बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आर एस एस द्वारा अपने मातृभूमि के कण-कण की रक्षा करने के लिए प्रतिज्ञा कर रक्षाबंधन मनाया जाता है। उद्बोधन के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा कैंप में उपस्थित सभी जवानों के हाथों में राखी बांधी गई। और सभी जवानों को मिठाई व नाश्ता कराया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सी आर पी एफ कंपनी 230 वाहिनी के कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल थे। इनके अलावा कार्यक्रम में इंस्पेक्टर पंकज वर्मा एवं कैंप के सभी जवानों के साथ साथ लौह नगरी के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बालोद द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
आज दिनांक 13.08.2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वां वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के अतंर्गत राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने, देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवार को सम्मान पूर्वक बुलाकर सिवनी स्थित बालाजी रिसार्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जिला बालोद अंतर्गत शहीद जवानों की शहादत को याद कर उनके परिजनों को साल, श्रीफल एवं तिरंगा भेंठ किया गया एवं यह विश्वास दिलांए गया कि बालोद पुलिस शहीद के परिवारों के प्रति सहानुभुति है और हर सुख-दुख में की घड़ी में शासन प्रशासन आपके पुरे परिवार के साथ खड़ा है। किसी भी परिस्थितियों में शासन प्रशासन की हर संभव मदद करने प्रयासरत है।


इस संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अनिला भेंडिया, विशिष्ट अतिथि मान. विधायक संजारी बालोद श्रीमति संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सोनदेवी, कलेक्टर एवं जिलाधीश महोदय श्री गौरव कुमार, जिला पुलिस बालोद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं जिला प्रशासन बालोद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


युवाशक्ति के साथ हाथों में तिरंगा थाम,दल्ली राजहरा में विहीप व मातृशक्ति की बहनों ने निकाला तिरंगा यात्रा
दल्ली राजहरा :- आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज जलाराम मंदिर के समीप विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा के द्वारा युवाओं व विद्यालयीन छात्र छात्राओं के साथ आजादी पर्व पर हाथों में देश की आन बान और शान तिरंगा को थामकर तिरंगा यात्रा निकाला गया और मातृभुमि के लिए बलिदान देने वाले शहीदो की गाथा मातृशक्ति संयोजिका दल्ली राजहरा श्रीमती जानकी यादव द्वारा बच्चों को बताया गया


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


जिलाध्यक्ष धुर्वे के नेतृत्व में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम
डौंडी/ दल्ली राजहरा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम ध्रुवे ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र चिखलाकसा में घर घर तिरंगा लगवाया। ध्रुवे ने कहातिंरगा हमारे अस्मिता का प्रतीक है और आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा उत्सव को यादगार बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। श्री ध्रुवे ने आगे कहा की समाज के हर वर्ग इस अभियान से जुड़ रहा है।

इस समय पर पूरा हिन्दुस्तान तिरंगामय हो चुका है। हमारा तिरंगा हमारे अस्मिता का प्रतीक है। हर तिरंगा से हमारे सम्मान को और बल मिलेगा। उन्होंने इस अभियान से अधिक से अधिक जनमानस को जुड़ने की अपील की है। हर घर तिरंगा लगवाने के लिए रैली के माध्यम से जन जागरूकता फैलाया इस अवसर नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड पार्षद ताराचंद पथोड़े, कुंती देवांगन,लता डरसेना,भाजयुमो डोंडी महामंत्री ब्रिज्मणी यादव,दिलीप,जसमीत,सतीश सोनी,राजकुमार, तुसार,राहुल मंडले,राकेश साहू,हेमंत, बंटी, व समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


दूसरे दिन फिर बरपा रफ्तार का कहर ट्रक एवं मुर्गी परिवहन करने वाली पिक अप में जोरदार टक्कर दो लोग गंभीर रूप से घायल
दल्ली राजहरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी होने का नाम ही नहीं ले रही है फिर लगातार दूसरे दिन चोरा पड़ाव चिखली मोड़ के पास एक ट्रक क्रमांक सीजी 07 ए 8039 जोकि दल्ली राजहरा की बताई जा रही है एवं मुर्गी परिवहन करने वाली पिकअप जोकि राजनादगांव बताई जा रहीं हैं में टक्कर हो गई घटना सुबह 6:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है जिससे कि दो लोगों को भारी चोट आई जिन्हें उपचार के शहीद अस्पताल ले जाया गया था जहां से उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया गया मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई कर रही है वही राहगीरों द्वारा मौके का फायदा उठाकर मुर्गी लेकर चलते बने दूसरी ओर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से आम नागरिकों के मन में दहशत का वातावरण बनता जा रहे हैं

