City Media - Page 1199 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1199

चार राज्यों की जीत से गदगद पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ में उम्मीद…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का आज बस्तर के तीन दिवसीय प्रवास पर आगमन हुआ। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी इस प्रवास में बस्तर के विभिन्न जिलों के संगठनात्मक दौरे पर हैं। बस्तर पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान डी. पुरंदेश्वरी ने भरोसा व्यक्त किया कि जिस तरह चार राज्यों के चुनाव में सफलता हासिल की है, उसी तरह अगले चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी सफल होंगे।

उन्होंने बताया कि अपने प्रवास के दौरान वह बस्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा करेंगी। पुरंदेश्वरी बस्तर पर लगातार फोकस कर रही हैं। वह कोशिश कर रही हैं कि बस्तर में भाजपा की उखड़ चुकी जमीन को फिर से उपजाऊ बना सकें। छत्तीसगढ़ में बस्तर भाजपा के लिए मरुस्थल की तरह हो गया है। यहां बस्तर लोक सभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है तो अंचल की सभी 12 विधानसभा सीटें, नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं पर कांग्रेस का हाथ बहुत मजबूत है। ऐसी स्थिति में पुरंदेश्वरी का सारा जोर इस पर है कि नेताओं द्वारा की गई उपेक्षा के कारण जो जमीनी कार्यकर्ता घर बैठ गए हैं, उन्हें सक्रिय किया जाए। इसीलिए वह छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े नेताओं को दरकिनार कर अकेली ही बस्तर में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संघर्ष करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि हाल ही हुए पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार राज्यों में जीत हासिल की है और इससे भाजपा के छत्तीसगढ़ और बस्तर के कार्यकर्ताओं में उत्साह उत्पन्न हुआ है। लेकिन छत्तीसगढ़ में स्थिति अलग है। चार राज्यों की जीत की चमक पुरंदेश्वरी के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। उनका सपना है कि बस्तर में फिर से कमल खिले।

बस्तर ने तो भाजपा का बहुत साथ दिया लेकिन यहां भाजपा जनता तो दूर अपने कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर भी खरी नहीं उतर सकी। लिहाजा कार्यकर्ता निराश होकर पार्टी के कार्यक्रमों से दूर होते चले गए। जिसके परिणाम स्वरूप बस्तर में भाजपा ने अपनी साख खो दी। बस्तर में भाजपा की जड़ें खोखली करने में उन नेताओं का ही हाथ है जो 15 साल तक सत्ता का सुख तो भोगते रहे लेकिन न तो अपने कार्यकर्ताओं पर ध्यान दिया और न ही जनता की जरूरतों पर। हवा-हवाई विकास के दावे खोखले साबित हुए और आखिरकार बस्तर से भाजपा का सफाया हो गया। अब पुरंदेश्वरी बस्तर में नए सिरे से भाजपा की जमीन तलाश रही हैं तो उनके सामने यही चुनौती है कि वह अपने समर्पित कार्यकर्ताओं में चेतना किस तरह और किस स्तर तक जागृत कर पाती हैं।

मां दंतेश्वरी की धरा पर पुरंदेश्वरी का स्वागत है, करें वही जो बस्तर चाहे …

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी अगले साल के आखिरी में होने वाले चुनाव के लिए बस्तर में सक्रिय हैं। वे लगातार यहां का दौरा कर रही हैं। वे 14 मार्च से 17 मार्च तक बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और बस्तर जिले में दौरा करेंगी। बस्तर में पुरंदेश्वरी की अकेले अकेले यानि बिना बड़े नामधारी नेताओं के सतत सक्रियता राजनीति में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रही है। वे बस्तर दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा के स्वनामधन्य नेताओं को दरकिनार कर रही हैं तो इस पर भाजपा को कांग्रेस के व्यंग्य बाण झेलने पड़ते हैं। अब तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस मामले में कह रहे हैं कि डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ आती हैं तो अच्छा लगता है। वह यहां आकर बड़े-बड़े भाजपा नेताओं को उनकी औकात दिखा जाती हैं। भाजपा इसका तथ्यात्मक जवाब देने से बचती है और उसकी तरफ से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का राजनीतिक जवाब है कि भूपेश बघेल हंटर वाली से डर गए हैं। वैसे भूपेश बघेल हंटर वाली से डरते हैं या नहीं डरते हैं अथवा कितना डरते हैं, यह राजनीतिक नोंकझोंक है लेकिन भाजपा के बस्तरिया नेता हंटर वाली के लिए कितने सजग हैं, यह भी बस्तर में देखा जा रहा है।

पुरंदेश्वरी के दौरे की तैयारी चल रही है। कैसी तैयारी है, इसकी बानगी सामने आई है कि बैठक में प्रदेश महामंत्री किरणदेव बौद्धिक देते रहे और प्रदेश मंत्री श्रीनिवास मद्दी अपनी धुन में मस्त रहे। यदि अपनी ही प्रदेश प्रभारी के बस्तर दौरे के मद्देनजर होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी तक का ऐसा व्यवहार सामने आएगा तो आम कार्यकर्ता तक आखिर क्या पैगाम जाएगा? अब यदि भाजपा की मौजूदा स्थिति की बात करें तो ऐसा जान पड़ता है कि प्रदेश प्रभारी ने रणनीति के तहत ही छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े बड़े महारथियों को राजधानी तक सीमित कर रखा है। वे संगठन की रणनीतिक बैठकों में तो सभी नामी नेताओं से चर्चा करती हैं लेकिन बस्तर से उन्हें दूर रखती हैं, जैसे कह रही हों कि भैया लोग यहां आपकी जरूरत नहीं है। कार्यकर्ता ही आप लोगों के नाम से बिदकते हैं तो जनता आपके नाम पर क्या खाक समर्थन देगी। दरअसल पुरंदेश्वरी उन जमीनी कार्यकर्ताओं को जगा रही हैं, काम पर लगा रही हैं, जिसकी मेहनत की दम पर नेताओं ने पंद्रह साल तक सत्ता की भरपूर मलाई खाई लेकिन यही कार्यकर्ता वंचित और उपेक्षित रह गया। जब भाजपा नेताओं ने मैदानी कार्यकर्ताओं से दूरी बना रखी थी तो जनता के काम कैसे होते। यही वजह है कि भाजपा का देवदुर्लभ कार्यकर्ता रूठ गया। नतीजा सामने है कि बस्तर भाजपा के लिए उजड़ा चमन हो गया और कांग्रेस के लिए मखमली बिस्तर सज गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is puran1-1024x461.jpg

पुरंदेश्वरी अब रूठे कार्यकर्ता को मना रही हैं, बदरंग चेहरों से परहेज कर रही हैं और कह रही हैं कि नए और युवा चेहरे सामने लाये जायेंगे तो एकदम से भरोसा नहीं होता किंतु भाजपा के शिखर नेतृत्व ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के सारे के सारे बल्व बदल डाले थे, उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि अगले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता ही आगे लाये जा सकते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जो प्रयोग किया, वह उम्मीद से बहुत ज्यादा सफल रहा। अनजान से चेहरों ने धुरंधरों को धूल चटा दी। कदाचित पुरंदेश्वरी की रणनीति यही है लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि भाजपा को नेतावाद से मुक्त किया जाय। मां दंतेश्वरी की धरा में पुरंदेश्वरी का स्वागत है लेकिन चुनाव में होगा वही, जो बस्तर चाहेगा। बस्तर क्या चाहता है, यह पुरंदेश्वरी शोध कर रही हैं, बस्तर की चाहत समझ रही हैं, बस्तर के अनुकूल तैयारी करेंगी तो भाजपा के वीराने में बहार आने की उम्मीद भाजपा कर सकती है।

हरियाली बचाने ग्रामीणों ने वन विभाग से की पौधरोपण की मांग

0

बस्तर …. बस्तर ब्लॉक के ग्राम मधोता के वन सुरक्षा समिति के द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत वन परीक्षेत्र के चारों तरफ निरीक्षण कर अतिक्रमण क्षेत्र को अपने कब्जे में कर लिया है तथा चारों तरफ बनाए हुए पत्थर की बाउंड्री वालों को अपने कब्जे में कर लिया है तथा वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण जगह का क्षेत्रफल माप कर सागौन पेड़ लगाने की मांग की है |

वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर एवं उपाध्यक्ष भकचंद नाग सचिव खेतर सिंह ठाकुर का कहना है कि पिछले 3-4 दिनों से अतिक्रमित भूमि लगभग 15-20 हैक्टेयर क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीण एवं महिलाएं अपने घर के कार्य को छोड़कर इसी कार्य में लगे हैं तथा वन विभाग से हमारी मांग है कि जितना भी अतिक्रमण क्षेत्र है उस पर सागोन का पौधा लगाया जाये।इस काल कार्य में क्षेत्र के वन रक्षक एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा है।

प्रभारी मंत्री लखमा ने जिलेवासियों को दी 8 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात, आवापल्ली में नवीन कॉलेज का किया शुभारंभ

0

बीजापुर 13 मार्च 2022- प्रदेश के मुख्यमंत्री शभूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों सहित वनवासियों और निर्धन वर्ग के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। वहीं आदिवासी अंचलों के विकास हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पहल कर रही है। विगत 3 वर्षों में समाज के हर वर्ग की बेहतरी और विकास को बढ़ावा देने के फलस्वरूप अब नये बदलाव परिलक्षित होने के साथ ही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार होने लगा है। यह बात प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर कवासी लखमा ने जिले के उसूर ब्लाक मुख्यालय आवापल्ली में 8 करोड़ रूपए लागत के 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के पश्चात आमसभा को सम्बोधित करते हुए वहीं। इस मौके पर उन्होने आवापल्ली शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। वहीं 106 लाख 28 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित आयुर्वेदिक औषधालय आवापल्ली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आवापल्ली, उप स्वास्थ्य केन्द्र एंगपल्ली एवं उसूर सहित व्यावसायिक परिसर तर्रेम का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 542 लाख 86 हजार रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली खेल मैदान आवापल्ली, तालाब सौन्दर्यीकरण आवापल्ली, बाजार शेड आवापल्ली, बस स्टेण्ड आवापल्ली सहित नवीन तालाब निर्माण एंगपल्ली, कोरसागुड़ा, मलेपल्ली, लिंगागिरी तथा शापिंग काम्पलेक्स गलगम और जल-जीवन मिशन आवापल्ली, दुगईगुड़ा, पेदागेलूर, नुकनपाल एवं तिम्मापुर का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक निधि से आवापल्ली, बासागुड़ा, उसूर, ईलमिड़ी, तिम्मापुर, मुरदण्डा, चिंताकोंटा, चेरामंगी, मुरकीनार, सेमलडोडी, लंकापल्ली, एंगपल्ली, संकनपल्ली एवं संड्रेल ग्राम पंचायतों को पेयजल टैंकर प्रदाय किया गया।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से आम जनता में खुशहाली आयी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, समर्थन मूल्य में लघु वनोपज खरीदी, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना आदि के जरिये किसानों, वनवासियों और गरीब लोगों के जीवन में बदलाव आया है। राज्य सरकार बस्तर अंचल में विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर पहल कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई के साधनों के विकास, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल सुविधाओं की सुलभता, विद्युत सुविधा ईत्यादि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जिससे सिलगेर, तर्रेम, गलगम, बेचापाल, बेदरे जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिला है। अब इन क्षेत्रों के रहवासी विकास की मुख्यधारा में सहभागी बनकर प्रदेश के विकास में व्यापक सहभागिता निभा रहे हैं। प्रभारी मंत्री लखमा ने क्षेत्र की जनता की मांग पर आवापल्ली में विश्रामगृह निर्माण सहित पामेड़ एवं मोदकपाल में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी ने क्षेत्र की जनता को 8 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्यों को अंदरूनी ईलाकों तक पहुँचाने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में इस ओर और अधिक ध्यान केन्द्रीत कर पहल किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक अंतागढ़ अनूप नाग ने राज्य सरकार के विगत 3 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ और प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए कटिबद्ध होकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार कर रही है। आमसभा को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे तथा जिला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के सदस्य बसंत राव ताटी ने भी संबोधित किया। आरंभ में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के विकास गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारें में अवगत कराया। इस अवसर पर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनान्तर्गत 103 हितग्राहियों को सामग्री वितरण तथा चेक प्रदान किया गया। वहीं अतिथियों ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी आरपी सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप तथा जिला प्रशासन के अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

अजाज ऑल इंडिया परिसंघ के अध्यक्ष महारा समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में शिरकत किया

0

बस्तर. जगदलपुर अनुसूचित जाति जनजाति ऑल इंडिया परिसंघ के अध्यक्ष सतीश वानखेडे उपाध्यक्ष मनीष गढ़पाले अनुसूचित जाति के अध्यक्ष विक्रम लहरें के द्वारा महारा समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर रैली का स्वागत किया और कार्यक्रम में शिरकत किया |

कांकेर में हुई बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक 31 करोड़ 60 लाख रूपये के 763 विकास कार्यों का अनुमोदन

0

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आज जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित की गई, मुख्यअतिथि उधोग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कवासी लखमा जी एवं अध्यक्षता लखेस्वर बघेल जी के द्वारा जिसमें 31 करोड़ 60 लाख रूपये के 763 विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया, इनमें बस्तर जिले के 251, कोण्डागांव के 155, कांकेर के 147, नारायणपुर के 39, दंतेवाड़ा के 41, बीजापुर के 79 और सुकमा जिले के 51 विकास कार्य शामिल हैं |

शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने तथा बस्तर संभाग के गायता, मांझी, पुजारी,बाजा, मोहरिया, इत्यादि के लिए बजट में मानदेय का प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्कूलों में अध्यन्नरत विद्यार्थियों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभियान चलाने तथा अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने और देवगुड़ी को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया |

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों को सक्रिय करते हुए रूरल इंडस्ट्री पार्क के रूप में विकसित किया जावे उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत छोटे-बड़े सभी कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाया जावे तथा देवगुड़ी निर्माण की नियमितरूप से मॉनिटरिंग की जाय देवगुड़ी निर्माण के लिए किये गये कार्यों की लखमा द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा किया गया |

बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि विकास कार्यों के लिए प्राधिकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा नियमितरूप से समीक्षा किया जा रहा है | प्राधिकरण के सदस्य इसके दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने सुझाव अवश्य रखें तथा अपने क्षेत्र में जो भी विकास कार्य संचालित हो रहें है, उन पर विशेष ध्यान दें उनके द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्रों का निराकरण नियमानुसार करने के लिए निर्देशित किया गया | बैठक में विशेष कनिष्ठ चयन बोर्ड बस्तर संभाग द्वारा कर्मचारी भर्ती की समीक्षा की गई तथा सत्यापन कार्य शीघ्रता से करने कहा गया एनएमडीएम द्वारा प्रस्तावित सुपर स्पेशयलिटी अस्तपाल निर्माण की समीक्षा में सबंधित जिम्मेदार अधिकारी की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये गृह निर्माण मण्डल द्वारा विकासखण्ड मुख्यालय में शासकीय आवास निर्माण में प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया, जहॉ आवास निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उसे हैण्डओव्हर कर कर्मचारियों को आबंटित करने के निर्देश दिये गये दंतेवाड़ा क्षेत्र में एनएमडीसी के लालपानी से प्रभावित ग्रामों के लिए संचालित नरेली, धुरली जल प्रदाय योजना में प्रगति की भी समीक्षा किया गया बस्तर संभाग के सभी जिलों में सांस्कृतिक धरोहरों एवं आदिवासी संस्कृति के अभिलेखीकरण पर चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि यह कार्य प्रगति पर है |

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के निर्माण में प्रगति, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रां में आजिवीका आधारित कार्यों को बढ़ाने, वनोपज एवं कृषि उपज आधारित प्रसंस्करण ईकाई की स्थापना, अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के भूमि पर ट््यूबवेल खनन एवं चैनलिंक फेंसिंग कार्य, अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों के असाध्य नलकूपों में उर्जीकरण, शहीद वीर नारायणसिंह स्वावलंबन योजना अंतर्गत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, वर्ष 2021-22 में जिलावार अनुशंसित निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृत इत्यादि की विस्तृत समीक्षा किया गया |

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद कांकेर मोहन मण्डावी ने कहा कि एकमत होकर विकास कार्यों को बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वितव किया जावे, गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित की जाय तथा कार्यों को तेजी से पूरा किया जाये |

बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम एवं विक्रमशाह मण्डावी ने कहा कि जो भी दायित्व सौंपे गये हैं, उसका भलिभांति निर्वहन करते हुए निर्माण कार्यों को पूरा किया जावें |

संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी एवं रेखचन्द जैन ने भी निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने को कहा विधायक अंतागढ़ अनूप नाग एवं विधायक नारायणपुर चन्दन कश्यप द्वारा भी अपने विचार रखे गये कांकेर कलेक्टर चन्दन कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुये हैं, उनका पालन किया जायेगा |

ग्राम पंचायत कुलगाँव (नंदीग्राम)में मंत्री एवं विधायकगण ने गौठान का निरीक्षण किया निरीक्षण करने के पश्चात सभी जगहों पर घूम घूमकर सभी कार्यो उल्लेख कर काम करने वाले भाई बहनों से रूबरू होकर उनकी काम की सराहना की मंत्री जी हाथ करघा चलाकर उतसाहित किया और उनका मनोबल बढ़ाया और मुर्गी पालन,बकरी पालन,गोबर विक्रय के बारे में विस्तृत जानकारी दी |

बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी, संसदीय सचिव द्वय शीशुपाल शोरी एवं रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम एवं विक्रमशाह मण्डावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा, विधायक अंतागढ़ अनुप नाग, सातो जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, प्राधिकरण के मनोनीत सदस्य, नीना रावतिया, अंतु राम, बीरेश ठाकुर,कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर कांकेर चंदन कुमार, कलेक्टर दंतेवाड़ा दीपक सोनी, कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल, कलेक्टर कोण्डागांव पुष्पेन्द्र मीणा सहित संभाग स्तरीय अधिकारी मौजूद थे |

आसना जंगल में जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये जुआरियों पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

0

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के तहत् अपराध नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में शहर से लगे आसपास क्षेत्रों में जुआ खेलने वाले जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। जिस पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित किया गया।

दिनांक 12.03.2022 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आसना जंगल में कुछ व्यक्तियों द्वारा तास के 52 पत्तों से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली में टीम तैयार कर, तत्काल घटनास्थल पहुंचा जहां पर कुछ व्यक्तियो द्वारा रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी रोहित पानीग्राही, गजेन्द्र बघेल, लिंगेश ठाकुर, राजूनाग, गुप्तेश्वर सागर एवं नविन पवन से मौके पर नगदी रकम 7400/-रूपये, 06 नग मोटर सायकल व 52 पत्ते जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-89/2022 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर, जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

नाम आरोपीः-

  1. रोहित पानीग्राही पिता सुखनंद पानीग्राही उम्र 24 साल निवासी आसना जगदलपुर ।
    1. गजेन्द्र बघेल पिता सुभाष बघेल उम्र 34 साल निवासी तामाकोनी जगदलपुर ।
    2. लिंगेश्वर ठाकुर उर्फ गोलू पिता रूपसिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी बोरपदर जगदलपुर ।
    3. राजू नाग पिता रामसिंग नाग उम्र 35 साल निवासी ईतवारी बाजार इंदिरावार्ड जगदलपुर।
    4. गुप्तेश्वर सागर पिता गंगाधर सागर उम्र 36 साल निवासी रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर ।
    5. नवीन पवन पिता सोनसाय पवन उम्र 37 साल निवासी मेटगुड़ा शर्मा गली जगदलपुर।

बरामद-

नगदी रकम 7400/-रूपये, व 52 पत्ते व
1. C G 17 k T 3478 स्पेल्नण्डर

  1. C G 17 K C 5510 हिरो डिलक्स।
    3. C G .17.K R .2036 होण्डा स्पेल्नण्डर
  2. D L 35 j.5329 स्पेल्नण्डर।
    5. C G .17.E 7193 हिरो स्पेल्नण्डर प्लस
  3. C G .17.B .0566 हिरो स्पेल्नण्डर गाड़ियां जब्त।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक एमन साहू, उनि. नाविक, सउनि0 नरहरि वैष्णव, प्र.आर. पुनित शुक्ला, बबलू ठाकुर, आर. रवि सरदर, भुपेन्द्र नेताम, रवि ठाकुर, युवराज एवं गौतम सिन्हा।

बस्तर में पुलिस परिवार को राहत पहुंचाने की दिशा में बढ़े कांग्रेस की भूपेश सरकार के कदम–अनवर खान

0

🟪 राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री ने पुलिस परिवार के सदस्यों की मांगों को पूरा कर उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई.

🟪 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पुलिस परिवार के सदस्यों से वेतन भत्ते बेहतर करने का वादा किया था जिसे निःशर्त पूरा किया गया.

🟪 जेन कहेन तेन करेन….

🟪 छत्तीसगढ़ की लगभग 3.5 करोड़ जनता ने अब सहर्ष स्वीकार किया और कहा

🟪 बेशक भूपेश है तो भरोसा है….

🟪 जिला महामंत्री अनवर खान में बस्तर पुलिस परिवार के सदस्यों की तरफ से राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री का किया ह्रदय की गहराइयों से आभार.

