City Media - Page 1119 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1119

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर भाजपा पर निशाना साधा।

0

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर भाजपा पर निशाना साधा।

नीरज ने कहा कि आज जो कश्मीर में कश्मीरी पंडित श्री राहुल भट्ट जी की निर्मम हत्या हुई है,वो बोहोत दुखद है।आज फिर कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़नी पड़ रही है,केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कश्मीर मसलों को सुलझाने में फेल हो रही है,जब 1990 में केंद्र में भाजपा समर्थित वी.पी सिंह की सरकार थी तब वहां के राज्यपाल ने उन्हें(कश्मीरी पंडितों) जाने को विवश किया और आज विडंबना ये है की ३२ साल बाद फिर उसी बीजेपी की सरकार है,तब से लेकर अब तक कश्मीरी पंडित के नाम पर हिंदुओ से वोट मांग मांगने वाली भाजपा कश्मीरी पंडितों को छलने का काम कर रही है।

भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक नगर प्रशासन राजहरा खदान समूह से चर्चा किया और नियमित कर्मचारी और ठेका श्रमिकों के हितार्थ 11 सूत्रिय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

0

आज दिनांक 13-05-2022 को खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी जी के नेतृत्व में महाप्रबंधक नगर प्रशासन राजहरा खदान समूह से चर्चा किया और नियमित कर्मचारी और ठेका श्रमिकों के हितार्थ एक 11 सूत्रिय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

संघ द्वारा की गयी मांगें इस प्रकार से बीएसपी आवास आवंटन में बीएसपी कर्मी को प्राथमिकता दी जावे। प्रतिमाह प्रत्येक टाईप के क्वाटरों की वैकेंट लिस्ट निकली जावे जिससे कि पारदर्शिता बनी रहे।

मकान आबंटन में हो रही अनियमितता में रोक लगे और वरियता के आधार पर मकान आवंटित किया जावे साथ ही संघ के सचिव लखन लाल चौधरी ने कहा कि , भिलाई की तर्ज पर आनलाइन पद्धति से हो मकान आवंटित किया जावे। जिस पर नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ईस पर प्रबंधन भी तैयार हो गया था कि भिलाई की तर्ज़ पर आनलाइन पद्धति से मकान आवंटित किया जावे, किंतु सिटू यूनियन ने इस पर आपत्ति लगाई हुई है जिससे ये प्रक्रिया रूकी हुई है। अब भारतीय मजदूर संघ की मांग पर पर्सनल विभाग से चर्चा कर ईसे जल्द से जल्द लागू किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष एम पी सिंग ने प्रबंधन से कहा कि टाउनशिप में साफ सफाई, और नाली सफाई का कार्य नहीं हो रहा है। बरसात के पूर्व ईसे कराना अतिआवश्यक है क्योंकि अभी कुछ दिन पूर्व अचानक हुई बरसात से लोगों के घरों में पानी घूस गया था इसलिए टाउनशिप के सभी नालीयो की सफाई की जावे। और साथ ही बरसात के पूर्व मकानों में हो रही सिपेज की समस्या को दूर करने हेतु तारपेलींग कार्य अतिशीघ्र कराया जावे। पूरे टाउनशिप में कर्मचारियों के बैकडोर सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महारत्न कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी की ओर से साफ सफाई की सुविधा भी उपलब्ध नहीं करवा पाना खेदजनक है।

टाउनशिप के मकानों का बरसात के पूर्व बैकडोर की सफाई अनिवार्य रूप से करवाई जाए। संघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने मांग किया की बीएसपी के रिक्त आवासों को थर्ड पार्टी आबंटन के बजाय ठेका श्रमिकों को वरीयता के आधार पर रिक्त आवास आबंटन किया जावे। जिस पर नगर प्रशासन विभाग ने सहमति जताई है और कहा कि प्रक्रिया के अनुसार ठेका श्रमिकों को मकान के लिए आवेदन करना होगा उन्हें सबसे पहले एक आवेदन जहां वो कार्यरत हैं उस विभाग से एप्रूव कराकर मुख्य महाप्रबंधक खदान के कार्यलय में जमा कराना होगा वहां से आपका आवेदन मार्क होकर नगर प्रशासन विभाग में आयेगा और फिर ठेका श्रमिकों को विभाग द्वारा मकान आबंटित किया जावेगा।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ठेका श्रमिकों को वरियता के आधार पर मकान आवंटित करने के लिए सहमति देने के लिए प्रबंधन का धन्यवाद किया।

