City Media - Page 1034 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1034

हर्षोल्लास से मनाया गया 75वा स्वाधीनता दिवस..

0

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने 75वीं आजादी के अमृत महोत्सव,स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रातः 9 बजे लोहंडीगुड़ा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,बी.आर.सी. कार्यालय,लोहंडीगुड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया और समस्त सम्मनीयजनों,शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं को इस लोकतंत्र के महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,जनपद सदस्य प्रेमवती बाकड़े,केदार ढेंक,बी.ई.ओ.चंद्रशेखर यादव,ए. बी.ओ.शालिनी पांडे,प्राचार्य अशोक खापर्डे,समस्त सी.एस.सी,लंबोदर शेट्टी,बाल सिंह सहित सभी शिक्षक,छात्र छात्राएं एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

48 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण वार्ड क्रमांक 4 ,दो मकान की दीवारें धसकने गई

0

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 4 में लगातार हो रही 24 घंटे से बारिश के परिणाम स्वरूप दो गरीब वार्ड वासियों के झोपड़ी की दीवारें ढह गई नगर पालिका भवन भी इसी वार्ड में स्थित है एक ओर जहां जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव मना रहे थे उसी स्थान से कुछ दूरी पर स्थित गरीब की झोपड़ी की दीवारें डर गई सूचना मिलने पर पटवारी लक्ष्मण राव मौके पर पहुंचकर घर का मुआयना किया


सवाल यह है कि नगर पालिका से लगे हुए वार्ड क्रमांक 4 जिस वार्ड में नगर पालिका कार्यालय भी स्थित है वहां के गरीब वार्डवासियों को भी आज तक केंद्र शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है गरीब अपनी सुविधाओं के अभाव में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं वही दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों की निरंकुशता से शासकीय योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हैं वार्ड क्रमांक 4 निवासी आदिवासी महिला द्रोपति एवं रोहित निषाद जैसे लोगों को कब गरीबी से आजादी मिल पाएगी एवं उन्हें पक्का मकान या अन्य सुविधाए
मिल पाएगी

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


झमाझम बारिश के बीच आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का त्यौहार मनाया गया

0

देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है. इस साल हर घर तिरंगा लहराता नजर आ रहा है केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की आह्वान पर आजादी के इस पर्व को’आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने की तैयारी हर जगह की थी. स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर स्कूलों, कॉलेज और संस्थानों में देश का तिरंगा फहराया गया लोगों ने घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी अत्यधिक उत्साह दिखा लोगों ने अपने घरों के छतों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी के इस पर्व को बहुत ही सुंदर तरीके से मनाया l


लगातार 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश के बीच भी लोगों के बीच इन छोटे-छोटे स्कूल के बच्चों के जोश को देखते ही बनता था नगर वासियों द्वारा जगह जगह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया गया अधिकतर जगह बरसते पानी में ध्वजारोहण किया गया लोगों में देश प्रेम का जज्बा देखते ही बन रहा था सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं पुलिस थाना व सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों पर संस्थाओं में चौक चौराहों पर बरसते पानी के बीच ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हर्षोल्स के साथ मनाया गया ७५ वां स्वाधीनता दिवस

0

जगदलपुर.१५.८.२०२२
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा जगदलपुर के गांधी चौक गोलबाजार में सर्वप्रथम सेवादल के गॉर्ड ऑफ़ ऑनर के बाद कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, बलराम मौर्य,महापौर सफीरा साहू ने प्रातः ७ बजे गांधी चौक गोल बाजार, विधायक कार्यलय में ७.१५ बजे व स्थानीय राजीव भवन में ८ बजे ध्वजारोहण किया और समस्त सम्मानीय कांग्रेसजनों को इस लोकतंत्र के महापर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सन्देश का वाचन किया।

