चित्रकुट आज बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम चित्रकुट विधानसभा के ग्राम पंचायत कुरैगा के कुड़मीगुड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे,इस अवसर मुख्य अतिथि यो ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया..साथ ही क्रिकेट मैदान के समतलीकरण के लिए मुख्य अतिथियो के द्वारा 3 लाख रु की घोषणा भी किया गया।
कुरेंगा के कुड़मी में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच पोटनार और कुदमिगुड़ा के बीच खेला गया जिसमे पोटनार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता टीम बनी
मुख्य अतिथि साँसद श्री बैज ने खिलाड़ियों से कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खुद और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।हम सभी को खेल भावना के साथ खेल खेलाना चाहिए। जब दो टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है तो निश्चित रूप से एक टीम की हार और दूसरी टीम की जीत होती है। खेल में हार जीत मायने नहीं रखती, मायने रखता है हम खेल को किस प्रकार खेले। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी के युगपुरुष मार्ग दर्शक एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि आज पूरे भारतवर्ष में बड़े आदर पूर्वक स्मरण कर मनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की नहीं पूरे भारत की जनता एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत मानते हैं राजनीति के आदर्श पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी ही नहीं अपितु सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के सम्मानीय रहे इनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री राकेश द्विवेदी महेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनकी जीवन के परिचय अपने कार्यकर्ताओं के बीच रखी तथा मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा ने माल्यार्पण कर छायाचित्र पर तिलक लगाकर अटल बिहारी वाजपेई अमर रहेगा जय घोष किए इसी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल के मंत्री रमेश गुर्जर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र श्रीवास युवा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू ठगेल, युवा मोर्चा के नगर मंत्री नीलेश श्रीवास्तव अनुसूचित जाति मोर्चा के मोर्चा के राकेश कोसरे प्रवीण उइके, सुमित जैन, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा गोलू जायसवाल , विजय कुशवाहा शशांक तिवारी राजाऔर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे l
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर/भानपुरी:- 15 अगस्त 2022 को पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव को बनाने में जुटा हुआ था, ध्वजारोहण पश्चात कांग्रेस के नेताओं ने षडयंत्र पूर्वक पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी के ध्वजारोहण फोटो के साथ छेड़छाड़ कर कांग्रेसी नेता धनुर्जय नेताम एवम सत्यकांत कश्यप सहित अन्य लोगों ने छेड़छाड़ की गई फोटो को वायरल कर पूर्व मंत्री के राजनीतिक छवि को धूमिल करने और बदनाम करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचा और फ़ोटो को वायरल किया जिस पर परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज करते हुए भानपुरी थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बस्तर के नाम आवेदन देकर उक्त व्यक्तियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
परिजन गौरव कश्यप ने कहा कि शोशल मीडिया के फेसबुक एवं व्हाट्सएप में भारतीय ध्वज संहिता की जानकारी होने के बावजूद भी जिस तरीके से कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री की ध्वजारोहण फोटो की छेड़छाड़ कर बदनाम करने की षड्यंत्र रची है कॉग्रेस नेताओं की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, जिससे हम सभी आहत हैं और ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो जिसकी मांग को लेकर आ थाना पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य, रामप्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश कश्यप, रमेश दिवान, घनश्याम पाणिग्रही उपस्थित रहें।
भानपुरी … बस्तर विकास खण्ड के करन्दोला छेपडापारा में आज स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव तिरंगा चौक का किया नामकरण गया युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण करते हुए स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी |
जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, उदय गुप्ता, सुकुल बघेल, महेश ,रूपेन्द्र ठाकुर ,जागेश्वर कश्यप, लखेश्वर बैध,मुनु, नरेंद्र कश्यप, करन उपस्थित रहे |
रमन सिंह युग का अंत और नये समीकरण बिठाने पर जोर कश्यप परिवार से निकटता फिर यह अफ़वाह या सच्चाई
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटाकर अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि रमन सिंह युग का अंत हो गया है और सिधे राष्ट्रीय संगठन की दखल शुरू हो गया है। इन सबके बीच रमन सिंह के सिपाहसालारों को भी ठिकाने लगाने की तैयारी है।इन सबके बीच रमन सिंह के बस्तर जिले के सिपाहियों को भी ठिकाना लगाया जा सकता है जिसमें बस्तर में केदार कश्यप को भी उनका नजदिकी बताया जाता है जिनका नाम आदिवासी समुदाय के होने के कारण बढ़ावा गया किन्तु क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने उनके बारे में नहीं सोचा और नये नवेले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के साव को नया अध्यक्ष बनाया गया।वहीं अब बस्तर जिला अध्यक्ष भी कश्यप परिवार के निकटतम सदस्य व सहयोगी को बदलने की बातें चल रही है जिसके कारण रुपसिंह मंडावी को हटाया जा सकता है। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कांटा से कांटा निकालने के लिए कश्यप परिवार का तिलिस्म तोड़ने लोकसभा चुनाव की तरह नये चेहरे के तौर पर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है रुपसिंह मंडावी को बस्तर की राजनीति की धुरी कश्यप परिवार को माना जाता है उसके बावजूद इस प्रकार की अफवाह कौन फैला रहा है कि केदार -दिनेश दोनों की चुनावी महत्त्वकांक्षा होने के कारण रुपसिंह पर दांव लगाया जा सकता है।क्योंकि यह बात चल रही है कि ऐन-केन प्रकरेण सत्तारूढ़ होने भाजपा का खाका तैयार हो रहा है।