आगे प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा में आगे कहा कि आज टाउनशिप में केबल डालने के नाम पर या अन्य किसी भी कारण से जगह जगह बढ़े गड्ढे बने हुए हैं और वो सभी कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते है मगर प्रबंधन द्वारा ईनको भरने के लिए किसी भी तरह का प्रयास न करना आपका कर्मचारियों के प्रति आपकी सोच को दिखाता है।संघ की मांग है कि तत्काल टाउनशिप के सभी गड्ढे को भरा जावे और सड़क को ठीक किया जावे। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने आगे बताया कि आज टाऊन शिप विधुत संधारण के कार्य में गिनती के ठेका श्रमिकों को रखा गया है। जिससे आये दिन कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और तो और बहुत बार अपने घरों अपने खर्चे से विधुत संधारण का कार्य करवाना पड़ता है।और बहुत सालों से यह चलता आ रहा है । संघ की मांग है कि “राजहरा टाउनशिप में विद्युत ठेका में श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने नगर प्रशासन विभाग से मांगा किया की ठेका श्रमिकों के बच्चों को भी बीएसपी द्वारा नियमित कर्मियों के बच्चों के तर्ज पर डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जावे। क्योंकि आज खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक वहीं कार्य में कार्यरत हैं जो पहले नियमित कर्मचारियों द्वारा किया जाता था। तो उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसकी चिंता बीएसपी प्रबंधन को करनी होगी।

आगे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि टाउनशिप में में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों और सुरक्षा गाडों का वेतन समय से दिलवाया जाए। और सभी ठेका श्रमिकों को अनिवार्य रूप से वेतन पर्ची दिलवाया जाए। खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष एम पी सिंग ने चर्चा में कहा कि बाजार के मुख्य मार्गों पर बीएसपी की जमीन पर आपकी जानकारी में जिस तरह परमानेंट अतिक्रमण आपके विभाग द्वारा करवाया जा रहा है और दूसरी तरफ बीएसपी के पंजीकृत नियमित कर्मचारियों के यूनियनों को आंफिस बनाने के लिए जगह न देना युनियन के प्रति प्रबंधन की नियत को स्पष्ट करता है।ईस लिए संघ मांग करता है जिन शर्तों पर अभी निजी व्यक्तियों को मुख्य मार्ग में आपके विभाग द्वारा अतिक्रमण करवाया जा रहा कृपया उसी तर्ज पर यूनियनों को भी कार्यलय भवन निर्माण करने की अनुमति प्रदान करें या ईसके लिए कोई और प्रक्रिया का पालन करना पड़ता हो तो उसकी जानकारी देने का कष्ट करें।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी, विनोद कुमार आरडे,ओपी सोनी, राजेन्द्र राजपूत, सी हरि, संतोष कुमार देवांगन,लिखन साहू ,नेताम जी उपस्थित थे और प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक नगर प्रशासन व्ही के श्रीवास्तव, मैनेजर सिविल रामदेव, संपदा अधिकारी डीके मचगये उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम सिडमूड के माता मंदिर के प्राणप्रतिषठा में शामिल हो की पूजा अर्चना

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत सिडमूड में नवनिर्मित माता मंदिर के प्राणप्रतिषठा समारोह में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर उन्होंने कुसुमादेई माता,परदेसिन माता एवं काली तेलमिन माता सहित धावडावीर बाबा की पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्धि की कामना की |

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की माता गुड़ी हमारे आस्था एवं विश्वास का केंद्र है हमारी सरकार लगातार माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य कर रही है माता कुसमादेई माता ,परदेसिन माता एवं काली तेलमिन माता सहित धावडावीर बाबा से वे इस क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि की कामना करते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल सरपंच ग्राम सिडमुड हरिबंधु नाग, लखेश्वर खुदराम ,मुकुंद सिंह ठाकुर, सुखदेव बघेल, पुजारी मनबोध बघेल, तुलाराम कश्यप,संपत नाग, चैतुराम नाग एवं इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