बालोद दल्ली राजहरा भानूप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर एक और नेशनल हाईवे निर्माण के कारण लोगों का मानपुर चौक से बालोद तक जाने में पसीना छूट जाता है एक और दलदल एवं गड्ढों से हलकान रहता है वहीं दूसरी ओर भारी वाहनों के स्पीड से जीवन को खतरा महसूस करता है मानपुर चौक से भानूप्रतापपुर जाने के लिए अगर सड़क ठीक मिलती है तो भारी वाहनों से जीवन को खतरा महसूस होता है आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से सड़क पर चलना दूभर हो गया है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई।
शाला उच्च माध्यमिक विद्यालय नया बाजार राजहरा मे दिनांक 13.8.2022 को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई। देश भक्ति एवं तिरंगे की शान से ओतप्रोत नारे बैनर एवं तिरंगे झंडे के साथ प्रभात फेरी निकालकर नगर के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण किया गया एवं नागरिकों को हर घर में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।

विद्यालय में संचालित इको क्लब द्वारा प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध के संबंध में जागरूकता का संदेश नारो एवं पोस्टर के द्वारा दिया गया प्रभात प्रभात फेरी में शाला उच्च माध्यमिक विद्यालय नया बाजार राजहरा के प्राचार्य टी आर रानाडे जी शाला प्रबंधक एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री अजय छाजेड़ जी दल्ली राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी जी समस्त स्टाफ रेड क्रॉस स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं एवं समस्त विद्यार्थी गण सम्मिलित हुए |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


