City Media - Page 1118 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1118

राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मितान योजना करेगी संजीवनी का काम–अनवर खान

0

🟪 छत्तीसगढ़ में अब ऐसा नहीं होगा लोगों को सरकारी कार्यालय जाकर ना तो भटकने की जरूरत है और ना ही कहीं किसी कर्मचारी अधिकारी के चक्कर काटने की.

🟪 राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री ने लोगों की इस परेशानी को समझते हुए एक नई योजना की शुरुआत की है जो प्रदेशवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

🟪 राज्य की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की तरह यह योजना का उद्देश्य भी लोगों को सरकारी कार्यालय आने की परेशानी से बचाना और घर बैठे नागरिक सेवाएं प्रदान करना है.

🟪 इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निवेशकों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं मिल सकेंगी शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा.

🟪 इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी नागरिकों को घर बैठे मीतानो के माध्यम से नागरिक सेवाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण पारदर्शिता से साथ मिल सकेगा.

🟪 राज्य शासन की ओर से सीधे और साफ तौर पर सभी कार्यालय को निर्देशित किया गया है कि इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों पर मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए.

🟪 शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को मितान टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा.

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि हर एक व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकारी कागजों से होकर गुजरना पड़ता है बिना सरकारी दस्तावेज व्यक्ति की कोई पहचान नहीं, जिंदगी के सफर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है जन्म और मृत्यु के बीच ना जाने ऐसे ही कितने प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के साथ जीवन की यात्रा चलती है लेकिन सरकारी सिस्टम में एक प्रमाण पत्र बनाना कितना कठिन होता है यह वही जानता है जो कभी सरकारी प्रक्रियाओं से गुजरा हो, एक प्रमाणित दस्तावेज के लिए लोगों को कई बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है लेकिन छत्तीसगढ़ में अब ऐसा नहीं होगा लोगों को सरकारी कार्यालय जाकर ना तो भटकने की जरूरत है और ना ही कहीं किसी कर्मचारी अधिकारी के चक्कर काटने की, क्योंकि भूपेश सरकार ने लोगों की इस परेशानी को समझते हुए एक नई मितान योजना की शुरुआत की है, श्री खान ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालय आने की परेशानी से बचाना और घर बैठे ही नागरिक सेवा प्रदान करना है योजना के शुभारंभ के साथ ही इस पर त्वरित अमल करना भी शुरू हो गया है कई जगहों में तत्काल सेवाएं प्रदान की गई हैं जिसे शीघ्र ही पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा, भूपेश सरकार की यह योजना भी अन्य योजनाओं की तरह नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी, श्री खान ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों और निरीक्षकों को आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे मिल सकेगी अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध होगी शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी, नागरिकों को घर बैठे मितानों के माध्यम से नागरिक सेवाओं का निर्धारित समय सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर स्टेप पर मिलेगा, श्री खान ने कहा कि मुख्यमंत्री मितान योजना का लोगों को फायदा मिलना शुरू हो गया है संवेदनशील मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप इस योजना की त्वरित प्रक्रिया देख जनता में संतोष है और लोगों ने राहत की सांस भी ली है जो काम दर-दर भटकने के बाद भी नहीं हो पाता था वह अब घर बैठे समय पर हो रहा है श्री खान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने नागरिकों को सेवाओं में घर पहुंच सेवा के लिए मितान योजना की शुरुआत की है इसका सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा यह योजना बेहद लाभकारी होगी तथा हितग्राहियों को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी, मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र आदि सुधार नागरिक सेवाएं घर बैठे दी जा रही है इस योजना के जरिए शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को मिलते दांत टोल फ्री नंबर14545 पर कॉल करना होगा फोन कॉल के बाद मितान उनके घर पहुंच कर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और संबंधित कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवा कर भी घर पहुंचाएंगे कॉल सेंटर पर नागरिकों को शासकीय सेवाओं से संबंधित प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेज की जानकारी भी प्राप्त होगी जिससे नागरिकों को निर्धारित समय में स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी उनके समय की बचत होगी और उन्हें कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे राज्य श्री खान ने कहा कि राज्य शासन के द्वारा सभी कार्यालय को साफ तौर पर निर्देशित किया गया है कि इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों पर मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाए।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन हुए शामिल नगरनार में आयोजित युवा मंडई व जनसमस्या निवारण शिविर में