↪️ तत्पश्चात अपने उद्बोधन में कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि आज़ादी का यह पर्व हमारा गौरवशाली पर्व है कांग्रेस के सिपाहियों ने देश के हर कोने में आज़ादी की पुकार लगाई और एक ऐसा आंदोलन छेड़ा जो एक मिसाल बनकर मिल का पत्थर साबित हुआ जिससे ब्रिटिश हुकूमत की बुनियादें हिलने लगी और अंग्रेज सरकार के समझ में आने लगा कि अब हमारा अंत सुनिश्चित है उन्हें भारत के शहीद वीर सपूतों की दहाड़े उनके कानों में गूँजने लगी व मौत का डर भी सताने लगा जिसके चलते धीरे-धीरे पवित्र भारत की धरती छोड़ने मजबूर होने लगे तथा भारत से पलायन का दौर निरन्तर बढ़ने लगा भारत के उन शहीद वीर सपूतों को मेरा कोटिश-कोटिश नमन जिनके त्याग और बलिदानों से हमें आज़ादी मिली देश को गुलामी की ज़ंजीरों से आज़ादी दिलाने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते। बलराम मौर्य ने बताया कि देश उन वीर सपूतों का युग-युग तक ऋणी रहेगा जिनके त्याग तपस्या और बलिदानों ने खुली हवा में साँस लेने की आज़ादी दिलाई आज स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर हम उन सभी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा एवं गर्व से स्मरण करते है राष्ट्र के तिरंगे की छत्रछाया में देश के लिए देशवासियों के लिए जो सपने बुने तथा स्वाधीनता के महान संग्राम को जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान की ज्योति से प्रकाशमान किया उन स्वतन्त्रता सेनानियों को शत् शत् नमन।

➡️ जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू जी ने भी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी पर प्रकाश डालते उनके देश भक्ति की भावना को याद करते नौजवानों के दिलों में वैसे जुनून व ज़ज़्बे की अलेख जगाने की बात कही और उन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के सन्देशों को कांग्रेसियों को बताया और कहा कि मित्रों स्वाधीनता आंदोलन का संघर्ष छग में भी बड़े बड़े शहरों के साथ साथ नगरों और कस्बों से होता हुआ आदिवासी बहुल्य बस्तर तथा सरगुजा में अपने अपने बलिदान का इतिहास रचता हुआ पूरे छग के रहवासी के दिलों की धड़कन में समाता चला गया छग के उन हज़ारों वीर सेनानियों के हम कृतज्ञ है जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूती दी जिन्हें शत् शत् नमन।।

इस गरिमामय ध्वजारोहण में वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,सेवादल, महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई,अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0

मुख्य समारोह में संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया ध्वजारोहण

बीजापुर 15 अगस्त 2022-राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बीजापुर के मिनी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन रेखचंद जैन द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाईड के 10 प्लाटून द्वारा गार्ड आफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि को 10 प्लाटून द्वारा सलामी दी गयी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। इसके साथ ही हर्ष के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं शांति और प्रेम के प्रतीक कबूतर आसमान में छोड़े गये।

मुख्य समारोह के दौरान नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्य के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजनान्तर्गत गौठानों में स्व-सहायता समूह द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रुद्रारम गौठान को पुरुस्कृत किया गया। जिसके अंतर्गत गौठान समिति को 25 हजार रुपये का चेक, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बाढ़ आपदा बचाव दल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर सेना एवं एसडीआरएफ के टीम एवं इसके साथ ही विभिन्न विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, कोरोना वारियर्स, स्वच्छता कर्मचारियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य समारोह में विधायक बीजापुर एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य एवं कृृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री बंसत राव ताटी, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी शकील रिजवी, जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के महामंत्री द्वय गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी,इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी एम वेंकट राव, अनिल जैन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी और डीआईजी सीआरपीएफ सुशील कुमार मिश्रा , कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा , पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत रवि साहू , एसडीएम बीजापुर पवन कुमार प्रेमी, तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए शुभकामनायें दी

0

💢स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर स्थित विधायक कार्यलय एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण कार्यलय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने बधाई देते हुए शुभकामनायें दी |

♦️बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी है

♦️बघेल जी ने अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है उन्हें याद कर मन सम्मान और गर्व से भर जाता है आइए आज हमारे राष्ट्रीय पर्व “स्वतंत्रता दिवस” के इस पावन अवसर पर आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुए हर एक जवान, सैनिक व क्रांतिकारी का स्मरण कर उनके चरणों में नमन करें एवं भारतभूमि की अखंडता को सदा बनाए रखने का संकल्प लें |
जय हिन्द