सरस्वती शिशु मंदिर बस्तर ने मनाया अखंड भारत दिवस और रक्षा बंधन
सिकंदर कश्यप जी ने बताया सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र, शिक्षक, शिक्षिकाओ द्वारा पुलिस कैंप जाकर पुलिस जवानो के साथ रक्षा बधन का त्यौ हार मनाया, और दीर्घायु होने की कामना की और आशिर्वाद प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा अखंड भारत दिवस मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्तिथ थे। जिसमे उन्होंने बताया सन् 1875 तक (अफगानिस्थान, पाकिस्तान , तिब्बत, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका) भारत के ही भाग थे लेकिन 1857 की क्रांति के पश्चात ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिल गई थी। उन्हें लगा की इतने बड़े भू-भाग का दोहन एक केन्द्र से करना सम्भव नहीं है एवं फुट डालो एवं शासन करो की नीति अपनायी एवं भारत को अनेकानेक छोटे-छोटे हिस्सो में बाँट दिया केवल इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित किया की कालान्तर में भारतवर्ष पुनः अखण्ड न बन सके।
अतः अखंड भारत दिवस का उद्देश्य यह की अखंड भारत से अलग हुये इन देशों को दोबारा भारत में मिलाकर अविभाजित अखंड भारत का पुनर्निर्माण करे।
यह रहे उपस्तिथ विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी,प्रखंड अध्यक्ष विहिप जगेश बघेल जी, प्रखंड मंत्री विहिप सिकंदर कश्यप जी , प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण नाग जी , प्रखंड मातृ शक्ति संयोजिका विहिप रेखा साव जी ,सह संयोजिका विहिप सुनीता वर्मा जी, नगर विहिप अध्यक्ष श्री विवेक शुक्ला जी , नगर विहिप मंत्री शिवा नाग जी, नगर सह संयोजक भानदेव यादव,भवानी सिंह चौहान, सुदेश बजरंगी जी ,सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य तरुण कुमार , प्रभाकर मेघ, बालेस्वर दास, आकाश नाग, कुमारी नेहा झा, कुमारी बब्बी वैष्णव, अजय बजरंगी, विमल बजरंगी एवम सभी शाला विधार्थी उपस्थित थे l
तोर तिरंगा, मोर तिरंगा में उलझे मरकाम, भूल गए असल काम…
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। बस्तर के कोंडागांव विधायक और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तोर तिरंगा, मोर तिरंगा के चक्कर में अपना मूल काम शायद भूल गए। राज्य स्तरीय गौरव यात्रा में अव्वल तो उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से प्रदेश स्तर पर नेतृत्व करना चाहिए था लेकिन वे अपने विधानसभा क्षेत्र में ही ज्यादा सक्रिय रहे। पहले भी ऐसे आयोजनों के समय वे कोंडागांव में ही सीमित रहे हैं। जिससे सियासी हलकों में यह पैगाम जाता है कि मोहन मरकाम कांग्रेस के लिए प्रदेश स्तर पर कम और कोंडागांव विधायक के रूप में अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा समय दे रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी जनप्रतिनिधि को अपने निर्वाचन क्षेत्र को भरपूर समय देना चाहिए। अधिकतम विकास करना चाहिए। क्षेत्र की जनता से सीधा जुड़ाव होना चाहिए। जनता की सामूहिक समस्याओं का त्वरित निदान करना चाहिए। लेकिन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जिस तरह से अपने निर्वाचन क्षेत्र तक सिमट गए नजर आ रहे हैं, उसे देखते हुए राजनीतिक गलियारों में सवाल उभर रहे हैं कि क्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश संगठन से ज्यादा फोकस अपने चुनाव क्षेत्र में कर रहे हैं। सत्ता काल में राजनीतिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष के पराजित होने के भी छत्तीसगढ़ में उदाहरण हैं। क्या इसे देखते हुए पीसीसी चीफ अपने क्षेत्र में स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं। मोहन मरकाम कई अवसरों पर विधायकों के परफार्मेंस पर अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं। बात सही है कि विधायकों को अपने क्षेत्र और काम पर ध्यान देना चाहिए। मरकाम ऐसा कर रहे हैं तो एक विधायक के स्तर पर यह एकदम जरूरी है। मगर सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनसे पूरे राज्य के संगठन को जो अपेक्षाएं हैं, उनकी पूर्ति कौन करेगा। वैसे अब मरकाम का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक उन्हें सम्हालना है तो उन्हें तब तक पूरे राज्य में संगठन के आयोजनों का नेतृत्व करना चाहिए, क्या यह भावना कार्यकर्ताओं के मन में नहीं आयेगी? दूसरी बात यह कि आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा जिस तरह तिरंगा यात्रा निकाल रही है तो उसके जवाब में निकाली जा रही कांग्रेस की गौरव यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को क्या अपनी पार्टी की गौरवगाथा के साथ अपने शहीद नेताओं की याद नहीं दिलाना चाहिए? क्या मोहन मरकाम बस्तर के झीरम के शहीदों की शहादत को इस गौरव यात्रा में अहमियत नहीं दे सकते थे? वे तो सफाई अभियान में लग गए। स्वच्छ भारत का राजनीतिक ठेका तो भाजपा ने ले रखा है। मरकाम झाड़ू लगाते दिखेंगे तो क्या यह नहीं लग रहा कि जिस छत्तीसगढ़ को हर बार स्वच्छता का राष्ट्रीय एवॉर्ड मिल रहा है, वहां उन्हें करना कुछ चाहिए और वे कर कुछ रहे हैं।
आज़ादी की हीरक महोत्सव पर 09 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक चलने वाली कांग्रेस की 75 किमी की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा…
♦️आज बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेटावंड, सेमलनार, इच्छापुर, मावलीगुडा, खोरखोशा, दुबेउमरगांव, बालेंगा में आज़ादी का गौरव पदयात्रा में शामिल होकर कार्यकर्तााओं ने स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों को याद किये इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक बड़े उत्साह से शामिल हुए लोगों के उत्साह से यह आयोजन बेहद कामयाब रहा |