0

अतिसंवेदनशील क्षेत्र के लोगों को बांटा गया वन अधिकार मान्यता पत्र 278 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मंशानुरूप सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत् नगरनार क्लस्टर में युवा मंडई व जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए। शिविर में नगरनार क्लस्टर क्षेत्र के नगरनार, कस्तुरी,धनपुंजी,चोकावाड़ा व भेजापदर क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे जिनकों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई। इस दौरान धनपुंजी व माचकोट ग्राम के वनवासियों को क्रमशः85व 49 वनाधिकार पत्र दिया गया। इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने दो नग सांस्कृतिक मंच 34.35 लाख रुपए , उचित मुल्य की दुकान 10लाख रुपए,सीसी सड़क 8.23 लाख रुपए, बाजार स्थल निर्माण189 लाख रुपए ,कुक्कुट पालन व बकरी पालन शेड निर्माण 4.36लाख , आईटीआई संस्थान 3.5 लाख रुपए व आदर्श गुड़ी 19लाख रुपये कुल 278 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन किया।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें-जैन

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मंशा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए क्लस्टर स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत् विभिन्न विभागों का स्टाइल लगाकर शासनकाल की योजना का लाभ जनता को तुरंत प्रदान किया जा रहा है वहीं कई प्रकार की समस्यायों का निराकरण भी शिविर में ही किए जा रहें हैं। धनपुंजी व माचकोट के वनवासियों को इस दौरान वन अधिकार पत्र भी वितरित किया गया साथ ही 278लाख रूपये का भूमी पूजन भी किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें भी कई लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां भी वितरित किया गया है। संसदीय सचिव श्री जैन ने अपील किया कि शासन-प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर में अवश्य पहुंचें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

यह रहे मौजूद

अनुविभागीय अधिकारी दिनेश नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम पाटिल, खण्ड शिक्षा अधिकारी एम एस भारद्वाज, जनपद सदस्य निर्मला दास, सरपंचगण लैखन बघेल,बुधसन कश्यप, सुखदेव बाकड़े, निलांबर, पार्षद सूर्या पानी, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, इंटक प्रदेश महासचिव विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी सियाराम नाग,जलंधर नाग,विजय दास ,धनुर्जय नाग,रवि दास , दयाराम नाग व ब्लाक महिला अध्यक्ष इंदू बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सचिव गण उपस्थित थे।

हज यात्रियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शिरकत किए संसदीय सचिव

0

जगदलपुर। नगर के एक निजी रिसार्ट में हज यात्रियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए। इस दौरान हज यात्रा में शामिल होने वालों को संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अग्रिम शुभकामनाएं दी। संसदीय सचिव जैन ने मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े खुशनसीब होते हैं जिन्हें हज यात्रा का सौभाग्य मिलता है। इस हेतु शासन स्तर पर भी हज यात्रियों के लिए कई इंतमाजात किए गए हैं जिसका लाभ अवश्य लें। श्री जैन ने हज यात्रियों से बस्तर की अवाम के लिए अमन चैन की दुआ करने की गुजारिश की। आज आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर हासिम खान, हाज़ी अब्दुल रज्जाक, हाजी कारी सुल्तान अहमद, मौलाना रिफात अली, शब्बीर कुरैशी, सलीम नगरिया, एजाज खिलजी , अब्दुल रहमान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री अनवर खां, राजा हसन भी उपस्थित रहे |

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने  पट्टा वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल 

0

भानपुरी छेत्र के ग्राम पंचायत बनियागांव में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने 100 लोगो को के पट्टा वितरण कर ग्रामीणों को बहुत बहुत शुभकामनायें दी शिविर के मुख्य अतिथि विधायक  चंदन कश्यप थे*। राज्यसरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों विकास के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ग्रामीणों को पट्टा वितरण कर उनकी समस्यो को सुनी और उसे जल्द जल्द से निराकरण किया |

बनियागांव सरपंच लुदरु मौर्य ने बताया की विधायक चंदन कश्यप के कार्यकल बहुत से विकास कार्य होते चले आ रहे है इस मौके पर जगनाथ पांडे, सालिक राम बघेल, रतन सिंह ठाकुर, मोहन ठाकुर, जठुराम मौर्य, उदय ठाकुर, नकुल राम वेनुधर पांडे, मंगल यादव, रैनुधर कश्यप, दुकारू कश्यप, अनिल बघेल, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप, रेंजर ग्रामीणजन आदि लोग उपस्थित थे |

ग्राम पंचायत आडावाल में थाना बस्तर अंतर्गत पुलिस थाना बस्तर के द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम रखा गया

0

भानपुरी. ..अनुभागीय पुलिस अधिकारी भानपुरी के निर्देशन पर ग्राम पंचायत आडावाल में थाना बस्तर अंतर्गत पुलिस थाना बस्तर के द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम रखा गया जिसमें ग्राम वासियों के द्वारा समस्या सुनी गई तथा पुलिस थाना बस्तर के द्वारा ग्राम वासियों को घरेलू हिंसा ,साइबर ठगी ,साइबर अपराध ,ऑनलाइन ठगी ,ए टी एम ठगी, चिटफंड कंपनी के द्वारा ठगी ,समाज में दहेज प्रताड़ना ,बाल विवाह, सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात नियमो का पालन, छेड़छाड़ तथा बच्चों के प्रति लैंगिक अपराध बाल मजदूरी मानव तस्करी, महिला एवं बच्चों को कानून के द्वारा उनके अधिकारों के बारे में तथा डायल112 का उपयोग ,सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने ,तथा राहत राशि प्राप्त किन परिस्थितियों मिलति है । जिसके संबंध में जानकारी दिया गया जनदर्शन कार्यक्रम में थाना प्रभारी पुलिस सारथी , प्रेम कुमार झा एवं समस्त स्टाफ मौजूद है ।

जिले में 12 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए 15 मई को कोविड टीकाकरण

0

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.के.सोनी ने बताया कि कोविड टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत 15 मई 2022 को जिले में 12 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के प्रथम व द्वितीय डोज हेतु तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के प्रीकासन डोज हेतु टीकाकरण सत्र का आयोजन हेतु विकासखण्ड बालोद में लोक सेवा केन्द्र के सामने कचहरी चौक बालोद, पीएचसी करहीभदर,  पीएचसी पीपरछेडी , वार्ड नं.02 रेलवे कालोनी बालोद ,चारवाही, कन्नेवाडा, डौण्डी विकासखण्ड अंतर्गत् सुड़ोंगर,

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

आमाडुला, घोठिया, पटेली,  सिंगनवाही, मथेना, चिखलाकसा, चिहरो, वार्ड क्र.10 रंगमंच के पास डौंडी, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत् सीएचसी डौण्डीलोहारा, सीएचसी देवरी, सीएचसी दुबचेरा, मंगचुवा,  भंवरमरा,  पिनकापार, नांहदा, संजारी, सुरेगांव, अरजपुरी, गहिरा नवागांव, गुंडरदेही विकासखण्ड अंतर्गत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द अर्जुन्दा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरेदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्ररनचिरई,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलंगपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माहुदबी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलौदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरी,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रकुरदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरसुनी,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरदाकला, वार्ड क्र 09 हटरी के पास गुण्डरदेही,  गुरूर विकासखण्ड अंतर्गत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रगुरूर,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रबोड़रा,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरमरीकला में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चुनाव की संपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया हेतु मार्गनिर्देशन दिया

0

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन चुनाव हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा नियुक्त P.R.O.पल्लम राजू (पूर्व केन्द्रीय मंत्री) के नेतृत्व में समस्त APRO और पुरे देश से आए नियुक्त DRO कि विशाल बैठक दिनांक10 मई 2022 को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय तिलक भवन दादर, मुंबई में आहूत की गई । जिसमे बालोद जिला से वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाश नाहटा को महाराष्ट्र प्रदेश में जिला सांगली (ग्रामीण एवं शहर) तथा जिला सतारा हेतु DRO नियुक्त किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चुनाव की संपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया हेतु मार्गनिर्देशन दिया गया तथा २८ मई तक बूथ, ब्लॉक एवं जिला अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कर लिया जाएगा। बैठक पश्चयात दो दिन अपने मिले प्रभार जिलों से संबंधित कांग्रेस वरिष्ट नेताओं एवं विभिन्न मंत्री गण श्री बाला साहेब थोराट (राजस्व मंत्री), सुनील केदार (दुग्ध एवं पशु पालन मंत्री), अमित विलासराव देशमुख (स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री), पृथ्वीराज चव्हाण (पूर्व मुख्यमंत्री) तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नाना भाव पाटूले आदि जानो से मिलकर संबंधित विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान औपचारिक चर्चा में छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की खुलकर प्रशंसा की तथा बताया कि पूरे प्रदेश में सभी वर्गो के लोगों में खुशहाली का माहौल है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश को मार्गप्रशास्त करेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जमावाड़ा 2 पंचायत में 10 लाख से अधिक के सीसी रोड का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में 10 लाख 6 हजार रुपए के सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया

ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में प्राथमिक शाला बड़े बादाम से लिटि घर तक 10 लाख 6 हजार रुपए की लागत से बनेगा 300 मीटर सीसी सड़क