बस्तर संभाग स्थानीय अतिथि शिक्षक संघ ने आगामी रणनीति पर बैठक किया आहूत

0

जगदलपुर। स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ का संभागीय स्तरीय बैठक आज कृषि उपज मण्डी प्रांगण जगदलपुर में आहूत किया गया जिसमें बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षक (शिक्षण सेवक) शामिल हुए। बैठक में संभागीय अध्यक्ष श्री हर्षजीत ठाकुर ने कहा कि आगामी रणनीति पर विचार कर बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षकों को एकजुट होकर अपने हक की इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा आगामी शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पूर्व ही हमें शिक्षण सत्र 2023-24 में बारह माह नौकरी सूरक्षा समान काम समान वेतन और बस्तर में शिक्षण सेवक कोंडागांव में ट्यूटर शिक्षक के नाम से स्थानीय अतिथि शिक्षकों को जाना जाता है सभी जिलों में एक ही नाम हो स्थानीय अतिथि शिक्षक(बस्तर शिक्षण सेवक) का छंटनी ना हो पुनः सेवा में लिया जाए। वेतनमान समान दिया जाए जिला प्रशासन व राज्य सरकार स्थानीय अतिथि शिक्षकों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाती हैं तो आगामी 25 म‌ई से स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने में विवश होगी। बस्तर संभाग से श्री हर्षजीत ठाकुर अतिथि शिक्षक कल्याण संघ संभागीय अध्यक्ष दंतेवाड़ा रामप्रसाद मंडावी संभागीय उपाध्यक्ष कोंडागांव मनोज कुमार ठाकुर जिलाध्यक्ष शिक्षण सेवक संघ बस्तर श्याम राव टोपेश्वर देवांगन बलदेव मरकाम रमेश कुमार यादव कांकेर तुलसी मौर्य मीता बहादुर कुलदीप कश्यप गोविंद रजनी नीलबती नाग उग्रसेन पांडे नकुल ठाकुर राम नाग बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर भाजपा पर निशाना साधा

0

नीरज ने कहा कि आज जो कश्मीर में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट जी की निर्मम हत्या हुई है,वो बोहोत दुखद है।आज फिर कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़नी पड़ रही है,केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कश्मीर मसलों को सुलझाने में फेल हो रही है,जब 1990 में केंद्र में भाजपा समर्थित वी.पी सिंह की सरकार थी तब वहां के राज्यपाल ने उन्हें(कश्मीरी पंडितों) जाने को विवश किया और आज विडंबना ये है की ३२ साल बाद फिर उसी बीजेपी की सरकार है,तब से लेकर अब तक कश्मीरी पंडित के नाम पर हिंदुओ से वोट मांग मांगने वाली भाजपा कश्मीरी पंडितों को छलने का काम कर रही है।

विधायक चंदन कश्यप ने आज ग्राम पंचायत गुरिया में 5 लाख का पुलिया का किया भूमिपूजन

0

छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत गुरिया में पुलिया का भूमिपूजन किया साथ ही विधायक चंदन कश्यप ने बताया कि मेरे क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या यानी मेरी समस्या है चाहे कोई भी समस्या रहे उसे मैं तत्काल निराकरण करने का प्रयास करता हूं और करता रहूंगा जिससे मेरे क्षेत्र की जनता को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए और मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं। हम हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए काम करते रहेंगे |

इस मौके पर गुरिया सरपंच जानकी बघेल, लक्ष्मण मौर्य, मोसु राम, दुकारु कश्यप सुरेश ठाकुर,रूप उपचंद बघेल, तुलाराम,गणेश यादव,विष्णु मौर्य तुलसी बघेल, खगेश्वर नाग,फरसु बघेल, गोलू नाग, संजू बघेल, पदम बघेल, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप, एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

बस्तर सांसद दीपक बैज चिंतन शिविर में शामिल होने पहुंचे उदयपुर…

0

कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा..