♦️देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महापुरुषों ने ऐसे राष्ट्र का सपना देखा था, जहां ऊंच-नीच, भेदभाव न हो, सब समान हो देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े लोकतंत्र की स्थापना के बाद उनका यह सपना पूरा हुआ आज हमारी ज़िम्मेदारी है कि अपनी आज़ादी को कमज़ोर न होने दें इसी संकल्प के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज सेमलनार तालुर,रेटावंड,इच्छापुर, मावलीगुडा, खोरखोशा, दुबेउमरगांव, बालेंगा में आज़ादी की गौरव यात्रा में शामिल हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित होकर इस यात्रा को सफल बनाया |
♦️बस्तर विधायक जी ने दूरभाष के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा है कि देश की प्रगति में कांग्रेस सरकार का योगदान है देश मे जहाँ अन्न पैदा नही होता था उसे आधुनिकीकरण करने का श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी जी का है गरीबो को रोटी कपड़ा मकान व्यवस्था भी कांग्रेस सरकार ने किया मोबाइल जनक क्रांति लाने का कार्य राजीव गांधी ने किया नरसिम्हा राव जी ने राम मंदिर प्रवेश द्वार खुलवाने के कार्य और मनमोहन सिंह ने सड़को की जल सहित पुल पुलिया के निर्माण का श्रेय भी कांग्रेस की सरकार मे हुआ है कर्मचारीयो के लिए 6 वा वेतनमान देने का कार्य भी किया है भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में चहुमुखी विकास करने का काम भी किया है |
आज़ादी की गौरव यात्रा पूरे जोश व उत्साह के साथ आज हुई पूर्ण, ब्लॉक मुख्यालय नानगुर में जनसभा के साथ हुआ भव्य समापन..
🇨🇮 तिरंगा हमारी आन-बान- शान व पहचान है – रेखचन्द जैन/राजीव शर्मा
🇨🇮 यह यात्रा संभाग मुख्यालय जगदलपुर के माड़िया चौक से 9 अगस्त को प्रारम्भ होकर विभिन्न वार्डो व ग्राम-पंचायतों से होती हुई नानगुर ब्लॉक में समाप्त हुई.
🇨🇮 कार्यक्रम के प्रभारी/विधायक रेखचंद जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा इस यात्रा में सम्मिलित सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं सहित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु आभार व कृतज्ञता व्यक्त की.
🇨🇮 इस पूरी पदयात्रा के दैरान पदयात्रियों ने गांव गली, पारा, मोहल्ला, टोला में ग्रामीणों के घरों में जाकर उनका हालचाल जाना व चर्चा की.
🇨🇮 शहीद महापुरुष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे के गगनभेदी नारों से गूंजती यात्रा का मकसद आमजन को हमारे गौरवशाली इतिहास को याद दिलाना और इसके बारे में बताना है.
🇨🇮 आजादी की यह गौरव यात्रा हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण कर अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करती है…
जगदलपुर १३.८.२०२२
↪️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रभारी रेखचन्द जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्षगांठ के अवसर पर आजादी की गौरव यात्रा का आज पांचवा दिन नानगुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें माझीगुड़ा, सीड़मुड़, अलनार, गुड़ापारा, सहित नानगुर पहुंची। हल्की फुहारों के बावजूद ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, विभिन्न चौक चौराहों में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया, पदयात्रा के दौरान पढ़ने वाले धार्मिक स्थलों में विधिवत पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पदयात्रा में जगह-जगह बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नेताओं ने आजादी के इतिहास सहित भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते उनकी उपलब्धियों को बताया।आज़ादी की यह गौरव यात्रा हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण करने और आगे की यात्रा में अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। नेताद्वय ने कहा कि आजादी की इस गौरव यात्रा अभियान के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ वासी उन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं जिनके बलिदान व कुर्बानियों से देश आजाद हुआ हम इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकजुटता पर भी अपने गर्व को व्यक्त कर रहे हैं। नेताद्वय ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने केवल स्वतंत्र भारत की कल्पना ही नहीं की थी बल्कि वह छुआछूत से मुक्त स्वतंत्र भारत की दिशा में भी सक्रिय थे वह भारतीयों को सत्य के प्रति प्रतिबद्ध निर्भय और प्रेम से परिपूर्ण बनाना चाहते थे वह सामूहिक विकास चाहते थे गांधीजी ने ऐसे भारत की कल्पना की जहां आमजन न केवल स्वतंत्र हो बल्कि सिद्धांतवादी नैतिक और न्याय पूर्ण भी हो। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से किसानों के आय श्रोत बढ़ा है। महिलाये आत्मनिर्भर बनी है आसमान से बरसती वर्षा भी आजादी का जश्न मनाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के कदम रोक नहीं पाई आज़ादी की गौरव यात्रा ग्रामीण अंचलों के जिस-जिस पंचायत से गुजरी क्षेत्र की महिलाओ,बुजुर्ग सहित युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नानगुर में जनसभा को सम्बोधित करने पश्चात इस यात्रा का समापन करते हुए नेताद्वय ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस पूरी यात्रा में सहभागिता दर्ज करने वालों के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त की।
आज़ादी की इस गौरव यात्रा में जनपद अध्यक्ष/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।