♦️स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष्य पर जारी अपने संदेश में बघेल ने कहा की राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है |

♦️जिसमें मौजूद रहे कमिश्नर धावडे सर, डिप्टी कमिश्नर सिदार सर,दिनेश यदु, शैलेन्द्र जोशी, कमलकिशोर दुबे, विपिन तिवारी, सरला तिवारी, सुमित्रा बघेल,तुलसी राम, राजेश कुमार, जागेंद्र कुमार, वीरेंद्र कश्यप, हरीश पूरी, उषा ठाकुर, नीलम कश्यप, बासुदेव बघेल, गुलेश पंत, गुप्तेश्वर, मेघनाथ नेताम, मनीष, एवं समस्त स्टॉफगण और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

कोंडागांव पुलिस द्वारा आयोजित किया गया “शहीदो के परिवार का सम्मान” कार्यक्रम

0

कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम सहित शामिल हुए जिले के जनप्रतिनिधि।

कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी कोंडागांव दिव्यांग पटेल समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित।

कोंडागांव जिले में निवासरत शहीदों के परिवारजनों को किया गया सम्मानित।

दिनांक 13.08.2022 को कोंडागांव जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) एवं एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा सहित कोंडागांव पुलिस द्वारा "शहीद के परिवार जनों का सम्मान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मोहन मरकाम विधायक कोंडागांव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कोंडागांव जिले में निवासरत शहीदों के परिवार जनों को साल श्रीफल एवं भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों की वीरगाथा को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर”शहीद के परिवार का सम्मान” कार्यक्रम के दौरान कोंडागांव जिले के ऑडिटोरियम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायकों द्वारा देशभक्ति गीत के माध्यम से वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति गीत को सुनकर जवानों की शहादत को नमन किया।

कोंडागांव पुलिस द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शहीद जवानों की फोटो एवं संक्षिप्त विवरण के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शहीद जवानों का परिचय कराया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारियों द्वारा शहीद:-

  1. उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह नागवंशी, 2. आरक्षक राम प्रसाद नेताम, 3. आरक्षक कमल यादव, 4. आरक्षक रतन लाल नेताम, 5. प्रधान आरक्षक अफजल खान, 6. सहायक आरक्षक लखेश कुमार वैद्य, 7. आरक्षक प्रेम कुमार प्रजापति, 8. आरक्षक संजय कुमार मंडावी, 9. आरक्षक शोभा सिंह मरकाम, 10. गोपनीय सैनिक तुलाराम सिन्हा, 11. आरक्षक लखन लाल मरकाम, 12. आरक्षक राधेश्याम केसरी, 13. आरक्षक शिव प्रकाश नेताम, 14. प्रधान आरक्षक अखिलेश सरोज, 15. आरक्षक रूपधर सोरी, 16. आरक्षक सुंदरलाल नेताम, 17. आरक्षक धनीराम उसेंडी, 18. लव कुमार भगत 19. आरक्षक पीलू राम नेताम, 20. आरक्षक गणेश नेताम, 21. आरक्षक हीरालाल नेताम, 22. आरक्षक सुरेश कुमार सोरी, 23. आरक्षक नंदकिशोर सोरी, 24. आरक्षक सुखलाल दिवान, 25. आरक्षक पवन कुमार मंडावी, 26. प्रधान आरक्षक बिरेंद्र सोम, 27. आरक्षक समारू राम बट्टी, 28. आरक्षक फरशुराम मरकाम, 29. सहायक आरक्षक पुरन पोटाई, 30. कृष्णनाथ किंडो, 31. आरक्षक गोविंद राय, 32 आरक्षक जितेंद्र चतुर्वेदी, 33. हेमदास मानिकपुरी, 34. मोहन नाग, 35. राम सिंह मरकाम, 36. विक्रम यादव, 37. आरक्षक रामदास कोर्राम, प्रधान आरक्षक विक्रम यादव, 38. प्रधान आरक्षक पवन कुमार मंडावी, 39. आरक्षक खिलावन बिसेन, के परिवार जनों को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव दिव्यांग पटेल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहीद जवानों के परिवार वालों से बात कर उनकी कुशलता जाना। कार्यक्रम की समाप्ति पर कोंडागांव पुलिस द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया जिसमें शहीद जवानों के परिवार वालों के साथ कोंडागांव जिले के पुलिस परिवार ने साथ मिलकर भोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, गीतेश गांधी, तरुण गोलछा, तबस्सुम बानो, मोहम्मद सकुर खान, सुब्रत राय एवं अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के वरिष्ठ अधिकारी जिनमें कलेक्टर दीपक सोनी (आईएएस) पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.), जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा, एसडीएम कोंडागांव चित्रकांत चार्ली ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय भुवनेश्वरी पैकरा, डीएसपी कोंडागांव निमितेश सिंह परिहार, डीएसपी रूपेश कुमार एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उमंग व उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर बढ़ती हुई पदयात्रा

0

तोकापाल से शुरू हुई आजादी की गौरव यात्रा पूरे उत्साह व उमंग के साथ हाथ में तिरंगा ध्वज लिए आगे बढ़ती रही….इस पदयात्रा में छोटे बच्चों में भी भारी उत्साह देखने को मिला…

मुख्यमंत्री से कर्मचारी अधिकारी महासंघ की चर्चा

0

देय तिथि से 6 प्रतिशत डी ए तथा गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने पर सहमति

अजय परिहर अध्यक्ष छ प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ एवम अनिल बड़कस संभागीय अध्यक्ष ने बताया छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 13अगस्त रात्रि आठ बजे मुख्यमंत्री निवास में शासन के आमंत्रण पर राज्य के कर्मचारियों, पेंशनरों के महंगाई भत्ता, सांतवे वेतन मान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने सहित छः सूत्रीय मांग पर विस्तार से चर्चा हुई चर्चा के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल उपस्थित थे |

महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने मुख्यमंत्री के समक्ष कर्मचारियों को देय तिथी से 12 प्रतिशत डी ए तथा सातवे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को प्रमुखता से रखा मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए 6 प्रतिशत डी ए देने की जा सकता है इस पर शुक्ला ने देय तिथि से देने एवम एरियर राशि को भविष्य निधि में जमा करने तथा शेष किश्त दिवाली तक देने एवम गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने का अनुरोध किया जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त करते हुए मुख्यसचिव से चर्चा करने की बात कही स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को गभीरता से लेते हुए मुख्यसचिव से प्रस्ताव बुलाने का निर्देश दिया प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारी अधिकारी संगठनों के प्रतिनिधि ओ पी शर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत, संजय तिवारी, पवन साहू, कमलेश राजपूत, सुनील यादव, अशोक कुमार नवरे, सतीश पसेरिया, करन सिंह अटेरिया, शिवकुमार पाण्डेय, डॉक्टर जी आर चतुर्वेदी सम्मलित थे यह जानकारी महासंघ के प्रवक्ता संजय तिवारी ने दी।

लौह नगरी किरंदुल में एन.एम.डी.सी सीआईएसएफ जवानों ने निकाला तिरंगा यात्रा

0

तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में आजादी के अमृत महोत्‍सव के कार्यक्रम के रूप में परियोजना द्वारा अनगिनत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एनएमडीसी परियोजना की खदानों की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ जवानों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बीआईओपी सीनि.सेके.स्‍कूल से प्रारंभ होकर सीआईएसएफ चेक पोस्‍ट में समाप्‍त हुई। इस तिरंगा यात्रा में एनएमडीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों तथा बीआईओपी सीनि.सेके.स्‍कूल, डीएवी स्‍कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान परियोजना प्रमुख विनय कुमार, बी.के.माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), के.साजी (अध्‍यक्ष एसकेएमएस) राजेश संधू (सचिव एसकेएमएस) विनोद कश्‍यप (अध्‍यक्ष एमएमडब्‍ल्‍यू यूनियन) मनमोहन सिंह यादव (कमांडेण्‍ट सीआईएसएफ यूनिट) किरंदुल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। 

MOST POPULAR

HOT NEWS