जगदलपुर। लोकसभा में बस्तर और छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर मुखरता से आवाज बुलंद करने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में शामिल होने राजस्थान के उदयपुर पहुंचे हैं। शिविर में राष्ट्रीय नेतृव, मुख्यमंत्री, सांसदों सहित पार्टी के बड़े नेता शामिल हैं।

कांग्रेस द्वारा उदयपुर में आयोजित तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ से बस्तर के सांसद दीपक बैज होटल ताज अरावली उदयपुर पहुंचे। इस शिविर में शामिल होने अन्य राज्य सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद, विधायक सहित कई मंत्री और वरिष्ठ नेता उदयपुर पहुंचे हैं।विदित हो कि कांग्रेस का यह चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक चलेगा। जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शिविर में कांग्रेस के 400 से अधिक दिग्गज शिरकत करने उदयपुर पहुंचे हैं।

बस्तर सांसद दीपक बैज उदयपुर के होटल ताज अरावली में होने वाले चिंतन शिविर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य और देश के कई मुद्दों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

उदयपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बस्तर सांसद बैज ने कहा कि उदयपुर में होने वाले नव संकल्प चिंतन शिविर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य और देश के कई मुद्दों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे। नव संकल्प चिंतन शिविर में अर्थव्यवस्था के लगातार पतन, बढ़ती आर्थिक विषमता, महंगाई और कृषि क्षेत्र को कुछ चुनिंदा समूहों के हवाले करने के गहरे षड्यंत्र पर भी पार्टी द्वारा विचार विमर्श होगा। इस दौरान आने वाले दिनों में कांग्रेस केंद्र सरकार की योजनाओं के विरोध की तैयारी करती नजर आएगी और सड़क पर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करती नजर आएगी। गौरतलब है कि पार्टी चिंतन शिविर13 मई को सोनिया गांधी के संबोधन से शुरू होगा और राहुल गांधी के भाषण से खत्म होगा।

बालको प्रबंधन द्वारा भारी मात्रा में कोयले की राख अवैध तरीके से फेंकने के विरुद्ध राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने सभी जिम्मेदारों को नोटिस दिया

0

तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनी, तुरंत रिपोर्ट देने हेतु आदेश

छत्तीसगढ़ के सबसे प्रदूषित शहरों में एक कोरबा जिले में बालको प्रबंधन द्वारा लंबे समय से लाखों मेट्रिक टन कोयले की राख इधर उधर फेंके जाने का मामला राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के समक्ष पहुंच गया है। इस मामले में कोरबा के आवेदक रामअवतार अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी के माध्यम से बाल्को प्रबंधन, जिला कलेक्टर और पर्यावरण विभाग की मिली जुली अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध गंभीर शिकायत दर्ज की थी। ज्ञातव्य है कि बालको प्रबंधन प्रतिवर्ष बिजली उत्पादन के पश्चात लगभग 50 लाख मैट्रिक टन कोयले की राख पैदा करता है। जिसमें से मात्र 15 लाख मीट्रिक टन कोयले की राख के लिए अनुमति मांग कर पूरे जिले में इधर-उधर फेंक रहा है। इस मामले को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। कई प्रकार से लोगों ने इस बात को सरकार तक पहुंचाया है कि बालको प्रबंधन, जिला कलेक्टर के सहयोग से अवैध रूप से पर्यावरण विभाग से अनुमति प्राप्त कर नदियों के तटों पर कोयले की राख फेंक रहा है। हरित प्राधिकरण के समक्ष आवेदन में यह बताया गया है कि कोयले की राख अवैध रूप से किसानों की कृषि भूमि पर फेंकी जा रही है नदियों के तटबंध और बालको के तालाबों को पाटकर कोयले की राख फेकी जा रही है। कई प्राकृतिक जल स्रोतों को कोयले की राख से बालको प्रबंधन द्वारा पाट कर समाप्त कर दिया गया है। कोरबा जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को कोयले की राख से पाटकर तबाह कर दिया गया है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी की याचिका पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने गंभीरता से कार्यवाही की है। प्राधिकरण ने तत्काल सभी पक्षकारों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है। प्राधिकरण में जिला कलेक्टर सहित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक एक सदस्य की तीन सदस्यीय समिति तत्काल गठित कर कोरबा जिले में इस अवैध राख फेंके जाने के मामले पर जांच रिपोर्ट 11 जुलाई तक प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। आवेदक रामअवतार अग्रवाल ने इस संबंध में बताया है कि संपूर्ण कोरबा जिले में जिला कलेक्टर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड छत्तीसगढ़ की मिलीभगत के कारण भ्रष्टाचार पूर्ण तरीके से आम नागरिकों को भयंकर वायु प्रदूषण मैं झोंक दिया गया है। जिससे आम लोगों को जीवन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। थोड़ी सी हवा चलने पर पूरे कोरबा शहर में राख हवा में उड़ने लगती है और सांस लेना दूभर हो जाता है। माननीय हरित प्राधिकरण द्वारा तत्काल कार्यवाही से आम लोगों के मन में उम्मीद जगी है। याचिका में सभी संबंधित पक्षकारों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की की गई है।

भानपुरी अस्पताल में नर्स डे मनाया गया

0

भानपुरी । सिविल अस्पताल अस्पताल भानपुरी में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को सम्मानित किया गया।इस दौरान आयोजित समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. इस मौके पर सभी नर्सों ने निस्वार्थ सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली.

इस मौके पर अस्पताल के डॉ. बीड़ी राय ने कहा कि यह एक खास पल है, क्योंकि हम उस प्रोफेशन से हैं, जिन्हें भगवान का दूसरा रूप दिया गया है. ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें. डॉ एस बी सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल भानपुरी में सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अस्पताल लगातार प्रयास कर रहा है. इस स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद नर्सें हैं.

इस अवसर पर डॉ एंजेल पलक, डॉ शिल्पा, शोभा कामले, रीना शुक्ला, पदमा खान, उर्वशी पाणिग्रही, जितेंद्री पांडे,चेतना राय, अमृता मौर्य, अंजलि कश्यप, रितु निकुंज, पूजा गुहा, पूर्णिमा दास, हेमबती कश्यप, संतोषी नेताम, प्रेमलता सिन्हा आदि मौजूद रहे।

मेन रोड स्थित किरी स्टोर नामक कपडे की दुकान में हुई चोरी के आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

👉 घटना के 12 घण्टे के भीतर मामले का आरोपी रकम के साथ पुलिस के गिरफ्त में।
👉 दिनांक 12.05.2022 को दुकान से नगदी रकम की हुई थी चोरी।
👉 जप्ती में 5 लाख रूपये नगद बरामद।
👉 दुकान का नौकर ही निकला मामले का आरोपी।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मेनरोड किरी स्टोर की दुकान में दिनांक 12.05.2022 के रात्रि में घुसकर नगदी रकम की चोरी की वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 12.05.2022 के मेनरोड स्थित किरी स्टोर से अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर दुकान से नगदी रकम लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये नगद राशि की चोरी किया गया था। उक्त घटना पर दुकान संचालक चिमनाराम खत्री कीे रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 175/22 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के शहर में लगे सीसीटीव्ही एवं सायबर सेल के द्वारा दुकान में काम करने वाले कामगार व शहर के संदिग्ध व्यक्तियों एवं क्षेत्र के लोगों के गतिविधियों पर निगाह रखकर पतासाजी आरोपी की पता तलास किया जा रहा था। कामगारों से पूछताछ करने के दौरान एक संदिग्ध की पहचान किया गया जिससे थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसने घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए अपना नाम राकेश कुमार करटामी पिता लखमा राम करटामी उम्र 20 वर्ष निवासी तोंगपाल जिला सुकमा का होना बताया जो घटना के 04 दिन पूर्व ही दुकान में काम करने आया था और दिनांक 12़.05.2022 को रात्रि में दुकान की छत से अंदर प्रवेश किया और अंदर रखे गल्ले से नगदी रकम को चोरी कर ले जाना बताया। जिसके कब्जे से 5 लाख रूपये नगद उसके हाल निवास ग्राम पामेला थाना परपा से उसके बताये अनुसार बरामद किया गया है। मामला थाना कोतवाली में विवेचनाधीन है अग्रिम कार्यवाही बाद माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

नाम आरोपी – राकेश कुमार करटामी पिता लखमा राम करटामी नि0 तोंगपाल जिला सुकमा।

बरामद सम्पत्ति:-नगदी 5 लाख रूपये ।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरीक्षक – एमन साहू, धनंजय सिन्हा, लालजी सिन्हा ।
उप निरी. – होरीलाल नाविक, प्रमोद ठाकुर, रनेश सेठिया, कृष्णा साहू।
सउनि. – रामविलास नेगी।
प्र.आर. – उमेश चंदेल, मौसम गुप्ता, ।
आरक्षक – रवि सरदार, भूपेन्द्र नेताम,गौतम सिन्हा,युवराज ठाकुर, सोनू गौतम, दीपक कुमार, हिमांशु यादव, शिव यादव।

MOST POPULAR

HOT NEWS