आजादी का 75 वे अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पर बरसते पानी पर भीगते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी लोकेश्वरी साहू ने समस्त नगरवासियों को और क्षेत्रवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किए स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा में नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हर्ष उल्लास के साथ ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे झंडे की जय घोष के साथ तिरंगे झंडे को अध्यक्ष सहित सभापति, पार्षद, एल्डरमैन अधिकारी कर्मचारी और सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगे झंडे को सम्मान पूर्वक सलामी दी गई l
इस आजादी की अमृत महोत्सव पर हमारे नगर पंचायत के वरिष्ठ एल्डरमैन वह जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल जी सांखला की अंदर की ऊर्जा सबको देखने को मिली बरसते पानी में रेनकोट पहनकर उम्र 75 वर्ष होने के बाद भी नगर पंचायत सहित अन्य संस्थानों में जाकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर तिरंगे झंडे को सलामी दी यह काबिले तारीफ ए रहा जिनकी आम नागरिकों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई इस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष माननीय लोकेश्वरी गोपी साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश कुमार प्रधान हमारे सभापति झुमुक लाल कोसमा, अनीता साहू शोहदरा देवांगन, पार्षद साथी अंबिका निषाद सुभद्रा टांडेकर सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष रहिमत कोसमा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शैल टॉक गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा महिला स्व सहायता समूह की माताएं बहने नगर पंचायत की स्टॉप रामयश पटेल ईश्वर आर्य पुरुषोत्तम चंद्राकर भानु पटेल फील्ड वर्कर राम गुलाल सिन्हा सुभाष श्रीवास्तव महेंद्र बघेल लक्ष्मी तिवारी इरावती कोलियरी प्रकाश ठाकुर नीलकंठ ठाकुर और नगर के गणमान्य प्रबुद्ध नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और अपनी सहभागिता प्रदान किए
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा कर्मा मन्दिर प्रांगण एवम स्थानीय साहू सदन (बस स्टैंड के पास) में देश की आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के शुभअवसर ध्वजारोहण कर देश की आजादी का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर कुमार साहू उप संयोजक न्याय प्रकोष्ठ एवम अध्यक्षता तोरनलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मोहन लाल साहू , युवराज साहू पूर्व अध्यक्ष , राधा साहू उपाध्यक्ष श्यामलाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ, रूपलाल साहू जिला प्रतिनिधि जिला साहू संघ बालोद, चेतनलाल साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज टाउनशिप ए मंचस्थ थे।तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए एवम देश की आजादी का जश्न ,
आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ की बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी की लड़ाई में बलिदान हुए वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हमारा देश आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है।ये हम भारतवासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है ।मैं उन सभी राष्ट्रभक्त शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने हमारे देश को आजाद कराने में अपनी जान न्योछावर कर दिया।मुख्य अतिथि किशोर कुमार साहू ने भी देश की आजादी के इतिहास के बारे में व सामाजिक संगठन के संबंध में अपने विचार रखे। युवराज साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवम शुभकामनाएं दिए।इस अवसर पर किशोर कुमार साहू जी आई ओ सी राजहरा के दल्ली मेकेनाइज्ड माइंस से माइनिंग फोरमेन के पद से 60 साल आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति होने एवम श्री चेतनलाल साहू जी को छत्तीसगढ़ सहकारी साख समिति शाखा दल्ली राजहरा के चुनाव में प्रत्यायुक्त के पद पर निर्वाचित होने पर तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवम श्री फल भेंटकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार साहू संगठन सचिव व आभार प्रदर्शन एवम कार्यक्रम की समापन घोषणा श्री शीतल कुमार साहू कार्यालय सचिव तहसील साहू संघ ने किया।कार्यक्रम में गोविंद साहू उपाध्यक्ष,राधेश्याम साहू सचिव ,संतराम साहू सह संगठन सचिव, पुरुषोत्तम साहू कार्यकारिणी सदस्य तहसील साहू संघ, श्रीमती विमला साहू सह संयोजक महिला प्रकोष्ठ,श्रीमती चंपा देवी साहू प्रचार सचिव महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद,श्रीमती बिमला साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण रमेश्वर कुमार साहू ,गजेंद्र कुमार साहू,खुबलाल साहू,रामसिंह साहू,रामेश्वर साहू,किशनलाल साहू, नवीन साहू, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ,इंद्रजीत साहू,जीत राम साहू,श्यामदास साहू, पीयूष कुमार साहू,देवकरण साहू, कमल साहू, पुनऊराम साहू शंकरलाल साहू,चंदन साहू , राम्हू साहू,गायत्री साहू, सोनबती साहू,देवेंद्र साहू, रवि साहू व पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित थे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आजादी के 75 में अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा रैली के अभियान में आज बजरंग दल द्वारा दल्ली राजहरा में कार के माध्यम से तिरंगा रैली निकाला गया जो यह रैली गुप्ता चौक से होकर बस स्टेशन श्रम वीर चौक से होते हुए पुराना बाजार से होकर शहर भ्रमण करते हुए अपनी अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराते हुए जय घोष वंदे मातरम भारत माता की जय का नारा लगाते हुए युवाओं द्वारा पूरे शहर को तिरंगा में किया गया
बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी द्वारा आजादी हमें किस रूप में मिली है और इसके लिए कितने लोग अपने प्राणों की आहुति दे दिए हैं कितने बलिदान हुए उस बलिदान गाथा को अपने युवा साथियों को बताएं विजय कुशवाहा और विकी जयसवाल
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आजादी हमें बहुत बलिदानों से मिली है जिसकी खुशी आज हम अपने युवा साथियों द्वारा आजादी अमृत महोत्सव मनाने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है वह आज वीर बलिदानी युवा साथियों के प्राणों की आहुति और उनके बलिदान से संभव हुआ है इसी इसी क्रम में बजरंग दल की युवा साथियों द्वारा एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिए जिसमें प्रमुख रुप से बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी नगर शहर प्रमुख विजय कुशवाहा विकी जयसवाल नगर विद्यार्थी प्रमुख नितिन सहारे कुणाल कथूरिया अंकित सिप्पी विक्की सिप्पी गजेंद्र दास आशीष तिवारी स्वास्तिक सौरभ चौहान राजा दास विवेक तिवारी गोल्डी जैस्वाल और बजरंग दल की युवा साथी मौजूद थे
हर वर्ष की तरह ईस वर्ष भी बालोद जिले में भारतीय मजदूर संघ द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । लगातार तीन दिनों से हों रही बारिश ने जरुर इसमें खलल डाला मगर देशभक्तों के उत्साह को कम ना कर सका। भारत के लिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि क्योंकि इस बार अपना मुल्क आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। स्वतंत्र भारत का वर्ष 2022 को 76 वां स्वतंत्रता दिवस है ।
क्योंकि हमारे देश को आज़ादी मिले 75 साल पूरे हुए हैं। इसीलिए ये भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ होगी। हिंदुस्तान इसी के साथ केंद्र की मुहिम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज सुबह 09 बजे भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भवन राजहरा शाखा में ध्वजारोहण किया गया और मिठाईयां बांटी गई। भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद ने आज उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान किया जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि भारतीय रूप में हमारी पहचान “विविधता में एकता” यानी विविध संस्कृति, धर्म और भाषा की भूमि के प्रतीक के रुप में दर्शायी जाती है। पिछले 75 वर्षों में, हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा है और अब तक, हम एक राष्ट्र के रूप में अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, दूरसंचार उद्योग के साथ हरित क्रांति जैसे क्षेत्रो में खुद को साबित कर चुके हैं और वर्तमान में, हम एक मजबूत आईटी हब बनने की दिशा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उपस्थित सदस्यों को राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े से बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्रों की सूची में गिना जाता हैं।
हालांकि अभी भी हमारा काफी लम्बा सफर बचा है और आप जैसे संघ के कार्यकर्ता और देश की युवा शक्ति ही है, जो इस देश में अनुकूल परिवर्तन ला सकती है और इसे समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। मुझे भी आप लोगों से यही उम्मीद है।लेकिन हमेशा एक बात याद रखें, की आप कभी अपने सिद्धांतों से समझौता न करें और एक ईमानदार, जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने जीवन को नियंत्रित कर देश की सेवा करतें रहें। वास्तव में यहीं से आपकी वास्तविक स्वतंत्रता की शुरुआत होती हैं। संध्या 07 बजे कार्यलय भवन में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को 75 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। ईस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी, संजय यादव, महेंद्र साहू, चन्द्राकार,विमल यदु,नागेश जैन किसून राम एवं अन्य संघ के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
जगदलपुर। बस्तर रेडक्रॉस की कर्मचारी बरखा (अनिल) थर्ड जेंडर कैटेगरी से बस्तर संभाग की पहली बस्तर फाइटर की सिपाही बनीं। थर्ड जेंडर को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार अनेक प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में बस्तर रेडक्रॉस के अध्यक्ष कलेक्टर ने दो थर्ड जेंडर को बस्तर रेडक्रॉस संस्थान में आजीविका चलाकर मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सहायक के रूप में नौकरी में रखा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रशिक्षण भी दिया। जिसमें से बरखा (अनिल) का चयन बस्तर फाइटर में हुआ है। इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा दी गई ट्रेनिंग में भाग लिया। बरखा ने समाज के अन्य तबकों के लोगों से अपील की हैं कि उनके समुदाय को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सभी प्रयास करे। बरखा का कहना है कि उनके समुदाय के सभी सामान्य जिंदगी चाहते हैं।आजीविका का सबसे बड़ा प्रश्न हैं। उन्होंने बस्तर रेडक्रॉस के अध्यक्ष कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे सम्माज के लिए सोचा और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए रेडक्रॉस में नियुक्ति दी। बरखा के बस्तर फाइटर बनने की जानकारी रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम चेरियन ने दी ।