City Media - Page 1182 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1182

कांग्रेस सदस्यता अभियान, अब तक 7.70 लाख सदस्य बनाए जा चुके

0

सदस्यता अभियान की मियाद खत्म होने में चार दिन बाकी

7.70 लाख सदस्य मेनुअल और पांच लाख बनाए डिजिटल

रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सदस्य दोगुने हो गए हैं। प्रदेश में जब कांग्रेस विपक्ष में थी, तब 6 लाख सदस्य बनाए गए थे, लेकिन अब प्रदेश के 12 लाख लोगों ने सत्ताधारी दल कांग्रेस की सदस्यता ली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दावों की मानें, तो वर्तमान में 12 लाख 70 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। इनमें 7.70 लाख सदस्य मेनुअल सदस्यता बुक के माध्यम से बनाए गए हैं। जबकि पांच लाख सदस्य डिजिटल माध्यम से बनाए गए हैं। कांग्रेस की सदस्यता अभियान का अभी पांच दिन बाकी है। इस तरह इन पांच दिनों में सदस्यता का आंकड़ा कुछ और बढ़ सकता है। 31 मार्च तक बनाए गए सदस्यों की सूची एआईसीसी को भेजी जानी है। पांच माह पूर्व शुरू हुए सदस्यता अभियान का वर्तमान में अंतिम दौर चल रहा है।

पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया, एक नवंबर से कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। प्रदेश में एआईसीसी ने 10 लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया था। पार्टी ने सदस्य बनाने के के लिए 55 हजार से अधिक सदस्यता बुक तैयार कर जिला कांग्रेस कमेटी और बूथ कमेटी के माध्यम से अभियान शुरू किया था। अभियान शुरू होने पर सदस्य बनाने में कई जिलों में धीमी शुरुआत को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी ने कई बार इसकी समीक्षा कर सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया। समीक्षा के बाद बस्तर और सरगुजा पिछड़ने के बाद अभियान तेज किया गया। इसी बीच डिजिटल सदस्य बनाने को भी एआईसीसी ने मंजूरी दी।

अधिकांश जिलों की पहुंची सूची

फरवरी माह के बाद सदस्यता अभियान में सभी जिलों में तेजी आने के बाद अब मार्च खत्म होने के बाद कांग्रेस मुख्यालय के पास अधिकांश जिलों की सूची आ गई है। अब तक कुल 7.70 लाख सदस्यों की सूची मिली है, जो सदस्यता बुक के माध्यम से दी गई है। आने वाले चार दिनों में इसमें और वृद्धि के बाद यह संख्या तय लक्ष्य तक पहुंचने का अनुमान है। इसी के साथ लगभग पांच लाख लाेगों की डिजिटल सदस्यता को एआईसीसी ने एप्रुवल दिया है। इस तरह पीसीसी को अब तक 12 लाख सदस्यता की जानकारी मिली है।

31 मार्च तक हाेगी आंकड़ों में वृद्धि

डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत बूथ लेबल पर एनराेलमेंट की नियुक्ति कर डिजिटल सदस्य बनाए जा रहे हैं। सभी जिलों में इस पर काम चल रहा है। शहरों में वार्ड स्तर पर डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर चल रहे अभियान में एक हजार तक सदस्य नियुक्त एनराेलमेंट द्वारा बनाए जा रहे है। इसके तहत अब तक पांच लाख सदस्य बने हैं। आने वाले चार दिनों में डिजिटल माध्यम से नए सदस्यों की संख्या में और वृद्धि होगी। इस तरह कांग्रेस की सदस्यता का आंकड़ा सरप्लस होते हुए 13 लाख तक पहुंच सकता है।

छत्तीसगढ़ के खनिज और वन उत्पादों के एक्सपोर्ट पर जोर, मंत्री लखमा का दावा-दो गुना हुआ निर्यात

0

कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है

रायपुर शनिवार को एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गोनाइजेशन की ओर से आयोजित इस कॉन्क्लेव में प्रदेश से निर्यात की संभावना और सुविधा आदि पर चर्चा होनी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा, छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर निर्यात की संभावनाएं बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का कुल निर्यात 2 गुना हो गया है।

रायपुर के होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कवासी लखमा ने कहा, छत्तीसगढ़ से उत्पादन और निर्यात को बढ़ाने के लिए नई उद्योग नीति 2019-24 लागू की गई है। जिसमें फूड प्रोसेसिंग इकाई और वनोपज को भी उद्योग से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य योजना की शुरुआत हुई है। जिसका सुखद परिणाम भी अब मिल रहा है। देश के कुल निर्यात में छत्तीसगढ़ राज्य का योगदान पिछले 2 वर्ष में 2 गुना हुआ है। इसे और बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

लखमा ने कहा कि बस्तर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वनोपज, रागी, कोदो, कुटकी एवं स्थानीय उत्पाद की प्रोसेसिंग के लिए सभी जिलों में फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है। आवश्यकता अनुसार इसका विस्तार भी किया जाएगा। जिससे लोगों को स्थानीय स्तर ही रोजगार उपलब्ध होगा। कार्यक्रम को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गोनाइजेशन के रीजनल चेयरमेन नंद किशोर कांग्लीवाल, वाइस प्रेसीडेंट खालिद खान और सीईओ डॉ. अजय सहाय ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में निर्यात की संभावनाओं और केंद्र सरकार की उद्योग नीति की विस्तृत जानकारी सामने रखी।

रायपुर में एक्सपोर्ट कार्यालय की मांग

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने केन्द्र सरकार से रायपुर में एक्सपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की है। उनका कहना था कि कार्यालय बन जाने से निर्यातकों की समस्याओं का निराकरण सरलता से हो सकेगा।

अधिक लचीली उद्योग नीति

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने कहा, राज्य सरकार के समुचित प्रयास से हम निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मजबूती से प्रयास कर रहे हैं। राज्य की उद्योग नीति को अधिक लचीला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक उद्योगपतियों की भागीदारी संभव हो सके। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है।

निर्यात के लिए परिवहन अनुदान भी

प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया, नई नीति से राज्य में उपलब्ध खनिज और वन उपज जैसे संसाधनों का समुचित दोहन हो सकेगा। जिसका लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि निर्यात करने वाले उद्योगों एवं व्यापारियों को राज्य सरकार के द्वारा निकटतम बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए परिवहन अनुदान दिया जा रहा है।

तेज रफ़्तार का कहर – दल्ली एरोड्रम के पास तेज रफ्तार बोलेरो मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार खेत में जा पलटी

0

दल्लीराजहरा – दल्ली – डौंडी मुख्य मार्ग में एरोड्रम के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्र CG 07 6468 मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार खेत में जा पलटी, बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन 5 फीट नीचे खेत में जा गिरी जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए | घटना आज संध्या 6:00 बजे के आसपास की है | बोलेरो चालक एवं मोटरसाइकिल सवार को वैसे ज्यादा चोट नहीं आई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था घटना के पहले भी एक अन्य बाइक सवार को ठोकर मारा था |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार पास के ही गांव खैरवाही का रहने वाला है | आसपास के लोगों द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया  है |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी हुए प्रदेश पदाधिकारियों का बालोद जिले में किया गया भव्य स्वागत

0

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के के नेतृत्व में राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी माननीय बजरंगी यादव राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा प्रदेश मंत्री गौरीशंकर श्रीवास का पुरुर् आगमन पर जिला किसान मोर्चा बालोद द्वारा भव्य स्वागत किया गया उल्लेखनीय है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कांकेर में आयोजित है जिसमें सम्मिलित होने राष्ट्रीय मंत्री आए हुए हैं आज उसके आगमन पर भाजपा व किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोश के साथ भव्य स्वागत किया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

कल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आगमन भी पुरुर् चौक में होने जा रहा है जिनका भी स्वागत किसान मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आज के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत प्रदेश मंत्री पवन साहू पूर्व विधायक प्रीतम साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा पुष्पेंद्र चंद्राकर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पन्नालाल साहू मंडल महामंत्री भुवन साहू तेजराम साहू किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोंनवाणी जिला महामंत्री मनोहर सिंह जिला मंत्री टूकेस्वर पंडीए पार्थ साहू आजेंद्र साहू धर्मेश साहू किसान मोर्चा महामंत्री भागवत यादव भोज राम देवांगन सुरेंद्र तिवारी कमल देव साहू प्रमोद पटेल सुभाष चंद्राकार देवा सोंनकर गोविंद बघेल रोहित खरे आदि उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

कल की गुरुर आगमन को लेकर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू ने जेष्ट् श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वागत करने की अपील की गई है

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

29 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पुरानी पेंशन बहाली पर होगा भव्य आभार

0

महासम्मेलन: प्रदेश के शिक्षक और पंचायत सचिव एक साथ मिलकर करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल का अभिनंदन, आभार

मुख्यमंत्री ने शिक्षक संवर्ग और पंचायत सचिव के साझा मंच को दिया सम्मेलन के लिए सहमति: प्रदेश के समस्त शिक्षक और पंचायत सचिव होंगे इस आभार महासम्मेलन में शामिल

महासम्मेलन में आभार के साथ मुख्यमंत्री के संज्ञान में प्रथम नियुक्ति से पेंशन बहाली, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने व दिवंगत पंचायत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति जैसी प्रमुख समस्याओं को भी लाया जावेगा

कर्मचारियों के बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से प्रदेश के समस्त कर्मचारी आल्हादित हैं और 29 मार्च को दोपहर 12 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल का भव्य आभार व्यक्त करने के लिए आभार महासम्मेलन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस आभार सम्मेलन के लिए अपनी सहमति दे दी है। यह आभार सम्मेलन शिक्षकों और पंचायत सचिव के साझा मंच “छत्तीसगढ़ शिक्षक सचिव/ पंचायत सचिव मंच” के बैनर तले होगा,जिसमे 12 सन्गठन सम्मलित हैं। इस आभार सम्मेलन में प्रदेश के सभी शिक्षक और पंचायत सचिव शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संवर्ग/पंचायत सचिव मंच के प्रमुख प्रांताध्यक्ष केदार जैन के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष बस्तर शैलेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि – पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई देश का हर कर्मचारी लड़ रहा है क्योंकि 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन तत्कालीन सरकारों द्वारा बंद कर NPS लागू कर दिया गया था, जिसमें रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को पेंशन नही मिल पाती थी,मिलती भी तो अत्यंत कम,जिससे वह अपना पेट भी नही भर सकता था,परिवार पेंशन भी नही मिलता था,इन समस्याओं के चलते कर्मचारियों का बुढापा अंधकारमय हो चला था। पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पुनः पुरानी पेंशन की बहाली की घोषणा कर दी है जिससे प्रत्येक कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित हो गया है। कर्मचारियों को मिलने वाले इस लाभ के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रदेश के शिक्षकों व पंचायत सचिवों ने एक साझा मंच बनाया है जो कि 29 मार्च को महासम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का भव्य आभार प्रकट करेगी।

साझा मंच के जिला संयोजक शैलेन्द्र तिवारी,गोपेन्द्र सार्दुल,सचिव संघ जिला अध्यक्ष बोसेराम पोडियामी ने समस्त शिक्षकों व पंचायत सचिवों से अपील की है कि संघवाद से परे होकर स्वस्फूर्त इस आभार महासम्मेलन में सम्मलित होकर शासन के प्रति पुरानी पेंशन को लेकर अपनी कृतज्ञता प्रकट करना चाहिए।

यह भव्य आभार महासम्मेलन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 29 मार्च को दोपहर 12 बजे सम्पन्न होगा। इसके लिए सम्पूर्ण तैयारियां की जा चुकी है।आभार महासम्मेलन आतिथ्य हेतु आमंत्रण जिले के सभी विधायकों को भी दिया जावेगा, साथ ही कलेक्टर, सीईओ, जिलाशिक्षाधिकारी जैसे प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जावेगा।

जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला बस्तर, जिला अध्यक्ष कल्याण संघ जिला बस्तर एवं जिला अध्यक्ष सचिव संघ जिला बस्तर ने सभी शिक्षक साथी पंचायत सचिव 29 मार्च के इस पुरानी पेंशन बहाली आभार महासम्मेलन में अवश्य स्वस्फूर्त भागीदार बनें और हमारा भविष्य सुरक्षित रखने के लिए छ्ग शासन का दिल से आभार व्यक्त करें।

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा बस्तर के कर्मचारियों ने बस्तर विधायक लखेस्वर बघेल से मिलकर अपनी 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

0

बस्तर विधायक ने कहा कि राज्य के वनीय क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने वाले इन कर्मचारियों के द्वारा निवेदित मांगो में से कुछ मांगे ऐसी है जो एकदम वाजिब है व स्वीकृति मिलने योग्य है इस बात को मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के बस्तर आगमन पर इसको रखूंगा और हमारी सरकार ने सभी वर्गों को लेकर चल रही है सभी मांगो पर पूर्णतह प्रयास करेंगे और आशा है कि आप लोगों की मांगों का निराकरण जरूर होगा |

वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी यह बारह सूत्रीय मांगों को रखा गया यह मांगे पूर्ण रूप से बहुत जरूरी है हमने पिछले सरकार को भी इस पर अवगत कराया गया था पर कोई ध्यानआकर्षण नहीं किया गया लेकिन अभी की वर्तमान सरकार जिस तरह सभी वर्गों की मांगे सुनकर निराकरण कर रही है हमें भी आशा है कि हमारी भी मांग पूरी होगी और समस्त कर्मचारी आभारी रहेगी |

पेयजल समस्या को लेकर कलेक्टर से की शाला प्रबन्ध समिति ने बात

0

शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने जागरूकता का दिया परिचय कलेक्टर ने की तारीफ

शाला प्रबंधन समितियो को प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक कर स्कूलों में हो रही समस्याओं एवं बच्चों की शैक्षिक स्तर की निगरानी के उद्देश्य से इन दिनों समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में जो जानकारियां दी जा रही हैं उसका लाभ होता दिख रहा है ।बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत आड़ावाल के प्राथमिक शाला पटेलपारा भरनी में शाला प्रबंध समिति के सदस्यों के द्वारा शाला की प्रमुख समस्या पेयजल को लेकर स्कूली बच्चे लगातार इसकी जानकारी अपने पालको एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों को देते आ रहे थे ।शुक्रवार को शाला समिति के बैठक के दौरान जब उन्हें जानकारी मिली कि कलेक्टर महोदय जनपद पंचायत बस्तर में आ रहे हैं तो सभी सदस्यों ने कलेक्टर रजत बंसल से मिलने का विचार बनाया और उनसे मिलने पहुंच गए। समिति के सदस्यों ने कलेक्टर के समक्ष दो मांगे रखी जिसमें गर्मी के मौसम में हो रही पेयजल की समस्या एवं सड़क किनारे स्कूल होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए आहता निर्माण स्वीकृति करने की बात उनके द्वारा की गई ।जिस पर रजत बंसल ने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि अभी वर्तमान में सबसे प्रमुख समस्या क्या है? सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि पेयजल ही महत्वपूर्ण समस्या है पालको एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की बात सुनकर उपस्थित पीएचई विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने अपनी समस्या को लेकर बात करने पर स्कूल समिति के सदस्यों की तारीख भी की। ज्ञापन सौपने के दौरान रेडियम ओम प्रकाश वर्मा, जनपद सीईओ जय भान सिंह राठौर, एसएमसी अध्यक्ष वैशाली, उपाध्यक्ष लखाबती, सदस्य गणेश सामीराम, उप सरपंच बाल सिंग, पंच सामी राम सहित लेदा फूलो बाई, सुको बघेल, सोमारी बाई, मनमती कश्यप, विमला कश्यप उपस्थित थे।

संसदीय सचिव एवं विधायक चित्रकोट मुख्यमंत्री कन्या विवाह ग्राम चितापुर ब्लाक दरभा में हुए शामिल

0

50 जोड़ों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लिए अग्नी के फेरे

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग)रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत चीतापूर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 नव दम्पत्ति के विवाह में शामिल हुए एवं नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि बनकर आज हम सभी इन विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं | हमारी सरकार की मंशा अनुरूप हर गरीब व्यक्ति का विवाह गरिमामय एवं समारोह पूर्वक कराया जा रहा है पूर्व की सरकार में जहां इस योजना के तहत केवल 15 हजार रुपए मिलते थे हमारे मुख्यमंत्री जी ने इसे बढ़ाकर अब 25 हजार रुपए कर दिया है इसके अलावा दिव्यांग दंपती में कोई एक दिव्यांग है तो विवाह पर 50 हजार रुपए एवं दंपति में दोनों दिव्यांग है तो एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है हमारी सरकार राजीव गांधी युवा मितान क्लब की स्थापना करने जा रही है जिसमें युवाओं को 1 लाख रुपए प्रदान जाएगी |

विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने कहा की संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी एवं मैं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि बनकर इस विवाह समारोह में शामिल होने आए हैं हमारी सरकार की मंशा अनुरूप हर गरीब व्यक्ति का समारोहपूर्वक विवाह करवाया जा रहा है पिछले वर्ष कोरोनावायरस संक्रमण के कारण यह समारोह आयोजित नहीं हो पाया था पर अब स्थिति सामान्य होते ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है | मैं सभी नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देने आया हूं एवं उनके सफल सुखद दीर्घ एवं यशस्वी दाम्पत्य जीवन की कामना करता हूं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य , प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री रुक्मिणी कर्मा ,दरभा जनपद अध्यक्ष जानकी राव, उपाध्यक्ष अनंत कश्यप, सरपंच चितापुर 1 चैतुराम कश्यप, सरपंच चितापुर 2 रयमती जी, सरपंच डिलमिली दुर्जन कश्यप, सरपंच पखनार वामन मंडावी, सरपंच चिडपाल पीलूराम,जनपद सदस्य सामदेव कश्यप, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग,ब्लाक अध्यक्ष वीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि बलीराम,शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जयदेव नाग,गोबरे ठाकुर, परदेशी,अनुज सिंह ठाकुर,पीलू राम कश्यप,लाला कर्मा,मोतीराम कुंजाम,मानक देई, परियोजना अधिकारी ए के विस्वाल, श्रीमती यू खोंब्रागढे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के कर समेत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल – केदार, आदिवासी समाज उपेक्षा का शिकार

0

सुकमा जिले मे आदिवासी समाज के उग्र प्रदर्शन के 48 घंटे के बाद भी शासन प्रशासन नींद से नही जागा है। प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार की इससे बड़ी विफलता और क्या होगी , जब मंत्री कवासी लखमा व प्रशासनिक दबाव के बावजूद सुकमा जिले के 15000 से ज्यादा आदिवासी 20 सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव तक कर दिऐ।

उक्त बातें पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने विज्ञप्ति के माध्यम से कही है ।

कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है , कि दूर दराज के आदिवासी अपनी जायज मांगो को लेकर सारी बाधाऐं तोड़ते हुए कलेक्टर के चैंबर के बहुत नजदीक तक पहुंच गये थे। सुकमा जिले मे भ्रष्टाचार तो सुना ही था , लेकिन जिस तरह से आदिवासी समाज की उपेक्षा की जा रही है उसका खामियाजा पूरे बस्तर संभाग मे कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा । सुकमा कलेक्टर द्वारा आदिवासी समाज की उपेक्षा कोई बड़ी बात नही है पूरे छत्तीसगढ़ मे इस तरह का वातावरण निर्मित किया गया है।

कश्यप ने कहा कि जैसी जानकारी मिली है कि सुकमा कलेक्टर सहित कई स्थानों पर तो बकायदा किससे मिलना है किससे नही इसकी सूची तक जारी हुई है। सुकमा मे जिस तरह से बाप बेटे का आतंक है , उसी का ये जीता जागता उदाहरण है। दोनो के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि वे किससे मिलेंगे किससे नही। इससे पूर्व में भी विपक्ष के कुछ युवा साथियों से भी कलेक्टर ने दहशत के चलते मिलने से इंकार कर दिया था जबकि वे सभी बेरोजगारों की समस्या को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। सुकमा जिले में किसी भी निर्माण कार्य की स्वीकृती से पूर्व कमीशन दर 10 से 15 फीसदी भी फिक्स है, और यही सब कारण है कि सुकमा व रायपुर के बंगले से कलेक्टर व एसपी को रिमोट के माध्यम से चलाया जा रहा है। सुकमा जिले मे पदस्थ डीएमसी श्याम चैहान पर कई बड़े गंभीर प्रमाणित आरोप आदिवासी समाज द्वारा लगाये गये है। एक शिक्षक द्वारा कलेक्टर से भी ज्यादा पाॅवर रखने का आरोप हजारों आदिवासियों ने अपने ज्ञापन मे लगाया है। बावजूद इसके , स्थानीय मंत्री का संरक्षण होने के कारण उसे हटाया नही जा रहा है।

कश्यप ने कहा कि प्रदेश मे भाजपा की सरकार आने के बाद ऐसे लोगो को चिन्हांकित कर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। शासन को चाहिऐ कि आदिवासी समाज के सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के भीतर कार्यवाही करे जिससे कि भविष्य मे होने वाले आक्रोश से बचा जा सके।

हेमसागर सिदार बने डीएसपी से एडिशनल एसपी

0

बस्तर जिले में सीएसपी जगदलपुर, हेमसागर सिदार उप पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बन गए हैं!जिस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग ने आज आदेश जारी कर हेमसागर सिदार सहित 09 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति आदेश जारी किया है!

सिदार पिछले करीब पौने चार साल से जगदलपुर सीएसपी के तौर पर पदस्थ रहे हैं! इस पदस्थापना के दौरान उन्होंने जिले के बड़े बड़े आपराधिक वरदातों को सुलझाने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है ! अपने सेवाकाल में अपनी साफ सुथरी और निर्विवाद छवि के लिए जाने जाते हैं इसके अलावा अपनी त्वरित और निष्पक्ष छवि के लिए आम जनता के मध्य काफ़ी लोकप्रिय पुलिस अधिकारी हैं!

आज पदोन्नति पश्चात् सिदार को, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज और डीआईजी जितेन्द्र सिंह मीणा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का बैज लगाकर औपचारिकता पूर्ण कर पदोन्नति पर बधाई दिया गया है!

पूर्व में सिदार नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले जगरगुण्डा में SDOP के तौर पर 2 साल अपनी सेवाएं भी दीं हैं!

MOST POPULAR

HOT NEWS