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है सड़क पुल पुलिया नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है हमारी सरकार में गढबो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा के अनूरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है पूर्ववर्ती सरकार में जहां विकास केवल शहरी क्षेत्रों में सिमट कर रह गया था आज अंदरुनी ग्रामो में भी विकास होता हुआ दिखाई देता है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमुराम मंडावी जनपद पंचायत सदस्य अनिता पोयाम जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, पार्षद सूर्या पाणी सरपंच नानगूर शांति बघेल सिडमुड सरपंच हरिबंधु नाग अलनार सरपंच राजेंद्र बघेल छोटे कवाली सरपंच विजय ध्रुव हाटपदमूर सरपंच मानसाय बघेल उलनार सरपंच वर्मा पुजारी मांझीगुडा सरपंच धरम बघेल लोकेश सेठिया उप सरपंच सोमा नाग नागलसर सीताराम सेठिया मांझीगुडा परगनिया मांझी सोमारू वरिष्ठ कांग्रेसी राधामोहन दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

नानगूर में आयोजित युवोदय खेल मंडई एवं जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

नानगूर ,अलनार,मांझीगुडा,सिडमूर छोटे कवाली बड़े कवाली पंचायतों के लिए लगाया गया विशेष जनसमस्या निवारण शिविर

राजस्व विभाग द्वारा 23 हित ग्राहियों को राजस्व पट्टा एवं वन विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदान की गई

जिला प्रशासन के आयोजन में स्वास्थय , पशुपालन, मछली पालन,वन विभाग,राजस्व, एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने लोगों की समस्याओं का किया समाधान

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत नानगूर में छः पंचायतों नानगूर,अलनार,मांझीगुडा,सिडमूर, छोटे कवाली बड़े कवाली के लिए युवोदय खेल मंडई एवं विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा शासन की योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की गई |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है जिसमें सभी विभागों के द्वारा आपके ग्राम पंचायत में ही विभिन्न समस्यायों का समाधान किया जा रहा है आज हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खुद लोगों से भेंट मुलाकात करने गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं हमारी संवेदनशील सरकार में किसी भी सरकारी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी |

युवोदय के वालेंटियर्स की तारीफ करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने में युवोदय के वालेंटियर्स का महत्वपूर्ण योगदान है कोरोनावायरस संक्रमण काल में लोगों को जागरूक करने एवं टीकाकरण के लिए जागरुकता फैलाने में आप सभी वालेंटियर्स का योगदान अविस्मरणीय रहा है |

उन्होंने कहा की आज हमारी सरकार में खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत लोगों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है शहीद महेंद्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के तहत लघु वनोपज संग्राहकों का बीमा किया जा रहा है बस्तर जिले में कुपोषण की विकराल समस्या को काबू में करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमुराम मंडावी जनपद पंचायत सदस्य अनिता पोयाम जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, पार्षद सूर्या पाणी सरपंच नानगूर शांति बघेल सिडमुड सरपंच हरिबंधु नाग अलनार सरपंच राजेंद्र बघेल छोटे कवाली सरपंच विजय ध्रुव हाटपदमूर सरपंच मानसाय बघेल उलनार सरपंच वर्मा पुजारी मांझीगुडा सरपंच धरम बघेल लोकेश सेठिया उप सरपंच सोमा नाग नागलसर सीताराम सेठिया मांझीगुडा परगनिया मांझी सोमारू वरिष्ठ कांग्रेसी राधामोहन दास अनुविभागीय राजस्व अधिकारी दिनेश नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौतम पाटिल, आईपीएस अधिकारी राजनाला पी एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर नायब तहसीलदार जागेश्वर पोयाम सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

ग्राम नानगूर के भैरम देव मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत नानगूर मंडई में शामिल हुए एवं भैरम देव की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है भैरम देव से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमुराम मंडावी जनपद पंचायत सदस्य अनिता पोयाम जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, पार्षद सूर्या पाणी सरपंच नानगूर शांति बघेल सिडमुड सरपंच हरिबंधु नाग अलनार सरपंच राजेंद्र बघेल छोटे कवाली सरपंच विजय ध्रुव हाटपदमूर सरपंच मानसाय बघेल उलनार सरपंच वर्मा पुजारी मांझीगुडा सरपंच धरम बघेल लोकेश सेठिया उप सरपंच सोमा नाग नागलसर सीताराम सेठिया मांझीगुडा परगनिया मांझी सोमारू वरिष्ठ कांग्रेसी राधामोहन दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS