City Media - Page 1143 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1143

भाजयुमो मंडल भानपुरी के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भानपुरी-फरसागुड़ा शिखरेश्वर महादेव शिव मंदिर में साफ-सफाई किया गया

0

भानपुरी..सामाजिक न्याय पखवाड़ा समापन दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तदानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भानपुरी-फरसागुड़ा शिखरेश्वर महादेव शिव मंदिर में साफ-सफाई किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ लिया गया कि माह में दो बार मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई करेंगे।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, मंत्री रमेश दीवान, प्रशिक्षण प्रमुख गौरव कश्यप,कार्यालय सह प्रभारी सुदरु कश्यप, टिकेश ,नीरज ,एवं युवा मोर्चा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

मुद्दाविहीन भाजपा अब जात पात धर्म के आधार पर बूथ में विभाजन की गन्दी राजनीति पर उतर आयी – कांग्रेस

0

रायपुर21 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए 25 बिन्दु के सर्वेक्षण पत्र पर सवाल खड़े किए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनहितैषी किसान युवा श्रमिक शासकीय कर्मचारियों छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार और सर्वहारा वर्ग के हित में किए गए अनेक कल्याणकारी कार्यों के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। भाजपा बूथों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की किसान कर्जा माफी योजना, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को धान की कीमत मिल रहे 2500 रू. प्रति क्विंटल, छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्योहारो को पूर्वजिवित करने किये गये कार्यो, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम योजना पर सवाल पूछने से बच रही है। क्योंकि भाजपा जब इन पर सवाल करेगी तब मुंह की खायेगी। इसलिये भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर पर जात पात धर्म लेकर बूथ में विभाजन की गंदी राजनीति कर रही है। ये आरएसएस भाजपा की धर्म जाति के नाम से घृणा नफरत फैलाने की गंदी राजनीति का हिस्सा है। भाजपा जिस राज्य में सत्ता में नही होती। वहाँ इस प्रकार के कटुता की राजनीति करती है। भाजपा का बूथ को लेकर बनाया गया सर्वेक्षण पत्र के बिन्दु 21 में आरएसएस भाजपा की देश को बांटने की साजिश का हिस्सा है। देश की गंगा जमुनी तहजीब पर प्रहार है। सामाजिक समरसता को खराब करने और वैमनस्यता फैलाने की ओछी राजनीति करने का प्रमाण है। भाजपा का अपना बूथ मजबूत कार्यक्रम के तहत जो कार्यकर्ताओं को फॉर्मेट देकर बूथ में कितने हिंदू हैं मुस्लिम है, बौद्ध के मानने वाले है, सिख धर्म को मानने वाले हैं, ईसाई धर्म को मानने वाले हैं या अन्य धर्म के मानने वाले मतदाता है। इसके अलग-अलग जानकारी मांगना भाजपा की तोड़ने की राजनीति को दर्शाता है। भाजपा छत्तीसगढ़ की शांत धरा को अशांत करने की निरंतर षड्यंत्र कर रही है। वैमनस्यता फैलाने की साजिश कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता अब मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के बढ़े दाम जूता, चप्पल, पेंसिल सी पुस्तक, दवाइयों के साथ खाद्य सामग्री के दामों हुई बढ़ोतरी देश की गिरती अर्थव्यवस्था डूबते बैंक एलआईसी सरकारी कंपनियों का निजीकरण बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने इस स्थिति में खड़ी हुई है। किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी इस पर चर्चा करने से भाग रही है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस और उनके अनुवांशिक संगठन अब मोदी सरकार के नाकामियों पर पर्दा करने के लिए धर्म जात के नाम से लोगों को लड़ाने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रदेशवासियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं के इस फॉर्मेट का विरोध करना चाहिए। छत्तीसगढ़ जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ने शबरी के जूठे बेर खाकर भक्त और भगवान के बीच के प्रेम का संदेश दिए। जहां बाबा घासीदास जी ने मनके मनके एक समान का संदेश देकर सभी मनुष्यों को एक बताए हैं। ऐसे जगह में आरएसएस भाजपा अपनी गंदी राजनीति कर छत्तीसगढ़ीयो कि सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।

छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजना शुरू होने से राज्य के भाजपा नेता दुखी – कांग्रेस

0

रायपुर 21 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा राज्य में शुरू किये गये सड़क परियोजनाओं के संबंध में की गयी बयानबाजी से साबित हो रहा है कि भाजपा को राज्य में शुरू हुये यह काम पसंद नही आ रहा है। कांग्रेस का विरोध करते-करते भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य की जनता और उसके हितों के विरोध में बातें करते लगे है। छत्तीसगढ़ में जो शिलान्यास किया गया। संघीय ढ़ाचे मे यह राज्य का हक है जिसे केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिना भेदभाव के अपने दायित्वों के अनुसार स्वीकृत किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को असल में इस बात की पीड़ा है कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयासों से नेशनल हाईवे में पुल पुलिया और सड़कों का निर्माण होना संभव हुआ है। नितिन गडकरी के पहले आकांक्षी जिलों में आए केंद्रीय मंत्रियों ने अपने विभाग से संबंधित किसी भी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ में कोई प्रयास नहीं किए ना ही घोषणा कि हैं। नितिन गडकरी भाजपा के बड़े नेता वह मोदी कैबिनेट के जिम्मेदार मंत्री हैं। नितिन गडकरी के अलावा किसी अन्य मंत्री या भाजपा नेताओं की मोदी शाह के सामने खड़े होकर या मोदी शाह के आदेश के विपरीत जाकर अपने मंत्रालय के कामों को सीधा जनता तक पहुंचाने की हिम्मत ही नहीं है। जग जाहिर है हम दो हमारे दो कि नीति पर चलने वाली मोदी सरकार के कैबिनेट में गडकरी एकमात्र मंत्री हैं जो जनता के प्रति अपने जिम्मेदारियों का और विभागीय कर्तव्यों का बिना भेदभाव के पालन कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय गडकरी के कार्यक्रम के विज्ञापन पर सवाल खड़ाकर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की खीझ को निकाल रहे है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार किसी भी शासकीय विज्ञापन में केवल एक राजनेता की फोटो रहेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने उसका पालन किया। केन्द्र के द्वारा जारी विज्ञापन में मुख्यमंत्री की भी फोटो नहीं यह सामान्य प्रक्रिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य के लिये सड़क परियोजना स्वीकृत करने के लिये केन्द्र सरकार और केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन है लेकिन विष्णुदेव साय इसे छत्तीसगढ़ की जनता पर अहसान बताने की कुचेष्टा करना बंद करें। सड़क केंद्र का उपकार नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता का हक है। देश की अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ योगदान देता है और संघीय ढांचे के तहत जब छत्तीसगढ़ अपनी रत्नगर्भा धरती की धरोहर केंद्र को देने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी राष्ट्र की आर्थिक सेवा कर रहा है तो यह छत्तीसगढ़ का अधिकार है कि सभी राज्यों की तरह यहां भी केंद्र सरकार बिना भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी निभाये। यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि यहां से चुने गए भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के हितों के दुश्मन बन बैठे हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ गद्दारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के हक के लिए संघर्ष करते रहे हैं। कांग्रेस के संघर्ष की वजह से ही सड़कों को मंजूरी मिली। अन्यथा भाजपा के सांसद और भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को उसके अधिकार से वंचित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया आज रायपुर आएंगे

0

रायपुर21 अप्रैल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 22 अप्रैल को विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।23 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया सुबह 10.30 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे प्रदेश समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक। 24 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9.10 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, बकावंड सरपंच पर ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

0

नलजल योजना अंतर्गत मोटर व नलकूप हुए खराब

बकावंड

विकासखंड मुख्यालय में पेयजल समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, नलजल योजना के अंतर्गत बकावंड में मोटर के माध्यम से बोरिंग के द्वारा पानी, आसपास के लोगों के बीच वितरित किया जाता है जिससे इस पंचायत के लोग पेयजल अथवा निस्तारी के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, करीब एक माह से पेयजल सप्लाई करने वाले मोटर में खराबी आने एवं नलकूप में भी खराबी आने के कारण ग्रामीणों के बीच पेयजल वितरण का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है. ग्रामीण, पानी के लिए कुओं अथवा दूर-दराज के हैण्डपम्प में आश्रित हैं.

इस मामले में बकावंड सरपंच से ग्रामीणों ने कई बार लिखित आवेदन देकर इस नलकूप एवं मोटर को ठीक कराने हेतु कहा किन्तु, समय गुजर जाने के पश्चात भी आजतक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है. इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, नलजल योजना के अंतर्गत लगे मोटर एवं नलकूप सुधार का पूर्व भुगतान अब तक मिस्त्री एवं मजदूरों को नहीं किया गया है इस कारण वे इस कार्य में रूचि नहीं दिखा रहे हैं. नलकूप सुधार कार्य करने वाले मिस्त्री का कहना है कि कार्य के पश्चात हमें बार-बार भुगतान के लिए भटकना पड़ता है इस कारण हम इस कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं. वहीँ, बकावंड पंचायत के कुछ अन्य लोगों का भी कहना है कि महिला सरपंच द्वारा कार्य करवाने के पश्चात अपने पद का रौब दिखाकर मिस्त्री एवं अन्य मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है इस कारण हैण्डपम्प एवं उसमें लगे मोटर का निर्माण कार्य अब तक नहीं हो पाया है.

इस मामले में बकावंड सरपंच कलावती से जब चर्चा की गयी तो उनका कहना था कि मैंने नलकूप एवं उसमें लगे मोटर में आई गड़बड़ी का सुधार करवा दिया है. चूँकि पंचायत के माध्यम से मोटर का सञ्चालन करने वाले ऑपरेटर अभी अवकाश में हैं इस कारण पेयजल का वितरण सुचारू रूप से नहीं हो पाया है. हालाँकि, ग्रामीणों ने सरपंच कलावती के इस बयान को हास्यपद बताया है. उनका कहना है कि जब नलकूप एवं मोटर का कार्य हो गया है तो अब तक लोगों के बीच पेयजल का वितरण क्यूँ नहीं हो पा रहा है. कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी करने की बात कही है.

स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के साथ लगाया गया स्वास्थ्य शिविर मरीजों को का निशुल्क कीया गया परीक्षण

0

बस्तर…। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है बस्तर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया विकासखंड स्तरीय मेला का आयोजन के शुभारंभ बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ,एसडीएम बस्तर ओम प्रकाश वर्मा तहसीलदार कमल किशोर साहू, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जे आर नेताम, ने भगवान धन्वंतरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ। किया इस स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के द्वारा संयुक्त रुप से स्टाल लगाकर सभी दवाइयों तथा स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं डिजिटल स्वास्थ्य आईडी आयुष्मान भारत कार्ड को शिविर में सभी लाभार्थी को बनाने एवं पंचायतों में शिविर लगाकर शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु बात जानकारी दी गई एंव शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग मधुमेह है उच्च रक्तचाप कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं की सुविधा के साथ 1620 पंजीयन लोगों का उपचार प्रदान किया गया शिविर में निशुल्क: योग प्रणायाम एवं ध्यान का आयोजन डॉक्टर पूनम कौशिक तथा आर्ट ऑफ लिविंग के योगा टिचर संजय मिश्रा के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी लोगों ने लाभ उठाया एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक काढा का वितरण लगभग 720 लोगों को पिलाया गया ओर निशुल्क : परीक्षण कीया गया इस दौरान आयुष विभाग चिकित्सक डॉक्टर आनंद सिंह चंदेल नोडल अधिकारी ,डॉ महेंद्र साहू ,डॉ जितेंद्र त्रिपाठी ,डॉ विनोद सिंह ,डॉ एसआर पटनायक ,डॉ कविता राठिया ,डॉ कंचन पोया डॉ नित्यानंदभोई,एवं फार्मासिस्ट के टीम मौजूद रहे।

सितंबर माह तक अन्तयोदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजनों को मिलेगा प्रति हितग्राही पर पांच किलो अतिरिक्त चावल जारी किया जा चुका है अप्रैल और मई माह का आबंटन

0

जगदलपुर, 21 अप्रैल 2022/कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डो पर अप्रैल-2022 से सितम्बर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन के खाद्यान्न का वितरण निःशुल्क किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने इस संदर्भ में अप्रैल 2022 से सिम्बर 2022 तक अन्तयोदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डो (सामान्य एपीएल राशनकार्डो को छोड़कर) में नियमित मासिक आबंटन का चावल एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आबंटन का चावल वितरण निःशुल्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 एवं मई 2022 हेतु चांवल का अतिरिक्त आबंटन जारी कर दिया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सीधे उचित मूल्य दुकानों में भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मई 2022 के सामान्य आबंटन के साथ ही माह अप्रैल 2022 एवं मई 2022 का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अतिरिक्त आबंटन तथा राज्य योजना के अतिरिक्त आबंटन का वितरण राशनकार्डधारियों को मई 2022 में करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 से सितम्बर 2022 तक प्रत्येक माह अन्तयोदय प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन श्रेणी के राशनकार्डधारियों के चावल की पात्रता अनुसार वितरण होगी। राशनकार्डधारियों को अप्रैल और मई में चावल की पात्रता से अवगत कराने के लिए पत्रक सभी उचित मूल्य दुकानों में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने और पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य राशनकार्डो में खाद्यान्न का वितरण वर्तमान में प्रचलित मासिक पात्रता एवं उपभोक्त्ता दर अनुसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आबंटित खाद्यान्न के व्यपवर्तन एवं दुरूपयोग रोकने हेतु अनुविभागीय अधिकारी अपने अनुभाग स्तर पर, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक अपने प्रभार क्षेत्र में एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला- बस्तर की संयुक्त मॉनिटरिंग समिति गठित कर खाद्यान्न वितरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आबंटित खाद्यान्न के व्यपवर्तन एवं दुरूपयोग तथा निर्देशों के उल्लंघन पाये जाने पर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। उन्होंने उचित मूल्य दुकानों में आबंटन अनुसार खाद्यान्न का भंडारण समय-सीमा में पूर्ण कराकर प्रतिमाह हितग्राहियों को वितरण सुनिश्चित करने को कहा है।

नितिन गडकरी ने 33 हाइवे प्रोजेक्‍ट का किया शिलान्‍यास, बोले- पांच साल में अमेरिका से अच्‍छी होंगी छत्‍तीसगढ़ की सड़कें

0

एथेनाल भविष्य का फ्यूल; रायपुर से दुर्ग चला देंगे रोड ट्रेन, सस्ते ब्रिज निर्माण का दिया आइडिया

मुख्यमंत्री साथ दें तो 2024 तक 1 लाख करोड़ की रोड बनवाएंगे

रायपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ की सरकार से कुछ प्रोजेक्ट पर खास तौर पर काम करने को कहा है। उन्होंने मंच से एलान करते हुए कहा कि इन प्रोजेक्ट्स पर सब्सिडी से लेकर फंड तक की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्र पूरा सहयोग करते हुए लोगों की सुविधा के लिए काम करेगा। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल कैंपस में बने ऑडिटोरियम में 9 हजार 240 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात करते हुए दिलचस्प आइडिया शेयर करते हुए इन दिशाओं पर काम करने को कहा।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से लोगों का दिल जीतने वाली कुछ बातें भी कहीं। नितिन गडकरी ने कहा कि हम आने वाले 5 साल में छत्तीसगढ़ में ऐसी रोड बनवा देंगे जो अमेरिका के बराबर होंगी। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैंने अपने दफ्तर में अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी की कही एक बात को चिपका कर रखा है। वह कहा करते थे कि अमेरिका धनवान है, इस वजह से वहां की रोड अच्छी नहीं है, बल्कि रोड अच्छी है इस वजह से अमेरिका धनवान है । गडकरी बोले, सड़कों के विकास का महत्व समझाने वाली इन बातों को मैं हमेशा महत्व देता हूं मैं हमेशा मानता हूं और चाहता हूं कि इसी पथ पर छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़े। नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह करते हुए कहा कि जमीन और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को आप जितनी जल्दी आगे बढ़ाते जाएंगे, मैं वादा करता हूं कि साल 2024 तक छत्तीसगढ़ को एक लाख करोड़ की सड़कें बनाकर एनएचएआई के तरफ से दी जाएंगी।

विकास का मंत्र

नितिन गडकरी ने इस दौरान कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है पानी, पावर कम्युनिकेशन, और ट्रांसपोर्ट इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी राज्य आगे बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ में भी हमें ऊर्जा संचार यातायात और पानी से संबंधित व्यवस्थाओं पर ध्यान देना होगा । इससे कृषि बढ़ेगा कृषि बढ़ेगा तो किसानों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी होगी। पानी और ट्रांसपोर्टेशन कम्युनिकेशन अच्छा होने से प्रदेश में उद्योग आएंगे जिसकी वजह से लोगों को रोजगार भी मिलेगा और गरीबी दूर होगी।

पेट्रोल की महंगाई से बचने का आइडिया

गडकरी मंच से बोले- पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ गए है। मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं इस टेक्नोलॉजी पर काम हो रहा है कि अब गाड़ियों में पेट्रोल की जगह 100 परसेंट एथेनॉल डालकर चला सकते हैं । टोयटा, हुंडई, सुजुकी जैसी कंपनियों ने मुझसे कहा है कि वो 6 महीने में ऐसी गाड़ी मार्केट में ला रहे हैं। बजाज ने स्कूटर और बाइक तो लॉन्च कर दिया है फ्लेक्सी इंजन पर। एथेनॉल भविष्य का फ्यूल है किसानों का फ्यूल है ।

उन्होंने सीएम बघेल से कहा कि मैं आपसे अनुरोध करूंगा अब पेट्रोल के बजाए एथेनॉल पंप शुरू करने की अनुमति भारत सरकार ने दी है। इसलिए गन्ने से, राइस से जो एथेनॉल बनाने की बात है आप इसे शुरू करें, छत्तीसगढ़ से पेट्रोल गायब हो जाएगा, पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस देश का किसान अन्नदाता है इस देश के किसान को ऊर्जा दाता बनाना है। आप इस ओर ध्यान दें।

सस्ते पब्लिक ट्रांसपोर्ट का आइडिया

मुख्यमंत्री से गडकरी बोले- आपने ट्राम देखी होगी वो लोहे के चक्के वाली। मगर अब युरोपियन कंट्री में ट्रॉली बस, रोड ट्रेन आ गई है वो टायर पर चलती है। दो बस को जोड़कर बनाते हैं, वो ऊपर केबल से जुड़ी होती है बिजली से चलती है। रायपुर से दुर्ग 32 किलोमीटर है। हम वहां अब 4 ब्रिज तो बना रहे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं एक केबल डाल देंगे हम एनएच पर। फिर वहां डबल डेकर, रोड ट्रेन, बस भी चल सकती है । इस पर मैं सब्सिडी देने की बात सोच रहा हूं । यहां से सफर 30 मिनट में हो जाएगा। 50 टके बस का किराया घट जाएगा। गरीबों को एसी बस में घुमाओ। आप पहला प्रोजेक्ट रायपुर से दुर्ग तक भेज दो, आपको पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है, मैं अपने विभाग के पैसे से सब करा दूंगा। हमारे महाराष्ट्र परिवहन की डीजल बसों में हॉर्न छोड़कर सब बजता है। आप इलेक्ट्रिक एसी बस लाइए, हमें थोड़ा बिजली सस्ते में दे दीजिए पूरी केबल सभी नेशनल हाइवे पर लगाएंगे, डबल ट्रेन बस शुरू कर दें देखिएगा लोग अपनी गाड़ियों की बजाए इसमें जाना शुरू कर देंगे, सुविधा मिलेगी ये मेरा आपसे अनुरोध है।

सस्ते ब्रिज निर्माण का आइडिया

गड़करी ने बताया कि अब पुल बनाने में हम ग्लास फाइबर काे यूज करेंगे। उन्होंने कहा- मलेशिया से एक तकनीक हम लेकर आए हैं, पूना में इसके प्लांट शुरू किए हैं। इसमें हम स्टील के जिसमें आम तौर पर दो पिलर्स में 30 मीटर का गैप होता है। इसे अब 120 मीटर तक बढ़ा सकते हैं। इससे कॉस्ट 40 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। इसमें ऊपर की तरफ लगने वाला, स्टील फाइबर छत्तीसगढ़ में बन सकता है।

हम इसकी पूरे देश फैक्ट्री डाल रहे हैं। मैं असम गया था। वहां सोनवाल जी के प्रचार में उनके आग्रह पर मैंने ब्रह्मपुत्र नदी पर ब्रिज बनाने का एलान कर दिया। दिल्ली आकर देखा तो ब्रिज की कॉस्ट 6 हजार करोड़ बैठ रही थी। मैं परेशान हो गया। मगर जब रिसर्च की तो अब वही ब्रिज टेक्नोलॉजी की मदद से 650 करोड़ में बन सकता है। प्री कास्ट का उपयोग छत्तीसगढ़ में करें, फायदा होगा।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा किया गया

0

बस्तर विधायक जी के पहुंचने के पश्चात् शिक्षक शिक्षिकाएं छात्राएं द्वारा भव्य स्वागत किया गया विधायक जी सभी बच्चों से सायकल वितरण के दौरान रूबरू हुए एवं सभी विद्यार्थियों को एक-एक करके पूछते गए और उनसे कहा की क्या बनना चाहते हो कई छात्राओं ने शिक्षक,डॉक्टर,आईपीएस,कलेक्टर, आर्मी,इंजीनियर, नर्स, समाजसेविका, पुलिस, कांस्टेबल, डीएसपी, छात्राओं की हौसला को विधायक जी ने तारीफ करते हुए कहा की आप सभी की यह कठिन परिश्रम होगी निश्चित तौर पर आप ये मुकाम हाशिल करते हुए उच्च शिक्षा के लिए और अधिक परिश्रम करते हुए आप कलेक्टर शिक्षक डॉक्टर पुलिस इंजीनियर बनकर स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र एवं माता-पिता की भी नाम रोशन करेंगे ऐसा मेरा आशा है |

बस्तर विधायक जी ने सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल में 50 एवं कस्तूरबा गांधी बालिका शासकीय हाई स्कूल में 49 सायकल वितरण किया अब नहीं होगी परेशानी स्कूल आने जाने में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम कर रही है इसके साथ साथ बच्चों का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है अभी गर्मी के मौसम में भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए अभी छुट्टी का ऐलान कर दिए है हमारे मुख्यमंत्री जी ने सभी लोगों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है |

बस्तर विधायक जी ने कन्या परिसर के हॉस्टल में अवलोकन निरीक्षण करने के दौरान AC को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देकर जल्द कराने की निर्देश दिया वही अधिकारीयों को विशेष पूर्वक ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द काम करने की सलाह दी एवं कुछ कमी पायी जाने पर उचित कार्यवाही करने की बात रखी है |

बस्तर विधायक जी के कार्यक्रम दौरान वहां की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर विधायक जी ने संज्ञान में लेते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका शासकीय हाई स्कूल में साइकिल स्टैंड एवं कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल में साइकिल स्टैंड और कन्या शिक्षा परिसर डोम के लिए 5 लाख रुपए, मिडिल स्कूल एवं RMS स्कूल में बाउंड्रीवॉल, और महिला स्व सहायता समूह को भवन बनाने हेतु 6.50 लाख रूपये और ग्राम पंचायत परचनपाल में 3 बोरिंग खनन करने हेतु घोषणा की है |

जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,सरपंच श्रीमती जयंती नेताम,उप सरपंच योगेंद्र पांडे,सनर्शक सदस्य दिनेश यदु, शोभा मारकंडे,सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल,गोपाल तिवारी, धर्म सिंह गोयल, तयेंन्द्र सिंह ठाकुर, फुल सिंह ठाकुर, शंकर सिंह, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, जीतेन्द्र तिवारी, सुमन दीक्षित सुशील तिवारी, मंगली कश्यप, समीर मिश्रा, पी पांडे, रजनी झा, मीनाक्षी, ए आर मोनहरे, विजय मांझी, मदीना खान प्रिया दुल्हनी रिचा गौरखेड़ेएवं समस्त स्कूल स्टॉफ व छात्रा एवं पालक एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

आई0पी0एल0 के मैच में चल रहे सट्टा पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से लगाया जाता

🔅 01 सटोरिये पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

🔅 1 मोबाइल और नगद 9000/-रूपये की जप्ती।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर में आई0पी0एल0 2022 के मैच में सट्टा खेलाने वाले सटोरिये पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है ।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में किसी व्यक्तियो के द्वारा आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा है । सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु शहर में रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के सामने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर मौके पर मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम गौरव सिंह उर्फ जयराज सिंह निवासी छिंदगढ़ जिला सुकमा का होना जिसकी तलाशी लेने पर इसके पास 01 मोबाईल फोन जिसमें आनलाईन सट्टे की बुंकिंग किया जा रहा था एवं नगद राशि 9,000/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरी0 -एमन साहू,
उप. निरी.- पीयूष बघेल
सउनि0- नीलाम्बर नाग,
प्र0आर0 -चोवादास गेंदले,
आर0 -भुपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर,रवि ठाकुर

MOST POPULAR

HOT NEWS