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पुलिस परिवार के सहायक आरक्षकों के वेतन भत्तों को एक समान करने की मांग को बजट में शामिल कर पूरा करने का वादा निभाया जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान ने राज्य शासन के निर्णय का स्वागत करते हुए इस निर्णायक कदम की सराहना की, खान ने आगे बताया कि राज्य के मुखिया ने बस्तर संभाग में कार्यरत सहायक आरक्षको को वेतन भत्तों और पदोन्नति का लाभ देने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स नाम से नवीन कैडर के गठन की घोषणा की शासन के इस घोषणा से पुलिस परिवार ने राहत की सांस ली, दरअसल वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पुलिस परिवार के सदस्यों से वेतन भत्ते बेहतर करने का जो वादा किया था उसे पूरा कर सरकार ने अपना वादा निभाया, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ₹65 करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है इसके साथ ही नक्सल मोर्चे पर संघर्ष कर रहे जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कांग्रेस की भूपेश सरकार कटिबद्ध है, श्री खान ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थानों को इंटरनेट सुविधा से लैस के साथ सीसीटीवी भी लगाया जाएगा राज्य शासन ने सहायक आरक्षकों सहित शासकीय सेवकों के ज्वलन्त मांगों पर चिंतन मनन कर उसे त्वरित निराकरण करने का कार्य किया जो सराहनीय व स्वागतयोग्य और जिसके लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार कृतसंकल्पित है।

मस्त रहो मस्ती में …

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी मिशन 2023 के लिए बस्तर में सक्रिय हैं। वे लगातार यहां का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती हैं लेकिन यहां आलम यह है कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी जिन स्थानीय नेताओं की है, वे ही प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर उत्साहित नहीं हैं तो सामान्य कार्यकर्ता कितना उत्साहित हो सकता है? डी. पुरन्देश्वरी 14 मार्च को तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर आ रहीं है।

वे 14 मार्च से 17 मार्च तक प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान डी. पुरंदेश्वरी बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और बस्तर जिले में प्रवास करेंगी। पुरंदेश्वरी के बस्तर आगमन को लेकर भाजपा की बैठक में प्रदेश महामंत्री किरण देव बोलते रहे। लेकिन उनके बगल में बैठे प्रदेश मंत्री श्रीनिवास मद्दी मिर्ची सेठ मोबाइल में मशगूल दिखे। मिर्ची सेठ भाजपा के शासन काल में सत्ता के राजनीतिक पद का भरपूर आनंद ले चुके हैं और अब संघर्ष काल में भी अपनी मस्ती में मस्त हैं। यह झांकी तो यही बता रही है कि पुरंदेश्वरी के दौरे की तैयारी की बैठक को वे कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। यदि भाजपा के किसी साधारण कार्यकर्ता ने ऐसी ही गंभीरता दिखाई होती तो उस पर अनुशासन का हंटर पड़ गया होता। पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ की राजनीति में हंटर वाली के नाम से चर्चित हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ आती हैं तो अच्छा लगता है। वह यहां आकर बड़े-बड़े भाजपा नेताओं को उनकी औकात दिखा जाती हैं तब पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कहते हैं कि भूपेश बघेल हंटर वाली से डर गए। अब भूपेश बघेल हंटर वाली से डरते हैं या नहीं डरते हैं या कितना डरते हैं, यह अलग बात है लेकिन भाजपा के बस्तरिया नेता हंटर वाली के लिए कितने संवेदनशील हैं, यह बस्तर में चर्चा का विषय बन गया है। यदि अपनी ही प्रदेश प्रभारी के बस्तर दौरे के मद्देनजर होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी तक का ऐसा व्यवहार सामने आएगा तो आम कार्यकर्ता तक आखिर क्या पैगाम जाएगा?

अवैध शराब बिक्री करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को चौंकी कंवर थाना गुरुर पुलिस ने किया गिरफ्तार चौंकी कंवर थाना गुरुर पुलिस की कार्यवाही शराब जप्त कर की गई कार्यवाही आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

बालोद–आज दिनांक – 12/03/22 को चौकी – कंवर थाना – गुरूर द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी – ब्यास नारायण साहू पिता स्व : लखन लाल साहू उम्र – 22 वर्ष पता-धनेली थाना – गुरूर जिला – बालोद को ग्राम गंगोरीपार अटल चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर धारा – 34 (1) (ख)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुऐ 1.एक नीला रंग के बेग में देशी प्लेन मदिरा 19 पवा प्रत्येक मै 180 ml भरी हुई कुल शराब 3. 420 ml कीमती 1520 रू, 2. शराब बिक्री रकम – 400 रू, 3. मो.सा. बजाज कंपनी V-15 क्रमांक CG-05AD-2804 कीमती लगभग 40,000 रू कुल – 41920 रू, जप्त कर की गई कार्यवाही।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is radheshyam.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS